Home Blog Page 2697

शिक्षक दिवस विशेष : ज्ञान की पाठशाला है श्री गणेश का हर अंग, जानिए किससे क्या शिक्षा मिलती है

0

आपको बता दें, कि गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत देश में मनाया जा रहा हैं वही आज शिक्षक दिवस भी हैं वही इस अवसर पर आज हम आपको गणेश जी के अंग से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, भगवान श्री गणेश को सभी देवी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ माना जाता हैं

वही यही वजह हैं कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान किया जाता हैं वही शिव के गणों के अध्यक्ष होने के कारण इन्हें गणेश और गणाध्यक्ष भी कहा जाता हैं मोटे पेट, लंबे कान और चौड़े माथे वाले श्री गणेश भले ही शरारती और नटखट थे मगर बुद्धि में वह सबसे गुरु माने जाते हैं और उनका हर अंग ज्ञान की पाठशाला हैं।

जानिए गणपति के किस अंग से क्या शिक्षा मिलती हैं— 
गणेश जी का चौड़ा माथा नेतृत्व का प्रतीक माना जाता हैं वही शास्त्रों के मुताबिक जिस मनुष्य का सिर बड़ा होता हैं उनमें नेतृत्व के गणु होते हैं इतना ही नहीं उनका बड़ा सिर यह ज्ञान भी देता हैं कि अपने सोच को छोटा नहीं बल्कि बड़ा बनाए। गणेश जी की छोटी छोटी आंखें यह ज्ञान देती हैं कि हर चीज को देख परख कर ही लें। क्योंकि ऐसा करने वाले कभी धोखा नहीं खाते हैं वही हिंदू शास्त्रों के मुताबिक छोटी आंखों वाले मनुष्य चिंतनशील और गंभीर प्रकृति के होते हैं।

लंबे कानों के कारण गणेश जी को गजकर्ण और सूपकर्ण भी कहा जाता हैं गणपति के लंबे कान से यह शिक्षा प्राप्त होती हैं कि जो भी बुरी बातें आपके कान तक पहुंचती हैं उसे बाहर ही छोड़ दें। बुरी बातों को अपने अंदर न आने दें

बड़ी खबर : बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक और बुरी खबर

0

बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार के लिए एक और बुरी खबर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बेरोजगारी की दर 3 साल के उच्‍चतम स्‍तर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, नहीं मिल रही है।

भारत की सबसे महंगी ट्रेन का सफर शुरू, एक रात का किराया 43 हजार रुपए

0

अपने शाही ठाठ बाट के लिए पहचाने जाने वाली भारत की लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स टूरिस्ट ट्रेन सीजन के पहले सफर पर बुधवार से निकल चुकी है। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई। सितंबर से अप्रैल तक चलने वाली इंडिया की लग्जरी ट्रेन की पहली यात्रा के लिए सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 20 पैसेंजर रवाना हुए।

पहली सत्र में कुल 46 यात्री सफर कर रहे हैं। इस बार रॉयल पैलेस ऑन व्हील्स के कलर से लेकर कारपेट तक सभी कुछ बदल दिया गया है। टूरिस्टों को नया अनुभव देने के लिए मेन्यू को भी बेहतर किया गया है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) नई दिल्ली के महाप्रबंधक, संजीव शर्मा ने lendennews.com को बताया कि पूरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के पुराने परिवेश में नए ढंग से सजाया संवारा गया है। इस बार ट्रेन में अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं। पूरी ट्रेन में इस बार ऑरियंटल कारपेट लगाया गया है।

रॉयल ट्रेन में बाथरूम की फिटिंग नए तरीके की की गई और इस की टाइलें अत्याधुनिक हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल ट्रेन की 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही थी। इस साल अभी तक एडवांस में 75 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। इस बार आरटीडीसी ने 90 फीसदी बुकिंग का टारगेट रखा है।

43 हजार है एक रात का किराया 
यह टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली से जयपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होते हुए दिल्ली आएगी। 7 रात और 8 दिन का यह सफर दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर राजस्थान और आगरा होते हुए वापस दिल्ली में ही खत्म होगा। संजीव शर्मा के मुताबिक, इस रॉयल सवारी में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति एक रात का किराया 650 डॉलर यानी करीब 43,000 रुपए है।

यह किराया सितंबर, 2019 और अप्रैल, 2020 के लिए है। इसमें यात्रियों के लिए खाने -पीने से लेकर मनोरंजन के तमाम साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। मेन्यू की बात करें तो इस बार इस रॉयल ट्रेन में यात्री कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इंडियन फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। संजीव शर्मा ने कहा ‘यात्रियों को उनके पसंदीदा फूड भी सर्व किए जाएंगे।’

