Home Blog Page 2678

यहाँ हो सकता है उड़ने वाली कार का उत्पादन जानिए उस जगह का नाम…

0

डच कंपनी पाल-वी अपनी उड़ने वाली कार का उत्पादन गुजरात में प्रारम्भ कर सकती है. सीएम विजय रूपाणी ने पिछले हफ्ते कंपनी के सीईओ रॉबर्ट डिंजेमेंस को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया था. कंपनी को एशिया के बाजारों के लिए उत्पादन के लिए योग्य स्थान की तलाश है.

साल की आरंभ में हुई वाइब्रेंट गुजरात समिट में डच प्रतिनिधि मंडल में डिंजेमेंस भी शामिल थे. उन्होंने 2021 तक हिंदुस्तान में उड़ने वाली कार बनाकर बिक्रीकरने की उम्मीद जताई थी. कंपनी ने हिंदुस्तान में इस क्षेत्र में कुशल साझेदार के साथ मिलकर कार के उत्पादन की घोषणा समिट में की थी. उद्योग सूत्रों के मुताबिक गुजरात सरकार ने कंपनी को निवेश के संदर्भ में अच्छी तरह से जानकारी दे दी है. यद्यपि कंपनी ने अन्य राज्यों में सर्वे कर रही है. गुजरात को लेकर कंपनी सकारात्मक है.

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारत में तो सिर्फ कटता है चालान, इस देश में पड़ते हैं 80 कोड़े…

0

बीते एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट देश में लागू हो चुका है. जिसके बाद से पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ताबड़तोड़ चालान काट रही है. बीते पांच दिनों में चालान काटे जाने की सैंकड़ों ऐसी खबरे आईं जिसे सुनकर हैरत हुई. नये कानून के तहत 10 गुणा चालान होने के बाद लोगों में दहशत है. सोशल मीडिया पर लोग रोष भी प्रकट कर रहे हैं तो वहीं मजा लेने के लिए तरह तरह के चुटकुले भी गढ़े जा रहे हैं.

बढ़े हुए चालान को लेकर लोग भले ही अपना रोष प्रकट कर रहे हैं लेकिन लोगों को ये नहीं पता कि दुनिया के बाकी देशों में क्या होता है. आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां का हाल जानकर आप कहेंगे कि नहीं हमारे यहां ही ठीक है. भारत में चालान के तौर पर सिर्फ पैसा ही लगता है. एक ऐसा देश है जहां ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कोड़े की सजा मिलती है.

भले ही लोग कह रहे हैं कि सरकार ने बहुत कड़े प्रावधान कर दिए हैं. इसकी जरूरत नहीं थी. लोगों का कहना है कि मामूली नियम तोड़ने पर इतना जुर्माना लगाना ठीक नहीं है. आपको बता दें कि इतना सख्त कानून सिर्फ हमारे देश में ही लागू नहीं हैं. कई ऐसे दूसरे देश है जहां यातायात नियमों के उल्लंघन पर खतरनाक सजा तक है.

ताइवानः नशे में गाड़ी चलाने पर दो साल की सजा और 6700 डॉलर यानी करीब 4 लाख 82 हजार रुपए की जुर्माना. वहीं अगर यहां नशे की हालत में गाड़ी से एक्सीडेंट कर दिया तो सात साल की सजा और एक्सीडेंट में किसी की मौत की हालत में 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है.

हॉलैंडः तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर गाड़ी हमेशा के लिए जब्त कर ली जाती है.

फिनलैंडः तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर जुर्माने की रकम गाड़ी की रफ्तार और दोषी व्यक्ति की सालाना इनकम देखकर लगाई जाती है. मतलब जितनी ज्यादा कमाई उतना ही ज्यादा चालान

स्विटजरलैंडः 180 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 5 लाख पाउंड का जुर्माना ठोका गया.

अबू धाबीः सऊदी अरब में सख्त नियम कायदे कानून बनाए गए हैं. नशे में गाड़ी चलाने के लिए एक शख्स को 80 कोड़े मारने की सजा दी गई थी.

