Home Blog Page 2748

पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी का निलंबन कांग्रेस पार्टी ने लिया वापस

0

कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी का पार्टी से निलंबन वापस लिया गया है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सूचना पर यह निलंबन वापस लिया गया है.

याद रहे की पार्टी विरोधी कार्य करने और पार्टी अनुशासन भंग करने के आरोप में पूर्व मंत्री एवं नागपुर के हैवीवेट नेता सतीश चतुर्वेदी को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी. चतुर्वेदी पर नागपुर महापालिका चुनाव की पार्टी की प्रचार सभा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण पर स्याही फेंकवाने के साथ ही उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर विवाद पैदा करने, कांग्रेस के अधिकृत उम्मीद्वार की जगह बागी उम्मीदवारों की मदद करने और उनका प्रचार करने के साथ अन्य पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप लगे थे. इस निलंबन वापसी के बाद चतुर्वेदी को राहत मिलेगी.

गोंदिया: पत्नी की चाहत में बेटे ने किया मां का कत्ल

0

गोंदियाः कलयुगी बेटा सलाखों के पीछे

गोंदिया: जिस मां ने उसे जन्म देकर संसार में लाया, पाला-पोसा और परवरिश कर बड़ा किया उसी कलयुगी बेटे ने पत्नी की चाह में मां का कत्ल कर दिया और जुर्म पर पर्दा डालने के लिए घर के पिछवाड़े शौचालय हेतु खोदे गए गड्ढे में मां की लाश डालकर उसके ऊपर ईंटें रखी दी लेकिन कहते है ना- जुर्म अपने निशान छोड़ जाता है, कमरे में खून के धब्बे और आरोपी के कदमों के निशान से वह पकड़ा गया और अब सलाखों के पीछे है।

इंसानियत को झंझोड़ देने वाली यह घटना सालेकसा थाने से 20 किमी दूर ठुबरूटोला (दर्रेकसा) में 27 अगस्त के दोपहर 3.30 बजे के दौरान घटित हुई जिसका खुलासा 8 अगस्त सुबह 10 बजे हुआ।

2 वर्ष पूर्व पत्नी घर छोड़ मायके चली गई थी 
आरोपी संजय लिखन झलरिया (32) का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। काम धंधे पर ध्यान नहीं देने और आलस्य की वजह से उसकी पत्नी से अकसर अनबन होती थी। संजय झगड़ालू प्रवृत्ति का था और पत्नी के टोकने पर वह उससे उलझ पड़ता था। पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी 2 वर्ष पूर्व घर छोड़ मायके चली गई और उसने आने से ही इंकार कर दिया, जिसके बाद से संजय मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और अपने स्वभाव व कर्मो का दोष मां महातीनबाई (65) पर मढ़ते हुए उसे घरेलू कलह के लिए जिम्मेदार बताता था और मेरी पत्नी को मायके से लेकर आ ? इस बात को लेकर अक्सर मां के साथ झगड़ा किया करता था।

हत्या कर मां की लाश शौचालय के गड्ढ़े में छुपायी 
27 अगस्त मंगलवार को संजय का बड़ा भाई जो फारेस्ट डिपार्टमेंट में वनमजदूर है वह अपनी डियुटी पर चला गया। दोपहर 3 बजे घर के सभी सदस्य गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में पर्रा लगाने के लिए चले गए। घर पर संजय व उसकी मां ही मौजुद थी, आरोपी ने सूना मौका पाकर मां से झगड़ना शुरू किया तथा तू मेरी पत्नी को मायके से लेकर आ ? यह कहते हुए आक्रोशित हो उठा तथा कमरे में खुली पड़ी खटिया का गाता (पहिय्या) उठाया और वृद्ध मां के सिर के पिछले हिस्से पर दना-दन वार करते उसे ढेर कर दिया। मां की मृत्यु उपरांत आरोपी ने खून सन्नी लाश को मकान के पिछवाड़े में शौचालय निर्माण (टैंक) हेतु खोदे गए गड्ढे में डालकर उसके ऊपर ईंटें रखकर शव को ढक दिया और गांव में ही कहीं जाकर छिप गया जिसे पुलिस ने देर रात खोज निकाला। साथ ही हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का गाता भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे के मार्गर्शन में जांच शुरू हुई। घटनास्थल को देवरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत ढोके ने भेंट दी तथा इस प्रकरण के संदर्भ में मृतका के पति फिर्यादी लिखन सूखनलाल झलरिया (70 रा. ठुबरूटोला) की शिकायत पर आरोपी बेटे संजय के विरूद्ध धारा 302 हत्या तथा 201 सबूत नष्ट करने का जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। प्रकरण की जांच सालेकसा थाना प्रभारी राजकुमार डुणगे कर रहे है।

