Home Blog Page 2645

राजनीतिक दांवपेंच के फेर में मेरे पति की जान से खिलवाड़ न करें: ऋचा जोगी

0

अमित जोगी की पत्नी ऋचाा जोगी ने मंगलवार को सीएमएचओ को पत्र लिखकर पूछा है कि राजनीतिक दांवपेंच में मेरे पति की जान से खिलवाड़ न की जाए। बीमारी का इलाज करने के बजाय तीन दिन सोमवार को अचानक रात नौ बजे के करीब आपके द्वारा अधूरी मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी जाती है। क्या यह साबित नहीं करता कि आपके ऊपर कोई दबाव है। इसकी वजह से इलाज कर रहे चिकित्सकों से सलाह लिए बगैर ही रिपोर्ट जारी कर दी गई। मेडिकल रिपोर्ट अभी आई नहीं और आपने यह कैसे तय कर दिया कि सब ठीक है।

जकांछ के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण जेल प्रशासन द्वारा अपोलो अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सोमवार को दोपहर बाद यह तेजी के साथ अफवाह फैली कि अमित जोगी को अपोलो प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज किया जा रहा है। वापस उन्हें उप जेल गौरेला शिफ्ट करने की पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण अफवाह को और भी बल मिला। अपोलो से अमित जोगी ने वीडियो जारी कर तबीयत ठीक नहीं होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा जबरिया डिस्चार्ज करने का खुलासा करते हुए राजनीतिक दबाव की ओर भी इशारा किया। सीएम भूपेश बघेल पर भी उन्होंने आरोप लगाए। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रात में सीएमएचओ और बिलासपुर सेंट्रल जेल की प्रभारी चिकित्सक ने संयुक्त रूप से मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि अमित का बेहतर ढंग से इलाज चल रहा है। मंगलवार को अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि उचित जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सीएमएचओ को लिखे पत्र में इस बात की समझाइश भी दी है कि उनके पति के इलाज में राजनीतिक हथकंडे न लाए। ऋचा ने यह भी कहा कि उनके पति को अब तक पूरी तरह होश नहीं आया है। वे बीच-बीच में सो जाते हैं उन्हें उठाना पड़ता है। दवा का डोज तीन गुना से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। यूरिन में भी समस्या हो रही है। मेडिकल बुलेटिन में इन सब बातों को क्यों नहीं बताया गया। ऋचा ने सीएमएचओ से पूछा है कि अगर रिपोर्ट समान्य थी तो बीपी की दवा में बढ़ोतरी क्यों की गई। जो एंटी सीजियर दवा दी जा रही है उनके साइड इफेक्ट्स क्या क्या हैं । कल जो यूरिन कल्चर की जांच की गई है उसकी रिपोर्ट आई क्या। अमित जोगी को एक्टिव हेपेटाइटिस बी है क्या उसकी रिपोर्ट आई है । अमित को पूरी तरह से होश नहीं आया है और न ही उनकी सारी रिपोर्ट ही आई है। उसके बाद तीन गुना दवाई देने से उन दवाओं के कई साइड इफेक्ट भी चालू हो गया है। जिससे दो दिनो से अमित जूझ रहे हैं। जिसकी शिकायत भी लगातर हमारे द्वारा की जा रही है। इसके बाद भी इस तरह का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाना समझ से परे है।

इन सवालों का मांगा जवाब

0 भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 में प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत किसी भी नागरिक का स्वास्थ्य उसका निजी मामला है और राइट टू प्राइवेसी को सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार किया है।

0 मुझे आज के अखबार से ज्ञात हुआ कि आपके द्वारा मेरे पति (अमित जोगी ) का एक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया है जिसमें आप के द्वारा गलत और आधी-अधूरी जानकारी दी गई है। ये किसके दबाव में आपके द्वारा गैर कानूनी कृत कारित किया गया ।

