Home Blog Page 2744

मशरूम में होते है कई रोगों से बचाने वाले तत्व मौजूद

0

मशरूम हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है,इससे खाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती है। आपको बता दें कि मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक और रोगरोधक आहार है, जिसका यूज भोजन बनाने के अलावा कई दवाईया बनाने के लिए किया जाता हैं।

अधिकतर लोग मशरूम की सब्जी को खाना पसंद करते है। मशरूम में बहुत सारे तत्व मौजूद होते है जो हमे कई तरह के रोगों से बचा कर रखते है। चलिए जानते हैं फायदों के बारे में..

—मशरूम में विटामिन बी1, बी2, बी3,बी5 और बी6 मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन डी भी भरपूर है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। —मशरूम में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स से बचाता है। इसका सेवन करने से शरीर में एंटीवाइरल तथा अन्‍य प्रोटीन की मात्रा बढती है, जो कि कोशिकाओं को रिपेयर करता है।

—इसका सेवन करने से आप ब्रैस्ट कैंसर के खतरे से बच सकते है। इसमें मौजूद बीटा ग्‍लूकन तथा कंजुगेट लानोलिक एसिड कैंसर के प्रभाव को कम करते हैं।
—इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। साथ ही इमसें फैट, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती, जो कि मधुमेह रोगी के लिए लाभदायक होते है।

मुनक्का करता है एक आयुर्वेदिक दवा का कार्य

0

मुनक्का सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता हैं। मुनक्का एक आयुर्वेदिक दवा का कार्य करता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसका सेवन करने से अधिक मात्रा में लगी प्याज बूझ जाती है।

इतना ही इनका गर्मियों में भी कुछ लोग इसका सेवन करते है क्योंकि पित्त की ठीक करने का कार्य करता है। इसके अलावा इससे कई तरह की समस्याएं आसानी से गायब हो जाती है।

चलिए आपको बताते है मुनक्के के सेहत लाभ के बारे में.लेकिन गर्मी के मौसम में इसका जरूरत से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए।

  • मुनक्के में भरपूर आयरन होता है। हर रोज 5 मुनक्के का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।
  • मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो हमे कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचा कर रखते है। इसलिए रोजाना मनुक्कों का सेवन कीजिए।
  • इसमें बीटी कैरोटीन होता है, जो आंखों के हैल्दी बनाने में काफी लाभकारी होता है। इसलिए रोजाना 5 मुनक्के का सेवन आपकी आंखों को हैल्दी बना सकता है।
  • हर रोज मुनक्के का सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

एक ही मंडप में एक साथ दो लड़कियों का पति बना ये शख्स

0

क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स एक ही मंडप में दो महिलाओं का पति बना हो नहीं ना, लेकिन आज हम आपको इंडोनेशिया का एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं । यहां पर एक शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की । इस शादी की सबसे बडी बात ये है कि इस शादी से दोनों ही लडकियां खुश है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि, इस शख्स ने कहा कि मैं दोनों में से किसी का भी दिल नहीं तोड़ सकता था, इसलिए मैने ऐसा काम किया है ।

दरअसल, बात यह हैं कि इंडोनेशिया में कानून है कि कोई भी व्यक्ति दो लड़कियों से शादी तभी कर सकता है, जब वो दोनों की देखभाल करने में पूर्णतः सक्षम हो । इसके साथ ही आपको बता दें कि, इंडोनेशिया में दहेज की भी परंपरा चलती है, हालांकि यहां दुल्हन का परिवार दूल्हे को दहेज नहीं देता है बल्कि दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों को दहेज देता है । वहीं दोनों गर्लफ्रेंड से शादी रचाने वाले शख्स द्वारा भी दोनों के परिवार वालों को पांच-पांच हजार रुपये दहेज के रूप में दिए गए है ।

PAK में सिख लड़की का धर्मांतरण, हरसिमरत कौर बोलीं, ‘किस हद तक गिर सकते हैं इमरान खान’

0

 पाकिस्‍तान में एक सिख लड़की को अगवा करके जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनाए जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि इमरान खान खुद को मुसलमानों का चैंपियन बताते हैं. कश्मीरियों के हक की बातें करते हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक सिख बेटी के साथ हुआ जुल्म उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है.

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि इससे और गिरी हुई हरकत क्या हो सकती है. किस हद तक इमरान खान साहब गिर सकते हैं. मैं कहती हूं कि ऐसी हरकतों से उनको बाज आना चाहिए और इसको समझना चाहिए कि जो ये हरकतें कर रहे हैं, पूरी दुनिया में अपने देश को, अपने धर्म को और अपने लोगों को दूसरों की निगाहों में गिरा रहे हैं.

पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता देख पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए तीन सदस्यीय उच्‍च स्‍तरीय कमेटी का गठन किया गया है. पाकिस्तान के पंजाब के गवर्नर ने लाहौर में पीड़िता के परिवारों वालों से मुलाकात की.

