Home Blog Page 2683

दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, अचानक नाचने लगीं 400 महिलाएं और फिर होने लगी मौत

0

दुनिया में कई सारे रहस्य आज भी अनसुलझे हैं, जिसे आजतक कोई भी सुलझा नहीं पाया। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों से परदा हटा तो लिया। लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यजनक चीजों से अभी तक कोई भी परदा नहीं हटा पाया है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन रहस्यों के बारे में जो अभी तक लोगों के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है।

द डांसिंग प्लेग ऑफ 1518 
साल 1518 में गर्मी के दिनों में शहर स्ट्रासबर्ग में एक महिला ने सड़क पर नाचना शुरू कर दिया। पूरा दिन और पूरी रात वह नाचती रहती थी। इसी बीच एक हफ्ते के भीतर ही 34 दूसरी महिलाओं ने भी उस महिला के साथ नाचना शुरू कर दिया। उनको नाचते हुए देखकर ऐसा लगता है कि उनके अंदर किसी बुरी आत्मा का वास हो गया है। नाचने का न तो कोई बड़ी वजह थी और न ही कोई ऐसा खास मौका जिस पर नाचा जा सके। एक महीने के भीतर ही नाचने वाली महिलाओं की संख्या 400 के पास पहुंच गई। इसके बाद धार्मिक पुरोहित से लेकर वैज्ञानिक तक बुलाए गए। नाचते-नाचते कई महिलाओं की हालत खराब होने लगी। यहां तक की महिलाओं की नाचते-नाचते मौत भी होने लगी। इसके बाद उनके लिए स्टेज बनाए गए और अलग से हॉल बनाया गया। सभी लोगों का ऐसा मानना था कि डांस कर रही महिलाओं की स्थिति में तभी बदलाव आएगी जब वह दिन-रात नाच पाएंगी। इस घटना के पीछे कई तरह की थ्योरी दी गई। जहर, एपिलेप्सी, सामूहिक मानसिक बीमारी भी बताई गई लेकिन फिर भी इस ऐतिहासिक घटना का आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

द एस एस ओरंग मेडान 
साल 1947 के जून माह में मलक्का की खाड़ी में व्यापारिक मार्ग से कई जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। नजदीक के जहाज सिग्नल का सोर्स पहचानते हुए उसकी तरफ बढ़े। सबसे नजदीक की मर्चेन्ट शिप द सिल्वल स्टार सिग्नल की तरफ तेजी से पहुंची। ओरंग मेडान पर आते ही सभी लोग हैरान रह गए। देखा तो हर क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। जहाज पर लाशें इधर-उधर बिखरी पड़ी हुई थीं। कई लोगों की आंखें खुली भी हुई थीं और उनके चेहरे से डर साफ नजर आ रहा था। यहां तक कि जहाज पर सावर एक कुत्ती की भी मौत हो गई थी। बॉयलर रूम में शवों के नजदीक जाने पर क्रू सदस्यों को बहुत ठंड लगने लगी जबकि तापमान 110 डिग्री था। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि मरने वाले लोगों के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं थी। द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने वापस अपनी शिप पर जाने का फैसला लिया। इससे पहले ही डेक के नीचे से धुआं निकलने लगा। एसएस ओरंग मेडान में धमाका होने से पहले ही वे किसी तरह अपनी शिप पर वापस पहुंच गए। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना के प्राकृतिक गैसों के बादल बनने का हवाला दिया। वहीं अधिकांश लोग इसके पीछे सुपरनैचुरल पावर को जिम्मेदार बताया।

डेथ वैली, कैलीफोर्निया 
डेथ वैली के नाम से कुख्यात इस जगह पर ढेर सारे पत्थर मौजूद हैं। इस सूखे मरुस्थल पर अलग-अलग वजन के ये पत्थर बड़े रहस्यमयी ढंग से मौजूद है। कुछ पत्थर तो ऐसे लगते हैं जैसे वो घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनके पीछे लंबी लकीर मौजूद है। यहां का नजारा देखकर आप हैरान हो सकते हैं। किसी इंसान या जानवर के जरिए इन पत्थरों को घसीटने के कोई भी सबूत नजर नहीं आते। कुछ लोगों का मानना है कि भौगोलिक बदलाव व तूफान के कारण पत्थर कुछ इस तरह मौजूद हैं।

