Home Blog Page 2644

नॉन वेज से भी ज्यादा पॉवरफुल है ये चीजे, रोज करे इनका सेवन

0

१.मूंगफली – मूंगफली का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है. दोस्तों, 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है. दोस्तों, आपको मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

2. पनीर – पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है. दोस्तों, 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है, जो चिकन खाने के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है, इसीलिए आपको पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए. पनीर का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है.

3. बादाम – बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है. सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए.

4. भीगे चने – भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. दोस्तों, 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए. यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है.

5. राजमा – राजमा खाने से भी शरीर को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलती है. राजमा की सब्जी या राजमा का सूप पीने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है और शरीर ताकतवर बनता है. दोस्तों, अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो आपको राजमा की सब्जी या सूप का सेवन जरूर करना चाहिए. यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है.

बेहद खतरनाक है यह गैंग, मेले में गुब्बारे फुलाकर ऐसे पार कर लेती है महिलाओं के आभूषण

0

राजस्थान में इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले परवान पर हैं। मेले के दौरान महिलाओं के आभूषण पार किए जाने की वारदातें भी खूब हो रही हैं। जोधपुर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सिर्फ मेले में महिलाओं का ध्यान बंटाकर उनके आभूषण चुरा लेता है।

जोधपुर एसीपी मांगीलाल ने बताया कि 8 सितंबर को लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भरा था। इस मेले में कई महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। ऐसे सात से ज्यादा मामले सामने आए। इस संबंध में सोमवार रात को झंवर पुलिस थाने में एक मामला भी दर्ज हुआ। इस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसकी सरगना महिला है और वह बच्चों व अन्य सदस्यों की मदद से वारदात को अंजाम दे रही थी। महिला समेत नौ बच्चों को भी दस्तयाब किया है।

एडीसीपी कैलाश दान के अनुसार गिरोह से पूछताछ में पता चला है कि मेले में यह गिरोह गुब्बारे बेचने का काम करता है। महिला गुब्बारे फुलाकर महिला ग्राहक का ध्यान ऊपर की तरफ करवाती। तब गैंग का एक बच्चा अपने पास रखी किसी धारदार वस्तु से आभूषण की डोरी काटकर उसे चुरा लेता था।

आधा दर्जन से ज्यादा वारदात

लोक देवता बाबा रामदेवजी के मेले में महिलाओं के आभूषण चोरी की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें हो चुकी है। सोमवार रात को आथुणी ढाणी जोलियाली निवासी शैतानाराम विश्नोई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच की तब यह गिरोह पकड़ में आया है।

बड़ी ख़बर : राजनांदगांव जिले में बनेगी कबड्डी टीम, चयन ट्रायल 15 से

0

राजनांदगांव। जिले की कबड्डी टीम जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। टीम बनने के पहले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कमला देवी महिला महाविद्यालय के मैदान में होगा। राजनांदगांव ब्लॉक के तीनों वर्ग की टीम के लिए चयन ट्रायल 14 सितंबर को होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा। जिला कबड्डी संघ द्वारा अलग-अलग वर्ग की टीम बनाई जाएगी। सब जूनियर बालक एवं बालिका 16 वर्ष का चयन ट्रायल 15 सिंतबर को, सब जूनियर बालक एवं बालिका 20 वर्ष का ट्रायल 22 सितंबर को रखा गया है। वहीं सीनियर पुरुष व महिला का चयन ट्रायल 29 सितंबर को होगा। चयन ट्रायल में जिले के सभी विकासखंड के कबड्डी खिलाड़ी शामिल होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आठवीं, 10 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो काफी और खिलाडी पंजीयन शुल्क के लिए 20 रुपये लेकर शामिल होना होगा।

