Home Blog Page 2711

प्रधानमंत्री मोदी ईईएफ, पुतिन से वार्ता के लिए रूस पहुंचे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वे वार्षिक ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शिरकत करेंगे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बुधवार शाम मोदी और पुतिन की वार्ता के दौरान कुछ समझौते हो सकते हैं। दोनों नेताओं की वार्ता में रणनीतिक संबंधों को नई गति देने पर फोकस किया जा सकता है।

वार्ता में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश तथा रक्षा, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर फोकस किया जा सकता है।

वार्ता के दौरान जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव पर भी चर्चा हो सकती है। रूस ने मध्यस्थता करने के पाकिस्तान के आग्रह को पहले ही यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है।

मोदी और पुतिन भारत तथा पांच देशों के एक समूह यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) के बीच एक फ्री ट्रेड जोन स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस समूह में रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, अर्मेनिया और बेलारूस हैं। सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था के स्थाई विकास के लिए 2015 में इसका गठन किया गया था। दोनों नेताओं की वार्ता में भारत तथा यूरेशियाई क्षेत्र के बीच आर्थिक संबंध को प्रोत्साहन देने वाले प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है।

रक्षा क्षेत्र में, दोनों देशों के बीच रिश्ता पहले से ही खरीददार और विक्रेता से बदलकर ‘सहयोगी’ के रूप में परिवर्तित हो गया है। इस संदर्भ में भारत में एके-203 राइफलों की एक फैक्ट्री स्थापित की जा रही है।

मोदी वार्ता से पहले यहां एक जहाज-निर्माण इकाई का दौरा करेंगे।

मोदी और पुतिन इससे पहले जून में किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर मिले थे और सहयोग के नए क्षेत्रों के विस्तार पर सहमत हुए थे।

इस साल के ईईएफ में मुख्य अतिथि मोदी कार्यक्रम को कल संबोधित करेंगे।

मोदी ने रवाना होने से पहले कहा कि रूस के फार ईस्ट रीजन (सुदूर पूर्वी क्षेत्र) का उनका दौरा दोनों देशों की विविधिता की इच्छा को बल देगा और हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगा।

मोदी फार ईस्टर्न रीजन जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

नई दिल्ली में एक बयान में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उनकी विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की मजबूत आधारशिला के आधार पर मजबूत संबंध हैं।

मोदी ने कहा, ‘दोनों देश रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा के रणनीतिक क्षेत्रों और अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में बड़े पैमाने पर सहयोग करते हैं। हमारे बीच मजबूत और बढ़ते व्यापारिक और निवेश संबंध हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी मजबूत साझेदारी एक बहु-अक्षीय दुनिया को बढ़ावा देने की इच्छा से जोड़ती है और दोनों देश क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर इस दिशा में काफी करीबी से सहयोग कर रहे हैं। मैं अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन से अपनी द्विपक्षीय साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय तथा आपसी हितों के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना चाहता हूं।’

ज्वेज्दा जहाज निर्माण परिसर के अपने दौरे के बारे में मोदी ने रूस के लिए रवाना होने से पहले ट्वीट्स के माध्यम से कहा, ‘मैं जहाज निर्माण क्षेत्र में रूस की अनुकरणीय क्षमताओं को समझने का महान अवसर पाऊंगा और इस क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाश करूंगा।’

दौरे पर मोदी के ईईएफ बैठक में शामिल होने आए नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करने की संभावना है।

ईएपएफ का आयोजन रशियन फार ईस्टर्न के विकास को गति देने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के विस्तार के उद्देश्य से हर वर्ष किया जाता है। इस साल के आयोजन में आईएएनएस मीडिया पार्टनर होगा।

ईईएफ के दौरान, ‘रूस-भारत’ वार्ता को फोरम के व्यावसायिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में योजनाबद्ध किया गया है, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा, भारत यहां देश की आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन और सांस्कृतिक क्षमता को पेश करने के लिए एक राष्ट्रीय रुख प्रस्तुत करेगा।

