Home Blog Page 2687

काजू खाने के ये फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

0

काजू एक बहुत ही महंगा सूखा मेवा है, लेकिन इसे काफी पसंद किया जाता है। काजू का इस्तेमाल मीठे व्यंजन से लेकर शाही खाने की ग्रेवी तक में किया जाता है। कई लोग काजू को स्नैक के रूप में खाना भी बहुत पसंद करते हैं।

काजू को आप किसी भी तरीके से खाएं, ये न सिर्फ आपकी ज़बान को अच्छा टेस्ट देता है बल्कि आपकी सेहत के लिये भी ये बहुत अच्छा माना जाता है। काजू में भरपूर मात्रा में मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज, जिंक और सीलियम पाया जाता है जो शरीर का मेटाबॉल्जिम और दिल की सेहत दोनों को बनाए रखने में बहुत मदद भी करता है। अगर आप नियमित रूप से काजू को अपनी डायट में शामिल करते हैं तो आपको इससे कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

1) कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

अगर आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो आपका दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहे तो कोशिश करें कि काजू रोज़ खाएं। ये कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसमें मोनो सैचुरेटिड फैट होता है। साथ ही इसमें काफी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो आपके शरीर की खून की कमी को भी दूर करता है।

2) हड्डी मज़बूत बनाए

हमारे शरीर को रोज़ 300-750 एमजी मैग्नीशियम की जरूरत होती है। ये पौष्टिक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूती देता है। काजू में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।

3) मोटापे से बचाए

अगर आपका वज़न ज्यादा है, या आप चाहते हैं कि आपका वजन ज्यादा न बढ़ें तो कोशिश करें कि स्नैक में काजू खाएं। काजू में ज्यादा ताकत होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी होती है। अगर आप स्नैक में इसे लेंगे तो आपको ऐनर्जी मिलेगी, मोटापा नहीं। इसे भी पढ़ें – अगर आप रात को नहाएंगे तो आपको ये चमत्कारी फायदे होंगे

सूचना-प्रसारण मंत्रालय फैसला, परिसर होंगे प्लास्टिक मुक्त

0

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने तहत आने वाली इकाइयों के आधिकारिक परिसरों में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का फैसला किया है। मंत्रालय अपने कर्मियों को पुन: उपयोग में आ सकने वाले कागजों एवं थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में देशवासियों से अपील की थी कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।

एक आधिकारिक आंतरिक संवाद में कहा गया, ”सूचना एवं प्रसारण मंत्री (प्रकाश जावड़ेकर) ने फैसला किया है कि मंत्रालय से संबद्ध सभी (मुख्य सचिवालय एवं मीडिया इकाइयां) प्रभागों को एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद कर देना चाहिए।”

इसमें कहा गया है कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरणीय पहल को लागू करना समय की मांग है। यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है।

संवाद में कहा गया, ”आपसे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक फोल्डर, प्लास्टिक की पानी की बोतलें और इसी प्रकार की अन्य सामग्रियों का प्रयोग तत्काल बंद करने और इसके बजाए पुन: प्रयोग हो सकने वाले कागज का प्रयोग आरंभ करने/इसे बढ़ावा देने का अनुरोध किया जाता है।”

वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस चीज से आपकी उम्र होगी और लंबी, आप भी जाने…

0

वैज्ञानिकों ने एक उच्च तकनीक वाला यानी स्मार्ट तकिया तैयार किया है. यह उन लोगों की जिंदगी बचाने में मदद करता है जिनको सीने में समस्या होने पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तकिया उन लोगों की जिंदगी बचाने में मददगार होने कि सम्भावना है जिनका दिल आकस्मित से धड़कना बंद हो जाता है.

इस तकिये में सेंसर लगे हैं जो कार्डियक अरेस्ट के समय सीने में दबाव के कम या ज्यादा होने की सूचना देते हैं. यह तकिया सीने पर रखा जाता है जिससे कि यह उस पर पड़ने वाले दबाव को ठीक ढंग से माप सके.

तकिया में लगे हैं सेंसर: तकिये में लगे सेंसर यह बताने में मदद करते हैं कि सीने पर दबाव ठीक तरीका से पड़ रहा है या नहीं. बता दें कि जब किसी को कार्डियक अरेस्ट होता है तो सीने पर दबाव महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे चिकित्सीय मदद आने तक प्रमुख अंगों तक खून पहुंचता रहता है. यह स्थिति आकस्मित होती है व शरीर की तरफ से कोई चेतावनी भी नहीं मिलती.