बारिश थमते ही कम हो रहा शिवनाथ का जलस्तर

0

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पानी के साथ बहकर कचरा भी शिवनाथ नदी में पहुंच गया है। निगम के इंटकवेल की जाली में लगातार कचरा फंस रहा है। मंगलवार को निगम अमला ने नदी में उतरकर जाली में फंसे कचरे को निकालने का काम किया। वहीं बारिश थमने के बाद शिवनाथ की जलस्तर सोमवार की अपेक्षा कम हो गया है।

उल्लेखनीय है कि शहर में लगातार तीन दिन तक बारिश हुई। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भारी बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। इस बीच पानी के साथ नदी में कचरा भी बहकर आ गया। दुर्ग निगम का इंटकवेल नदी और पुलगांव नाले के मुहाने पर बना हुआ है। इस कारण बहकर आने वाले कचरा इंटकवेल की जाली में फंस रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार में जलप्रदाय की व्यवस्था को नियमित बनाए रखने मंगलवार को निगम अमला ने इंटकवेल में फंसे कचरा को बाहर निकाला।

महमरा एनीकट पर अभी भी बह रहा पानी

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सोमवार दोपहर को शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। नदी स्थित महमरा एनीकट के ऊपर सात फीट बह रहा था। नदी मे मोंगरा जलाशय सहित खरखरा वेस्ट वियर का पानी आ रहा था। स्थिति को देखते हुए एनीकट के सभी गेट को खोल दिया गया। वहीं सोमवार और मंगलवार को बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने के कारण शिवनाथ का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन अभी भी महमरा एनीकट के ऊपर चार फीट पानी बह रहा है।

खतरों का खिलाड़ी बनने का शौक रखता है बीएसपी

0

रूस के सहयोग से भिलाई इस्पात संयंत्र खड़ा हुआ है। छह दशक बीतने जा रहा है। अब इसकी जड़ें कमजोर होती जा रही। समय-समय पर मेंटेनेंस होता है। लेकिन लापरवाही और कोताही के साथ। कहीं-कहीं पर प्रबंधन की नजर-ए-इनायत तक नहीं होती, जिससे इसका कमर ही लाचारी से कमजोर होने के कगार पर है।

एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट का हाल बेहाल होने की तस्वीर सामने आ रही है। लगातार हादसे और अपने साथियों को खोने की वजह से कर्मचारियों के सब्र का बांध भी टूट रहा है। बीएसपी प्रबंधन ने प्लांट को प्रतिबंधित एरिया करार देते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर बैन लगा रखा है। जगह-जगह इसकी सूचना भी होर्डिंग और पत्रों के माध्यम से दी जा रही है। कर्मचारी भी इसका सम्मान कर रहे हैं। वहीं, ऐसे आदेश को ठेंगे पर रख रहे, क्योंकि अगर, वे आंख बंद किए रहे तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

जिम्मेदार अधिकारियों के निकम्मेपन की वजह से कर्मचारियों को ही आइना दिखाना पड़ रहा है। यही वजह से जर्जर होते स्ट्रक्चर और बेहाल व्यवस्था की तस्वीर को वायरल किया जा रहा है। इनका मकसद प्रबंधन को नीचा दिखाना नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारना है। समय रहते विभागीय अधिकारी अपना दायित्व निभाते तो शायद इसकी नौबत नहीं आती।

सिंटर प्लांट-2 का जर्जर स्ट्रक्चर

शनिवार को बीएसपी के सिंटर प्लांट-2 में क्रेन का हुक टूट कर गिरा था। दो कर्मचारी चपेट में आए थे। एक ने दम तोड़ दिया। दूसरा सेक्टर-9 में जिंदगी मौत से जूझ रहा है। उसी तरह जैसे सिंटर प्लांट-2 का स्ट्रक्चर जूझ रहा है। यहां के जर्जर स्ट्रक्चर की तस्वीर भी सामने आई है। इसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों पर अब तक पर्दा ही पड़ा है।

