Home Blog Page 2708

वाहन का चालान नहीं भरा तो होगी जेल

0

देशभर में एक सितंवर से नए ट्रैफिक नियम और जुर्माना दर लागू होने के बाद यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तो कर रही है साथ ही नई दरों से खूब चालान भी कर रही है। वहीं रांची में कार्रवाई तीन सितंबर से शुरू हुई। इसकी वजह यह रही कि ट्रैफिक पुलिस की मशीनों में अपडेट नहीं थीं। लेकिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम में पुलिस के द्वारा हो रही कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

15 हजार की स्कूटी 23 हजार का चालान

बता दें कि मंगलवार को गुड़गांव की ट्रैफिक पुलिस ने कागजात न होने की स्थिति में एक स्कूटी का 23 हजार रुपये का चालान काट दिया है। लेकिन स्कूटी काफी पुरानी थी जिसकी कीमत महज 15 हजार रुपए है। स्कूटी दिल्ली की गीता कॉलोनी के रहने वाले दिनेश मदान थीं, वह किसी काम से गुड़गांव गये थे। उन्होंने सर्विस रोड पर उन्होंने हेलमेट उतार दिया। पुलिस ने रोका और कागजात मांगे। पर उनके पास कागजात नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने 23 हजार रुपये का चालान काट दिया।

रांची में पहला चालान 6000 का कटा

झारखंड की राजधानी दिल्ली में नए नियमों के तहत पहला चालान 6000 रुपए का काटा गया है। दरअसल रांची में तीन सितंवर यानी मंगलावार से यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों का चालान कटना शुरू हुआ है।

नए नियम के तहत रांची में पहला चालान स्कूटी (JH01BH-3597) सवार एक महिला का काटा गया है। महिला स्कूटी पर दो लोगों की पीछा बैठा रखा था साथ लेकिन उसके पास ड्राइवर लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 5000 रुपए का चालान ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने और 1000 रुपये का ट्रिपल राइड के लिए यानी कुल 6 हजार रुपए का चालान काट दिया। हालांकि, पहला चालान का पेमेंट अभी नहीं हुआ है.

मेदिनीनगर में कटे 1 लाख से ऊपर के चालान

तीन सितंवर को मेदिनीनगर में पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर से 125 लोग का चालान काटा। यह सभी दो पहिया वाहन के बिना हेलमेट पहने चला रहे थे। पुलिस ने जांच के उनके वाहन को जब्त कर लिया और नए अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया। बता दें कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने पर नए नियाम के तहत 1000 रुपये जुर्माना का प्रावधान है। जुर्माना के रूप में 1.25 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

वाहन का चालान नहीं भरा तो होगी जेल

बता दें कि लोग चालान की भारी भरकम राशि को देखकर लोग अपने वाहनों को जब्त करा रहे हैं। लेकिन इससे उनकी परेशानी खत्म नहीं होगी। ऐसे लोगों के लिए टैफिक पुलिस कोर्ट में मामला भेजने की तैयारी कर रही है। कोर्ट मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन के आधार पर सजा देने के साथ ही वाहन की नीलामी करेगी।

समुद्र में मिला China में इस्तेमाल होने वाला समुद्री जीव Sea Cucumber तमिलनाडु coastal gaurd को मिली बड़ी सफलता

0

Sea Cucumber 1000 डॉलर से लेकर 3000 डॉलर प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले इस समुद्री जीव को तमिलनाडु कोस्टल पुलिस ने एक मर्चेंट बोट से बरामद किया ।

Coastal Police ने 500 kg Sea Cucumber को coastal Police द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए इसे फिर से समुद्र में छोड़ दिया गया ।

इतनी बड़ी मात्रा में Sea Cucumber का पाया जाना coastal Police की एक बड़ी उपलब्धि है जबकि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है ।

Sea Cucumber के बारे में बताया जा रहा है कि यह इतना महंगा होता है कि इसके लिए मछुवारे अपनी जान पर भी खेल जाते हैं ।

Sea Cucumber के बारे में बताया जाता है कि इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कई सारे मिनरल्स होते हैं और खास कर चाइना में इसका बहुत बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है ।

नए ट्रैफिक नियम के तहत 15 हजार की स्कूटी पर लगा 23 हजार का जुर्माना, परेशान मालिक ने कहा- कैसे चुकाऊंगा

0

देश में नए ट्रैफिक नियम लागू हो चुके हैं और ट्रैफिक नियम को तोड़ना अब कितना भारी पड़ेगा, यह गुरुग्राम में देखने को मिला। दिल्ली के रहने वाले दिनेश मदान पर 23 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। पीड़ित शख्स दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रहता है, यह चालान गुड़गांव जिला कोर्ट के पास हुआ।