सावधान! आपका ये फेवरेट फूड्स कहीं छीन ना ले आपके शरीर का कैल्शियम

0

आधुनिक लाइफस्टाइल के चलते हम कई तरह की समस्याओं के शिकार उम्र से पहले हो जाते हैं. इन समस्याओं में जोड़ों में दर्द, कैल्शियन में कमी सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक है. इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण सही भोजन का ना करना होता है.

अगर हम सही भोजन नहीं करते हैं, तो कई तरह की समस्या होती है. आज हम आपको उन भोज्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधिकतर लोगों को पसंद होता है लेकिन ये आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे कमजरो करता जा रहा है-

कोल्ड ड्रिंक्स 

कोल्ड ड्रिंक्स हड्डियों के लिए काफी नुकसानदायी होता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बनडाईऑक्साइड और फॉस्पोरस अधिक पाया जाता है. यह हमारे शरीर की हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है, जो हड्डियों को खोखला बना देता है. इसके साथ ही चॉकलेट भी हड्डियों को कमजोर कर देती है.

कॉफी

चाय और कॉफी सेहत के लिए काफी नुकसानदायी होता है. कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर के लिए नुकसानदायी होता है. अगर हमारे शरीर में ज्यादा कैफीन पहुंचता है, तो इससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है. इससे शरीर में कैल्शियम खत्म हो जाता है.

पेट फूलने पर लगाम लगाना है बेहद जरुरी, नहीं तो बढ जाएगी परेशानी

0

 आजकल अधिकतर इंसान मोटापे की समस्या से परेशान हैं, खासतौर पर पेट फूलना उसमें शामिल हैं। इंसान का मटके जैसा पेट हो जाता हैं, जिससे सब लोग उस पर हंसते हैं। क्या आप भी हंसी के पात्र बनते हैं तो हम आपको बताते हैं पेट फूलने की मुख्य वजह।

पेट फूलने की वजह आमतौर पर गैस बनना है क्योंकि खाना खाते वक्त बोलने के दौरान वायु पेट में चली जाती है। वही, हवा आंत में चली जाती है और गैस के रूप ले लेती है।

कुछ लोगों का मानना है कि अधिक मात्रा में खाना खा लेने से भी पेट पूलने की परेशानी रहती है। मोटापा या गैस की इसका कारण नहीं है। चलिए आज आपको बताते हैं पेट फूलने से संबंधित समस्या के बारे में.

-कई फूड्स भी इसका कारण बनते है। खासकर दूध से बने प्रॉड्क्ट से एलर्जी की वजह से पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है।

-एडीमा जैसे रोग की वजह से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिस कारण से पेट फूलने की परेशानी हो जाती हैं, जिससे इंसान का रूप अलग ही तरीके का नजर आता हैं।

-डिहाइड्रैशन की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके बाद पानी पीने से वे पेट में जमा होकर पेट फूलने का कारण बनता है।

-पेट फूलने की मुख्य वजह हो सकता हैं लिवर। क्योंकि इसमें इंफैक्शन, सूजन हैपेटाइटिस जैसे रोगों की वजह से भी पेट फूल सकता है।
-ज्यादातर लोगों में पेट फूलने की वजह IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम), अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।

मोदी सरकार की नाक के नीचे बढ़े बैंक फ़्रॉड, बैकों को लगा 72,000 करोड़ रुपए का चूना: प्रियंका गांधी

0

बैंकों में बढ़ रहे फ्रॉड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि बैंकों में इतने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी कैसे हो रही है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक फॉड बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़े फॉड होने दे रहा है?”

रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 में 5916 मामले दर्ज किए गए थे, इनमें 41,167.04 करोड़ रुपए तक का फर्जीवाड़ा हुआ था। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सबसे ज्यादा फर्जीवाड़े के मामले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में बैंक फ्रॉड के 6801 मामले सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक फ्रॉड मामले में 74 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं बैंकों के साथ की गई फर्जीवाड़े की राशि 71,543 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, करंसी के सर्कुलेशन में भी बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिशों के बावजूद मार्च 2019 तक करंसी का सर्कुलेशन 21.10 लाख करोड़ तक पहुंच गया। इसमें 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चलन में मौजूद मुद्रा में सबसे ज्यादा संख्या 500 के नोटों की है। यह कुल मुद्रा का 51 फीसदी हैं।

मॉरीशस में धूम मचा रही अयोध्या की रामलीला

0

उत्तर प्रदेश सरकार रामलीला को जन-जन तक पहुंचाने एवं रामलीला परंपरा को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बीती 17 अगस्त को मॉरीशस गये अयोध्या की रामलीला के कलाकारों का दल वहां विभिन्न स्थानों पर रामलीला के विविध प्रसंगों का मंचन कर रहा है।

अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने शुक्रवार को बताया कि रामलीला का मंचन वहां रामायण सेंटर में किया जा रहा है। धनुष यज्ञ, सीता हरण, लंका दहन जैसे प्रसंगों को दर्शकों ने खूब सराहा। कल की रामलीला में मॉरीशस के राष्ट्रपति, सांस्कृतिक मंत्री व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने सभी कलाकारों का सम्मान भी किया। यह हम सबके लिए बहुत ही गर्व का विषय है।

अयोध्या शोध संस्थान की तरफ से यह भी बताया गया कि कल अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा वहां के स्थानीय बाल कलाकारों को रामलीला मंचन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

सुबह का नाश्ता नहीं करने से आपको हो सकते है पेट से जुड़े कई रोग

0

हर रोज सुबह घर से निकलते समय नाश्ता करके निकलना चाहिए। जिससे सेहत अच्छी रहेगी, साथ ही कई परेशानियां से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आप खान—पान पर ध्यान नहीं देंगे तो इससे सेहत बिगड सकती हैं। और कमोजरी का एहसास होने लगता है।

जैसे कि हम सब जानते है कि नाश्ता हमारे दिन का सबसे महत्वपूर्ण होता है। रात के खाने के बाद नाश्ता करना बेहद आवश्यक होता है। अक्सर लोग सुबह जल्दी-जल्दी के चक्कर में नाश्ता करना भूल जाते है लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह का नाश्ता नहीं करने से आपको पेट से जुड़ी कई रोग हो सकते है।

क्योंकि रात का खाना खाने के बाद कई घंटों का अंतराल आ जाता हैं। अगर आप अपनी नाश्ता ही छोड़ देंगे तो पेट में एसिडिटी, गैस, ब्लड प्रेशर लो और ना जाने कितनी ही समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। चलिए जानते है कि सुबह नाश्ता नहीं करने की वजह से होने वाली हानि के बारे में.

-मॉर्निग में अच्छे से नाश्ता करने से हम कई तरह के रोगों से बच सकते है जैसे हाइपोग्लाइसीमिया, हाइपोटेंशन और डाइबिटीज का खतरा कम होता है।

-मॉर्निग नाश्ता नहीं करने से लंच तक भूख तेज लगने लगती है, जिससे ज्यादातर इंसान जो मिलता है वह खा लेते हैं। इससे काफी स्ट्रेस और डिप्रैशन बढ़ने लगता है।

-यदि आप नाश्ता नही करेंगे तो इससे ब्रेन को न्यूट्रीशन नही मिल पाएगा। इससे फंक्शन्स पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
-कई इंसान, जो मॉर्निंग का नाश्ता नहीं करते है, ऐसे इंसानों में मोटापा होने की 50 प्रतिशत संभावना होती है क्योंकि सुबह नाश्ता नहीं करने से दिन में भूख अधिक लगती है, जो मोटापा बढ़ने की मुख्य वजह हो सकती है।

-नाश्ता नहीं करने से एनर्जी लेवल अपने आप ही कम होता है, जिस कारण से मन किसी भी कार्य में नहीं लग पाता।
-अगर आप मॉर्निग का नाश्‍ता नहीं करेंगे तो आप हर समय थके रहेंगे और कोई कार्य ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे।

