Home Blog Page 2714

जानिए अब आप घर पर ही बना सकते हैं कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी, मेहमानों का दिल जीतेगी .

0

हर कोई अपने घर में कुछ न कुछ नया खाना य नास्ता बनता रहता हैं। बतादें कि अब आप आसानी से अपने घर पर ही कुरकुरी खस्ता बना सकते हैबिना ज्यादा समय लिए तो आइए जानते हैं कि आप ये कुरकुरी खस्ता घर पर कैसे बना सकते हैं.

देखा जाये तो मेहमानों को चाय के साथ पकौड़े तो बहुत सर्व कर लिए, लेकिन क्यों न अब कुछ नया ट्राई किया जाए। आज हम आपको बताएंगे गुजराती व्यंजन बाकरवडी को बनाने का आसान तरीका। जी हां, अब आप घर पर भी इसे बना सकते हैं। एक बार आपने अगर घर पर इसे बनाया तो उसके बाद आप कभी बाहर से खरीदने की भूल नहीं करेंगे।

आइए जानते हैं कुरकुरी और खस्ता बाकरवडी बनाने का आसान तरीका.

सामग्री –

-एक कप मैदा 
-दो चम्मच बेसन 
-इमली की मीठी चटनी 
-नारियल का बुरादा 
-एक चम्मच तिल 
-चीनी स्वादानुसार 
-एक चम्मच धनिया पाउडर 
-सौंफ पाउडर 
-लाल मिर्च पाउडर 
-जीरा 
-हल्दी पाउडर 
-अदरक पाउडर 
-गरम मसाला 
-नमक 
-एक चुटकी अजवायन 
-तेल

ऐसे बनाएं –

बाकरवडी बनाने के लिए मैदे में दो चम्मच तेल, एक चुटकी अजवायन, थोड़ा सा नमक और दो चम्मच बेसन और थोड़ा सा पानी डालकर गूंथने के बाद थोड़ी देर के लिए ढककर रखें। वहीं नारियल के बुरादे में तिल, चीनी, धनिया पाउडर, एक चुटकी सौंफ पाउडर, एक चुटकी जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, एक चम्मच अदरक पाउडर और गरम मसाला डालकर बारीक पाउडर तैयार करें। अब मैदे को चिकना करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गोल-गोल बेलिए।

दरअसल बेली गई पूरी को 2 हिस्सों में काटिए। अब इस पूरी पर चटनी लगाकर फैला दें। एक छोटा चम्मच मसाला डालकर बराबर करते हुए फैलाइए। अब दूसरे भाग पर भी चटनी और मसाला फैलाएं, किनारे पर थोड़ा सा पानी लगा दें। अब इसे रोल कर चिपका दें। दोनों खुले किनारे बंद करें और रोल करते हुए थोड़ा-सा पतला और लंबा कर लें। दूसरे भाग को भी इसी तरह रोल करके तैयार करें। अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काटिए। टुकड़ों को प्लेट में लगा दें। अब तैयार बाकरवडी को आधा घंटे के लिए ऐसे ही खुले ही छोड़ दें। इसके बाद तेल में तलें। मजेदार बाकरवडी स्नैक्स तैयार है। इन्हें जब चाहे चाय-कॉफी के साथ ले सकते हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

चॉकलेटी मोदक से करें श्री गणेश को प्रसन्न

0

सामग्री :

1 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा, 2 चम्मच घी, एक चुटकीभर नमक, देशी घी।

सामग्री (भरावन के लिए) :

1 कप मावा, 1/2 कप शक्कर, 1/2 कप किसी हुई चॉकलेट, चॉकलेट सॉस (अंदाज से)।

विधि :सबसे पहले एक कड़ाही में मावा हल्का-सा भून लें एवं ठंडा कर लें। अब उसमें चॉकलेट व शक्कर मिलाकर अलग रख लें। तत्पश्चात कवर सामग्री मिलाकर गूंथ लें। 10-15 मिनट पश्चात उसकी पूरियां बेल कर भरावन भरें। मोदक का आकार दें और गरम घी में मोदक धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेटी मोदक।अब भगवान श्री गणेश को नैवेद्य चढ़ाएं और घर के बाल-गोपाल को खिलाएं।