दरअसल, दिल्ली निवासी द‍िनेश मदान हर‍ियाणा की गुरुग्राम में कोर्ट में काम करते हैं। सोमवार को वह क‍िसी काम के ल‍िए अपनी स्कूटी लेकर निकले तो ट्रैफिक पुल‍िस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोका। ट्रैफिक पुलिस ने ब‍िना हेलमेट के न‍िकले द‍िनेश से जब गाड़ी का रज‍िस्ट्रेशन, लाइसेंस, एयर पॉल्यूशन एनओसी, हेलमेट और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में पूछा था उनके पास कागज के नाम पर कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा क‍ि वह कुछ समय बाद कागजात उपलब्ध करा देंगे लेक‍िन ट्रैफिक पुलिस ने उनका 23 हजार रुपये का चालान काट दिया।

आप सोच रहे होंगे कि 23 हजार का चार्ज क्यों लगा। चलिए आपको समझाते है कि कैसे लगा। नए ट्रैफिक नियम के अनुसार ब‍िना हेलमेट के एक हजार रुपये, ब‍िना ड्राइव‍िंग लाइसेंस के 5 हजार रुपये, ब‍िना इंश्योरेंस के 2 हजार रुपये, ब‍िना रज‍िस्ट्रेशन के 5 हजार और एयर पॉल्यूशन एनओसी न होने पर 10 हजार रुपये का चालान कटे। इन पैसों को जोड़ने पर बिल बनते हैं कुल 23 हजार रुपये, जो अब दिनेश को देने होंगे।

इस चालान काटे जाने परेशान दिनेश के पास 23 हजार रुपए नहीं थे, जिसके बाद स्कूटी को ट्रैफिक पुल‍िस ने जब्त कर ली और अब मामला कोर्ट पहुंच गया है। दिनेश ने कहा कि उनकी स्कूटी की कीमत फिलहाल 15 हजार रुपये है। उनका कहना है कि वो मिडिल क्लास से आते हैं और 15 हजार की स्कूटी के लिए 23 हजार का चालान नहीं देंगे।

लॉन्च होने से पहले सामने आई हुंडई की इस नई जनरेशन कार की कुछ तस्वीरे

0

साउथ कोरिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई नई जनरेशन हुंडई आई10 को ग्लोबली पेश करने वाली है। पेश होने से पहले ही यह कार सामने आई है और इसके फीचर्स पता चले हैं। इस जैसी ही कार भारत में हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस के नाम से उतारी गई है। यूरोप के लिए हुंडई आई10 और भारत के लिए ग्रैंड आई10 नियोस। यह दोनों कार एक ही प्लैटफॉर्म पर तैयार की गई हैं, लेकिन एक दूसरे से काफी अलग भी हैं। इन दोनों कारों में इंजन से लेकर कई फीचर्स अलग-अलग हैं।

यूरोप में आई10 के हैडलैंप्स और प्रोजेक्टर हैडलाइट्स एक जैसी हैं। वहीं इसमें दी गई ग्रिल अलग है, एलईडी डीआरएलएस अलग हैं और लोवर बंपर भी अलग है। इसके साथ ही इसमें अलग एलॉय व्हील और लोवर प्रोफाइल टायर दिए हैं। भारत में 16 इंजन एलॉय व्हील दिए गए हैं और भारत में 15 इंचन के एलॉय व्हील दिए गए हैं। यूरोप की आई10 में क्रॉम हैंडल्स, अलग टेल लैंप्स और रियर बंपर दिए गए हैं।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो नई आई10 में 1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 66 hp की पावर और 96 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा दूसरे अधिक पावरफुल ऑप्शन में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82hp और 118nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन में आएंगे।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो यूरोप में आई10 में फॉरवर्ड कॉलिशन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीप असिस्ट सिस्टम, हाई बीम असिस्ट, इंटेलीजेंट स्पीड लिमिट वार्निंग और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यूरोप में नई जनरेशन आई10 ब्रास, ड्रैगन रेड, फैंटम ब्लैक, एक्वा फिरोजा, स्टार डस्ट, पोलर व्हाइट, चैंपियन ब्लू, स्लीक सिल्वर, स्लेट ब्लू और टोमैटो रेड जैसे 10 कलर ऑप्शन में आएगी। इसके अलावा ब्लैक या रेड रूफ का ड्यूल टोन कलर भी ऑप्शन में है। भारत में i10 NIOS को 6 कलर ऑप्शन और 2 ड्यूल टोन (केवल काली रूफ) में पेश किया गया है।