0 इसके साइड इफैक्ट क्या होते हैं ।

0 अमित जोगी यूरिन कल्चर की कल जांच कराई गई है क्या, उसकी रिपार्ट आई है क्या । अमित को एक्टिव हेपेटासइटिस बी है, क्या उसकी रिपार्ट बनाई गई है ।

0 अमित के ब्लड सैम्पल में सोडियम पोटेशियम संबंधित जानकारी आपने क्यों सार्वजनिक नहीं की गई ।

0 कल पूरे दिन अमित खा नहीं पाए, पानी भी बेहद कम मात्रा में मुश्किल से पी सके, दिन भर चक्कर और उल्टी जैसा लग रहा था । इन बातों का खुलासा क्यों नहीं किया ।

0 क्या कल अपोलो द्वारा अमित को इन सबके बावजूद डिस्चार्ज कर रहा था ।

0 उपरोक्त बिन्दुओं में आपके द्वारा क्या अभिमत है, यह भी माननीय न्यायालय को अवगत कराएं।

0 आपके विरुद्घ मैं कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रखती हूं । इसे उसकी सूचना समझें।

सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगा की सीएमएचओ ने मेरे पति अमित जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी की है। अब ये किसके दबाव में किया जा रहा है इस सवाल का जवाब सीएमएचओ को देना है । किसके दबाव मे रातों-रात एक गलत और आधी अधूरी जानकारी के साथ सीएचएमओ द्वारा बुलेटिन जारी की गई है। मैंने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

ऋचा जोगी

अमित जोगी की पत्नी

अमित की जांच करने वाले चिकित्सक ने जो रिपोर्ट दी है उसी के आधार पर मेडिकल बुलेटिन जारी की गई है। इसमें किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर इसका खुलासा किया गया है।

डॉ.प्रमोद महाजन

सीएमएचओ,स्वास्थ्य विभाग

छत्तीसगढ़ : बाल वैज्ञानिकों के आविष्कार को नीति आयोग ने व्यावसायिक उपयोग के लिए दी हरी झंडी

0

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के आविष्कार अटल कृषि मित्र का नीति आयोग ने व्यावसायिक उपयोग करने का निर्णय लिया है। रोबोटिक खेती को किस अंदाज में बढ़ावा दिया जा सकता है इसके लिए आयोग ने दो मल्टीनेशनल कंपनियों को जिम्मेदारी दी है। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कारपोरेशन(आइबीएन) व बेटर इंडिया इसकी ड्राइंग डिजाइन से लेकर कीमत का निर्धारण भी करेगी। देश का पहला सरकारी स्कूल होगा जहां के बाल वैज्ञानिकों के आविष्कार को आयोग ने कमर्शियल उपयोग करने हरी झंडी दे दी है।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में देश के किसान कितने उन्नत होंगे और इसी आधार पर किस तरह से खेती करेंगे इसका एक रूप सामने रखा है। बाल वैज्ञानिकों ने आविष्कार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को समर्पित करते हुए इसका नाम अटल कृषि मित्र रखा है। बाल वैज्ञानिकों ने इसके जरिए यांत्रिक खेती करने का पूरा-पूरा इंतजाम किया है। किसानों के लिए राहत और सुविधा वाली बात ये कि अटल कृषि मित्र नाम का रोबोट एक जागरूक किसान की भूमिका निभाएगा। खेतों की जुताई के साथ ही धान की बोआई भी करेगा। धान का पौधा जब खेतों में निकलकर तैयार होगा और मौसम की गड़बड़ी के चलते अगर पौधों में कीटों का हमला हुआ तो रोबोट दवा का छिड़काव भी करेगा। फसल जब पककर तैयार होगी तब धान की कटाई के साथ ही साथ इसकी मिसाई भी करेगा। मिसाई के बाद रोबोट के पीछे हिस्से में बने विशेष टैंक में धान इकठ्ठा हो जाएगा। धान को घर तक परिवहन भी करेगा। अटल कृषि मित्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

