Home Blog Page 2682

गजब की लव स्टोरी: 16 साल के लड़के को हो गया 71 साल की बुढ़िया से प्यार, बाद में हुआ कुछ ऐसा

0

आप लोगों ने यह कहावत तो अच्छी तरह से सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है। प्यार करने वाले लोग जाति-धर्म, उम्र नहीं देखते। हाल ही में इस कहावत को इंडोनेशिया के 16 साल के लड़के ने साबित भी किया। इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं बहुत ही रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में। चलिए जानते हैं।

इंडोनेशिया के 16 साल के लड़के को 71 साल की बूढ़ी महिला से प्यार हो गया। हालांकि परिवार वालों ने इसका विरोध किया। फिर भी दोनों ने शादी कर ली। उस लड़के का नाम सेलामत रियादी है। सेलामत रियादी को 71 साल की रोहाया से प्यार हो गया। सेलामत रियादी ने दादी की उम्र नहीं देखी। वह दादी को बहुत ज्यादा प्यार करता है। यह दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। रोहाया की सेलामत से पहले दो बार शादी हुई। दोनों बार उनके पति की मृत्यु हो गई। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। वे नहीं चाहते थे कि यह दोनों शादी करें।

लेकिन परिवार वालों को इनकी धमकी के आगे मजबूर होना पड़ा। दोनों ने कहा कि यदि हमारी शादी नहीं होती है तो हम सुसाइड कर लेंगे। इस कारण घर वाले राजी हो गए। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। दोनों की शादी इंडोनेशिया में चल रही रीती रिवाजों से हुई। इंडोनेशिया में लड़का तभी शादी कर सकता है जब उसकी उम्र 19 साल से अधिक हो। हालांकि धार्मिक मानदंडों के आधार पर व्यक्ति को शादी की मान्यता मिलती है।

74 साल की इस महिला ने बछड़े से करली शादी, कारण जानकर खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

0

आज भी बहुत से लोग पुनर्जन्म पर विश्वास करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं है। हम लोगों ने पुनर्जन्म से संबंधित कई कहानियां भी पड़ी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई। कंबोडिया की रहने वाली खिम हैंग सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी उम्र 74 साल है। उन्होंने एक बछड़े से शादी कर ली। 74 साल की महिला बछड़े को काफी ज्यादा प्यार करती है। महिला को लगता है कि यह बछड़ा कोई और नहीं बल्कि उनका पति है। उनके पति का बछड़े के रूप में पुनर्जन्म हुआ है।

बहुत से लोग इस खबर को पसंद कर रहे हैं। लोग यह जानकर बहुत ही ज्यादा हैरान है। जब लोगों को इस बारे में खबर लगी तो आसपास के लोग उनके घर पर पहुंच गए। खिम हैंग इस बछड़े को काफी ज्यादा प्यार करती हैं। वह बछड़े के साथ ही सोती हैं। दिनभर उस बछड़े की देखभाल करती हैं। बछड़े ने बताया कि मेरे पति टोल खूत बछड़े के रूप में दोबारा से इस धरती पर वापस आए हैं।

खिम हैंग को पूरा विश्वास है कि यह उनके पति हैं। उन्होंने बताया कि एक बार मेरे पति की आत्मा मेरे पास आई थी। उन्होंने मुझे बताया था कि मैं तुम्हारा पति टोल खूत हूं। इसके बाद ही वह बछड़ा मेरे समीप आया और मेरे बालों को सहलाने लगा। उसने मेरी गर्दन को चूमा। यह बछड़ा मेरे पति की तरह ही सीढ़ियों पर चढ़ता है।

दुनिया के 5 ऐसे अद्भुत जीव जिनके शरीर में लाल नहीं बल्कि होता है हरे-पीले और नीले रंग का खून

0

हम इंसानों के खून का रंग लाल होता है। यहीं नहीं पक्षियों और जानवरों का खून भी लाल रंग का होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जीव है जिनका खून लाल नहीं बल्कि हरे, पीले और नीले रंग का होता है। इस पोस्ट में हम आपको पांच ऐसे ही जीवो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

