Home Blog Page 2612

ऑटो ड्राइवर ने इंजीनियर से 18KM के लिए 4400 हजार रुपए वसूले

0

ऑटो ड्राइवर पर बेंगलुरु से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 18 किमी के लिए 4400 रुपए वसूल करने का आरोप है। इस ठगी के लिए ऑटो चालक के खिलाफ शहर के यरवादा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी के सिलसिले में बेंगलुरु से पुणे आया था। उसे बस ने सुबह 5 बजे कटराज-देहू रोड बाइपास पर छोड़ा था। यहां से शहर की दूरी करीब 18 किमी है। इंजीनियर ने इसके लिए ऑटो किया। ड्राइवर ने किराया के तौर पर 4300 रुपए लिए, जबकि आमतौर पर 300 से 400 रुपए लगते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि 18 किलोमीटर की दूरी का ऑटो के मीटर में 3200 रुपए का किराया दिखाया, जबकि 600 रुपए उसने शहर में एंट्री करने और फिर बाहर जाने के लिए 600 रुपए यानी 1200 रुपए लिए। इस तरह ऑटो चालक ने इंजीनियर से 4400 रुपए वसूल किए।

पुलिस ने बताया कि इंजीनियर ने जब ऑटो चालक से इतने अधिक बिल को लेकर विरोध जताया तो उसने अभद्रता की। इंजीनियर ने पुलिस को यह भी बताया कि ऑटो चालक नशे की हालत में था और कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत में दिए गए नंबर के आधार पर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सुप्रिया श्रीनेत बनीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता

0

कांग्रेस में शामिल होने से पहले सुप्रिया एक एक अंग्रेजी टीवी चैनल में वरिष्ठ संपादक के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से टिकट दिया था। उनके पिता स्व. हर्षवर्धन सिंह भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और सांसद रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल और शराब के दाम, जानें क्यों

0

मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) पांच पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है, जिससे पेट्रोल और डीजल लगभग तीन तीन रुपए प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया है। सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए शराब पर भी वैट पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बढ़ी हुईं दरें शुक्रवार की रात्रि 12 बजे से लागू भी हो गयी हैं। पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच पांच प्रतिशत बढ़ने से इनकी दरें क्रमश: दो रुपए 90 पैसे और दो रुपए 85 पैसे प्रति लीटर अधिक हो गयी हैं। इसके चलते पेट्रोल अस्सी रुपए प्रति लीटर के पार और डीजल 70 रुपए प्रति लीटर से अधिक की दर पर बिकेगा।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य में हाल ही में आयी बाढ़ के कारण भारी जानमाल, वित्तीय और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। नागरिकों को राहत देने और पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाना आवश्यक है। राज्य ने केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता भी मांगी है। इसके साथ ही शराब पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ाया गया है। इससे प्रतिमाह लगभग 45 करोड़ रुपए अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह काफी कम होने से पेट्रोल और डीजल पर भी वैट पांच पांच बढ़ाया गया है। अनुमान है कि पेट्रोल, डीजल और शराब पर वैट बढ़ाने से राज्य कोषालय को प्रतिमाह लगभग दो सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

राज्य सरकार का दावा है कि वैट में वृद्धि राज्य के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण एक अस्थायी उपाय है। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच पांच प्रतिशत बढ़ाने के निर्णय को जनविरोधी बताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि राज्य में किसान, व्यापारी और नौजवान विरोधी सरकार है और उसे यह जनविरोधी निर्णय वापस लेना चाहिए।

भार्गव ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार ने पहले’ट्रांसफर उद्योग’से लूटा और’ट्रांसफर अलाउंस’पर जनता का धन खर्च किया। अब सरकारी कोष भरने के लिए जनता पर भार बढ़ाया जा रहा है। राज्य में विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मलनाथ ने अगस्त 2018 की पत्रकार वार्ता में कहा था कि कांग्रेस के सरकार में आने पर पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: पांच और तीन रुपए कम किए जाएंगे, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में दूसरी बार बेतहाशा वृद्धि की है।