मैटालिक डस्ट से तबाही का डर

प्लांट में कई जगह जर्जर स्ट्रक्चर दिखते हैं। इसके आसपास मैटालिक डस्ट का ढेर भी नजर आ ही जाता है। इससे बरसात का पानी पड़ने के बाद स्ट्रक्चर में जंग लगना शुरू हो चुका है। इसे खतरनाक माना जा रहा है। जंग की वजह से स्ट्रक्चर जर्जर होने लगेगा। यही कारण है कि धीरे-धीरे जंग लगने के बाद स्ट्रक्चर गिरने की घटनाएं बढ़ती जाती है। सिंटरिंग प्लांट यानी एसपी-3 की फोटो सारी कहानी बयां कर रही है।

यहां तो बड़े हादसे का हो रहा इंतजार

ब्लास्ट फर्नेस के एसपीजी की चिमनी झुक चुकी है। सपोर्ट देकर रखा गया है। उसी तरह का सपोर्ट जैसे, अधिकारियों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगा रखा है। उच्चाधिकारियों की दया-दृष्टि से वे अपनी नौकरी काट रहे हैं। लापरवाही की सारी हदें पार की जा रही है। विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि अगर, चिमनी टूटकर गिरी तो बड़ा हादसा होगा। इसकी जद में कर्मचारी और अधिकारी भी आ सकते हैं। झुकी चिमनी की हकीकत से प्रबंधन भी वाकिफ है, लेकिन मेंटेनेंस का काम कब पूरा होगा, किसी को पता नहीं।

स्क्रैप का रूप लेती बसें

हाउस कीपिंग के नाम पर हर साल अवॉर्ड तक विभाग झटक लेते हैं। साफ-सफाई का डंका पीटते हैं। 5-एस फॉर्मूले का मुखिया तक बताने का मौका नहीं छोड़ते। कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के लिए जापान ने 5-एस का फॉर्मूला दिया है। बीएसपी ने भी इसे अपनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। लेकिन जमीनी काम से मुंह फेर लिया। यही वजह है कि प्लांट में हर तरफ स्क्रैप बिखरा दिखता है। टीए बिल्डिंग में कई सालों से खटारा बसें खड़ी है। इसे डिस्पोजल में भी नहीं भेजा रहा है।

छत्तीसगढ़ : राजनीतिक संरक्षण में जुआं सट्टा ने फिर पकड़ा जोर

0

आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण में सुपेला, कैंप, खुर्सीपार क्षेत्र में फिर जुआं सट्टा ने जोर पकड़ा लिया है। अवैध शराब तो जगह-जगह बिक ही रही है। अपराध भी काफी बढ़ गए हैं।

बजरंग दल ने आज सीएसपी छावनी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के रवि निगम ने बताया कि बीते छह महीने में सुपेला, कैंप क्षेत्र में अवैध कारोबार की बाढ़ आ गई है। शराब तो ठेले खोमचे में बिक रहे हैं। अब जगह-जगह जुआं सट्टा भी शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण का आऱोप लगाया है। बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ : पुलगांव में है प्रदेश के बड़े कपड़ा मार्केट में से एक

0

दुर्ग जिला प्रदेश ही नहीं मध्य भारत में व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से देश के बड़े जिलों में शुमार है। वहीं यहां प्रदेश का सबसे बड़ा और पुराना सीमेंट कारखाना है तो उसी प्रकार एशिया का सबसे बड़ा और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) को सबसे ज्यादा आय प्रदान करने वाला स्टील प्लांट भी है। तो वहीं अब दुर्ग जिले के पुलगांव में प्रदेश के बड़े थोक कपड़ा मार्केट में एक महालक्ष्‌मी कपड़ा मार्केट भी बन चुका है। यहां चार ब्लॉक में 50-50 से ज्यादा दुकाने हैं। तो वहीं थोक कपड़ा मार्केट ब्लॉक में भी डेढ सौ से अधिक दुकानें हैं।

