Home Blog Page 2699

मुंबई में मूसलाधार बारिश- रद्द की गईं ट्रेनें, अगले 24 घंटे तक रेड अलर्ट जारी

0

 मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार हे रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। करीब 20 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं और कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ। महाराष्ट्र में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया।भारी बारिश के कारण NDRF टीमें अलर्ट पर हैं। पश्चिम रेलवे, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि तीन ट्रेनें, सूरत-मुंबई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल-सूरत, और बांद्रा टी-वीएपीआई नालसोपारा को भारी बारिश और जलभराव के कारण रद्द कर दी गई हैं।

इससे पहले बुधवार को भी हवाई अड्डे से लगभग 20 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और 280 अन्य उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों से पश्चिमी महाराष्ट्र के बांधों में पानी के प्रवाह पर नजर रखने के लिए कहा है, जहां पिछले महीने कुछ जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इससे पता चलता है कि मुंबई में बारिश कितनी भयंकर हो गई है। हमने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे और पालघर जिलों सहित राज्य के विभिन्न स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और पुलिस लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रयास करने में जुटी है।

गरीब बच्चों को कॉपी-किताब दिलाने के लिए टीचर ने बेचे अपने गहने

0

आज हम आपको एक ऐसी टीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने गरीब बच्चों को केवल किताबें दिलाने के लिए अपने गहने बेच दिए । बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला तमिलनाडु का है और इस टीचर का नाम अन्नपूर्णा मोहन है । स्कूल की शिक्षा के तौर-तरीके से उन्हें काफी कष्ट पहुंचता था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अन्नपूर्णा बताती हैं कि मैं देखती थी कि ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों की शिक्षा के लिए कॉन्वेंट स्कूलों का सहारा लेते थे । उन्हें लगता था कि कॉन्वेंट स्कूलों में शिक्षा का तौर-तरीका मार्डन जमाने का है । जिसके कारण बच्चों की संख्या काफी कम होने लगी थी ।

अन्नपूर्णा ने शुरुआत में बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना शुरू किया । स्कूल में बच्चों को अच्छा और इंट्रेस्टिंग इनवायरमेंट देने के लिए एनर्जेटिक कलर्स में स्कूल की पेंटिंग करवाई । जिसके बाद दिवारों पर बच्चों की जरूरतों के हिसाब से चित्रकारी करवाई । छोटे बच्चों के क्लास रूम में कार्टून बनवाए । अन्नपूर्णा बताती हैं कि ‘जब मैंने स्कूल को सजाने और संवारने का कम शुरू किया तो काफी जल्द ही लोगों की जिज्ञासा स्कूल के प्रति बढ़ने लगी । कुछ पेरेंट्स ने बच्चों का एडमीशन भी करवा दिया, जिसके बाद तो अन्नपूर्णा में जैसे नई जान आ गई हो ।

इस शौक को पूरा करने के लिए लोग पी रहे है ‘बिच्‍छू का जहर’

0

आज हम आपको एक ऐसी जगह और वहां पर रहने वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर लोग अपने एक शौक को पूरा करने के लिए बिच्छु के जहर का सेवन कर रहे है । दोस्तों, पाकिस्‍तान दुनिया के नजर में आतंकवाद पैदा करने वाला देश माना है जाता है। जिस पर कई देशों ने अपनी मोहर भी लगा दि है । लेकिन हाल ही में पाकिस्तान से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है । मिली जानकारी के अनुसार यहां के लोग नशे की लत को पूरी करने के लिए और नशे की चरम तक जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि, यहां के लोग नशे की लत के लिए सिगरेट में बिच्छू भरकर पी रहे हैं ।

मीडिया में आई खबर के अनुसार नशे करने वालों को कहना है कि वो जब इस तरह का नशा सेवन करते है तब उन्‍हें एक दूसरी दुनिया का अनुभव होता है । इसके आगे उनका कहना है कि ये नशा करीब 10 घंटे तक रहता है । वहीं इस प्रकार के नशे पर कहा जाता है कि ऐसा करना पहले छह घंटे के दौरान काफी दर्दनाक हो सकता हैं । कुछ विशेषज्ञों ने बताया है कि, इस दौरान नशे करने वालों की मौत भी हो सकती है ।

