Home Blog Page 2726

संसद भवन में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा गया, सामने आई तस्वीरें

0

दिल्ली में संसद भवन से बड़ी खबर सामने आई है। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह बाइक सवार युवक चाकू के साथ संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

यह युवक विजय चौक पर आर्यन गेट के पास से संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई चेकिंग में युवक के पास से चाकू बरामद किया गया है। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।

युवक को पकड़ने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक का नाम सागर इंसा है। वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी है, और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम का अनुयायी है।

नीमच में चार कथित पत्रकारों को कारावास

0

मध्यप्रदेश के नीमच जिले की एक अदालत ने पूर्व सरपंच को डराने धमकाने के मामले में दोषी पाए जाने पर चार कथित पत्रकारों को दो दो वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया है।

अभियोजन के मुताबिक दिसंबर 2015 में भड़भड़िया गांव में पूर्व सरपंच बालाराम पाटीदार अल्पवर्षा के चलते ट्यूबवेल संबंधी कार्य करा रहा था।

तभी नीमच निवासी नरेंद्र गेहलोत, लोकेंद्र, युगलकिशोर और हेमंत गांव पहुंचे और नियमविरूद्ध कार्य होने का आरोप लगाते हुए रुपयों की मांग करने लगे। चारों ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से करने की धमकी दी थी।

हंगामा होने पर ग्रामीणों ने चारों का विरोध किया। पूर्व सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।

पुलिस ने जांच के बाद चारों के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में पेश किया था। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार भंडारी ने शुक्रवार को पूर्व सरपंच को धमकाकर अनुचित धन मांगने का दोषी पाकर चारों को दो-दो वर्ष का सश्रम कारावास और एक एक हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया।

छत्तीसगढ़ : बलोदाबाजार से 2 नाबालिग का अपहरण, तेलंगाना से दो आरोपी गिरफ्तार

0

सुहेला पुलिस ने दो नाबालिग किशोरियों के अपहरण के मामले में तेलंगाना से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग किशोरियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया वहीं आरोपित गोकुल उर्फ कबीर (24) धौराभाठा और श्रीनेश्वर मारकंडेय (23) रानीजरौद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुहेला थाना में नाबालिग किशोरियों की गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी नीतू कमल ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

एसपी की निर्देश पर सुहेला पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की। मामले की पड़ताल के बाद दोनों ही मामले के आरोपितों के तेलंगाना में होने की पुख्ता जानकारी मिली। जिसके बाद सुहेला पुलिस एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने तेलंगाना पहुंची।

यहां पुलिस ने एक मामले के आरोपित को निर्माणाधीन आवासीय बिल्डिंग स्काईला नरसिंघी रोड उप्पल गुड़ा हैदराबाद तेलंगाना से 29 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले के आरोपित को अय्यप्पा सोसायटी माधोपुर गोली सोडा के ऊपर निर्माणाधीन कांप्लेक्स थाना माधोपुर जिला रंगारेड्डी तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों में जुटे श्रद्धालु

0

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्‍योहार 2 सितंबर को मनाया जा रहा है. इसी के साथ महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्‍सव की शुरुआत हो गई है.

ऐसी मान्‍यता है कि भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था. इस त्‍योहार में यश, सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए गणेश जी की पूजा की जाती है.

इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को वस्त्र और उपनयन से सजाया जाता है और विधिवत पूजा की जाती है.

इन चीज़ों का सेवन आपकी याददाश्त को पहुंचा सकता हैं नुकसान

0

 बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से खान पान में बदलाव आने लगा हैं। इसलिए हर इंसान सेहत से दुखी हैं। कई बार हम जल्दबाजी में ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिनसे हमारी यादाश्त पर असर पर पड़ता हैं। इससे यादाश्त कमजोर हो जाती हैं।

आपको बता दें कि कुछ चीजें खाने से हमारी यादाशत में बढ़ोतरी होती है,वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है जो दिमाग को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारे में,जिसका सेवन करने से आपकी यादाशत को नुकसान पहुंच सकता हैं।