नाजका लाइन्स, नाजका रेगिस्तान, दक्षिणी पेरू 
पेरू में स्थित इस रेगिस्तान पर ऐसी कई सारी आकृतियां बनी हुई हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। इनमें से कुछ आकृतियां इंसानों, पौधों और जानवरों की मालूम पड़ती हैं। इसके अलावा रेगिस्तानी सतह पर सीधी रेखाएं भी दिखाई पड़ती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये रेखाएं 200 ईसा पूर्व से यह मौजूद हैं। ये रेखाएं करीब 500 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई हैं। हेलकीॉप्टर की मदद से इन्हें और साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आईं यूएफओ उतरे थे, जिसके चलते सतह पर इतनी संरचनाएं बनी थीं।

मतदाता सत्यापन अभियान : कलेक्टर ने ली बीएलओ की बैठक

0

कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र बेमेतरा में विकासखण्ड के बूथलेवल आफिसर (बीएलओ) की बैठक लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोशण के स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वाच्छता को एक आदत कि रूप में लेने से सभी से विशेश आग्रह किया। जिलाधीश ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे मतदाता सत्यापन अभियान की जानकारी दी और बीएलओ को निर्देश दिए की इनमें मतदाओं का सक्रिया भागीदारी सुनिश्चित हो। श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बीएलओ को शत् प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा आशुतोश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

8 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का द्वितीय प्रसारण…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में लोकवाणी का द्वितीय प्रसारण 8 सितंबर रविवार को प्रातः 10.30 से 10.55 बजे तक आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों में एक साथ किया जायेगा। जिसका विषय युवा और शिक्षा है। मुख्यमंत्री की लोकप्रिय रडियो वार्ता लाकवाणी का प्रथम प्रसारण 11 अगस्त को किया जा चुका है।

कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को जिले के आश्रम, छात्रावासों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संस्थानों में सुना जायेगा। उन्होंने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को सुनने के लिये जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने तथा आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।   

ये हैं भारत की टॉप यूनिवर्सिटी, जिनमे एडमिशन लेना चाहता है देश का हर एक युवा

0

भारत में कई ऐसी टॉप यूनिवर्सिटीज हैं जिनमे एडमिशन लेना हर युवा का सपना होता है। भारत की इन यूनिवर्सिटीज में विदेश से भी छात्र पढ़ने आते हैं। आज हम आपको देश की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने मायनों में सबसे बेस्ट है और दुनिया भर के छात्र इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना चाहते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता (CU): देश की खास यूनिवर्सिटीज में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता’ का नाम भी शामिल है। इसकी स्थापना सन 1857 में की गई थी। BRICS में कलकत्ता यूनिवर्सिटी को 52वां पायदान मिला। और एशिया में इसकी रैंक 149वीं है।

यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU): यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की स्थापना सन 1922 में की गई थी। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी माना जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को BRICS में 46वां पायदान मिला है और एशिया में इसकी रैंक 91वीं है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IIS): भारत की एकमात्र यूनिवर्सिटी जो BRICS रैकिंग में सबसे पहले आती है, इसका पायदान 5वां है। एशिया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की रैंक 34वीं है। इसको देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक माना जाता है।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU): बनारस हिंदू विश्वविद्यालय या काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में से एक है। वाराणसी में स्थित इस विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में की गई थी। नेशनल इंस्टिट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क के अनुसार यह यूनिवर्सिटी टॉप10 यूनिवर्सिटीज में से एक है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसको राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय घोषित किया है

यहां 4 पैसे में मिल रहा एक लीटर पेट्रोल

0

दुनियाभर में पेट्रोल के लिए लोग परेशान हैं क्योंकि इसके दाम आए दिन घटते बढ़ते हैं. वैसे आजकल देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है.

वहीं आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल एक रुपये से भी कम में मिल जाएगा. जी हाँ, भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां आपको एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिल जाएगा, इसी के साथ आज हम आपको बताएंगे इन जगहों के बारे में जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है. वेनेजुएला – वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है. आपको बता दें कि वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है. इसी के साथ मिली जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र चार पैसे है.

क्यूबा – क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है और हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है. वहीं क्यूबा में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 6.50 रुपये चुकाते हैं.

सूडान – वेनेजुएला और क्यूबा के बाद दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल सूडान में मिलता है. जी दरअसल सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है, जिसकी राजधानी जुबा है और सूडान के लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 9.87 रुपये चुकाते हैं.

कुवैत – अब वेनेजुएला, क्यूबा और सूडान के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है. जी दरअसल कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.91 रुपये है.

अलजेरिया- दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रेल के मामले में पांचवे स्थान पर अल्जीरिया है जहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.12 रुपये है.

ईरान – ईरान में पेट्रोल की कीमत 25.99 रुपये प्रति लीटर है.