कश्मीर को बड़ी राहत, मोबाइल, इंटरनेट के बाद घाटी में अब टेलीफोन सेवाएं भी बहाल

0

आर्टिकल-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से बढ़े तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में अब स्थिति सामान्य होती दिखाई दे रही है। मोबाइल (Mobile Services) और इंटरनेट सेवा (Internet Services) कश्मीर (Kashmir) के ज्यादातर हिस्सों में चालू कर दिए जाने के बाद घाटी के ज्यादातर इलाकों में टेलीफोन सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है।

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल सेवाएं बहाल किए जाने के बाद अब कूपवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी टेलीफोन सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि इस तनावपूर्ण हालात में भी जिस तरह से जनता ने धैर्य बनाए रखा, उसके हम आभारी हैं। इसी के साथ उन्होंने कश्मीर की जनता को इससे हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।

आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद से ही कश्मीर में टेलीफोन कनेक्टिविटी पर सरकार ने रोक लगा दी थी तथा दावा किया जा रहा था कि जल्द ही इस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। घाटी के हालात पर गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है।

गृह सचिव जल्द ही जल्द ही करेंगे दौरा : हालात सामान्य होते के बाद गृह सचिव जल्द ही कश्मीर घाटी का दौरा करेंगे। यहां योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। सामान्य होते हालात के मद्देनजर किसी न किसी स्तर पर कुछ न कुछ ढील दी जा रही है।

लैंडलाइन सेवा भी बहाल : रोहित कंसल (प्रिंसीपल सेक्रेटरी, जम्मू-कश्मीर, प्लानिंग, मॉनिटरिंग और डेवलपमेंट) का दावा है कि पिछले सप्ताह 81 प्रतिशत थानों से सरकार ने पाबंदियां हटा ली थीं और अब बढ़ाकर 92 प्रतिशत कर दिया गया है। दूसरी ओर जम्मू और लद्दाख में दिन में कोई भी प्रतिबंध नहीं है और घाटी में लैंडलाइन सेवा भी बहाल कर दी गई है।

9 करोड़ के आलिशान बंगले को महज 700 रूपये में बेच रहा था मालिक, लेकिन.

0

क्या कभी आपने सुना है कि, कोई इंसान अपने 9 करोड के बंगले को कम कीमत में बेच दे नहीं ना, लेकिन अमेरिका में 100 साल पुराने एक बंगले को 10 डॉलर में बेचने की खबर पिछले साल काफी वायरल हुई थी । हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी रखी गई थी कि छह बेडरूम वाला ये बंगला जो भी खरीदेगा, उसे ये बंगला कहीं और शिफ्ट करना पड़ेगा । इस प्रॉपर्टी की ओनर एक रियल स्टेट कंपनी यहां आठ अलग-अलग मकान बनाना चाहती है । दरअसन, ‘प्लीजेंट एवेन्यू’ नाम का ये बंगला न्यूजर्सी के मॉन्टक्लेयर में मौजूद है ।

ये बगंला 3900 स्क्वेयर फुट में बना हुआ है और इस बंगले में 6 बेडरूम, तीन बाथरूम, टेनिस कोर्ट और कैरेज हाउस के साथ बहुत कुछ है। बंगले के आसपास करीब ढाई एकड़ जमीन है । प्रॉपर्टी के लिहाज से जिस मॉन्टक्लेयर इलाके में ये बंगला मौजूद है, वो इतना महंगा है कि यहां के तकरीबन सभी बंगले करोड़ों की कीमत में बिके हैं । प्लीजेंट एवेन्यू भी ऐतिहासिक तौर पर काफी अहम है। ये पहले अफ्रीकी अमेरिकी एथलीट और फुटबॉल टीम के कैप्टन ऑब्रे लेविस का था। लेविस एफबीआई के पहले अश्वेत सदस्य भी थे।

