Home Blog Page 2725

मेरे बच्चे की मां बनने वाली है राखी, दीपक कलाल का दावा

0

अब एक बार फिर दीपक कलाल ने राखी सावंत को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है. दरअसल दीपक कलाल ने दावा किया है कि राखी सावंत उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं।

दीपक कलाल ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दीपक ने राखी सावंत के प्रेग्नेंट होने का दावा करते हुए लिखा है, ‘राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है. वो अपने पापा की बेइज्जती का बदला जरूर लेगा।

दीपक ने आगे लिखा, ‘7 महीने के अंदर ही वो शेर का बच्चा बाहर आएगा. शर्म आनी चाहिए तुझे जो इस तरह से तू छप्पन छुरी सॉन्ग का प्रमोशन कर रही है।

बता दें कि जब से राखी सावंत की शादी की खबरें सामने आई हैं, तभी से दीपक कलाल राखी को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं. इससे पहले भी दीपक कलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके राखी सावंत को खरी खोटी सुनाई थी।

दीपक कलाल ने दावा किया था कि राखी ने उनसे शादी करने का वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने राखी को पूरे 4 करोड़ रुपये की रकम दी थी. ये दीपक कलाल का गुस्सा है या पब्लिसिटी स्टंट ये कहना थोड़ा मुश्किल है.

वीई वाणिज्यिक वाहन लिमिटेड ने भी 41.7 प्रतिशत की सीधी गिरावट दर्ज की

0

मंदी के इस दौर में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के सभी वाहन निर्माताओं को मांग में कमी के कारण, सेल्स में कमी का सामना करना पड रहा है। इस स्तिथी से यात्री वाहन सेगमेंट में सेल्स में काफी कमी देखने को मिली है और कई कंपनीयों की सेल्स लगभग 50 प्रतिशत तक गिर गई है। इसका एक और पहलु है कि इस मंदी का असर सिर्फ यात्री वाहनों पर न होकर, वाणिज्यिक वहनों तक भी फैल गया है।

आपको बता दें, वोल्वो समूह और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई वाणिज्यिक वाहन लिमिटेड ने रविवार को अगस्त में कुल 3,538 इकाइयों की बिक्री के साथ कुल बिक्री में 41.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। जो काफी ज्यादा है। यह बात गौर करने योग्य है कि वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड ने पिछले साल अगस्त में 6,069 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस माह उनकी सेल्स में भारी गिरावट देखने को मिली है।

वहीं इसकी पेरेन्ट कंपनी की बात की जाए तो आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों की अगस्त में 3,462 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 5,948 इकाई थी जो इसमें 41.8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। वोल्वो ट्रक्स की अगस्त महीने में 76 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो अगस्त 2018 में 121 यूनिट्स के मुकाबले 37.2 फीसदी कम थी।

गौरतलब है कि सरकार ने कमर्शियल व्हिकल्स की सेल्स में होती हई गिरावट को कम करने और मांग को बढाने के लिए राहत पैकेज लागू करने का प्लान बनाया है। इस मामले में बाजार विश्लेषकों की राय अलग है उनका मानना है कि सरकरा के किये प्लान उतने कारगर नहीं होंगे।

चिदंबरम नहीं जाएंगे तिहाड़ जेल, निचली अदालत से तय होगा कब तक हिरासत में रहेंगे

0

आईएनएक्स मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को थोड़ी राहत मिली है। उन्हें तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा हालांकि उनकी सीबीआई हिरासत गुरुवार तक के लिए बढ़ा दी गई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पी. चिदंबरम को अंतरिम संरक्षण के लिए संबंधित अदालत में जाने को कहा। साथ ही आदेश दिया कि उन्हें तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाए और अगर ट्रायल कोर्ट उसकी जमानत याचिका खारिज करता है तो उनकी सीबीआई हिरासत गुरुवार तक बढ़ाई जाएगी।

सिब्बल की मांग- ना भेजा जाए तिहाड़ जेल

अदालत में चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वह 74 साल के व्यक्ति हैं। उन्हें तिहाड़ ना भेजा जाए। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया जाए। किसी को कोई क्षति नहीं होगी।

