Home Blog Page 2631

छत्तीसगढ़ : इस बार बदल सकता है डोंगरगढ़ के लिए पदयात्रियों का रूट

0

दो सप्ताह बाद से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं का रूट इस बार बदल सकता है। फोरलेन पर फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू होने के कारण नेशनल हाइवे से पदयात्रियों को निकालने में दिक्कत हो सकती है। खासकर डबरापारा तिराहा और पावर हाउस चौक पर ज्यादा परेशानी होने की संभावना है। डबरापारा तिराहा के पहले तो कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, लेकिन पावर हाउस चौक के पहले खुर्सीपार गेट से पदयात्रियों को सेंट्रल एवेन्यू की तरफ निकाला जा सकता है। पुलिस इस रूट पर भी विचार कर रही है।

बता दें कि 29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर कुम्हारी, भिलाई-3 और भिलाई के साथ ही रायपुर तक से हजारों श्रद्धालु रोजाना मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जाते हैं। अब तक इन पदयात्रियों के लिए फोरलेन पर ही सर्विस लेन को आरक्षित किया जाता था। वहं जिन स्थानों पर सर्विस लेन नहीं हैं, वहां पर स्टापर या ड्रम रखकर अस्थाई डायवर्शन बनाया जाता था। लेकिन इस साल फोरलेन की परिस्थितियां काफी ज्यादा बदल चुकी है। फोरलेन पर फ्लाई ओवर निर्माण का काम किया जा रहा है। लिहाजा पदयात्रियों को दूसरा सुरक्षित रूट देने पर विचार किया जा रहा है।

बाक्स… खुर्सीपार गेट से टाउनशिप का मार्ग बेहतर विकल्प

पदयात्रियों को किसी तरह से डबरापारा तिराहा पार करवाने के बाद उन्हें खुर्सीपार गेट से प्रवेश करवाकर टाउनशिप के बीच निकालने पर विचार किया जा रहा है। पदयात्री खुर्सीपार गेट से सेक्टर-1 मुर्गा चौक तक पहुंचेंगे। वहां से सेंट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर-9 से तालपुरी होते हुए जेल तिराहा से दुर्ग की तरफ निकल सकते हैं। इस रूट में आंशिक संशोधन कर पदयात्रियों को मुर्गा चौक से गैरेज रोड की तरफ डायवर्ट कर वाइ शेप से सीधे दुर्ग की ओर निकाला जा सकता है। ये दोनों ही रूट पदयात्रियों के लिए सुरक्षित साबित हो सकते हैं।

अभी विचार कर रहे हैं

‘पावर हाउस चौक पर फ्लाई ओवर का काम शुरू होने के कारण रोड को काफी ज्यादा घेर दिया गया है। पदयात्रियों के लिए भी दूसरे रूट पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही किसी सुरक्षित रूट को निश्चित किया जाएगा।’

-गुरजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी

छत्तीसगढ़ : हसदेव को नियमित चलाने का नहीं दिया लिखित आश्वासन

0

हसदेव एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को लेकर जनआक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान सभी व्यापारी एवं आमजनों से रेलवे के विरुद्ध 17 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन के लिए समर्थन मांगा गया। आंदोलन टालने बिलासपुर से पहुंचे अफसर आंदोलनकारियों को स्पष्ट रूप से संतुष्ट नहीं कर सके। अधिकारियों ने मौखिक रूप से सिर्फ इतना कहा कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के खिलाफ जिलेवासियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। सवारी ट्रेन बंद कर मालगाड़ी का परिचालन बढ़ाया जा रहा है, ताकि ज्यादा राजस्व हासिल किया जा सके। संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने आंदोलन करना शुरू कर दिया है। सोमवार को आंदोलन के दूसरे चरण में जनआक्रोश रैली निकाली गई। संजय नगर रेलवे फाटक से पावर हाउस रोड होते हुए पुराना पवन टाकीज रेलवे क्रॉसिंग तक सदस्यों ने पैदल मार्च किया। व्यापारी तथा आमजनों से मुलाकात कर पंपᆬलेट बांटने के साथ ही रेलवे के खिलाफ प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होने समर्थन मांगा। रैली को सभी वर्ग के लोगों ने अपना समर्थन दिया। इस बीच बिलासपुर से डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर अंसारी कोरबा पहुंचे और एआरएम अरिजीत सिंह के साथ ही कलेक्टोरेट पहुंच गए। प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता करने का प्रयास किया, पर समिति के सदस्यों ने वार्ता करने से इनकार कर दिया। स्टेशन में समिति से चर्चा करते हुए डीओएम ने कहा कि हसदेव एक्सप्रेस नियमित चलाने लिखित में आश्वासन देने का अधिकार नहीं है। शिवनाथ एक्सप्रेस की वापसी कोरबा तक करने पर उन्होंने कहा कि रैक मांगा गया है, उपलब्ध होने पर ट्रेन कोरबा तक चलेगी। वार्ता असफल होने के बाद आंदोलनकारियों ने कहा कि रेलवे के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

डीआरएम का पुतला फूकेंगे आज

आंदोलन के तीसरे चरण में संघर्ष समिति मंगलवार को डीआरएम का पुतला रेल पटरी के ऊपर पᆬूंकेगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि आंदोलन सर्वमंगला मंदिर से स्टेशन के बीच कहीं भी किया जाएगा। इस दौरान रेलवे के खिलाफ रैली भी निकाली जाएगी। जरूरत पड़ने पर मालगाड़ी भी रोकी जा सकती है। आंदोलन में सभी वर्ग के शामिल होंगे।

इन संगठनों से मिल रहा समर्थन

संघर्ष समिति के किए जा रहे आंदोलन के लिए अनेक संगठन की ओर से समर्थन पत्र दिया जा रहा है। इसमें जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स, भाजपा के अशोक चावलानी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, जिला व्यवसाय एवं साप्ताहिक बाजार समिति संघ, शिक्षक पंचायत नगरी निकाय संघ छत्तीसगढ़, पूर्वांचल विकास समिति, कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन, श्रीवास सामाजिक कल्याण समिति, मेमन जमात, व्यापारी संघ कोरबा, राइस मिलर्स एसोसिएशन के गोपाल मोदी, अखिल भारतीय युवा कल्याण समिति, जिला ऑटो संघ, आम आदमी पार्टी, जिला उद्योग संघ व अग्रवाल सभा से अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन, निहारिका व्यापारी संघ, विकास समिति, धर्मसेना, नूरानी मस्जिद, केशरवानी वैश्य समाज कल्याण समिति, सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़, धोबी समाज कल्याण समिति, पूज्य सिंधी पंचायत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, राइस मिलर्स संघ कोरबा क्षेत्र, अणुव्रत समिति, निहारिका कोसाबाड़ी व्यापारी संघ, चरामेती फाउंडेशन, लायंस क्लब बाल्को, इंदिरा विहार विकास समिति, जिला लॉण्ड्री कल्याण समिति शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : कोई भी नहीं छूटेगा, सभी नागरिक का बनेगा राशन कार्ड

0

विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में नवीन राशन कार्ड का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण पुरुषोत्तम कंवर उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत प्रतिनिधि रामशरण कंवर, जिला महामंत्री मदन लाल राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरदीबाजार पुष्पेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ नेता बद्री प्रसाद राठौर, जनपद सदस्य कांति मधुकर शामिल हुए।