1. ऑक्टोपस

ऑक्टोपस समुद्री जीव है, जिसको कई देशों में लोग खाते हैं। इस जीव के 8 पैर होते हैं और इस जीव के खून का रंग नीला होता है। ऑक्टोपस के खून में तांबे की अधिक मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि उसके खून का रंग नीला होता है।

2. सी-ककम्बर

सी-ककम्बर हरे रंग का समुद्री जीव है। वही जीव के खून का रंग पीला होता है। इसके पीछे का राज वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।

3. पीनट वॉर्म

पीनट वॉर्म बहुत ही अजीब तरह का जीव है और इस जीव का खून बैगनी होता है। पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का ऑक्सीकरण होता है। इस कारण इसके खून का रंग गुलाबी भी हो जाता है।

4. गिरगिट

गिरगिट रंग बदलने वाला जीव है। गिरगिट के शरीर में हरे रंग का खून पाया जाता है। इसी कारण इसकी मांसपेशियां एवं जीभ भी हरे रंग की है।

5. क्रोकोडाइल आइसफिश

क्रोकोडाइल आइसफिश अंटार्कटिका की गहराई में पाई जाने वाली मछली है । इस मछली के खून का कोई भी रंग नहीं होता है। उसका खून पारदर्शी है। इस मछली के खून में हिमोग्लोबिन एवं हेमोसाइनिन नहीं पाया जाता। इसी कारण इस मछली का खून रंगहीन है।

कितने पढ़े लिखे हैं मुकेश अंबानी, ऐसे शुरू की रिलायंस कंपनी

0

धीरू भाई अपने बच्चों को हमेशा अच्छी एजुकेशन दी। शिक्षा के मामले में उन्होंने कोई कोम्प्रोमाइजेशन नहीं किया। मुकेश अंबानी हमेशा एक उज्ज्वल छात्र रहे थे। जबकि वह स्कूल शिक्षा पूरी कर रहा थे विमल एक बड़ा कपड़ा ब्रांड बन गया था। धीरू भाई के नजदीक हर किसी ने मुकेश को केमिकल इंजीनियरिंग करने के लिए कहा था। लेकिन, मुकेश ने अपनी पसंद से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग का चयन किया।

मुकेश अंबानी ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा को मंजूरी दे दी। हां, भारत में बहुत कम लोग इस तथ्य से अवगत हैं। वह आईआईटी बॉम्बे गए और केमिकल इंजीनियरिंग का चयन किया।

हालांकि, उन्हें आईआईटी के साथ-साथ कोर्स के तत्कालीन संकाय पसंद नहीं आया। उसने बाहर निकलने का फैसला किया। यह आपको आश्चर्यचकित कर सकता है कि मुकेश ने आईआईटी बॉम्बे छोड़ने का फैसला किया और इंटर-साइंस परिणाम समाप्त होने के बाद बॉम्बे विश्वविद्यालय में केमिकल टेक्नोलॉजी के विश्वविद्यालय विभाग में गए। यहां फिर से धीरू भाई ने इस आश्चर्यजनक कदम का समर्थन किया।

केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स पूरा करने के बाद मुकेश रिलायंस के लिए काम करना शुरू कर दिया। वह वास्तव में बॉम्बे विश्वविद्यालय में पूरे कॉलेज की अवधि के दौरान कंपनी के लिए काम कर रहे थे।

लेकिन, उसमें एक भावना थी कि कुछ गुम है। वह दोस्तों के साथ, लगभग सभी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल होना शुरू कर दिया। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि मुकेश सिविल सेवा परीक्षा के लिए भी उपस्थित हुए हैं। सिविल सेवक बनने के लिए नहीं बल्कि यह जांचने के लिए कि वह कहां स्टैंड करते थे। यह वास्तव में दिलचस्प है और आदमी के चरित्र को दिखाता है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष तीन विश्वविद्यालयों के लिए भी आवेदन किया और स्टैनफोर्ड से एक कॉल लेटर प्राप्त किया। उन्होंने स्टैनफोर्ड में एमबीए कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया।