0 पेस्टिसाइड के लिए विशेष सिलेंडर

रोबोट में दवा का छिड़काव के लिए विशेष प्रकार का सिलेंडर लगा हुआ है। यह ऑटो सिस्टम पर आधारित है। मसलन एक सिलेंडर की दवा खत्म होने पर ऑटोमेटिक दूसरे सिलेंडर से दवा का छिड़काव शुरू हो जाएगा। ऐसे छह सिलेंडरों की सीरिज लगाया गया है जो एक-एक कर धान के पौधों में दवा का छिड़काव करेगा।

0 मैनपावर की कमी होगी दूर

खेती करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या मजदूरों की है। समय पर मजदूर नहीं मिलते। इसके चलते खेती का काम पिछड़ जाता है। रोबोटिक खेती की शुरुआत होने के साथ ही मैन पावर की कमी दूर होगी।

नीति आयोग ने अटल कृषि मित्र के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दे दी है। इसकी जिम्मेदारी आइबीएम व बेटर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनी को सौंप दी है। यह देश का पहला स्कूल है जहां के बाल वैज्ञानिकों के आविष्कार को व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी है। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए यह गौरव की बात है।

डॉ.धनंजय पांडेय

एटीएल इंचार्ज व लेक्चरर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर

अमित जोगी की अपोलो अस्पताल से छुट्टी, पुलिस का बल देने से इन्कार

0

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को मंगलवार शाम अपोलो प्रबंधन ने डिस्चार्ज कर दिया है। इधर जेल प्रबंधन को पुलिस ने बल मुहैया कराने से इन्कार कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के समय जन्मतिथि और स्थान को लेकर गलत हलफनामा देने के आरोप में गौरेला पुलिस ने बिलासपुर स्थित मरवाही सदन से अमित जोगी को करीब एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। गौरेला थाने से अमित को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अमित की जमानत अर्जी को खारिज कर उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। दूसरे दिन अमित ने एडीजे कोर्ट में जमानत आवेदन लगाया था। एडीजे कोर्ट से अमित को जमानत नहीं मिल पाई। लिहाजा उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। जेल जाने के बाद अमित की तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा इलाज के लिए उन्हें गौरेला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर देर रात जेल शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान जेल में अचानक सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने पर इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया। सिम्स प्रबंधन ने अमित को अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया। बीते चार दिन से अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तबीयत में सुधार होने के बाद अमित ने अपोलो अस्पताल के वार्ड से वीडियो जारी की। इसमें अमित ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अपोलो प्रबंधन पर उनकी जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के संबंध में रिपोर्ट की पड़ताल किए बगैर अपोलो प्रबंधन द्वारा जबरिया डिस्चार्ज करने की बात कही थी। अमित ने मुख्यमंत्री पर बदले की राजनीति करने और परिवार के साथ दुश्मनी निभाने का आरोप लगाया था। इसके बाद केंद्रीय जेल बिलासपुर प्रशासन व सीएमओ ने संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि अमित की स्थिति फिलहाल सामान्य है। विभिन्न चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट का भी इसमें हवाला दिया है। इसके बाद अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार शाम अमित को डिस्चार्ज कर दिया। इस पर जेल प्रबंधन ने पुलिस बल मुहैया कराने के लिए पुलिस लाइन में पत्र भेजा। लेकिन आरआइ ने जेल प्रबंधन को बल मुहैया कराने हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते रात करीब 10.45 बजे तक अमित को अपोलो अस्पताल में ही रखा गया था।

अमित जोगी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। डॉक्टरों ने भी उनके स्वास्थ्य को बेहतर बताया है। जेल प्रबंधन को शाम करीब छह बजे डिस्चार्ज लेटर भेज दिया गया है। लेकिन रात 10.45 बजे तक जेल प्रबंधन ने उन्हें ले जाने की व्यवस्था नहीं की थी।