अधेड़ शख्स ने 10 साल की बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप, घर में अकेली थी मासूम

0

55 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति (Old Man) ने 10 साल की बच्ची से बलात्कार (Rape) किया है. पूरी घटना कोतवाली इलाके की है. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास एक बुजुर्ग महिला के घर में टीवी देखने जाती थी. वारदात के दिन घर पर कोई नहीं था. बुजुर्ग ने बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाते हुए इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले बच्ची को बलपूर्वक जमीन पर लिटाया, फिर जान से मारने की घमकी देते हुए उसे साथ रेप किया. पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई (Beating) भी की. फिलहाल पुलिस (Police) ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.

अंबिकापुर (Ambikapur) के थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ द्वारा पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने पिता और मां के साथ ससुराल ग्राम में अलग मकान में रहती है. कुछ दूरी पर ही एक घर में उसकी दादी रहती है, जहां वो अक्सर टीवी देखने जाया करती थी. वारदात के दिन दादी सहित अन्य लोग रोपा लगाने खेत की ओर गए हुए थे. इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था. बताया जा रहा है कि आरोपी ननका (55 वर्ष) घर में घुस गया. आरोपी ने बच्ची को जमीन में बलपूर्वक लिटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में पहले तो कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इधर जैसे ही गांव के लोगों को घटना की सूचना मिली उनका आक्रोश बढ़ गया और ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर कोतवाली और डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

छत्तीसगढ़ पेंशन पाने 80 साल के बुजुर्ग काट रहे कलेक्टोरेट का चक्कर

0

पेंशन राशि का नियमित भुगतान नहीं होने से 70 से 80 साल के बुजुर्गों को कलेक्टर कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। कोरबा ब्लॉक के ग्राम मदनपुर के 23 बुजुर्गों को पिछले 13 माह पेंशन की राशि नहीं मिली है। शिकायत करने में ज्यादातर महिलाएं थीं, जिन्हें विधवा पेंशन के तहत भुगतान किया जाना है।

बुजुर्गों ने बताया कि पेंशन योजना में उनका नाम जुड़ गया है। इसके अलावा बैंक में खाता भी खोला जा चुका है। आधार नंबर भी खाता में जोड़ दिया गया है। इसके बाद भी राशि उनके खाते में प्रदाय नहीं की जा रही है। बुजुर्गों का कहना कि ऑनलाइन भुगतान में समस्या बताकर गांव के सचिव और सरपंच राशि का आहरण कर रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि उनकी पेंशन राशि खाते में प्रदाय की जाए, ताकि वे खुद आहरण कर सकें। शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं में उतरा, अमीना, शशी आदि महिलाएं शामिल थीं। विडंबना यह भी है उम्रदराज बुजुर्गों को लंबी दूरी तय कर कलेक्टोरेट आना पड़ रहा है। यह समस्या केवल मदनपुर की ही नहीं बल्कि अन्य कई गांव की है।

स्थाई विकल्प निकालने में विभागीय अधिकारियों की ओर से रुचि नहीं लिए जाने के कारण बुजुर्गों को पेंशन योजना का सही लाभ नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग से बुजुर्गों का वेरिपिᆬकेशन नहीं कराए जाने से पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। समाजा कल्याण विभाग का सचिवों पर कोई नियंत्रण नहीं है। पंचायत के कर्मचारी होने के कारण उन्हें विभाग के अधिकारी के आदेश से कोई सरोकार नहीं होता। इस मामले में पंचायत अधिकारियों की ओर से सुध नहीं लिए जाने से बुजुर्गों का अहित हो रहा है।

अमित जोगी का विवादों से पुराना नाता, 2003 में दर्ज हुआ था हत्या का केस

0

जूनियर जोगी यानी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित कई बार गंभीर आरोपों के घेरे में आते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पहले राजनीतिक हत्याकांड (जग्गी) में भी अमित पर हत्या समेत अन्य धारों में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की सीबीआइ ने जांच की थी। 2014 के चर्चित अंतागढ़ टेपकांड में भी अमित आरोपित हैं। अमित पर अब तक करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न् थानों में राजनीकि कारणों से दर्ज एफआइआर भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ में 2003 में हुई रामअवतार जग्गी को प्रदेश इतिहास का पहला राजनीतिक हत्याकांड माना जाता है। जग्गी एनसीपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष थे। अमित इस मामले में आरोपित थे। इसकी जांच पहले राज्य पुलिस ने की फिर सीबीआइ को सौंपा गया था। इस मामले में कोर्ट ने 2007 में अमित को दोष मुक्त करार दे दिया।

