मखाने खाने के इतने जबरदस्त फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे मखाने कमल के बीजों के लाही हैं। मखाना को देवताओं का भोजन भी माना गया है। पूजा एवं हवन में भी यह काम आता है। इसे ऑर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं
क्योंकि यहां बिना किसी रासायनिक या खाद कीटनाशी के उगाया जाता है। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। मखाना स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।
मखाने के बीज किडनी और हृदय के लिए भी लाभदायक है। मखाने के सेवन से नींद अच्छी आती है। रात को सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद ना आने की बीमारी ठीक हो जाती है।
इसके अलावा मखाने में मौजूद प्रोटीन के कारण यह मसल्स बनाने और फिट रखने में मदद करता है। मखाने में कैलरी वसा और सोडियम कम होती है इसलिए इसे कभी भी खाया जा सकता है।
जो लोग आचार को नहीं खाते वो लोग ये बाद जान ले फिर कभी ना नहीं कहेंगे आचार को :- आप चाहे तो अचार को बनाते समय उसमें नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल भी हमारे लिए अच्छा होता है। जिन सब्जियों से हम अचार बनाते हैं उनमें विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। अचार का सेवन करने से पेट की गड़बड़ी, गैस की परेशानी और एनीमिया में राहत मिलती है। इसलिए अचार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप भी अचार में मौजूद तेल और नमक को देखकर उसे इग्नोर करते हैं तो अब आगे से आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। अचार फर्मेंटेशन से बनते हैं। इनमें इस्तेमाल किए गए तेल और नमक में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं जो हमारी आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।
चटनी स्नैक्स के साथ खाए जाने वावी सॉस और डिप्स की तुलना में कई ज्यादा बेहतर होती है। कई लोग जब घर पर पकोड़े बनाते हैं तो साथ में टोमेटो कैचअप खाते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत पर बुरा असर करती है। इसकी बजाय पुदीने की चटनी खा सकते हैं। चटनी की सबसे अच्छी बात यह भी होती है कि ये ताजी चीजों से बनती है।
चटनी में इस्तेमा होने वाली चीजें जैसे लहसुन, अदरक, प्याज और धनिया, ये सभी चीजें ताजी होती हैं और हमारी सेहत के लिए अच्छी भी होती हैं। चटनी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं। इनमें मौजूद एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
लॉस एंजिलिस के हैं बेस्टियन और मारिया योट्टा। ये कपल हर महीने 65 लाख रुपए अपनी लाइफस्टाइल पर खर्च करता है। इनके पास 8.5 करोड़ रुपए का कार कलेक्शन है, जिनमें लैम्बोर्गिनी जैसी कई महंगी कारें भी हैं। दरअसल, ये पहले जर्मनी में रह रहे थे, तो पड़ोसी उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर जलने लगे थे। पड़ोसी उनकी कारों पर थूक देते थे। कपल ने खतरा देखकर देश छोड़ने का फैसला किया और इसके बाद वे यूएस आ गए। अब यहां वे लग्जरी लाइफ जी रहें हैं।
भाग दौड़ वाली जिंदगी में आदमी दो वक़्त की रोटी के लिए मोहताज है और इसीलिए शायद आज आदमी दो वक़्त की रोटी के लिए ही इतना मेहनत करता है। आजकल तो रेस्त्रां और कैफे में खाना तो स्वादिष्ट मिलता ही है, साथ में इंटीरियर डिजाइनिंग भी बेहतरीन होती है और उससे भी बेहतरीन बिल आता है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अतरंगे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खाने के बदले में पैसे नहीं लिए जाते अबिंकापुर नगर निगम के कमिश्नर मनोज सिंह और उनकी बेटी कामयानी ने एक ऐसा कैफे खोला है, जिसमे 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर खाना मुफ्त में मिलेगा।
वहीं 1.5 किलो प्लास्टिक देने वाले व्यक्ति को सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा। इस कैफे का मकसद ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक इक्ट्ठा करना है। इन प्लास्टिक का इस्तेमाल रोड़ बनाने के लिए किया जाएगा। इस कैफे का नाम ‘गार्बेज कैफे’ है।