देवेश गोपाल

पीआरओ, अपोलो अस्पताल

छत्तीसगढ़ : किसान-मजदूर के बच्चों के लिए अब इंजीनियरिंग और मेडिकल का रास्ता होगा आसान

0

आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब परिवार के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की पढ़ाई आसान करने वाली जन सहयोग से चल रही हमन-36 संस्था ने मंगलवार को साक्षात्कार के जरिए नए बैच के छात्र-छात्राओं का चयन किया। हर बच्चे का करीब आधे घंटे तक विशेषज्ञों ने साक्षात्कार लेकर चयन किया है। इसमें ज्यादातर गरीब, मजदूर और किसानों के बच्चों का चयन हुआ है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा या बेटी इंजीनियर और डॉक्टर बने। इस सपने को पूरा करने के लिए ही हमन-36 संस्था की शुरूआत हुई है। गौरतलब है कि हमन- 36 के अंतर्गत इंजीनियरिंग-मेडिकल की मुफ्त कोचिंग पाने के लिए रायपुर से 11वीं के कक्षा से करीब 500 गणित और जीव विज्ञान के बच्चों ने किस्मत आजमाई थी। 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित हुई थी।

गणित समूह से इन बच्चों का हुआ चयनः गणित समूह में आइआइटी की तैयारी करने के लिए खल्लारी चौक बांसटॉल रायपुरा के देवा कुमार साहू, सिवनी रायपुर के गिरीश साहू, सेजबहार के नागेश्वर डहरिया, पथरी रायपुर की दीक्षा वर्मा, पाहंदा दुर्ग की ज्यातिकिरण साहू, डगनिया रायपुर के चंद्रेश देवांगन का चयन हुआ है। वहीं प्रतीक्षा सूची में अभनपुर की अहिल्या टंडन का नाम है।

जीवविज्ञान समूह से इनका चयनः जीवविज्ञान समूह में पालोद रायपुर से हेमलता धीवर,बुडेरा रायपुर से वैशाली कोसरिया, सुंदरनगर रायपुर से हिमांशु निर्मलकर, खम्हरिया महासमुंद से चंद्रासिनी, पुरी धमतरी से जय प्रकाश देवांगन, सिवनी अभनपुर से सेतकुमारी का चयन हुआ है। इस समूह में प्रतीक्षा सूची के अंतर्गत महामायापारा मांढर से मोनिका साहू का नाम शामिल है।

यह होगा बच्चों को फायदा

हमन-36 में चयनित हुए बच्चों को मोशन शिक्षण संस्थान रायपुर की ओर से कोटा के विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जाएंगे। यह संस्थान 11वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में चयनित होने के बाद जेईई एडवांस, नीट, एम्स जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष मुफ्त कोचिंग देगी। बता दें कि एक साल पहले वर्तमान लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक एएन बंजारा के नेतृत्व में इस संस्था को गठित किया गया था। उन्होंने सुपर -30 की तर्ज पर हमन-36 संस्था गठित की। इसमें बच्चों से बिना फीस के ही प्रवेश परीक्षा ली गई। समिति बिना किसी सरकारी मदद के जन सहयोग से ही बच्चों के पढ़ने-पढ़ाने, रहने-खाने आदि की व्यवस्था करती है। समिति गठित होते ही कई उत्साही एवं जागरूक शिक्षा विभाग के अफसर, प्राचार्य, प्रधानपाठक और शिक्षक लगातार जुड़ रहे हैं। लिहाजा सरकारी स्कूल के शिक्षक, प्राचार्य, अधिकारियों के बलबूते चल रहे इस संस्थान से आर्थिक रूप से पिछड़े मजदूर और किसानों के बच्चों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनने का रास्ता आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि हमन -36 से एक साल पहले ही 2018-19 में सफल छात्र निकले हैं।

