Home Blog Page 2622

लहसुन और शहद का सेवन आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर

0

लहसुन और शहद के फायदे हमे हमारी दादी नानी बचपन से सुनती आयी हैं. इन दोनों के सेवन से कई बड़ी बड़ी बिमारियों से छुटकारा मिल जाता हैं. इसका सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को भी ठीक करता हैं.

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्ति बढ़ जाती है और फिर यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर देता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

दिल की सुरक्षा करे

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

गले की खराश दूर करे

इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।
डायरिया से बचाए
अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं । इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए

इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

फंगल इंफेक्शन से बचाए

फंगल इंफेक्शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

डीटॉक्स

यह एक प्राकृतिक डीटॉक्स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

चावल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान हो जाएँ सावधान

0

चावल बनाने के पश्चात इसका वो उबला हुआ पानी, जिसे मॉड कहते हैं, फैंक देते हैं। लेकिन यह बहुत लाभदायक है। आइए जानते हैं चावल से होने वाले फायदे..

मॉड बच्चों के लिए लाभदायक है। बच्चों को आधा कप, बड़ों को एक कप प्रति घंटे से पिलाने से दस्त बंद हो जाते हैं। छोटे बच्चों को अल्प मात्रा में पिला सकते हैं।

पेशाब में जलन रुकावट- आधा गिलास चावल के मॉड में चीनी मिलाकर पिलाएं। जलन और रुकावट दूर हो जाएगी।

हानिकारक- जिन लोगों के गुर्दे और मसाने में पथरी का रोग हो उनके लिए चावल बहुत हानिकारक पदार्थ है।

भांग का नशा- यह नशा चावलों की धोवन से उतर जाता है।

कब्ज- एक भाग चावल दो भाग मूंग की खिचड़ी में घी मिलाकर खाने से कब्ज दूर हो जाती है।

लीवर- सुर्योदय से पहले उठकर मुंह साफ करके एक चुटकी कच्चे चावल मुंह में रखकर पानी से निगल जाएं। यह क्रिया यकृत को मजबूत करने के लिए बड़ी अच्छी है। जिन लोगों ने इस प्रकार चावल लिए हैं उन्हें लाभ हुआ है।

25 हजार से भी कम में कर सकते हैं रोमांचक सफर, आईआरसीटीसी दे रहा है पैकेज

0

अगर आप मेघालय घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी खास पैकेज लेकर आया है। IRCTC के इस पैकेज का नाम ‘एम्यूसिंग एंड मेघालय’ है। इस टूर 5 रात और 6 दिन के लिए होगा। इस पैकेज में मॉसिनराम, जेकरेम और गुवाहाटी की सैर कराई जा सकेगी। इस पैकेज में आपको ठहरने से लेकर खाने-पीने और फ्लाइट का टिकट शामिल है। टूर की शुरुआत 18 नवंबर 2019 से होगी। इस पैकेज की खासियत यह है कि इस ट्रिप में यात्री मेघालय में मोटरसाइकिल से घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज में कायाकिंग, केविंग और रिवर केनोइंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं

एक व्यक्ति के लिए इस पैकेज की कीमत 27,310 रुपए है। अगर दो लोग एक साथ घूमने जाते हैं तो प्रति व्यक्ति यह खर्च 23,635 रुपए हो जाएगा। हवाई यात्रा इंडिगो एयरलाइन्स से की जाएगी। सफर के दौरान आपको अलग से एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा। हालांकि, फ्लाइट के दौरान खाने का आपको खुद भुगतान करना होगा। पैकेज के तहत, कोलकाता से गुवाहाटी और वापसी का सफर फ्लाइट से तय होगा। कोलकाता से फ्लाइट दोपहर 12.10 मिनट पर उड़ान भरेगी और 13.55 पर गुवाहाटी उतरेगी। वहीं वापसी ट्रिप पर गुवाहाटी से 12.25 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर कोलकाता पहुंच जाएगी।