विधायक कंवर ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस की सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को पहचान पत्र के रूप में सभी का राशन कार्ड बने। जिन्हें राशन मिल रहा है, जिनका कार्ड बना है, उन्हें नया कार्ड बनाकर दिया जाए। इस अवसर पर रमेश अहीर कर्रारोपड अधिकारी, रामकुमार जायसवाल, सरपंच हरदीबाजार युवराज सिंह कंवर, सराईसिंगार शिवकुमारी गोंड, नेवसा रामकुमार कंवर, बम्हनीकोना प्रताप कंवर, रेंकी सुंदर सिंह सरूते, सचिव बिसाहू राम, गिरवर यादव, सीताराम साहूं, गोपाल सिंह, युवा नेता धनंजय कंवर, हरसेन महंत, बाबूराम राठौर, कौशल नेटी, अजय यादव, नितेश राठौर, हबीब खान, देव सिंह, गुलशन जायसवाल, पैरालिगल वालेंटियर संतोष जोशी, घनश्याम श्रीवास, राजाराम राठौर, लक्ष्मी बंजारे, छत्रपाल कंवर, शशी राठौर, इशाक खान, उमेश भारद्वाज, समारू केंवट सहित बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : सूखने लगे हैं खेत, तांदुला से पानी छोड़ने की उठी मांग

0

पाटन विकासखण्ड के किसानों ने तांदुला सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पहले अच्छी बरसात हुई थी। उसके बाद लगातार तेज धूप पड़ रही है। ऐसे में खेत सूखने लगे हैं। अब फसल को बचाने के लिए पानी की जरूरत है। क्योंकि अब बारिश की कोई संभावना नहीं है।

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने किसानों की समस्या को देखते हुए तांदुला से पानी देने की मांग को लेकर कमिश्नर दुर्ग, कलेक्टर, सिंचाई विभाग के ईई को पत्र लिखा है। चंद्राकर ने बताया कि किसानों ने उनके पास आकर नहरों से पानी छोड़े जाने की मांग की है। अबत खेतों में लगी फसल सूखने की स्थिति में है। इधर पाटन क्षेत्र के किसानों ने नहर से पानी देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। किसानों ने सीएम के नाम ओएसडी आशीष वर्मा को ज्ञापन देकर जल्द व्यवस्था बनाने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने किसानों की मांग का समर्थन किया है। मांग करने वालों में भूपेंद्र कश्यप, देवेंद्र चंद्रवंशी, लीलाधर वर्मा, आनंद बघेल, केदार कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, संजय वर्मा, दुजराम वर्मा, ईश्वरी वर्मा, यशवंत वर्मा, बेनी राम वर्मा, अनुज वर्मा, मंथीर साहू, सीताराम वर्मा, डॉ. पीके वर्मा, दुर्गेश पाटिल, कोशल सपहा, शीतल चंद्राकर, बलदाऊ यादव, तोरण साहू, प्रभात वर्मा, मोरध्वज साहू, श्यामलाल साहू, गोपाल वर्मा, संतोष वर्मा आदि शामिल हैं।

मोटर लगाकर खेतों तक किसी तरह पहुंचा रहे पानी

खेतों में पानी की जरूरत देखकर किसान मोटर पंप के माध्यम से आसपास के सरोवरों से पानी लेने मजबूर हैं। बता दें कि खेत सूखने की वजह से फसल तो चौपट हो ही रही है। वहीं कई तरह की बीमारियां भी घेर ले रही हैं। किसानों द्वारा अपने सुविधा के अनुसार आसपास के खेतों में तालाब व बांध से पानी लिया जा रहा है ताकि फसल को बचाया जा सके।

छत्तीसगढ़ : प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने भाजपा करेगी जागरूक

0

भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाएगी। पार्टी की बैठक में एक सप्ताह के कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया।