रियल स्टेट एजेंट लॉरेन व्हाइट के मुताबिक, इस बंगले को शिफ्ट करने में हजारों डॉलर तक का खर्च आएगा। हालांकि, सिर्फ यही खर्च नहीं है। इसे शिफ्ट करने में होने वाले नुकसान की मरम्मत और सुधार भी जरूरी है ।

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में पहली हिंदू महिला पुलिस अफसर बनीं पुष्पा कोहली

0

 पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू लड़की को सिंध पुलिस में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, सिंध पुलिस में अधिकारी बनकर इतिहास रचने वाली इस हिंदू लड़की का नाम पुष्पा कोहली है। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुष्पा कोहली को सिंध प्रांत में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात किया गया है। इस खबर को मंगलवार को ट्विटर पर पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने शेयर किया था।

देव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सिंध पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रतियोगी परीक्षा पास कर सिंध पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनने वाली पुष्पा कोहली पहली हिंदू लड़की हैं।’ इससे पहले जनवरी में हिन्दू सुमन पवन बुदानी को दीवानी और न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह पाकिस्तान में हिंदू समुदाय से जज बनने वाली पहली महिला हैं। सिंध के शहदादकोट की रहे वाली बोदानी ने सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में 54वां स्थान हासिल किया था।

View image on Twitter

आपको बता दें कि हिंदू समुदाय पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में लगभग 75 लाख हिंदू रहते हैं। इस मुल्क की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में रहती है। एक हिंदू महिला का पुलिस अधिकारी बनना पाकिस्तान जैसे देश के लिए एक बड़ी बात है क्योंकि यहां अक्सर अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक मुसलमानों के हाथों प्रताड़ित होना पड़ता है। आए दिन पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के अगवा करने और जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन की खबरें आती रहती हैं।

पिता के शव के साथ दुल्हन ब्याहने आया बेटा, जानिए क्या है मामला.

0

आमतौर पर देखते है कि लोग शादियों में कुछ अलग करने की कोशिश करते है। लेकिन उनके अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते है। हमारे समाज के मुताबिक माना जाता है है कि अगर शादी वाले परिवार में किसी की अचानक मौत हो जाती है तो शादी की तारिख आगे बढ़ाती जाती है

या फिर एक दो लोगों के साथ ही शादी करके दुल्हन को लेकर आ जाते है। लेकिन हाल ही में एक चौंका देने वाला मामला सामने आय़ा है। जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर शादी के दौरान पिता की मौत हो गई। जिसके बाद बेटे ने न केवर शादी की बल्कि अपने पिता के शव के साथ बारात भी लेकर गए और उसके सामने ही सात फैरे लिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला तमिलनाडु के विल्लुपुरम से सामने आया है जहां बेटे की शादी से पहले पिता की मौत हो गई, जिसके बाद अपनी पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने पिता के शव को सामने रखकर सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि 31 साल के अलेक्शजैंडर की शादी दो सितंबर को होनी थी।

लेकिन अचानक ही दूल्हे के पिता देवमणि की मौत हो गई। बेटे की शादी को लेकर बहुत खुश थे और तैयारियों में जुटे थे। उनकी इच्छा थी कि वह धूमधाम से बेटे की शादी करें, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बेटे ने फैसला लिया की वो अँतिम संस्कार करने से पहले अपने पिता के सामने ही शादी करेगा

और उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करेगा। बेटे ने अपने ससुराल में इसकी इजाजत ली।

वह अलेक्जेंडर के प्रस्ताव पर शादी करने को राजी हो गईं। दोनों पक्षों ने शादी की तैयारियां की। बारात निकली। अन्नपूर्णानी शादी के बंधन में बंध गए।

शरीर के लिए आवश्यकता होती है अलग-अलग प्रोटीन की

0

प्रोटीन्स आपकी सेहत के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि हमारी शरीर को प्रोटीन्स की बहुत आवश्यकता पडती हैं। ये शरीर के लिए एक ऊर्जा स्रोत होते हैं। हर शरीर के लिए अलग-अलग प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

एक सामान्य स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए उसके प्रति किलोग्राम भार की तुलना में 0.8 ग्राम से एक ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी है तो उसके लिए उच्च प्रोटीन युक्त भोजन हानिकारक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौनसे प्रोटींस आपके लिए जरूरी है।

