Home Blog Page 2717

अजवायन के इन फायदों को नहीं जानते होंगे आप

0

क्या आप जानते है अजवायन के फायदे? अगर नहीं जानते है तो हम आपको अजवायन से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आपको बता दें कि अजवायन का प्रयोग न सिर्फ घरों में मसालों के रूप में होता है बल्कि छोटी मोटी पेट की बीमारियां भी इसके उपयोग से दूर भाग जाती है। खाना खाने के बाद हाजमा बेहतर बनाना हो तो इसका चूर्ण बना कर खाइए और फिर फायदा देखिए। वैसे तो अजवायन बड़े काम की चीज है मगर इसका मुख्य फायदा है जल्द मोटापे को कम किया जाता सकता है। अजवायन का पानी हर रोज सुबह खाली पेट पीने से मोटापा प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है।

अजवायन के पानी पीने से लाभ

– अजवायन का पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर बनाती है ।

-15 दिनों तक लगातार अजवायन के पानी को सुबह खाली पेट पीने से मोटापा कम होता है।

-अजवायन का पानी पीने से सिरदर्द और कंजेस्शन से छुटकारा दिलाता है।

– अजवायन का पानी वैसे तो पेट की कई बीमारियों को दूर करता है, साथ ही यह दाद, दर्द और खुजली को भी दूर करता है ।

ऐेसे बनाएं अजवायन का पानी

वैसे तो अजवायन का पानी बनाना कठिन काम नहीं है, फिर भी आपको अजवायन का पानी बनाने की विधि बता देते है। सबसे पहले आप 50 ग्राम अजवायन लीजिए। हर रोज रात को अजवायन को एक गिलास पानी में रातभर भिगो कर छोड़ दीजिए और फिर सुबह उस पानी को छान लीजिए उसके बाद पानी में एक चम्मच शहद मिक्स कीजिए और खाली पेट पीजिए। अजवायन के पानी लगातार 45 दिन तक पीजिए। वैसे तो आपको इसका असर 15 दिन में दिखना शुरू हो जाएगा परन्तु यदि प्रभावी परिणाम चाहिए तो 45 दिन तक इसका सेवन कीजिए।

मिनटों में बनाये कोकोनट के टोस्ट

0

सामग्री : 8-10 बड़े स्लाइस या टोस्ट, 1/2 प्याला मिल्कमेड, 1/2 प्याला नारियल का बूरा। 

विधि :सर्वप्रथम एक ब्रेड स्लाइस के 2 टुकड़े या टोस्ट लें। इन टुकड़ों को मिल्क मेड में लपेटें और चारों तरफ नारियल के बूरा बुरका दें। अब चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे में इन्हें रखें और 10 मिनट तक बैक करें। कोकोनट के लजीज एवं करारे मीठे टोस्ट तैयार हैं।

“तेरी मेरी तेरी मेरी..” के सुपरहिट होने के बाद रानू मंडल का आया एक ओर तूफानी गाना, वीडियो हुआ वायरल ?

0

हिमेश रेशमिया ने एक शानदार सिंगर रानू मंडल की खोज करी जो सोशल मीडिया सेंसशन बनी हुई है अब इसने एक और वीडियो गाया जो जमकर वायरल हो रहा है, देखिये वीडियो ?

कहते हैं कि किस्मत कभी भी बदल सकती है ऐसा ही रानू मंडल के साथ देखने को मिला वह पश्चिम बंगाल के राणा घाट रेलवे स्टेशन के पास गाना गाकर गुजारा करती थी लेकिन हिमेश रेशमिया की उन पर नजर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म “हैप्पी हार्डी एंड ही”र का सॉन्ग “तेरी मेरी कहानी…” रिकॉर्ड करवाया ,सोशल मीडिया पर ये गाना काफी ज्यादा वायरल हुआ और हर कोई तेरी मेरी कहानी गाने लग गया।

हिमेश के साथ सॉन्ग रिकॉर्ड करने वाली रानू का एक ओर गाना रिकॉर्ड किया गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, अब इंडियन आइडल सीजन दस के विजेता सलमान अली के साथ इनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा जिसमें यह गाना गाती दिखी है।

रानू मंडल के साथ बनाए गए इस वीडियो में सलमान अली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि वायरल सेंसेशन सिंगर रानू के साथ अच्छा समय बिताया, इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और यह जमकर वायरल हो रहा है।”

