Home Blog Page 2609

किचन में मगरमच्छ को देख उड़े घरवालों के होश, पूरे इलाके में दहशत

0

अगर किसी के घर में मगरमच्छ घुस आए तो सोचिए उस घर में रहने वाले लोगों का क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पलिया थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव में एक परिवार के साथ। बीती रात उनके घर में मगरमच्छ घुस गया जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जब मगरमच्छ घर में घुसा तो परिवार के लोगों को डर के कारण पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। जब वन विभाग की टीम ने आकर मगरमच्छ पकड़ा तब कहीं परिवार के सदस्य घर के अंदर घुस पाए। मटैहिया गांव में रामजी के घर में रात 12 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। देर रात जब रामजी जागे तो उनकी निगाह मगरमच्छ पर पड़ी। किचन में मगरमच्छ एलपीजी गैस सिलेंडर के पास पाया गया।

मगरमच्छ देखते ही रामजी के होश उड़ गए। घबराकर उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घर के किचन में निकले मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का काम शुरू किया। इस कारण सुबह तक परिजन घर के बाहर ही खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हुए।

वन विभाग की टीम ने जैसे ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की तो पहले उसने हमला कर दिया। हमला करते ही इलाके में भगदड़ मच गई। किसी तरह से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर काबू पाया। मगरमच्छ का मुंह डंडे से दबाकर उसको रस्सी से बांधकर पकड़ा गया। इसके बाद मगरमच्छ को शारदा नदी में छोड़ दिया गया।

अगर आपका बच्चा रोज टिफिन में खाना छोड़ देता है, तो बनाएं ये टेस्टी-हेल्दी वेजीटेबल कटलेट

0

जैसा कि हमने कहा था कि हम रोजाना बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी डिश बताएंगे। आज हम आपको फिर बताने जा रहे हैं एक ऐसी खास रेसिपी जो स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर है। आज हम आपके लिए लाए हैं, वेजिटेबल कटलेट की रेसिपी। ये बनाने में भी बहुत आसान है और स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है।

सामग्री-

1/4 कप मैदा
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
4-5 उबले हुए आलू
1 कद्दूकस किया हुआ गाजर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
आधा कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
आधा कप बारीक कटा हुआ फूल गोभी
1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
कद्दूकस किया हुआ 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
बारीक कटा हुआ आधा कप हरा धनियां
1 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
6 ब्रेड
तलने के लिये तेल

विधि-

1. कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आधे कप पानी में मैदा को अच्छी तरह मिलाकर, पतला और चिकना घोल बनाइए। घोल में स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डाल कर मिलाइये।
2. अब ब्रेड को मिक्सर में पीस कर उसका ड्राय चूरा बना लीजिये।
3. उबले हुए आलू को छील लीजिये।
4. अब इन छिले हुये आलू को अच्छी तरह से हाथों से मैस करिए। अब इन आलु में सारे मसाले, सारी कटी हुई सब्जियां और बेड का आधा चूरा भी मिला दीजिये।
5. अब इन चीजों की वेज कटलेट बनाने के लिये पिठ्ठी तैयार कर लीजिए। अब इन पिठ्ठियों को उंगुलियों की सहायत से आयताकार या ओवल आकार का शेप दीजिए।
6. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये।
7. अब एक कढ़ाई या पैन तेल गरम कीजिये। गरम तेल में इन कटलेट को एक एक करके डालिये और इन्हें ब्राउन होने तक तलते रहिये।
8. ब्राउन होने पर इन कटलेट को प्लेट में निकाल लीजिए।
9. जब ये ठंडे हो जाए तो इसे टिफिन में टोमाटो सॉस या चटनी के साथ पैक कर दीजिए।

14 महीने की ये बच्ची हर रोज पीती है 1.5 लीटर कॉफी, आंखें भर आएंगी वजह जानकर

0

आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कॉफी नहीं पिलाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इंडोनेशिया में एक ऐसी बच्ची है, जो हर रोज 1.5 लीटर कॉफी पीती है। हैरानी की बात तो ये है कि बच्ची अभी महज 14 महीने की ही है और इतनी मात्रा में कॉफी पीने के बावजूद भी वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

बच्ची का नाम हदीजाह है, जो पश्चिमी सुलावेसी प्रांत के तोनरो लीमा गांव की रहने वाली है। दरअसल, बच्ची के माता-पिता काफी गरीब हैं। ऐसे में हर रोज दूध खरीद कर बच्ची को पिलाना उनके लिए संभव नहीं है, इसलिए वो ब्रू की गई कॉफी खरीदते हैं और वहीं बच्ची को पिलाते हैं।

