Home Blog Page 2629

ई-सिगरेट पर मोदी सरकार ला सकती है अध्यादेश, आज है कैबिनेट की अहम बैठक

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में ई-सिगरेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा इस बैठक में प्लास्टिक बैन समेत और भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली मीटिंग में सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, वितरण, क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर सकती है.

Prohibition of E Cigarettes Ordinance 2019 को अगली संसद में पेश कर पारित कराया जा सकता है ताकि इस कदम को पूर्ण रूप से लागू किया जा सके. हाल ही में मंत्री समूह (ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स ) की बैठक में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने और इसके लिए Prohibition of E Cigerettes Ordinance2019 पर भी गहन विचार किया गया था.

सरकार ई सिगरेट को लेकर बेहद सख्त रुख अपना सकती है. नियमों के उल्लंघन पर पहली दफा पर एक साल तक कि जेल और 1 लाख रुपए तक का जुर्माना का प्रावधान किया जा सकता है. एक से अधिक बार नियम तोड़ने पर सरकार 5 लाख रुपए जुर्माना और 3 साल तक कि जेल के प्रवधान बना सकती है.

इसके साथ ही देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों पर बैन लगाने को लेकर भी फैसला किया जा सकता है. केंद्र सरकार की पूरी कोशिश है कि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से पहले प्लास्टिक से बनी चीजों का उत्पादन बंद हो. प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले से सिंगल-यूज प्लास्टिक को बैन (single-use plastic ban) करने की बात कह चुके हैं.

सरकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिलहाल फैली तमाम भ्रांतियों पर विराम लगाने के मकसद से इनको लेकर ज़रूरी गाइडलाइन्स के साथ सामने आ सकती है. आपको बता दें कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर अभी भी व्यापारियों के बड़े वर्ग में काफी असमंजस है.

Google पर भूलकर भी न करें ये 8 बातें सर्च, पड़ सकते है मुसीबत में

0

आज कल साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे हमे सावधान रहने की जरुरत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कभी-कभी गूगल पर बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट, कस्टमर केयर नंबर, पर्सनल फाइनेंस और स्टॉक मार्केट की सलाह जैसे कई बातों को सर्च करना मुसीबत का सबब बन सकता है। जब हम कोई भी चीज़ गूगल में सर्च करते है तो गूगल उस कंटेट को वह खुद नहीं बनाता है, बल्कि ये सिर्फ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां यूज़र्स के सर्च के आधार पर अलग-अलग वेबसाइट की लिंक दिखाई देती है। तो ज़रूरी नहीं कि आप जो भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं वह सब सही और सटीक ही है। इसलिए ये 10 बातें गूगल में सर्च करने से बचे।

पर्सनल फाइनेंस और स्टॉक मार्केट की सलाह – गूगल पर कभी पर्सनल फाइनेंस और स्टॉक मार्केट की सलाह नहीं लेनी चाहिए। गूगल सर्च करने पर हमें कोई ऑथेंटिक सोर्स नहीं मिलता है। ऐसे में हमें लेन-देन से जुड़ा चूना लग सकता है।

कूपन कोड – कभी भी गूगल पर कूपन कोड सर्च ना करें, क्योंकि कई बार फेक वेबसाइट सस्ते कूपन्स बेचकर आपको लुभा सकती है। इससे आपकी बैंकिग डिटेल चोरी होने का खतरा रहता है।

बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट – इस बात की सख्ती से सलाह दी जाती है कि कभी भी अपने बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट को गूगल पर सर्च ना करें। ऐसा आप तभी करें जब तक आपको उसका सही URL ना पता हो। ऐसा इसलिए कि हो सकता है कि आप ऑफिशियल वेबसाइट की जगह अपने बैंक का लॉगइन पासवर्ड किसी फेक वेबसाइट पर डाल दें, जिससे हैकर्स आपकी डिटेल का गलत फायदा उठा सकते हैं।