5 सितंबर को अगली सुनवाई

पी चिदंबरम आज आईएनएक्स मामले में निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल करेंगे। अगर निचली अदालत से चिदम्बरम को जमानत नहीं मिलती है, चिदंबरम को सीबीआई रिमांड की रिमांड में भेजा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 5 सितम्बर को होगी। गुरुवार को कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा।

हिरासत की अधिकतम अवधि 15 दिन है

कानून के अनुसार, जिस मामले में चिदंबरम आरोपी हैं उसमें मामलों में पुलिस हिरासत की अधिकतम अवधि 15 दिन है। चिदंबरम ने पहले अदालत को बताया कि जांच एजेंसी ने पैसे से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। चिदंबरम ने शुक्रवार को विशेष सीबीआई जज अजय कुमार कुहार को बताया, ‘वे लगातार मुझे तीन फाइलें दिखा रहे हैं। आज भी वही फाइलें मुझे लगातार ढाई घंटे से ज्यादा दिखाई गईं।’

22 अगस्त को हिंदुस्तान में लॉन्च हुई किआ सेल्टॉस, अब मिल रहा है कुछ ऐसा रिस्पॉन्स

0

बिक्री प्रारम्भ होने के पहले महीने में, दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia Motors इंडिया ने फोर्ड, रेनॉल्ट, निसान, स्कोडा आदि जैसी आधा दर्जन विदेशी कार निर्माता कंपनियों को आउटसोर्स किया है. दरअसल किआ सेल्टॉस हिंदुस्तान में 22 अगस्त को लॉन्च हुई है इसके बावजूद हिंदुस्तान में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है जो कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कठिनाई का सबक बनता जा रहा हैैं.

आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस की लॉन्चिंग के साथ कंपनी अब देश की 7 वीं बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शुमार हो गई हैैं. जबकि कुल 14 कार निर्माता कंपनियों में हाल ही में लॉन्च हुई एमजी मोटर 11वें नंबर पर हैैं.

किआ ने अगस्त 2019 में 6200 से अधिक यूनिट Seltos बेच चुकी है जबकि फोर्ड व रेनॉल्ट जो कई सारी कारें बेचते हैं उनके वाहनों की बिक्री क्रमशः 5517 व 5700 यूनिट्स ही रही.

भले ही एमजी मोटर्स इस लिस्ट में Kia Motors से बहुत ज्यादा पीछे है लेकिन इसके बावजूद यह निसान व स्कोडा जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ देता है. एमजी मोटर ने निसान की 1413 यूनिट्स व अगस्त में स्कोडा की 1164 यूनिट्स की तुलना में 2018 यूनिट्स बेचीं.

किआ व एमजी मोटर्स दोनों ही कंपनियों की कारों को रिकॉर्ड बुकिंग मिल रहे है जिसकी वजह से अन्य कंपनियों की कारों की सेल्स डाउन जा रही हैैं. किआ मोटर्स ने सेल्टॉस की 32,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की, जबकि, एमजी मोटर को हेक्टर के लिए 28,000 ऑर्डर मिले.

गणपति जी की पूजा करते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान, हर इच्छा होगी पूरी।

0

भगवान श्री गणेश की घर वापसी हिंदू महीने के ‘भद्रा’ में मनाई जाती है । भगवान श्री गणेश हिंदू धर्म के परम पूज्यनीय देवताओं में से एक माने जाते हैं। और इस साल यह पर्व 2 सितंबर से 12 सितंबर तक मनाया जाएगा तो अगर इस बार गणेश चतुर्थी पर आप भी करना चाहते हैं गणपति बाबा को खुश तो पूजा के समय इन पांच बातों का ज़रूर ध्यान रखें । 

मोदकभगवान गणेश मोदक प्रिय है। दरअसल मोदक एक मुलायम लड्डू की तरह है, जो एकदंत गणेश जी प्रेम से खाते हैं। गणेश जी का एक दांत परशुराम जी से युद्ध में टूट गया था। इससे अन्य चीजों को खाने में गणेश जी को तकलीफ होती है, क्योंकि उन्हें चबाना पड़ता है। मोदक काफी मुलायम होता है जिससे इसे चबाना नहीं पड़ता है। आप इनकी पूजा में मोदक जरूर चढाएं। 