सोशल मीडिया पर कभी-कभी घटनाएं वायरल होती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना अमेरिका के मोंटाना शहर में घटी है। दरअसल, यहां एक भालू होटल के लेडिज टॉयलेट में घुस गया था, जिसे देख कर होटल कर्मचारी हैरान हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बक टी-4 लॉज एंड रेस्टोरेंट’ नाम का यह होटल नेशनल फॉरेस्ट के पास में ही है, इसलिए यहां पर वाइल्डलाइफ के अधिकारी आते रहते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि कोई भालू होटल के अंदर घुसा हो।
होटल के मैनेजर और मालिक डेविड ओ’कॉनर ने बताया कि भालू टॉयलेट के अंदर फंस गया था। उसने बाहर निकलने की कोशिश तो की थी, लेकिन खिड़की काफी ऊपर थी, इसलिए वो निकल नहीं पाया और नींद आने की वजह से वहीं पर सो गया।
पुलिस और वाइल्डलाइफ के अधिकारियों ने भालू को टॉयलेट से बाहर निकाला, उसका चेकअप किया और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
होटल ने बीते रविवार को अपने फेसबुक पेज पर इस घटना का वीडियो शेयर किया था, जिसे अब तक 69 हजार बार देखा जा चुका है। साथ ही 1100 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 सितंबर को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11.30 बजे तखतपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे एसईसीएल हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां वे खेल परिसर सरकंडा में लोकार्पण और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 2 बजे सरकंडा से कार द्वारा प्रस्थान कर कृषि महाविद्यालय कोनी पहुंचेंगे और यहां नवीन भवन का लोकार्पण एवं कृषकों से परिचर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.40 बजे छत्तीसगढ़ भवन आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सत्यम चौक बिलासपुर में शहीद स्वर्गीय श्री विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण कर शाम 6 बजे ए एस फनसिटी सिरगिट्टी में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.05 बजे सिरगिट्टी से प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।
आइये जानते हैं शराब छोड़ने पर शरीर में क्या प्रमुख बदलाव आते हैं। ये बात हम सभी जानते हैं कि शराब एक बुरी लत हैं जो शरीर को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती हैं लेकिन फिर भी बहुत से लोग इस लत को छोड़ना नहीं चाहते। लेकिन अगर ये जान लिया जाए कि शराब छोड़ने पर शरीर में क्या बेहतर बदलाव होते हैं तो इस लत को छोड़ना कुछ हद तक आसान हो सकता हैं इसलिए आज इसी बारे में बात करते हैं कि शराब छोड़ने पर शरीर में क्या होता है।
ब्रिटेन की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा एनएचएस के अनुसार, शराब की मात्रा कम करने पर शरीर में ये बदलाव दिखाई देंगे औरशराब की मात्रा लगातार घटाते रहने या शराब छोड़ने पर शरीर में लम्बे समय तक रहने वाले ये चारों बदलाव दिखाई देंगे
1.सुबह उठने पर अच्छा महसूस होना
2. दिन में कम थकान होना
3. ज्यादा फिट महसूस होना और
4.वजन कम होना या बढ़ना बंद होना
अच्छी नींद आती हैं – शराब का सेवन करने के तुरंत बाद नींद तो जल्दी आ जाती हैं लेकिन वो नींद गहरी नहीं होती हैं। ऐसे में शराब की मात्रा कम करने और शराब छोड़ने पर नींद अच्छी और गहरी आने लगती हैं।
बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती हैं – शराब जैसी बुरी लत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटा देती है जिससे बहुत सारी बीमारियां एकसाथ शरीर पर हमला कर देती हैं। शराब का ज्यादा सेवन करने वालों में संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं। ऐसे में अगर शराब का सेवन छोड़ दिया जाए तो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी यानि बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी।
मूड भी अच्छा होने लगता हैं – ज्यादा शराब पीने से लोगों का मूड ख़राब रहने लगता है और बेचैनी भी महसूस होती हैं जबकि शराब की मात्रा कम करने पर मूड पहले से बेहतर रहने लगता हैं।