यह दिल से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें दिल आकस्मित कार्य करना बंद कर देता है. ऐसे में कुछ मिनटों में मस्तिष्क सहित अन्य अंगों तक खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाने से वो क्षतिग्रस्त हो जाते हैं व दम घुटने से आदमी की मृत्यु हो जाती है. सीने पर दबाव के लिए पहले दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ा जाता है व फिर हाथ के निचले हिस्से को मरीज के सीने के केन्द्र पर रखकर दबाव दिया जाता है.

ब्रिटेन में हर वर्ष लगभग 30,000 लोगों को कार्डियक अरेस्ट होता है. ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (बीएचएफ) के मुताबिक, हर दबाव की गहराई लगभग 5 सेंटीमीटर व गति 103 बीट प्रति मिनट होनी चाहिए. अगर ये बहुत कम होते हैं तो शरीर में रक्त का संचार अच्छा से नहीं हो पाता. लेकिन अगर ये बहुत सख्त या तेज होते हैं तो यह दिल के पंपिंग कक्ष को दबाव के बीच में रक्त को भरने से रोक सकते हैं.

क्या है इस तकिए की खासियत
यह आयताकार ताकिया एक बेहतरीन निवारण होने कि सम्भावना है. यह नरम सिलिकॉन कारागार से भरा हुआ है व एक तरफ से कपड़े से सिला हुआ है, जहां सेंसर लगे हैं. इससे सीने का एक बड़ा भाग कवर हो जाता है. जब कोई दबाव प्रारम्भ करता है, तो सेंसर दबाव की मात्रा का पता लगाते हैं व उपकरण के शीर्ष पर लगी एक छोटी डिस्प्ले यूनिट से सूचना प्रसारित करते हैं. इस डिस्प्ले यूनिट में लाइटें की एक लाइन लगी होती है.

इन 6 राशियों के लोग कभी नहीं छोड़ते अपने जीवनसाथी का साथ…

0

प्यर एक प्यारा आभास होता है जिसके बिना सुखमय जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हर किसी को किसी न किसी से प्यार जरूर ही होता है। वैसे प्यार के कई प्रकार होते हैं, लेकिन हम जिस प्रकार की बात कर कर रहे हैं वो प्रेमी-प्रेमी या पति-पत्नी का प्यार है। अगर पति-पत्नी के बीच प्यार होता है वे कठीन से कठीन परिस्थियों को भी आसानी से पार कर लेते हैं।

लेकिन अगर प्रेमी-प्रेमी या पत्नी-पत्नी के बीच प्यारी की कमी होती है तो इनक जीवन नर्क के समान बन जाता है, जिसमें आय दिन झगड़ा-फसाद, पारिवार कलह, समाज में बदनामी जैसी बातें आम बात हो जाती है। आपको बता दें कि हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग है जिनका प्यार न सिर्फ काफी गहरा होता है बल्कि ये लोगों इस प्यार के सहारे अपने जीवन साथी साथ जिंदगी भर निभाते हैं।

वही कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे राशियों के बारे में बता रहा हैं जिनका प्रेम जीवन भर चलता है ये लोग कभी अपने प्यार को नफरत में नहीं बदलने देते हैं!

सिंह राशि: इस राशि के लोग अपने जीवनसंगिनी से बेहद प्यार करते हैं, और ये हमेशा एक दूसरे का साथ देते नजर आते है। लेकिन कभी-कभी छोटी-मोटी बात पर नोकझोक करने से भी पिछे नही हटते, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही वे नफर को भुला कर फिर से प्यार का धार में बहने लगते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों के साथ आपसी मनमुटाव होता है तो वे इसका हल एक साथ बैठकर निकाल लेते है और हमेशा एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते है जो प्रेमी से अपनी हर बात मनवाने के लिए पिछे नही रहते है। हालांकि अक्सर देखा गया है कि इस तरह उन लोगों में दूरीयां बढ़ जाती है।

तुला राशि: इस राशि के लोग हर छोटी-मोटी बात पर लड़ाई पर उतारु हो जाते हैं। ऐसे में कभी तो बातों का गलत अर्थ भी निकालने लगते हैं। दाम्पत्य रिश्तो में थोड़ा परेशानी होती रहती है फिर भी ये लोग इस पर कम ध्यान देते है, जिसके कारण वो खुशहाल जिंदगी जीते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को देखा जाय तो ये लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी बेहद सरल तरीके से जीते है और अपने पार्टनर को बहुत ज्यादा प्यार भी करते रहते है। इऩके बीच जो सामंजस्य बना होता है उसको कोई डीगा नही सकता। ये लोग रोमांस करने में आगे रहते हैं। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उपहार भी देते रहते हैं।

धनु राशि : इस राशि के जातक को अपने जीवनसाथी से हर तरह का सुख नशीब होता रहता है। यदि आप शादीशुदा नहीं हैं तो आप के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने वाला है। यदि किसी से आप प्यार करते है तो अब सही समय आ गया है कि उससे इसका इजहार करें!