दूर्वाभगवान श्री गणेश जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है कि सुबह उठते ही सबसे पहले स्नान करें और फिर गणेश जी को गिनकर पांच दूर्वा यानी हरी घास अर्पित करें। ध्यान रखें कि कभी भी गणेश जी के चरणों में दुर्वा नहीं रखनी चाहिए। दुर्वा गणेश जी के मस्तक पर रखनी चाहिए। दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’

शमीऐसे माना जाता है कि भगवान श्री राम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए शमी की पूजा की थी। और शास्त्रों के अनुसार शमी ही एक मात्र पौधा है जिसकी पूजा से गणेश जी और शनि दोनों प्रसन्न होते हैं। शमी गणेश जी को प्रिय है। शमी के कुछ पत्ते नियमित रूप से गणेश जी को अर्पित करने से घर में धन एवं सुख की वृद्धि होती है।

ज्योतिष में इनको केतु का देवता माना है और जो हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। गणेश जी का नाम हिन्दू शास्त्रो के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका नाम गणपति है।

गणेश जी के लिए लाल सिंदूर का ही तिलक लगाएं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय मंत्र बोलें, ‘सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः।’ गणेश जी को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं।

अब हैकर्स के निशाने पर व्हाट्सएप, यदि आपने भी व्हाट्सएप पर ऑन रखा यह फीचर तो हैक हो सकती है आपकी व्हाट्सएप !

0

व्हाट्सएप भी अब है हैकर्स के निशाने पर आ गया है हैकर्स फिजिकल तौर पर व्हाट्सएप को हैक कर सकते हैं।

फिजिकल तोर का मतलब है कि है आपको आपके पासवर्ड या फिर मोबाइल में कुछ ना कुछ लिंक के सहारे ही आपके व्हाट्सएप को हैक कर सकते हैं।

इन सब हैकर से बचने के लिए आपको ऐसे ट्रिक्स अपनाने होंगे जिससे आपको मालूम चलता रहे कि आपका व्हाट्सएप हैक तो नहीं हुआ।

सबसे पहले आपको व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर व्हाट्सएप वेब को ऑन करना होगा वहां पर आपको लॉग आउट फ्रॉम ऑल डिवाइस का ऑप्शन मिलेगा आप उस पर क्लिक करके सभी डिवाइस से लोग आउट हो सकते हैं इसे जिस किसी भी डिवाइस में आपका व्हाट्सएप चल रहा होगा वह ऑटोमेटेकली लॉग आउट हो जाएगा।

इसके अलावा पब्लिकली वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचें है हैकर्स द्वारा पब्लिकली वाईफाई फ्री में दिए जाते हैं जिसके सहारे वह किसी भी कनेक्टेड यूजर का डाटा चुरा लेते हैं इससे आपका व्हाट्सएप भी हैक हो सकता है पब्लिकली वाईफाई का यूज बिल्कुल भी ना करें।

इसके अलावा यदि आप व्हाट्सएप पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसके लिए support@whatsapp.com पर मेल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं यदि 30 दिन के बाद भी आप व्हाट्सएप खोलो कि नहीं कर पाए तो आपका पुराना वाला अकाउंट डिलीट हो जाएगा।

इसके अलावा आप अपने पासवर्ड को फिंगरप्रिंट या पैटर्न लॉक से लॉक रखें इससे आपका अकाउंट आसानी से हैक नहीं होगा और आप आसानी से अपना व्हाट्सएप एक्सेस कर पाएंगे

मोदी सरकार बेच रही है सस्ते में सोना, 9 सितंबर से शुरू हो रहा है खरीदने का आखिरी मौका

0

चालू वित्त वर्ष में सोने में निवेश की सरकारी योजना सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के चौथे और आखिरीचरण में निवेश अगले हफ्ते से सोमवार9 सितंबर से शुरू होगा। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में चौथचरण में निवेश करने की अवधि 9से 13 सितंबरहै। सरकार की इस सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने के लिए निवेशकों के पास पांच दिन का समय है। बाजार में बीते हफ्ते 10 ग्रामसोने का भाव 40,000 रुपयेको भी पार कर गया। ऐसे में सरकारसोवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए आपको बाजार भाव से कम दाम में सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रहीहै। 