अंतिम चयन किया गया है

सत्र 2019-20 एवं सत्र 2020-21 के लिए सरकारी स्कूलों से 11वीं में गणित और विज्ञान की पढ़ाई कर रहे बच्चों की परीक्षा ली गई थी। इसके बाद प्रावीण्य सूची से एक-तिहाई के अनुपात में बच्चों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन किया गया है।

– एएन बंजारा, परीक्षा संयोजक व सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा

छत्तीसगढ़ : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक

0

रायपुर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। महापौर प्रमोद दुबे ने सभी जोन आयुक्त, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की कार्यशाला में एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण नियंत्रण रखते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए योजनाबद्घ तरीके से पूरी शक्ति से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। कमिश्नर शिव अनंत तायल ने इस बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रायपुर को स्वच्छ बनाने पूरी सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन अभियान में युवाओं और बच्चों की भी भागीदारी ली जाएगी।

महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि सभी के प्रयासों से वर्तमान में रायपुर की गणना देश में सात उन चुनिंदा शहरों में की जाता है, जिन्हें निवास योग्य उत्तम शहर के रूप में चिन्हित किया गया है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को उत्कृष्ट स्थान दिलाकर रायपुर को गौरव प्रदान करने का अवसर है। कमिश्नर श्री तायल ने अपने अधिकारियों से कहा कि हर गतिविधि, प्रयासों व स्वच्छता से संबंधित प्रावधानों का डॉक्यूमेंटेशन अभी से शुरू किया जाए। नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता संबंधित नुक्कड़ नाटकों व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए हर नागरिक को शहर की सफाई से जोड़ना लक्ष्य होगा।

छत्तीसगढ़ : रेलवे स्टेशन में आज से प्लास्टिक प्रतिबंधित

0

50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय 11 सितंबर से लागू हो जाएगा। इसकी घोषणा रायपुर रेलवे स्टेशन में 11 सितंबर को सुबह आठ बजे डीआरएम डॉक्टर कौशल किशोर करेंगे। वे अपने अधिकारियों के स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने के लिए जनजागरूकता स्वच्छता अभियान चलाएंगे। बता दें कि मंडल दो अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा अभियान चलाएगा। उक्त सूचना सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर जनसंपर्क विभाग शिव प्रसाद पंवार ने दी।

लगातार चोरी से महिला परेशान, चोर गिरफ्त से बाहर

0

उरला थाना क्षेत्र के सांईं नगर निवासी एक महिला के घर में चोर लगातार धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परेशान होकर महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई।

जानकारी के मुताबिक सांईं नगर वार्ड नंबर पांच निवासी रामप्यारी बंजारे पति शिवनंदन (44) ने बताया कि एक कमरे के मकान में उसने घरेलू सामान रखा है। उस कमरे को बंद रखती है। अज्ञात चोर लगातार ताला तोड़कर सामान चुराकर ले जाते हैं। 22 फरवरी की रात में चोरों ने मकान में धावा बोलकर रेंदा, रूसा गुरूमाला गोली टाइल्स, फिटिंग की मशीन, कडर, बांगा बर्तन पार कर दिया था। चोर मकान के छप्पर में लगे सीमेंट शीट को भी तोड दिए थे। घटना की शिकायत थाने में की। बाद में सीमेंट शीट नया लगवाकर दोबरा कमरे में घरेलू सामान रखा। कुछ दिन बाद फिर ताला तोड़कर चोर सामान ले गए। लगातार चोरी होने से महिला काफी डरी और मानसिक रूप से परेशान है।

छात्रा की स्कूटी की डिक्की से मोबाइल पार

खमतराई थानाक्षेत्र के न्यू आनंदनगर भनपुरी निवासी दुर्गा कालेज मौदहापारा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा वर्मा की स्कूटी की डिक्की खोलकर किसी ने मोबाइल पार कर दिया। दरअसल नेहा सोमवार को कालेज गई थी। छुट्टी होने के बाद जूपिटर क्रमांक सीजी 04 एलएस 8832 की डिक्की में बैग रखा जिसमें मोबाइल था। भनपुरी बाजार आकर बैग चेक किया तो मोबाइल गायब था।