फ्री एंटी-वायरस – गूगल पर एंटी-वायरस ऐप्स और सॉफ्टवेयर सर्च करने से बचें। ऐसे में ओरिजिनल ऐप्स को पहचानना मुशकिल होता है और इससे आपकी डिवाइस में वायरस आने का खतरा रहता है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट ऑफर्स – ई-कॉमर्स वेबसाइट ऑफर्स के नाम पर लोगों को कई फ्रॉड वेबसाइट लुभाते है। इसी गलत वेबसाइट से यूज़र्स की बैंकिंग डिटेल चुरा लेते हैं।

ऐप्स और सॉफ्टवेयर डाउनलोड – मोबाइल ऐप्स के लिए हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर गूगल प्ले या ऐप स्टोर का इस्तेमाल करना चाहिए। गूगल पर ऐप्स और सॉफ्टवेयर सर्च करने पर आप मैलवेयर का शिकार हो सकते हैं।

दवा या बीमारी के लक्षण – बीमार होने पर कभी भी डॉक्टर को छोड़ गूगल पर इलाज ना सर्च करें। साथ ही कभी भी गूगल पर बीमारी से जुड़ी जानकारी के आधार पर दवा ना खरीदें।

सरकारी वेबसाइट – स्कैमर्स सबसे ज़्यादा सरकारी वेसबाइट, जैसे बैंकिंग की, म्युनिसिपैलिटी या फिर अस्पताल की वेबसाइट को निशाना बनाते हैं इसलिए ये जानने कि ओरिजनल वेबसाइट की पहचान करना मुश्किल होता है।

मैट्रो में नौकरी करने का शानदार मौका, ITI डिप्लोमा या कर रखा है ग्रेजुएशन तो करें अप्लाई

0

अगर आपने ITI डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखा है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है. क्योंकि मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2019 से शुरु हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2019 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण एवं शैक्षिक योग्यता

पद नाम- स्टेशन मास्टर, स्टेशन कंट्रोलर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, कॉमर्शियल असिस्टेंट, स्टोर सुपरवाइजर, एचआर असिस्टेंट इत्यादि. नोट- पदों का विवरण के लिए मुंबई मैट्रो का नोटिफिकेशन देखें.

पदों की संख्या- 1053

शैक्षिक योग्यता- सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है. जिनमें आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क- अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC/ST और दिव्यांग जनों को 150 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरु होने की तिथि- 16 सितंबर 2019

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 7 अक्टूबर 2019

कैसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मुंबई मैट्रो की आधिकारिक वेबसाइट https://mmrda.maharashtra.gov.in/administration # पर लॉगइन करें.

देखिए बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट, जिन्होंने ब्रेअकप के बाद फिल्मों में किया साथ काम

0

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और छूट जाना आम बात है. कुछ स्टार्स जिन्हें साथ काम करते करते प्यार हो गया और फिर ब्रेकअप. कुछ सितारें ऐसे भी है जिनका रिश्ता काफी लंबे वक्त तक चला और कुुछ ने तो बाद में शादी भी कर ली. आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारें में बताते हैं जिनकी लवस्टोरी ने बी टाउन के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी. बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. लेकिन ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे के साथ काम करना जारी रखा.

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण का ब्रेअकप बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला ब्रेअकप रहा है. दीपिका रणबीर के प्यार में इतनी सीरियस थी की ब्रेअकप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गईं थी. दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन में करवाया था. जो अभी भी उनके गर्दन में मौजूद हैं. हालांकि बाद में दीपिका ने सबकुछ छोड़कर रणबीर के साथ कई फिल्मों में एक साथ काम किया.

सलमान खान-कटरीना कैफ

बॉलीवुड के दंबग खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों की बढ़ती नजदिकियों ने दोनों के बीच में दरार पैदा कर दी. लेकिन काम के मामले में दोनों ने एक साथ भी स्क्रीन शेयर की. सलमान की फिल्म भारत में कटरीना संग उनकी कैमेष्ट्री खूब पसंद की गई. हालांकि इसके बावजूद सलमान के घर के हर फंक्शन में कटरीना स्पॉट हो जाती हैं.

