Home Blog Page 2639

फलों के छिलकों से बनेगी फसलों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाली खाद

0

 संतरा, मुसम्बी, अनार, आम, केला, नींबू इत्यादि के छिलके को अक्सर हम इधर-उधर फेंक देते हैं। इसका व्यापक उपयोग नहीं होता। जूस सेंटर में हर दिन बड़ी मात्रा में निकलने वाले छिलके को भी कचरे में डाल दिया जाता है। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला मैं कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्रा जानकी राजपूत ने इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया है।

छात्रा ने दावा किया है कि इन छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है, जिसे खेतों में डालने पर यह उर्वरा शक्ति को गई गुना बढ़ाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि मिलता है। एक ओर जहां रसायनिक खाद उर्वरा शक्ति को कमजोर बनाती है तो वही फलों के छिलके से बने पाउडर मिट्टी के पोषक तत्व और उर्वरा शक्ति को बढ़ा देते हैं। दरअसल इन छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है जो जमीन के भीतर कीड़े-मकोड़ोंको नष्ट कर देता है।

छत्तीसगढ़ : फायनेंस कंपनियों के जाल में उलझ रहे लोग, बिना जानकारी के ही बिक जाता है वाहन

0

राजधानी में संचालित फाइनेंस कंपनियां ग्राहकों को अंधेरे में रखकर फार्म क्रमांक 29 और 30 पर दस्तखत करा रही हैं। ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगती है। गाड़ी की एक-दो किस्त अदा न करने पर फाइनेंस कपनियां जबरन गाड़ी खींचकर उसे दूसरे ग्राहक को बेच देती हैं।

फार्म 29 और 30 पर दस्तखत होने की वजह से गाड़ी मालिक कुछ नहीं कर पाता है। इससे गाड़ी मालिक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से सावधान रहने की जरूरत है। आरटीओ अधिकारी का कहना है कि फाइनेंस कंपनियों द्वारा फार्म पर दस्तखत कराने की शिकायत आ रही है, जल्द ही इस तरह की फाइनेंस कंपनियों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि रायपुर आरटीओ कार्यालय से एक माह में 10 हजार मोटरसाइकिल, चार हजार कार और तीन सौ ट्रक का रजिस्ट्रेशन होता है। इनमें से करीब 50 प्रतिशत गाड़ियां लोन पर रहती हैं। राजधानी में करीब 200 फाइनेंस कंपनियां हैं, जो ऑटो डीलरों के साथ मिलकर वाहन फाइनेंस करने का काम कर रही हैं। इनमें से कुछ प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों द्वारा ग्राहकों से दस्तखत कराया जा रहा है, जो नियम के विरुद्ध है।

फाइनेंस कंपनी करती है ऐसे काम

फाइनेंस कंपनी 29 और 30 नंबर फार्म पर गाड़ी संचालक से दस्तखत करा लेती है। इसके बाद गाड़ी खींचकर पार्टी टू पार्टी ट्रांसफर कर देते हैं। नीलामी के दौरान फाइनेंस कंपनी पुराने कागजात को पेश कर देती है। आरटीओ में पुराने कागजात पेश होने से आसानी से गाड़ी ट्रांसफर करा देते हैं।

फाइनेंस कंपनी को इस प्रकार का करना है काम

किसी भी फाइनेंस कंपनी को गाड़ी खींचने के बाद फार्म क्रमांक 35 और 36 पर इसे चढ़ा कर अपने नाम करवाना चाहिए। इसके बाद गाड़ी का पूरा टैक्स जमा कर इसे बेचना चाहिए, लेकिन कोई भी फाइनेंस कंपनी ऐसा नहीं करती है।

ग्राहक भी रहें सावधान

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यदि कोई वाहन मालिक वाहन को फाइनेंस पर खरीदा है, वह किसी कारणवश किस्त अदा नहीं कर पा रहा है तो फाइनेंस कंपनी को पहले आरटीओ कार्यालय में आकर बताना है। उसके बाद उसे गाड़ी खींचने की कार्रवाई करना है, लेकिन फाइनेंस कंपनी ग्राहक से पहले ही फार्म क्रमांक 29 और 30 दस्तखत लिए रहती है। उसके बाद वह थर्ड पार्टी को गाड़ी की बिक्री कर देती हैं। फार्म पर दस्तखत होने की वजह से विभाग भी दखल नहीं दे पाता है, इसलिए ग्राहक को भी सावधान रहने की जरूरत है।