– एक कप चावल या फलियों के सेवन से 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अधिकतर फलियों में कम मात्रा में अमिनो एसिड मेथलोनीन तथा अधिक मात्रा में अमीनो एसिड लिसिन होता है जबकि चावल में कम मात्रा में लिसिन एवं अधिक मात्रा में मेथलोनीन होता है। चावल और फलियों के साथ सेवन से संपूर्ण प्रोटीन मिलता है।

-आधा कप सोया में 15 ग्राम प्रोटीन होता है। सोया अपने आप में पूर्ण प्रोटीन है। अगर आपको थायराइड या कैंसर की समस्या है तो सोया के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह लीजिए।

-चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के प्रमुख स्रोतों में से एक है। चिया सीड्स में अन्य बीजों और बादाम आदी से अधिक फाइबर पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 2 चम्मच चिया सीड्स के सेवन से चार ग्राम प्रोटीन मिलता है। वजन कम करने में भी इससे मदद मिल सकती है।
-एक कप कूटू के आटे में छ: ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है तथा ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

-एक पीटा ब्रेड तथा दो चम्मच काबुली चने के छोले में छह ग्राम प्रोटीन मिलता है। गेहूं और चावल में अमीनो एसिड लिसिन की कमी होती है, जबकि छोले में प्रचुर मात्रा में लिसिन होती है।

– 2 चम्मच हेम्प सीड्स में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स, मैग्निशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं। यह ओमेगा तीन जैसे आवश्यक फैटी एसिड्स के भी स्रोत हैं।

बाउंसर बेटे ने पिता के सीने में उतारी 3 गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिल्ली में द्वारका डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने अपने ही पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने ही पिता की 3 गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाउंसर बेटे अमित उर्फ विक्की ने अपने पिता के सीने में गोलियां उतार दीं.

27 अगस्त, 2019 को खेड़ा डाबर गांव के जाफरपुर कलां पुलिस थाने में एक बेटे के द्वारा बाप की हत्या कर फरार होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की खोज में लग गई.

पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई बार छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. लगातार खोजबीन और कड़ी निगरानी के चलते पुलिस को सूत्रों से आरोपी के बारे में जानकारी मिली.

जानकारी के जरिए पुलिस टीम ने आरोपी को एक मोटर साईकिल, पिस्टल और कई कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी अमित उर्फ विक्की पर एक मामला पहले से ही दर्ज है. पूछताछ के पता चला कि यह बाउंसर रहा है और जिम ट्रेनर भी रह चुका है. पिता से वह परेशान था, क्योंकि मां की बेइज्जती उसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी.

बार-बार पिता द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करना आम बात हो गई थी. इससे तंग आकर बेटे ने अपने पिता की दिनदहाड़े 3 गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी बेटे ने कोई और गुनाह तो नहीं किया है.

मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से दिल और कैंसर की बीमारी का टलता है खतरा

0

हर रोज सूखे मेवे खाने चाहिए, इससे आप दिल की बीमारी को दूर कर सकते हैं।मेवों की पौष्टिकता से सभी परिचित हैं, लेकिन शायद ही किसी को अनुमान होगा कि वे दिल के दौरे और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का जोखिम भी कम कर सकते हैं।

अध्ययन के अनुसार 
अगर अध्ययन की माने तो हर रोज कम से कम 20 ग्राम यानी मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से दिल की बीमारी, कैंसर तथा अकाल मौत का खतरा कम हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से मेवे खाने से श्वसन संबंधी रोगों तथा मधुमेह से मौत होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

इन अध्ययनों में कुल 8.19 लाख लोग शामिल हुए थे। इनमें से 12 हजार से अधिक लोग दिल की धमनी की बीमारी से पीड़ित थे।जबकि 18 हजार लोग दिल से जुड़ी अन्य रोगों के तथा 9 हजार लोग आघात के मरीज थे। कैंसर और अकाल मौतों के 85 हजार से अधिक मामले भी इनमें शामिल थे।