हिमेश रेशमिया ने कहा की रानू मंडल के साथ वह एक और गाना रिकॉर्ड करने वाले हैं, “तेरी मेरी कहानी” के दमदार प्रदर्शन के बाद में रानू मंडल की सुरीली आवाज फैंस को काफी ज्यादा शानदार नजर आई है।

जब उड़ते जहाज में पायलट को आ गई झपकी, फिर हुआ कुछ ऐसा, सच जानकर अटक जाएंगी सांसें

0

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक पायलट अपने विमान को ऑटो पायलट मोड पर डाल कर सो गया। जी वाकई सो गया। ये पायलट एक मालवाहक विमान उड़ा रहा था। इस बारे में जानकरी तब हुई जब एयर ट्रैफिक विभाग ने पायलेट से संपर्क करने का प्रयास किया पर उसने उत्तर नहीं दिया। उस विमन में पायलेट अकेला और कोई दूसरा संभवत उसके साथ नहीं था। ये उड़ान तस्मानिया के डेवनपोर्ट शहर से बास स्ट्रेट के किंग द्वीप तक जा रही थी।

ट्रैफिक विभाग ने विमान को सुनिश्चित स्थान से आगे निकलते देख कर संपर्क करने का प्रयास किया था। पायलट के सोने के चलते विमान र्निधारित लैंडिंग प्वाइंट से करीब 46 किलोमीटर आगे निकल गय। हांलाकि बाद में विमान किंग द्वीप हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया लेकिन स्थानीय उड्यन विभाग और विमान की एयरलाइन वारटेक्स एयर ने पायलट के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैं। वारटेक्स एयर इस मालवाहक पाइपर पीए 31 उड़ानकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

वैसे मेलबर्न स्थित एयरलाइन बयान से मिली ये जानकारी कि पायलट विमान उड़ाते वक्त सो गया था ही अनोखी नहीं है। इससे पहले भी पायलट के अनोखे कारनामे लोगों को चौंका चुके हैं। जैसे सऊदी अरब में भी एक अनोखा मामला सामने आया था। यहां नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने रियाद हवाईअड्डे पर रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरने पर जेट एयरवेज के दो पायलट का लाइसेंस निलंबित किया थ। सूत्रों के अनुसार मुंबई आ रहे उस विमान में 148 लोग सवार थे। हालांकि इस हादसे में भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस बारे में विमानन नियामक डीजीसीए ने बताया था कि रनवे पर अवरोध होने के चलते पायलट ने नजदीक के टैक्सीवे से उड़ान भरने का निर्णय ले लिया था।

VIDEO : शेरों के मुंह से जिंदा बच निकली भैंस, वीडियो देखकर किस्मत पर भरोसा करने लगेंगे आप

0

कुछ लोग किस्मत पर यकीन नहीं करते, लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो हमें इस बात का यकीन दिलाता है कि यकीनन किस्मत भी कुछ होती है. ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो में पांच शेरों को एक भैंस का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांच शेरों ने एक भैंस को अपना शिकार बना लिया है.

शेरों ने भैंस को जमीन पर गिरा रखा है और उसे खाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच दो शेरों के बीच लड़ाई शुरु हो जाती है उसके बाद भैंस को छोड़कर सब शेर आपस में लड़ने लगते हैं. इसी मौके का फायदा उठाकर भैंस उठकर भाग जाती है और उसकी जान बच जाती है. वहीं दूसरी ओर शेर आपस में लड़ने में लगे रहते हैं.

ये भैंस की किस्मत का ही खेल था कि शिकार बनाए जाने के बाद भी उसकी जिंदगी बच गई और शेर आपस में लड़ने लगे. वरना शेर के मुंह से शिकार का बचकर निलना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन ही होता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. जो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है.

https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1168030066325872640

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भैंस को शिकार बनाने के बाद एक शेर खाने के लिए टूट पड़ा, लेकिन एक शेर गुस्सा गया और खा रहे शेर पर हमला कर दिया. जिसके बाद सभी शेरों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है. उसके बाद भैंस धीरे से उठती है और अपने झुंड की ओर चली जाती है. इस वीडियो को अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा है, “इन शेरों को सबक मिल गया होगा. ये भोजन कर रहे थे. लेकिन सबसे पहले झगड़ा करना सही समझा और खाना भाग निकला.”