अग्रवाल का कहना है कि कमलनाथ ने ही सितंबर 2018 में सरकारों को शराब पर कर बढ़ाने और पेट्रोल तथा डीजल के दाम करने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने सत्ता में आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों और आम आदमी पर बोझ बढ़ाया है।

मोस्‍ट वॉन्‍टेड गैंगस्‍टर से मिलता है इस शख्‍स का चेहरा, डर है कहीं एनकाउंटर न कर दे पुलिस

0

हरियाणा-राजस्थान के मोस्ट वॉन्‍टेड गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर से चेहरा (शक्ल) मिलना ग्रेटर नोएडा के हर्ष भाटी के लिए परेशानी बन गयी है. हर्ष भाटी पेशे से इंजीनियर हैं. 3 साल पहले हर्ष ने अपने जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों के साथ शर्ट उतारकर डांस किया था.

सोशल मीडिया पर वायरल डांस

अब ये डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि ये डांस पपला गुर्जर का है. हर्ष भाटी और उनके परिवार को इस बात का डर है कि कहीं पपला गुर्जर की तलाश में जुटी पुलिस कन्फ्यूज होकर धोखे में हर्ष का एनकाउंटर न कर दे.

पुलिस से भी मदद की गुहार

हर्ष ने सोशल मीडिया पर अपील भी की है कि वह पपला गुर्जर नहीं है. हर्ष और उनके परिवार ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है. हर्ष भाटी जुनपत गांव के निवासी हैं और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं.

‘लोग डांस देखकर कर रहे शेयर’

हर्ष भाटी के मुताबिक करीब 10 दिनों से सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो हरियाणा-राजस्थान के मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर का बताकर वायरल किया जा रहा है. लोग इसे देखकर शेयर भी कर रहे हैं.

‘पुलिस की तरफ से हरसंभव मदद’

इस मामले में एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि मोस्ट वॉन्‍टेड पपला गुर्जर को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है. यह वायरल वीडियो वाला मामला मेरे संज्ञान में अभी नहीं आया है. यदि ऐसा है तो मैं उस पीड़ित से बात करूंगा. पुलिस की तरफ से उसकी हरसंभव मदद की जाएगी.

कौन है पपला गुर्जर?

विक्रम उर्फ पपला गुर्जर हरियाणा स्थित महेंद्रगढ़ के गांव खैरोली गांव का है. उस पर हत्या, लूट, रंगदारी के करीब 20 मामले दर्ज हैं. उसके गुर्गे 6 सितंबर की सुबह राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाने में करीब 2 दर्जन से अधिक बदमाश फिल्मी स्टाइल में आए और AK-47 रायफलों से दनादन फायरिंग कर लॉकअप में बंद विक्रम उर्फ पपला को छुड़ाकर ले गए थे.

दिसंबर 2017 में भी उसके गुर्गे महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ा ले गए थे. उस दौरान एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी थी, जो आज भी कोमा में है. इस समय हरियाणा-राजस्थान पुलिस की ओर से उस पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

वैज्ञानिकों ने मानव के एक और पूर्वज के चेहरे का पुनर्निर्माण किया

0

हमारे डेनिसोवंस पूर्वज (मानव की विलुप्त प्रजाति जो साइबेरिया से दक्षिण पूर्व एशिया में फैली थी), जो एक लाख साल पहले धरती पर रहते थे, वे कैसे दिखते होंगे, इसका अब तक सिर्फ अनुमान लगाया जाता था। डेनिसोवंस की गुलाबी रंग की हड्डियां, तीन दांत व निचला जबड़ा होता था, लेकिन अब उन्हें एक चेहरा भी मिल गया है। आनुवांशिक डेटा का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिकों ने अब इन लंबे समय से खोए हुए पूर्वजों का पुनर्निर्माण किया है।

इजरायल के जेरूसलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोध के लेखक लिरान कार्मेल ने कहा, “हमने डेनिसोवंस की स्केलेटल (कंकाल) एनाटमी के पहले पुनर्निर्माण को प्रस्तुत किया है।”

कार्मेल ने कहा, “कई मायनों में डेनिसोवंस निएंडरथल से मेल खाते थे, लेकिन कुछ लक्षणों में हमसे मेल खाते थे और कुछ मायनों में वे अनूठे थे।”

