Home Blog Page 2664

ट्रंप ने तालिबान से शांति समझौता किया रद्द, कहा- नहीं होगी गोपनीय बैठक…

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैम्प डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है। ट्रंप ने इसकी जानकारी खुदएक ट्वीट के जरिए दी। ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, ‘काबुल में एक हमले में हमारे एक महान सैनिक और 11 लोगों की मौत हो गई। मैं तत्काल प्रभाव से मीटिंग रद्द करता हूं और शांति समझौते को भी बंद करता हूं।’

ट्रंप ने कहा, अपनी सौदेबाजी की स्थिति को मजबूत करने के लिए किस तरह के लोग इतने लोगों को मार सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, उन्होंने (तालिबान) स्थिति को और बदतर बना दिया है। यदि वे इन महत्वपूर्ण शांति वार्ता के दौरान संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं हो सकते हैं और यहां तक कि 12 निर्दोष लोगों को मार सकते हैं, तो शायद वैसे भी एक सार्थक समझौते पर बातचीत करने के वे ताकत नहीं रखते।कितने और वर्षों तक वे लड़ने के लिए तैयार हैं?

ट्रंप ने ट्वीट में बताया कि बड़े तालिबान नेता और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति रविवार को गुप्त तरीके से कैंप डेविड में उनसे मिलने आ रहे थे। आज रात उन्हें अमेरिका आना था। यह साफ हो गया कि दुर्भाग्य से झूठे लाभ उठाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को संवैधानिक संस्थाओं की आजादी को लेकर दी ये नसीहत…

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट, भारत का मुख्य चुनाव आयोग, सीबीआई और अन्य इस तरह की संस्थाओं से अपेक्षा की जाती है कि ये संस्थाएं संविधान के तहत स्वतंत्र काम करें। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमे सिद्धातों, ज्ञानी और दूरदर्शी नेताओं की जरूरत है। हमे जरूरत है कि राजनीतिक दल इन तमाम सिद्धातों को बचाने को लेकर प्रतिबद्ध रहे हैं। हमारी सतत एकता के लिए, सरकार को लोगों को न्याय, आजादी, समानता देनी होगी साथ ही अलग राय रखने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए।

संवैधानिक संस्थाओं की आजादी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह बयान शनिवार को लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि हमे संसद और संसद की कार्रवाई, सरकार के नियम और राष्ट्रपति का सम्मान करना चाहिए। देश के संघीय ढांचे के लिए काम कर रही संस्था जैसे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया, सीबीाई, सीवीसी, इंफॉर्मेशन कमीशन और अन्य कमीशन जिसका गठन सरकार ने किया है, उन्हें संविधान के अनुसार स्वतंत्र रूप से काम करने की आजादी होनी चाहिए।

सरकार को नसीहत

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि हमे इस बात को आश्वस्त करना होगा कि सरकार ऐसा करे। बता दें कि देश के तमाम मुख्य विपक्षी दल सरकार पर सरकारी एजेंसियों के बेजा प्रयोग का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में जिस तरह से सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया, उसके बाद कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया, उसके बाद से ही कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है कि सरकार देश की संस्थाओं का गलत इस्तेमाल राजनीतिक बदले के लिए कर रही है।

पाक आर्मी चीफ़ ने कहा- ‘आज का कश्मीर हिंदुत्‍व का शिकार है’

0

कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटने से बौखलाए पाकिस्‍तान की तरफ से रोजाना अनर्गल बयानबाजी हो रही है और उसकी ओर से भारत को गीदड़भभकी दी जा रही है। अब पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बावजा ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

उन्‍होंने कहा कि हम आखिरी गोली, आखिरी सिपाही, आखिरी सांस तक हर फर्ज निभाने को तैयार हैं। उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि हम हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। हर हद तक जाने को तैयार हैं।

रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू) में एक समारोह को संबोधित करते हुए जनरल बाजवा ने कहा, आज का कश्मीर हिंदुत्‍व का शिकार है, जुल्म का शिकार है। कश्मीर पाक का एजेंडा है।

उन्‍होंने कहा कि मौजूदा भारत सरकार ने जो किया है, वो हमारे लिए चैलेंज है। पाकिस्‍तान कभी भी कश्मीरियों को तन्हा नहीं छोड़ेगा। हम आखिरी गोली, आखिरी सिपाही, आखिरी सांस तक हर फर्ज निभाने को तैयार हैं।

पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख ने कहा कि हम हर हद तक जाने के लिए तैयार हैं. जंग औऱ बेचानी के बादल नजर आते हैं और अमन और सलामती की उम्मीद भी। उन्‍होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तानियों और कश्मीरियों दोनों का दिल एक साथ धड़कता है।

सेना प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा कि कश्मीर पाकिस्तान के पूरा होने का एक अधूरा एजेंडा है और यह तब तक रहेगा जब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार बकाया विवाद का हल नहीं हो जाता।

अमीर बनने के बाद बिजनेसमैन ने अपने ही स्कूल को महल में बदला…

0
  • रूस के बिजनेसमैन ने जिस स्कूल में पढ़ाई की उसे महल में बदल दिया है।
  • उन्होंने येकातेरिनबर्ग 106 सेकेंड्री स्कूल से पढ़ाई की थी।
  • स्कूल की तस्वीरों और वीडियो को काफी सराहना मिल रही है।
  • उन्होंने अपने स्कूल की दीवारों को मार्बल और सोने से बनवाया है।

रूस के बड़े बिजनेसमैन आंद्रेई सिमानोव्स्की ने जिस स्कूल में पढ़ाई की थी, अमीर बनने के बाद उसे महल में बदल दिया है। उन्होंने येकातेरिनबर्ग 106 सेकेंड्री स्कूल से पढ़ाई की थी। इस स्कूल की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है।

क्या किया बदलाव?सिमानोव्स्की ने अपने स्कूल की दीवारों को मार्बल और सोने से बनवाया है। फर्श और बाथरूम में अडवांस बेसिन लगाए गए हैं। इसके अलावा स्कूल की छत पर सोने के झूमर भी लगाए गए हैं। जिससे ये स्कूल कोई आम स्कूल नहीं बल्कि पैलेस जैसा लगता है। इसके कई हिस्सों का काम पूरा हो गया है। अब कक्षा और कार्यालय को और खूबसूरत बनाने पर काम किया जा रहा है। सिमानोव्स्की का सपना बचपन से ही अमीर बनना था, ताकि वह अपने स्कूल को महल की तरह सजा सकें। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया है। सिमानोव्स्की का कहना है कि वह बिल्डिंग के साथ जिम और खेल के मौदान में भी बदलाव करना चाहते हैं। वहीं अगर स्थानीय प्रशासन इजाजत दे देता है,तो फिर वह और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हालांकि स्कूल को महल बनाने को लेकर कई डिजाइनर्स और ब्लॉगर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों या प्रशासन ने अभी तक इसका विरोध नहीं किया है।

स्कूल प्रशासन और बच्चे खुश

येकातेरिनबर्ग के मेयर अलेक्जेंडर वायसोकिंस्की ने सिमानोव्स्की का समर्थन करते हुए कहा कि वह जो कुछ भी कर रहे हैं, समाज के लिए कर रहे हैं। लोग अच्छा करने वालों की हमेशा आलोचना करते हैं। इसके साथ ही स्कूल के अधिकारियों ने भी सिमानोव्स्की की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके ऐसा करने से स्कूल में बच्चों और शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता की रुचि भी बढ़ी है। उनका उत्साह बढ़ा है और हर कोई इस स्कूल में आना चाहता है। इस तरीके से लोग शिक्षा के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

सिमानोव्स्की ने कहा है कि बेशक कोई कुछ भी कहे लोकिन बच्चे बहुत खुश हैं क्योंकि ऐसा करके उनका मूड बेहतर होगा। इस काम की आलोचना करने वाले जलते हैं। ये कोई रूस का पहला स्कूल नहीं है, जिसका ऐसा कायापलट किया गया हो। इससे पहले इसी तरह से द कैसल ऑफ चाइल्डहुड किंडरगार्डन स्कूल का भी कायापलट किया गया था।

हमीरपुर के भाजपा नेता का बेटा होटल में कर रहा था चिट्टे का कारोबार,पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0

पुलिस ने हमीरपुर नादौन एनएच पर स्थित रॉयल होटल में दबिश देकर दो लोगों को 32 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ पकड़ा है। इनकी पहचान कुणाल भाटिया (18 वर्ष) पुत्र अनिल भाटिया निवासी हमीरपुर तथा रोहित शर्मा (21 वर्ष ) पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी तहसील बाबा बडोह के रूप में हुई है|पकड़ा गया एक आरोपी कुणाल भाटिया
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एवं भाजपा नेता अनिल भाटिया का बेटा है और काफ़ी दिनों से नशे के व्यापार के लिए पुलिस की रडार पर था|