लहसुन के इन फायदों को जानकर हैरान हो जाएंगे आप

0

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। चलिए हम आपको एक ऐसे घरेलू मसाले के बारे में बताएंगे जो सर्दी में आपके बहुत काम आएगा। रसोइयों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने वाले मसाले लहसुन की बात कर रहे हैं।

लहसुन का हर हिस्सा सेहत के लिए रामबाण की तरह होता है। इसी वजह से इसे बहुत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी और औषधि भी माना जाता है।

सर्दी में बहुत फायदेमंद : लहसुन कई सामान्य बीमारियों जैसे कि फ्लू तथा सर्दी में बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को सर्दी के दौरान लहसुन की माला भी पहनाई जाती है। इसे कई अन्य घरेलू खाद्य सामग्री जैसे कि शहद आदि के साथ मिलाकर सर्दी के दौरान इसका सेवन करते हैं।

दांतों के लिए लाभदायक : लहसुन दांतों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। दांतों में कीड़े, सडऩ और दर्द में लहसुन राहत देता है।
दमा में भी फायदा : दमे की परेशानी में लहसुन लेने से बहुत फायदा मिलता है। साथ ही ये फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया, खांसी का भी उपचार करता है।

तकिए के नीचे रखने से मिलता है फायदा : अगर आपको रात्रि में अच्छे से नींद नहीं आती है तो अपने तकिए के नीचे लहसुन रखकर सोएं। अच्छी नींद आएगी। साथ ही इससे नकारात्मकता भी दूर होती है।

गंजेपन से मिलेगा छुटकारा : लहसुन गंजेपन को भी दूर करता है। जहां से बाल उड़ गए हैं वहां इसका रस लगाने से बाल आने लगेंगे।खाली पेट खाना ज्यादा लाभदायक : लहसुन को खाली पेट खाना ज्यादा लाभदायक होता है। इसे खाली पेट खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और भूख भी बढ़ती है।

रक्तचाप की समस्या : लहसुन के प्रयोग से उक्त रक्तचाप की समस्या से भी समाधान मिलता है। इसमें मौजूद एलीसिन तत्व रक्तचाप को कम करता है। साथ ही अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का समाधान भी करता है। ये लीवर तथा ब्लैडर के निर्बाद्ध संचालन में भी सहायता करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता : लहसुन में चमत्कारिक एंटीबायोटिक्स होते हैं जिनसे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही ये ह्रदय तथा लीवर जैसे अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी स्वास्थ्य रखता है। जिससे आपके लंबे वक्त तक जीने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

अल्जाइमर के खतरे को करता है कम : लहसुन कोशिकाओं को क्षति से बचाता है। ये बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिमाग संबंधी परेशानियों जैसे अल्ज़ाइमर के खतरे को कम करता है।

बेहद हॉट हैं ये दो बहनें, बॉयफ्रेंड भी करती हैं आपस में शेयर, तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगी

0

जुड़वा होने पर दो लोग एकदम एे जैसे लगते हैं लेकिन एेसा बहुत कम देखने को मिलता है कि उनकी आदतें आैर पसंद दोनों एक ही हो। जी हां आज हम आपकाे एेसी दो लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे देखकर लगता है एक लड़की की ही मिरर इमेज है। इन्हें world’s most identical twins भी कहा जाने लगा है। दाेनो का नाम अन्ना और लूसी है।

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली जुड़वां बहनें अन्ना और लूसी ने और अधिक एक जैसी दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी पर 1 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए हैं। खास बात ये भी है कि दोनों एक ही ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं।

जुड़वां बहनों ने लिप फिलर्स, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, फेशियल टैटूइंग और लेजर ट्रीटमेंट पर मोटी रकम खर्च की है। हालांकि, दोनों अब इतना अधिक मेकओवर कराने को लेकर अफसोस जाहिर करती हैं।

बहनों की उम्र 33 साल है। सोशल मीडिया पर कई बार इन्हें ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा है. अधिक मेकओवर कराने के फैसले पर अफसोस जताने के बाद बहनों ने आईब्रो और लिप टैटू को हटाने का फैसला किया हैै।