पाकिस्तान में सिख समुदाय की लड़की को अगवा किए जाने को लेकर इमरान सरकार पर अल्पसंख्यकों का गुस्सा भड़क गया है. पाकिस्तान सिख काउंसिल के सदस्यों का कहना है कि पाकिस्तान में कोई सुरक्षित नहीं है. सिख लड़की पर हुए अत्याचार के खिलाफ भारत में भी आवाज तेज हो गई है. देश के अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने पाकिस्तान सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

ये खूबसूरत फिटनेस आइकॉन बनी इंटरनेट सेंसेशन.

0

आज हम आपको एक ऐसी लडकी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक खूबसूरत मॉडल है । जिस मॉडल के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम कैरीजेन ऐनी बाउल्बी है । इसका जन्म 1988 स्वीडन में हुआ था । इस मॉडल ने कहा है कि सिर्फ खूबसूरती के कारण कुछ नहीं होता । केरीजेन ऐनी बाउल्बी को अपने स्कूल के दिनों से ही फिट रहने का शौक था इसलिए उन्होंने बुनियादी फिटनेस सामान के साथ घर पर ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया ।

बताया जा रहा है कि, कैरीजेन का ज्यादातर जीवन फिटनेस के आसपास ही घूमता है । कैरीजेन ने उसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा और कई फिटनेस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत हासिल करती गयी उसके बाद उन्होंने 2009 के आखिरी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने फिटनेस के सपने को पूरा किया और एक फिटनेस आइकॉन बन गयी।

अगर ज्यादा करते हैं अरंडी का तेल यूज, तो हो सकती हैं परेशानी

0

अरंडी का तेल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके यूज से स्किन तथा बाल बहुत सुंदर हो जाते हैं। कई घरों में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। एक तरफ जहां इसके कई लाभ हैं वहीं इस तेल के अधिक यूज से कई नुकसान भी देखने को मिलते हैं। चलिए जानते है इस तेल के नुकसान के बारे में.

-कुछ लोग अरंडी के तेल से शरीर पर मालिश करते हैं जिससे कई बार मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और पेट की परेशानी भी हो सकती है।

-अरंडी के तेल का अधिक यूज करने से शारीरिक एलर्जी तथा कमजोरी जैसी परेशानी हो जाती है। कई बार तो व्यक्ति को बेहोशी या चक्कर भी आने लगते हैं।

-कई बार इस तेल के रिएक्शन से दिल की धड़कन बढ़ जाती है तथा काफी परेशानी होती है। ऐसे में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

-इसके तेल का यूज पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए होता है लेकिन इसके अधिक यूज से पेट खराब हो सकता है और डायरिया जैसे गंभीर रोग की समस्या हो जाती है।

-स्किन को सुदंर बनाने के लिए इस तेल का यूज किया जाता है लेकिन कई बार इसको चेहरे या हाथों पर लगाने से एलर्जी हो जाती है और त्वचा पर लाल निशान पड़ जाते हैं।

जानें- बैंकों के विलय से आप पर होगा यह असर

0

बैंकों के विलय के बाद उनके ग्राहकों को आने वाले महीनों में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं क्या करने होंगे काम

सरकारी बैंकों के विलय से खाताधारकों के अकाउंट पर कोई असर नहीं होगा लेकिन अकाउंट होल्डर्स के लिए थोड़ा काम जरूर बढ़ने वाला है। बैंक के खाताधारकों के पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड को लेकर बड़े बदलाव हो सकते हैं। विलय के बाद खाताधारकों को नए चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड बनवाने पड़ सकते हैं। बैंक जो भी फैसले लेगा उसके बारे में ग्राहकों को पहले सूचित किया जाएगा। इसके लिए बैंक कस्टमर्स को समय देगा, ताकि कस्टमर्स को नई पासबुक या चेकबुक मिल सके।

बैंक लॉकर हो सकते हैं शिफ्ट : विलय के बाद बैंक एक ही जगह की आसपास की ब्रांच को आपस में जोड़ता है या एक करता है तो लॉकर भी नई ब्रांच में शिफ्ट हो सकते हैं। इसके बारे में बैंक ग्राहकों को पहले से सूचित करेगा।

एटीएम से पैसा निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज : विलय के बाद इन बैंकों से पैसा निकालने पर निर्धारित सीमा के अंदर कोई भी एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं लगेगा।

मिलेगी बेहतर ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस बैंकों के विलय होने से ग्राहकों को पहले से बेहतर फोन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिल पाएगी। बैंकों के ब्रांच और एटीएम के बड़े नेटवर्क का फायदा कस्टमर्स को मिलेगा।

बदल सकते हैं आईएफएससी कोड इन बैंकों की सभी ब्रांच के आईएफएससी कोड भविष्य में बदल सकते हैं। इसके बारे में बैंक जल्द घोषणा कर सकता है। आस-पास की ब्रांच को भविष्य में आपस में जोड़ा या एक किया जा सकता है।