आरटीओ कार्यालय के पास से बाइक पार

भनपुरी बाजार निवासी फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले मोहम्मद जावेद भाटी की बाइक क्रमांक सीजी 04 एमसी 6253 आरटीओ दफ्तर के पास से चोरी चली गई। दरअसल जावेद बाइक को खड़ी कर कांकेर चला गया। वहां से वापस लौटकर देखा तो बाइक गायब थी।

पड़ोसी युवक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा

उरला के जागृतिनगर निवासी फल विक्रेता मुकेश यादव के घर सोमवार की आधी रात चोरी करने घुसा पड़ोसी हुलेश सागर रंगे हाथ पकड़ा गया।उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह घर में सोया था।आधी रात में उठा तो हुलेश को दरवाजा के पीछे छिपा देखकर शोर मचाया। बेटा सूरज यादव समेत पड़ोसी अजय, राहुल ने आकर लाइट जलाया तो हुलेश सागर चोरी करने की नीयत से छिपा था। वह दरवाजे की कुंडी सरकाकर भीतर घुसा था।

कार उड़ा ले गए चोर

अशोका रत्न वीआईपी स्टेट निवासी राजीव कुमार सिंह के जीजा वीर भानू सिंह की पार्किंग में खड़ी मारूति जेन कार क्रमांक सीजी 04 एचए 4543 चोरी चली गई। यह कार एक महीने से वहां खड़ी थी। जीजा कोलकाता में रहते है लिहाजा राजीव ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

छत्तीसगढ़ : जीरो सदस्य मानकर कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी

0

प्रदेश कांग्रेस जीरो सदस्य मानकर सदस्यता अभियान को शुरू करेगी। 12 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी के आला-नेताओं का कहना है कि सदस्यता अभियान को शुरू करने में एक माह लग सकता है, लेकिन गुस्र्वार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सदस्यता अभियान के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगी। सोनिया की सभी राज्यों से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी। बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अभी छह लाख सदस्य

वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सवा छह लाख सदस्य हैं, लेकिन जब सदस्यता अभियान शुरू होगा, तो पुराने सदस्यों को फिर से रसीद कटानी होगी। मतलब, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण होगा।

लगभग छह लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। कांग्रेस सत्तास्र्ढ़ दल है, इसलिए पार्टी के आला-नेता सदस्यता अभियान को लेकर अभी से उत्साहित हैं। यही वजह है कि सदस्यता का लक्ष्य सीधे दोगुना कर दिया गया है। आला-नेताओं का मानना है कि सत्तास्र्ढ़ दल का सदस्य हर कोई बनना चाहेगा। ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन नहीं होगा।

दिल्ली में तय होगा पूरा कार्यक्रम

सदस्यता अभियान कब से शुरू होगा, कब तक चलेगा, सदस्यों की सूची कब तक फाइनल करनी होगी, सदस्यता अभियान से कितनी राशि प्राप्त हुई, यह सब जानकारी कब तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजनी होगी, इसे लेकर गुस्र्वार को दिल्ली में सोनिया गांधी बैठक लेंगे। उन्होंने सभी राज्यों के अध्यक्षों और पार्टी के विधायक दल के नेता की बैठक बुलाई है। विधायक दल का नेता होने के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

पीसीसी अध्यक्ष का दिल्ली जाना तय नहीं

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी दिल्ली जाना है, लेकिन वे दंतेवाड़ा उपचुनाव में व्यस्त हैं। इस कारण अब तक उनका दिल्ली जाना मुश्किल लग रहा है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल यहां प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। उन्हें सदस्यता अभियान की न केवल जानकारी देंगे, बल्कि अभियान को सफल बनाने के लिए उत्साह भी भरने की कोशिश करेंगे।