मकर राशि: इस राशि के लोग दिखने में सीधे-साधे लगते है। उनको अपने पार्टनर से शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले साथ रहते है और जब वे शादी कर लेते हैं तो उनका जीवन बहुत अच्छे तरीके से कटता है, हालांकि ऐसे मामले में कुछ नाकारात्म बाते भी जब कभी सामने आती है, लेकिन ये लोग बेहतर तरीके से इसका हल निकाल लेते हैं!

शादी के बाद दीपिका का पहला रैंपवॉक, चलते-चलते ‘डिस्को दीवाने’ पर करने लगी डांस…

0

अबू जानी संदीप खोसला का नाम मशहूर इंडियन डिजाइनर्स में से एक है। कल इस डिजाइनर जोड़ी के लेबल को फैशन इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो चुके है जिसके सेलिब्रेशन के लिए डिजाइनर्स ने फैशन शो आयोजित किया। खास बात रही कि इस शो की स्टॉपर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बनी और डिजाइनर्स के लिए रैंपवॉक करती नजर आईं।

फैशन शो के दौरान दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का ऑफ व्हाइट ब्राइडल लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चिकनकारी विद मिरर वर्क फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया। दीपिका ने इस शो में ग्‍लोसी मेकअप व हूप्स स्टाइल ईयररिंग्स से अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया।

यूं तो दीपिका रैंप पर बड़ी नजाकत के साथ चलती हुई दिखीं, लेकिन शो के आखिर में दीपिका ने रैंप पर अचानक डांस शुरू कर दिया। दीपिका पादुकोण का यह डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि शादी के बाद यह दीपिका का पहला रैंपवॉक हैं। दीपिका ने शो में अपनी धमाकेदार एंट्री व डांसिग मूव्ज से इस इवेंट को और भी स्पैशल बना दिया। इस शो के ऑडियंस में जया बच्‍चन, अभ‍िषेक बच्‍चन, श्‍वेता बच्‍चन, श्‍लोका मेहता, राध‍िका मर्चेंट, ट्विंकल खन्‍ना जैसी हस्‍त‍ियां मौजूद थीं, शामिल हो भी क्यों न, अबू जानी और संदीप खोसला का नाम काम व एल‍िगेंट क्‍लोद‍िंग के लिए फैशन वर्ल्‍ड में जो जाना जाता है।

जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां…

0

महिला हो या पुरुष उनकी ड्रेसिंग में जींस समान होती है, अंतर सिर्फ डिजाइन का होता है। आजकल सभी के लिए जींस पहनना काफी आसान विकल्प बन चुका है क्योंकि इसे कुर्ता, टॉप या शर्ट किसी भी चीज के साथ मैच किया जा सकता है। हालांकि, इसके भी कुछ कायदे होते हैं। खासकर पुरुष जींस पहनते समय कई गलतियां करते हैं, ऐसे में आपके लिए जानना जरुरी है कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं करते।

जींस में दो पैटर्न सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। ये हैं स्लिम फिट और स्किनी। स्लिम फिट जींस आपको अच्छी फिटिंग देती है लेकिन आपकी स्किन से चिपकी नहीं रहती है। जबकि स्किनी जींस काफी फिट होती है। अगर आपकी हाईट अधिक है या आप बहुत अधिक पतले हैं तो स्किनी जींस पहनने से बचें।

एंकल जींस या क्रॉप जीस की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि ये ठीक एंकल पर खत्म हो जाए। ना इससे ऊपर और ना ही इससे नीचे। लेकिन अक्सर लड़कों की एंकल जींस उनकी एंकल को कवर करके नीचे तक आ रही होती है और कभी-कभी एंकल से ऊपर होती है। एेसा करने से बचें।

जींस के साथ आप शर्ट और टी-शर्ट कुछ भी पहन सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी फिटनेस बहुत अच्छी नहीं है तो बेहतर होगा कि आप शर्ट पहनें। टी-शर्ट पहननी ही है तो लूज पहनें और टक-इन न करें।

कभी-कभी जींस के साथ पहने गए अनमैच फुटवियर आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें जींस के साथ स्नीकर्स या स्पोर्टी शूज अच्छे लगते हैं। आप रंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं लेकिन दूसरे फुटवियर मैच करने से पहले ध्यान रखें।

जेल जाने से पहले ‘मुझे अर्थव्यवस्था की चिंता है’ -पी चिदंबरम

0

सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को मीडिया के कदाचार के मामले में अदालत के आदेश के बाद हिरासत में लेने का आदेश दिया है। अधिकारी तैयार थे।

