Home Blog Page 2715

दुनिया का ऐसा देश जहां 50 लाख रुपए कमाने वाले को कहा जाता है गरीब, जानिए इसके बारे में

0

हमारे देश के युवा अक्सर गरीबी को लेकर चितिंत नजर आते हैं। पढ़ाई के दौरान पैसों का अभाव कभी खत्म ही नहीं होता है। अगर घर से पैसे नहीं मिले तो फूटपाथ पर रहने की नौबत तक आ जाती है। मतलब साफ है करियर के शुरूआत में भारत के ज्यादातर युवाओं को 10-15 हजार रुपए प्रति माह सैलरी ही नसीब होती है।

ठीक इसके विपरीत इस दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां कोई व्यक्ति 50 लाख रूपए प्रति वर्ष कमाए फिर भी उसे गरीब ही कहा जाता है। जी हां, दोस्तों बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, यह खबर सौ फीसदी सच है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के सबसे मशहूर शहर सैन फ्रांसिस्को एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। चूंकि 1990 में इंटरनेट आने के बाद से आईटी इंडस्ट्री में खतरनाक बूम आया था। हांलाकि इस इंडस्ट्री में आज भी बहुत पैसा है। बता दें कि आईटी व टेक्नोलॉजी सेक्टर की ढेरों कंपनियां सेन फ्रांसिस्को में मौजूद हैं। इसी के चलते यह शहर बहुत अच्छा पैसा कमाने में सक्षम है।

टेक हब होने के बावजूद भी सैन फ्रांसिस्को में डॉक्टर्स सबसे ज्यादा कमाते हैं। इनकी सालाना कमाई औसतन 1 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक है। यहां तक कि सॉफ्टवेयर डेवलपर की औसत आय 80 लाख रुपए के करीब होती है। सैन फ्रांसिस्को में सरकारी कर्मचारियों की औसत आय 1 करोड़ 15 लाख रुपए होती है।

अमेरिका के आवासीय व शहरी विकास मंत्रालय की एक रिपार्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को और उसके आस-पास रहने वाले किसी परिवार में यदि 4 लोग हैं और वे 80 लाख रुपए कमा रहे हैं तो इसे बिल्कुल कम इनकम माना जाता है। वहीं यदि कोई परिवार 50 लाख रुपए कमा रहा है तो वह गरीब कहलाता है।

गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को में 80 लाख रूपए को इसलिए बेहद कम आय माना जाता है, क्योंकि यहां का रहन-सहन बहुत ही महंगा है। सैन फ्रांसिस्को में 2 बीएचके के फ्लैट के लिए हर महीने 2 लाख रुपए से भी ज्यादा खर्च होते हैं। यहां 50 लाख रूपए कमाने को वाले भले ही गरीब माना जाता है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी किराया भत्ता या किसी तरह ही सहायता नहीं दी जाती है।

इन उपायों को अपनाकर आप भी खींच सकते हैं धन को अपनी ओर

0

जीवन में कई बार ऐसे लोगों से मुलाकात होती है, जो कडी मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो जी तोड मेहनत के बाद भी कुछ भी हासिल नहीं कर पाते। दरअसल सफल लोग कुछ ऐसा करते हैं जो मेहनत करने वाले नहीं करते। कुछ ज्योतिषी उपायों को अपनाकर आप भी धन को अपनी ओर खींच सकते हैं-

कौड़ियों को रखें अपने पास
आकस्मिक धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले व्यक्ति, या अल्प समय में धनवान होने की कामना करने वाले व्यक्ति को सब से पहले सात साबुत कौड़ियां, एक मुट्ठी हरे मूंग लें, इन दोनों को एक हरे कपड़े में बांध लें। इस पोटली को बिना किसी से चर्चा करे किसी मंदिर की सीढियों पर चुप-चाप रख आएं। इस बात का भी ध्यान रखें की यह प्रयोग बुधवार के दिन ही करें। फिर देखें इसका चमत्कार-