ट्रिप डिटेल्स

दिन 01: 18.11.2019 (सोमवार): कोलकाता से गुवाहाटी दिन 02: 19.11.2019 (मंगलवार): गुवाहाटी से मॉसिनराम / मवेलिंगबना (160 किलोमीटर) दिन 03: 20.11.2019 (बुधवार): पूरे दिन एडवेंचर एक्टिविटी दिन 04: 21.11.2019 (गुरुवार): मॉसिनराम / मावलिन्ग्ना से जकार्म (55 किलोमीटर) दिन 05: 22.11.2019 (शुक्रवार):एक्टिविटी फिर वापस गुवाहाटी दिन 06: 23.11.2019 (शनिवार): गुवाहाटी से कोलकाता

करेले खाने से होते हैं अनेकों फायदे

0

एक स्वस्थ शरीर में छ: रस का होना जरुरी है, ये रस हैं- मीठा, खारा, खट्टा, तीखा, कषाय और कड़वा। इनमें से पांच रस तो हम सभी बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं। आज हम आपको बताएंगे करेले खाने के फायदों के बारे में।

सबसे पहले करेले खाने का सही तरीका ये हैं कि करेले का छिलका कभी नहीं उतारना चाहिए, जो हम अकसर उतराते है और उसका कड़वा रस भी नहीं निकालना चाहिए। 10 से 15 दिन में एक बार करेला खाना सेहत के लिए अच्छा है।

करेला के फायदे

करेले में अन्य सब्जी या फल की तुलना में अधिक औषधीय गुण पाये जाते हैं। यह खाने के बाद आसानी से पच जाता है। करेले में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट,फास्फोरस और विटामिन पाया जाता है। इसी के साथ अब हम आपको बताते है करेले खाने के लाभ.

करेला खाने के लाभ :-

1- लीवर संबंधी बीमारियों में करेला काफी फायेमंद है।

2- करेला खून साफ करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।

3- करेला पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है जिससे भूख बढ़ती है।

4- दमा के मरीज को बिना मसाले की छौंकी हुई करेले की सब्जी खिलानी चाहिए।

5- करेले के रस को नींबू के रस के साथ पानी में मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

6- करेले ठंडा होता है, इसलिए यह गर्मी से पैदा हुई बीमारियों के उपचार के लिए फायदेमंद है।

7- लकवा के मरीजों के लिए करेला बहुत फायदेमंद होता है। उन्हें कच्चा करेला खिलाना चाहिए।

8- कफ होने पर करेले का सेवन करना चाहिए। करेले में फास्फोरस होता है जिससे कफ दूर होता है।

9- मधुमेह यानि डायबिटीज के लिए तो करेला रामबाण इलाज है। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

10- पीलिया के रोगियों के लिए भी करेला बहुत फायदेमंद है। उन्हें पानी में करेला पीसकर खाना चाहिए।

11- उल्टी, दस्त या हैजा होने पर करेले के रस में थोड़ा पानी और काला नमक डालकर पीने से फायदा होता है।

12- बवासीर होने पर एक चम्मच करेले के रस में आधा चम्मच शक्कर मिलाकर एक महीने तक खाएं, फायदा होगा।

13- गठिया रोग होने या हाथ-पैर में जलन होने पर करेले के रस से मालिश करना चाहिए। इससे बहुत आराम मिलेगा।

14- जलोदर रोग होने पर आधा कप पानी में 2 चम्मच करेले का रस मिलाकर रोजाना तीन-चार बार पिएं, कुछ ही समय में फायदा दिखाई देगा।

प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार

0

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ जल्द ही काम करेंगे और इस पर राजकुमार का कहना है कि उन्हें प्रियंका संग काम करने का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही राजकुमार को इस बात की भी उम्मीद है कि फिल्म के लिए शूटिंग करने के दौरान दोनों साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताएंगे।

मुंबई में बुधवार को अपनी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजकुमार ने मीडिया के साथ बात की और इस दौरान उनके साथ फिल्म में उनकी सह-कलाकार मौनी रॉय व निर्देशक मिखेल मुसाले एवं निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे।

‘द व्हाइट टाइगर’ मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरविन्द अडिगा द्वारा इसी नाम से लिखित उपन्यास पर आधारित है।।

इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए राजकुमार ने कहा, ‘मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं। यह एक बहुत ही अच्छी किताब है और इसकी एक खूबसूरत कहानी है। मैं (निर्देशक) रमिन (बहरानी) से मिला हूं। वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मुझे वाकई में फिल्म में प्रियंका के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका बेहद प्रतिभाशाली हैं इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हम अच्छा समय बिताएंगे।’

अब इन 7 भारतीय भाषाओं में भी गूगल पर कर सकेंगे सर्च, जानें क्या है गूगल लेंस सुविधा

0

राजधानी दिल्ली में आज यानी गुरुवार को गूगल का सालाना इवेंट ‘Google For India’ चल रहा है. गूगल की ओर से इस इवेंट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं. अब सात नई इंडिक भाषाओं में गूगल पर सर्च किया जा सकता है. इसमें गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयाली शामिल हैं.