शुक्रवार देर सायं को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के वाद होटल में छापा मार गिरफ़्तार कर लिया ।पुलिस ने मामले की छानबीन एसपी अर्जित सेन डीएसपी हितेश लखनपाल एवं एसएचओ संजीव गौतम स्वयं कर रहे है। दोनों आरोपीयों के खिलाफ 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यहां सड़क से लेकर घर तक, हर जगह दिखते हैं सिर्फ केकड़े ही केकड़े, जानिए क्यों

0

ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं। यह नजारा ऐसा लगता है जैसे आइलैंड पर केकड़ों की बारिश हुई हो। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह इनका ही राज चलता है।

ये केकड़े हर साल प्रजनन करने के लिए क्रिसमस द्वीप के एक छोर पर स्थित जंगल से दूसरे छोर पर स्थित भारतीय महासागर तक का सफर तय करते हैं।

इस आइलैंड का नाम क्रिसमस द्वीप है, जो क्वींसलैंड में स्थित है। यहां हर साल करोड़ों केकड़ों का जमावड़ा नजर आता है। ये केकड़े सड़कों से लेकर जंगल, घर, रेस्टोरेंट, बार, बस स्टॉप, हर जगह पर दिखाई देते हैं।

इन केकड़ों की वजह से सड़कें पूरी तरह लाल हो जाती हैं। यहां हर साल हजारों केकड़े सड़क पर गाड़ियों के नीचे आकर मर भी जाते हैं। हालांकि जगह-जगह पर यहां ऐसे बोर्ड भी लगाए हैं कि जिनपर लिखे हैं कि गाड़ी धीरे चलाएं या कभी-कभी तो सड़कें ही बंद कर दी जाती हैं।

क्रिसमस आइलैंड 52 वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसकी आबादी करीब 2000 है। यहां बड़ी संख्या में लोग इन केकड़ों को देखने के लिए पहुंचते हैं।

बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी, एसपी ने काटा 36,000 रुपए का चालान

0

हाल ही में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के प्रावधानों को लागू किया गया जिसके बाद शुक्रवार के दिन रांची की ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का ₹36000 का चालन काट दिया। इसके अलावा रांची के एसपी ट्रेफिक अजीत पीटर दुंगदुंग ने कॉन्स्टेबल के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रहे ऑफिसर से स्पष्टीकरण मांगा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

खबरों में यह बताया गया कि एसपी पीटर दुंगदुंग ने कॉन्स्टेबल राजेश कुमार एवं एएसआई परमेश्वर राज को गुरुवार की रात बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल पर सफर करते हुए देखा। दोनों ही कर्मचारी अपना काम समाप्त करने के बाद घर लौट रहे थे। दुंगदुंग ने इन दोनों कर्मचारियों को गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। शुक्रवार के दिन मैंने इन दोनों कर्मचारियों को ऑफिस बुला लिया।

एसपी पीटर दुंगदुंग ने इंटरव्यू में बताया कि गुरुवार की रात को मैं करबला चौक से गुजर रहा था। मेरी नजर दो लोगों पर पड़ी जो बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। मैंने उनको देखा तो वे वहां से भाग गए। मैं उनको पहचान चुका था और उन दोनों को मैंने शुक्रवार की सुबह अपने ऑफिस बुला लिया। उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

एसपी पीटर दुंगदुंग ने कहा कि मैंने निर्देश दिया। इसके बाद राजेश कुमार के विरुद्ध ₹36000 का चालन काटा गया। इसके अलावा परमेश्वर राज को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। कानून की नजर में हर कोई एक बराबर है। यदि आम इंसान के अलावा कोई पुलिस अधिकारी या नेता नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी और जुर्माना भी लगेगा।

जानिए इस रहस्मयी जगह के बारे में , जहां हर समय कड़कती रहती हैं आकाशीय बिजली.

0

आज के समय में विज्ञान ने काफी तरक्की क्र ली हैं. बतादें की धरती पर आज भी काफी रहस्मय चीजों को सुलझाने में लगे हुए हैं. वहीं देखा जाये तो एक ऐसी जगह हैं जहां एक झील के उपर बिजली कड़कती रहती हैं.

खबरों के मुताबिक विज्ञान आज भले ही कितनी भी तरक्की कर चुका है, लेकिन धरती पर आज भी ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जहां का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी नाकाम रहे हैं। ऐसी ही एक जगह दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी है.