-प्रोसेस्ड चीज : यह चीज जिसे पिज्जा तथा फास्ट फूड में यूज किया जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। प्रोसेस्ड चीज हमारे शरीर में जो प्रटीन बनाता है,वे यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है।
-पॉपकॉर्न : पॉपकॉर्न खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन इसमें डीएसटील नाम का केमिकल पाया जाता है। जिसे खाने से शरीर में अमीलोइड प्लक़ुएस पैदा होता है। जो दिमाग में जाकर जम जाता है और सोचने की शक्ति को नुकसान पहुंचाता है।

प्रोसेस्ड मीट : नॉन वेज खाने के शौकिन है तो प्रोसेस्ड मीट खाने से परहेज कीजिए। इससे आपकी मेमोरी पावर पर बुरा अलग पड़ सकता है।

नुकसानदायी बियर : लगातार बियर पीने आपकी सेहत बिगड सकती हैं। आपको बताते हैं कि बियर पीने के शौकिन लोगों के लिए ये बात जानना जरूरी है कि बियर में नाइट्राइट पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से अल्माइजर का खतरा बढ़ जाता है, जो यादाशत को नुकसान पहुंचा सकता है

27 साल की लड़की को हुआ 83 साल के शख्स से हुआ प्यार

0

क्या कभी किसी जवान लडकी को बुजुर्ग से प्यार हो सकता है नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही लडकी के बारे में बताएंगे जिसको एक बुजुर्ग से प्यार हो जाता है और नौबत यहां तक आ जाती है कि उसने इस बुजुर्ग से शादी भी कर ली । बता दें ​कि ये पूरा मामला इंडोनेशिया का है । जहां पर एक 27 साल की लडकी को करीब 83 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया और उसने उससे शादी भी की । ये प्रेमी जोड़ा इसे पहली नजर का प्यार मानता है । सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इस शख्स का सबसे बडा बेटा करीब 51 साल का है ।

जबकि उनकी नई-नवेली दुल्हन नूरैनी के पिता इससे भी कम उम्र के हैं । बताया, मेरे पति के बच्चों ने मुझसे कई बार पूछा कि मैं अपनी उम्र के किसी शख्स से शादी क्यों नहीं कर रही ।

कम उम्र में बालों के सफेद होने की ये है वजह

0

आजकल बदलती जीवन शैली की वजह से सफेद बाल होना आम बात हैं। अगर आपके भी सफेद बाल आ गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आपको बता दें कि बाल एक औरत का असली गहना होते हैं। हर किसी को काले बाल ही पसंद होते हैं। बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना तो आम हैं लेकिन कम उम्र में बालों का सफेद हो जाना एक परेशानी हैं। कम उम्र में बालों के सफेद होने के कई वजह हैं जैसे भरपूर मात्रा में पोषण न मिलना, तनाव आदि।

अगर आप भी सफेद बालों की परेशानी से परेशान है तो आइये हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं जिन्हे आजमाकर आप केवल 7 दिनों में ही सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। 

कीजिए आंवला यूज : बालों को काला करने के लिए आंवला या उसका पाऊडर बहुत ही मददगार साबित होता हैं। आंवला का रस बादाम के तेल में मिलाकर लगाने से बाल काले हो जाएंगे।
पीएं काली चाय : चायपत्ती के पानी को बालों पर लगाने से भी बाल काले होते हैं। इसको लगाने के बाद शैंपू न लगाएं।
कीजिए कडी पत्ता यूज : अपनी डाइट में कडी पत्ता शामिल कीजिए। इसे आप चटनी के रूप में खा सकते हैं। इसको खाने से बालों का सफेद होना रूक जाता हैं।

हेयर ऑयल : नारियल तेल को कडी पत्ता तथा आवलां के साथ गर्म कीजिए। इस तेल को लगातार लगाने से बाल मजबूत होंगे और सफेद बाल काले हो जाएंगे।
दाना मेथी : मेथी दानों को रातभर पानी में भिगो दीजिए। सुबह मेथी दानों को दही में पीसकर बालों में लगाना चाहिए। एक घंटे बाद बाल धो लीजिए। इससे काफी फायदा मिलेगा।
नींबू का रस : एक नींबू के रस में उतनी ही मात्रा में पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। शैंपू करने के बाद बालों में डालें। कुछ देर रखने के बाद साफ पानी से धो लीजिए

