Home Blog Page 2632

छत्तीसगढ़ : दशकों बाद बढ़ा रायफल भत्ता, सिपाही को मिलेगा 200 रुपया

0

छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को मिलने वाला रायफल भत्ता बढ़ा दिया गया है। राज्य में जवानों को हर महीने दो सौ और हवलदार को तीन सौ स्र्पये रायफल भत्ता मिलेगा। अभी तक यह राशि क्रमश: पांच और दस स्र्पये है।

इस भत्ते में वर्षों बाद बदलाव हुआ है, लेकिन अब भी यह साफ नहीं है कि यह भत्ता सभी को मिलेगा या पहले की तरह केवल राज्य सशस्त्र बल के जवानों को। पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि रायफल भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव जुलाई में गृह विभाग को भेजा गया था। इसके आधार पर ही सरकार ने यह आदेश जारी किया है।

यह भत्ता जवानों को रायफल के रखरखाव के लिए दिया जाता है। अफसरों ने यह भी बताया कि अभी राज्य सशस्त्र बल के जवानों को ही रायफल भत्ता मिलता है। विभाग ने अपने स्तर पर इसे बढ़ाकर 20 स्र्पये मासिक कर रखा था।

मुख्यमंत्री श्री भूपेेश बघेल ने की नरवा, घुरूआ, गरूवा और बाड़ी योजना की समीक्षा

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित इस बैठक में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, घुरूआ, गरूवा और बाड़ी की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर जिले में नरवा, घुरूआ, गरूवा और बाड़ी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बस्तर जिले में संचालित सुपोषण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बस्तर को कुपोषण से मुक्त कराने में सफलता मिलेगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर : गौठान निर्माण से 800 मवेशियों को मिला आश्रय

0

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के अंतर्गत गरुवा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रामपुर (भांड) में गौठान बनने से लगभग 800 मवेशियों को आश्रय मिला है और अब सड़को पर मवेशियों का विचरण कम हुआ है। बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत मुख्य मार्ग में बसे ग्राम पंचायत रामपुर (भांड) में हरेली तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री बेमेतरा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या ने गौठान का लोकार्पण किया था। गौठान में ग्रामीणों द्वारा चारे के दाने के साथ-साथ मवेशियों के उचित प्रबंधन, देखरेख के लिए ग्राम स्तर पर गौठान प्रबंधन समिति का चयन किया गया है, जिनके द्वारा गौठान का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें पशु अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर गोबर से आधुनिक खाद तैयार करने, गौ-मूत्र से कीटनाशक तैयार करने एवं गौठान स्थल पर विभिन्न प्रकार के आर्थिक गतिविधि संचालित की जाएंगी। ग्राम गौठान प्रबंधन समिति रामपुर (भांड) के सदस्यों द्वारा गौठान का संचालन करने से अब मवेशी एक जगह सुव्यवस्थित रूप से एकत्र रहते हैं। मवेशियों से फसल सुरक्षित होने से किसान भी निश्चिंत हैं। 
    गौठान में मवेशियों के लिए कच्चा शेड बनाया गया जिसमे छाया के साथ साथ बरसात के दिनों में चबूतरा का निर्माणकर सुखी जगह की भी व्यवस्था की गयी है और पानी की टंकी के निर्माण से गौठान में ही पीने की पानी की व्यवस्था की गयी है। गौठान में प्राकृतिक छाया हेतु बरगद के पेड़ में चबूतरा का निर्माण कराया गया है। सभी पशुओं को गौठान के भीतर ही सुनियोजित तरीके से रखे जाने से दुर्घटना की संभावना काफी हद तक कम हो गई है। खेतों की फसलों को भी अब मवेशियों द्वारा चरे जाने की समस्या कम हो गयी है। पशु मालिक अब मवेशियों को गौठान में भेज रहे हैं। ग्राम पंचायत में लगभग 10 एकड़ भूमि में पशुओं के लिए चारागाह का विकास ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है। चारा एवं पानी को एक साथ खिलाने के लिए कोटना सहित पक्के पशु शेड का भी निर्माण कराया गया है।
    गौठान को आधुनिक रूप से विकसित करने की पहल की गई है। जिसके तहत कीचड़ आदि से बचाव के लिए भूमि विकास कार्य, सीपीटी निर्माण कार्य, पौधरोपण कार्य, आदि का निर्माण कराया गया है। मवेशियों को नया जीवन प्रदान करता यह गौठान भविष्य में अनेक ऊचाईयो को छूने और चरवाहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ : एपीएल राशनकार्ड के लए आवेदन जमा कराने का कल अंतिम दिन

