Home Blog Page 2743

भारत सरकार ने 100 रुपये के नोट को लेकर किया बड़ा ऐलान…

0

देश की जनता को खुश रखने के लिए भारत सरकार रोजाना बड़े-बड़े ऐलान करती रहती है, तो इसी के बाद आज भारत सरकार ने 100 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, तो वो बड़ा ऐलान क्या किया है। आईये जानते है…

आपको बता दें कि भारत सरकार ने ये ऐलान 100 रुपये का स्पेशल नोट जारी करने को लेकर ये ऐलान किया है। दरअसल भारत सरकार के आदेशानुसार भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई अब 100 रुपये का स्पेशल नोट लाने जा रहा है।

इस नोट में कई खासियत होंगी। 100 रुपये का नया नोट वार्निश वाला होगा। यह मौजूदा नोट के मुकाबले दोगुना टिकाऊ होगा। अभी 100 रुपए का नोट औसतन करीब ढ़ाई से साढ़े तीन साल तक चलता है।

लेकिन वार्निश चढ़े नोट की उम्र करीब दोगुना हो जाएगी यानी करीब 7 साल तक टिका रहेगा।

यह छिपकली BMW कार से भी महँगी है ,आजकल जमकर हो रही है इसकी तस्करी…

0

इस छिपकली की कीमत किसी लग्जरी कार से भी 2 गुना है या यूं कहें कि लग्जरी कार से भी काफी महंगी है यह छिपकली ।

अक्सर मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है इसमें जानवरों की तस्करी से लेकर जानवरों के अंगों की तस्करी भी शामिल है लोगों को कई बार जानवरों की तस्करी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

लेकिन हाल ही में एक छिपकली की तस्करी को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं बिहार और नेपाल की सीमा पर जो जंगल पाए जाते हैं उन्हीं में यह छिपकली रहती है और इस छिपकली का नाम जी को है।

भारत और नेपाल सीमा पर एसएसबी बटालियन ने कुछ लोगों को गीको छिपकली के साथ गिरफ्तार किया इस छिपकली की कीमत 4000000 की भी पार बताई जा रही है क्योंकि यह छिपकली अक्सर चीन में बनने वाली दवाइयों में काम आती है।

एड्स कैंसर और नामर्द की दूर करने वाली दवाइयों में काम आती है कि को चिपकली का मीट इस गीको छिपकली की मांग चाइना में बहुत तेजी से बढ़ रही है इसके कारण लोग इसकी तस्करी भी कर रहे हैं इसकी कीमत ₹4000000 के भी पार है

कश्मीर से लौटकर सीताराम बोले येचुरी- स्थिति सामान्य नहीं…

0

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के महासचिव सीताराम येचुरी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का दौरा करके वापस दिल्ली लौट आए हैं. अब वो अपनी यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने सीताराम येचुरी को अपनी पार्टी के बीमार विधायक और सीनियर नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करने के लिए श्रीनगर जाने की इजाजत दी थी.

सीताराम येचुरी ने अपने कश्मीर विजिट पर कहा कि सरकार कश्मीर में हालात सामान्य होने की बात कह रही है, लेकिन वैसी स्थिति नहीं है.

नई दिल्ली पहुंचने पर आजतक से बातचीत में सीताराम येचुरी ने कहा, ‘मैंने न किसी से कोई बात की और न ही कहीं गया. मैं कश्मीर में किसी और से मुलाकात भी नहीं किया. मैंने कश्मीर में सिर्फ अपनी पार्टी के नेता से मुलाकात की. डॉक्टरों ने उनको मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया है. अब मैं अपनी कश्मीर विजिट की विस्तृत जानकारी के साथ सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करूंगा.’

येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से तारिगामी के घर तक कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर प्रशासन के कर्मचारी उनके साथ मौजूद रहे. पुलिसकर्मियों के मुताबिक येचुरी ने अपनी पार्टी के नेता तारिगामी के घर पर रुकने का फैसला लिया.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की तरह तारिगामी को नजरबंद कर दिया गया है. हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 11 विपक्षी दलों के नेता श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन इनको एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी.