शाहिद कपूर-करीना कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर के वक्त में काफी अच्छे कपल बॉन्डिंग में आते थे. अपने प्यार को लेकर ये दोनों स्टार्स अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे. लेकिन अचानक से इन दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया. हालांकि इसके बावजूद काफी लंबे वक्त के बाद दोनों सितारों को फिर एक साथ फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ देखा गया. फिलहाल फिल्म में दोनों के एक साथ के कोई सीन नहीं थे. लेकिन फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों के साथ नजर आते थे.

iPhone में भी नहीं मिलते ये फीचर जो मिल सकते है आपको एक सिंपल फ़ोन में..

0

आज के समय में आईफोन के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत एक लाख से भी कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। यदि आप आईफोन के लेटेस्ट मॉडल एवं टॉप मॉडल को खरीदते हैं तो आपको डेढ़ लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इन सबके बावजूद एप्पल कुछ मामलों में काफी आलोचना भी झेलता रहा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही चीजे बताने वाले हैं जो डेढ़ लाख रुपए के स्मार्टफोन होने के बावजूद एप्पल आईफोन के साथ देखने को नहीं मिलती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे एप्पल के आईफोन वैसे तो वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं लेकिन फोन में दिए जाने वाला चार्जर इतना स्लो होता है कि आप के 10,000 वाले स्मार्टफोन का चार्जर भी एप्पल के चार्जर से फास्ट होता है। हालांकि इस बार कंपनी ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया है। दरअसल इस साल के आईफोन 11 सीरीज में 18 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है आश्चर्य की बात यह है कि यह फास्ट चार्जर केवल टाइप वेरिएंट में ही मौजूद है। यदि आप खरीदते हैं सबसे सस्ता आईफोन 11 खरीदते है जिसकी कीमत ₹65000 है तो आपको इसमें वही बेहद स्लो चार्जर देखने को मिलेंगे।

जैसा कि आप जानते ही होंगे इन दिनों लगभग सभी स्मार्टफोन में से हेडफोन जैक गायब हो रहे हैं। ऐसे में एप्पल पिछले काफी समय से ही स्मार्ट फोन में हेडफोन जैक नहीं दे रहा है। यदि आप अपने इयरफोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक डोंगल की आवश्यकता पड़ती है। कुछ समय पहले एप्पल ने अपने आईफोन के साथ डोंगल दिया था लेकिन उसके बाद एप्पल ने डोंगल देना भी बंद कर दिया। इसका मतलब यदि आप इतना महंगा iPhone खरीदते हैं और आपको इयरफोन इस्तेमाल करना चाहते है तो डोंगल भी आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।

केवल यही नहीं एक से डेढ़ लाख रुपए तक खर्च करने के बावजूद आपको एप्पल के आईफोन के साथ एक बेहतरीन तो छोड़िए एक मामूली सा भी कवर या केस देखने को नहीं मिलता। ऐसे में यह सवाल उठते हैं

हिंदू लड़की की संदिग्‍ध मौत से पाकिस्‍तान में बवाल, सैकड़ों स्‍टूडेंट्स सड़क पर कर रहे हैं प्रदर्शन

0

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना में एक हिंदू मेडिकल छात्रा नम्रता चंदानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंदेशा जताया है कि हो सकता है कि छात्रा ने खुदकुशी की हो लेकिन उसके परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है.

क्‍या है मामला?

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की बीडीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रता चंदानी सोमवार को संदिग्ध हालात में अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिलीं. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका शरीर छत से लटकता मिला. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि कुमारी ने आत्महत्या की है.

यूनिवर्सिटी प्रशासन कह रहा सुसाइड

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अनीला अताउर रहमान ने बताया कि नम्रता अमरता महेर चंदानी अपने कमरे में मृत मिलीं. कमरा अंदर से बंद था. उन्होंने बताया कि पुलिस छात्रा के फोन और अन्य चीजें फोरेंसिक जांच के लिए ले गई है. मौत की वास्तविक वजहों का पता चलना अभी बाकी है.