दूध का गिलास रखें सिरहाने
एक गिलास गाय का दूध रविवार को सोते समय सिरहाने रखें। सुबह उठने के बाद नित्य कर्म से निवृत कर उस दूध के गिलास को किसी बबुल के पेड की जड़ में उड़ेल दें। याद रखें की यह प्रयोग रविवार की रात को ही करें। यह उपाय बुरी नज़र का प्रभाव खत्म करता है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नाश करता है। इस प्रयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलने लगेगी और आर्थिक तंगी दूर होने लगेगी।

पलंग पर बांधे चांदी की कील

सोमवार की रात को चंद्र उदय हो जाने के बाद अपनें पलंग के चारों कोनों में चाँदी की छोटी, छोटी कील ठोक दें। इस प्रयोग के द्वारा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और आर्थिक भिड़ंत भी दूर होने लगती है।

शिवलिंग पर चढाएं कच्चा दूध
प्रति सोमवार जल्दी उठ कर नित्य कर्म समाप्त कर के पास के किसी शिव मंदिर जा कर कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और समस्त कष्ट नाश होने लगते हैं। यह एक अत्यंत सरल एवं चमत्कारिक उपाय है। 

प्यार अंधा होता है, इस कहावत को सही साबित किया है बॉलीवुड की इन 5 जोड़ियों ने!

0

प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन अब वो हिंदी और तेलुगु फ़िल्मो में भी काम करते हैं। जिन्हें फ़िल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है।
1) प्रकाश राज
प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है. इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है. इनकी उम्र अभी 54 साल है. उन्होंने बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की जो इनसे लगभग 12 साल छोटी हैं. आपको बता दे की प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से दूसरी शादी की है.
2) संजय दत्त

बॉलीवुड के धाकड़ अभिनेता संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था. संजय दत्त की जिंदगी में उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने हमेशा उनके बुरे वक्त में साथ दिया. साल 2008 में संजय दत्त ने मान्यता से शादी की थी. संजय दत्त और मान्यता दत्त की उम्र के बीच 20 वर्ष का बड़ा अंतर है.
3) शाहिद कपूर

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर ने पुरे भारत की लाखों लड़कियों के दिलों पर राज़ किया है. शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से विवाह किया था. शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर इस लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था और ये रातों-रात फेमस भी हो गई थीं. शाहिद ने जब मीरा के साथ शादी की थी तब उनकी उम्र 34 साल थी और मीरा उस समय 20 साल की थीं. इन दोनों की उम्र में 14 साल के फासले को लेकर बॉलीवुड में खूब चर्चा हुई थी. इसके बावजूद शाहिद और मीरा एक दूसरे के साथ सुखी जीवन बिता रहे है.
4) कबीर बेदी

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कबीर बेदी ने साल 2016 में परवीन से शादी की थी. आपको यकीन नहीं होगा लेकिन परवीन दुसांज की उम्र अभी 43 साल है जबकि कबीर बेदी की उम्र 73 साल है. उन दोनों की उम्र में लगभग 30 साल का बहुत बड़ा अंतर है. आपको बता दे की कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की है. सबसे कमाल की बात ये है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं.
5) मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल और अभिनेता है. इनका जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था. मिलिंद सोमन ने अंकिता कुंवर से 2018 में शादी रचाई थी और दोनों की शादी खूब सुर्खियों में भी रही थी. अंकिता मिलिंद सोमन से 26 साल छोटी हैं. इनकी जोड़ीको देखकर कह सकते है की प्यार अंधा होता है.