जब बच्ची के कॉफी पीने की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो पोलेवेसी हेल्थ एजेंसी ने तोनरो लीमा गांव जाकर बच्ची और उसके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान वो बच्ची के लिए दूध और बिस्किट लेकर गए थे और एजेंसी ने उन्हें सलाह भी दी कि बच्ची के लिए कॉफी नुकसानदायक है, इसलिए उसे ये न पिलाएं।

बच्ची की मां अनीता का कहना है कि उसके पति सरीफुद्दीन नारियल छीलने का काम करते हैं, जिससे हर रोज उन्हें 100 रुपये (20 हजार इंडोनेशियाई रुपिआह) तक की कमाई होती है, लेकिन इतने कम पैसों से घर चलाना ही मुश्किल होता है, ऐसे में बच्ची को दूध कहां से पिलाएं। इसलिए उसे कॉफी ही पिलानी पड़ती है, क्योंकि यह सस्ती है।

अनीता का कहना है कि अब तो बच्ची को कॉफी पीने की आदत सी हो गई है। वह जब तक कॉफी नहीं पी लेती है, तब तक सोती भी नहीं है। उनका कहना है कि अगर किसी दिन उसे कॉफी न पिलाई जाए तो वो परेशान हो जाती है और रोने लगती है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कॉफी बच्चों के लिए काफी हानिकारक होता है, उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं पिलाना चाहिए।

वीडियो: खतरनाक पहाड़ी पगडंडियों पर इन लड़कियों की बाइक राइडिंग देखकर थम जाएंगी आपकी सांसे

0

हर किसी को बाइक राइडिंग का शौक होता है, लेकिन जब बात आती है पहाड़ की खतरनाक पगडंडियों पर बाइक राइडिंग की तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वारयल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कियां खतरनाक पहाड़ों की पगडंडियों पर बाइक राइडिंग करते हुए दिख रही हैं।

वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो में देखेंगे कि लड़कियां पहाड़ों की खतरनाक पगड़ियों पर कैसे-कैसे राइड करती हैं। अगर इन लड़कियों ने थोड़ा सा भी बैलेंस खोती तो शायद गहरी खाई में बाइक जा गिरतीं। अदम्य साहस और धैर्यता का परिचय देती ये लड़कियां एक नया मिशाल कायम कर रही हैं।

इतना ही नहीं पगडंडी की खतरनाक मोड़ पर कैसे एक बाइक से दूसरे बाइक को पास देती हैं। वीडियो में चौंकाने वाली बात तब होती है जब एक ही बाइक पर तीन-तीन लड़कियां सवार होती है। फिर कैसे बैलेंस कर वो राइडिंग करती है, देखना काफी दिलचस्प होगा।

OMG : हेलमेट पहनकर गाड़ी नहीं चलाने को लेकर बस चालक का कटा चालान

0

 अभी तक आपने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर चालान होते हुए ही देखे होंगे, कभी भी बस चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर चालान होते हुए नहीं देखा होगा।

नोएड में इस संबंध में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर एक बार तो आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक निजी बस चालक का हेलमेट पहनकर गाड़ी नहीं चलाने को लेकर चालान करने का मामला प्रकाश में आया है।

नोएडा में एक निजी बस के मालिक ने इस प्रकार का दावा करते हुए बताया कि हेलमेट पहनकर गाड़ी नहीं चलाने के कारण परिवहन विभाग ने कथित रूप से 500 रुपए का चालान किया है।

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और उनके एक कर्मी ने इसे देखा। एक निजी बस के मालिक ने अब इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष मामला रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो वह न्यायालय भी जा सकते हैं।

आप अपनी जॉब से अगर परेशान हैं तो ज़रा इनकी नौकरी देखिए, अपनी वाली अच्छी लगने लगेगी

0

आज हम आपको अजीबोगरीब नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से पहले आप कई बार सोचेगे । अगर आप भी अपनी नौकरी से परेशान हैं और जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो जरा इन तस्वीरों को देख लीजिए आपकी काफी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इन लोगों की नौकरी इतनी मुश्किल है कि इन्हें देखकर आपको अपनी वाली नौकरी काफी आसान लगने लगेगी।

1. एक ऐसी लड़की जो वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करती है और हमेशा खतरनाक जानवरों से घिरी रहती है।

2. कभी-कभी आपके पास ऐसी जगह का डिलीवरी आर्डर आ जाता है जहां पर आप मोटर बाइक से नहीं जा सकते तो आपको कुछ ऐसा साधन अपनाना पड़ सकता है।

3. नेवी में नौकरी करना आपको काफी अच्छा दूर से लगता होगा पर इस तस्वीर को देखकर आपको डर लगेगा उफनती हुई यह लहरी आपको कभी कुछ कह जाएंगी।