टीपी नगर स्थित दीनदयाल कुंज भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने पर चर्चा की गई। पूरे सप्ताह भर चलने वाली सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। इसके तहत युवा मोर्चा का समर्थन एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई। भाजपा मंगलवार को सुबह आठ बजे सौ शैय्या चिकित्सालय में फल वितरण करेगी। इसके बाद कोरबा मंडल की ओर से इमलीडुग्गू मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान, बाल्को मंडल फल वितरण एवं पौधरोपण करेगा। उरगा मंडल मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान, बाल्को मंडल में हितानंद अग्रवाल पार्षद की ओर से स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण व पौधरोपण जैसे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मंडल में भी विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के प्रदेश से संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति की गई। इसमें सेवा सप्ताह जिला संयोजकरू तरुण मिश्रा, संपर्क अभियान जिला संयोजक लखन लाल देवांगन, सहसंयोजक सतविंदर पाल सिंह बग्गा, जन जागरण अभियान के लिए जिला संयोजक मनोज शर्मा, सहसंयोजक हितानंद अग्रवाल की नियुक्ति प्रदेश से हुई है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी ने सक्रिय सदस्यता और मंडल में चुनाव से संबंधित चर्चा की।

बतौर सीएम पहली बार भूपेश बघेल प्लांट में शिल्पदेव की करेंगे पूजा

0

बतौर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहली बार भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को समय गुजारेंगे। कर्मचारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर तक सिंटरिंग प्लांट-3, पॉवर प्लांट और ईएमडी में वह में दर्शन-पूजन करेंगे।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हर साल प्लांट के हर शॉप में पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। शिल्पदेव को पूजा जाता है। कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी इस आयोजन में सक्रियता निभाते हैं। कार्मिकों का हौसला बढ़ाने के लिए जन प्रतिनिधियों का भी जमावड़ा होता है। पिछली बार बतौर विधायक भूपेश बघेल प्लांट पहुंचे थे। इस बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंच रहे हैं।

इंटक नेताओं ने खासतौर पर तैयारियां की है। वहीं, बीएसपी प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है। जिस रूट से सीएम को गुजरना है, उसकी जर्जर सड़क को संवार दिया गया है। पिछले पांच साल से कर्मचारी सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। प्रबंधन ध्यान ही नहीं दे रहा था। सीएम के दौरे का शेड्यूल आते ही प्रबंधन हरकत में आया और सड़क का डामरीकरण तक कर दिया गया। इसको लेकर कर्मचारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सिंटरिंग प्लांट-3 प्लांट का आखिरी हिस्सा है। इसलिए यहां किसी का फोकस नहीं होता। वीआईपी दौरे को देखते हुए साफ-सफाई चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे सीएम के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचेंगे।

वहीं, सांसद विजय बघेल सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक प्लांट में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करेंगे। सबसे पहले वेलफेयर बिल्डिंग पहुंचे। इसके बाद टूल्स, रोल टर्निंग, फोर्ज शॉप, रेल मिल,मर्चेंट मिल, ट्रैफिक विभाग, पीपी-1, सीआरएम, मार्श-2, प्लेट मिल, कोक ओवन, एसपी-2, मार्स, ओएचपी, एसपी-3 में सांसद पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ : च्वाइस सेंटरों का काम संतोषजनक नहीं, अब महिलाएं संभालेंगी कमान

0

भिलाई निगम एमआईसी ने माना कि वर्तमान में चल रहे च्वाइस सेंटरों का काम संतोषजनक नहीं है। लिहाजा चर्चा हुई कि च्वाइस सेंटरों का काम महिला स्व सहायता समूहों को दे दिया जाए।

भिलाई निगम एमआईसी ने 11 प्रस्ताव पर चर्चा की। लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाले सेवा (जैसे- जन्म, मृत्यु, अनुज्ञप्ति, गोमास्ता, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, पेंशन, योजना एवं अन्य सेवा) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स रायपुर छ.ग. द्वारा आबंटित च्वाईस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर को महिला स्व-सहायता समूह को दिए जाने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

महापौर परिषद की बैठक के प्रस्ताव क्र. 02 में पारित संकल्प के तारतम्य में च्वाईस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर के आबंटन की प्रक्रिया एवं नियम शर्त तथा निगम क्षेत्र में स्थित च्वाईस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर की विस्तृत जानकारी ई-जिला प्रबंधन चिप्स दुर्ग से प्राप्त की गई है तथा नियम शर्त, आबंटन की प्रक्रिया तथा आबंटन किए गए हितग्राहियों की सूची पर महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई।