पिछले छह महीनों में स्टैनफोर्ड में मुकेश अंबानी ने विश्व बैंक के युवा पेशेवर कार्यक्रम के लिए जाने की योजना बनाई थी। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित थे। उन्होंने धीरू भाई के साथ चर्चा की, जिन्होंने फिर से उनका समर्थन किया। हालांकि धीरू भाई ने उनसे कहा कि वह पॉलिस्टर प्लांट पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

मुकेश एक साल से इस प्लांट के लिए काफी दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे एक साल तक कार्यक्रम में देरी करें ताकि वह इसमें शामिल हो सके। लेकिन, धीरू भाई ने ऐसा करने से इंकार कर दिया क्योंकि देरी से उनके व्यापार प्रतिद्वंद्वियों के हाथ लग सकता ता। मुकेश ने विश्व बैंक की वाईपीपी योजना का फैसला किया, और रिलायंस में शामिल हो गए। वह 1 9 81 था। इस साल मुकेश अंबानी औपचारिक रूप से रिलायंस में शामिल हो गए थे। और फिर रिलायंस बनते बनते एक बड़ी कंपनी बन गई।

एक ऐसा आइलैंड, जहां सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह दिखते हैं सिर्फ केकड़े ही केकड़े

0

आमतौर पर सड़कों पर केकड़े बहुत कम ही नजर आते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां हर जगह सिर्फ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं। यह नजारा ऐसा लगता है जैसे आइलैंड पर केकड़ों की बारिश हुई हो। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह इनका ही राज चलता है।

इस आइलैंड का नाम क्रिसमस द्वीप है, जो क्वींसलैंड में स्थित है। यहां हर साल करोड़ों केकड़ों का जमावड़ा नजर आता है। ये केकड़े सड़कों से लेकर जंगल, घर, रेस्टोरेंट, बार, बस स्टॉप, हर जगह पर दिखाई देते हैं।

ये केकड़े हर साल प्रजनन करने के लिए क्रिसमस द्वीप के एक छोर पर स्थित जंगल से दूसरे छोर पर स्थित भारतीय महासागर तक का सफर तय करते हैं।

इन केकड़ों की वजह से सड़कें पूरी तरह लाल हो जाती हैं। यहां हर साल हजारों केकड़े सड़क पर गाड़ियों के नीचे आकर मर भी जाते हैं। हालांकि जगह-जगह पर यहां ऐसे बोर्ड भी लगाए हैं कि जिनपर लिखे हैं कि गाड़ी धीरे चलाएं या कभी-कभी तो सड़कें ही बंद कर दी जाती हैं।

क्रिसमस आइलैंड 52 वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसकी आबादी करीब 2000 है। इसके बावजूद भी यहां बड़ी संख्या में लोग इन केकड़ों को देखने के लिए पहुंचते हैं।

VIDEO : विद्युत जामवाल ने भरे हुए गैस सिलेंडर के साथ किया कुछ ऐसा वायरल हो गया वीडियो

0

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इस बार विद्युत ने एक अनोखे तरीके से वर्कआउट किया है। विद्युत ने भरे हुए गैस सिलेंडर को उठाकर वर्कआउट किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। विद्युत जामवाल ने 5 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक विडियो शेयर किया, जिसमें वो एक भरे गैस सिलेंडर को खिलौने की तरह इधर-उधर घुमाते नजर आ रहे हैं।उनके इस विडियो को तीन घंटे में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विद्युत ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब ये करके दिखाओ.! भरोसा नहीं करने वाले जान लें. यह एक गैस सिलेंडर भरा हुआ है।’ विद्युत के इस अंदाज को देखने के बाद 4 हजार से ज्यादा लोग उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ‘वॉर’ मूवी में टाइगर की जगह उन्हें होना चाहिए। जबकि कुछ बोले, पाजी तुस्सी ग्रेट हो।


विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। इस बार विद्युत ने एक अनोखे तरीके से वर्कआउट किया है। विद्युत ने भरे हुए गैस सिलेंडर को उठाकर वर्कआउट किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। विद्युत जामवाल ने 5 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक विडियो शेयर किया, जिसमें वो एक भरे गैस सिलेंडर को खिलौने की तरह इधर-उधर घुमाते नजर आ रहे हैं।उनके इस विडियो को तीन घंटे में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विद्युत ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब ये करके दिखाओ.! भरोसा नहीं करने वाले जान लें. यह एक गैस सिलेंडर भरा हुआ है।’ विद्युत के इस अंदाज को देखने के बाद 4 हजार से ज्यादा लोग उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ‘वॉर’ मूवी में टाइगर की जगह उन्हें होना चाहिए। जबकि कुछ बोले, पाजी तुस्सी ग्रेट हो।

जानिए KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार इन दिनों क्या कर रहे हैं

0

बात कुछ साल 2011 की है। कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ का खिताब जीतने वाले सुशील कुमार जिन्हें पूरी दुनिया केबीसी विजेता के रूप में ही जानती है। लेकिन आज कल वह कुछ ऐसा काम कर रहे हैं जिससे वो आपका दिल भी जरूर जीत लेंगे और आपकी नजरों में उनकी पहचान भी बदल जाएगी।

इन दिनों सुशील कुमार पर्यावरण के मसलों पर काम करने में जुटे हुए हैं। बीते साल उन्होंने एक अभियान चलाया था। The Better India की एक खबर के अनुसार सुशील कुमार इन दिनों अपने इलाके में पौधे लगा रहे हैं। यह अभियान में सुशील कुमार ने बिहार के चंपारण में चलाया था। यहां पर उन्होंने करीब 70 हजार के करीब पौधे लगवाए हैं।

लगवाए चंपा के पौधे

दरअसल ऐसा बताया जाता है कि चंपारण का असली नाम चंपकारण्य है। यह नाम इसलिए हुआ क्योंकि यहां पर पहले वन में चंपा के पेड़ बहुत ज्यादा हुआ करते थे। अपने एक इंटरव्यू में सुशील ने कहा कि चंपारण का वासी होने के बाद भी मैंने दो-तीन साल तक यहां चंपा का कोई पेड़ नहीं देखा था।

यह बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी। इसलिए मेरे मन में यह ख्याल आया क्यों न चंपारण क्षेत्र को फिर से चंपा के पेड़ों से भरपूर बनाया जाए। इन्होंने ये अभियान पिछले साल विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर यानि 22अप्रैल 2018 के दिन शुरू किया था।

पीपल और बरगद का भी रखा जाए ध्यान

सुशील ने पहले चंपा से चंपारण अभियान चलाया। इसमें सफलता मिलने के बाद वो कहते कि आज चंपारण में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां चंपा का पौधा ना हो। इसके बाद अब उन्होंने पीपल और बरगद के पेड़ को बचाने के लिए अभियान शुरू किया है। जिसे लोगों का पूरा सहयोग मिला।

काम कैसे करते हैं?

सुशील के साथ इस अभियान में फिलहाल काफी सारे लोग जुड़ चुके हैं। उनकी एक टीम इसको लेकर अगल-अलग इलाकों में काम करती हैं। वो पौधे लगाते हैं। फिर उसका विवरण रजिस्टर में लिख लेते हैं।

पौधारोपण के बाद वह हर महीने पौधे की हाजिरी भी लेते हैं ताकि यह पता चल जाए कि उन्होंने जो भी पौधा लगाया है वो कहीं सूख तो नहीं गया। अगर सूख भी गया या किसी पशु ने खा लिया तो उसके बदले नया पौधा लगाया जाता है। सुशील ने केबीसी में पांच करोड़ जीतने के साथ-साथ लोगों के दिल में भी अपनी एक खास पहचान बना ली हैं।

