Home Blog Page 2750

10 सितंबर को लॉन्च हो सकता है एप्पल का नया आईफोन 11

0

स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी एपल की तरफ से 10 सितंबर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस स्पेशल इवेंट का आयोजन कैलीफोर्निया के स्टीव जॉब्स थियेटर में किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है इस इवेंट में कंपनी की तरफ से आईफोन के नए मॉडल को लॉन्च से पर्दा उठाया जाएगा।

कंपनी की तरफ से इस इवेंट का मीडिया इनवाइट भी भेज दिया गया है। थिएटर में इवेंट की शुरुआत 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। इंडिया में एपल के इवेंट को रात 10.30 बजे से लाइव देख सकेंगे। इससे पहले डेवलपर्स को iOS 13 Beta 7 रिलीज में 10 सितंबर की तारीख जानकारी मिली थी।

उम्मीद की जा रही है एपल इस इवेंट में iPhone के तीन नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। मीडिया में लीक हुई जानकारी के अनुसार एपल की तरफ से इस स्पेशल इवेंट में 10 सितंबर को iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है।

एप्पल की तरफ से इस इवेंट में iPhone के तीन मॉडल के अलावा नई एपल वॉच और Apple TV का लेटेस्ट वर्जन भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो लॉन्च होने वाले तीन स्मार्टफोन्स में दो में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। साथ ही iPhone 11 की सीरीज में 6.1 इंच की बड़ी डिस्पले दी जा सकती है। अभी iPhone XS में 5.8-इंच की डिस्पले है।

जल्द ही कुछ बुरा होने वाला है ये 8 सपने दिखें तो समझ जाएं

0

सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ अच्छे भविष्य की ओर संकेत करते है, जबकि कुछ भविष्य में आने वाली परेशानियों से आगाह करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो बताते हैं कि आपको धन हानि होने वाली है या आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है।

1. सपने में कोई खुद को दिवालिया घोषित कर दें तो उस व्यक्ति का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो सकता है।

2. सपने में जो चिड़िया को रोते हुए देखता है, धनवान होने पर भी उसका सब कुछ नष्ट हो सकता है।

3. जो व्यक्ति सपने में खुद को अपने घर का फर्नीचर तोड़ते हुए देखता है, शीघ्र ही किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकता है।

4. सपने में कहीं जाते समय अंधेरा हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। 5. जो व्यक्ति सपने में बहुत सारा सोना (गोल्ड) देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि होने के योग बन सकते हैं।

6. सपने में जो व्यक्ति न्यूज पेपर में अपने संबंधियों का समाचार पढ़ता है तो उसे भी धन हानि हो सकती है।

7. सपने में किसी को उल्लू दिखाई देता है तो उसे धन हानि हो सकती है तथा अन्य कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं।

8. अगर कोई बिजनेसमैन सपने में खुद को कुएं में गिरता हुआ देखता है तो उसे बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है।

इन कामो में करती है उनकी मदद,लड़कियों की जीन्स में बेवजह ही नहीं आती सामने वाली चेन

0

जीन्स एक ऐसा परिधान जिसे आजकल हर कोई पहनता है। सालों तक टिकने वाली, फ्लेक्सिबल, आरामदायक होने के कारण यह युवा वर्ग की खास पसंद है। युवाओं के साथ-साथ प्रौढ़ से लेकर वृद्ध और बच्चे तक इसके फैन है। लोगों में जीन्स का क्रेज आज से नहीं बल्कि सालों से है।

पहले इनकी डिजाइन लगभग एक सी ही होती थी, लेकिन बदलते जमाने के चलते इसमें भी कई बदलाव आए। आजकल मार्केट में स्किनी जीन्स, सिगरेट जीन्स, ब्वॉयफ्रेंड जीन्स इस प्रकार के जीन्स के कई सारे डिजाइन उपलब्ध है। हालांकि कुछ फीचर्स पहले की तरह आज भी एक ही है। अभी भी इसमें हर पैंट की तरह एक चेन, दो से चार पॉकेट, बेल्ट लगाने की जगह और बटन्स है।

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं और आप भी जानते हैं कि जीन्स का उपयोग हर कोई करता है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि लड़कियों की जीन्स में भी फ्रंट चेन क्यों होता है? लड़कों की जीन्स में इसका होना स्वाभाविक है क्योंकि इसे यूरिनेशन के लिए यूज किया जाता है, लेकिन भला लड़कियों की जीन्स में जिप होने का क्या मतलब है?

दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ओरिजनल डेनिम से जो जीन्स बनाई जाती है, वे बहुत कम लचीली होती है। चूंकि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की कमर का साइज ज्यादा होता है इसीलिए उनकी जींस में भी चेन दी जाती है ताकि उन्‍हें इसे पहनने में कोई परेशानी ना हो।

इस तरह ऐसी कई सारी बातें हैं जो हर रोज हमारी नजर में तो आती है, लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर थोड़ा सी इन चीजों पर भी हम गौर फरमाने लगे तो वाकई में हमारे आसपास जानने के लिए बहुत कुछ है।

इस एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटोज़ हुईं वायरल मालदीव में छुट्टियां मना रही है

0

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस उन स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए काफी एक्टिव रहते हैं। आपको बता दें कि एरिका इन दिनों ‘कसौटी ज़िंदगी के’ में प्रेरणा का लीड रोल निभा रही हैं।

एरिका आजकल टीवी से ब्रेक लेकर अपने को-स्टार पार्थ समथान के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। एरिका को पानी बेहद पसंद है और वह अक्सर पानी में तैरते अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मालदीव से भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। खासकर उनकी रेड बिकीनी वाली तस्वीर काफी वायरल हो रही है। पानी में तैरते हुए एरिका ने रेड बीकीनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

एरिका ने पानी के अंदर के जीवों की भी तस्वीरें लीं। कुछ दिन पहले एरिका ने अपने पूल फोटो शूट से भी कई तस्वीरें शेयर की थीं।

एरिका के करियर की बात करें तो वह टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में डॉक्टर सोनाक्षी बोस दीक्षित के किरदार में नजर आ चुकी हैं।

टीवी सीरियल के अलावा एरिका कई तमिल, तेलगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ताज होटल के सबसे महँगे कमरों की तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे

0

ताज होटल में जाने का सौभाग्य हर किसी को नही मिलता है .इस होटल का खर्चा बहुत ही महँगा है .इसीलिए ऐसे होटल में बहुत कम लोग जाते हैं .

इस लक्जरी कमरे को देखकर आप समझ सकते हैं कि इसका किराया कितना महँगा हो सकता है .ऐतिहासिक पैलेस विंग में स्थित ये आरामदायक कमरे एक यादगार अनुभव के लिए प्रवेश द्वार हैं .

इन कमरों में नाजुक राजपूत खिड़कियों के साथ एक पुरानी दुनिया का आकर्षण है जो अरब सागर के शानदार दृश्य पेश करते हैं.आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस रूम का एक रात का किराया 27500 रुपये है .

इस कमरे की एक रात रुकने की कीमत 30000 रुपये है .इतने महँगे कमरों में केवल बहुत अमीर लोग ही अपना समय व्यतीत करते हैं .

इस रूम की कीमत जानकर आपकी आँखे खुली रह जाएँगी .इस रूम में एक रात ठहरने के लिए 70000 रुपये देने पड़ेंगे .

आजतक जो भी इस कुर्सी पर बैठा हैं वह हमेशा के लिए सो गया हैं

0

:आज मैं आपको एक ऐसी कुर्सी के बारे में बताने बाला हूँ जिसे जनाकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएगे जी हाँ आप को यह भी बता दें की जो एक बार इसपर बैठने वाला फिर से कभी इस बैठने लायक नहीं रह पाता हैं जी हाँ क्योंकि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है,

आप को यह भी बता दें की हमारे आराम में कुर्सी बेहद अहम भूमिका निभाती है और तो और आप को यह भी बता दें की लेकिन क्या हो अगर ये कुर्सी आपकी जान की दुश्मन बन जाए, जी हाँ आप को यह भी बता दें की इंग्लैंड में एक कुर्सी है जिसको मौत की कुर्सी माना जाता है, और तो

और एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कुर्सी थॉमस बस्बी नाम के एक शख्स की पसंदीदा कुर्सियों में एक थी, आउट तो और इस कुर्सी को लेकर कहा जाता है कि थॉमस बस्बी इस कुर्सी पर किसी को बैठा हुआ नहीं देख सकते थे और तो और ऐसा भी कहाँ जाता हैं की 1702 में उनके ससुर इस कुर्सी

पर बैठ गए थे तो उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया था जी हाँ इस घटना के बाद थॉमस बस्बी की इस कुर्सी पर बैठने की हिम्मत किसी ने नहीं की और तो और आप को यह भी जानकारी दें दें की उसी के बाद से ऐसा मानना है कि अपने आखिरी दिनों में थॉमस इस