स्वस्थ के लिए फायदे मंद है ये सारी चीज़े, अपनाये ये टिप्स

0

आज की जीवन में खुद को फिट रखना बेहद जरुरी हो गया है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ जीवनशैली व पौष्टिक आहार बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इसी के साथ आपको व्यायाम करना भी जरुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी स्वास्थ्य का ख्याल रखेगी वो भी बिना जिम जाए। आइये जानते हैं इसके कुछ टिप्स।

रोज चलो, पैदल चलो 
आपको बेशक पैदल चलना बेहद पसंद ना हो लेकिन फिर भी आपको पैदल चलने कि आदत को रोज की आदतों में शुमार करना चाहिए। रोजाना प्रातः काल व शाम को पैदल चलना स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक होता है।

सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करो 
आप अगर लिफ्ट का इस्तेमाल बेहद करते हैं तो अब यह बंद कर दीजिये। अक्सर कार्यालय या घर में भी हमको लिफ्ट की आदत सी हो गयी है। ऐसा करना खुद को मशीनों का आदि बनाना है। अब आप तय कर लीजिये कि सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करेंगे।

साईकिल ही है शान की सवारी 
साईकिल शान की सवारी है। आप अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं तो आपको हर रोज साईकिल जरूर चलानी चाहिए। साईकिल से बेहतर कोई वर्कआउट नहीं माना जाता है।

व्यायाम 
स्वस्थ रहने के लिए हिंदुस्तान में वर्षों से व्यायाम का ही सहारा लिया जाता है। आज बेशक नयी पीढ़ी के लोग जिम को ही सब कुछ समझ बैठे हैं लेकिन व्यायाम करने से शारीरिक व मानसिक दोनों ही स्तरों पर आश्चर्यजनक रूप से फायदा प्राप्त होता है।कपालभाती जैसे कई व्यायाम है जो पेट के साथ-साथ वेट को कंट्रोल करते हैं।

क्या खाना है इस बात पर गौर करें 
आप बेशक जिम जायें या ना जायें लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आपको क्या खाना है। लेकिन हम हमेशा ध्यान रखते हैं कि हमको क्या नहीं खाना है यह हमारी एक बड़ी गलती होती है। क्या खाना है इस बात पर गौर करें।

सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं, इन 6 प्रॉब्लम्स का हल भी है अदरक

0

अदरक एक गुणों से भरपूर मसाला है। सर्दी-खांसी, पाचन और सामान्य दर्द से लेकर कैंसर, ह्रदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों में इसके कई फायदे है। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने अदरक बहुत ही औषधीय गुणों वाला पदार्थ है। आइए जानते हैं अदरक के फायदों के बारे में विस्तार से…

जी मचलाना

अदरक के 20-30 टुकड़े शहद में डुबोकर कांच की शीशी में भरकर रख दें। इस शीशी को धूप में 4 से 5 दिन के लिए पड़ा रहने दें। जब भी आपकी जी मचलाए इसमें से एक टुकड़़ा लेकर उसका सेवन करें। गर्भवती महिलाओं को अक्सर जी मचलाने की समस्या रहती है। ऐसे में महिलाएं इसका सेवन जरुर करें।

खून साफ करने में मददगार

अदरक का रस निकालकर फ्रिज में रख लें। रोजाना 1 चम्मच रस लेकर उसमें शहद मिक्स करें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। खून को नेचुरल तरीके से साफ करने का यह एक बेहतरीन उपाय है।

डी.एन.ए

उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में डी.एन.ए का लेवलभी कम होने लगता है। मगर रोजाना अदरक का सेवन डी.एन.ए के लेवल को शरीर में बरकरार रखने का काम करता है।

पेट से जुड़ी समस्या

पेट से जुड़ी कई समस्याओं में अदरक फायदेमंद है। जिन बच्चों के पेट में दर्द रहता है उन्हें रोजाना शहद में अदरक का रस मिलाकर पिलाएं। ऐसा करने से बच्चों में पेट दर्द, पेट फूलने और डायरिया जैसी समस्या दूर हो जाती है।

जोड़ों में दर्द

आर्थराइटिस के मरीज रुटीन में अदरक का सेवन करें। अदरक के सेवन से शरीर में सूजन और हर तरह की दर्द में आराम मिलता है।