इतना ही नहीं महा लक्ष्‌मी कपड़ा मार्केट और थोक कपड़ा मार्केट में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी, मोहला, मानपुर, छुईखदान, खैरागढ़, बेमेतरा, बालोद, दल्लीराजहरा, डौंडीलोहारा, डौंडी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव आदि स्थानों से खरीददार कपड़े खरीदी करने आते हैं। तो वहीं नारायणपुर, गीदम, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, बीजापुर जैसे दूर-दराज के इलाकों से व्यापारी थोक में कपड़ा खरीदी करने के लिए दुर्ग के पुलगांव कपड़ा मार्केट आते हैं।

वहीं मार्केट के व्यापारी सिंदू जैन बताते है पुलगांव मार्केट खुलने से दुर्ग संभाग के व्यापारियों को कस्टमर्स को पंडरी या अन्य स्थानों पर जाना नहीं पड़ता। जैन ने बताया कि इसे व्यापारियों ने खुद के खर्चे से ही बनाया है। यहां पंडरी या अन्य स्थानों की तरह सरकारी कार्य नहीं हुआ है। सभी व्यापारी भाइयों के सहयोग से ही मूर्त रूप लिया है।

ऐसा मार्केट जहां खुला मल्टीप्लेक्स

पुलगांव कपड़ा मार्केट प्रदेश का एकमात्र ऐसा मार्केट है जिस कॉम्पलेक्स में मल्टीप्लेक्स भी खुल चुका है। क्योंकि पुलगांव के महा लक्ष्‌मी कपड़ा मार्केट के दूसरे फ्लोर में डबल्स (दो स्क्रीन) स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स भी है। यह मार्केट के कद को और ऊंचा कर देते है। क्योंकि अब तक प्रदेश में जहां भी मल्टीप्लेक्स खुदा है व मॉल या पुराने सिनेमाघरों में ही निर्मित हुआ है।

हिचकोले खाते विसर्जन के लिए जाएंगे गणेशजी

0

दो दिन बाद गणपति विसर्जन होना है। दुर्ग निगम क्षेत्र में शिवनाथ नदी व ठगड़ा बांध सहित अन्य तालाबों में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है। नदी व बांध में विसर्जन के लिए जाने वाले रास्ते में जगह-जगह गड्डे हैं ऐसे में गणेशजी को विसर्जन के लिए हिचकोले खाते जाना पड़ेगा।

12 सितंबर को अंनत चर्तुदशी है। इसके साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन पुलगांव पुल पर गुरुद्वारा के निकट शिवनाथ नदी और ठगड़ा बांध में किया जाता है। इसके अलावा दुर्ग से शीतला सतरूपा तालाब और उरला स्थित तालाब में भी प्रतिमा विसर्जन किया जाना है। शिवनाथ नदी स्थित गुरुद्वारा रोड में बड़े-बड़े गड्डे हैं। वहीं नदी जाने वाले गंजपारा मार्ग में भी गंजपारा चौक और पुष्पवाटिका के निकट बड़ा गड्ढा नजर आ रहा है। विसर्जन से पहले प्रशासन द्वारा इन गड्डों को भरने का काम नहीं किया गया है इस कारण भगवान गणेश को हिचकोले खाते हुए विसर्जन के लिए जाना पड़ेगा।

एनजीटी के निर्देशों का करना है पालन

विसर्जन से नदी व तालाबों के पानी को प्रदूषित होने बचाने दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसका पालन निकायों को करना है। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा चि-ति तालाबों में ही प्रतिमा विसर्जन किया जाना है, जहां निगम प्रशासन द्वारा पूजा सामग्रियों को रखने अलग से व्यवस्था बनाई जानी है। ऐसे स्थानों पर अलग विसर्जन कुंड बनाया जाना है। सुरक्षा के लिहाज से विसर्जन स्थल पर बिजली व गोताखोरों की तैनाती भी की जानी है। बड़े प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए जेसीबी की भी व्यवस्था करनी होगी।

विसर्जन की तैयारी शुरू

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। विसर्जन स्थल पर बिजली सहित अन्य व्यवस्था करने कहा गया है। साथ ही सुरक्षा का भी ध्यान रखने निर्देशित किया गया है।