31 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर, 80.66 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 31 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे टी.सी.एल. कॉलेज ग्राउण्ड खोखराभांठा में आयोजित कार्यक्रम में 80.66 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय स्थित शासकीय टीसीएल कालेज ग्राउण्ड खोखराभांठा में आयोजित अभिनंदन समारोह में जांजगीर-चांपा जिले के लोगों को 80 करोड़ 66 लाख से अधिक रूपये की विकास और निर्माण कार्यो की सौगात देंगे। इनमें 64 करोड़ 66 लाख रूपये की सड़क, भवन, पुल-पुलिया और 16 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त 144 पुलिस आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यो का लोकार्पण करेंगे उनमें 44 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से कंजीनाला पर तेंदुआ के पास ब्रिज, धौराभांठा-ठूठी-सरवानी मार्ग पर सोननदी पर पुल, बावनगुढ़ी-कपिस्दा मार्ग पर सोननदी में पुल, 7 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से निर्मित बलौदा-हरदीबाजार के मध्य सरईताल-कर्रानाला मार्ग, कण्ड्रा-बेलटुकरी मार्ग, और जर्वे च में हाईस्कूल भवन लोकार्पण करेंगे। इसी तरह मोहंदीखुर्द-हरदी मार्ग पर बोराई नदी पर उच्च स्तरीय पुल, कोटमीसोनार के समीप लीलागर नदी पर पुल और शिवरीनारायण-केरा मार्ग में कंजीनाला पर पुल निर्माण कार्य शामिल है।

     मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ड्रग वेयर हाउस और एक करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से गुचकुलिया-जैजैपुर में अनुसूचित जनजाति आश्रम भवन और 4 करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से निर्मित अड़भार, पोरथा-सक्ती, रायपुरा-जैजैपुर और सिंघरा-जैजैपुर सड़क मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले फायर स्टेशन व गैरेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 114 हितग्राहियों को 51 करोड़ 42 लाख रूपये से अधिक रूपये की राशि का चेक और सामाग्री का वितरण करेंगे।

बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए लगाएं दही का ये पैक, मगर इन बातों का रखें ख्याल

0

दही सेहत के लिए गुणकारी होता है. यह खाने की स्वाद के साथ-साथ पाचन क्रिया के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. दही का इस्तेमाल हम खाने के अलावा बालों और चेहरे के लिए भी करते हैं. 

दही के पैक को चेहर और बाल पर एप्लाई करने से आपके बेजान त्वचा और बाल पर निखार आएगी. यहा हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप बाल को मुलायम, मजबूत औऱ चमकीला बनाना चाहते हैं, तो दही का पैक बाल में एप्लाई करें.

बहुत से लोग दही अपने वालों में लगाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को दही लगाने का सही तरीका पता नहीं होता है. इसलिए बालों को नुकसान होने लगता है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि बालों की समस्या से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो किस तरह से दही लगाएं- 

दही प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप अपने रूखे और बेजान बालों को अच्छा करना चहाते हैं, तो दही का पैक जरूर लगाएं. 

चलिए जानते हैं दही कैसे बाल में लगाएं

दही को बाल में लगाना चाहते हैं, तो इसमें शहद अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इस पैक को बालों में लगा लें. पैक को बाल में लगाने के बाद कैप पहन लें. इस पैक को लगभग आधे घंटे तक बालों लगाकर रखें. इसके बाद अपने बालों को अच्छे से साफ कर लें. ऐसा करने से आपके बालों में एक नई चमक और जान आ जाएगी.

अगर आपके बाल तेजी से ज़ड़ रहे हैं, तो दही और करी पत्ते के पैक को लगाएं. दही में करी पत्ता मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. इस पैक को बालों का लगाएं. इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे.

श्री भूपेश बघेल ने पोरा-तीजा पर्व पर सुपोषण अभियान की औपचारिक शुरुआत की…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा पर्व के अवसर पर सुपोषण अभियान की औपचारिक शुरूआत की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को विशेष तौर पर तैयार किए गए सुपोषण किट वितरित किए। सुपोषण किट में मौसमी फल, खजूर, मूँग दाल, देशी चना, भाजी आदि थीं। श्री बघेल ने महिलाओं को सुपोषण के महत्त्व की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए विशेष पहल करते हुए कुछ जिलों में सुपोषण अभियान का शुभांरभ किया गया है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर से इस सुपोषण अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश को आगामी तीन साल में कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।