केस 1

ठक्कर बापा वार्ड गुढ़ियारी निवासी विजय बेंद्रे ने सीजी 04 एसपी 4276 वाहन लिया था उन्होंने चोलामंडलम फायनेंस कंपनी से फायनेंस कराया था। 20 सितंबर 2018 को प्रिंस ढ़ाबा गुढ़ियारी के पास चोला मंडलम फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने किस्त की राशि जमा न करने की बात कहकर गाड़ी की चाबी छीनकर डरा-धमकाकर वाहन लेकर चले गए। विजय ने आरटीओ में शिकायत की है।

केस 2

टाटीबंघ रायपुर निवासी संतोष चावला पति ओम प्रकाश चावला ने सीजी 04 एमजे 7893 सहित दो वाहन और लिया था। इसका फायनेंस चोलामंडलम कंपनी से कराया था। प्रतिमाह नियमित किस्त का भुगतान कर रहा था। लेकिन पति के बीमार होने की वजह से कुछ किस्त का भुगतान नहीं कर पाई।

फायनेंस कंपनी का ट्रिप लोन स्कीम में 14,00,000 जमा किया गया। उसके बाद अप्रैल 2019 में लगभग 5,80,000 का भुगतान कंपनी को किया गया। लेकिन उसके बाद भी कंपनी बिना सूचना के गुंडागर्दी करते हुए तीनो वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। लोन देते समय फायनेंस कंपनी ने कई कोरे फार्म पर दस्तखत करवा लिया है। इससे साथ ही टीटीओ फार्म पर भी हस्ताक्षर करवा लिया है।

फाइनेंस कंपनियों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। फाइनेंस कंपनियों द्वारा फार्म क्रमांक 29 और 30 पर दस्तखत करवाया लिया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं करना है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – शैलाभ साहू, आरटीओ, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश दिल्ली रवाना, आज सोनिया गांधी की बैठक में होंगे शामिल

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार शाम को दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी जाना था, लेकिन दंतेवाड़ा उपचुनाव में व्यस्तता के कारण नहीं जा पाए। उनकी जगह पर प्रभारी प्रदेश महामंत्री गिरिश देवांगन को जाना पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है, उसमें बघेल और देवांगन शामिल होंगे। बैठक के बाद शाम को बघेल और देवांगन रायपुर लौट आएंगे।

दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस पूरे देश में कार्यक्रम करने की तैयारी में है। इसके लिए गुस्र्वार को होने वाली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही सभी राज्यों में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की कार्ययोजना तैयार होगी। बैठक में मोबाइल से मिस कॉल या ऑनलाइन सदस्य बनाने को लेकर भी चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री देवांगन अपने साथ वर्तमान में सदस्यों की संख्या का जिलेवार आंकड़ा लेकर गए हैं। उसके मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस के लगभग सवा छह लाख सदस्य हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में सदस्यों की संख्या दोगुनी करने के लक्ष्य की जानकारी दी जाएगी।

दंतेवाड़ा में प्रचार का न्योता देंगे भूपेश

दंतेवाड़ा में प्रचार के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को दे दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं के नाम हैं। पीसीसी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची दो दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी थी, अभी तक सूची पर मुहर नहीं लग पाई है। उस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं। मुख्यमंत्री बघेल सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दंतेवाड़ा में एक सभा करने के लिए न्योता दे सकते हैं।

अमित जोगी की जमानत याचिका खारिज, रायपुर सेंट्रल जेल किया शिफ्ट

0

हाई कोर्ट ने जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की ओर से पेश मेडिकल रिपोर्ट के आार पर जमानत आवेदन पर शीघ्र सुनवाई से इन्कार कर दिया। साथ ही शासन को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आवेदन पर अगली सुनवाई की तिथि तय नहीं की गई है। इस बीच अमित को बिलासपुर से रायपुर शिफ्ट कर दिया गया। प्राइवेट एम्बुलेंस से बुवार की शाम को अमित को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आपात चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की टीम उनकी जांच की है।

