Home Blog Page 2713

3 महीने पहले टूटी थी प्रियंका चोपड़ा के भाई की सगाई, अब इस लड़की संग आए नजर…

0

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, सोमवार रात नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पूजा का आयोजन किया गया था।इस पूजन में कई स्टार्स ने शिरकत की थी। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वो प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा थे। इस इवेंट में सिद्धार्थ एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे।

सिद्धार्थ के साथ नजर आई इस लेडी को देखने के बाद उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं। दोनों एक ही ड्रेस कोड में दिखे। इस दौरान सिद्धार्थ ब्लू शेरवानी में दिखे। वहीं मिस्ट्री गर्ल ब्लू आउटफिट में ग्लैमरस दिखीं।

तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

3 महीने पहेल टूटी थी सिद्धार्थ की सगाई

बता दें कि बीते दिनों सिद्धार्थ अपनी सगाई टूटने की वजह से चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ की उनकी गर्लफ्रेंड इश‍िता संग सगाई हुई थी लेकिन अचानक सगाई टूट गई।

जानकारी के लिए बता दें कि इशिता से पहले पीसी के बाई की सगाई साल 2014 में कनिका माथुर से हुई थी लेकिन, शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही कनिका और सिद्धार्थ का रिश्ता खत्म हो गया।

टीवी की इस हॉट एक्ट्रेस ने की गुपचुप तरिके से सगाई ,मंगेतर नहीं आया फेन्स को पसंद ,दिए ऐसे भद्दे कमेंट्स…

0

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और कॉमेडियन नेहा पेंडसे की सगाई की खबरे आयी है उन्होंने ये सगाई बहुत ही गुपचुप तिरके से की है।

खबरों की माने तो नेहा ने 1 जुलाई को सगाई कर ली थी लेकिन नेहा ने ये बात अपने फेन्स से छुपाकर रखी हुयी थी आपकी जानकारी के लिए बता दे की नेहा काफी लम्बे समय शर्दुल सिंह को डेट क्र रही थी।

हाल ही में नेहा की सगाई की कुछ तश्वीरे समाने आयी है ये तश्वीरे शर्दुल सिंह के इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी है।

इन तश्वीरो को देखकर लगा रहा है की नेहा शर्दुल सिंह के परिवार से कफी अच्छी तरह से घुल मिल गयी है नेहा के हाथ में इंगेजमेंट रिंग देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है इन तश्वीरो के सामने आते ही लोग शर्दुल सिंह के मोटापे का मजाक बना रहे है फैंस का मानना है कि, उनको इससे बेहतर लड़का मिल जाएगा।

इतना ही नहीं कुछ यूजर्स को नेहा का यह फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया वही हद तो जब हो गयी जब शर्दुल सिंह को ट्रोलर्स नेहा का भाई बताने लगे वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि नेहा ने यह सगाई पैसे के लिए की है ताकि वह जिंदगी भर आराम से जिंदगी काट सके।

मौनी रॉय ने इंडियन लुक में ढाया तगड़ा कहर ,लग रही है इतनी खूबसूरत की नजर नहीं हटा पाएंगे आप…

0

उनकी फोटोज और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते है मोनी रॉय अक्सर अपने सेक्सी फोटोज वायरल करती रहती है।

लेकिन हाल ही में मोनी का इंडियन लुक सामने आया है उन्होंने एथेनिक ऑउटफिट में अपनी कुछ फोटोज अपने फेन्स के लिए शेयर की मोनी टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है मोनी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है।

इसी के जरिए मौनी फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं हाल ही में शेयर की गयी तश्वीरो में मोनी ने खूबसूरत व्हाइट और गोल्डन फ्लोर लेंथ अनारकली पहना हुआ है इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी केरी किया हुआ है।

मोनी का ये लुक काफी रॉयल लग रहा है इन तश्वीरो में मोनी का मेकउप भी काफी परफेक्ट लग रहा है।

मोनी जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में नजर आएँगी इसके अलावा अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी उनका अहम रोल है।

बिहार में पोस्टर वार, अब आरजेडी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- क्यों ना करें विचार, बिहार है बीमार

0

बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच सियासी जंग की तपिश सड़कों पर दिखाई दे रही है। पोस्टर के जरिए आरजेडी और जेडीयू ने एक दूसरे पर निशाना साधा है। अब आरजेडी ने नीतीश कुमार पर पोस्टर के जरिए हमला करते हुए बोला है कि क्यों ना करें विचार, बिहार है बीमार।

दरअसल, जेडीयू ने विधान सभा चुनाव की तैयारी करते हुए अपना पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें स्लोगन लिखा है कि ‘क्यूं करे विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार’। जेडीयू इस नारे के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि नीतीश कुमार का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में किसी दूसरे के लिए विचार क्यों किया जाए।