इसके बाद सीताराम येचुरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर श्रीनगर में अपनी पार्टी के बीमार नेता तारिगामी को देखने जाने की इजाजत मांगी थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने येचुरी को कश्मीर जाने की इजाजत दे दी थी. अब येचुरी श्रीनगर से वापस आ गए हैं.

1 सितंबर से बैंकिंग, टैक्स व ट्रैफिक नियमों में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, जानें आपके जीवन में क्‍या पड़ेगा इसका प्रभाव…

0

एक सितंबर से आपके जीवन में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. घर खरीदना जहां सस्ता हो जायेगा, तो वहीं लापरवाही से वाहन चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यह बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर डालेंगे.

होम और ऑटो लोन होगा सस्ता

स्टेट बैंक एक सितंबर से अपने ग्राहकों को होम और ऑटो लोन को रेपो रेट से लिंक करेगा. इससे ग्राहकों को यह लाभ होगा कि जब भी आरबीआइ रेपो रेट में कटौती करेगा, तो आपको इसका तुरंत फायदा मिलेगा. इएमआइ में राहत मिलेगी.

केवाइसी नहीं, तो मोबाइल वॉलेट बंद : यदि आप पेटीएम, फोनपे या गूगल पे जैसे मोबाइल वॉलेट का उपयोग करते हैं, तो शनिवार तक इसकी केवाइसी पूरी करा लें, क्योंकि, एक सितंबर से ऐसा नहीं कराने पर आपका मोबाइल वॉलेट काम करना बंद कर देगा.

फिक्ड डिपॉ़जिट दरों में कटौती : स्टेट बैंक ने रिटेल डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा दी है. एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट वाले ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में 3.5 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा. एक लाख से ज्यादा डिपॉजिट वाले जो ग्राहक हैं उनके लिए यह दर तीन फीसदी ही रहेगी.

किसान क्रेडिट कार्ड : किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान होगी. बैंक अधिकतम 15 दिनों में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेगा.

59 मिनट में लोन : कई सरकारी बैंक 59 मिनट में होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने की सुविधा शुरू कर सकते हैं.

टैक्स मामलों में बदलाव

सेवा टैक्स और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के पुराने विरासती मामलों (माफी योजना) को कम करने के लिए विवाद निबटान और माफी योजना एक सितंबर से चार महीने के लिए अमल में आ जायेगी. इसमें बकाया टैक्स चुकाया जा सकेगा और कानूनी कार्रवाई भी नहीं होगी.

बैंक खाते से कैश निकासी पर टीडीएस : एक साल में बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाते से एक करोड़ रुपये से ज्यादा निकासी पर टीडीएस वसूला जायेगा.

50 लाख के भुगतान पर टीडीएस : घर की मरम्मत, शादी-ब्याह या किसी अन्य काम के लिए पेशेवर को सालाना 50 लाख से ज्यादा का भुगतान पर 05% की दर से टीडीएस.

लाइफ इंश्योरेंस के टैक्सेबल हिस्से पर टीडीएस : लाइफ इंश्योरेंस के मैच्योर होने पर मिली रकम यदि टैक्सेबल है,तो कुल इनकम वाले हिस्से पर पांच फीसदी की दर से टीडीएस कटेगा.

पैन के बदले आधार का इस्तेमाल : पैन के बदले आधार को कुछ तय ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही निर्धारित समयसीमा के अंदर पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पैन इनऑपरेटिव (निष्प्रभावी) हो जायेगा.

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर भारी जुर्माना

ट्रैफिक से जुड़े नियम भी बदल जायेंगे. अब वाहन नियम उल्लंघन पर आपको भारी भरकम जुर्माना देना होगा. साथ ही किसी राज्य में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या पुराने का नवीकरण और नये वाहन का रजिस्ट्रेशन या फिर मौजूदा वाहन का ट्रांसफर का आवेदन देश के किसी भी आरटीओ में करवा सकते हैं.