स्किन बेहतर हो जाती हैं – अमेरिका के एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, शराब त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसके सेवन से त्वचा में सूखापन बढ़ता है और त्वचा ख़राब हो जाती हैं इसलिए शराब पीने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा बड़ा नजर आने लगता है जबकि शराब की लत छोड़ने पर स्किन बेहतर होने लगती हैं।
आज हम आपके लिए एक ऐसी खास चीज लेकर आए हैं जिसका सेवन दूध के साथ करने से शरीर की ताकत हमेशा बरकरार रहती है। और शरीर ताकतवर बन जाता है। आजकल अधिकतर लोग तनाव में रहते हैं। और अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। इसके अलावा आजकल के गलत खानपान की वजह से भी शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। और शरीर में कमजोरी आने लगती है। इस प्रकार आजकल अधिकतर लोग शरीर में कमजोरी और थकान महसूस करते हैं। आइए शरीर की ताकत बरकरार रखने का उपाय जानते हैं। ताकत पाना चाहते हो तो, रात को सोते समय दूध में मिलाकर पिएं यह 1 चीज।
आज हम आपके लिए जो चीज लेकर आए हैं वह मुलेठी है। मुलेठी के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन मुलेठी के फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार मुलेठी में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मुलेठी का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। मुलेठी खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है।
अगर आप शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो मुलेठी की डंडियों को पीसकर पाउडर बना लें। और रात को सोते समय इस पाउडर को दूध में मिलाकर सेवन करें। कुछ दिनों में ही आपको इसका असर दिखने लग जाएगा। आपके शरीर को अंदरूनी ताकत मिलेगी। आप एक अलग ही शक्ति का अनुभव करेंगे। दूध और मुलेठी को रोजाना रात को सोते समय पीने से शरीर बहुत कम समय में ताकतवर बन जाएगा।
आज के समय लोग घर का खाना कम बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं देखा जाये तो बच्चे से लेकर युवाओं तक जम फ़ूड जैसे बर्गर पिज़्ज़ा आदि चीज़े बहुत ज्यादा खाते हैं।
वहीं हम सभी जानते हैं कि जंक फूड खाने से हमारी सेहत खराब होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जंक फूड का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी गायब हो सकती है। आप इस बात को जानकर हैरान न हों यह बिल्कुल सच्ची घटना है। दरअसल, ब्रिटेन में 17 साल के किशोर की आंखों की रोशनी चली गई और कम सुनाई भी देने लगा।
दोस्तों जैसा कि आप लोग जानते हैं कि सरसों के तेल का उपयोग सब्जी को बनाने में किया जाता है. इसके अलावा सरसों का तेल बहुत से लोग अपने सिर में भी लगाते हैं. इसके अलावा भी सरसों के तेल के कई ऐसे फायदे हैं जिनसे आप अभी तक अनजानऔर इसीलिए आज हम आपको इस पोस्ट में यह बताएंगे कि अगर आप लोग अपने शरीर के इन अंगों पर सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको क्या-क्या फायदे होंगे.
शरीर के इन अंगों पर सरसों का तेल लगाएं
घुटने पर
सरसों के तेल में दो से तीन कलियां लहसुन की डालकर उसे थोड़ा सा गर्म करें और जगह ठंडा हो जाए तो उससे घुटनों पर मालिश करें. ऐसा करने से घुटने के दर्द की समस्या में बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा. क्योंकि लहसुन में एंटी इन्फ्लेमेटरी पाए जाते हैं जो सूजन को दूर करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
नाभि पर
दोस्तों आपको यह बात सुनने में अजीब लगे लेकिन आपको बता दें कि अगर आप का पाचन तंत्र खराब है. या आपके होंठ फट रहे हैं तो आप अपनी नाभि पर रात को सोते समय तेल लगाएं. नाभि पर सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने बंद हो जाते हैं और पाचन तंत्र भी अच्छा होता है.
जोड़ों पर लगाएं सरसों का तेल
अपने शरीर के जोड़ों पर सरसों का तेल लगाने से बहुत ज्यादा फायदा मिलता है. सरसों का तेल लगा कर 5 मिनट के लिए मालिश करें ऐसा करने से जोड़ों के दर्द में बहुत ही ज्यादा आराम मिलता है.
पैरों के तलवों पर
पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगा कर 10 मिनट की मालिश करने से पैरों की जलन तथा एड़ी फटने की समस्या भी आसानी से ठीक हो जाती है.