कभी डस्की स्किन को लेकर होती थी रिजेक्ट, आज इंटरनेट संसेशन बनी सब्यसाची की यह मॉडल

0

गोरा हो या काला, दोनों ही रंग भगवान की देन है, फिर इनके साथ भेद-भाव कैसा? अक्सर देखने को मिलता है कि मोटी और सांवली लड़कियों को मॉडल या किसी ब्रांड की ब्लॉगर बनाते समय काफी हिचकिचाया जाता है। वहीं कई लड़कियां अपने प्लस साइज फिगर या डस्टी स्किन को देख खुद ही अपने आप को कमरे की चार दीवारों में बंद कर लेती है, अपने सपनों का गला घोट देती है, ताकि कहीं कोई उनकी इस कमी का मजाक ना बना दें। मगर टेलेंट के आगे रंग और साइज कुछ मायने नहीं रखता, कुछ ऐसा ही साबित किया एक मॉडल ने।

जी हां, पिछले कुछ दिनों से ब्राइडल वियर के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की एक मॉडल की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसका नाम वार्शिता थातावती हैं। दरअसल, इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने सोशल मीडिया पर रॉयल ब्राइडल लुक में मॉडल की तस्वीरें शेयर की जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इनमें प्लस साइज व डस्की स्किन वाली मॉडल वार्शिता थातावती की भी तस्वीरें थीं जिनपर लोगों की नजर गई। बस फिर क्या था देखते ही देखते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और वो इंटरनेट संसेशन बन गई। चलिए जानते हैं कि सब्यसाची की इस डस्की स्किन और प्लस साइज मॉडल।

वार्शिता थातावती, विशाखापटनम में जन्मीं तो दिल्ली में पली-बढ़ी। मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए वर्शिता ने लंबे समय तक स्ट्रगल किया। डस्की स्किन और प्लस साइज फीगर होने की वजह से वार्शिता थातावती कई बार रिजेक्ट हो चुकी हैं। 25 वर्षीय मॉडल वर्शिता काफी समय से साउथ फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं, मगर यहां भी उन्हें डस्की स्किन और प्लस साइज फीगर की वजह रिजेक्शन झेलना पड़ रहा है।

मगर इंटरनेट संसेशन बनने के बाद वार्शिता थातावती फैशन डिजाइनर की हिट लिस्ट में हैं। ब्राइडल लुक में वार्शिता थातावती को खूब पसंद किया गया, तभी से उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उनकी इस कामयाबी के लिएलोग लगातार उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कई साल तक रिजेक्शन झेल चुकी वार्शिता थातावती अब बाकी सांवली लड़कियों व प्लस साइज औरतों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। अक्सर लड़कियां अपनी प्लस साइज फिगर और डस्की स्किन के कारण अपना आत्मविश्वास खो देती हैं लेकिन वार्शिता उनके लिए एक इंस्पिरेशन वुमन बन गई है।

बनाने में आसान स्वाद में लाजवाब होता है बर्फी मोदक

0

मोदक भगवान गणेश को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है. यह महाराष्ट्र की फेमस डिश है. यह आटे के मोमोज की तरह ही होते हैं जिनमें ड्राईफ्रूट्स और नट भरकर तैयार किया जाता है. लेकिन बर्फी मोदक को काजू और खोया से बनाया जाता है. चांदी के वरक और बारीक कटे पिस्ता-बादाम से सजाया जाता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 – 6
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

विधि– Barfi Modak बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें.
– फिर इसमें काजू पेस्ट डालकर फ्राई करें. इसमें 7-8 मिनट का वक्त लगेगा. इसे लगातार चलाते रहें.
– इसके बाद काजू पेस्ट में खोया और दूध डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं.
– अब कड़ाही में शक्कर, बारीक कटे पिस्ता और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
– इसे आंच से उतारकर हल्का ठंडा कर लें.
– मिश्रण को मोदक मोल्ड यानि सांचे में डालकर मोदक बना लें. 
– सारे मोदक बनाने के बाद फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें.
– जब यह सेट हो जाएं तो चांदी वरक लगा दें और बादाम केसर से गार्निश कर दें.
– तैयार बर्फी मोदक को गणपति बप्पा को भोग में चढ़ाएं.