व्हीकल का अब ऑन डैमेज इंश्योरेंस

जनरल इंश्योरेंस कंपनियां अब वाहनों को भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तोडफोड़ और दंगे जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के लिए अलग से बीमा कवर उपलब्ध करायेगी.

तंबाकू के पैकेट पर बदलेगी चेतावनी

तंबाकू के पैकेट पर चेतावनी को लेकर सरकार ने पुराने कानून में बदलाव किया है. एक सितंबर से तंबाकू के पैकेट पर एक नंबर प्रिंट होगा, जिस पर कॉल करने पर नशे से पीड़ित लोगों को नशा छुड़ाने के उपाय बताये जायेंगे.

2 सितंबर को मनायी जाएगी हरतालिका तीज..

0

हिन्दी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. हरतालिका तीज 1 सितंबर या 2 सितंबर में से किस तारीख को मनायी जाएगी, इस बात को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है. कुछ लोग 1 सितंबर की तारीख बता रहे हैं तो कुछ 2 सितंबर की तारीख को सही बता रहे हैं. इस दुविधा को हम खत्म कर रहे हैं. हरतालिका तीज 2 सितंबर को ही क्यों मनायी जानी चाहिए और इसके पीछे ये है कारण…

02 सितंबर की तारीख सौभाग्य वृद्धि के लिए उत्तम: इस वर्ष सौभाग्य रक्षा का व्रत हरतालिका तीज 02 सितंबर दिन सोमवार को ही मान्य है. ज्योतिषीय गणना की मान्यता के अनुसार, चतुर्थी युक्त तृतीया का सौभाग्य वृद्धि में विशिष्ट महत्व है.

-02 सितंबर सोमवार को तृतीया का पूर्ण मान: हस्त नक्षत्र का उदयातिथि योग तथा सायंकाल चतुर्थी तिथि की पूर्णता तीज पर्व की महत्ता को बढ़ाती है. इसका प्रमाण ‘पर्व मुहूर्त निर्णय ग्रन्थ’ में इस प्रकार प्राप्त है-

‘चतुर्थी हस्त नक्षत्र सहिताया तु सा तृतीया फलप्रदा’

हस्त नक्षत्र में तीज का पारण वर्जित

इतना ही नहीं, प्रमाण यह भी मिलता है कि हस्त नक्षत्र में तीज का पारण वर्जित है, जबकि रविवार 01 सितंबर को व्रती महिलाओं को 02 सितंबर दिन सोमवार के भोर में पारण हस्त नक्षत्र में ही करना पड़ेगा, जो शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं है.

चित्रा नक्षत्र का पारण सौभाग्य-वृद्धि में सहायक
यदि 02 सितंबर को व्रत रखेंगे तो 03 सितंबर दिन मंगलवार के भोर में चित्रा नक्षत्र का पारण सौभाग्य-वृद्धि में सहायक माना गया है. अतः सर्वसिद्ध हरितालिका तीज व्रत चतुर्थी युक्त तृतीया एवं हस्त नक्षत्र के कारण 02 सितंबर सोमवार को ही मान्य है.

अमित जोगी बोले, जब रात के अंधेरे में पिता पर FIR तो मुझे भी करें गिरफ्तार

0

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर गुरुवार की रात एफआइआर के बाद शुक्रवार को इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।

अमित ने कहा कि जब रात के अंधेरे में मेरे पिता के खिलाफ एफआइआर हो सकती है तो दिन के उजाले में मुझे भी गिरफ्तार करें। यही नहीं अमित ने थाना प्रभारी के सामने अपने जाति प्रमाण पत्र को लहराते हुए कहा कि अगर हाई कोर्ट के आदेश की अवेहलना करनी है तो मेरा जाति प्रमाण पत्र भी रद कर दें।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो जोगी पर गुरुवार रात सिविल लाइन थाने मे हुई एफआइआर की कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। इसे असंवैधानिक करार देते हुए जकांछ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम के पुत्र अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।