4. फायर ब्रिगेड की नौकरी करना भी कोई आसान काम नहीं इस काम में मुश्किल से मुश्किल काम को अंजाम देना पड़ता है जहां हमेशा खतरा बना रहता है।

5. पुलिस की नौकरी भी आसान नहीं है किसी भी मुसीबत का सामना सबसे पहले पुलिस वालों को ही करना पड़ता है। यह दृश्य टोकियो का है जहां पर एक Giant salamander आया जिसे हैंडल पुलिस वालों को ही करना पड़ा।

6. प्लंबर की नौकरी भी कोई आसान नहीं इस विशालकाय पानी के पाइप को आप देख सकते हैं जिसे हैंडल करना काफी मुश्किल है।

7. एक ऐसा कर्मचारी जो मच्छरों से सुरक्षित रहने के लिए विशेष प्रकार का सूट पहने हुए हैं।

8. बिजली की तारों को इतनी ऊपर चढ़कर ठीक करना हर किसी के बस की बात नहीं।

9. टॉयलेट क्लीनर का विज्ञापन करते हुए कुछ लोग जिन्हें पूरे दिन ऐसे ही रहना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ : फेस्टिव सीजन में रेलवे ने किया खास इंतजाम, इन रूट पर चलेंगे ये स्पेशल ट्रेन

0

नवरात्र, दशहरा और दीवाली के त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है. रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य से 5 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है. गाड़ी संख्या 08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 से 30 अक्टूबर तक हर बुधवार को चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक हर शुक्रवार को चलेगी. इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 पावर कार, 04 एसी-III, 02 एसी-II, 04 स्लीपर, 03 एसएलआर कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच रहेगी.

08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल

08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया पूजा स्पेशल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर -नागपुर, बिलासपुर-कटनी और अनूपपुर-अंबिकापुर सेक्शनों में आवश्यक रख रखाव कार्य 31 सितंबर तक किया जाएगा. इस वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस माह के हर सोमवार को इतवारी से चलने वाली इतवारी-टाटानगर पैसेंजर ईतवारी और बिलासपुर के बीच रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

ये ट्रेन रहेगी 31 सितंबर तक रद्द

 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी.

रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर रद्द रहेगी.

बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर रद्द रहेगी.

बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर रद्द रहेगी.

यहां होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम

बिलासपुर रेल मंडल में चांपा-रायगढ़ रेल खंड पर स्थित भूपदेवपुर-रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है. इस लाइन को दूसरी लाइन से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है. इस दौरान इस खंड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. ये कार्य 27 सितंबर तक चलेगा. इस वजह से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. बिलासपुर-रायगढ़ मेमू बिलासपुर से व रायगढ़-बिलासपुर मेमू रायगढ़ से, बिलासपुर-गेवरारोड मेमू बिलासपुर से 27 सिंतबर तक रद्द रहेगी. इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

64 सीटों पर भी 21 अक्टूबर को होंगे उपचुनाव, यहां देखें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा मतदान

0

 महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीख का ऐलान हो गया है। इसी के साथ ही देश की अलग-अलग 64 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को ही होंगे और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें अरुणाचल की 1, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 4, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 15, केरल की 5, मध्य प्रदेश की 1, मेघालय की 1, राजस्थान की 2, सिक्किम की 3, तमिलनाडु की 2, तेलंगाना की 1 और यूपी की 11 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करने के साथ ही उम्मीदवारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई उम्मीदवार अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देता है तो उसका पर्चा रद्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की चुनाव खर्च सीमा 28 लाख रुपए है और चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को भेजा जाएगा।

प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसू, अभी और बढ़ सकते हैं दाम

0

प्याज के भाव में अचानक हुई वृद्धि का असर होलसेल-रिटेल दोनों ही बाजारों में देखने को मिल रहा है. जहां थोक व्यापारियों से खरीददारी करने वाले रिटेल व्यापारी कम प्याज खरीद रहे हैं, तो वहीं आम ग्राहक रिटेल व्यापारियों से जरूरत के अनुसार ही प्याज लेकर जा रहे हैं. आज की बात करें तो आजादपुर मंडी में प्याज का थोक रेट 30 से लेकर 48 रुपए तक रहा और वहीं प्याज रिटेल मार्केट में जाकर 50 से 80 रुपए के बीच बिक रहा है.

व्यापारियों का कहना है कि प्याज की कीमतों में आई तेजी का कारण लगातार हो रही बारिश है, जिसकी वजह से नई फसल को नुकसान पहुंच रहा है क्योंकि नई फसल नहीं आ रही है. इसलिए जो पुराना प्याज है उसके दाम बढ़ रहे हैं, थोक व्यापारियों ने यह भी साफ किया है कि प्याज के दाम में वृद्धि के पीछे जमाखोरी का कारण नहीं है.