कुलपति ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वह खुद और अन्य अधिकारी नम्रता के हॉस्टल पहुंचे. दरवाजा तोड़कर नम्रता चंदानी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस को और छात्रा के घरवालों को जानकारी दी गई. शरीर पर किसी तरह की प्रताड़ना के निशान नहीं मिले लेकिन गले पर खरोंच पाई गई है जिससे खुदकुशी की आशंका लग रही है.

यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. शाहिदा ने घटना की रिपोर्ट सिंध के मुख्यमंत्री को भेजी है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत जांच करने और छात्रा के माता-पिता की हर मदद करने के लिए कहा.

क्‍या कहता है नम्रता चंदानी का परिवार?

निमरिता चंदानी का संबंध घोटकी जिले के मीरपुर मथेलो शहर के एक बड़े व्यापारी घराने से है. उनके शव को उनके पैतृक स्थान पर भेज दिया गया है. नम्रता की परीक्षा चल रही थी और एक दिन पहले ही उन्होंने पहले पेपर की परीक्षा दी थी.

डॉ. नम्रता के भाई डॉ. विशाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनकी बहन की हत्या की गई है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि घटना से दो घंटे पहले नम्रता ने कॉलेज में मिठाई बांटी थी. ऐसा भला क्या हो सकता है कि इसके महज दो घंटे बाद ही वह खुदकुशी कर ले?

विशाल ने अपनी बहन का पोस्टमार्टम निजी अस्पताल के डॉक्टरों से कराने की मांग की. सोशल मीडिया पर भी हैशटैग जस्टिस फॉर नम्रता के नाम से एक मुहिम छेड़ी गई है.

‘नम्रता चंदानी को न्‍याय दो’

यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया है और छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है. सांसद व पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सिंध की अल्पसंख्यक शाखा के प्रमुख खील दास कोहिस्तानी ने ट्वीट में कहा कि लरकाना के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा का शव मिला है जिसके साथ बर्बरता किए जाने के निशान मिले हैं.

एक अन्य यूजर शाहजहां बलोच ने ट्वीट में बताया है कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में सड़क पर धरने पर बैठ गए और उन्होंने नम्रता के लिए इंसाफ की मांग की. एक अन्य यूजर ताहा अब्बासी ने लिखा कि हम पाकिस्तान की बेटी निमरिता चंदानी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

क्रिकेटर शोएब अख्‍तर ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्‍होंने लिखा, “युवा और मासूम लड़की नम्रता कुमार की संदिग्‍ध हत्‍या से बेहद दुखी और व्यथित हूं. मुझे उममीद है कि न्‍याय होगा और असल दोषी पकड़े जाएंगे. मेरा दिल हर पाकिस्‍तानी के लिए धड़कता है, चाहे वह किसी भी पंथ में विश्‍वास रखता हो.

दुकानदार ने रामविलास पासवान को बेचा मोम लगा सेब, मंत्री ने जांच बैठाई !

0

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के खान मार्केट में एक दुकानदार की चालाकी के शिकार हुए हैं. दरअसल, सेब को चमकाने के लिए उसपर मोम लगाकर दुकानदार ने इसे केंद्रीय मंत्री को बेच दिया. इस बारे में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री को खबर तब लगी जब वह घर पर सलाद बनाने के लिए खुद सेब को काट रहे थे. सेब को काटने के दौरान रामविलास पासवान के पूरे में हाथ में मोम लग गया. बता दें कि ये सेब रामविलास पासवान ने 420 रुपए किलो के हिसाब से दिल्ली के खान मार्केट की एक दुकान से मंगवाया था.

रामविलास पासवान सेब पर मोम का लेप देखकर हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने मंत्रालय की एक टीम को उस फल वाले की जांच के लिए भेजा. दुकान में जांच करने गई टीम तब सकते में आ गई जब उस फल की दुकान के नाप तौल में भी गड़बड़ी का पता चला. सेब का वजन करीब 300 ग्राम कम पाया गया. वजन कम रखने के लिए मंत्रालय के नापतौल विभाग की ओर से फलवाले का चालान किया.