अमित ने हाई कोर्ट के उस आदेश की कॉपी भी दी है जिसमें उनसे उनकी कंवर जनजाति के अधिकार को नहीं छीनने के साफ निर्देश हैं। जकांछ प्रदेशाध्यक्ष ने ज्ञापन के साथ अपनी जाति प्रमाण पत्र संलग्न कर खारिज करने और एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन अमित ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी समीरा पैकरा की मेरे विरुद्घ चुनाव याचिका को खारिज करते समय हाई कोर्ट ने 30 जनवरी 2019 को कंडिका 60 में आदेश किया था कि संविधान और अनुसूचित जनजाति आदेश 1950 के तहत किसी को कंवर जनजाति के तहत प्राप्त अधिकार को छीनने का अधिकार नहीं देता।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गठित राज्य स्तरीय जाति प्रमाणीकरण उच्च स्तरीय छानबीन समिति के 23 अगस्त 2019 को मेरे पिता अजीत जोगी की जाति निरस्त करने वाले आदेश में सबसे बेतुकी और हास्यास्पद दलील उसकी कंडिका 12(8) में यह दी गई है कि हाई कोर्ट का ये आदेश केवल अमित जोगी पर लागू होगा, उनके पिता पर नहीं।

आज तक बेटे की जाति बाप के नाम से जानी जाती थी,लेकिन समिति के सदस्य स्वामी भक्ति में विलीन होकर उल्टी गंगा बहा रहे हैं। अमित ने कहा कि जिस प्रकार से भूपेश बघेल सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को एक प्रशासनिक आदेश के माध्यम से खारिज करने का अवैधानिक दुष्प्रयास किया है, मुझे कोई संदेह नहीं है कि अब छत्तीसगढ़ में भारत के संविधान, विधान और कानून के राज की जगह कुछ और ही राज स्थापित हो गया है।

मेरे पिताजी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है

जकांछ प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर राजनीतिक विद्वेषवश इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुझे और मेरे पिता सहित हजारों समर्थकों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। देर से ही सही हमें न्याय मिलेगा।

छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री साहू बोले, सरकारी जमीन बेचकर बढ़ाएंगे आय, विपक्ष का ऐसा पलटवार

0

छत्तीसगढ़ में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकारी जमीनों को बेचने की तैयारी पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इससे प्रदेश सरकार की आय बढ़ेगी। साहू ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार आय के साधन के लिए कई विकल्प ढूंढ रही है। उसमें से एक विकल्प के रूप में खाली पड़ी सरकारी जमीन भी है, जिन्हें बेचकर पैसों का आवक करना चाहती है।

साहू ने कहा कि इससे अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और बेकार पड़ी जमीन का उचित दाम मिलेगा। इस फैसले से राज्य की आय भी बढ़ेगी। जमीन कॉमर्शियल क्षेत्र के लिए दी जाएगी, जिससे रोजगार पैदा होगा।

सरकार के स्तर पर इस बात की चर्चा की जा रही है कि प्रदेश के शहरों और गांवों में खाली पड़ी सरकारी जमीन को कॉम्प्लेक्स या कमर्शियल क्षेत्र के लिए बेचा जा सकता है। सरकारी रेट में प्राइवेट सेक्टर इन जमीनों को ले सकता है। इस पर भले ही कोई निर्णय नहीं हुआ हो, लेकिन सरकार की मंशा पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश को टैग करके एक ट्वीट किया है। चंद्राकर ने कहा- मुख्यमंत्री जी, जेल ही क्यों, पूरा छत्तीसगढ़ आपका है। आप प्रजापालक हैं। आप राजा हैं। प्रजा को पालने के लिए आप जो चाहे कर सकते हैं। पूरा छत्तीसगढ़ आपका है, जो चाहें करें।

शनिवार विशेष: आज करें बजरंग बाण का पाठ, होगी मनोवांछित फल की प्राप्ति

0

 हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन हनुमान जी का व्रत रहकर विधि विधान से पूजा पाठ करने से शनि ग्रह के दोष से मुक्ति मिलती हैं। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बजरंग बाण लेकर आए हैं।