0

सामान्य परिवारों के लिए नये राशन कार्ड बनाने आवेदन 17 सितम्बर तक जमा होगा। सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य (एपीएल) परिवारों को नये राशनकार्ड जारी करने अभियान 10 सितम्बर से शुरू किया गया है। राज्य शासन द्वारा सामान्य परिवारों के एक सदस्यीय परिवार को प्रतिमाह 10 किलो चावल, दो सदस्यीय परिवार को 20 किलो चावल प्रतिमाह एवं तीन या अधिक सदस्यीय परिवारों को 35 किलो चावल प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है। 
    सामान्य परिवारों के लिए नये राशन कार्ड बनाने आवेदन 10 सितम्बर से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संचालित आवेदन प्राप्ति केन्द्रों में मिल रहा है । सामान्य परिवारों के आवेदक इन्ही केन्द्रों में आवेदन पत्र भरकर परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र की फोटाकापी, परिवार की मुखिया महिला की दो प्रति पासपोर्ट फोटो तथा 10 रूपए आवेदन शुल्क के साथ जमा कर रहे हैं। आवेदन प्राप्ति केन्द्रों में आवेदन पत्र प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सत्यापन दल द्वारा जमा किया जा रहा है। नये राशनकार्ड के लिए पात्र एवं अपात्र पाए गए आवेदकों की सूची 22 सितम्बर तक संबंधित क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान, उचित मूल्य के दुकान, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा ग्राम या वार्ड सभा की बैठकों में उपस्थित जनों को पढ़कर सुनाया जाएगा। इस सूची पर दावा आपत्ति 25 सितम्बर तक पूर्व में स्थापित सत्यापन केन्द्रों में लिए जाएगें।स्थानीय निकायों द्वारा हितग्राहियों को नया राशनकार्ड वितरण का कार्य 2 अक्टूबर से किया जाएगा। 

खेल स्तर को सुधारने और प्रतिभाओं को निखारने राज्य सरकार प्रतिबद्ध – श्री टी एस सिंहदेव

0

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने आज अंबिकापुर में उन्नीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता 19 सितम्बर 2019 तक चलेगी।
शालेय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल के स्तर को सुधारने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य शासन विभिन्न स्तर पर ठोस पहल कर रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि खेल प्रतिभाओं का कम उम्र से ही पहचान कर उनकी बुनियाद को मजबूत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में खेल के प्रति गहनता से एवं समर्पित भाव से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्राधिकरण के गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल प्राधिकरण के गठन हो जाने से विभिन्न खेलों के अकादमी खोलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर वातावरण निर्मित होगा। श्री सिंहदेव ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलााड़ियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रभात खलखो, सदस्य श्री राकेश गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि, कोच और खिलाड़ी उपस्थित थे।    

छत्तीसगढ़ : महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में आंगनबाड़ी केन्द्र का लिया जायजा

0

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के करंजी गांव का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती भेंड़िया ने आंगनबाड़ी कार्यकताओं से कहा कि राज्य सरकार कुपोषण  समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है, इस अभियान में कुपोषण समाप्त करने के लिए पूरे मन से काम करें। 
    श्रीमती भेंड़िया ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनसे सरकारी योजनाओ का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सभी लोगों के नवीन राशन कार्ड बनने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने गांव के सरपंच से कहा कि कोई भी ग्रामीण राशन से वंचित ना रहे। उन्होंने नवीन राशन कार्ड बनाने से छूटे व्यक्तियों का पता लगाकर शीघ्र राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण बच्चों से बात कर स्कूल जाने के बारे में पूछा और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के लिए पढ़ाई शुरू कराने संबंधी निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ : ’चिराग’ के क्रियान्वयन की बनी कार्ययोजना : विश्व बैंक की सहायता से चलेगा उन्मुखीकरण कार्यक्रम

