केंद्रीय सरकार की नई शिक्षा नीति आने से पहले ही मसीही समाज भयभीत हो उठा है। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने आपत्ति जताई है कि राज्य शिक्षण बोर्ड समाप्त कर सिर्फ एक ही राष्ट्रीय शिक्षण बोर्ड होगा।
शिक्षा प्रबंधन को राज्यों से छीनने से मूल फेडरल स्ट्रक्चर ही ध्वस्त हो जाएगा। इसका गंभीर परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों में आंगनबाड़ी बंद कर दी जाएंगी।
इनका विलय बड़े स्कूल कॉम्प्लेक्स से होगा। जिनका विद्यार्थी संख्या पांच हजार से कम नहीं है, साथ ही 25 हजार रुपये तक होगी। एक ही प्रांगण में संचालन अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य कई संभावनाओं को व्यक्त किया।
तस्करों से बरामद तेंदुए के शावकों के मामले में नया खुलासा हुआ है। तेंदुए के नन्हे शावकों को महंगे दामों पर सरहद के पार गल्फ कंट्री या फिर चीन में बेचने की तैयारी थी, क्योंकि दोनों देशों में तेंदुए और बाघ के बच्चों की मांग रहती है। इसे देखते हुए पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया है।
पुलिस जहां मुख्य आरोपित की तलाश कर रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय गिरोह की भी जांच कर रही है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि तेंदुए के नन्हे शावकों का भारत में उपयोग नहीं हो सकता है। यदि ये तस्कर अपने इरादे में सफल हो जाते तो जरूर इस तरह की घटना से नकारा नहीं जा सकता।
वहीं सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से फरार मुख्य आरोपित फिरोज की लोकेशन ओडिशा में पाई गई है। वन विभाग की टीम जल्द ही ओडिशा रवाना होगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के मुख्य आरोपित फिरोज मेमन की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
ज्ञात हो कि 11 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरियाबंद से दो युवक तेंदुए के शावकों को एक्टिवा से रायपुर ला रहे है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल बिछाकर आरोपितों को अभनपुर के गांव में पकड़कर दोनों तेंदुए के शावक को बरामद किया था।
इसके बाद वन विभाग की टीम दोनों आरोपितों के बताए अनुसार मुख्य आरोपित फिरोज के घर दबिश दी थी, लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने के पहले वह फरार हो गया था। छापामारी के दौरान फिरोज मेमन के घर की छत पर छिपाकर रखे 14 नग पिंजरे को वन विभाग व डॉग स्क्वॉड की टीम ने बरामद कर लिया। दोनों आरोपितों राकेश निषाद और मो. साबिर को गिरफ्तार किया था।
रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित की है पेट दुकान
पुलिस सूत्रों की मानें तो रायपुर में गिरफ्तार दोनों आरोपित स्टेशन रोड पर पेट की दुकान चलाते हैं। दोनों अपनी दुकान पर कछुआ, लव बर्ड, कुत्ता और अलग-अलग प्रजाति की बिल्ली रखते हैं। सूत्रों का मानना है कि यदि तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते तो अपनी दुकान में ही उसे छुपाकर रखते और मुख्य आरोपित फिरोज के साथ मिलकर इसे महंगे दामों पर बेच देते, क्योंकि गल्फ कंट्री और चीन में इनकी अधिक मांग है।
फिरोज की दो लोगों से थी पहचान
वन विभाग ने सोमवार को उदंती सीता नदी स्थित गांव से शावकों की तस्करी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से दो लोगों से फिरोज की पहले से ही जान पहचान थी। फिरोज ने इस काम को अंजाम देने के लिए लालच देने की बात सामने आई है। वन विभाग के सूत्रों की माने तो फिरोज मेमन का लोकेशन ओडिशा में मिला है। टीम जल्द से जल्द ओडिशा के लिए रवाना होगी।
– तेंदुए के तस्करी में मामले में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय हो सकता है, लेकिन अभी तक बात सामने नहीं आई है। – प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी, रायपुर सिटी
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के पुत्र व राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह द्वारा चिटफंड कंपनी घोटाले में अपराध दर्ज किए जाने के खिलाफ पेश याचिका में 18 सितंबर बुधवार को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि अनमोल इंडिया चिटफंड कंपनी मामले में गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग समेत अन्य जिलों में पुलिस ने कंपनी के लिए प्रचार करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र व राजनांदगांव के पूूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दर्ज अपराध को निरस्त करने की मांग की है। याचिका को सुनवाई के लिए पिछले दिनों जस्टिस आरसीएस सामंत के कोर्ट में रखा गया। इस दौरान शासन की ओर से कहा गया था कि मामले में महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा स्वयं बहस करेंगे।
सोमवार को वे कार्यालय के कार्य से रायपुर गए थे। इस कारण से मामले की सुनवाई बढ़ाए जाने अनुरोध किया गया था। शासकीय अधिवक्ता के इस अनुरोध पर कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए 18 सितंबर को रखने का आदेश दिया है।
चीन में 10 अक्टूबर को ओप्पो रेनो ऐस को लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि इसी दिन वनप्लस अपनी पहली स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो द्वारा हाल ही में डाले गए गए वेइबो पोस्ट के अनुसार इस नए डिवाइस में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी और यह दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
ऐसी चर्चा है कि ओप्पो रेनो ऐस में 6.6 इंच फुल एचडी प्लस कर्व्ड एज डिस्प्ले होगा जो पतले बेजल्स से लैस होगा। इतना ही नहीं इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा और इसका स्क्रीन स्पेस 100 प्रतिशत तक होगा। ऐसी भी रिपोर्ट है कि इस फोन में एक पॉप-अप या एक अंडर-स्क्रीन कैमरा सेल्फी शूटर हो सकता है।
ओप्पो रेनो ऐस में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट, 12जीबी रैम, 256जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज, 4000एमएएच बैटरी होगी और यह 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन की अन्य विशिष्टताओं की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर वह सुर्खियों में बनी ही रहती हैं जिसका पूरा ‘श्रेय’ उनकी वायरल तस्वीरों और वीडियो को जाता है. हाल ही में सुहाना की एक और तस्वीर सामने आई जिसमें वे ब्लू ड्रेस में कूल तो लग रही हैं, लेकिन कुछ लोगों ने यह कहते हुए उन पर हमला बोल दिया कि वे बिल्कुल अपने पिता की तरह दिख रही हैं.