नोकिया ने दी खुश दी खुशखबरी, जानिए

0

कई ब्रांड अब नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट और सुरक्षा पैच प्रदान करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं। नोकिया उनमें से एक है और त्वरित सॉफ़्टवेयर अपडेट प्रदान करने और पुराने स्मार्टफ़ोन का समर्थन करने के लिए भी जाना जाता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी तरह की तर्ज पर, नोकिया स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर और सुरक्षा को अद्यतन करने में वैश्विक रैंकिंग का नेतृत्व करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड पाई अपनाने की सूची में, नोकिया द्वारा Q3 2018 में बेचे गए लगभग 96% स्मार्टफोन पहले से ही एंड्रॉइड 9 पाई चला रहे हैं या उनके पास एंड्रॉइड पाई अपडेट जारी किया गया है। यह 89% के साथ सैमसंग, 84% के साथ Xiaomi, 82% के साथ HUAWEI, 43% के साथ लेनोवो, 35% के साथ ओप्पो, 18% के साथ विवो, 16% के साथ एलजी, 14% के साथ अल्काटेल, 5% के साथ TECNO और अन्य है। 15% के साथ ब्रांड। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि केवल शीर्ष Android मॉडल के लगभग एक चौथाई नवीनतम ओएस संस्करण में अपडेट किए गए हैं।

पीले दांतों को साफ करने की बेहतरीन टिप्स

0

अक्सर लोग पीले दांतों से परेशान रहते है, इसी की वजह हैं, जब भी वे हंसते है तो पीले दांत दिखते है, जिसे देखकर सब हीन भावना से उन्हे देखते है। इसलिए आज हम आपको पीले दांतों को सफेद करने के उपाय बता रहे है। आपको बता दें कि दांत को हम लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते है, जिसके कारण से दांत पीले तथा उनमें से बदबू आने लगती है। अगर आपको भी पीले दांतों ने दूसरों के सामने शर्मिंदा कर रखा है तो आप हम आपको एक घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आपके दांत चमकने लगेंगे।

आवश्यक सामग्री 
बेकिंग सोडा 
नींबू का रस 
स्‍ट्रॉबेरी

ऐसे लगाएं 
एक चम्‍मच बेकिंग सोडा कटोरी में डालिए। बेकिंग सोडा में एसिड मौजूद होता है जो दांतों के कीटाणुओं को दूर करके दातों की सुरक्षा करता है। इसमें बेकिंग सोडा में पांच नींबू के रस की बूंदे मिलाकर लीजिए। अब स्‍ट्रॉबेरी का पल्‍प निकाल कर डाल दीजिए। अब इस मिक्चर को दांतों पर रगड़े।

इससे दांत चमकदार और दाग-धब्बों से दूर रहेगे। अब मुंह में सादा पानी डालकर कुल्‍ला कीजिए। जितनी लार निकलती है निकल जाने दीजिए। इसके बाद एक साफ कपड़े से दांतों को अच्‍छे से पोंछ लीजिए। ऐसा करने से आपके दांत कुछ दिनों में चमकने लगेंगे

विधायक का पत्नी संग बेडरूम में बनाया टिकटॉक अकाउंट हैक होने के बाद वीडियो वायरल

0

बिहार के एक कांग्रेस विधायक का पत्नी संग टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसे लोग जमकर शेयर भी करते नज़र आ रहे हैं. विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल यह वीडियो है सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी का, जो उन्होंने पत्नी के साथ बेडरूम में शूट किया था. इसकी शिकायत लेकर वे हाल ही में एसपी के जनता दरबार में पहुंचे थे. यहां उन्होंने एसपी को आवेदन देते हुए वीडियो वायरल करने की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था जो काफी निजी था. लेकिन किसी ने उनकी पत्नी के टिकटॉक अकाउंट को हैक कर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साथ ही उन्होंने आरोप लागते हुए कहा है कि वो वीडियो उनका है और उसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल कर उनकी छवि खराब की जा रही है.