Teachers’ Day 2019 : ऐसे थे राधाकृष्णन, जानिए वो कहानी जब राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे मिलने उनके शिष्य पहुंचे

0

हर साल 5 सितंबर को स्कूल-कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस है, जो कि एक अनुकरणीय और आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने जीवन के 40 वर्ष एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किए। डॉ राधाकृष्णन अपनी बुद्धिमतापू्र्ण व्याख्याओं, आनंददायी अभिव्यक्ति और हंसाने-गुदगुदाने वाली कहानियों से अपने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे।

दर्शन जैसे गंभीर विषय को भी वे अपनी शैली की नवीनता से सरल और रोच बना देते थे। साल 1962 में जब वे भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ शिष्य और प्रशंसक उनके पास गये। उन्होंने उनसे निवेदन किया कि वे उनके जन्मदिन को एक समारोह के रूप में मनाना चाहते हैं। यह सुनकर राधाकृष्णन ने कहा, ‘सिर्फ मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर तुम इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाओगे तो मुझे ज्यादा खुशी होगी।’ इसके बाद से ही 5 सितंबर को सारे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

उनकी यह इच्छा अध्यापन के प्रति उनके प्रेम को दर्शाती है। वे जीवन भर अपने आप को शिक्षक मानते रहे। 1952 से 1962 तक देश के उप-राष्ट्रपति रहने के बाद सन 1962 में वे भारत के राष्ट्रपति चुने गये। उन दिनों राष्ट्रपति का वेतन 10 हजार रुपये मासिक था लेकिन डॉ राधाकृष्णन मात्र ढाई हजार रुपये ही लेते थे और शेष राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश में जमा करा देते थे। देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर भी वे सदगीभरा जीवन बिताते रहे।

मध्य प्रदेश: दिग्विजय-सिंधिया की जंग पर लगेगी अंकुश, अध्यक्ष पद का फैसला जल्द करेंगी सोनिया गांधी

0

हरियाणा में नई नियुक्तियां कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की आतंरिक कलह पर अंकुश लगाने में कामयाब हो गई हैं लेकिन मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान का मुद्दा अभी भी सोनिया के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगले तीन-चार दिन में सोनिया मध्य प्रदेश में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चौंकाने वाला फैसला ले सकती हैं.

दरअसल कांग्रेस के मध्य प्रदेश में सत्ता में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तमाम कोशिशों के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ को प्रदेश की बागडोर सौंप दी थी.

वहीं, ज्योतिरादित्य को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर उन्हें शांत करने की कोशिश की. लोकसभा चुनाव हार जाने के कारण अलग-थलग पड़े सिंधिया ने राहुल के इस्तीफे के साथ ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी दावेदारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ठोंक दी.

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. राज्य की राजनीति पर हावी ज्योतिरादित्य का खेमा, दिग्विजय सिंह का खेमा और कमलनाथ का खेमा अपना प्रदेश बनवाना चाहता है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का दिग्विजय सिंह खुला विरोध कर रहे हैं, उन्होंने नेतृत्व को संकेत दिए हैं कि यदि सिंधिया को अध्यक्ष बनाया गया तो कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर जाएगी.

वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बना कर साफ कर दिया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो उनके समर्थक विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे.

सिंधिया ने अपने इस दबाव को सही साबित करने के लिए अपने समर्थकों से इस आशय के बयान भी जारी करा दिए हैं.

दूसरी ओर, तीसरे खेमे की रूप में काम कर रहे कमलनाथ अपने प्रबल समर्थक बाला बच्चन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं. अभी तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कमलनाथ के पास है.

तीनों खेमों की आपसी लड़ाई इतनी गहरी हो गई है कि सोनिया गांधी के लिए कोई फैसला लेना कठिन हो गया है.

बावजूद इसके सूत्रों ने दावा किया कि सोनिया गांधी अगले कुछ दिनों में इस आतंरिक कलह पर विराम लगाने के लिए चौंकाने वाला फैसला लेने की तैयारी कर रही हैं जिसके अनुसार इनके अलावा वे किसी नए नाम को या तो अध्यक्ष बना सकती हैं अथवा एक अध्यक्ष के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती हैं.

प्राप्त संकेतों के अनुसार अजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कड़ा मुकाबला है जिस पर सोनिया को निर्णय लेना है.