ईरानः तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर एक साल की सजा का प्रावधान है. .

ब्रिटेनः मोबाइल पर बात करते हुए या कोई वीडियो देखते हुए अथवा कोई टेक्स्ट करते हुए गाड़ी चलाते पकड़े गए तो 200 पाउंड यानी करीब 17 हजार रुपए का जुर्माना ठोका जाएगा.

ओमानः गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन यूज करने पर 56 हजार का जुर्माना देना पड़ता है. इसके अलावा 10 दिन की जेल भी हो सकती है.

बरमूडाः गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते समय करीब 36 हजार रुपए

त्रिनिदाद और टोबैगो में गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते समय करीब 16 हजार, तीन महीने की सजा का भी प्रावधान है.

कतर में गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते समय करीब 10 हजार

फिलिपींस में गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते समय 72 सौ रुपए जुर्माना लगाया जाता है.

थाइलैंडः कपड़े उतार कर ड्राइविंग करने वालों की इच्छा को काबू करने के लिए सरकार ने कड़े जुर्माने का प्रस्ताव रखा है. बिना शर्ट पहने बाइक या कार चलाने पर 500 बहट यानी भारतीय मुद्रा में 1175 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है, वहीं बिना शॉर्ट के भी ड्राइविंग करना अपराध है.

भारत में कार की खिड़की से बाहर हाथ निकलना बेहद सामान्य है. लेकिन अगर आपने आस्ट्रेलिया में ऐसा किया तो खैर नहीं. ड्राइवर हो या पैसेंजर कार से बाहर उंगली भी निकाली तो पश्चिमी आस्ट्रेलिया में 50 आस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 2400 भारतीय रुपये और न्यू साउड वेल्स में 337 आस्ट्रेलियाई डॉलर (16,290 भारतीय रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

हमारे भारत में मानसून के दौरान सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और ऐसे हालात में ही ड्राइव करना पड़ता है. यहां तो लोग पानी भरी सड़कों पर ऐसे गाड़ी निकालते हैं कि आसपास बाइक या पैदल चल रहे लोग गीले हो जाते हैं. लेकिन जापान में इसे काफी गंभीर तौर पर लिया जाता है. पानी से कार निकलने के दौरान छीटें अगर किसी और पड़ती हैं, तो 65 डॉलर (4660 भारतीय रुपये) का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

जमर्नी का ऑटोबान दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जहां कोई स्पीड लिमिट नहीं है. मतलब वहां आपको कोई स्पीड पर कार चलाने के लिए चालान नहीं काटेगा. खास बात यह है कि स्पीडिंग पर रोक नहीं है, लेकिन अगर आपने रास्ते में गाड़ी रोकी, पार्क की या यू-टर्न लिया, यहां तक अगर गाड़ी तेल न होने की वजह गाड़ी रोकी भी, जान लीजिए कि 30 से 70 यूरो (5,500 भारतीय रुपये) तक चुकाने पड़ सकते हैं.

हमारे यहां ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में खाना पानी बेहद आम है. शायद ही कोई ऐसा कार ऑनर होगा, जिसने ड्राइविंग के दौरान कभी खाया-पीया न हो. लेकिन साइप्रस में यह नियमों का उल्लंघन है. वहां ड्राइविंग के दौरान अगर हाथ में कुछ और मिला या फिर फोन पर बात करना या कुछ खाना या पानी पीना भी अपराध है और इसके लिए 85 यूरो (6,700 भारतीय रुपये) का चालान भरना पड़ सकता है.

हाल ही में दुबई में में यह नियम लागू किया गया है कि वहां की सड़कों या पार्किंग में खड़ी कार पर धूल-मिट्टी दिखाई दी, तो 10 हजार का जुर्माना देना पड़ सकता है. लेकिन रूस में यह नियम पहले से ही है. वहां गंदी कार ड्राइव करना भारी पड़ सकता है. वहां धूल-मिट्टी लगी कार को ड्राइव करने पर 500 रूबल (537 भारतीय रुपये) का जुर्माना लग सकता है.