सौ साल पुराना है ये वीरान होटल, अक्सर यहां पर अपने आप ही बजने लगता हैं पियानो, लाइटें हो जाती है चालू

0

अमेरिका का कोलोराडो वैसे तो अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता हैं। लेकिन ये एक भुतहा होटल की वजह से भी काफी ज्यादा महशूर हैं। खूबसूरत पहाड़ों को देखने वाले सभी टूरिस्ट यहाँ से रात होने से पहले निकल लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सूरज डूबने के बाद स्टेनली होटल में रहस्यमयी शक्तियां का वास हो जाता है, जो यहां के पूरे इलाके को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने यहां भूतों के निवास का दावा भी किया हैं। ये घटनाएं सालों से लगातार जारी हैं।

100 साल पुराना होटल.

ये होटल लगभग 100 साल पुराना पुराना हैं। 138 कमरों वाले इस होटल को 1909 में फ्रीलेन ऑस्कर स्टेनली और उनकी वाइफ फ्लोरा स्टेनली ने बनवाया था। होटल और रिसॉर्ट की शुरुवात में ही यहां कई गेस्ट्स को अज्जेब से अहसास होने लगे। बता दे कुछ गेस्ट्स की तो यहां अचानक मौत भी हो चुकी हैं। उनकी मौत के बाद ये कुछ समय के लिए होटल बंद रहा। लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया।

लेखक ने भूत देखकर लिखी किताब

बता दे लेखक स्टीफन किंग अपनी पत्नी और बेटे के साथ यहां रुके थे। बर्फबारी के लगातार होने की वजह से उन्हें रात वही गुजारनी पड़ी। उस वक़्त लेखक होटल में अकेले गेस्ट थे। लेखक को जल्दी ही उस होटल में बहुत के होने का पता चला। बता दे रात में जब उनका बेटा गैलरी में खेल रहा था। तब उसके पीछे उन्होंने एक खौफनाक परछाई देखी। ये देख स्टीफन कांप गए और अगले दिन उन्होंने होटल खाली कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसके ऊपर एक किताब भी लिखी।

लेखक के कमरे में हुआ था बड़ा हादसा


लेखक ने अपनी किताब में कई सारी बातों का जिक्र किया हैं। जिसे पढ़ने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बता दे लेखक उस दिन रूम नंबर 237 में रुके थे। लेखक के रूम खाली करने के बाद उन्हें स्टाफ ने बताया कि 237 पहले 217 हुआ करता था। होटल शुरू होने के कुछ सालों बाद एक दिन एक क्लीनर इसी रूम को साफ करने पहुंचा था। इस रूम से निकली एक पाइप से गैस लीक हो रही थी और किसी को इस बात का पता नहीं था। जैसे ही क्लीनर हाथ में मोमबत्ती लेकर रूम में घुसा वो धमाके के साथ जल गया। जिसके बाद ये कहा गया कि उस कमरे में उसकी आत्मा निवास करती हैं।

अपने आप जलती हैं लाइटे

यहां कोई भी व्यक्ति रात गुजारने की हिम्मत नहीं करता। आसपास के गाँव के लोग बताते हैं कि रात को यहां से अजीबोगरीब आवाजें आती है। कई बार तो यहाँ अपने आप ही रात को लाइटे जल जाती हैं। जबकि होटल की बिजली बंद है। ना तो सरकार और ना ही होटल के वारिसों ने यहां कुछ भी करने का सोचा है।

ये हैं बॉलीवुड के 4 सबसे तेज दिमाग वाले अभिनेता, नंबर 1 है सबसे होशियार

0

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के चार ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद समझदार और अपने दिमाग की बदौलत ही बॉलीवुड में नया मुकाम हासिल करते हैं।

4. शाहरुख खान

शाहरुख खान को बेशक बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है लेकिन उन्हें यह मुकाम आसानी से नहीं मिला है, बल्कि उन्होंने इस मुकाम को अपने दिमाग के बदौलत हासिल किया है। शाहरुख खान ने अपने शुरुआती करियर में बेहद समझदारी से फिल्मों का चुनाव किया जिसकी बदौलत आज वह सुपरस्टार है।

3. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड जगत में आने से पहले थाईलैंड में कुक का काम करते थे लेकिन उन्होंने अपने दिमाग और समझदारी की बदौलत बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल किया है।

2. आमिर खान

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, उनको यह उपाधि यूं ही नहीं दी गई है। बल्कि आमिर खान अपनी फिल्मों को सोच समझकर साइन करते हैं इसी कारण उनकी फिल्में 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करती हैं।