इन ट्रोलर्स का कहना है कि इन तस्वीर में सुहाना अपने पिता शाहरुख की जुड़वां लग रही हैं. इस तस्वीर में सुहाना मुस्कुराते हुए शायद किसी डांस स्टेप को करती नजर आ रही हैं जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं.
एक ने लिखा, “विग के साथ शाहरुख.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पूरी आदमी लग रही है, लड़कियों जैसी दिख ही नहीं रही है.”
एक ने यह लिखा, “डरावना..लेडी एसआरके..कोई मुझे बताए कि यह यहां है क्यों.” किसी ने लिखा, “वह बिल्कुल अपने पिता की तरह दिख रही है.”
सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. अपनी बॉलीवुड एंट्री से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस वजह से सुहाना कॉलेज के हर प्ले में हमेशा शामिल रहती हैं और अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं.
महाराष्ट्र के कई जिलों के किसानों से कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति के व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने (Kadaknath chicken scam)का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धाेखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते जाए कि कड़कनाथ मुर्गे की यह प्रजाति मध्य भारत के कुछ हिस्सों में खासतौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खासी लोकप्रिय है। इसके पोषण और चिकित्सकीय मूल्यों की वजह से जाना जाता है। इस प्रजाति का एक किलो चिकन 900 रुपए तक का बिकता है। किसानों ने आरोप लगाया कि महारायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़कनाथ प्रजाति के चूजों की संख्या बढ़ाने और बाद में मुर्गों को खरीदने के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवा दिया। रायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय सांगली में है।
पुणे के दत्तावाड़ी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कंपनी के खिलाफ सांगली, सतारा, पुणे, पालघर, नासिक,कोल्हापुर और औरंगाबाद में धोखाधडी का मामला दर्ज हो गया हैं। पुलिस अभी इस मामले में घोटाले की रकम का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने सुधीर, संदीप मोहिते और जगदाले को गिरफ्तार किया है, वहीं कंपनी के पुणे स्थित दफ्तर में अकाउंटेंट माने को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक संगठन ने दावा किया कि किसानों को करीब 550 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई है। उन्होंने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है।
तमिलनाडु में एकतरफा प्यार का बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां एक 70 साल के बुजुर्ग का दिल एक 24 वर्ष की लड़की पर आ गया है और वो बुजुर्ग इस कदर उस लड़की के प्यार में पागल है, कि उसने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस लड़की से शादी करने की अर्जी दी है और कहा है कि अगर उनकी शादी उस लड़की से नहीं हुई तो वो उस लड़की को किडनैप कर लेंगे।
नहीं तो पीवी सिंधु को अगवा कर लेंगे पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का बुजुर्ग
सबसे गंभीर बात ये है कि ये जनाब जिस लड़की की बात कर रहे हैं, वह कोई आम लड़की नहीं बल्कि भारत की गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु है, इस बुजुर्ग का नाम मलयसामी है, जो कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी याचिका लेकर पहुंचे थे, मलयसामी ने बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और खुद की फोटो के साथ एक आवेदन दिया है।
नहीं तो पीवी सिंधु को अगवा कर लेंगे
उस आवेदन में कहा गया कि उसकी रुचि पीवी सिंधु से शादी करने की है, यदि कलेक्ट्रेट कार्यालय ने इसके लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए तो वह पीवी सिंधु को अगवा कर लेंगे।
रामनाथपुरम जिले के रहने वाले हैं मलयसामी सिंधु के खेल से काफी प्रभावित हैं मलयसामी
मलयसामी ने यह भी कहा कि जब वह सिर्फ 16 साल की थी, तब से वह सिंधु पर मोहित हैं, बुजुर्ग ने कहा कि वह सिंधु के करियर से बेहद प्रभावित हैं और अब वह उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं। मालूम हो कि मलयसामी ने अपनी अर्जी में अपनी जन्मतिथि 04 अप्रैल 2004 बताई है।
रामनाथपुरम जिले के रहने वाले हैं मलयसामी
