Home Blog Page 2657

जंग फूड खाने वाले हो जाएं सावधान, वरना जा सकती है आपके आंखों की रोशनी

0

आज कल की बिजी जिंदगी में हर कोई जंग फूड का दीवाना है. हम जानते हैं कि लगातार जंग फूड खाने से जहां मोटापा और जानलेवा बीमारियां होती हैं. वहीं क्या आप ये जानते हैं कि इससे आपकी आंखो की रोशनी भी जा सकती है. ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है.


रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में रहने वाले एक 17 वर्ष के लड़के की आंखों की रोशनी चली गई. इसी वजह जंग फूड बताईं जा रहीं है. इसी के साथ उसकी सुनने की भी शक्ति कम हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़का पिछले 10सालों से सिर्फ फास्ट फूड ही खा रहा था. वो चिप्स, बर्गर, पिज्जा, प्रोसेस्ड मीट और सॉस जैसी ही चीजें रोजाना खाता था. इसी के चलते उसकी आंखों की रोशनी चली गईं. हालांकि ब्रिटेन में इस तरह का पहला मामला सामने आया है.

पीड़ित के इलाज के लिए डाक्टर्स का कहना है कि लड़के को रेयर ईटिंग डिसऑर्डर है. मेडिकल साइंस में इसे अवॉइडेंट-रेसट्रिकटिव फूड इनटेक डिसऑर्डर कहते हैं. दरअसल पीड़ित को ये बीमारी स्कूल के दिनों से है. इसके चलते ही उसे सब्जियां और फल पसंद नहीं है. उसे सिर्फ जंग फूड ही खाना पसंद है.

ज्यादा बैठने वाले हो जाएं सावधान, वरना जल्द ही हो सकती है आपकी मौत

0

सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को ज्यादातर बैठने होता है. ऐसे लोग एक ही जगह पर बैठ कर काम करते हैं, जो उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप सीटिंग जॉब करते हैं, तो बीच-बीच में पांच मिनट के लिए उठकर ठहलें, इससे आप स्वस्थ्य रहेंगे.

डॉक्टर्स के अनुसार, ठहलना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. लेकिन बहुत से लोग ये बात जानकर भी उसे फॉलो नहीं करते हैं, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है. हाल ही में एक रिसर्च किया गया है, जिसके मुताबिक अगर आप एक ही जगह पर लगातार नौ घंटे से ज्यादा बैठते हैं, जो इससे आपने मौत की संभावना बढ़ जाती है.

दरअसल, ठहलने से सेहत को कई फायदे होते हैं. पैदल चलने से डायबिटीद, कैंसर, दिल से संबंधित बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 45 मिनट पैदल चलना चाहिए. इससे रात को अच्छी नींद भी आती है. इसके साथ-साथ आपका वजन भी कम होता.

पैदल चलने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है. रिसर्च के मुताबिक पैदल चलने से सेहत को कई फायदा पहुंचता है. पैदल चलने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है. पैदल चलना बहुत सरल भी होता है, ये तमाम एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा सुविधा जनक होता है. इसमें आपको किसी भी चीज़ की जरुरत नहीं पड़ती है.

कई रिसर्च में देखा गया है कि रोजाना अगर आप 10 हजार कदम बहुत ही ज्यादा जरूरी है. लेकिन दुनियाभर के लोग सिर्फ 5 हजार कदम चलते हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च हुआ है, जिसमें पता चला है कि रोजाना 2 हजार कदम ज्यादा चलने से मधुमेय का खतरा 5.5 प्रतिशत कम होता है. वहीं, दिल से जुड़ी समस्या का 10 प्रतिशत कम होता है. इसीलिए रोजाना पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है.

यदि आप रोजाना पैदल चलते हैं, तो इससे आपके शरीर में उर्जा बनी रहेगी. इसके अलावा आपको जल्दी थकान भी महसूस नहीं होगा. डॉक्टर्स के मुताबिक, मौत की संभावना उन लोगों में ज्यादा होती है, जो दिनभर में कोई भी फिजिकल एक्टीवीटि नहीं करते हैं. इसलिए हमें रोजाना कुछ ना कुछ फिजिकल एक्टीविटी करने चाहिए.

पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाना ‘सम्मान’ की बात : अक्षय कुमार

0

नेशनल अवॉर्ड विजेता अक्षय कुमार पर्दे पर पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि ‘भारत के सबसे निडर और साहसी राजाओं’ में से एक की भूमिका को पर्दे पर निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। सोमवार को 52 साल के हो चुके अक्षय ने कहा, ‘यह वास्तव में सम्मान की बात है कि मैं भारत के सबसे निडर और साहसी राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाऊंगा। एक राष्ट्र के तौर पर हमें हमेशा अपने नायकों की बहादुरी को सबके सामने लाते रहना चाहिए।’

‘पृथ्वीराज’ का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। वहीं इस फिल्म का निर्देशन टेलीविजन पर ‘चाणक्य’ का निर्देशन कर चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे। यह फिल्म साल 2020 में दिवाली पर दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

अक्षय ने आगे कहा, ‘फिल्म ‘पृथ्वीराज’ हमारी एक कोशिश है, जिसके जरिए हम उनकी वीरता और साहसी छवि को सबके सामने लाना चाहते हैं । पृथ्वीराज की बहादुरी ने उन्हें एक सच्चा भारतीय नायक, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा और एक लेजेंड बना दिया। और मेरे जन्मदिन पर हुई इस घोषणा ने वास्तव में मेरे लिए इसे और खास बना दिया।’

सबसे कम उम्र में 16 साल के प्रियव्रत ने पास की ‘महापरीक्षा’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात ट्वीट कर 16 साल के प्रियव्रत को ‘महापरीक्षा’ पास करने पर बधाई दी। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक्सलेंट! प्रियव्रत, इस कमाल के लिए बधाई, आपकी उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।’ मोदी ने चामू कृष्ण शास्त्री नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करके प्रियव्रता की तारीफ की है।

शास्त्री ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘कल अपर्णा और देवदत्ता पाटिल के पुत्र प्रियव्रत ने 16 साल में इतिहास रच दिया। प्रियव्रत ने अपने पिता से वेद और न्याय की शिक्षा ली। इसके बाद सभी व्याकरण महाग्रंथ मोहन शर्मा से पढ़े और तेनाली परीक्षा के 14 लेवल पास किए। उसने सबसे कम उम्र में ‘महापरीक्षा’ पास की है।’

महिला ने पहले खिलाई नशीली मिठाई फिर प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

0

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी के चक्कर में पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, मानु शेख नाम का एक शख्स काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर रहता था. इस बीच मानु की पत्नी ममिना बीबी को गांव के ही एक अथर अली शेख नामक शख्स से प्यार हो गया.

दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच दोस्ती हो गई. पति को जब इस बात का पता चला तो पति-पत्नी के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा रहने लगा. पिछले एक साल से ममिना और अथर अली के बीच प्रेम संबंध था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानु के भाई मोहम्मद अली ने बताया कि 6 सितंबर को मानु बेंगलुरु से अपने घर आया था. जिसके बाद 7 सितंबर की रात को उसकी पत्नी ममिना ने अपने पति को पहले मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके बाद प्रेमी अथर के साथ मिलकर दुपट्टे के गला घोंटकर हत्या कर दी.

मानु के भाई ने बताया कि घटना के बाद जब लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पत्नी से सवाल किया तो उसने पति की हत्या की बात स्वीकार करने के साथ यह भी बताया कि कैसे घटना को अंजाम दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानु की पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़कर मंतेश्वर थाना पुलिस को जानकारी दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मानु के भाई नुरुल इस्लाम शेख ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि मानु और ममिना की शादी आठ साल पहले हुई थी.

बड़ी खबर: BJP को रोकने के लिए इस प्रदेश में हो सकता है BSP-कांग्रेस का गठबंधन!

0

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जहां प्रदेश के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं, तो वहीं कांग्रेस ने भी राज्य की सत्ता में वापसी के लिए कोशिशें शुरू कर दी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें और इस साल के अंत में प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।मायावती से मिले पूर्व सीएम हुड्डा

आपको बता दें कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में पहले ही कांग्रेस की सरकार को बीएसपी ने अपना समर्थन दिया हुआ है। अब चर्चा है कि हरियाणा में दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीते रविवार की रात को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीएसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ चुकी हैं मायावती

गौरतलब है कि हाल ही में दो दिन पहले मायावती ने ऐलान किया था कि वो हरियाणा में बिना किसी गठबंधन के विधानसभा की सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगी। इससे पहले मायावती ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। हालांकि, गठबंधन बरकरार नहीं रह सका और राज्य के विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही दोनों दलों ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। गठबंधन समाप्ति की घोषणा करते हुए, मायावती ने कहा था कि बसपा हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। दरअसल सीटों के बंटवारे पर सहमति ना बनने के बाद बसपा और जेजेपी ने अलग होने का निर्णय लिया। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने दावा किया था कि उन्होंने बसपा को 40 सीटों की पेशकश की थी, लेकिन मायावती इसपर सहमत नहीं हुईं।