कैंसर से बचाव

एक शोध के परिणाम बताते हैं कि प्रतिदिन अपनी डाइट में किसी भी तरह से अदरक को शामिल कर हम कैंसर को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। स्तन कैंसर के मामले में अदरक का सेवन ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ओवेरियन कैंसर से महिलाओं को बचने के लिए अदरक का सेवन जरुर करना चाहिए।

वजन घटाने में फायदेमंद

अदरक शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में भी मदद करता है। ये आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे आपका वज़न आसानी से कम हो जाता है। लगातार 1 महीने तक लेमन-टी में अदरक का रस मिलाकर पिएं। आपका वजन 2 से 3 किलो तक घट जाएगा।

सिर-दर्द और खांसी

अदरक के सेवन से सिर-दर्द और खांसी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। जिन्हें लंबे समय से खांसी है उन्हें अदरक वाली चाय रुटीन में पीनी चाहिए। आप चाहें तो लेमन-टी में भी अदरक मिक्स कर सकते हैं। पानी उबालते वक्त 2-3 अदरक के टुकड़े उसमें डाल दें। साथ में एक चुटकी काली मिर्च की भी डाल लें। आपकी खांसी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।

रानू मंडल को उसकी बेटी ने क्यों छोड़ा था रेलवे स्टेशन पर, कारण जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे…

0

रानू मंडल एक भारतीय गायिका है। जिनका जन्म पश्चिम बंगाल के रानाघाट कस्बा में एक गरीब परिवार में हुआ है। हिन्दी सिनेमा के कलाकार व गायक हिमेश रेशमिया ने इन्हें अपने फिल्म हैप्पी हार्डी एण्ड हीर में एक गीत गाने का मौका दिया जिससे यह प्रसिध्द हो गईं।
हम आपको रानू मंडल जी के बारे में बताने वाले हैं जो कुछ समय पहले रेलवे स्टेशनों पर गाने गाती थी । अक्सर आप लोगों ने तो सुना ही होगा इंसान को आजकल पैसो से ही तोला जाता है, यानी जिस इंसान के पास पैसा नहीं है उस इंसान की इस धरती पर कोई वैल्यू नहीं होती, उसकी कोई इज्जत नहीं होती और ऐसा ही कुछ रानू मंडल के साथ भी हुआ है ।

जब रानू मंडल बन गई सेलिब्रिटी – 
वर्तमान समय में रानू मंडल के बारे में कौन नहीं जानता जो कि रातों-रात फेमस हो गई है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने एक रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा’ गाना गाया था जो कि लता मंगेशकर का गाना है । वही गाना किसी लड़के ने रिकॉर्ड करके टिक टॉक पर अपलोड कर दिया और वह गाना बहुत ज्यादा हिट हो गया । उसके कुछ समय बाद ही रानू मंडल रातों-रात फेमस हो गई ।

फेमस होने के बाद बेटी भी आ गई मां से मिलने –
जब रानू मंडल फेमस हो गई और उनकी बेटी को पता चला तो वह उनसे मिलने के लिए जाती है । जब उसकी बेटी से मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उनकी मां अच्छी नहीं दिखती, यानी उनका लुक देखने में खराब दिखता है । इस कारण से उन्होंने उनको घर में नहीं रखा और रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया ।

ब्रेन स्ट्रोक-हार्ट अटैक से बचाएगी ऑर्गेनिक पालक-चौलाई- CSA

0

ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से अब आपको ऑर्गेनिक पालक और चौलाई की सब्जी बचाएगी। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञनिकों ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि पालक और चौलाई की ऐसी प्रजाति तैयार की जा रही है जिसमें दिल, गुर्दे और आंखों की गंभीर बीमारियों से बचाने वाले तत्व (मिनरल्स) प्रचुर मात्रा में होंगे। इन सब्जियों की प्रजाति ऑर्गेनिक तकनीक से विकसित की जा रही है। शोधकर्ता सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजीव के मुताबिक हरे पत्ते वाली सब्जियों के रिसर्च पर पूरी तरह फोकस है।