इस पर पलटवार करते हुए आरजेडी ने पोस्टर जारी किया है। जिसमें स्लोगन के जरिए नीतीश पर सीधा हमला बोला है। स्लोगन में लिखा गया है कि क्यों ना करें विचार, बिहार है बीमार।

इतना नहीं आरजेडी ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार की नाकामियों को भी पोस्टर में उजागर किया है। आरजेडी द्वारा जारी पोस्टर में चमकी बुखार, बाढ़, हत्या, सुखाड़, डकैती, अपहरण, लूट को दर्शाते हुए बिहार की कुव्यवस्था को दिखाया है।

बता दें कि बिहार के 2015 विधानसभा चुनाव में जेडीयू और आरजेडी साथ में मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय भी बिहार की जनता के लिए स्लोगन दिया गया था और पोस्टर में लिखा गया था बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो।

एक महीने से नजरबंद दोस्त उमर अब्दुल्ला को लेकर चिंतित पूजा बेदी, पीएम मोदी, शाह से किया ये सवाल

0

 अभिनेत्री पूजा बेदी ने जम्मू कश्मीर में पांच अगस्त से नजरबंद नेताओं को लेकर चिंता जताई है। बेदी ने ट्वीट कर कहा है कि नेताओं की हिरासत को एक महीने का वक्त हो गया है। सरकार से उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा है कि ये हमेशा तो जारी नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इस मामले का कोई हल निकाले ताकि उमर की रिहाई हो सके। पूजा ने ट्वीट करके खासतौर से उमर अब्दुल्ला को लेकर अपनी फिक्र का इजहार करते हुए कहा कि वो मेरे बैचमेट और दोस्त हैं, उनकी रिहाई होनी चाहिए।

पूजा बेदी ने अपने ट्वीट में कहा है, उमर मेरे बैचमेट और फैमिली फ्रेंड हैं। उम्मीद करती हूं कि उनकी रिहाई के लिए सरकार जल्द कोई योजना लाए क्योंकि यह हमेशा जारी नहीं रखा जा सकता है। इसका समाधान तुरंत ही निकाला जाना चाहिए। अपने ट्वीट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ को भी टैग किया है।

5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, कई मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों समेत हजारों की संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करते हुए दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था।

जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद सूबे में तनाव के हालात हैं, ऐसे में ज्यादातर नेता अभी भी नजरबंद ही हैं। नेताओं की रिहाई को लेकर सरकार की ओर से अभी कुछ साफ भी नहीं किया गया है। वहीं घाटी में संचार के भी ज्यादातर साधन मौटे तौर पर बंद हैं। इसी को लेकर पूजा ने ट्वीट किया है और पीएम को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताई है।

इसरो ने पूरा किया लैंडर विक्रम का डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन

0

 भारत का पहला मून लैंडर विक्रम मंगलवार को चांद के और करीब पहुंच गया। इसके साथ ही भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने दो डी-ऑर्बिटल ऑपरेशंस में से पहला पूरा कर लिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन योजना के अनुसार सुबह 8.50 बजे शुरू हो गया। इसके बाद चार सेकेंड तक ऑनबोर्ड संचालन तंत्र शुरू करने के बाद ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

विक्रम लैंडर की कक्षा 104 गुणा 128 किलोमीटर की है।

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर अपनी मौैजूदा कक्षा में चांद के चारों तरफ घूम रहा है और दोनों- ऑर्बिटर और लैंडर सही काम कर रहे हैं।

अगला डी-ऑर्बिटिंग ऑपरेशन बुधवार को तड़के 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच होगा।

सोमवार दोपहर, विक्रम अपने मातृ-अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 से अलग हो गया था।

विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सात सितंबर को तड़के 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच उतरेगा।

विक्रम के चांद पर उतरते ही रोवर प्रज्ञान उसमें से निकल आएगा और अनुसंधान शुरू कर देगा, जिसके लिए उसे बनाया गया है।

विक्रम के अलग होने के बावजूद ऑर्बिटर चांद के चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा।

भारत द्वारा कुल 978 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

10 साल से जंक फूड खा रहा था, चली गईं आंखें, सुनने में भी दिक्कत: रिपोर्ट

0

लंदन- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई फास्ट फूड या जंक फूड (Junk Food) का दीवाना है. फास्ट फूड खाने से मोटापा बढ़ने के साथ-साथ कई जानलेवा बीमारियां होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार जंक फूड खाने से आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

Irishpost.Com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में रहने वाले एक 17 साल के लड़के की जंक फूड खाने से आंखों की रोशनी चली गई. उसकी सुनने की शक्ति भी कम हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का पिछले 10 साल से लगातार फास्ट फूड खा रहा था. वह रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में चिप्स, बर्गर, पिज्जा, प्रोसेस्ड मीट और सॉस जैसी चीजें लेता था. ब्रिटेन में जंक फूड खाने से आंखों की रोशनी जाने का ये पहला मामला है.