फिलहाल अमित पर एक और चर्चित राजनीतिक मामले अंतागढ़ टेपकांड में केस चल रहा है। 2014 के इस घटनाक्रम की राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नए सिरे से जांच की जा रही है। सरकार ने एसआइटी गठित की है जो जोगी पिता-पुत्र के साथ अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मंगतू राम पवार और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दमाद पुनित गुप्ता का वाइस सैंपल लेने रायपुर के कोर्ट में आवेदन लगाया है। इस प्रकरण की सुनवाई चल रही है।

आरोपों के घेरे में बड़े जोगी भी

अमित ही नहीं उनके पिता अजीत जोगी भी कई मुकदमों में घिर चुके हैं। जोगी चर्चित विधायक खरीद- फरोख्त कांड में आरोपित बनाए गए थे। 2003 के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला था। इसके बाद जोगी पर पैसे का लालच देकर भाजपा के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा। मामले में सीबीआइ जांच हुई और सीबीआइ ने क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दिया। फिलहाल जोगी अंतागढ़ मामले में आरोपित हैं।

अमित पर दर्ज मुकदमें

अमित ने 2013 में मरवाही सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान जमा किए गए शपथपत्र में उन्होंने अपने खिलाफ एक दर्जन मामलों की जानकारी दी थी। इसमें जग्गी हत्याकांड भी शामिल था। इसके अलावा 2012 में बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में शराबबंदी को लेकर धरना-प्रदर्शन के मामले में जुर्म दर्ज हुआ था।

2012 में ही कोरबा सिटी कोतवाली अमित के खिलाफ दो केस दर्ज हुए। इसमें एक शांति भंग करने की आशंका और दूसरा पुलिस कर्मियों के साथ उलझने के कारण। दुर्ग में भी नगर निगम के घेराव के कारण 2012 में अमित के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

सुकमा में कांग्रेस पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान भी कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज हुआ, उसमें अमित भी शामिल थे। 2011 में जांजगीर-जांपा के बाराद्वार और बलौदा में केस दर्ज हुआ। रायगढ़ के छाल थाना में भी एक केस दर्ज हुआ था।

बिलासपुर के कोनी थाना में भी शांति भंग की आशंका पर अमित के खिलाफ केस दर्ज हुआ। 2011 में शराब दुकान का विरोध और सड़क निर्माण की मांग के कारण दो मुकदमे दर्ज हुए थे। 2018-19 के दौरान भी उन पर शराब दुकान का विरोध सहित अन्य कारणों से कुछ और मुकदमे दर्ज हुए हैं।

छत्तीसगढ़ : अमित जोगी : रात में गोपनीय बैठक, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

0

 भाजपा नेत्री समीरा पैकरा के सोमवार को एसपी आफिस में धरना-प्रदर्शन के बाद से ही अमित जोगी की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। हालांकि एसपी ने इसे गोपनीय रखा था। यही वजह है कि थानेदारों को भी इसकी भनक नहीं थी।

एसपी ने रात में पुलिस अफसरों को कॉल किया और सभी की लॉ एंड आर्डर ड्यूटी लगा दी थी। यही वजह है कि सुबह से ही सभी थानेदारों को पुलिस लाइन में तलब किया गया था। गिरफ्तारी का विरोध करने पर जोगी समर्थकों के खिलाफ भी शिकंजा कसने का फरमान जारी किया गया।

सोमवार रात एसपी प्रशांत अग्रवाल ने थानेदारों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अमित की गिरफ्तारी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन थानेदारों को तैयार रहने के लिए इशारा मिल गया था। इससे थानेदार भी परेशान थे कि आखिर क्या होने वाला है, जिसके लिए उन्हें अलर्ट किया गया है।

इस बीच देर रात एसपी अग्रवाल ने एडिशनल एसपी सिटी ओपी शर्मा व एडिशनल एसपी ग्रामीण संजय कुमार धु्रव को तलब किया। इस दौरान गोपनीय बैठक हुई। इसमें अमित को सुबह गिरफ्तार करने की रणनीति तैयार करने कहा गया। इस पूरे मामले से थानेदार समेत पूरा अमला अनभिज्ञ रहा। सुबह जब सभी मरवाही सदन पहुंचे और बंगले को घेरा गया तब उन्हें पता चला।