सुबह पेट साफ नहीं होता है तो शौच से पहले करें यह आसान काम, पेट बिल्कुल खाली हो जाएगा

0

आजकल की बदलती जीवन शैली और गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं होती हैं। आजकल का भोजन इतना ज्यादा दूषित हो गया है कि अधिकतर लोग सुबह पेट साफ नहीं होने की समस्या से परेशान रहते हैं। सुबह पेट साफ नहीं होने से शरीर में अन्य कई गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। जिन लोगों का सुबह पेट साफ नहीं होता है उन्हें गैस, अपच और पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं कर पाने की समस्या रहती हैं। इसलिए शरीर के हमेशा स्वस्थ रहने के लिए सुबह सही तरीके से पेट साफ होना जरूरी होता है। सुबह सही तरीके से पेट साफ होने के लिए आज हम आपको एक जबरदस्त घरेलु नुस्खा बताएंगे। आइए जान लेते हैं। सुबह पेट साफ नहीं होता तो शौच से पहले करें यह आसान काम, पेट बिल्कुल खाली हो जाएगा।

जिन लोगों का सुबह सही तरीके से पेट साफ नहीं होता है वो शौच जाने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट पूरी तरीके से तुरंत साफ हो जाएगा। और पेट से संबंधित बीमारियां जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी भी दूर हो जाएगी।

जिन लोगों का सुबह सही तरीके से पेट साफ नहीं होता वो गर्मियों के मौसम में दही और छाछ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। भोजन अच्छे से पचता है। और सुबह शौच के समय पेट अच्छे से साफ हो जाता है। पेट अच्छे से साफ होने से पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

कपिल शर्मा शो के 4 सबसे महंगे कलाकार, नंबर 1 लेता है एक दिन मे 10 कार खरीदने जितनी रकम

0

कॉमेडी के असली बादशाह कपिल शर्मा का शो काफी हिट चल रहा है, अब जब शो हिट चल रहा है तो जाहिर है कपिल उसकी कीमत भी ज्यादा ही लेंगे। हम आपको बतादें कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले कपिल शर्मा अपने इस शो से कितनी कमाई करते हैं और साथ में इनकी टीम का कौनसा सदस्य कितनी कमाई करता है हैं चलिए इस बारे में भी आपको बताते हैं –

अली असगर(लगभग 5 लाख रुपए एपिसोड)

नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर एक एपिसोड में काम करने के लिए 5 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वैसे फिलहाल अली भाई को इस शो से कुछ दिनों के ब्रेक पर रखा गया है।

सुमोना चक्रवर्ती( लगभग 6-7 लाख रुपए एपिसोड)

इस शो में सरला का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती हमेशा से केवल हंसी का पात्र बनने के लिए आती है और सबको हंसाकर और अपना मजाक बनवाकर चली जाती है।

चंदन प्रभाकर(10 लाख रुपए एपिसोड)

चंदू चाय वाला का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर लाफ्टर चैलेंज शो में भी कपिल के साथ कई बार काम कार चुके हैं पिछले कई वर्षों से स्ट्रगल करने वाले चंदन प्रभाकर आज अपनी खुद की पहचान रखते हैं। इन्हे एक दिन के एपिसोड के लिए लगभग 10 लाख से लेकर 12 लाख रुपए मिलते हैं।

अर्चना सिंह(14 लाख रुपए एपिसोड)

अर्चना सिंह एक दिन हसने के लिए 14 लाख रुपए चार्ज करती है, जो इस शो के पहले कलाकार नवजोत सिंह सिद्धू से आधे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल के इस शो के 1 दिन के लिए लगभग 26 लाख रुपए मिलते थे।

सुनील ग्रोवर(20 लाख रुपए एपिसोड)

कपिल शर्मा(1 करोड़ रुपए एपिसोड)

इस लिस्ट के सबसे महंगे कलाकार कपिल शर्मा जो सभी को एंटरटेन करते है और इसी से खुद भी एन्जॉय करते दिखते हैं कपिल एक एपिसोड को शूट करने के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, जो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से भी ज्यादा है।

राजा महाराजाओं जैसे घर में रहते हैं सैफ अली खान यकीन नहीं आता तो खुद देख ले तस्वीरें !

0

सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में अपने बेटे के साथ पटौदी हॉउस में छुट्टिया बिताने के लिए गए हुए थे।

उनके हॉलिडे की कई पिक्चर्स इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है पटौदी पैलेस की अंदर की तश्वीरे इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पटौदी हॉउस की अंदर की तश्वीरे देख दंग रह जाओगे आप इन तश्वीरो में आप सैफ अली खान को तेमु और करीना के साथ मस्ती करते हुए देख सकते है कहा जाता है की पटौदी हॉउस में तकरीबन 150 कमरे है जिनमे सात ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम और कई बड़े ड्राइंग रूम्स और डाइनिंग रूम्स भी हैं।