Teacher’s Day 2019 : इस कारण 5 सितंबर को मनाया जाता है Teacher’s Day

0

पूरे देश में 5 सितंबर को टीचर्स डे (Teacher’s Day) धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्‍य शिक्षण संस्‍थानों में शिक्षकों के सम्‍मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्‍टूडेंट्स शिक्षकों को तोहफे देकर अपना सम्‍मान प्रकट करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षक दिवस या टीचर्स डे 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है। आइए जानते हैं… 
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस या टीचर्स डे (Teacher’s Day) मनाया जाता है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने-अपने तरीके से शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं। इस दिन स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्‍य शिक्षण संस्‍थानों में शिक्षकों के सम्‍मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्‍टूडेंट्स शिक्षकों को तोहफे देकर अपना सम्‍मान प्रकट करते हैं। हमारे देश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को होती है यही कारण है कि उनकी याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने उनसे कहा कि, वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तब उन्होंने कहा था, मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस सेलीब्रेट किया जाता है। वहीं थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों को मान-सम्मान देकर उनके काम की सराहना की जाती है।

राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को उनके कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाता है। यह पुरस्कार हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

लैंडर विक्रम का दूसरा डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन पूरा, इसरो इतिहास रचने के करीब

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन के बुधवार को सफलतापूर्वक होते ही भारत का पहला मून लैंडर विक्रम सात सितंबर को चांद पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अनुसार, विक्रम का दूसरा डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन बुधवार तड़के 3.42 बजे ऑनबोर्ड संचालन तंत्र का उपयोग करते हुए शुरू हुआ और नौ सेकेंड में पूरा हो गया।

विक्रम लैंडर की कक्षा 35 किलोमीटर गुणा 101 किलोमीटर की है। इसरो ने कहा कि इस ऑपरेशन के साथ ही विक्रम के चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए आवश्यक कक्षा प्राप्त कर ली गई है।

इसरो के अनुसार, विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सात सितंबर को तड़के 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच उतरेगा।

विक्रम के चांद पर उतरते ही रोवर प्रज्ञान उसमें से निकल आएगा और अनुसंधान शुरू कर देगा, जिसके लिए उसे बनाया गया है।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर अपनी 96 किलोमीटर गुणा 125 किलोमीटर की मौैजूदा कक्षा में चांद के चारों तरफ घूम रहा है और दोनों- ऑर्बिटर और लैंडर सही काम कर रहे हैं।

सोमवार दोपहर को विक्रम अपने मातृ-अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 से अलग हो गया था।

भारत द्वारा कुल 978 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत चंद्रयान-2 को भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तृतीय (जीएसएलवी-एमके तृतीय) द्वारा 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, दो बसें जलाईं, स्कूल-कॉलेज बंद

0

कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. शिवकुमार को बुधवार को ईडी राउस एवेन्यू कोर्ट में दोपहर 2 बजे के बाद पेश किया जाएगा. डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

कांग्रेस समर्थक बेंगलुरु में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हाथों पर तख्तियां लेकर अपना विरोध जता रहे हैं.

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद उनके एक समर्थक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. डीके शिवकुमार का यह समर्थक आरएमएल अस्पताल के बाहर अपने नेता की गिरफ्तारी पर चिल्ला रहा था.

वहीं, डीके शिवकुमार ने अपनी गिरफ्तारी पर ट्वीट करके कहा कि ‘आईटी और ईडी के मामले जो मेरे खिलाफ दर्ज कराए गए हैं, वे राजनीति से प्रेरित हैं. मैं बीजेपी के प्रतिशोधात्मक राजनीति से पीड़ित हूं.’

भारत-पाकिस्तान की इन लेस्बियन लड़कियों ने धूमधाम से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज़ वायरल

0

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनातनी चल रही है. इसी तनाव के बीच इन दोनों देशों के एक लेस्बियन कपल (Lesbian Couple) ने आपस में शादी कर ली. दोनों लड़कियों ने आपस में जश्न के साथ शादी की. इनके दोस्त और करीबी लोगों ने शादी के बीच जमकर मस्ती की.

सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं. लोग इन्हें अलग-अलग तरह से बधाई दे रहे हैं.

ये लेस्बियन कपल बियांका (Bianca Maieli) और सायमा (Saima) हैं. इन दोनों के अमेरिका के कैलिफोर्निया में शादी की है. बताया जा रहा है कि क्रिश्चियन समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं बियांका मायली कोलंबियाई-भारतीय हैं. जबकि सायमा पाकिस्तान से हैं. दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला कर लिया.