0

विश्व बैंक की सहायता से ’छत्तीसगढ़ इन्क्लुसिव रूरल एण्ड ऐक्सलीरेटेड एग्रीकल्चर ग्रोथ प्रोजेक्ट’ चिराग का क्रियान्वयन राज्य में किया जाएगा। ’चिराग’ के माध्यम से सरगुजा और बस्तर में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कार्य किए जाएंगे साथ ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी का उन्मुखीकरण विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय से किया जाएगा।
 इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के कार्ययोजना को जानने और समझने के लिए विश्व बैंक का 19 सदस्यीय दल 15 से 21 सितम्बर तक राज्य के दौरे पर है। आज मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री के.डी.पी. राव ने विश्व बैंक के प्रतिनिधि मण्डल और योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के चिन्हित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुधन विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में सचिव ग्रामोद्योग श्री हेमंत पहारे, संचालक कृषि श्री मुकेश बंसल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विश्व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर रायपुर में प्रतियोगिताएं सम्पन्न : ओजोन परत को बचाने जन चेतना पर दिया गया जोर

0

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर आज नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईंस, रायपुर में पोस्टर एवं पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को आव्हान किया कि वे ओजोन परत की सुरक्षा हेतु जन चेतना जागृत करें। श्री तिवारी ने कहा कि स्वयं जागरूक होने के बाद ही हम आम जनता को ओजोन परत के संरक्षण के उपायों को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ धीरे-धीरे समाप्त हो जाये।

    श्री तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सैंकड़ो सालों तक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता रहता है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान श्री योगेश कुमार कुर्रे, शा. छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, द्वितीय स्थान श्री रविन्द्र बिहारी अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय, तृतीय स्थान कु. जमुना साहू, दूर्गा महाविद्यालय, सांत्वना पुरस्कार में कु. पुजा साहू, कु. प्रीति किरूपोट्टा, श्री रूपम वैरागडे ने स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में आयु वर्ग 10 वर्ष से 14 वर्ष में प्रथम स्थान श्री हर्ष सोनकर, द्वितीय स्थान श्री नितिन राव, तृतीय स्थान डीम्पल जंघेल एवं श्री विदेश मेरावी, श्री वैभव शर्मा, कु. चांदनी साहू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। आयु वर्ग 15 वर्ष से 18 वर्ष में प्रथम स्थान श्री रितिक पहरिया, द्वितीय स्थान कु. विनी शर्मा, तृतीय स्थान कु तन्नू जंघेल, सांत्वना पुरस्कार में कु. डेजी रानी जंघेल, कु. आफरीन बानो, कु. श्रुती मिश्रा ने स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयु वर्ग 19 वर्ष से 22 वर्ष में प्रथम स्थान कु. याशिका जैन, द्वितीय स्थान कु. कल्पना गंजीर, तृतीय स्थान कु. भाविका बोहरा एवं सांत्वना पुरस्कार कु. काजल साहू, कु. संध्या, कु. श्रीति रॉय ने स्थान प्राप्त किया। 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री निवास पर 18 सितम्बर को जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 18 सितम्बर को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं, जिन्हंे संसार का प्रथम वास्तुकार माना गया है। समाज का सुव्यवस्थित, सुरक्षित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है। श्रम से सृृजन की उत्पत्ति और सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें यह संदेश देता है कि हम अपने श्रम से अपने समाज, राष्ट्र के निर्माण के लिए कृत संकल्पित हों। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की समस्त औद्योगिक इकाईयों में नियोजित श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में श्रमवीरों की सक्रिय भूमिका होगी।