अमित के जमानत आवेदन पर बुवार को जस्टिस आरसीएस सामंत के कोर्ट में सुनवाई हुई। उनके अविक्ता ने मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि अमित गंभीर रूप से बीमार हैं। उपचार के लिए शीघ्र सुनवाई कर जमानत देने की मांग की। वहीं सरकार की तरफ से महाविक्ता सतीश चंद्र वर्मा व शासकीय अविक्ता घनश्याम पटेल ने कोर्ट में मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। इसमें अमित के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की बात कही गई है।

दोनों ने अमित को मेडिकल आार पर जमानत देने का विरो किया। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आार पर मामले में शीघ्र सुनवाई से मना कर दिया और केस डायरी पेश करने का आदेश दिया है। इससे पहले पेंड्रा जेएमएफसी अदालत एवं सत्र न्यायालय भी उनकी जमानत खारिज कर चुके हैं।

जन्म स्थान की गलत जाकारी मामले हैं गिरफ्तार

मरवाही के पूर्व विायक अमित को गौरेला पुलिस ने भाजपा नेत्री समीरा पैकरा की रिपोर्ट पर तीन सितंबर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। अमित पर जन्म स्थान की गलत जानकारी देने का आरोप है। अमित 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में हैं। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बिलासपुर अपोलो मे भर्ती कराया गया था।

नारायणपुर जिले में कथित नक्सली की पत्नी दो बच्चियों से साथ फांसी पर झूली

0

अबूझमाड़ के घुरबेडा पंचायत के गुमरका गांव में एक पखवाड़े पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए कथित नक्सली की पत्नी अपने तीन और डेढ़ साल की मासूम बच्चियों के साथ फांसी पर झूल गई। दोनों बच्चियों सुंदरी गोटा (3)और सुदनी गोटा (डेढ साल) को फांसी लगाकर मारने के बाद कथित नक्सली दुग्गा गोटा की पत्नी ताडो गोटा ने भी अपनी जान दे दी। बुधवार को अबूझमाड़ के करीब तीन दर्जन गांव के ग्रामीणों के जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद उक्त घटना का खुलासा हुआ। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में अभी तक दर्ज नहीं हुई है। मृत तीनों लोगों को गांव में दफनाया गया है।

ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय विधायक चंदन कश्यप को ज्ञापन सौपकर मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जंगल गए दो लोगों को पकड़ कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। विधायक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने अबूझमाड़ में पुलिस कैंप खोलने का विरोध करते हुए कहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच में वह पिस रहे हैं। पुलिस नक्सलियों का सहयोगी बताकर हमें मार रही है। वहीं दूसरी ओर नक्सली पुलिस का मुखबीर कहकर ग्रामीणों को मौत के घाट उतार रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस गश्त के दौरान गांव में या जंगल में ग्रामीणों के साथ मारपीट कर जेल भेज देती है। नक्सली पुलिस कैंप में सहयोग करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं। 24 अगस्त के मुठभेड़ का जिक्र करते हुए ग्रामीणों ने कहा है कि गुमरका के ग्रामीण करिया गोटा को पुलिस घर से उठाकर ले गई और जंगल में ले जाकर मारकर उसे नक्सली घटना बता दिया। इनके साथ गांव के दुग्गा गोटा को पकड़कर गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी और नक्सली वर्दी पहनाकर उसे नक्सली डिप्टी कमांडर बता दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के 6 दिन बाद ताडो गोटा ने सदमे में अपने दो बच्चों के साथ फांसी में झूलाकर खुदकुशी कर ली।

सर्व आदिवासी समाज करेगा जांच की मांग

अबूझमाड़ के गुमरका में पति की मौत के बाद सदमे में आकर मासूम बच्चियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना ह्रदय विदारक है। पुलिस के द्वारा नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है। गुमरका मुठभेड़ की न्यायिक जांच के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। सर्व आदिवासी समाज की टीम गांव जाकर घटना की छानबीन करेगा। – बिसेल नाग, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, नारायणपुर

आदिवासियों के साथ सरकार खड़ी

बस्तर के आदिवासियों के साथ प्रदेश सरकार बहुत ही गंभीरता के साथ खड़ी हुई है। गुमरका मुठभेड़ को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं। उसकी जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई जाएगी। पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित पुलिस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