दोनों ने कैलिफोर्निया में शादी की. बियांका ने शादी में साड़ी पहनी, जबकि सायमा ने शेरवानी. शादी पूरे धूमधाम से की गई. दोनों के दोस्तों ने शादी में जमकर मस्ती की. बियांका लॉस एंजेलेस में डीजे व म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. लॉस एंजेलेस में वह काफी लोकप्रिय हैं.

सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की चर्चा की जा रही है. इनके फोटोज़ वायरल हो रहे हैं.

‘मनमोहन सिंह की सलाह को गंभीरता से लेना ही राष्ट्रहित है’- शिवसेना

0

मंदी की आहट को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं. शिवसेना ने सामना में लिखा है, ‘अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने साहसी कदम आगे बढ़ाया और देश इसे लेकर प्रसन्न है. परंतु कश्मीर और आर्थिक मंदी दो अलग विषय हैं. कश्मीर में विद्रोही सड़क पर उतरें तो उन्हें बंदूक के जोर पर पीछे ढकेला जा सकता है लेकिन आर्थिक मंदी पर बंदूक वैसे तानोगे? मंदी के कारण बेरोजगारी बढ़ेगी और लोग ‘भूख-भूख’ करते सड़क पर आएंगे तब उन्हें भी गोली मारोगे क्या? आर्थिक मंदी पर भक्त चाहे कितना भी उल्टा-पुल्टा कहें तब भी सच के मुर्गे ने बांग दे दी है और मौनी बाबा मनमोहन द्वारा सौम्य शब्दों में कहे गए सच से भी धमाका हो ही गया…

….अर्थव्यवस्था को बुच लग गया है. देश की आर्थिक नब्ज को हाथ में पकड़कर राजनीतिक व्यवस्था को मनमाने तरीके से हांकना खतरनाक है. उद्योग, व्यापार करनेवालों की गर्दन पर छुरी रखने से राजनैतिक पार्टियों को तात्कालिक लाभ हो सकते हैं लेकिन देश गिरता जा रहा है.’

शिवसेना ने सामना में लिखा, ‘विगत कई वर्षों से अर्थव्यवस्था का संबंध पार्टी फंड, चुनाव जीतने, घोड़ा बाजार आदि तक के लिए ही शेष रह गया है, इससे ‘देश की व्यवस्था’ नष्ट हो रही है. आर्थिक मंदी पर राजनीति न करें तथा विशेषज्ञों की मदद से देश को संवारें, ऐसा आह्वान मनमोहन सिंह जैसे बुद्धिजीवी व्यक्ति ने किया है. इनकी सलाह को गंभीरता से लेने में ही राष्ट्र का हित है. इतना ही नही मंदी को लेकर सामना में देश की पहली वित्तमंत्री पर भी निशाना साधा गया है.’

सामना में लिखा है, ‘नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय देश में आर्थिक मंदी की वजह बन रहे हैं, ऐसा मनमोहन सिंह कह रहे हैं. देश की विकास दर गिर रही है. उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी घट गई है तथा लाखों लोगों पर नौकरी गंवाने का संकट आ गया है. फिर भी यह हालात सरकार को भयावह नहीं लगते, ऐसी अवस्था हैरान करनेवाली है. देश की पहली महिला रक्षा मंत्री सीतारमण की पहले सराहना हुई. देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में उन पर की गई पुष्पवर्षा के फूल अभी भी सूखे नहीं हैं. परंतु सक्षम महिला होना तथा देश की अर्थनीति को पटरी पर लाने में फर्क होता है….

….हमारी पहली महिला वित्त मंत्री को कहीं भी आर्थिक मंदी नजर नहीं आती तथा देश में सब कुशल-मंगल है, ऐसा उनका कहना है. आर्थिक ‘मंदी’ पर वह कई बार मौन ही बरतती हैं.