भारत में लोग स्लीपर में बाइक क्या कार भी ड्राइव कर लेते हैं, और इस पर कोई रोकटोक भी नहीं हैं. लेकिन स्पेन में अगर चप्पल या स्लीपर पहन कर ड्राइविंग की तो चालान कट सकता है. वहां की सरकार के मुताबिक चप्पल का ब्रैक पैडल्स में फंसने का खतरा रहता है, जिससे हादसा हो सकता है. वहां ऐसा करने पर 200 यूरो (15,700 भारतीय रुपये) तक का चालान भरना पड़ सकता है.

दादी पर था पोते को जादू-टोने का शक, कुल्हाड़ी मारकर की निर्मम हत्या…

0

बलरामपुर. बंसतपुर इलाके से हत्या (Murder) की एक वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक पोते (Grandson) ने अपनी दादी (Grandmother) की हत्या कर दी है. पोते को शक (Doubt) था कि उसकी दादी जादू-टोना करती थी. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Dispute) हुआ. विवाद इतना बढ़ा की आरोपी ने बुजुर्ज महिला (Old Lady) पर कुल्हाड़ी (Axe) से वार कर दिया. जानलेवा हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. फिहाल पुलिस (Police) ने आरोपी (Convict) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, (Balrampur) जिले के फुलीडुमर गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है. इस वारदात को महिला के पोते ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पोते को शक था कि उसकी दादी जादू-टोना ( Magic) करती थी. इसी बात से आरोपी काफी नाराज था. शक की वजह से ही आरोपी युवक ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया.

बताते हैं कि आरोपी को शक था कि उसकी बुजुर्ग दादी जादू करती थी. इस बात पर आरोपी युवक काफी नाराज था. कहा जा रहा है कि आरोपी पोता नटटु गोड ने अपनी दादी सुकवारो गोड की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी. घटना की जानकारी जब मिली तब पुलिसमौके पर पहुंची. मौके पर बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश पड़ी थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल ली. फिलहाल बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हत्या में इस्तेमाल किया गया कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

रायपुर में झमाझम बारिश, कई कालोनियों में भरा पानी…

0

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इस कारण राजधानी की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है, यहां फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन मशक्कत कर रहा है। मानसून की बारिश में शुक्रवार को लोगों के चेहरों पर खुशी कम, चिंता ज्यादा नजर आ रही है। नगरनिगम रायपुर की लापरवाही की वजह से अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। खासकर राजधानी के जल विहार कॉलोनी के कई क्षेत्र में घरों के अंदर पानी भरने से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भारी जल जमाव से मुसीबतें बढ़ गई हैं।

राजधानी के विभिन्न कॉलोनियों के साथ-साथ ही प्रदेश में इस समय हो रही चौतरफा बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है। राज्य के अनेक इलाकों में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे निचले इलाकों में अब जलभराव की समस्या सामने आ रही है।

राजधानी रायपुर के भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश से दलदल सिवनी इलाके के कई नालों में का पानी सड़कों पर भरने लगा है, जिससे यहां यातायात मार्ग प्रभावित हुआ है तेज बहाव के साथ पानी सड़कों पर बह रहा है।

गौरतलब है कि अगले 24 से 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में यलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो रही है। प्रशासन ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक इतने स्ट्रांग सिस्टम बना है कि अगर ये अनुमान के मुताबिक बरस जाए तो अब तक की कमी सब दूर हो जाएगी। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के उन नौ जिलों में जहां पर औसत से कम बारिश दर्ज है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, नांदगांव, दुर्ग, जांजगीर, जशपुर, रायगढ़ और सरगुजा संभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।

तेज बारिश में ढहे कई मकान, 4 लोगों की मौत की पुष्टि…

0

जगदलपुर। बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण वर्षा हो रही है। बस्तर में भारी बारिश के बीच कई मकान ढ़ह गए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में तीन मकानों की दीवार ढ़हने से उसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शहर में करीब 25 मकान बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पिछले 12 घंटे से हो रही लगातार बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आशंका जताई जा रही है कि शहर के अन्य इलाकों में भी दुर्घटनाओं में कुछ और लोगों की मौत हुई है। नगर निगम का राजस्व अमला और रेस्क्यू टीम शहर में गस्त कर रही है। बारिश की वजह से हुई तबाही के मद्देनजर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में पांच राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