बता दें कि मलयसामी तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रहने वाले हैं, उनकी अर्जी देखकर देख जिलाधिकारी और पदाधिकारियों समेत वहां मौजूद तमाम लोग एकदम से अचरज में पड़ गए।
पी वी सिंधु शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं… विश्व चैंपियन हैं पीवी सिंधु
गौरतलब है कि पी वी सिंधु शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, हाल ही में सिंधु जापान की नाओमी ओकुहारा को हराकर विश्व चैंपियन बनीं है, ऐसा करनी वाली वो पहली भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर हैं, इसलिए उन्हें गोल्डन गर्ल कहा जाता है, सिंधु के नाम ओलंपिक में रजत पदक भी है।
पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री हैं नमीरा सलीम
सलीम ने पिछले सप्ताह चंद्रयान 2 के लिए दी थी बधाई
स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं नमीरा
चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देने के चलते पिछले सप्ताह सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री नमीरा सलीम ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र ‘स्पेस डिप्लोमेसी’ से लाभ उठा सकता है। भारत-पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष ही ऐसा क्षेत्र है जहां सभी सीमाएं टूट जाती हैं और इनसान राजनीति से ऊपर उठ जाता है। नमीरा ने आगे कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण के युग में मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को संदेश देना चाहती हूं कि शांतिपूर्ण समाधानों के लिए अंतरिक्ष का सहारा लें और इसके जरिये शांति व विश्वास के लिए जगह बनाएं।
स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्षा नमीरा ने कहा कि वह अंतरिक्ष के व्यावसायीकरण का समर्थन करती है। वह मानती हैं कि अंतरिक्ष अब दुनिया के नेताओं और राजनेताओं के लिए खुला है।
सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रहीं नमीरा ने कहा कि मैं अंतरिक्ष ट्रस्ट के माध्यम से पृथ्वी पर शांति के लिए एक अंतरिक्ष कूटनीति का इस्तेमाल करने की अपील करती हू। बता दें कि नमीरा ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई दी थी।
बदलते ज़माने के साथ लड़कों में दुबलेपन की समस्या भी बढ़ गयी है, जिसकी वजह से कई सारे लड़के अपना आत्मविश्वास खो देते है.
कई सारे लोग अपने शरीर की दुबलेपन की समस्या को दूर करने के लिए काफी कोशिश भी करते है, लेकिन कोशिश करने के बाद भी वो लड़के दुबलेपन को दूर नहीं कर पाते है. इसीलिए आज हम आपको एक कारगर चीज के बारे में बताने जा रहे है.
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है, जिसके इस्तेमाल से आप अपने शरीर के दुबलेपन को दूर कर सकते है और कमजोरी की समस्या से छुटकारा पा सकते है.
दुबलेपन की समस्या को दूर करने के लिए और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अस्वगंधा का इस्तेमाल करना चाहिए। अश्वगंधा का इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए और कब करना चाहिए ये जानने के लिए ऊपर दी गयी वीडियो पर क्लिक करे। हमारे यूट्यूब चैनल को भी जरूर सब्सक्राइब करे ताकि आपको और भी ऐसी ही वीडियो देखने को मिलती रहे.खबर अच्छी लगी हो तो नीचे दिए पीले बटन पर एक बार जरूर क्लीक करे.
अगर आप इस खबर के बारे में या अपनी किसी समस्या के बारे में कोई सवाल पूछना चाहते है, तो नीचे दिए गए पीले बटन पर क्लिक करके आप हमसे कोई भी सवाल या अपनी किसी भी बीमारी के बारे में पूछ सकते है. हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे और हमे यकीन है की हमारी बताई हुई बातों से आपको जरूर फ़ायदा होगा।
मथुरा जिले के कुडंवारा जिले मेंएक महंत की गाय की मौत पर अनोखा दृश्य देखने को मिला। इस गांव में गाय की मौत होने पर हिंदु और मुस्लिम लोगों ने गाय को साथ मिलकर विदाई दी।
गांव के रहने वाले महंत देवदास की एक गाय थी। उनका देहांत करीबन 7-8 साल पहले ही हो गया था। जिसके बाद से इस गाय का ध्यान ये गांव वाले ही रखते थे। 7-8 सालों तक गाय की देखभाल करते-करते लोगों को गाय से लगाव हो गया।
जब गाय की मौत हुई तो गांव के हिंदु लोगों के साथ मुसलमान लोग भी इक्ट्ठे हो गए। उन्होंने गाय का अंतिम संस्कार तो किया ही साथ ही साथ वे तेरहवीं में भी शामिल हुए। ये खब़र बताती है कि आज भी लोगों के दिलों में धर्म से बढ़कर इंसानियत है।