अनुच्छेद 370 पर फिर साथ आया नेपाल, बताया भारत का आंतरिक मामला

0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का बेवजह विरोध कर रहा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार मुंह की खा रहा है। कश्मीर मुद्दे पर उसे किसी भी देश का समर्थन नहीं मिल रहा। वहीं नेपाल ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया है। मालदीव में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि जम्मू कश्मीर के संविधान में परिवर्तन करना भारत सरकार का निजी मामला है। इसलिए, हम इसपर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। 

नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी प्रमुख चिंता उस क्षेत्र में रह रहे नेपाली हैं लेकिन हम खुश हैं कि वे सुरक्षित हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। हम रक्षा संबंधी मामलों में भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। 

ज्ञावली ने कहा कि नेपाल भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द तनाव कम होने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि सार्क के वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते हम सभी सदस्य देशों से बातचीत के माध्यम से विवादों को निपटाने का आग्रह करते हैं। तनाव का बढ़ना समाधान नहीं है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि संघर्ष सबसे खराब विकल्प हैं, जिनसे हर देश को बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आशा की कुछ किरणें होंगी, जो तनाव को कम कर सकती हैं और फिर क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए बातचीत शुरू कर सकती हैं।

‘द व्हाइट टाइगर’ में आएंगे नजर प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव

0

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में पहली बार अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब ‘द व्हाइट टाइगर’ से प्रेरित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे।

इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

प्रियंका ने कहा, “अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई।”

उन्होंने कहा कि वह भारत में फिल्म की शूटिंग करने और राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

वहीं, राजकुमार राव ने कहा कि वह इस वर्ल्ड-क्लास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।

बेटी की ‘लव मैरिज’ से आहत हुआ पिता, करने लगा ऐसी हरकतें

0

पंजाब के पटियाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की लव मैरिज करने से पिता खफा हो गया कि उसके ससुराल वालों के घर के आगे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगा। आरोप है कि उसने लड़के के घर में घुसकर उसके पिता से भी मारपीट की। इस मामले में भादसों थाने की पुलिस ने आरोपित शिंगारा सिंह समेत पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोख सिंह ने भादसों थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पेंटर का काम करता है। करीब चार साल पहले उसने शिगारा सिंह की बेटी के साथ लव मैरिज की थी, जिसके बाद वह लोग डर के कारण गांव से बाहर रहे थे। मई 2019 में शिगारा सिंह व अन्य लोगों ने मिलकर संतोख सिहं के घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस हमले में संतोख के अलावा उसकी मां व बहन जख्मी हुए थे। इस घटना को लेकर दोनों गुटों के बीच पंचायती समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद शिगारा सिंह गाली-गलौच करना व धमकियां देनी बंद नहीं की।

यही नहीं अक्सर संतोख सिंह के घर पहुंचने के बाद बाहर अर्ध नग्न हालत में गालियां निकालने लगा था। इस घटना की वीडियो बनाने के बाद इन लोगों ने मामले को नजर अंदाज किया लेकिन शिगारा की हरकतें बंद नहीं हुई और वह गांव में अ‌र्द्धनग्न हालत में घूमने लगा। गत दिवस भी अर्धनग्न हालत में घूमते समय संतोख सिंह के खिलाफ बोलने लगा, जिस वजह से पुलिस ने शिंगारा को हिरासत में ले लिया। थाना भादसों के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित का परिवार फरार है।

केजरीवाल का बड़ा ऐलान- जनरल कैटेगरी के गरीब बच्चों को 1 लाख तक की मिलेगी मदद!

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। पहले महिलाओं के लिए फ्री सफर और फिर पानी के बकाया बिल माफ करने का ऐलान किया गया। अब अरविंद केजरीवाल ने जय भीम योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये करने का फैसला किया है।
इस योजना का लाभ अब सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी ले पाएंगे। इसके अलावा इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के बच्चों को ही मिलेगा। इन बच्चों को दिल्ली से कक्षा 10 और 12 से पास होना चाहिए। इसके बाद ही वह इस योजना के लिए पात्र होगा। परिवार की आय 8,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए। दिल्ली सरकार इस योजना की मदद से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा पास करने और जॉब दिलाने में मदद करती है। इस स्कीम के माध्यम से आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्राओं को आर्थिक मदद की जाती है। जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का उद्देश्य समाज के वंचित तबके के छात्रों की पढ़ाई में मदद कर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों फ्री पानी देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि पानी बिल से एरिया हटा दिया गया है, जिन लोगों के घर में फंक्शनल मीटर है उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा। एरियर फ्री करने के पीछे की केजरीवाल ने वजह भी बताई।