1. अजय देवगन

अजय देवगन भी बॉलीवुड के सिंघम के नाम से जाने जाते हैं लेकिन आज वह अपनी एक्टिंग और दिमाग की बदौलत बॉलीवुड में इतने सफल हो पाए हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन ने काजोल से शादी रचाई है।

इस जगह मर्दानगी साबित करने के लिए लड़कों को सहना पड़ता है ऐसा दर्द, जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

0

हमारे देश में बच्चे के जन्म से लेकर उसके जवान होने तक उसे कितने संस्कारों प्रथाओं से होकर गुजरना पड़ता हैं। उन प्रथाओं में बच्चे को बहुत सारे अच्छे आचरण की शिक्षा दी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। दुनिया का एक देश ऐसा भी हैं। जहां बच्चे को बड़ा होने तक न जाने कितनी परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। इन सभी परीक्षाओं में उसके पास होने के बाद ही उसे व्यस्क समझा जाता है।

सतेरे-मो नामक जनजाति में लोगों को अपनी जवानी साबित करने के लिए बहुत सारी खतरनाक परीक्षाओं का सामना करना पड़ता हैं। ये परीक्षाएं ऐसी होती हैं जिनके बारें शायद ही कोई आम इंसान सोचता होगा। इस जनजाति के लोग व्यस्क होने वाले लड़के को कीड़े मकोड़ों से भरा एक दस्ताना पहनाते हैं बता दे ये कीड़े शरीर से चुपकते ही बहुत बुरा काटते हैं। इस दस्ताने को जो भी लड़का 10 मिनट तक लगातार पहना रहता हैं। उसे वहां के लोग व्यस्क मानने लगते हैं

वहीं पश्चिमी अफ्रीका की फुलानी जनजाति के लोग अपने आप को व्यस्क दिखाने के लिए अपनी बॉडी पर टैटू बन पाते हैं। बता दे यह परंपरा यहाँ की महिलाओं के लिए बनी हैं। जो महिलाएं अपने शरीर या फेस पर टैटू बनवाती हैं। वहां पर उन्हें व्यस्क माना जाता है।

क्या आपको भारत के सबसे लम्बे पेड़ के बारे में पता है जानिए इसकी लंबाई?

0

भारत के सबसे लंबे पेड़ के बारे में बताऊंगा। द ग्रेट बरगद एक बरगद का पेड़ (फ़िकस बेंथालेंसिस) है, जो भारत के कोलकाता के पास, आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान, हावड़ा में स्थित है।

महान बरगद का पेड़ पांच महाद्वीपों से विदेशी पौधों के संग्रह की तुलना में बगीचे में अधिक आगंतुकों को आकर्षित करता है। दो चक्रवातों से प्रभावित होने के बाद इसका मुख्य ट्रंक रोगग्रस्त हो गया, इसलिए 1925 में शेष स्वस्थ रखने के लिए पेड़ के मुख्य ट्रंक को विच्छिन्न कर दिया गया; इसने इसे एक पेड़ के बजाय एक क्लोनल कॉलोनी के रूप में छोड़ दिया है। 330 मीटर लंबी (1,080 फीट) सड़क इसकी परिधि के आसपास बनाई गई थी, लेकिन पेड़ इसके आगे फैलता रहता है।

वानस्पतिक रूप से फिकस बेंथालेंसिस के रूप में जाना जाता है, और परिवार मोरासी से संबंधित है, पेड़ भारत का मूल निवासी है। फल छोटे अंजीर की तरह होता है और कुछ लोगों द्वारा खाया जाता है। इसमें अंजीर की तुलना में मीठा स्वाद होता है। बरगद के पौधे को कभी-कभी इमारतों पर धूल के छोटे जमाव से बढ़ते देखा जाता है क्योंकि पक्षी उन्हें खाने के लिए इधर-उधर ले जाते हैं। फल लाल होता है और पके होने पर नरम हो जाता है।

आज का इतिहास

0

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पडऩे के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 – बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुयी।
1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 – अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत। 1948 – मलयालम फिल्म अभिनेता ममूटी का जन्म।
1950 – हंगरी में सभी मठों को बंद किया गया।
1950 – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता एवं निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म।
1963 – अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सदृढ़ करेगा।
1965 – भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2002 – इयाजुद्दीन अहमद बंगलादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोडक़र विश्व के नंबर एक गोल्फऱ बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से परमाणु व्यापार की छूट दी।
2008 – बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगुर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
2008 – खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचोंबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल के अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का .खतिाब जीता।
2009- 55वें राष्ट्रीय फ़ल्मि पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़ल्मि का .खतिाब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़ल्मि’कोजीवरम’को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोगों की मौत और 715 घायल। -()