वहीं ये तो आपने सुना ही होगा कि आसमान में बिजली एक जगह पर दो बार कभी नहीं चमकती, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर एक घंटे में हजारों बार बिजली चमकती है। दुनिया को हैरान कर देने वाले इस रहस्य को ‘बीकन ऑफ मैराकाइबो’ कहा जाता है। इसके और भी कई नाम हैं, जैसे कि कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर। इस जगह को दुनिया का कुदरती बिजली घर भी कहते हैं।

वेनेजुएला में कैटाटुम्बो नदी जिस जगह पर मैराकाइबो झील में मिलती है, वहां साल में 260 दिन तूफानी होते हैं। इन 260 दिनों की तूफानी रातों में यहां रात भर बिजली चमकती रहती है। मैराकाइबो झील का नाम सबसे ज्यादा बिजली चमकने वाले स्थान के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज है। सर्दियों के मौसम में तो कम, लेकिन बरसात के मौसम में यहां खूब बिजली चमकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में यहां हर मिनट 28 बार बिजली चमकती है।

दरअसल इस आसमानी बिजली की चमक इतनी ज्यादा होती है कि यह 400 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि यह देखने में ऐसा लगता है कि जैसे आसमान बहुरंगी रोशनी में नहाया हुआ हो। इस इलाके में इतनी बिजली क्यों चमकती है, इसके बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ सालों से लगे हुए हैं। 1960 के दशक में ऐसा माना गया था कि इस इलाके में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए यहां आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है।

रेस्त्रां में कचरे के बदले मिलता है खाना! जानिए दिलचस्प मामला

0

अक्सर हम जब भी घूमने के लिए बाहर जाते है तो अच्छे होटल या रेस्त्रां में खाना खाते है। खाने से पहले हम यही देखते है कि जिस होटल या रेस्त्रां में खाना खा रहे है वहां साफ-सफाई है या नहीं। वहीं इसके बाद खाने की स्वादिष्टता को देखा जाता है।

जब हम ऐसी सुविधाएं देखेंगे तो जाहिर है खाना भी महंगा मिलेगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खाने के बदले में पैसे नहीं लिए जाते।

जी हां, छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर बेहद ही नामी-जामी शहर है। भारत में यह शहर साफ-सफाई के मामले में दूसरे नंबर पर आता है। अब इस शहर ने एक बेहद ही उम्दा कदम उठाया हैं जो एक भूखे को खाना और प्रकृति को बचाने का काम करेगा।

अबिंकापुर नगर निगम के कमिश्नर मनोज सिंह और उनकी बेटी कामयानी ने एक ऐसा कैफे खोला है, जिसमे 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर खाना मुफ्त में मिलेगा। वहीं 1.5 किलो प्लास्टिक देने वाले व्यक्ति को सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा।

इस कैफे का मकसद ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक इक्कठा करना है। इन प्लास्टिक का इस्तेमाल रोड़ बनाने के लिए किया जाएगा। इस कैफे का नाम ‘गार्बेज कैफे’ है। छत्तीसगढ़ में पहले भी प्लास्टिक के कचरे से सडक़ बन चुकी है। अबतक भारत में लगभग 100000 किमी प्लास्टिक की सडक़े हैं। प्लास्टिक एक गैर बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है। इसके इस्तेमाल से पर्यावरण को बेहद हानि पहुंचती है।

नए शोध के मुताबिक प्लास्टिक की सडक़े सामान्य सडक़ो के मुताबिक तीन गुना लंबे समय तक चलती हैं। अगर आप भी इस कैफे के खाने का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको छ्त्तीसगढ़ के सर्गुजा जिला जाना पड़ेगा।

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इस देश की करेंसी पर है भगवान गणेश जी की फोटो

0

दुनिया के लगभग सभी देशों में भारतीय संस्कृति के लोग मिल जाएंगे। इसी कारण इन देशों में भारतीय संस्कृति की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है। बड़े-बड़े देशों में कई हिन्दू त्योहारों को धूमधाम से बनाया जाता है। लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश की करेंसी पर अगर हिन्दू देवता की फोटो लगी हो तो ये किसी के लिए भी हैरान की बात होगी।

जी हां, ये सही है दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। यह नोट देखकर एक बार तो आपको हैरान जरूर होगी।

इस नोट के पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें अध्यापक और विद्यार्थी हैं। इसमें गणेश जी की फोटो के साथ ही इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। इस देश की करेंसी रूपियाह है। संवैधानिक रूप से धर्मनिरपेक्ष राज्य इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। यह देश लगभग बीस हजार दीपों पर बसा हुआ है।