खरीद सकते हैं सस्ते में सोना 
5 जुलाई को आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का ऐलान किया जिसके बाद सोने के दाम में लगातारबढ़ोतरी हुई है। बीते हफ्ते सोने के दाम 40,000 रुपये के भाव को भी पार कर गये।हालांकि, सरकार आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है।आरबीआई की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं।

सोना इतना पड़ेगा सस्ता 
बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का भाव 2 अगस्त के हिसाब से सोने की बाजार कीमत 3,966रुपये प्रति ग्राम रही। वहीं इस स्कीम के तहत आप 3,499 रुपये प्रतिग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल मोड से पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए एक ग्राम सोने की कीमत 3,449 रुपये पड़ेगी। यानी आप सोने में बाजार मूल्य से प्रति ग्राम 467रुपये कम कीमत पर गोल्ड में निवेश करेंगे।

ये है नियम 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीस के निवेश करने वाला व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं।

बॉन्ड लाने के पीछे कारण 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का मकसद सोने की फिजिकल डिमांड को कम करना है। इसके तहत सोना खरीदकर घर में नहीं रखा जाता है बल्कि बॉन्ड में निवेश के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

यहां से खरीद सकते हैं.. 
ये बॉन्ड बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए खरीद सकते हैं। ये बॉन्ड बैंकों से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं। इसके बाद बॉन्ड खरीदने का अगला यानी तीसरा चरण 5 अगस्त और चौथा चरण 9 सिंतबर को खुलेगा।

इमरान ख़ान बोले: जंग हुई तो भारत-पाक से आगे जाएगी

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने रविवार को कहा कि आतंकवाद का धर्म से कोई रिश्ता नहीं होता है और इस्लाम शांति का धर्म है.

56वें कन्वेंशन ऑफ इस्लामिक सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमरीका (आईएसएनए) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि इस्लाम हमें शांति सिखाता है और किसी एक व्यक्ति के जुर्म के लिए पूरे समुदाय को बदनाम नहीं किया जा सकता.

इमरान ख़ान ने कहा, ”आतंकवाद को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. आख़िर मुसलमानों को संदिग्ध के तौर पर क्यों देखा जाता है? यूरोप में भी मुसलमानों के धार्मिक स्थलों पर हमले होते हैं. अमरीका में 9/11 से पहले तमिल टाइगर आत्मघाती हमले करते थे. आतंकवाद किसी भी मजहब से जुड़ा नहीं होता है. भारत तो कश्मीरियों के संघर्ष को भी आतंकवाद से जोड़ता है.”

इस संबोधन में इमरान ख़ान ने कश्मीर को लेकर भारत से तनाव के बारे में भी बोला. पीएम ख़ान ने परमाणु युद्ध की आशंका और उसके नतीजों की भयावहता का भी ज़िक्र किया.

इमरान ख़ान ने कहा, ”अगर दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच जंग हुई तो यह छोटा युद्ध नहीं होगा. मैंने मुस्लिम देश के शासकों से बात की है. मैं जानता हूं कि भारत में कुछ लोग अब भी नेहरू और गांधी की विचारधारा में भरोसा करते हैं लेकिन मोदी के पीएम बनने के बाद से हालात बदले हैं. मुझे उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कश्मीर को लेकर अपनी भूमिका अदा करेगा.”

एनआरसीः ‘सूची से बाहर लोग राष्ट्र विहीन नहीं’

एन्आरसी की अंतिम सूची आने का बाद विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जो लोग राष्ट्र नागरिक पंजी से बाहर हैं वे लोग राष्ट्र से विहीन नहीं हैं.

मंत्रालय ने कहा कि एनआरसी से बाहर एक भी व्यक्ति के अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है उन्हें हिरासत में नहीं लिया जाएगा और क़ानून के तहत उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार होने तक उनके पास पहले की तरह सभी अधिकार होंगे.”