इस पैलेस के कंस्ट्रक्शन को सैफ के दादाजी इफ्तिखार अली ख़ान ने डीसाइड किया था इस हॉउस के सामने बड़ा स्विमंग पूल भी है और अंदर शतरंज की तरह ब्लैक एंड व्हाईट मार्बल लगे हुए हैं।

बहार बड़ा सा लोन है और चारो तरफ हरा भरा मैदान है बॉलीवुड की कई फिल्मो की शूटिंग इस पटौदी हॉउस में हो चुकी है।

इन डोर गेम खेलने के लिए पूल रूम भी है और बड़े बड़े सोफे के साथ दीवारों पर कई तस्वीरें भी फ्रेम की हुई है इसका एक कोना किसी पेटिंग से कम नजर नहीं आता है।

भारत के इन 5 सबसे महंगे स्कूलों में विदेशों से बच्चे आते हैं पढ़ने, जानिए नाम

0

यह बात सही है कि भारत से कई स्टूडेंट्स विदेशों में पढ़ने जाते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भारत में स्कूलों की कमी है। भारत में कई ऐसे स्कूल हैं जहाँ स्टूडेंट्स विदेशों से पढ़ने आते हैं।

इनकी फीस भी काफी ज्यादा है। तो आइए जानते हैं इन स्कूलों के बारे में।

दून स्कूल

दून स्कूल की गिनती भारत के बेस्ट स्कूलों में होती है और ये देहरादून में है। यहाँ पर पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को अच्छी खासी फीस भरनी पड़ती है। एक बच्चे के यहाँ पर प्रति साल लगभग 9.7 लाख रुपए लगते हैं। सिक्योरिटी के भी 3,50,000 रुपए देने पड़ते हैं।

सिंधिया स्कूल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया स्कूल दुनिया के सबसे बेस्ट स्कूलों में से एक है। यहाँ पर पूरी दुनिया से स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं। यहाँ पर एक साल के लिए 7,70,800 रुपए देने होंगे।

इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल

यह स्कूल IB प्राइमरी ईयर्स प्रोग्राम, डिप्‍लोमा प्रोग्राम, मिडल ईयर्स प्रोग्राम आदि के लिए है। 1 साल के लिए फीस के तौर पर 10.9 लाख रुपए देने होते हैं।

वेलहम ब्यॉयज स्कूल

वेलहम ब्यॉयज स्कूल दून वैली स्कूल के पास ही है। 1 साल के लिए फीस के तौर पर आपको 5.7 लाख रुपए प्रतिमाह देने होंगे। इसके अलावा भी कई तरह के चार्ज देने होते हैं।

मायो कॉलेज

यह बॉय्ज स्कूल है और राजस्थान के अजमेर में स्थित है। स्कूल 1875 में बना था इसलिए यह सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूलों में से एक है। यहां पर स्टूडेंट को 1 साल के लिए लगभग 4 लाख रुपए फीस के रूप में देने होते हैं।

जब चलते प्लेन में ही सो गया पायलट, गंतव्य से आगे निकला विमान और फिर..

0

आज के समय में अधिकतर लोग सफ़र के लिए विमान यात्रा करना ही पसंद करते हैं. इससे समय भी बचता है और लम्बी दूरी तय भी नहीं करनी पड़ती. हवाई यात्रा कर रहे हैं तो सभी पायलट के भरोसे रहते हैं कि वही उन्हें सही मंज़िल पर पहुचायेंगे. ऐसे में जरा सोचिए की पायलट को ही नींद आ जाए तो क्या होगा. सोच कर ही डर जाते हैं कुछ लोग. आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में जहां पायलट को नींद आ गई और विमान गंतव्य से 46 किमी आगे निकल गया.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में एक पायलट को जहाज उड़ाने के दौरान नींद आ गई और वह गंतव्य से 46 किलोमीटर आगे निकल गया. ऐसे में कोई भी घबरा जाए. पायलट मालवाहक विमान उड़ा रहा था और इसी दौरान यह वाकया हुआ. इस घटना के बाद पायलट के खिलाफ तुरंत कार्यवाही के आदेश दे दिए गए थे. पाइपर पीए-31 नवाजो चीफटेन नामक इस मालवाहक जहाज में केवल पायलट सवार था.

जानकारी के अनुसार, पायलट ऑटोपायलट सिस्टम ऑन कर सो गया था. घटना इसी महीने की शुरुआत की बताई जा रही है. उसने तस्मानिया के डेवनपोर्ट शहर से बास स्ट्रेट के किंग द्वीप तक विमान उड़ाया. यह मुद्दा तब सामने आया जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान में सवार पायलट से संपर्क नहीं कर पाया. पायलट की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई. लेकिन ये बड़ी लापरवाही है जो नहीं होनी चाहिए.