समग्र रूप से शोधकर्ताओं ने 56 एनाटोमिकल फीचर की पहचान की, जिसमें डेनिसोवंस, आधुनिक मानव और निएंडरथल से भिन्न हैं। इसमें से 34 भिन्नताएं खोपड़ी में हैं। इस शोध को जर्नल ‘सेल’ में प्रकाशित किया गया है।

क्या है देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का किराया, बुकिंग आज से शुरू

0

देश की पहली निजी ट्रेन दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के लिए ऑनलाइन बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है. यह भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन होगी जो पूरी तरह से IRCTC) द्वारा चलाई जाएगी. बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस छह घंटे और पंद्रह मिनट में दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी तय करेगी. दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

टिकट की कीमतों का हुआ ऐलान

आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस ने अपने किराये की कीमतों का ऐलान कर दिया है. लखनऊ से नई दिल्ली के टिकट की कीमतें एसी चेयर कार के लिए 1,125 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,310 होगी. जबकि रिवर्स यात्रा पर एक टिकट का किराया एसी चेयर कार यात्रियों के लिए 1,280 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,450 होगा.

लखनऊ से कानपुर के लिए एसी टिकट की कीमत 320 होगी और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 630 रुपये होगी. जबकि लखनऊ से गाजियाबाद का किराया 1,125 रुपये (एसी चेयर कार) और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2310 रूपये होगा. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और कानपुर के बीच एसी चेयर कार का किराया 1,155 होगा और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यह 2,155 रुपये होगा.

हालांकि, सभी वर्गों के साथ किराए में अंतर हो सकता है क्योंकि ट्रेन फ्लेक्सी-किराया योजना पर काम करेगी. तेजस एक्सप्रेस छह घंटे 15 मिनट में लखनऊ और दिल्ली के बीच की दूरी तय करेगी. यह लखनऊ से अपनी यात्रा सुबह 6.10 बजे शुरू करेगी और रात 12.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन होगी जो पूरी तरह से अपनी सहायक कंपनी IRCTC द्वारा चलाई जाएगी. निजी ट्रेन ऑपरेटरों को विश्वस्तरीय यात्री सेवा प्रदान करने के लिए लाना, रेलवे द्वारा अपने 100-दिवसीय एजेंडे में कुछ निजी गाड़ियों को निजी ऑपरेटरों को सौंपने के कदम के रूप में एक प्रस्ताव था. जबकि ट्रेन के लिए बुकिंग शनिवार से शुरू हुई थी.

1.45 लाख करोड़ का सबसे महंगा इवेंट होगा ‘हाउडी मोदी’: राहुल गांधी

0

केंद्र सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने के फैसले पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड से पार्टी सांसद राहुल गांधी ने तंज कसा है।

राहुल ने सरकार के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में होनें वाले इवेंट ‘हाउडीमोदी’ से जोड़ा और कहा कि शेयर बाजार में उछाल के लिए प्रधानमंत्री कुछ भी करने को तैयार हैं, वो भी तब जब उनका #HowdyIndianEconomy का उत्सव चल रहा है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, #हाउइंडियनइकॉनमी के बीच नीचे जाते शेयर बाजार के लिए मोदी ने जो किया वह शानदार है। राहुल गांधी ने इसी ट्वीट में अमेरिका में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, 1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन इवेंट दुनिया का अब तक का सबसे महंगा इवेंट है। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ‘लेकिन कोई भी इवेंट उस आर्थिक संकट को छिपा नहीं सकता, जिसमें हाउडीमोदी ने भारत को डाल दिया है।’

RBI में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, ग्रेजुएट हैं तो ऐसे करें अप्लाई

0

अगर आप ग्रेजुएट हैं और भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल, IBPS ने RBI में ऑफिसर ग्रेड B के पदों के लिए आवेदन पत्र आमंतित्रत किए है. इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरु हो रही है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2019 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

संस्था का नाम- IBPS

पद नाम- RBI Officer Grade-B

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2019को 21 साल के कम और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में छूट का प्रावधान है.

शैक्षिक योग्यता- RBI Officer Grade B (General) के पदों के लिए किसी भी विषम में कम से कम 60 फीसदी अकों के साथ स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों ने कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की परीक्षा पास की हो.