होटल वाली ‘हांड़ी पनीर’.

0

पनीर अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है, इससे कई सारी डिश बना सकते हैं. ऐसे में पनीर खाने के लिए आपको बार बार जाना पड़ता है, लेकिन अब आप घर पर भी बना सकते हैं. बरसात के इन दिनों में बाहर ना जा पाए तो आप घर पर ही पनीर बना सकती हैं. इसलिए आज हम आपके लिए ‘हांड़ी पनीर’ की रेस्टोरेंट स्टाइल Recipe लेकर आए हैं.

आवश्यक सामग्री

पनीर- 200 ग्राम
अदरक-2 घिसा हुआ
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
टमाटर-1
काली मिर्च- चुटकीभर
प्याज- 3 बारीक कटे
दही- 1/2 कप
धनिया- बारीक कटा हुआ
पानी- 1/2 कप
तेल- आवश्यकतानुसार 
नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि

– हांडी में तेल गर्म होने के लिए रख दें अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर भुनें.

– इसके बाद इसमें अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल दें.

– थोड़ी देर भुनने के बाद इसमें टमाटर, हरी मिर्च डालकर पकाएं.

– इसके बाद इसमें दही डालें और उसे तब तक सूखने तक चलाते रहें इसके बाद इसमें नमक और पानी डालकर उबाल आने तक और पकाएं.

– अब बारी है इसमें पनीर मिक्स करने की. इसके बाद हरी धनिया डाल दें.

– सबसे बाद में काली मिर्च डालें और तैयार है आपका हांडी पनीर.

मुस्लिम भाईचारे की ओर से खालसा ऐड को बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि भेंट

0

आज यहां जामा मस्जिद में लुधियाना के मुस्लिम भाईचारे की ओर से खालसा ऐड को पंजाब में बाढ़ से पीडि़त लोगों की सहायता के लिए सवा लाख रूपये की नकद राशि भेंट की गई। इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, खालसा ऐड की ओर गुरसाहिब सिंह व शहर की विभिन्न मस्जिदों के प्रधान व इमाम विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं ने कहा कि मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ देना ही असल धर्म है। उन्होनें कहा कि देश में जब भी कोई आपदा आई है तो पंजाब के लोगों ने पीडि़तों का बढ़-चढ़ कर साथ दिया है और जब पंजाब में बाढ़ आने पर बहुत सारे गांव पानी में डूबे हुए हैं ग्रामीणों की खेती और पशुधन का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, ऐसी स्थिति में पंजाब के सभी लोग एकजुट है और पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। शाही इमाम ने कहा कि खालसा ऐड की ओर से पीडि़तों के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने कहा कि मुस्लिम भाईयों की ओर से खालसा ऐड को भेंट की गई राशि से जहां पीडि़तों को फायदा होगा वहीं पर सर्व धर्म एकता को भी बल मिलेगा। स. प्रितपाल ने कहा कि पंजाब के लोग किसी भी धर्म से संबध रखते हों वह खुशी हो या गम हमेशा एक साथ रहते हैं व पंजाब का भाईचारा ही यहां की असल ताकत है।

इस मौके पर डा. मुहम्मद इदरीस, नूर उल हक, महमूद प्रधान, मुफ्ती आरिफ, मुहम्मद नौशाद अंसारी,मौलाना कुतबुदीन, शेख अशरफ, मुहम्मद खालिद रकाा, मुजीब उर रहमान, डा. सराजदीन बाली, मुहम्मद रफीक, बिलाल खान, बाबुल खान, अल्ताफ जोशन, मुहम्मद इरशाद, मौलाना नबी जान, मुहम्मद महफूज प्रधान, मुहम्मद सज्जाद व मुहम्मद कुलबुल आदि मौजूद थे।