शहर में समर्थकों को पकड़ने घूमती रही पुलिस

समीर अहमद को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस जोगी समर्थकों की तलाश करती रही। दअरसल पुलिस को आशंका थी कि जोगी समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर उत्पात मचा सकते हैं। लिहाजा थानेदारों के साथ ही पुलिसकर्मियों को उनकी धरपकड़ करने का फरमान जारी किया गया था। इसके चलते समर्थक बाहर नहीं निकल पाए।

लाइन से भेजा गया अतिरिक्त बल

सुबह करीब नौ बजे गौरेला के एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी, टीआइ डीके कुर्रे अमित को हिरासत में लेकर गौरेला के लिए रवाना हुए। इससे पहले ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल गौरेला के लिए रवाना कर दिया गया था। मरवाही सदन में मौजूद पुलिस अफसर व थानेदार भी उनके पीछे-पीछे गौरेला के लिए रवाना हो गए। पुलिस अफसर व उनकी टीम अमित जोगी के पहुंचने के पहले ही गौरेला थाना पहुंच गए और थाने को छावनी में तब्दील कर दिया।

छत्तीसगढ़ : कार्यमुक्त होने से पहले SP ने जारी की थी तबादला सूची, IG ने किया निरस्त

0

स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त होने से पहले सूरजपुर के तत्कालीन एसपी गिरजा शंकर जायसवाल ने 15 पुलिस आरक्षकों का तबादला किया था। अब स्थानांतरण के बाद एसपी द्वारा जारी तबादला सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से उक्त तबादला सूची को निरस्त कर दिया है। साथ ही सूरजपुर के वर्तमान एसपी को संबंधित पुलिसकर्मियों को पूर्व पदस्थापना स्थल में पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी आदेशित किया है।

सूरजपुर के तत्कालीन एसपी गिरजा शंकर जायसवाल ने बीते 14 अगस्त 2019 को एक तबादला आदेश जारी किया था। इस तबादला सूची में 15 पुलिस आरक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पदस्थ किया गया था। कई आरक्षकों को पुलिस लाइन से फील्ड में कार्य करने का अवसर दिया गया था, जिस तारीख को एसपी ने यह आदेश जारी किया, उससे पहले उनका तबादला हो चुका था।

वे सूरजपुर जिले से कार्यमुक्त नहीं हो सके थे। तबादला के बाद एसपी द्वारा जारी सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया था। आरोप लग रहा था कि सेटिंग के आधार पर यह तबादला किया गया है। विवादों बढ़ता देख सूची को आखिरकार सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल ने निरस्त कर दिया है। हालांकि इस आदेश में सूची को निरस्त करने का कारण प्रशासनिक बताया गया है।

ये हैं संसार के पांच सबसे महंगे नोट, जानिए किसकी कीमत है सबसे अधिक

0

आप यह मत समझिए कि अमेरिका के डॉलर में ही सबसे महंगे नोट जारी किए जाते हैं। आज हम आपको संसार के पांच ऐसे नोटों की जानकारी देंगे जिनकी कीमत डॉलर से काफी ज्यादा रहती है। आइए शुरू करे-

5.जिब्राल्टर पाउंड

जिब्राल्टर पाउंड स्पेन के दक्षिणी-पूर्वी स्पेन की सीमा पर स्थित एक छोटा सा देश है, जो आज भी ब्रिटिश संप्रभुता को स्वीकार करता है। यहां की मुद्रा जिब्राल्टर पाउंड है। एक जिब्राल्टर पाउंड की नोट का मूल्य लगभग 87 रुपये 724 पैसा होता है।

4.जॉर्डन दीनार

जॉर्डन दीनार संसार की चौथी सबसे महंगी नोट है। आज के भाव मे एक जॉर्डन दीनार के नोट का मूल्य 101 रुपये 82 पैसा है।

3.ओमानी रियाल

ओमान की मुद्रा ओमानी रियाल संसार की तीसरी सबसे महंगी नोट है। एक ओमानी रियाल का दाम लगभग 187 रुपये 67 पैसा है।

2.बहरीनी दीनार

बहरीनी दीनार में इस समय विश्व के दूसरे सबसे कीमती नोट जारी किए जाते हैं। आज के रेट में एक बहरीनी दीनार का नोट खरीदने के लिए आपको 191 रुपये 73 पैसे देनें पड़ेंगे।

1.कुवैती दीनार

कुवैत की कुवैती दीनार ऐसी मुद्रा है जिसके नोट सबसे कीमती होते हैं। इस समय आपको एक कुवैती दीनार का एकमात्र नोट 212 रुपये 6 पैसे में मिलेगा।