शुक्रवार की सुबह घटी तीन अलग-अलग घटनाओं के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने मलबे से चार शव बाहर निकाले हैं। इन्द्रावती नदी के किनारे स्थित महादेव घाट के पास रहने वाली महिला चंद्रिका (45) और उसके बेटे संजू (15), अनुकूल देव वार्ड में सोनमती (62) और जगदलपुर शहर से तीन किलोमीटर दूर आड़ावाल गांव में केदार ठाकुर (35) की मौत दीवार के नीचे दबने से हुई है।

नगर निगम के आयुक्त अरविंद एक्का ने चारों मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर के नयामुंडा मोहल्ले में 14 मकानों के धराशाई होने की खबर है। गांधी नगर में दो मकान, मेटगुड़ा में तीन मकान, महादेव घाट में दो मकान ढ़ह गए हैं।राजस्व अमला और रेस्क्यू टीम शहर में मुआयना कर रही है।

नगर निगम ने शाम तक पूरे शहर की रिपोर्ट मंगाई है। बारिश से शहर में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा शाम तक लगाया जा सकेगा। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तहसीलदार के नेतृत्व में टीम मुआयना कर रही है। बारिश की वजह से प्रभावित लोगों के लिए शहर में पांच राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

अमेरिका : आखिर क्यों इन 2 देशों की रक्षा करता है, जानिए इसके पीछे की वजह…

0

दोस्तों आज के दौर में जहाँ आतंकवाद, विदेश हस्तक्षेप और देश के अंदरूनी झगडे बड़ी समस्याएं बन गए है। जिसकी वजह से हर छोटा बड़ा देश अपनी सेना और सामरिक शक्ति को बढ़ने में लगा है। लेकिन दोस्तो इस दौर में अगर कोई ये कहे कि दुनिया के कुछ देश ऐसे भी है जिनके पास सेना ही नहीं है बल्कि यह देश अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते हैं। दोस्तों आज हम आपको हमारी इस पोस्ट के माध्यम से दुनिया के ऐसे 2 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास खुद की आर्मी नहीं है। जिस वजह से इनकी सुरक्षा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन 2 देशों के बारे में।

1.मार्शल आइलैंड

दोस्तों इस देश की खुद की कोई सेना नहीं है। इस देश के पास केवल एक पुलिस की टुकड़ी और मरीन पेट्रोल है। दोस्तो इस देश की रक्षा की जिम्मेदारी सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका की है।

2.पलाऊ

दोस्तो मार्शल आइलैंड की तरह ही पलाऊ में भी पुलिस और 30 सदस्यों वाली मरीन पेट्रोल है। जिस वजह से इस देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी सयुंक्त राज्य अमेरिका की है।

रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाता है देसी घी जानिए कैसे…

0

 वैसे तो देशी घी के कई फायदे होते है। अगर आप इससे सिर पर मालिश करेंगे तो इससे बाल मजबूत और चमकदार बनेंगे। इसलिए बालों की मालिश के लिए देशी घी का यूज करना चाहिए। आईये जानते हैं देशी घी किस प्रकार अपने बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

रूसी की समस्या से मिलेगा छुटकारा : वैसे अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में गर्म पानी से नहाने से रूसी की समस्या हो जाती हैं। इसलिए आप जब भी तेल की मालिश करे उसके साथ देशी घी को भी मिला लीजिए, ध्यान रखे घी के साथ आप बादाम के तेल का ही यूज कर सकते है। ऐसा करने से आपको जल्द रुसी से छुटकारा मिलेगा।