दंतेवाड़ा उपुचनाव और स्टार प्रचारकों पर भी होगी बात

गुस्र्वार को मुख्यमंत्री बघेल सोनिया गांधी से दंतेवाड़ा उपचुनाव की रणनीति पर बात करेंगे। उन्हें बताएंगे कि किस तरह से सरकार की उपलब्धियां बताकर चुनावी अभियान चलाया जा रहा है। सोनिया गांधी से अपील करेंगे कि वे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत दूसरे राष्ट्रीय स्तर के नेता दंतेवाड़ा में चुनावी सभा और रैली करने आएं।

स्टेट कोड मिलेगा, तब छपेगी सदस्यता की रसीद

एआइसीसी से हर राज्य को स्टेट कोड मिलेगा। उस कोड के साथ रसीद प्रिंट करानी होगी। सदस्य बनाने पर पांच स्र्पये लेकर उसी रसीद को काटकर देना होगा। प्रदेश कांग्रेस 12 लाख सदस्य बनाती है, तो सदस्यता अभियान से 60 लाख स्र्पये आ जाएंगे। इसका पूरा हिसाब न केवल एआइसीसी, बल्कि चुनाव आयोग भी देना होता है।

मंत्री, विधायकों को भी बनाने होंगे सदस्य

पीसीसी से सदस्यता बुक जिला कमेटियों को भेजी जाती है। जिला कमेटी के माध्यम से रसीद बुक पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों को दी जाती है। सदस्यता अभियान में मंत्री, पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों और दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिलेगी।

बौखलाए मंतूराम ने रमन को कोसा, कहा- उनके नेतृत्व में भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ सकती

0

भाजपा से निष्कासन के बाद बौखलाए मंतूराम पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि रमन को ही पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। जब तक उनका नेतृत्व रहेगा, तब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती। मंतूराम का यह भी कहना है कि उन्हें तो भाजपा से बाहर कर दिया गया है, लेकिन जो लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें वे कटघरे में जरूर खड़ा करेंगे।

मंतूराम ने बातचीत में कहा कि रमन सिंह दादागिरी करके भाजपा को नरक में डाल रहे हैं। रमन ने अंतागढ़ उपचुनाव 2014 में खरीद-फरोख्त करके लोकतंत्र की हत्या की है। आज उन्होंने अनुशासनहीनता और दादागिरी की है। रमन सिंह को अच्छा कहा जाता था। जब वे अच्छे हैं, तो कैसे 15 साल सरकार चलाने वाली भाजपा 15 सीटों पर ही सिमट गई।

पवार ने सीधे तौर पर रमन पर यह आरोप लगाया है कि उनकी वजह से ही विधानसभा चुनाव में भाजपा 80 फीसद खत्म हो चुकी है। अब अंतागढ़ उपचुनाव में रमन सिंह का चेहरा बेनकाब होने के बाद भाजपा 95 फीसद खत्म हो गई है। भाजपा हाईकमान ऐसे ही रमन के नेतृत्व के भरोसा करता रहा, तो छत्तीसगढ़ में भाजपा जीरो में चली जाएगी। पवार ने कहा कि मैंने कोर्ट में जो बयान और शपथपत्र दिया है, पहले भाजपा हाईकमान को उसे संज्ञान में लेना था।

मैंने कोई बात उजागर की है, तो उसकी ऊपर से जांच होनी थी। मैंने सही कहा है या गलत। मेरा उद्देश्य पार्टी को खत्म करना नहीं था, बल्कि ऐसे लोगों को चेहरा सामने लाना था, जो पार्टी और लोकतंत्र के विरोध में काम कर रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई का फैसला लेना था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने जल्दबाजी में फैसला लिया है। पवार ने कहा कि अभी जो हो रहा है, उससे तो अंतागढ़ उपचुनाव की झलक दंतेवाड़ा उपचुनाव में दिखने लगी है।