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उसे रेयर ईटिंग डिसऑर्डर (Rare Eating Disorder) है. मेडिकल साइंस में इसे अवॉइडेंट-रेसट्रिकटिव फूड इनटेक डिसऑर्डर (ARFID) कहते हैं. लड़के को प्राइमरी स्कूल के दिनों से ये बीमारी है. इस बीमारी की वजह से उसे सब्जियों और फलों से अरूचि हो जाती है. सिर्फ जंक फूड ही पसंद आता है.

रेयर ईटिंग डिसऑर्डर की वजह से लड़के के शरीर में कई जरूरी विटामिन की कमी हो गई थी, जो आगे चलकर न्यूट्रिशनल ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NON) में बदल गई. आपको बता दें कि आमतौर पर न्यूट्रिशनल ऑप्टिक न्यूरोपैथी विकासशील देशों के बच्चों में पाई जाती है, क्योंकि यहां बच्चों को खाने में पूरा पोषण नहीं मिल पाता. लेकिन, पश्चिम देशों में इस न्यूरोपैथी का पाया जाना हैरान करता है.

इस न्यूरोपैथी की वजह से आंखों के ऑप्टिक नसें डैमेज हो जाती हैं, जिससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होती जाती है. अगर समय पर इसका पता नहीं चला या इसकी जानकारी होने के बाद भी इलाज नहीं हुआ, तो इस बीमारी से पीड़ित शख्स की आंखों की रोशनी पूरी तरह से जा सकती है. जंक फूड खाने से लड़के की हड्डियां भी कमजोर हो गई हैं. उसकी सुनने की शक्ति भी धीमी हो गई है.

Irishpost.Com की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के इस केस को Annals of Internal Medicine नाम के जनरल में भी पब्लिश किया गया है. Annals of Internal Medicine के डॉक्टर डेनिस एटन बताते हैं, ‘हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और लोगों में ऐसे खाने-पीने की खराब आदतों को लेकर बहुत कम जागरूकता हैं, जिनसे आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचता है.’

डेनिस एटन के हवाले से रिपोर्ट ने लिखा, ‘लड़के के केस में नई चीज ये थी कि वह 10 साल से फास्ट फूड पर ही जिंदा था. उसने न फल खाई और न सब्जियां. साथ ही उसकी बीमारी का पता भी काफी देर बाद चला, तब तक उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी थी.

ब्रिटेन में बढ़ रहे हैं इटिंग डिसऑर्डर के केस
ब्राजील की साउ पाउलो यूनिवर्सिटी ने ब्रिटेन समेत 19 देशों के ईटिग डिसऑर्डर पर एक स्टडी की थी. इसमें पाया गया कि यूरोप के अन्य देशों की तुलना में ब्रिटेन के लोग ज्यादा अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं. उनका 50.7 फीसदी डाइट जंक फूड का ही होता है.

केरल की पहली ट्रांसजेडर जर्नलिस्‍ट हिदी सादिया ने चंद्रयान-2 की रिपोर्ट‍िंग कर बनाया रिकॉर्ड

0

तिरुवनंतपुरम. चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) से विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक अलग होते ही भारत ने इतिहास रचने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ-साथ केरल की हिदी सादिया (Heidi Saadiya) ने भी नया कीर्तिमान बना दिया है. वह केरल की पहली ट्रांसजेंडर पत्रकार हैं. उन्‍होंने कैराली न्‍यूज टीवी (Kairali News) के लिए चंद्रयान-2 की रिपोर्ट‍िंग कर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की है. ऐसा करने वाली सादिया राज्‍य की पहली ट्रांसजेंडर हैं.

सादिया ने 31 अगस्‍त को अपनी जॉब की औपचारि‍क शुरुआत की. उन्‍हें पहले असाइनमेंट में चंद्रयान-2 की यात्रा में हो रहे घटनाक्रम को कवर करना है. News18 से बातचीत करते हुए सादिया ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि लोग अब एलजीबीटी समुदाय के लोगों को उनकी जगह दे रहे हैं.’

सादिया ने बताया, ‘त्रिवेंद्रम इंस्‍टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्‍म से इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया में पोस्‍टग्रेजुएशन करने के बाद मैं केरली टीवी के साथ बतौर इंटर्न जुड़ गई. इंटर्न ज्‍वाइन करने के एक सप्‍ताह बाद ही चैनल ने मेरे काम को देखते हुए मुझे न्‍यूज ट्रेनी की पोस्‍ट ऑफर की.’