सोशल मीडिया पर कई लोग लड़कियों को प्लास्टिक लुक, प्लास्टिक बार्बी डॉल्स, फिश लिप्स वाली कहकर परेशान करते हैं। दोनों ने फैसला किया है कि वे अब कभी फेस इंजेक्शन नहीं लगवाएंगी। 

यहां पीने साथ-साथ ले सकते हैं बीयर से नहाने के मजा, बेहद दिलचस्प है ये जगह

0

स्पेन के ग्रनाडा शहर में खुला है यहां का पहला बियर स्पा जहां कस्टमर्स बियर के टब में नहाते हुए बियर पीने का लुत्फ उठाते हैं। ऐंटिऑक्सिडेंट्स और विटामिन बी से भरपूर बियर आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है।

यूरोप में वैसे भी बियर स्पा काफी मशहूर हैं और अक्सर लोग तनाव कम करने और आराम करने के मकसद से यहां आते हैं। आइये जाने कुछ और बीयर स्‍पा के बारे में।

ऐसा ही एक मशहूर और सबसे चर्चित बियर स्‍पा है चेक गणराज्‍य की राजधानी प्राग में मौजूद स्‍पा बियरलैंड। चार्ल्स स्क्वायर से कुछ दूर बना ये बियर स्‍पा अपने मेहमानों को सौना बाथ के सेशंस के साथ प्रसिद्ध क्रुसोविस बियर का भी मजा लेने का अवसर देता है। इसकी एक खासियत यहां के स्‍पा में मौजूद ओक से बने कलात्‍मक बाथ टब भी हैं।

ऐसा ही एक और जाना पहचाना नाम है चेक गणराज्‍य के ही हाराकोव बियर स्‍पा का, इस जगह की अपनी एक अलग पहचान है। यहां पर बियर स्‍नान का पूरा प्रभाव देने के लिए 36 डिग्री के तापमान पर प्राकृतिक पर्वतीय जल के साथ 5 लीटर लाईट बियर और 5 लीटर डार्क बियर का मिश्रण प्रदान करते हैं।

मुकेश अंबानी के घर गणपति पूजा, माधुरी-आमिर समेत पहुंचे ये सितारे…

0

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया. इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए. माधुरी दीक्षित से लेकर आमिर खान, कटरीना कैफ और रणबीर-आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर एक साथ एंटीलिया में नजर आए.

रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ मुकेश अंबानी के घर पहुंचे, उनके साथ आमिर खान भी नजर आए.

कटरीना कैफ अपनी बहन के साथ पहुंचीं.

सचिन तेंदुलकर पूरे परिवार के साथ मुकेश अंबानी के घर पहुंचे.

रेखा इस अंदाज में नजर आईं.

नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ

माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ नजर आईं.

आमिर खान के साथ माधुरी दीक्षित

आई ऐसी तूफानी लहर, बह गई घर की बालकनी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

0

पिछले दिनों खराब मौसम के चलते हुए हादसों के बाद स्पेन में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के कहर के कारण यहां तेज सुद्री तूफान आ रहा है आैर हालात काफी खतरनाक हो चुका है।

इसीलिए स्पेन के तटीय इलाकों में चेतावनी दी गर्इ है कि लोग समुद्र तट से दूर रहें आैर सी फेसिंग इमारतों को भी खाली करने के लिए कहा जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन हालात का सामना करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है। तूफान में विशाल लहरें लोगों के घरों को भी अपना निशान बना रही हैं। एेसा एक वीडियो भी सामने आया है जो जम कर वायरल हो रहा है।

स्पेन में केनरी आइसलैंड पर्यटकों का पसंदीदा इलाका है आैर यहां के मेसा डेल मार शहर का ये वीडियो बताया जा रहा है। यहां समुद्र के पास कई घर, अपार्टमेंट आैर हॉलीडे होम हैं। एेसी ही किसी इमारत के इस वीडियो में समुद्र में आये तूफान का ये खतरनाक नजारा देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साफ दिखार्इ दे रहा है कि समुद्र की तेज लहरें अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल तक जा पहुंची और उसकी बालकनी को अपने साथ बहा कर ले गई। सबसे बड़ी बात ये है कि लहरों का ये हमला एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद से पर्यटक भी यहां आने से डर रहे हैं।