मृत पशु निपटान व केंटीन पर हुई चर्चा

मृत पशुओं के निराकरण हेतु बछड़ा, बछिया, पड़वा, पड़िया, गाय, बैल, भैस, भैंसा, के अलावा कुत्ता एवं सुअर के निपटान समय सीमा के भीतर करने तथा नगर पालिक निगम मुख्य कार्यालय में भोजन एवं केन्टीन की व्यवस्था सस्ते दर पर उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।

सफाई पर हुई चर्चा

निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन एक, जोन दो, जोन तीन, जोन चार तथा जोन छह में में नाली, सड़क, बाजार एवं अन्य सफाई कार्य तथा तिपहिए रिक्शे से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य के लिए कार्य आधारित रुचि की अभिव्यक्ति के संबंध में, महापौर परिषद के द्वारा चर्चा की गई ।बैठक में महापौर देवेंद्र यादव, आयुक्त रितुराज रघुवंशी महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, डॉ. दीवाकर भारती, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, साकेत चन्द्राकर, सूर्यकान्त सिन्हा, नरेश कोठारी, सुभद्रा सिंह, सुशीला देवांगन, सोसन लोगन, सदीरन बानो सहित विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

अफ्रीका की चोटी से दुनिया को चित्रसेन देंगे ‘नो प्लास्टिक इन मोर रायपुर’ का संदेश

0

जिला प्रशासन व रायपुर नगर निगम की पहल पर ‘नो प्लास्टिक’ अभियान से पूरा रायपुर तेजी से जुड़ने लगा है। दर्जन भर से अधिक स्कूल प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने स्वयं पहल कर रहे हैं, वहीं शासकीय व गैर शासकीय कॉलेजों ने अपने विद्यार्थियों को झुग्गी बस्तियों, प्रमुख बाजार व आवासीय परिसरों में भेजकर जन-जागरूकता की कमान संभाल ली है। इस अभियान से दुर्घटना में दोनों पैर खो चुके युवा इंजीनियर व ब्लेड रनर चित्रसेन साहू नो प्लास्टिक कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर होंगे। चित्रसेन अफ्रीका महाद्वीप में 5895 मीटर की ऊंचाई में किलिमंजारो की पर्वत चोटी पर फतह कर ‘नो प्लास्टिक इन मोर रायपुर’ संदेश देंगे। डबल लेक एम्युटी माउंटेनियर चित्रसेन दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले स्मार्ट सिटी अधिकारियों से मिले, जहां उन्हें इस ऊंची चोटी पर फतह के लिए पूरे रायपुर की तरफ से शुभकामनाएं दी गईं।

नगर निगम जोन 8 आयुक्त प्रवीण गहलोत के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन कर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए गए। जोन अंतर्गत महोबाबाजार, टाटीबंध, हीरापुर, कोटा, रामनगर के पांच बाजारों को चिन्हांकित कर प्लास्टिक के उपयोग को रोकने की तैयारी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : निगम दफ्तरों में प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग पर लगा प्रतिबंधित

0

नगर निगम ने पॉलीथिन बैग के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। जो इसका इस्तेमाल कर रहे हैं उन पर निगम के प्रत्येक जोन की टीम नजर रखे हुए हैं। वहीं कुछ एनजीओ भी इसे लेकर सक्रिय हैं। इनकी मदद से निगम न सिर्फ अभियान को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि जनजागरुकता भी ला रहा है।