इस साड़ी में गजब का कहर ढा रही है ये भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री, तस्वीरें देखकर आप हो जाएंगे उनके…

0

 भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली यह भोजपुरी अभिनेत्री इन दिनों अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

हाल ही में इस अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर नेट की साड़ी में हॉट तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीरों के माध्यम से वह गजब का कहर ढहाती हुई नजर आ रही है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शूमार मोनालिसा की सोशल मीडिया में अच्छी-खासी फैन-फॉलोइंग है। भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल नजर में काम कर रही हैं। इस सीरियल में उनके द्वारा किए गए अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है।

Ganesh Ctaturthi 2019: मराठी स्टाइल देगी आपको आकर्षक लुक, जानें महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल ज्वेलरी के बारे में

0

गणपति जी के आगमन का दिन अर्थात गणेश चतुर्थी का त्यौंहार आ चुका हैं और इसकी तैयारियां भी होने लगी हैं। इस दिन सभी सज-धजकर अपने घर पर गणपति जी को लेकर आते हैं। महिलाओं की चाहत होती हैं कि ट्रेडीशनल लुक अपनाया जाए। ऐसे में आप चाहे तो मराठी ट्रेडीशनल लुक अपना सकती हैं जो इस गणेश चतुर्थी पर आपको आकर्षक दिखाएगा। इसके लिए आज हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ट्रेडिशनल ज्वेलरी की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपका रूप सँवारने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल ज्वेलरी के बारे में।

कोल्हापुरी साज
कोल्हापुरी साज एक तरह के नैक पीस को कहते हैं, जो राउंड शेप में होता है। इसमें कई लटकन भी होती हैं। हर लटकन का एक अलग डिजाइन होता है। इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दिखाते हैं। 2 में पन्ना और उन पर माणिक लगे होते हैं। आठ में सुख और समृद्धि को दर्शाने के लिए एक अष्ट मंगल डिजाइन बना होता है और आखिर में एक एम्युलेट होता है।

मोहन माला
मोहन माला वास्तव में एक लंबे हार को कहा जाता है, जिसमें सोने के मोतियों की परतें होती हैं। रुटीन में पहने जाने वाले इन मोतियों के डिजाइन काफी सिंपल एवं राउंड शेप में होते हैं लेकिन अगर आप अपनी शादी पर मोहन माला पहनने की सोच रही हैं तो आप कुछ अलग डिजाइन की माला चुन सकती हैं।

अंबाडा पिन
अंबाडा पिन महाराष्ट्र की महिलाएं अपने बन रे ऊपर पहनती हैं। यूं तो अंबाडा पिन एक सैमी सर्कुलर पिन होती है, जो महिला के बालों एवं उसके बन हेयर स्टाइल को और भी अधिक खूबसूरत लुक देती है। आजकल यह कई प्रकार के डिजाइनों में उपलब्ध है।

नथ
यह नाक में पहना जाने वाला आभूषण है। महाराष्ट्र में महिलाएं काजू की शेप वाली नथ पहनती हैं। यह नथ वास्तव में ब्राह्मणी शैली की है जो बेसरा मोती, पन्ना या माणिक के साथ जड़ी होती है। वहीं के ट्रैडीशन के हिसाब से इसे बाईं ओर नाक छिदवा कर पहना जाता था। परंतु अगर आप नाक नहीं छिदवाना चाहती हैं तो चिंता की कोई बात नहीं आपको यह नथ क्लिप ऑन के रूप में भी मिल जाएगी जिससे कि आप महाराष्ट्र की ट्रैडीशनल नथ आराम से पहन पाएंगी।

वाकी 
यह बाजुओं पर पहना जाने वाला एक आभूषण है और इसे बाजू बंद भी कहा जाता है। यह गोल्ड या किसी पैंडैंट की तरह डिजाइन मिल जाते हैं। ट्रैडीशनल ड्रैस के साथ पहनी हुई यह ज्यूलरी काफी खूबसूरती दिखती है।

देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, इस तरह से बनाए वेज पुलाव