देखने में आया है कि हरी सब्जियों की पोषकता कम हो रही है, इसलिए उसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक प्रयास है कि तापमान के असर को भी कम किया जा सके ताकि पालक कम से कम मार्च तक बाजार में बनी रहे। इसी तरह चौलाई कुछ जल्दी बाजार में आ जाए। वैज्ञानिकों के मुताबिक पालक में पोटेशियम उच्च तो सोडियम की मात्रा कम होती है।

उपलब्धि :

  • 57 सब्जी की प्रजातियां विकसित हुई हैं अब तक सीएसए में
  • 72 सब्जी फसलों की तकनीक विकसित हुई विश्वविद्यालय में
  • 5 राज्यों के लिए पत्तेदार सब्जियों पर रिसर्च को शुरू किया गया

पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर कम करता है। पालक में मौजूद फोलेट उच्च रक्तचाप कम करने में योगदान देता है और उचित रक्त प्रवाह बनाए रखने के साथ-साथ रक्त वाहिकाओं को आराम भी देता है। एथ्रोस्क्लेरोसिस धमनियों के कठोर होने के कारण होता है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने के कारक तत्वों को कम करने में पोटेशियम सहायक होगा। इससे हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

तंत्रिका संबंधी लाभ 
पोटेशियम, फोलेट और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट आदि पालक के ऐसे घटक है जो लोगों को न्यूरोलॉजिकल की दिक्कतों में लाभ देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अल्जाइमर की बीमारी के कारण फोलेट की कमी हो जाती है। पोटेशियम ब्रेन की कोशिकाओं में रक्त संचार सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। इससे अनुभूति, एकाग्रता में बढ़ोतरी संभव है।

आखों के लिए उपयोगी 
पालक बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेंथिन का बड़ा स्रोत है जो आंखों की रोशनी के लिए उपयोगी है। पालक में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों को थकने नहीं देता। इसमें पाया जाने वाला विटामिन आंखों में खुजली और आंखों में शुष्कता को रोकता है।

सभी तत्व संतुलित

लोग समझते हैं कि पालक सिर्फ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है मगर इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और खनिज लवण होता है। पालक में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस पालक में सभी तत्व संतुलित मात्रा में होंगे। 

विलेन की वजह से हिट हुई थी ये 5 फिल्में, नंबर 1 ने कमाए थे 1800 करोड़ जानिए…

0

कुछ फिल्मों मे विलेन की वजह से हीरो को रोना भी पड़ जाता है और बहुत कुछ खोना भी पड़ जाता है। ऐसी फिल्मों सिनेमाघरों मे खूब चलती है और दर्शक भी इन फिल्मों को खूब पसंद करते है। वैसे हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसमें विलेन ने आखिरी तक हीरो को टक्कर दी थी। जबकि इस फिल्मों के हिट करने में विलेन के खतरनाक किरदार का बहुत बड़ा हाथ था।

5) बागी 2 – इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मेन लीड रोल मे नजर आयेंगे थे, वहीं गर्लफ्रेंड के रोल मे दिशा पाटनी को देखा गया थ। इनके अलावा फिल्म में मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर को भी देखा गया था। फिल्म रिलीज से पहले दर्शकों को ये बिल्कुल भी अंदाजा नही था कि फिल्म मे विलेन की भूमिका में मनोज वाजपेयी, प्रतीक बब्बर दिखेंगे या फिर रणदीप हुड्डा। जबकि मेकर्स ने भी इसे सस्पेंस ही रहनें दिया। ये फिल्म जितना टाइगर श्रॉफ की वजह से चली थी, उतना ही मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर के सस्पेंस रोल की वजह से भी चली थी।