पीएम मोदी की रैली के बाद चढ़ा प्रदेश का सियासी पारा

वहीं, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक रैली के बाद हरियाणा का सियासी पारा भी चढ़ गया है। अपनी रैली में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत के लिए प्रदेश के लोगों को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली में कहा, ‘2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बार है जब मैं रोहतक आया हूं। इस बार, मैं आप लोगों के पास और ज्यादा समर्थन मांगने के लिए आया हूं और रोहतक ने हमेशा मुझे उससे ज्यादा ही दिया है, जितना मैंने मांगा है। आज पूरे देश का माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।’

देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका, प्रति वर्गफुट चुकाने पड़ते हैं इतने पैसे

0

दक्षिणी मुंबई (South Mumbai) का ताड़देव (Tardeo) देश का सबसे महंगा आवासीय इलाका (Costliest Residential Location) है. यहां उपलब्ध घरों की औसत कीमत की दर 56 हजार रुपये प्रति वर्गफुट से अधिक है. संपत्ति संबंधी परामर्श देने वाली कंपनी एनरॉक (ANAROCK) ने यह जानकारी दी है.

एनरॉक के अनुसार, इसके बाद वर्ली (Worli) और महालक्ष्मी (Mahalakshmi) इलाके का स्थान रहा जहां घरों की औसत कीमत की दर क्रमश: 41,500 रुपये और 40 हजार रुपये प्रति वर्गफुट है. एनरॉक ने देश के 10 सबसे महंगे आवासीय इलाकों की सूची तैयार की है.

कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 56,200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से दक्षिणी मुंबई का ताड़देव इलाका पहले स्थान पर रहा है. वहीं चेन्नई का नुंगमबक्कम 18 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ चौथे, एगमोर 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ पांचवें तथा अन्ना नगर 13 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के साथ सातवें स्थान पर रहा. दिल्ली का करोलबाग (Karol Bagh) 13,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ छठे स्थान पर रहा. गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ नौवें स्थान पर रहा.

पुणे (Pune) का कोरेगांव तथा कोलकाता (Kolkata) का अलीपुर क्रमश: 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट और 11,800 रुपये प्रति वर्गफुट के साथ आठवें तथा दसवें स्थान पर रहा. कंपनी ने बताया कि सीमित जमीन और बहुत कम नए निर्माण इन इलाकों में इतनी ज्यादा कीमत होने की मुख्य वजहें हैं. एनरॉक ने कहा है कि बेंगलुरु और हैदराबाद का कोई भी आवासीय इलाका इस टॉप 10 की लिस्ट में जगह नहीं बना सका है.

इतना महंगा क्यों है मुंबई का ताड़देव इलाका?
ताड़देव, जिसे ताड़देव रोड के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिणी मुंबई का एक प्रमुख रिहायशी और कॉमर्शियल एरिया है. यह मुंबई (Mumbai) शहर के दूसरे हिस्सों से अच्छे से जुड़ा हुआ है. साथ ही इस इलाके में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख संस्थाएं यानि अच्छे स्कूल और हॉस्पिटल मौजूद हैं. साथ ही यहां पर होटल और रेस्टोरेंट सेवाओं की उपलब्धता भी अच्छी है. यह यहां की जमीन के इतने महंगे होने के पीछे का मुख्य कारण है.

जायरा वसीम के बीच लुक से फूटा लोगों का गुस्सा, कहा ड्रामेबाज लड़की

0

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में काम कर चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम पिछले दिनों तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने धर्म के नाम पर फिल्मों से किनारा कर लिया था। जायरा के इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। हालांकि अब एक बार फिर से जायरा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। जी हां आपको बता दें कि हाल ही में जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

ये तस्वीर उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के कलाकारों के साथ की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सरफ नजर आ रहे हैं। ये चारों लोग बीच पर हैं। ऐसे में जायरा अपने बीच लुक और इस पुरानी तस्वीर के लिए लोगों के निशाने पर हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जायरा को काफी खरी खोटी सुनाई है साथ ही ड्रामेबाज लड़की तक कह दिया है।

baeless purush नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ‘जायरा वसीम यहां क्या कर रही हैं? जब वह पहले ही धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं, क्या ड्रामेबाज लड़की है ये।’

वहीं अगले ने लिखा कि, ‘ये वो लड़की है जो अपने धर्म की वजह से एक्टिंग छोड़ चुकी है। तो अब क्या? क्या वह सब लाइम लाइट पाने के लिए किया गया ड्रामा था?’