दोहा :
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥ 
चौपाई : 
जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥
जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥
बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥
जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥
यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥
यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

दोहा :
उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

अंकुरित चने खाने पर शरीर को मिलता है इन रोगों से छुटकारा

0

ब्लड शुगर या डाइबिटीज आजकल आम बीमारी हो चुकी है। इसलिए जो लोग इस परेशानी से पीड़ित हैं उन्हें काले चने खाना चाहिए। कारगर उपाय के रूप में काला चना रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है तथा शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा को भी कम करने में सहायता करता है। यदि

आप इसे सुबह-सुबह खाली पेट खाते हैं तो ये और भी अधिक लाभकारी हो सकता है।
अगर आप सुस्त हैं या आपको बेहद अधिक थकान रहती है तो आप काले चने का सेवन कर सकते हैं। जिस तरह चने खाने से घोड़ा सरपट दौड़ने लगता है। उसी तरह यदि आप इसका हर रोज सेवन करते हैं तो यह आपके पूरे दिन को उर्जावान बनाता है।

आपको बता दें कि अंकुरित चने के वैसे तो कई लाभ ​होते हैं, लेकिन अगर पीलिया के मरीज अंकुरित चने का सेवन करेंगे तो इससे कई लाभ मिलेंगे। इससे बेहद जल्द ही फायदा ​मिलता है।

फाइबर से भरपूर काले चने को यदि आप हर रोज भिगोकर खाते हैं तो पेट या कब्ज से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ध्यान रहे इसका प्रयोग छिलकों के साथ ही कीजिए।
इसीलिए हमें रोज़ अंकुरित चने खाने चहिये|

दिल्ली मेट्रो से लोगों को जान का खतरा! घरों में आ गई दरारें

0

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की लाइफलाइन माने जानी वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की मजेंटा लाइन (Magenta Line) इन दिनों आफत बनी हुई है. बेगमपुर और सर्वप्रिया विहार इलाके के कुछ लोगों के घरों में इसकी वजह से दरारें आ गई हैं और वो सभी डर के साए में जी रहे हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन इनके घरों के नीचे से गुजरती है और कंपन के कारण घरों में दरार आ गई है. कुछ इमारतों से हिस्से भी टूटकर गिरने लगे हैं जिनके चलते अब लोगों को जान का डर सताने लगा है.कॉलोनी निवासियों ने बताया कि मेट्रो की इस लाइन से जब ट्रेन गुजरती है तो पूरा घर कांपने लगता है. दिनों दिन मकानों में आ रही दरारें बढ़ती जा रही हैं.

की एक रिपोर्ट के अनुसार मजेंटा लाइन की इस इलाके से गुजरने की शुरूआत करीब एक साल पहले हुई थी. तभी से स्‍थानीय निवासी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं. डरे-सहमे लोगों ने अपने घरों की मरम्मत का काम खुद ही करवाना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि जिस दौरान मेट्रो घर के नीचे से निकलती है तो ऐसा लगता है जैसे भूकंप आ गया हो.

इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले मेट्रो इमारत के नीचे से जैसे ही गुजरी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूट कर नीचे आ गिरा. गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था. छते और छज्जे झड़ने के साथ ही अब लोगों के घरों के फर्श भी टूटने लगे हैं. बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं. इस दौरान छतों में आई दरारों से पानी रिसने लगता है.

शिकायत मिली हैं लेकिन…
इस संबंध में दिल्ली मेट्रो ने कहा कि उन्हें वाइब्रेशन की शिकायतें मिली हैं. इसके बाद इन इलाकों में मेट्रो ट्रेन की रफ्तार को कम कर दिया गया है जिससे कि कंपन कम हो. साथ ही इस परेशानी का समाधान निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है. हालांकि जिन मकानों में दरारें आई हैं उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है और उन्हें सेफ जोन में ही रखा गया है.