4) पद्मावत – संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह को निगेटिव भूमिका मे देखा गया था। जबकि फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। असल में कहा जाए तो फिल्म रणवीर सिंह के निगेटिव किरदार की वजह से चली थी। लोगों ने रणवीर सिंह के इस अलग अवतार वाले रोल को खूब पसंद किया था, जिसकी वजह से फिल्म नें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।

3) टाइगर जिंदा है – इस फिल्म के हीरो सलमान खान थे, जबकि विलेन के रोल में सज्जाद डेलाफ्रूज को देखा गया था। जिन्होंने फिल्म मे अब्बू उस्मान नामक एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अब्बू उस्मान ने सलमान खान फिल्म के आखिरी तक जबरदस्त की टक्कर दी थी। सलमान खान के आगे अब्बू उस्मान भी हार मानने को तैयार नहीं दिया था, जबकि फिल्म के आखिरी में विलेन की वजह से सलमान खान को मायूस भी होना पड़ गया था। इस फिल्म की सफलता पर अब्बू उस्मान नामक विलेन की भूमिका निभाने वाले सज्जाद डेलाफ्रूज का बड़ा हाथ है।

2) 2.0 – फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार को अहम भूमिका मे देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने खूंखार विलेन की भूमिका निभाई थी, जो फिल्म में रजनीकांत को ही अपने कब्जे में कर लेता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये फिल्म रजनीकांत से ज्यादा अक्षय कुमार की वजह से चर्चा मे रही थी। इस फिल्म से पहले रजनीकांत की पिछली कुछ फिल्में हिंदी में असफल साबित हुई थी, लेकिन अक्षय कुमार के कारण इस फिल्म को हिंदी में बड़ी सफलता मिली थी। जिसकी वजह 2.0 अभी तक अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।

1) बाहुबली 2 – इस फिल्म के बारे में तो सभी जानते है, क्योंकि फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती की लड़ाई आखिरी तक देखने को मिली थी। फिल्म में राणा दग्गुबाती ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में कई ऐसे सीन्स देखने को मिले थे, जिससे ये लगा फिल्म में राणा दग्गुबाती हीरो से भी ज्यादा ताकतवर है। जैसा कि एक सीन में उन्हें साड़ से लड़ते हुए देखा गया था। बाहुबली 2 को सफल बनाने में जितना प्रभास का हाथ था, उससे कहीं ज्यादा राणा दग्गुबाती के खतरनाक विलेन अवतार का था। इस फिल्म नें 1800 करोड़ से भी ज्यादा कारोबार किया था, जिसके साथ ही ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी।

दलित समुदाय के 5 व्यक्ति जिनकी दीवानी है दुनिया, नंबर 1 है सबका फेवरेट जानिए…

0

दलित अंग्रेजी शब्द डिप्रेस्ड क्लास का हिन्दी अनुवाद है.डिप्रेस्ड क्लास की जनगणना 1911 में की गई ,जिन्हें वर्तमान में अनुसूचित जातियां कहा जाता है.दलित का अर्थ पिडीत, शोषित, दबा हुआ, खिन्न, उदास, टुकडा, खंडित, तोडना, कुचलना, दला हुआ, पिसा हुआ, मसला हुआ, रौंदा हुआ, विनष्ट हुआ होता है। परन्तु अब अनुसूचित जाति को दलित कहा जाता है, अब दलित शब्द पूर्ण रूप से जाति विशेष के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हजारों वर्षों तक अस्‍पृश्‍य या अछूत समझी जाने वाली उन सभी शोषित जातियों के लिए सामूहिक रूप से प्रयुक्‍त होता है जो संवैधानिक भाषा में इन्‍हें ही अनुसूचित जाति कहा गया है।

दलित समाज के 5 ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले है जिनकी दुनिया दीवानी है 

5. रजनीकांत – भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नही पूरी दुनिया मे है रजनीकांत की लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है. 