Lenovo Tab M7 टैबलेट को पेश कर दिया गया है, जानें इसके बारे में

0

Lenovo Tab M7 को पेश कर दिया गया है। यानी कि इसको लाँच कर दिया गया है लेकि आपको बता दे कि इसको भारत से बाहर पेश किया गया है। इस बात को तो लेकर कोई खबर नही आयी है कि इसको भारत में कब पेश किया जायेगा, पर उम्मीद की जा रही है कि इसको जल्द भारत में पेश किया जा सकता है। अब हम आपको इसके स्पेसिफिकेशन व कीमत के बारे में विस्तार से बताते है।

इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 7,800 रूपये है, यानी की टैबलेट की यह कीमत भारत से बाहर है। इसको जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसकी रैम की बात करे तो इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है, यानी कि इसमें आप ऐप को स्थापित कर सकते हो। अब इसके बारे में आपको विस्तार से बताते है।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि इसको भारत से बाहर पेश किया गया है। इसमें स्टोर करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस में आप माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट भी दिया गया है। जिससे आप इसके स्टोरेज को बढ़ा सकते हो। यानी कि इसकी मदद से आप 128 जीबी तक की स्टोरेज को बढ़ा सकते हो।

इसके रियर में एक कैमरा मिलेगा जो कि 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें 7 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजाॅल्य़ूशन 600×1024 पिक्सल का दिया गया है। इस फोन की बैटरी की बात करे तो इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके वजन की बात करे तो इसमें 236 ग्राम का वजन दिया गया है।

कमर में तेज दर्द होना किडनी स्टोन के हो सकते है कारण

0

किडनी स्टोन की समस्या आम बनती जा रही है, हालांकि इसके कुछ प्रारंभिक चेतावनी संकेत मिलते हैं जिन्हें वक्त से पहचान कर इससे बचा जा सकता है। यह बीमारी मूत्रतंत्र का एक रोग है, जिसमें किडनी के अंदर छोटे-छोटे पत्थर जैसे कठोर टुकड़े बन जाते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना और खान-पान की गलत आदतें हमे इस मुसीबत में डाल सकती है।

पेट की निचली तरफ अचानक तेज दर्द होने के साथ पेशाब के समय जलन होना या जी मिचलाना किडनी में पथरी का संकेत हो सकता है। लंबे वक्त तक पथरी का उपचार न कराने पर किडनी की सुचारू प्रक्रिया में कमी आ सकती है, साथ ही कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।

अगर यह दस लक्षण शरीर में होते हो तो इन चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि यह किडनी में स्टोन होने की वजह से हो रहा हो।

– कमर वाले हिस्से में तेज दर्द, पेट के निचले हिस्से में भी तेज दर्द

– पीठ और पसलियों में तेज दर्द

– मतली और उल्टी के साथ दर्द होना

– बेचैनी महसूस होना

– पेशाब करते समय जलन होना

-पेशाब करते वक्त खून का आना

-पेशाब से बदबू आना, पेशाब का काला होना

-पेशाब करने में परेशानी होना

-बुखार और ठंड महसूस होना

– सामान्य तरीके से पेशाब का नहीं होना

इन वजहों से 100 साल से ज्यादा जीते हैं जापानी लोग

0

क्या आपने कभी सोचा है कि, जापान के ​लोग 100 साल से ज्यादा क्यों जीते हैं आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे । दूसरे देशों के मुकाबले ये काफी कम बीमार होते हैं । इसका सीक्रेट है इनकी लाइफस्टाल । सबसे ज्यादा उम्रदराज बुजुर्गों का रिकॉर्ड अभी भी जापान के नाम है ।

1- स्पेशल चाय : दिन में कई बार पीते हैं : जापानी कॉफी के मुकाबले चाय अधिक पीते हैं । ये आम चाय नहीं होती है । इस चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो रोगों से लड़ने के साथ चेहरे पर एजिंग होने से बचाते हैं ।

2- साफ-सफाई: जापानी शिंतोवादी हैं जिसके कारण वो साफ-सफाई शिंतोवाद की प्राथमिकताओं में शामिल है । इसके अलावा यहां के लोग जरा सी भी गंदगी नहीं होने देते हैं । गर्मियों में लोग दिन में दो बार नहाते हैं ।

3- आउटिंग: घर में नहीं, बाहर बिताते हैं ज्यादा समय : जापानियों का फोकस खुश रहने और फैमिली व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर ज्यादा होता है । इसके लिए वे घर में कम और बाहर ज्यादा समय बिताते हैं ।

4- फिटनेस मंत्र : बैठना नहीं, चलें या खड़े रहे: खाने के अलावा इनका पूरा फोकस शारीरिक तौर पर फिट रहने पर होता है ।

5- दिन की शुरुआत : रेडियो टेसो, एक तरह ही जापानी मॉर्निंग एक्सरसाइज है। इसे जापान में सुबह-सुबह रेडियो पर टेलीकास्ट किया जाता है इसकी धुन और वॉयस ओवर के अनुसार लोग वर्कआउट करते हैं ।

6- ताजा खाना : यहां ताजा और मौसमी फूड ही डाइट में शामिल किए जाते हैं । डाइट में हेल्दी फूड जैसे अनाज और मछलियों को अधिक खाते हैं ।