0

आवश्यक सामग्री 
500 मिली. पानी
500 ग्राम बासमती चावल
100 ग्राम घी
50 ग्राम पनीर
100 ग्राम गाजर
100 ग्राम बींन्स
100 ग्राम मटर
2 छोटी इलायची
2 बड़ी इलायची
1 दालचीनी
3 तेजपत्ता
2 टी स्पून जीरा
1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
¼ टी स्पून हल्दी


बनाने की वि​धि 
एक पॉट में घी गर्म कर लें। सभी सब्जियों को डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें पनीर डालकर भुनें। एक दूसरे पैन में सभी साबुत मसालों को भून लें। ऊपर से चावल डालें। तीन मिनट के लिए भूनें। फिर इसमें भुनी हुई सब्जियां और पानी डालें। ढक कर थोड़ी देर पकाएं। हरा धनिया डालकर सर्व करें।

धोखाधड़ी का वो मामला, जिसमें गिरफ्तार हुए पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) के बेटे व पूर्व विधायक अमित जोगी (Amit Jogi) गिरफ्तार कर लिए गए हैं. बिलासपुर (Bilaspur) के मारवाही सदन से सोमवार की सुबह अमित जोगी को पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud) के मामले गिरफ्तार (Arrest) किया है. इसके बाद उन्हें गौरेला पुलिस (Gaurela Police) थाने ले जाया गया. वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुलायजा के बाद उन्हें कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा. वकालत की पढ़ाई किए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जोगी कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कोर्ट में अपनी पैरवी खुद करने का निर्णय लिया है.

अमित जोगी (Amit Jogi) की गिरफ्तारी को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व सीएम व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी (Ajit Jogi) ने इस कार्रवाई को भूपेश सरकार का जंगलराज बताया है. जोगी कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता इकबाल रिजवी ने कहा कि ये कुंठावश की गई कार्रवाई है. जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. यदि कोई गलत किया है तो कार्रवाई होगी. बीजेपी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी इस मामले में सरकार का समर्थन किया है. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि अब प्रदेश में कानून अपना काम कर हा है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर धोखाधड़ी का वो कौन सा मामला है, जिसमें अमित जोगी को गिरफ्तार किया गया है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी रहीं समीरा पैकरा ने सबसे पहले अ​मित जोगी की नागरिकता, जन्म स्थान और जन्मतिथि को लेकर कानूनन सवाल उठाए थे. इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित जोगी को भारी बहुमत से जीत मिली थी. समीरा पैकरा की शिकायत के मुताबिक अमित जोगी ने निर्वाचन आयोग को दिए गए शपथपत्र में अपना जन्म स्थान गलत बताया था. चुनाव हारने के बाद समीरा ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अमित जोगी की जाति एवं जन्म तिथि को चुनौती दी थी.

बता दें कि हाई कोर्ट में लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद जनवरी 2019 में हाई कोर्ट ने समीरा पैकरा की याचिका को खारिज कर दिया. इसके पीछे दलील दी गई कि 2013 के चुनाव के बाद का छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र खत्म हो चुका है, इसलिए अब इस याचिका को खारिज किया जाता है. बता दें कि तब तक दिसंबर 2018 में चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार ने काम शुरू कर दिया था.

..तो थाने पहुंचा मामला
हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद 3 फरवरी 2019 को समीरा पैकरा ने बिलासपुर जिले के गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसमें समीरा ने आरोप लगाया कि अमित जोगी ने विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान दिए गए शपथ पत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है. जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 में टेक्सास, अमेरिका में हुआ है. इसी मामले में अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

ऐसे गिरफ्तारी क्यों?
जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता व पेशे वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल रिजवी कहते हैं कि यदि अमित जोगी ने गलत जानकारी दी भी है तो ये उतना बड़ा जुर्म नहीं है, जिसमें नाटकीय ढंग से पुलिस एक पूर्व सीएम के बेटे व पूर्व विधायक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को उनके निवास से गिरफ्तार कर ले. ये सरकार की बदलापुर की राजनीति के तहत की गई कार्रवाई है.