यहां अपनी खुशी से पुरुष को करनी पड़ती है 2 शादियां , पत्नी भी नहीं करती मना

0

दुनिया के हर देश मे अलग अलग तरह की परंपराए निभाई जाती है, ऐसे में कुछ परंपराएं ऐसी भी हैं जिनके बारें में सुनकर आप अचंभित रह सकते है। इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे ही गाँव की परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ हर आदमी को दो शादियां करनी पड़ती हैं। यह बिल्कुल सच हैं लेकिन यहाँ उनकी मजबूरी होती है जो बहुत हैरान करने वाली है।

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बाड़मेर जिले की, जहाँ के एक छोटे से गाँव देरासर में एक पुरूष को दो शादियां करनी पड़ती हैं। ऐसा कहा जाता है इस गांव में 70 मुस्लिम परिवार रहते हैं, जहां इस छोटी सी आबादी वाले गांव में एक अजब ही तरह की परंपरा है। यहां कि परंपरा के अनुसार हर लड़के को दो शादी करनी पड़ती है, बताया जाता है इस गांव में पहली शादी से किसी को भी संतान नहीं होती है।

इसी कारण सभी को दो शादी करनी पड़ती है और ये प्रथा कई सालों से चली आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि गाँव के लोग कहते हैं कि, उन्हें दूसरी पत्नी से ही संतान सुख मिलता है। वहीं अपने पति की दूसरी शादी से पहली पत्नी को कोई आपत्ति नहीं होती है, यह तीनो साथ मिलकर रहते हैं।

कलेक्टर ने दिए जल शक्ति अभियान के संबंध में निर्देश…

0

भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से जलशक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। बेमेतरा जिले में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन व उद्देश्यों के पूर्ति के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जिले के सभी चार एसडीएम एवं जनपद पंचायत- साजा, नवागढ़, बेरला एवं बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर जल शक्ति अभियान की सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। अभियान के तहत संबंधित ग्रामों का भ्रमण करें, उपयुक्त जगह का चिन्हंाकन करें और जल संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोकपिट एवं रिचार्ज पिट का निर्माण कराएॅ। पंचायत सचिवों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता लायी जाए इसके अंतर्गत-जल संरक्षण एवं वर्शा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों का नवीनीकरण बोरवेल पुर्नभरण संरचनाओं का पुनः उपयोग वाटर शेड का विकास एवं गहन नवीनीकरण आदि शामिल है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र जारी कर इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Shocking Photo: अगर आपने बहुत देखा हो तो एक बार ये आठ फोटोज भी देख लो

0

1. स्टेट कैपिटल बिल्डिंग के शीर्ष पर रखी हुई इस कैप में देखिए किस तरह से बिजली गिरने से इसमें छेद हो गए हैं।

2. इमरजेंसी लैंडिंग जब भी होती है तो लैंडिंग गियर का कुछ ऐसा हाल हो जाता है, इस तस्वीर को देखकर आप चौक जायेंगे।

3. एक विशालकाय जेलीफिश जोकि मनुष्य से भी ज्यादा बड़ी लग रही है।

4. एक ऐसा डॉगी जिसका नाम लकी है यह डॉगी थाईलैंड का है, इस डॉगी की विशेषता यह है कि इसकी आंखों का रंग सबसे अनोखा है।

5. ऐसा समुद्री जीव जिसे अब तक काफी कम लोगों ने देखा है, इसका नाम स्क्वायर बिस्किट स्टारफ़िश है।

6. जुलाई 2019 में हुई ओलावृष्टि का एक दृश्य, यह ओलावृष्टि इटली में हुई थी।

7. ऐसी सीढ़ियां जो आपको भ्रम में डाल देंगी, यह सीढ़ियां एकदम वास्तविक है आपको नकली लग रही होगी।

8. एक ऐसी भेड़ की तस्वीर जिसके बाल 6 साल से नहीं उतारे गए थे, 6 साल बाद वह भेड़ कुछ इस दिखाई देती थी।