प्याज की कीमतों पर एक नजर

नासिक/मुम्बई – महाराष्ट्र के कई जिलों में आई बाढ़ का असर अब मुम्बई और आस पास के इलाकों में पड़ रहा है. मुम्बई में प्याज की कीमत रुलाने लगी हैं. 10 दिन पहले जिस प्याज के दाम 20 से 25 रुपए किलो थे वो अब 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है. बारिश के वजह से दूसरे राज्य के प्याज महाराष्ट्र में नहीं आ पाए है. महाराष्ट्र में भी बारिश, नमी की वजह से फसल खराब हुई है. एक महीने तक राज्य के प्याज पर ही लोगों को निर्भर रहना होगा.

जयपुर – देश भर में भारी बारिश के वजह से प्याज की फसल को हुए नुकसान के कारण मंडियों में प्याज की आवक कम हो गई जिसकी वजह से प्याज के भाव बढ़ते जा रहे है. जयपुर में कुछ दिन पहले तक तीस से 35 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा प्याज अब 60रुपए को पार कर गया है. एक तरफ जहां जयपुर की सब्जी मंडियों में खरीद के लिए आ रहे लोग भी प्याज के दामों में आये उछाल से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ विक्रेता मानते हैं कि बिक्री कम हो गई है और अभी दाम में राहत के आसार नहीं है.

अलवर – अलवर मंदी में इन दिनों प्याज के खुदरा भाव करीब 60 रु किलो चल रहे हैं, अलवर की लाल प्याज देश के अनेक राज्यों की आपूर्ति करती है. अलवर के प्याज की फसल साल में दो बार आती है, अब अक्टूबर के अंत मे फसल आनी है उसके बाद शायद कुछ प्याज के भाव मे नरमी आए.

रतलाम – रतलाम में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद लहसुन प्याज और सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है. आज कल मार्केट में लहसुन 200 रुपए किलो तो प्याज 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है. इसके साथ ही सब्जियों में भी भारी उछाल है जो सब्जी 20 रुपए किलो बिक रही थी उनके दाम अब 60 से 100 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं. दुकानदारोंका कहना है जिले में ज्यादा बारिश होने से लहसुन ओर प्याज़ के दामों में काफ़ी उछाल आया है. उनका कहना है कि इनकी आवक भी कम है और किसानों के पास एक-दो बोरी बचा हुआ माल ही मार्केट में आ रहा है. नई फसले आने में महीनों का समय लगेगा तबतक दाम और बढ़ने की संभावना है.

पटना – पटना का मिठापुर सब्जी मंडी में खरीददार के अलावा थोक विक्रेता परेशान हैं. पटना में प्याज का खुदरा दाम 60 रूपये प्रति किलो चल रहा है. बिहार प्याज के मामले में एमपी, महाराष्ट्र और साउथ के राज्यों पर निर्भर रहता है. इसबार इन राज्यों में बाढ़ की विभीषिका ने प्याज की फसल को नष्ट कर दिया है. स्थिति यह है कि एमपी में प्याज मिल ही नहीं रहा है और नासिक (महाराष्ट्र) में भी इसबार बाढ़ से नया प्याज नीं निकल पाया, पुराने स्टाक ने दाम आसमान चढ़ा दिया.

केंद्रीय कर्मियों के खाते में इस महीने पांच दिन पहले ही आ जाएगी सैलरी, यह है वजह

0

केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें। चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जाएगा। वेतन जल्द मिलने की वजह बैंक हड़ताल और छुट्टियां होना है।

26 और 27 सितंबर को हड़ताल

बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद 28 सितंबर को शनिवार है और 29 सितंबर को रविवार है। 30 सितंबर को बैंकों का क्लोजिंग डे बताया गया है, इस दिन सामान्य कामकाज बंद रहता है। पहले दो दिन बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे, तो अगले दो दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। केवल 30 तारीख को ही बैंक खुलेंगे, लेकिन उस दिन भी क्लोजिंग डे होने की वजह से सामान्य कामकाज नहीं होगा।

वित्त मंत्रालय ने दिया आदेश

वित्त मंत्रालय की कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स, शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मियों को 25 सितंबर को ही वेतन दे दिया जाए। हालांकि सितंबर माह की सेलरी 30 तारीख को देनी होती है, लेकिन इस बार चार दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में लाखों कर्मियों की सेलरी भी अटक जाएगी। कर्मियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने इस माह का वेतन पांच दिन पहले ही जारी करने का आदेश दे दिया है।