जोगी की पार्टी का पंजीयन रद्द हो

मंतूराम ने कहा कि अजीत जोगी और उनके लड़के अमित जोगी ने लोकतंत्र की हत्या की है। डरा-धमकाकर लेने-देन किया है। ऐसे लोग क्षेत्रीय दल चला रहे हैं। चुनाव आयोग को उनकी पार्टी का पंजीयन रद्द कर देना चाहिए।

क्षेत्रीय दल का हश्र देखा, कांग्रेस से कोई संपर्क नहीं

मंतूराम ने कहा कि वे 22 वर्षों से राजनीति और जनसेवा कर रहे हैं। भाजपा से निष्कासन के बाद उन्होंने अभी किसी दल में जाने का फैसला नहीं लिया है। उनका कहना है कि एक क्षेत्रीय दल जोगी के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का हश्र देख लिया। कांग्रेस में किसी से संपर्क नहीं हुआ है। सत्ता वालों के साथ जाना है, इसलिए अंतागढ़ कांड का उजागर किया, ऐसा भी नहीं है।

छत्तीसगढ़ : लोगों से वसूला जा रहा सब्जियों का अलग-अलग दाम, भाव छू रहे आसमान

0

शहर में इन दिनों सब्जी भाजी के दाम बेलगाम हो चले हैं। विक्रेता मनमुताबिक दाम पर सब्जी बेच रहे हैं। महंगाई के इस दौर में शहर का सब्जी बाजार अलग हिसाब से चल रहा है। कहीं रेट ज्यादा है तो कहीं कम। इससे आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है। विक्रेता बस्ती के हिसाब से सब्जी के दाम तय कर रहे हैं।

विभिन्न इलाकों का मिजाल अलग-अलग है। अमापारा स्थित बाजार में टमाटर 25 रुपये किलो तो टिकरापारा सब्जी बाजार में 20 रुपये किलो। 5 से लेकर 20 रुपये अधिक तक इसकी बिक्री शहर में हो रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अन्य सब्जियों के दाम का भी यही हाल है।

पॉश कॉलोनी में महंगे

शहर की पॉस कॉलोनी में सब्जी-भाजी की कीमत सबसे ज्यादा देखने को मिली। सबसे ज्यादा महंगे दामों पर चलित ठेले वाले सब्जी बेच रहे हैं। उन्हें मालूम होता है कि यहां मोलभाव करने वाले लोग कम होते हैं। इसलिए वे 15 से 20 रुपये अधिक दाम पर सब्जी बेच रहे हैं। इन स्थानों में समता कॉलोनी, कोटा कॉलोनी, टैगोर नगर, शंकर नगर आदि शामिल हैं।

बाजारों में अलग-अलग कीमत

शहर के बाजारों में भी सब्जियों की कीमत अलग-अलग देखी जा सकती है। संतोषी नगर बाजार में सब्जी विक्रेता 5 रुपये अधिक में सब्जियां बेच रहे हैं तो कहीं पर 10 रुपये अधिक में। टिकरापारा बाजार की बात करें तो यहां कुछ सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। शास्त्री बाजार में सबसे सस्ती सब्जियां बेची जा रही थीं, लेकिन वहां भी क्वालिटी के आधार पर दाम तय किए जा रहे थे।

शहर में इन कीमतों पर हो रही बिक्री

खेक्सी- 60-70

कोचई – 40-50

मुनगा- 40-60

भिंडी- 30-40

करेला- 30-40

तोरई – 30-40

बरबट्टी – 30-40

भटा – 20-30

कुंदरू – 20-30

ढेंस- 40-50

प्याज- 30-40

टमाटर- 20-30

कुम्हड़ा – 20-30

भटा – 40-50

हरी मिर्च- 60-70

शिमला मिर्च- 40