इसके साथ ही गूगल तीन नई भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा भी देने जा रहा है. इनमें तमिल, तेलुगू और मराठी भाषाएं शामिल हैं. गूगल की भाषा संबंधी ये घोषणाएं काफी अहम मानी जा रही हैं. इस सुविधा से स्थानीय लोगों को गूगल से सर्च करने में आसानी होगी.

गूगल लेंस से करें ट्रांसलेशन
इसके अलावा गूगल लेंस के जरिए ट्रांसलेशन की सुविधा भी देने जा रहा है. आप गूगल लेंस के जरिए किसी भी कंटेंट को स्कैन कर सकते हैं और आपको कुछ ही सेकंड्स में ट्रांसलेटेड लैंग्वेज मिल जाएगी. गूगल की ओर से ट्रांसलेशन और अधिक व्यवहारिक बनाया गया है.

गूगल लेंस के जरिए हिंदी, तमिल, मराठी और तेलुगू में ट्रांसलेट किया जा सकता है. इतना ही नहीं आप ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं. साथ ही आप किसी ट्रांसलेटेड वर्ड को टैप करके उसके बारे में सर्च भी कर सकते हैं.

बॉलीवुड के इन सितारों ने छुपाकर रखी अपनी शादी, किसी ने तलाक तो किसी ने बच्चा होने पर किया खुलासा

0

बॉलीवुड के सितारें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो हमेशा से ही काफी सीक्रेट रहे है।कभी-कभी तो इनके बारे में लोगों को सालों तक पता ही नहीं चलता। ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को काफी दिनों तक सबसे छिपाकर रखातो आइए आज बात करते है इन सितारों के बारे में जिन्होनें अपनी शादी छुपाकर रखी और बाद में किसी ने तलाक के साथ तो किसी ने अपने पहले बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर करते हुए ये जानकारी दी।तो आइए जानते है इन सितारों के बारे मेः

रेखा और विनोद मेहराः बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल कहलाने वाली रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी।दरअसल इनकी शादी काफी मुश्किलों भरी रही थी कहा जाता है कि जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो गया।

मेघना नायडू और लुईस- ‘कलियों का चमन’ गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू को आखिर कौन नहीं जानता है।मेघना ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर से गुपचुप तरीके से शादी की। हालांकि इससे पहले दोनों 6 महीनें तक रिलेशन में रहे थे।मेघना ने 25 दिसंबर 2016 को मुंबई में शादी की थी।और दो साल बाद अपनी शादी का खुलासा किया था।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुचालःभले ही जॉन अब्राहम बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में रहे हो।प्रिया रुचाल से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।हालांकि अब जॉन की फिल्म स्क्रीनिंग पर प्रिया मीडिया से इंटरेक्ट होती है।

साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारतीःबॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल ने अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी की थी।दोनों अपनी शादी को लेकर कभी चर्चा में नहीं आए इतना ही नहीं आपको बता दें दोनों की शादी दिव्या भारती के दुनिया छोड़ने के बाद भी कंफर्म नहीं हो पाई थी।

जूही चावला और जय मेहताः इसी लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस जूही चावला लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। काफी समय बाद ये भेद खुला कि दोनों मियां-बीवी हैं। हालांकि दोनों की शादी को लेकर हमेशा से ही बाद में चर्चा होती रही है।

रानी मुखर्जी और आदित्या चोपड़ाः इसी लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस रानी ने भी यशराज प्रोड्क्शन के मालिक आदित्य चोप़ड़ा से साल 2012 में शादी रचाई थी।दोनों ने अपनी शादी को कई महीने तक छुपा कर रखा था हालांकि कपल की एक बेटी भी है लेकिन अभी तक दोनों की बेटी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