चंदन कश्यप, विधायक नारायणपुर

नक्सलियों के बहकावे में ग्रामीण

नक्सलियों के बहकावे में आकर पुलिस पर ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है और एक घायल है। मुठभेड़ पर सवाल उठाना लाजमी नहीं है। मुठभेड़ में जो नक्सली मारे गए हैं उनकी शिनाख्ती हो गई है। उनके शव परिवार के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस का मनोबल गिराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जहां जहां कैम्प खुले हैं। वहां विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कोहकामेटा, आकाबेड़ा, सोनपुर और कडेनार के ग्रामीण बेहद खुश हैं। – मोहित गर्ग, एसपी नारायणपुर

घटना पर एक नजर

अबूझमाड़ के सबसे दुर्गम इलाके में डीआरजी के 120 जवानों ने 80 घंटे के ऑपरेशन में पांच नक्सलियों को मार गिराने की बात पुलिस के द्वारा कही गई थी। ऑपरेशन में शामिल जवानों के पैरों में छाले पड़ गए थे। दो दिन के राशन में तीन दिनों तक चलाते हुए नक्सलियों से मुकाबला करते हुए बिस्किट और नमकीन खाकर लौटे थे। अबूझमाड़ के उफनती नदी और नालों को पार करते डीआरजी और एसटीएफ के जवान रविवार की सुबह 25 अगस्त को जिला मुख्यालय पहुंचे थे। नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त करने के बाद जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों का गोला बारूद दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। उक्त घटना में डीआरजी के राजू नेताम शहीद हो गए। वहीं समारू गोटा घायल हुए थे।

छत्तीसगढ़ : महासमुंद विधायक पर लगा एयर इंडिया की महिला कर्मी से दुर्व्यवहार का आरोप

0

छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट से कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की एक महिला स्टाफ (ग्राउंड) ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। चंद्राकर ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर ली जाए, सब कुछ साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह का गलत आरोप लगा कर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसके लिए मैं एयर इंडिया की उस महिला स्टाफ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा। घटना रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की है। चंद्राकर ने अपने टि्वटर एकाउंट पर उसी रात (7 सितंबर) एयरपोर्ट के लाउंज की अपनी फोटो के साथ एयर टिकट भी पोस्ट की है।

विधायक चंद्राकर ने बताया कि उनके पास शाम 6.30 बजे की रांची जाने का टिकट था। साथ में दो और सहयोगी भी थे। शाम 5.37 बजे हम लोग एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की लाइन में थे। चूंकि मेरे पास हैंड लगेज था, इस वजह से मेरी दूसरी बार जांच होने लगी। तभी एयर इंडिया का एक स्टॉफ आया और हमारी जांच में सहयोग कराने लगा। तब तक मेरा एक साथी अंतिम गेट तक पहुंच चुका था, जहां एयर इंडिया की महिला स्टाफ खड़ी थी।

मेरे साथी ने उन्हें बताया भी कि बस दो से तीन मिनट में आ जाएंगे, इसके बावजूद उस महिला ने 6 बजकर 8 मिनट पर गेट बंद कर दी और हमें जाने नहीं दिया। अभी उड़ान में 25 मिनट का वक्त था, इस वजह से हमने उनसे आग्रह भी किया, लेकिन वो नहीं मानीं।

इस पर मैंने आपत्ति की और एयर इंडिया के सीएमडी से फोन पर बात करके इसकी शिकायत की। उनके वॉट्सएप पर लिखित शिकायत भी भेजा हूं। इसके बाद मैं दूसरे साधन से रांची चला गया। मुझे समाचार माध्यमों से पता चला है कि महिला स्टाफ ने मेरे ही खिलाफ शिकायत की है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एयर इंडिया ने जांच के निर्देश दिए हैं।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने पिपरिया और बोड़ला में नवीनीकृत राशन कार्ड का किया वितरण

0

वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने गत दिवस कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया और बोड़ला नगर पंचायत में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने बोड़ला नगर पंचायत के 1110 नवीनीकृत राशन कार्ड और पिपरिया के 1251 नवीनीकरण राशन कार्ड का हितग्राहियों के हाथों में वितरण कर शिविर का शुभारंभ किया। वन मंत्री श्री अकबर ने संम्बोधित करते हुए कहा कि जिनका नाम छूट गया होगा, उन्हें घबराने या परेशान होने की जरूरत नही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई नीति बनाकर प्रदेश के 65 लाख परिवारों को राशन के दायरे में लाया है। प्रदेश के सभी परिवारों को राशन सामग्री मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिनका नाम छूट गया है, वे अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं। नए राशन कार्ड बनाने की शुरूआत 11 सितम्बर से शुरू हो रहा है, वे लोग भी आवेदन कर सकते है, जिन परिवारों को इस योजना से वंचित रखा गया था।
    वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमने जो वायदा किया था, उन सभी वायदे को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली बिल हाफ किया। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धान को 25 सौ रुपए में समर्थन मूल्य में खरीदा गया। इस साल भी 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन ने सबको रियायती दर पर राशन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ राशन वितरण के लिए राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सभी राशन कार्डों का सत्यापन कर नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ रुपनाथ मानिकपूरी, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विक्की अग्रवाल, श्री रामकृष्ण साहू, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्रीमती सावित्री साहू, श्री रामचरण साहू, श्री मोहन अवस्थी, श्री महेन्द्र चन्दवंशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