सादिया ने बातचीत में बताया कि इस प्रोफेशन में मैंने कोई भेदभाव महसूस नहीं किया. मेरा ऑफिस मुझे दूसरा घर लगता है. मुझे उम्‍मीद है कि भविष्‍य में एलजीबीटी समुदाय के लोगों को दूसरी जगहों पर इसी तरह का वातावरण मिलेगा. सादिया ने 18 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था. क्‍योंकि उनके माता पिता उन्‍हें स्‍वीकार नहीं कर पा रहे थे. सादिया कहती हैं कि उन्‍हें उनसे कोई शिकायत नहीं है. मैं बस इतना चाहती हूं कि वह देखें कि मैं आज ये कर रही हूं. केरल की स्‍वास्‍थ्य मंत्री केके शैलजा ने फेसबुक पर सादिया को बधाई देते हुए लिखा- ये सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है. शैलजा के अनुसार, सादिया ट्रांसजेंडर कम्‍यूनिटी के लिए एक प्रेरणा हैं.

32 साल पुराने रूप कंवर सती प्रकरण में आज फैसला नहीं, जानिए पूरा मामला

0

 देशभर में तहलका मचा देने वाले राजस्थान के रूप कंवर सती कांड में आज (मंगलवार) की सुनवाई टल गई है. जज पुरुषोत्तम लाल सैनी इस केस से जुड़े 8 आरोपियों पर फैसला सुनाने वाले थे जिनपर सती प्रथा के महिमामंडन का आरोप है. बता दें कि जयपुर के सती निवारण कोर्ट में इस मामले की 32 साल तक सुनवाई हुई, जिसमें अब तक 11 आरोपी बरी हो चुके हैं. जबकि कई लोगों की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है. हालांकि जयपुर पुलिस ने 39 लोगों पर केस दर्ज किया था.

क्या है पूरा मामला

जयपुर की रहने वाली 18 साल की रूप कंवर की शादी सीकर जिले के दिवराला में माल सिंह शेखावत नाम के एक व्यक्ति से हुई थी. शादी के 7 महीने बाद ही माल सिंह की बीमारी से मौत हो गई. बताया गया कि पत्नी रूप कंवर अपने पति की चिता पर सती होना चाहती है. जिसके बाद वो 4 सितंबर 1987 को सती हो गई.

इसके बाद गांव के लोगों ने उसको सती मां का रूप दे दिया और मंदिर बनवा दिया. वहां पर बड़ा चुनरी महोत्सव भी किया गया. बाद में देशभर में हंगामा मचा तो जांच की गई. जांच में पाया गया रूप कंवर अपनी इच्छा से सती नहीं हुई थी.

उस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री हरदेव जोशी थे. उन्होंने 39 लोगों के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था. इन सब पर आरोप था कि दिवराला गांव में इकट्ठा होकर सती प्रथा का महिमामंडन किया. बता दें कि राजस्थान में सती प्रथा की परंपरा थी.

आजादी के बाद राज्य में सती होने की 29 घटनाएं हुई थीं, जिसमें रूप कंवर आखिरी सती थी. रूप कंवर कांड के बाद ही सती निवारण कानून बनाया गया और सती मामलों के जल्दी निपटारे के लिए विशेष कोर्ट का भी गठन किया गया था.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के सवाल पर सिंधिया ने कहा- पार्टी हाईकमान का निर्णय होगा सर्वमान्य

0

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष को लेकर पार्टी के नेताओं में चल रही खींचतान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि, पार्टी हाईकमान जो निर्णय करेगा वह सर्वमान्य होगा.

राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं में एक नाम सिंधिया का भी है. मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे सिधिया का स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर संवाददाताओं ने नए प्रदेषाध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा तो सिंधिया ने कहा, ‘पार्टी हाईकमान जो निर्णय करेगा वह सर्वमान्य होगा.’

राज्य में सिंधिया समर्थक लगातार पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष सिंधिया को बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. ग्वालियर में जहां सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग के पोस्टर होर्डिंग लगे हुए हैं, वहीं कई स्थानों पर धरना हो रहा है. श्योपुर के एक नेता ने तो सिंधिया को अध्यक्ष न बनाने पर भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के सामने आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी है.

ज्ञात हो कि, राज्य में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर रस्साकसी चल रही है. कमलनाथ लोकसभा चुनाव और बाद में भी पद से त्यागपत्र देने की पेशकश कर चुके हैं. उसके बाद से सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार, ओमकार सिंह मरकाम, बाला बच्चन, सज्जन वर्मा, मीनाक्षी नटराजन, शोभा ओझा के नाम नए अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में हैं.