कुर्सी को श्राप दे कर गया था कि जो भी उस कुर्सी पर बैठेगा वह जिंदा नहीं बचेगा और तो और आप को यह भी बता दें की लोगो का ऐसा ही मानना भी हैं की जो आज तक उस पर बैठा हैं वह कभी नही उठ पाया हैं

MP: कांग्रेस नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में दी 500 लोगों के साथ सामूहिक इस्तीफे की धमकी…

0

मध्य प्रदेश की सियासत में इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा का केंद्रीय विषय बने हुए हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अद्यक्ष को लेकर रस्साकस्सी तेज हो गई है. एमपी के दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में खुल कर सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पूर्व मंत्री सिंधिया को प्रदेश की राजनीति से दूर रखा गया तो वो 500 लोगों के साथ इस्तीफा दे देंगे. दांगी ने एक प्रेस नोट भेजकर यह जानकारी दी.

इस नोट में कई लोगों के हस्ताक्षर भी है. पत्र में लिखा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई वयक्तित्व की कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया है. उनके सराहनीय योगदान को कांग्रेस को नहीं भूलना चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस हाई कमान ने सिंधिया को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में स्क्रीनिंग कमेटी का अधयक्ष नियुक्त किया है. इस फैसले का प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ने विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश की जिम्मदारी दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में खींचतान है. राज्य के राजनीतिक गलियाओं में हो रही चर्चा के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और और मुख्यमंत्री कमलनाथ गुट के बीच हो रही खींचतान हो रही है.

वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह समर्थक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के यहां लगातार पार्टी नेताओं और विधायकों का जमावड़ा बना हुआ है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस अद्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर यह दावा किया कि एमपी को जल्द ही प्रदेश अद्यक्ष के रूप में नया चेहरा मिलेगा. इधर, कमलनाथ कैबिनेट के कुछ मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाए हुए हैं

पीसीसी चीफ के लिए घमासान तेज़ : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ठोका दावा!

0

मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh)अध्यक्ष पद(pcc chief) को लेकर घमासान तेज़ हो गया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ (cm kamalnath) ने आज दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi)से मुलाक़ात की. इस बीच खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia)ने पीसीसी चीफ के लिए पार्टी के कई नेताओं के सामने अपना दावा पेश कर दिया है. अटकलें हैं कि आज पार्टी के नये प्रदेश प्रभारी के नाम का भी एलान हो सकता है. धार्मिक यात्रा के दौरान राजनीतिक गुफ़्तगू
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए थे. वो धार्मिक यात्रा पर वैष्णो देवी जा रहे हैं. रास्ते में दिल्ली प्रवास के दौरान आज वो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. दोनों के बीच ताज़ा राजनीतिक हालात और मुद्दों पर चर्चा हुई.मुख्य मुद्दा नया पीसीसी चीफ की नियुक्ति का है. अभी सीएम कमलनाथ ही पीसीसी चीफ भी हैं. उनके सीएम बनने के बाद एक व्यक्ति एक पद के नियम के कारण उनका पीसीसी चीफ का पद छोड़ना तय है. लोकसभा चुनाव के बाद वो प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं. लेकिन अभी तक नया नाम तय नहीं हो पाने के कारण फैसला टल रहा है.

-सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी चीफ पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. बताया जा रहा है कि पार्टी नेताओं के सामने उन्होंने अपनी दावेदारी ठोकी. खबर ये भी है कि सिंधिया बीजेपी के कई नेताओं के संपर्क में भी हैं. 
पीसीसी चीफ के साथ ही प्रदेश के प्रभारी को भी बदले जाने की अटकलें तेज़ हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारण राहुल गांधी के इस्तीफ़े के बाद पार्टी में इस्तीफ़ों की झड़ी लग गयी थी. प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से प्रदेश प्रभारी के पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. पार्टी बावरिया की जगह किसी बड़े चेहरे को प्रदेश प्रभारी की कमान दे सकती है.
आज एलान संभव अनुमान है कि आज दिल्ली में सीएम कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दोनों पदों के लिए नामों का ऐलान हो सकता है. पीसीसी चीफ और प्रदेश प्रभारी के नाम को लेकर पार्टी फैसला कर सकती है.

ये हैं दौड़ में
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें सबसे बड़े दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया माने जा रहे हैं. उनके समर्थक मंत्री और नेता बार-बार उन्हें पीसीसी चीफ बनाने की मांग अलग-अलग मंच पर उठा चुके हैं. सिंधिया के अलावा बाला बच्चन का नाम भी चर्चा में है. दो दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और दिग्विजय सिंह की मुलाक़ात के बाद इनके नाम की भी चर्चा चल पड़ी. हालांकि बाद में अजय सिंह ने पीसीसी चीफ की रेस में खुद के शामिल होने से साफ इंकार किया था.