ब्रिटेनः सत्ताधारी कंज़र्वेटिव पार्टी ने अपने सांसदो को दी चेतावनी

ब्रिटेन की सत्ताधारी कंज़र्वेटिव पार्टी ने अपने सांसदों से कह दिया है कि अगर वो बिना समझौते के ब्रेग्ज़िट के खिलाफ वोट करेंगे तो उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा.

सांसदों का एक समूह बिना समझौते के ब्रेग्ज़िट को रोकने के लिए इस हफ्ते एक विधेयक लाने की योजना बना रहा है.

ये योजना तभी सफल हो सकती है, जब कुछ कंज़र्वेटिव सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ वोट करें. समूह के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि धमकियों की वजह से वो अपने सिद्धांतों को नहीं छोड़ेंगे.

पाकिस्तान के मंत्री ने किया ऐलान, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान युद्ध

0

पाकिस्तान कश्मीर घाटी से धारा 370 हटने के बाद से बौखलाया हुआ है. पड़ोसी देश लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है. अब पाकिस्तान के रेल मंत्री ने एक बयान में कहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच अक्टूबर या नवंबर महीने में भीषण युद्ध होगा.

पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने रावलपिंडी में कहा कि अक्टूबर-नवंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा. उन्होंने कहा कि हमने हथियार रखने के लिए नहीं रखे हैं बल्कि उनको इस्तेमाल करने के लिए रखा है.

पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी हरकतें कर रहा है जिससे ऐसा लग रहा है कि पड़ोसी देश भारत के साथ किसी बड़े एडवेंचर के मूड में है. देखना है कि अब पाक कौन सी नापाक हरकत करता है.

बाबरी विध्वंस मामला: राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण सिंह पर चल सकता है मुक़दमा

0

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक षडयंत्र के लिए मुकदमे का सामना कर सकते हैं क्योंकि इस संवैधानिक पद के साथ उन्हें जो छूट मिली हुई है, वह उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद खत्म हो सकती है.

सूत्रों ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राजस्थान के नये राज्यपाल के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को नामित किया.

उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल, 2017 को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के आरोप बहाल करने का आदेश दिया था.

उसने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को मुकदमे का सामना करने के लिए आरोपी के तौर पर बुलाया नहीं जा सकता क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपालों को संवैधानिक छूट मिली हुई है.

हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई से सिंह को राज्यपाल पद से हटने के तुरंत बाद आरोपी के तौर पर पेश करने के लिए कहा था.

संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राष्ट्रपति और राज्यपालों को उनके कार्यकाल के दौरान आपराधिक तथा दीवानी मामलों से छूट प्रदान की गई है.

इसके अनुसार, कोई भी अदालत किसी भी मामले में राष्ट्रपति या राज्यपाल को सम्मन जारी नहीं कर सकती.

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘चूंकि राज्यपाल के रूप में सिंह का कार्यकाल खत्म हो गया है तो उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है, बशर्ते कि सरकार उन्हें किसी अन्य संवैधानिक पद पर नियुक्त न कर दे.’

सिंह को तीन सितंबर 2014 को पांच साल के कार्यकाल के लिए राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. इसी हफ्ते उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है.

सिंह के खिलाफ सीबीआई के मामले के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए राष्ट्रीय एकता परिषद को आश्वासन दिया था कि वह विवादित ढांचे को ढहाने नहीं देंगे और उच्चतम न्यायालय ने विवादित स्थल पर केवल सांकेतिक ‘कार सेवा’ की अनुमति दी थी.

साल 1993 में उनके खिलाफ सीबीआई के आरोपपत्र के बाद 1997 में लखनऊ की एक विशेष अदालत ने एक आदेश में कहा था, ‘सिंह ने यह भी कहा था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि ढांचा पूरी तरह सुरक्षित रहे और उसे ढहाया न जाए लेकिन उन्होंने कथित तौर पर अपने वादों के विपरीत काम किया.’

सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया था कि सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर केंद्रीय बल का इस्तेमाल करने का आदेश नहीं दिया. विशेष अदालत ने कहा था, ‘इससे प्रथम दृष्टया यह मालूम पड़ता है कि वह आपराधिक षड्यंत्र में शामिल थे.’ सिंह ने छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.