mi_nombre_es_aditya ने लिखा कि, ‘जायरा यहां क्या कर रही है? मुझे लगा था कि वह कोई नन या कुछ उसी तरह का काम कर रही होगी।’

gulistasaifi ने लिखा, ‘जायरा यहां क्या कर रही हैं? मेरा मतलब है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को लेकर बॉलीवुड छोड़ दिया अब वह बीच पर इंजॉय कर रही हैं। वह बेशक ऐसा कर सकती हैं लेकिन उन्हें धर्म के नाम पर झूठा दिखावा करने की जरूरत नहीं है।’

इसके अलावा और भी बहुत लोगों ने जायरा को सोशल मी​डिया पर इस तस्वीर के लिए ट्रोल किया है। वहीं अगर हम जायरा के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा प्रियंका, फरहान मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

VIDEO : बेली डांस के भरोसे चल रही पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था

0

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी देश की अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं फिर चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। हाल ही में निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस का आयोजन किया गया था। अजरबैजान की राजधानी बाकू में ‘सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ द्वारा 4 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित खैबर पख्तूनख्वा निवेश अवसर समारोह में विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए बेली डांस का आयोजन कराया गया।

आपको बता दें कि बेली डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं। ट्वीटर पर कई लोगों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की कुछ स्थानीय मीडिया वेबसाइट और ट्वीटर यूजर ने इसे ‘नया पाकिस्तान’ करार दिया। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान अपनी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को बेली डांसर से मजबूत करना चाहता है। इसके बाद क्‍या होगा?

तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतुल्य कार्यक्रम। अगर अर्थव्यवस्था इससे भी खस्ताहाल हुई तो क्या निर्वस्त्र डांस कराएंगे। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है कि एक तरफ भारत जहां चंद्रयान -2 लॉन्च कर रहा है, वहां पाकिस्तान के अधिकारियों को लुभाने के लिए बेली डांस करवा रहा है। एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल अलग हटकर सोचता है। भैंस बेचने से लेकर बेली डांस तक।

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पाकिस्तान का वार्षिक राजकोषीय घाटा पिछले तीन दशकों में सबसे अधिक बढ़कर 8.9 प्रतिशत पर पहुंच गया है। राजकोषीय घाटे का अर्थ संघीय सरकार के राजस्व और व्यय के बीच का अंतर है। यह पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की विकट स्थिति को दर्शाता है।

तो वहीं इमरान सरकार आर्थिक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए लगातार भारत के खिलाफ जंग का ढ़ोल पीट रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें उनके मंत्री-नेता और अधिकारी भी साथ दे रहे हैं। बिगड़ती स्थिति के बीच चीन और सऊदी अरब से थोड़ा बहुत बेलआऊट पैकेज पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को सांस दे रहा है। इसके अलावा मई में आंतरिक मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के लिए छह बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दी।

आम आदमी की तरह साधारण गाड़ी में बैठकर मंदिर गये राज्यपाल, लाल बत्ती पर रूके तो एक बच्चा जोर से बोला.

0

मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को प्रातः अपने दिन की शुरूआत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में दर्शन करके की। राज्यपाल कलराज मिश्र अपनी पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के साथ गणेश जी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मिश्र के लिए राजभवन अतिथि गृह में अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी लगाई तो उन्हाेंने यह कहते हुए मना किया कि हमें लोगों की सुविधा का ध्यान रखना है। इसलिए साधारण गाडी लगाओ। मिश्र ने पुलिस जाब्ता लगाने को भी मना किया। मिश्र आम आदमी की तरह राजभवन से निकले। काई ट्रफिक नहीं रोका गया। लाल बत्ती पर उनकी गाडी रूकी रही। राज्यपाल कलराज मिश्र की गतिविधि देखकर राजभवन के अधिकारी, पुलिस बल और आम आदमी आश्चर्यचकित रहा।

राम बाग सर्किल पर लाल बत्ती पर साधारण गाडी में बैठे कलराज मिश्र को देखकर मोटर साइकिल पर पीछे बैठा एक बच्चा जोर से बोला की पापा देखो यह नये राज्यपाल इस गाडी में बैठे हैं। बच्चा और पिता ही नहीं चौराहे पर हरी बत्ती होने का इंतजार कर रहा प्रत्येक व्यक्ति मनोनीत राज्यपाल मिश्र को साधारण गाडी में बैठे और उनकी गाडी को लाल बत्ती पर खड़ी देखकर आश्यर्चचकित था।