UP : मंत्री ने की कांशीराम की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग…

0

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की मृत्यु के 13 साल बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा नेता की मौत की वजह बनीं परिस्थितियों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। मंत्री ने कहा कि कांशीराम की मृत्यु 9 अक्टूबर 2006 को रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई थी।

उन्होंने कहा, “मैं जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा और सीबीआई जांच का औपचारिक अनुरोध करूंगा।”

मंत्री ने कहा कि कांशीराम की बहन सुवर्णा द्वारा लगाए गए आरोप सीबीआई जांच के लिए पर्याप्त आधार थे।

पिछले 13 सालों से कांशीराम का परिवार बसपा अध्यक्ष मायावती पर यह आरोप लगा रहा है कि मायावती ने दिग्गज नेता को बंदी बनाकर रखा था, जिससे उनका निधन हुआ।

सुवर्णा ने कहा, “मायावती ने कांशीराम की बीमारी में उनसे परिवार को मिलने की इजाजत नहीं दी थी। मेरी मां की मृत्यु हो गई, क्योंकि वह अपने बेटे से मिलना चाहती थी, लेकिन उन्हें भी दूर रखा गया था।”

उन्होंने आगे कहा, “2003 में मायावती ने कहा था कि उनके पास कांशीराम के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। मेरी मां ने मायावती को अपनी सोने की चूड़ियां सौंपीं, लेकिन उन्होंने फिर भी हमें उनसे मिलने नहीं दिया।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मायावती ने परिवार को दूर रखा, क्योंकि वह बसपा पर पूरा नियंत्रण चाहती थीं।

परिवार ने मायावती पर कांशीराम की विचारधारा को धोखा देने का भी आरोप लगाया है।

सुवर्णा ने कहा, “कांशीराम ने हमेशा अपने परिवार को राजनीति से दूर रखा और भाई-भतीजावाद का समर्थन नहीं किया, लेकिन मायावती ने अपने भाई और भतीजे को बसपा में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।”

उन्होंने आगे कहा, “कांशीराम के अनुयायी बसपा को चलाने के तरीके से नाराज हैं। यह पार्टी अब दलित और समाज के हाशिए पर रहने वाले तबके के लिए नहीं है।”

सूत्रों का दावा है कि सीबीआई जांच के लिए मंत्री की मांग बिना कारण नहीं है। यह स्पष्ट है कि भाजपा मायावती को किनारे करना चाहती है और ऐसा करने के लिए उनके पास यह एक सही मुद्दा है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “अगर इस मामले में जांच शुरू की जाती है, तो मायावती को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।”

अभिनेता अक्षय खन्ना को देखकर चौंक गए लोग, बोले ये क्या हो गया!

0

बॉलीवुड की बात आती है तो सेलेब्रिटीज अपने लुक्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. कई स्टार्स तो अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए सर्जरी और ना जाने क्या-क्या करवाते हैं. वहीं कुछ अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग से तो पहचाने जाते हैं लेकिन उन्हें लुक्स को लेकर कुछ खास परवाह नहीं होती है. ऐसे ही एक अभिनेता हैं अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)… हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे लोग देखकर हैरान रह गए हैं. कोई ये पूछ रहा है कि उन्होंने अपना ऐसा हाल क्यों बना लिया है कि तो कोई उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहा है.

दरअसल, अक्षय खन्ना हाल ही में अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार से निकलते दिखाई दिए. उन्हें देखकर कैमरों ने घेर लिया और उनकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोग देखकर यकीन ही नहीं कर पाए. अक्षय खन्ना की ये तस्वीरें विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों पर मिल रहे कमेंट्स से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें देखकर लोग किस कदर हैरान हैं.

एक यूजर ने लिखा ‘क्या से क्या हो गया’. वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछ डाला कि ‘अक्षय हेयर ट्रांसप्लांट क्यों नहीं करवा लेते हैं?’. इन तस्वीरों में अक्षय कुमार के बालों के अलावा उनका वजन भी काफी घटा हुआ दिखाई दे रहा है. शायद इसीलिए अक्षय खन्ना की तस्वीर पर कई यूजर्स ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की. कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आज के समय में अक्षय खन्ना खुद को फिट क्यों नहीं रख रहे हैं.

बता दें कि अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म ‘सेक्शन 375’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो एक वकील के किरदार में दिखाई देंगे. अक्षय के अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी अहम किरदार में दिखाई दे रही है. अक्षय खन्ना की इस फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर आधारित है.