निगम आयुक्त शिव अनंत तालय ने जोन आयुक्तों को दफ्तर में प्लास्टिक की बोतलों में पानी न लाने और किसी भी तरह से उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धातुओं जैसे स्टेनलेस स्टील या तांबे से बनी बोतलों में पानी लाएं। आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि शुरुआत हमें अपने घर, कार्यालय, परिसर से करने की जरूरत है। तभी तो जनता को कह पाएंगे कि वे पॉलीथिन बैग, बोतल का इस्तेमाल न करें। निगम जोन-2 आयुक्त ने कार्यालय में कर्मचारियों को पीने के पानी के लिए प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग न करने की हिदायत दी। वहीं निगम जोन चार अमले द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। कटोरा तालाब क्षेत्र के 19 दुकानदारों पर 9500 रुपए जुर्माना भी लगाया गया। जोन-2 स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने बताया कि स्टेशन रोड व स्टेशन के पास संजय गांधी बाजार में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की समझाइश पहले ही दे दी गई थी। सोमवार को जांच के दौरान इन्हें नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिस पर कार्रवाई हुई। दो दुकानों से पॉलीथिन जब्त की गई। इन्हें कागज के पाउच रखने को कहा गया।

डिस्पोजल का बड़ा कारोबार

प्रदेशभर में डिस्पोजल का बड़ा कारोबार है। दोना-पत्तलों की जगह डिस्पोजल ने ले ली है। यह कम दाम में, सर्व-सुविधायुक्त है। इसलिए बड़े पैमाने पर शादी पार्टी से लेकर कई अन्य कार्यक्रमों में इसे इस्तेमाल में लाया जाता है। पानी पाऊच भी बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। डिस्पोजल गिलास का सर्वाधिक इस्तेमाल शराबी करते हैं, इसलिए तो शराब दुकानों के आसपास इनका अंबार दिखता है।

450 टन कचरे में सात फीसद पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें

रायपुर से रोजाना 450 टन कचरा निकलता है। इसमें सात टन पॉलीथिन या उससे बने उत्पाद और बोतलें होती है। इनके डिस्पोज का कोई विकल्प नहीं है। हालांकि सकरी में रामकी कंपनी कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगा रही है, इसकी डेड लाइन 30 अक्टूबर है। इतने कम समय में संभव ही नहीं है कि प्लांट शुरू हो पाए।

छत्तीसगढ़ में एपीएल राशन कार्ड के आवेदन का आज अंतिम दिन, सरकार बढ़ा सकती है तिथि

0

सामान्य वर्ग (एपीएल) के राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। पहले दिन से जिस तरह आवेदन की कमी देखने को मिली, उसे देखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ा सकती है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि वे अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर मंगलवार को विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

राज्य सरकार सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल के अलावा सामान्य परिवारों का भी राशन कार्ड बना रही है। एपीएल राशन कार्ड के लिए 10 सितंबर से आवेदन लिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आवेदन प्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को आवेदन जमा करने का करने का अंतिम दिन है, यह सोचकर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आवेदन प्राप्ति केंद्रों में पहुंचे।

हर जिले से विभागीय मंत्री को यह सूचना मिली है, कि बड़ी संख्या में सामान्य परिवार आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं। इस कारण उन्होंने अंतिम तिथि बढ़ाने का विचार किया है। अभी तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 22 सितंबर को पात्र और अपात्र हितग्राहियों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएगी। 25 सितंबर तक आवेदन प्राप्ति और सत्यापन केंद्रों में दावा-आपत्ति ली जाएगी।

दो अक्टूबर से पात्र हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने पर अन्य पक्रियाओं की तिथि भी बढ़ सकती है। सामान्य परिवार में एक सदस्य है, तो उसे प्रतिमाह 10 किलो चावल, दो सदस्य होने पर 20 किलो चावल और तीन या उससे अधिक सदस्य होने पर 35 किलो चावल मिलेगा।

आवेदन के साथ 10 रुपए शुल्क जमा होगा

आवेदकों को आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र की प्रति, परिवार की महिला मुखिया का दो पासपोर्ट आकार का फोटो और 10 रुपए आवेदन शुल्क देना है।