शाइनी बनेंगे बाल : अगर आपको बाल शाइनी बनाने हैं तो आप जैतून के तेल के साथ घी को शामिल करना चाहिए। इन दोनों को मिलाकर मालिश करने से बाल शाइनी बनेंगे।
मिलेगा दो मुंहे बालों से छुटकारा : अगर आपके बालों में पोषण की कमी है, तो इससे दोमुंहे बाल हो सकते है। इसलिए देशी घी से बालों की मसाज करना चाहिए।

होंगे लंबे और घने बाल : अगर आप लंबे और घने बाल पाना चाहते हैं तो बालों में घी की मालिश कीजिए तथा उसमें आंवला या फिर प्याज का रस मिलाकर लगाना चाहिए। अगर आप 15 दिनों में एक बार ऐसा करेंगे तो बाल खूबसूरत और घने बनेंगे।

कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद सेना पर शेहला ने लगाए थे गंभीर आरोप,शेहला रशीद पर देशद्रोह का केस दर्ज…

0

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। शेहला के खिलाफ यह मामला सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। अलख ने अपनी शिकायत में कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप लगाते हुए शेहला को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

शेहला पर सेना के खिलाफ झूठी खबर फैलाने का आरोप है। शेहला ने 18 अगस्त को कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने सेना पर कश्मीरियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को सेना ने झूठा बताया था। सेना ने ट्वीट कर कहा था, “शेहला रशीद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।”

गौरतलब है कि शेहला रशीद जेएनयू की छात्रा रही हैं। शेहला रशीद 2015-16 में छात्रसंघ की उपाध्यक्ष थीं। हाल ही में शहला पूर्व आईएएस शाह फैसल की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट से जुड़ थीं। यह वही शाह फैसल हैं, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जो इंस्ताबुल जाना चाह रहे थे। शाह फैसल ने भी जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने जाए के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस मोदी सरकार के इस कदम को असंवैधानिक करार दिया था। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसला का शाह फैसला लगातार विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में वे कई ट्वीट भी कर चुके हैं।

अगर खेलते हैं PUBG तो हो सकते हैं ‘गंभीर’ बीमारियों के शिकार, जान लें लक्षण

0

‘जब मैं फ्री होता हूं तो पबजी खेलता हूं। जब मैं व्यस्त रहता हूं तब भी पबजी खेलता हूं’। यह कहना है एक पबजी प्लेयर का। आप मेट्रो में सफर करते हों या बस में या फिर ट्रेन में, आपको मोबाइल पर पबजी खेलते हुए लोग मिल जाएंगे। पबजी मोबाइल गेम की चक्कर में भारत में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, तो कई ने अपने घर ही में चोरियां भी की हैं। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे में एक किशोर ने अपने बड़े भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे पबजी खेलने से मना किया था। ऐसी कई घटनाएं आपको मिल जाएंगी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि क्या पबजी वाकई इतना खतरनाक है? आज हम आपको इस रिपोर्ट में पबजी से होने वाली 8 बीमारियों के बारे में बताएंगे।

हिंसक प्रवृति

अन्य वीडियो गेम की तरह ही पबजी भी एक हिंसक गेम है जिसमें प्लेयर्स दूसरे प्लेयर्स को जान से मारते हैं। लगातार इस गेम को खेलने पर इंसानों की हिंसक प्रवृति में वृद्धि हो सकती है। हिंसक होने के डर से ही चीन सरकार ने पबजी को बैन कर रखा है। इस गेम की वजह से लोगों में गुस्सा, हिंसक सोच और हिंसक व्यवहार देखे जा रहे हैं।

वीडियो गेम की लत

पबजी गेम खेलने के कारण लोग दिनभर व्यस्त रह रहे हैं और अपने अन्य कामों को दरकिनार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में तलाक का सबसे बड़ा कारण वीडियो गेम है। वीडियो गेम की लत में आप अपना समय भी बर्बाद करते हैं और फर्जी जीत के चक्कर में आप वास्तविक जीवन और दुनिया से दूर हो जाते हैं।