जानकारी हो कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी एफएसएसएआई करती है और यह स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर आती है ऐसे में सेब के सैंपल को जांच के लिए एफएसएसएआई के पास भेज दिया गया है. धोखा खाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अब लोगों से चमकाने वाले फलों से सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से फलों को अच्छी तरह धोखकर खाने की अपील की है. मंत्री ने इस तरह की किसी सूचना के लिए लोगों से ग्राहक मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को कहा है. मंत्रालय इस संबंध में जल्द ही एक एप लॉन्च कर सकता है.

अपने पति को भूल गई दीपिका पादुकोण, जानकर रणवीर सिंह भी होंगे शॉक्ड

0

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आप जल्द ही कई फिल्मों में देखने वाले है जिसमे छपाक और 83 शामिल है। इसके अलावा बीते दिन यानी रविवार को दीपिका पादुकोण लिव लाफ लव ‘LLL’ के लेक्चर सीरीज के लॉन्च इवेंट में शामिल होने दिल्ली आईं थी। इस इवेंट के दौरान उन्होंने रियल लाइफ में अपने हर किरदार बेटी-बहन-एक्टर का जिक्र किया, लेकिन वो रणवीर सिंह की पत्नी कहना भूल गई। उनका ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने पति को भूल गई।

मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए दीपिका ने LLL फाउंडेशन की शुरूआत की है। LLL के नए लेक्चर सीरीज के लॉन्च के लिए वे रविवार को अपने पैरेंट्स समेत दिल्ली पहुंची थी।

लोगों की मानसिक परेशानियों पर बात करने के दौरान उन्होंने अपने रियल लाइफ के सभी किरदारों का जिक्र किया। दीपिका पादुकोण ने कहा कि, ‘मैं एक बेटी, बहन, एक्टर हूं।’ इतना कहने के बाद किसी ने उनके पत्नी होने की बात को पीछे से प्रॉम्प्ट किया।

इस पर दीपिका ने अपनी लाइन को हंसते हुए पूरा किया कि, ‘एक पत्नी भी, हे भगवान मैं भूल गई।’ इस इवेंट में दीपिका अपनी बहन अनीशा, पिता प्रकाश पादुकोण और मां उजाला के साथ पहुंची थी। दीपिका के इस रिएक्शन पर ये देखना है कि रणवीर सिंह इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।

अमेरिका में चल रही है इस दशक की उनकी सबसे बडी हडताल

0

 हाल ही अमेरिका के दिग्गज ऑटोमेकर जनरल मोटर्स के खिलाफ एक हडताल की खबर दी गई है। यूनाइटेड ऑटोमोबाइल वर्कर्स (यूएवी) ट्रेड यूनियन ने जनरल मोटर्स (जीएम) में 48,000 कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

आपको बता दे घोषणा के अनुसार हड़ताल रविवार की आधी रात को शुरू होगी जब जीएम और यूएवी के चार साल के श्रम समझौते की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। संघ ओहियो और मिशिगन राज्यों में स्थित दो उत्पादन संयंत्रों को बंद करने से जीएम को रोकने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी का तर्क है कि ऑटोमोबाइल बाजार में बदलाव का जवाब देने के लिए इन संयंत्रों को बंद करना आवश्यक है। यूनियन को वेतन बढ़ाने और चिकित्सा कवरेज सहित विभिन्न लाभों की गारंटी देने के अनुरोधों के साथ कुछ ज्यादा मांग की जा रही है।