दिनेश देवांगन, प्रभारी लोक निर्माण विभाग ननि दुर्ग

छत्तीसगढ़ : एशियन रस्साकशी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रदेश की बेटी नेहा

0

एशियन रस्साकशी चैंपियनशिप में प्रदेश की बेटी नेहा भी दम लगाती दिखेंगी। बीते दिनों हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की बेटी चयनित हुई है।

वर्ल्ड रस्साकशी एसोसिएशन, एशियन रस्साकशी फेडरेशन और थाइलैंड रस्साकशी एसोसिएशन द्वारा 14वीं एशियन रस्साकशी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

जहां एशियन कंट्रीज की तरह भारतीय टीम भी भाग लेगी। वहीं चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम के लिए छत्तीसगढ़ की बेटी नेहा यादव ने भी जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश रस्साकशी संघ के महासचिव श्रीकांत ने बताया कि यह चैंपियनशिप 13 से 16 सितंबर तक थाइलैंड में आयोजित की जाएगी।

श्रीकांत ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की बेटी नेहा यादव मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। जहां से भारतीय दल थाइलैंड के लिए रवाना होगा।

नेहा के रवाना होने के पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश रस्साकशी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महासचिव श्रीकांत, कार्यकारिणी अध्यक्ष नीरज पाल व अन्य उपस्थित रहे।

नेशनल चैंपियनशिप से हुआ सलेक्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश रस्साकशी संघ के पदाधिकारी श्रीकांत ने बताया कि एशियन रस्साकशी चैंपियनशिप में प्रदेश से सिर्फ एकमात्र बेटी नेहा यादव ने स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि 28 से 30 जुलाई तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 32वीं सीनियर नेशनल महिला रस्साकशी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जहां से प्रदर्शन के आधार पर भारतीय दल का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया।

छत्तीसगढ़ : बहानेबाजी कर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं

0

वीवीआइपी ड्यूटी व अन्य व्यस्तता के बहाने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर अब दोषी पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। तोरवा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने का मामला सामने आने के बाद नाराज एसपी ने सभी थानेदार व पुलिस अफसरों को परिपत्र जारी कर चेतावनी दी है।

शहर के साथ ही जिले में इन दिनों पुलिसकर्मी अपने मूल काम को भूलकर अन्य दूसरे काम में ज्यादा व्यस्त हो गई है। आलम यह है कि चोरी जैसे गंभीर मामलों में एफआइआर दर्ज करना तो दूर पुलिसकर्मी जांच करने में भी कोताही बरत रहे हैं। इस तरह के मामलों को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी के साथ ही राजपत्रित अफसरों को परिपत्र जारी किया है। इसमें उन्हें निर्देशित किया गया है कि थाने में आए प्रार्थी की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी व अन्य कार्यों में व्यस्तता बताकर कर्तव्य के प्रति उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर उन्होंने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आम बात हो गई है पीड़ितों से दुर्व्यवहार

डीजीपी डीएम अवस्थी ने पहले ही फरमान जारी किया है कि थानों में आए पीड़ितों से दुर्व्यवहार न किया जाए। उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लेकिन डीजीपी के इस आदेश का थानों में कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। थानों में शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्रता आम बात हो गई है।

एक दिन पहले हवलदार को किया निलंबित

मालूम हो कि दो दिन पहले शहर में सीएम के आगमन व वीवीआइपी ड्यूटी की व्यस्तता बताकर तोरवा पुलिस ने चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस मामले के सामने आने के बाद नाराज एसपी अग्रवाल ने थाना प्रभारी को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने जिम्मेदार हवलदार रोहित भारद्वाज को निलंबित कर दिया। एसपी अग्रवाल ने इस मामले की जांच के लिए सिविल लाइन सीएसपी को जिम्मेदारी दी है। उन्हें जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने कहा गया है।