4. केदार जादव – भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और गेंदबाज केदार जादव ने पिछले कुछ समय से सभी क्रिकेट प्रेमियों को अपने शानदार प्रदर्शन से अपना दीवाना बना रखा है हालांकि साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टी20 सीरीज में उन्हें शामिल नही किया गया है.

3. विनोद कांबली – भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विनोद कांबली दलित समाज से ताल्लुक रखते है विनोद कांबली ने कई वर्षों तक क्रिकेट खेला है.

2. हिमा दास – असम की रहने वाली हिमा दास ने पिछले दिनों लगातार कई गोल्ड मेडल जीते थे. आपको बता दें 2018 में हिमा को भारत मे यूनिसेफ का पहला यूथ अम्बेसडर भी बनाया गया है साथ ही पिछले साल उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड भी दिया जा चुका हैं.

1.मायावती – उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय की सबसे बड़ी और मजबूत दलित नेताओं में से एक मायावती जी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है.

अपाचे हेलीकॉप्टर लेने वाला भारत बना 16वां देश, जानें इसकी ताकत और कौन से देश करते हैं इसका इस्तेमाल…

0

दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों (Fighter Planes) में से एक माने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर (Apache Helicopter) AH-64E आज इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) के बेड़े में शामिल हो गए हैं। वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर 8 अपाचे हेलीकॉप्टरों को शामिल किया है।

इससे पहले 4 अपाचे हेलिकॉप्टर वायु सेना में शामिल हो चुके हैं। अब मंगलवार यानी आज भारतीय वायुसेना को 8 अपाचे हेलीकॉप्टर मिल गए हैं। बता दें कि सितंबर 2015 में भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील हुई थी। इस डील के तहत भारत को 22 अपाचे हेलीकॉप्टर मिलेंगे। अब तक भारत को 12 अपाचे हेलीकॉप्टर मिल गए हैं।

अपाचे हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करने वाला भारत बना 16वां देश

 जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स की भविष्य की जरूरतों को देखकर अपाचे हेलीकॉप्टरों का बनाया गया है।भारत अपाचे हेलीकॉप्टर AH-64E को इस्तेमाल करने वाला 16वां देश है। रॉकेट निर्माता बोइंग ने दुनिया भर में 2,200 से अधिक अपाचे हेलीकॉप्टरों की डील की है।

इन देशों के पास है अपाचे हेलीकॉप्टर

* मिस्र

* यूनान

* भारत

* इंडोनेशिया

* इज़राइल

* जापान

* कुवैत

* नीदरलैंड

* सउदी अरब

* सिंगापुर

* दक्षिण कोरिया

* ताइवान

* संयुक्त अरब अमीरात

* यूनाइटेड किंगडम

* संयुक्त राज्य

अपाचे हेलीकॉप्टर की ताकत

अपाचे हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए 2 पायलट होने जरूरी हैं।

हेलीकॉप्टर में दो इंजन हैं साथ ही दो सीटें हैं।

दो इंजन होने की वहज से इसकी रफ्तार बहुत तेज है।

हेलीकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। दुश्मन के इलाके में जाकर अपने टार्गेट को आसानी से खत्म कर सकता है।

हेलीकॉप्टर 350 की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

इस हेलीकॉप्टर में सेंसर लगा है, इस वजह से रात में भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है।

इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है।

हेलीकॉप्टर लगभघ 16 फुट ऊंचा और 18 फुट चौड़ा है।

अपाचे में 16 एंटी टैंक मिसाइल छोड़ने की क्षमता है।

हेलीकॉप्टर एक बार में करीब 2.45 घंटे तक उड़ सकता है। इमसे लगी लगे रायफल में एक बार में 30 एमएम की 1,200 गोलियां भरी जा सकती हैं।

किसी भी मौसम में तीन घंटे तक आसमान में रह सकते है।