समाज से दूर

पबजी खेलने के दौरान गेम के प्लेयर्स से ही चैटिंग करते हैं। ऐसे में आप दुनिया और समाज से अलग हो जाते हैं। आपको जब भी समय मिलता है, तो आप गेम ही खेलते हैं। समाज से आपका कोई सरोकार नहीं रह जाता। आप घर में ही रहना पसंद करने लगते हैं। ऐसे में आप बाहरी लोगों से मिल नहीं पाते हैं।

खराब शारीरिक स्वास्थ्य

एक ही जगह बैठकर लगातार गेम खेलना किसी ही सूरत में सेहत के लिए सही नहीं है। चाहे आप फोन पर गेम खेल रहे हों या कंप्यूटर पर, दोनों ही स्थिति में आपकी आंखों पर गलत प्रभाव पड़ता है और आंखें खराब भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपकी पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है।

खराब मानसिक स्वास्थ्य

साल 2018 में WHO ने मानसिक विकृति के लिए वीडियो गेम की लत को जिम्मेदार बताया था। वीडियो गेम की वजह से लोगों में अवसाद (डिप्रेशन) की समस्या देखी जा रही है। लगातार पबजी गेम खेलने से आपके अंदर चिड़चिड़ेपन की भी समस्या हो सकती है और आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

ना सोने की आदत

इसके पीछे दो कारण हैं। पहला यह कि गेम खत्म नहीं होने के चलते आप सोने नहीं जाते हैं और दूसरा ज्यादा देर तक स्क्रीन पर देखने के कारण चाहने के बाद भी आपको नींद नहीं आती है।

पढ़ाई में खराब प्रदर्शन

पबजी का सबसे खराब असर पढ़ाई पर पड़ता है। लगातार गेम खेलने में व्यस्त रहने के कारण आपकी पढ़ाई नहीं हो पाती है। फलस्वरूप परीक्षा परिणाम भी खराब आता है। ऐसे में आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और पबजी गेम खेलना बंद करना चाहिए। इस बात को हमेशा याद रखें, यह सिर्फ एक वीडियो गेम है और इसमें दुनिया खत्म हो नहीं होगी।

आखिर कंप्यूटर के कीबोर्ड में सारे अक्षर क्रम में क्यों नहीं होते?

0

कंप्यूटर का आविष्कार 19वीं सदी में चार्ल्स बैबेज नामक एक प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर ने किया था। इसलिए उन्हें ‘कंप्यूटर का पिता’ भी कहा जाता है। हालांकि तब से लेकर अब तक कंप्यूटर में कई बदलाव हुए। आपकी उंगलियां जितनी तेजी से कंप्यूटर के कीबोर्ड पर चलती हैं, उतनी ही तेजी से दुनिया में सूचनाओं का आदान-प्रदान भी होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कीबोर्ड के सारे अक्षर क्रम में क्यों नहीं होते? 

जानिए आखिर कीबोर्ड के सारे अक्षर ऊपर नीचे कहीं भी क्यों लगे होते हैं?

कीबोर्ड का इस्तेमाल लगभग हम रोज ही करते हैं, चाहे दफ्तर में बैठे हों या घर पर। कीबोर्ड और मोबाइल के कीपैड में शुरुआती अक्षर क्वार्टी (QWERTY) से शुरू होते हैं। क्रिस्टोफर शॉल्स ने क्वार्टी की रूपरेखा तैयार की थी। सबसे पहले साल 1874 में आये टाइपराइटर में शब्दों का इस्तेमाल इसी तरह हो रहा था। तब उस समय इसे रेमिंग्टन-1 के नाम से जाना गया।

जब शॉल्स शब्दों की पद्धती और क्रम का निर्धारण कर रहे थे तो उन्होंने यह पाया की जब क्रम को सीधा रखा गया तो बटन जाम हो रहे थे और एक के बाद एक होने की वजह से दबाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था।

उस समय टाइपराइटर में बैकस्पेस का बटन नहीं होता था। यही वजह है कि कीबोर्ड में क्वार्टी (QWERTY) शब्दों का इस्तेमाल शुरू किया गया, ताकि टाइप करने में आसानी हो।