ऑटोमेकर ने रविवार को एक बयान में मीडिया से कहा की हमने एक मजबूत प्रस्ताव पेश किया, जो यूएस की नौकरियों को मज़बूत तरीके से बढ़ाता है, लाभ और बढ़ता है और यह निराशाजनक है कि यूएवी नेतृत्व ने आधी रात को हड़ताल करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि यह हडताल मंदी के दौर से गुजर रहे जनरल मोटर्स को और संकट में डाल सकती है यह भी गौर करने लायक आंकडे है कि देश भर के सभी जीएम कारखानों में बुलाई गई यह हड़ताल 12 साल में कारोबार की सबसे बड़ी देशव्यापी हड़ताल होगी। कंपनी की आखिरी बड़ी हड़ताल 2007 में थी जब श्रमिकों ने दो दिनों के लिए काम बंद कर दिया था। ऐसे में अगर ये हडताल जल्द खत्म नहीं हई तो यह जनरल मोटर्स के लिए निश्चित रुप से एक बडा खतरा होगा।

3 मुस्लिम भाइयों ने अपने हिंदू चाचा की अर्थी को दिया कंधा; पहनी जनेऊ, धोती, अब मुंडवाएंगे सिर

0

प्रभावशाली लोग हमेशा से ही फुट डालों राज करो की नीति अपनाते आ रहे हैं. पहले अंग्रेजों ने यह नीति अपनाई और उनके जाने के बाद देश के नेता इस राह पर चल पड़े हैं. आज देश के नेता अपनी राजनैतिक रोटियों को सेंकने के लिए हिन्दू-मुस्लिम के बीच धर्म के नाम पर द्वेष पैदा कर रहे हैं. ऐसे में कुछ इस तरह के मामले सामने आ जाते हैं जो सत्ता के भूखे नेताओं के लिए एक तमाचा है.

जनेऊ, धोती धारण कर, अपने हिंदू चाचा की अर्थी को दिया कंधा
हिन्दू-मुस्लिम से उपर उठकर और मानवता की मिसाल पेश करने वाला एक मामला अहमदाबाद के सावरकुंडला कस्बे में सामना आया है. यहाँ पर तीन मुस्लिम भाइयों अबू, नसीर और जुबैर कुरैशी द्वारा अपने पिता के ब्राह्मण दोस्त भानुशंकर पांड्या का पूरे हिन्दू रीती-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके लिए तीनों भाइयों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जनेऊ धारण की और धोती पहनी. वहीं नसीर के बेटे अरमान ने मुखाग्नि दी. आज पूरा शहर इन भाइयों के फैसले की पूरे मन से तारीफें कर रहा है.

40 साल पहले बने थे पिता के दोस्त, फिर बने परिवार का हिस्सा
जुबैर ने बताया कि 40 साल पहले हमारे पिताजी की भानुशंकर चाचा से पहचान हुई थी, उसके बाद हमारे परिवार जैसे रिश्ते बन गए. उनका कोई परिवार नहीं था, इसलिए वे हमारे साथ ही रहते थे. वे हमारे परिवार का हिस्सा थे. जब वो अपनी अंतिम सांसे ले रहे थे तो हमने उन्हें हिंदू परिवार से गंगाजल लाकर उन्हें पिलाया.

श्राद्ध कर्म कर, मुंड़वाएंगे सिर
तीनों भाइयों का कहना है कि उनकी इच्छा के अनुसार हमने हिन्दू-रीतिरिवाज से उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया था. अब इसी के मुताबिक 12 दिन बाद श्राद्ध कर्म भी करेंगे और अपना सिर भी मुंड़वाएंगे.

पांचों वक्त के नमाजी हैं तीनों भाई
बता दें कि तीनों भाई पांचों वक्त के नमाजी हैं. उनके मुताबिक उन्होंने रमजान में कभी कोई रोजा नहीं छोड़ा हैं. लेकिन जब बात भानुशंकर चाचा की आई तो हमने ऐसा किया, क्योंकि परंपरा के मुताबिक ऐसा ही होना चाहिए था.

लेकिन धर्म और जाती-पाती की रेखा को लांघते हुए तीनों भाइयों ने जो किया है, उससे सिद्ध होता है कि मानवता जात-पात से उठकर है. चाहे कोई कितना भी धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करें, हमें सुनना वहीं चाहिए जो मानवता के हित में हो