लारा दत्ता और महेश भूपतिः इसके अलावा इस लिस्ट में शामिल मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने भी महेश भूपति से गुपचुप शादी रचाई थी।विदेश में हुई इस शादी की भनक किसी को कानों कान नहीं लगी बाद में दोनों ने एक तस्वीर के जरिए शादी की ऑफिशियल अनाउसमेंट की थी।

गलती से भी न पिएं इस समय चाय

0

चाय की चुस्की दिनभर की सारी थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त होती है और खाना खाने के बाद चाय पीना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

कुछ लोग कहते हैं कि वो खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत रखते हैं, खासतौर पर सर्दियो में तो हमेशा उन्हें खाने के बाद चाय चाहिये ही होती है। लेकिन आपको बता दें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी बात नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय की पत्ती में एसिडिक गुण होते हैं और जब वो भोजन के प्रोटीन के साथ मिलते हैं तो प्रोटीन सख्त हो जाता है, जिस वजह से उसे पचाने में मुश्किल होती है। इसलिए चाय का सेवन खाना खाने के तुरंत बाद ना ही करें तो अच्छा है।

इसके अलावा चाय में कैफीन होता है जो ब्‍लड प्रेशर को बढ़ाता है। साथ ही कैफीन की मात्रा शरीर में कोर्टिसोल यानी कि स्‍टेरॉयड हार्मोंस को बढ़ा देती है, जिससे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें दिल से संबंधित समस्याएं, डायबिटीज और वजन बढ़ना होती हैं।

चाय में ‘पॉलिफेनोल्स’ और ‘टेनिन्स’ आदि तत्व होते हैं जो शरीर के लिए भोजन से आयरन को सोखने नहीं देते हैं। खासतौर पर महिलाएं जिनमें आयरन की कमी होती है, उनके लिए खाने के बाद चाय पीना नुकसानदायक होता है। तो अगर आप भी चाय या कॉफी के बिना नहीं रह सकते हैं तो कम से कम खाने के तुरंत नहीं बल्कि दो घंटे बाद इन चीजों का सेवन करें।

वीडियो जारी कर प्रेमी युगल ने SSP से मांगी सुरक्षा

0

बुधवार को एक युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ है। 18 जुलाई से लापता युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताया है।

घरवालों पर गंभीर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि युवती व युवक दोनों की ही गुमशुदगी दर्ज है। वीडियो की जांच की जा रही है।

बुधवार सुबह 18 जुलाई से क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती व युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मे युवती ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। दोगुनी उम्र के व्यक्ति को शादी के नाम पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है।

उत्पीड़न और शोषण के कारण घर छोड़कर भागने की बात कही। गांव के ही युवक से प्रेम बताते हुए मर्जी से शादी करने की बात कही। वहीं ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से जान का खतरा बताया। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, हुई पिछले ढाई महीने की सबसे बड़ी बढ़ोतरी

0

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले ढाई महीने में ये अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. बता दें कि सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको में हुए ड्रोन हमले के चलते कंपनी ने अपना तेल उत्पादन कम कर दिया है. गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीजल के दाम 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं.

बता दें कि इससे पहले पांच जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली थी. गौरतलब है कि सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के शोधन प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद कंपनी का तेल उत्पादन कम हो गया है. इससे दुनिया के तेल बाजार में हलचल मच गई और क्रूड ऑयल की कीमतें एक ही दिन में 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं.

तेल की बढ़ती कीमतों से भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहा है. भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.82 रुपये लीटर हो गया है. इससे पहले मंगलवार पेट्रोल के दाम 14 पैसे और डीजल के 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.

इस साल पांच जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए पेट्रोल डीजल पर करीब 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई थी. इसके दूसरे दिन ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.45 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में 5 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये लीटर थी, जो 6 जुलाई को बढ़कर 72.96 रुपये प्रति लीटर हो गई.

खुदरा बाजार में पेट्रोल की कीमतें इस साल अबतक 70 रुपये लीटर के पार ही रही हैं. एक जनवरी 2019 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 68.65 रुपये प्रति लीटर थे. जो 14 जनवरी को पहली बार 70 पार पहुंचे थे. इसके बाद से पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से कम नहीं हुई. हालांकि ये अपवाद है कि जून में कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कटौती जरूर हुई थी.