Officer Grade B (DEPR) के पदों के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के पास 55 फीसदी अकों के साथ इकॉनोमिक्स, क्वांटेटिव इकॉनोमिक्स, मैथमैटिकल इकॉनोमिक्स, इंटीग्रेटेड इकॉनोमिक्स या फाइनेंस में मास्टर डिग्री या फाइनेंस में एमबीए होना अनिवार्य है. वहीं एससी/एसटी वर्ग को इन विषयों में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है.

Officer Grade B (DISM) के पदों के लिए उम्मीदवार का स्टेटिक, मैथमेटिकल स्टेटिक, मैथमेटिकल इकॉनोमिक्स, स्टेटिक एंड इनफोर्मेशन विषयों में 55 फीसदी अकों के साथ मास्टर डिग्री होना आवश्यक है. वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के इन्हीं विषयों में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है.

पदों की संख्या- 199

आवेदन शुल्क- अनारक्षित और ओबीसी वर्ग को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

वहीं एससी/एसटी और दिव्यांगजनों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां-

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 21सितंबर 2019

आवेदन की अंतिम तिथि- 21 अक्टूबर 2019

कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारि वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in पर लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

देहरादून में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत, 3 अधिकारी निलंबित

0

उत्तराखंड (uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना की पुष्टि करते हुए राज्य के महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब होने की खबरें शुक्रवार को दिन के वक्त आनी शुरू हुई थीं. राज्‍य आबकारी विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

इस मामले की जांच आबकारी विभाग के साथ-साथ पुलिस थाना कोतवाली कर रही है. मामले में क्षेत्रीय निरीक्षक सुजात हसन, निरीक्षक सतर्कता मनोहर फर्त्याल, उप निरीक्षक मनोज भट्ट को निलंबित कर दिया गया है. डीएम ने जिले के सभी देशी शराब के ठेके बंद करने के आदेश दिए हैं. राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.

इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. मरने वालों में अधिकांश लोग देहरादून और उसके आसपास के इलाकों के ही बताए जाते हैं. दूसरी ओर, गुस्साए नागरिकों ने स्थानीय विधायक के निवास का दिन में घेराव किया था. घेराव कर रही भीड़ का आरोप था कि कुछ बाहरी लोगों ने आकर स्थानीय लोगों को मिलावटी शराब पीने को दी थी.

बता दें कि कुछ दिनों पहले टिहरी के एक गांव में भी मिलावटी शराब पीने से दो लोगों की जान गई थी. जबकि हरिद्वार में 40 से ज्यादा लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी. उन दिनों की गई मामले की जांच में पाया गया था कि शराब में मिथेलॉन मिला हुआ था. बाद में उस मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई लोग गिरफ्तार किए गए थे.

शोरूम से नई स्कूटी लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान

0

नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद लगातार लोगों के चालान कट रहे हैं। इन चालानों की कीमत हजारों में हैं। ओडिशा में भारी जुर्माने का ऐसा ही मामला सामने आया है।

कटक ट्रांसपोर्ट ऑफिस ने नई नवेली एक्टिवा पर बिना रजिस्ट्रेशन पेपर के ड्राइव करने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ये कार्रवाई बारंग में चेकिंग के दौरान हुई। स्कूटर की कॉस्ट से ज्यादा का चालान काटा गया है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार होंडा एक्टिवा को भुवनेश्वर से 28 अगस्त को खरीदा गया थाष 12 सितंबर को इस स्कूटर को कटक में एक रेगुलर पोस्ट पर सड़क परिवहन अधिकारियों द्वारा रोका गया। स्कूटर पर रजिस्ट्रेशन नंबर मौजूद नहीं था। ऐसे में RTO ने डीलर पर रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नए मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार लगाया गया था।

ब्रांड-न्यू होंडा एक्टिवा को पुलिस ने सीज कर दिया और एक्टिवा के मालिक से पूछताछ के बाद डीलरशिप पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। आरटीओ ने भुवनेश्वर के अधिकारियों को डीलरशिप का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने को कहा कि उन्होंने बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के स्कूटर कैसे डिलीवर किया।