डीएमएफ के उपयोग में नए निर्देशों का हो कड़ाई से पालन – श्री टी.एस. सिंहदेव

0

छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) के उपयोग में सरकार के नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसका उपयोग केवल नॉन-बजटेड कार्यो के लिए करने कहा है। शासकीय योजनाओं की गैप-फीलिंग में इस फण्ड का उपयोग किया जायेगा। वृहद एवं दीर्घकालीन कार्यों के लिए तीन अथवा पांच साल की कार्ययोजना भी तैयार की जायेगी। श्री सिंहदेव ने जांजगीर-चांपा जिले के डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में ये बातें कहीं। जांजगीर में आज हुई शासी परिषद की बैठक में कुल 140 करोड़ रूपए के कार्यो का अनुमोदन किया गया।
शासी परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व सक्ती के विधायक डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा के विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, जैजैपुर विधायक श्री केशव चन्द्रा, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, पामगढ़ विधायक श्रीमती इन्दु बंजारे, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश, नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, सक्ती नगर पालिका के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बैठक में डीएमएफ से संबंधित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी।
     प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने शासी परिषद की बैठक में कहा कि न्यास द्वारा संपादित कार्यों की सोशल आडिट के साथ ही महालेखाकार द्वारा भी आडिट कराई जाएगी। बैठक में बताया गया कि जांजगीर-चांपा जिले के 234 गांव खदानों से प्रत्यक्षतः एवं 648 गांव अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। डीएमएफ की 50 प्रतिशत राशि प्रत्यक्ष प्रभावित गांवों में और 50 प्रतिशत राशि अप्रत्यक्ष प्रभावित गांवों में खर्च की जाएगी। श्री सिंहदेव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 60 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में एवं 40 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों पर व्यय किया जाना है।

श्री सिंहदेव ने की जांजगीर-चांपा के युवाओं की तारीफ

प्रभारी मंत्री श्री सिंहदेव ने जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी संख्या में युवाओं के सेना में चयनित होने पर तारीफ की। उन्होंने युवाओं में सेना में भर्ती के प्रति रूचि को प्रोत्साहित करने प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण के लिए केन्द्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता के साथ स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने एवं अन्य रोजगार में नियोजित करने के लिए डीएमएफ मद का उपयोग करने पर भी चर्चा हुई। जिले के असिंचित क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए पम्प कनेक्शन, काडा नाली निर्माण आदि के भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। शासन की योजना से वंचित दिव्यांगों को प्राथमिकता के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने कहा गया। खिलाड़ियों की रूचि के अनुसार जिला मुख्यालय में खेल अकादमी गठन करने पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओणम केरल का प्रसिद्ध त्यौहार है,जिसे छत्तीसगढ़ में भी मलयाली भाई-बहनों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है। यह त्यौहार किसानों का महत्वपूर्ण त्यौहार जो केरल राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। श्री बघेल ने ओणम के अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने स्वर्गीय श्रीमती पाण्डेय को पुष्पांजलि अर्पित की

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भिलाई के दशहरा मैदान में आयोजित राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय की माता स्वर्गीय श्रीमती गुलाबी देवी पाण्डेय की श्रद्धांजलि एवं तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल सुश्री उइके ने स्वर्गीय श्रीमती गुलाबी देवी पाण्डेय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सुश्री सरोज पाण्डेय, उनके पिता श्री श्यामजी पाण्डेय, पुत्र श्री राकेश पाण्डेय और पुत्रवधु श्रीमती चारूलता पाण्डेय सहित शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना दी तथा उनको ढांढस बंधाया।