उस समय, पत्रकारों ने पीसी चिदंबरम से अदालत के आदेश पर टिप्पणी करने को कहा। ‘मुझे अर्थव्यवस्था की चिंता है,’ उन्होंने कहा।

इन बीमरियों का महाकाल है करेला- आप जान लें वरना पूरी लाइफ पछताते रह जाओगे

0

कच्चे करेले को आग में भूनकर, फिर मसल कर रुई में लपेट कर घुटने में बांधने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

करेले के रस में कुछ बूंद नींबू की मिलाकर सुबह के वक्त लिया जाता हैं। इसे हफ्ते में 3 बार लेना भी फायदेमंद होता हैं और मोटापा बहुत ही जल्दी कम हो जाता है।

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोज़ाना सिर्फ़ एक ग्लास करेला का जूस पीना चाहिए। जल्दी असर के लिए 1 हफ्ते तक इसका सेवन करे।

डेंगू और मलेरिया के मच्छरों को भगाने का सरल घरेलू उपाय वो भी बिना दवाई के – अभी पढ़ें

0

आप लोग जानते हैं कि आज के समय में आपको हर जगह मच्छर जरूर देखने को मिलेंगे जिसकी वजह से लोगों को कई गंभीर बीमारियां भी हो जाती हैं और काफी लोगों के मौत भी हो जाती है . इसलिए आज हम आपको ऐसे कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिसको करने के बाद आपके घर में एक भी मच्छर नहीं रहेगा .

मौसम में बदलाव या गर्माहट आते ही आपको बहुत ही ज्यादा मच्छर देखने को मिलते हैं और यह मच्छर किसी स्प्रे या केमिकल की दूसरी चीजों से नहीं मरते हैं . अगर आप भी इन मच्छरों से बहुत ही ज्यादा परेशान है तो इन घरेलू उपाय को जरूर करें .

कपूर

दोस्तों अपने घर में 10 मिनट के लिए कपूर जलाने और अपने दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर ले . ऐसा करने से घर के अंदर के सारे मच्छर भाग जाएंगे या मर जाएंगे .

लहसुन

लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है इसलिए लहसुन का रस अपने शरीर पर लगाएं तो आपके पास मच्छर नहीं आएंगे .

लैवेंडर

लैवेंडर एक ऐसा खुशबूदार पौधा होता है जो मच्छरों को भगाने के लिए बहुत ही ज्यादा कारगर होता है . इसकी खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं . मच्छरों को भगाने के लिए लैवेंडर के तेल को 1 दिन के लिए अपने घर में छिड़क दें, घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे .

अजवाइन और सरसों का तेल

दोस्तों अजवाइन को सरसों में डालकर उसमें 1-2 छोटे-छोटे कपड़े भिगो कर घर के चारों कोनों में रख दें घर के सभी मच्छर भाग जाएंगे .

नींबू और नीलगिरी का तेल

मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीमगिरी का तेल भरकर लगाएं . इसे आप अपने हाथ पैरों पर भी लगा सकते हैं .

यह थे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिन्हें करने से घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे . यह बहुत ही ज्यादा कारगर और आजमाएं हुए नुस्खे हैं आप इन्हें एक बार जरूर करके देखें .

GWALIOR NEWS : ज्योतिरादित्य समर्थक ने यशोधरा राजे सिंधिया को धक्का दिया

0

 सिंधिया राजपरिवार का प्रभाव कम होता जा रहा है। समर्थकों में सिंधिया के प्रति सम्मान और अनुशासन तो खत्म सा हो गया है। शताब्दी एक्सप्रेस में ज्योतिरादित्य समर्थक कुछ इस तरह घुसे जैसे यह ग्वालियर नहीं बिहार हो, समर्थकों की बेलगामी यह कि यशोधरा राजे सिंधिया को धक्का देते हुए निकल गए।

बुधवार शाम ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी वक्त यशोधरा राजे सिंधिया भी दिल्ली रवाना हो रहीं थीं। दोनों का रिजर्वेशन शताब्दी एक्सप्रेस की एक ही बोगी में था। जब ज्योतिरादित्य ग्वालियर स्टेशन पहुंचे तो उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे। इतने में यशोधरा राजे सिंधिया भी वहां पहुंच गई। इस दौरान ज्योतिरादित्य समर्थक उन्हे धक्का देते हुए ज्योतिरादित्य के नजदीक पहुंचने की कोशिश करते रहे।

ज्योतिरादित्य समर्थकों के इस व्यवहार से यशोधरा राजे नाराज हो गईं। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी नाराजगी जताई। ज्योतिरादित्य समर्थकों के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद दोनो नेता दिल्ली रवाना हो गए। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और यशोधरा सिंधिया दोनो बुआ भतीजे हैं।