Home Blog Page 2751

अब सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलेंगी साध्‍वी प्रज्ञा, विवादित बयान के बाद भाजपा की नसीहत

0

भारतीय जनता पार्टी की ओर से साध्‍वी को सार्वजनिक तौर पर बोलने और इस तरह के विवादित बयान न देने की सलाह दी गई है।

नई दिल्‍ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्‍वी प्रज्ञा के एक विवादित बयान से विपक्ष तो क्‍या उनकी अपनी पार्टी में भी नाराजगी और विरोध के सुर हैं। उन्‍हें पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर बोलने व इस तरह के विवादित बयान से बचने के लिए कहा है।

कांग्रेस ने बताया ‘मूर्खतापूर्ण’ तो भाजपा ने भी किया किनारा

कांग्रेस ने इस बयान को मूर्खतापूर्ण करार दिया है, वहीं भाजपा ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह साध्वी की निजी राय है। मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

…ये थे साध्‍वी प्रज्ञा के बोल

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोकसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्ष ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल कर रहा है।

महाराज जी का जिक्र कर की भविष्‍यवाणी की बात

सांसद ने कहा था, ‘जब मैं लोकसभा चुनावों में लड़ रही थी महाराज जी ने मुझसे कहा कि हम पर बुरा समय है और विपक्ष भाजपा के खिलाफ कोई मारक शक्‍ति का इस्‍तेमाल कर रहा है। बाद में मैं इस बात को भूल गई थी लेकिन अब हमारे बड़े नेता एक के बाद एक जा रहे हैं, मैं सोचने को मजबूर हूं कि महाराज जी ने सही बोला था?’

प्रज्ञा ने बताया कि महाराज जी द्वारा कही गई बातों को मैं भूल गई क्‍योंकि उस वक्‍त मैं भीड़ में थी। ‘लेकिन अब जब मैं अपने बड़े नेताओं सुषमा जी, बाबूलाल जी, जेटली जी को एक के बाद एक जाते देख रही हूं तो सोचने को मजबूर हो गई हूं। यह सच है कि ये सब असमय ही हमें छोड़ चले गए।’

नाथूराम गोडसे को बता दिया था देशभक्‍त

इससे पहले भी उन्‍होंने मुंबई हमले में शहीद पुलिसकर्मी हेमंत करकरे पर आरोप लगाते हुए बयान दिया था कि उनके साथ करकरने ने बुरा किया जिसका फल उन्‍हें भुगतना पड़ा वहीं महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की थी और पार्टी की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।

हमेशा सलामत रहेगा लिवर ,बस खाने में करे इन चीजों का सेवन

0

लिवर शरीर का मुख्य अंग है ये शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक कार्य करता है। लिवर का काम है की ये ब्लड को शरीर के हिस्सों में पहुंचाने से पहले ब्लड को फिलटर करता है लेवर शरीर में विटामिन और मिनरल्स को स्टोर करता है और प्रोटीन को मेजबोलाइज करने में मदद करता है।

ऐसे में लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है आप जो भी खाते है उसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है लेकिन कुछ ऐसे खद्य पदार्थ है जो लिवर के काफी फायदेमंद होते है आज हम आपको उन्ही मसालों के बारे में बताते है जो लिवर को स्वस्थ रखते है।

1 हल्दी :हल्दी आयुर्वेदिक ओषधि मानी जाती है कई शोधो में पता चला है की हल्दी हेपेटाइटिस के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी की चाय या हल्दी का दूध ले सकते है।

2 जीरा :जीरा इंडिया के हर किचन में मौजूद होता है जीरा लिवर के काफी फायदेमंद माना जाता है ये पित्त रस और अन्य पाचन एंजाइमों के प्रोडक्शन में मदद करता है ये लिवर को डिटॉक्स करने में काफी फायदेमंद है लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते है वजन कम करने में भी जीरे का पानी काफी फायदेमंद होता है।

3 धनिया :धनिया हर सब्जी में इस्तेमाल होता है ये मसाला डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है, जो लीवर को हेल्‍दी रखता है धनिया पाउडर का इस्तेमाल कर आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते है।

4 सोंफ :सोंफ को मसले के रूप में जाना जाता है ये लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते है सोंफ का इस्तेमाल लिवर को हेल्दी बनाने के लिए किया जा सकता है।

सुरजेवाला : 30 फीसदी लोकल सोर्सिंग का नियम बीजेपी ने विदेशी कंपनियों के पक्ष में बदला,15 करोड़ रोजगारों पर खतरा…

0

एफडीआई के नियमों में भारी छूट देने और लोकल सोर्सिंग के नियमों में बदलाव करने पर कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “जहां एक ओर विदेशी कंपनियां भारत के बाजारों में अपना माल सीधा ऑनलाइन व्यापार के जरिए बेच सकेंगी, जिससे हमारे दुकानदार और व्यापारी बड़े ब्रांड्स और मल्टीनेशनल कंपनियों से पिछड़ जाएंगे, वहीं दूसरी ओर लोकल सोर्सिंग के नए नियमों से उनको सीधा नुकसान होगा।”

उन्होंने कहा, “सिंगल ब्रांड रिटेल में विदेशी कंपनियों को एफडीआई नियमों में भारी छूट देकर बीजेपी सरकार ने भारतीय दुकानदारों और व्यापारियों पर गहरा कुठाराघात किया है। इस गलत फैसले से जहां एक ओर लगभग तीन करोड़ दुकानदारों के व्यापार और आमदनी पर सीधी चोट पड़ेगी, वहीं दूसरी ओर उनके 15 करोड़ कर्मियों के रोजगार पर भी खतरे के बादल मंडराने लगेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “इस फैसले से देश में आने वाले विदेशी निवेश में भी कमी आने का खतरा है। एफडीआई नियमों में भारी छूट से साफ है मोदी सरकार केवल बड़ी विदेशी कंपनियों के हितों को साधने में लगी है और उसे देश के आम दुकानदारों और व्यापारियों से कोई सरोकार नहीं।”

‘सिंगल ब्रांड रिटेल’ का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार ने विदेशी कंपनियों की मुंह मांगी मुराद पूरी कर दी है, जिससे वो अब ‘सिंगल ब्रांड रिटेल’ में भारतीय बाजारों में अपना जमीनी आउटलेट खोलने से दो साल पहले ही ऑनलाइन बिक्री शुरू कर देंगे। जमीनी स्तर पर आउटलेट खोलने से भारतीय बाजारों में विदेशी धन आता और विदेशी कंपनियों से यहां पर आउटलेट खोलते तो भारतीय युवाओं के लिए नौकरियां पैदा होतीं और विदेशी निवेश में बढ़ोत्तरी होती। इससे देश के लोगों को फायदा होता।”

रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी कंपनियों के पक्ष में बदला 30 प्रतिशत लोकल सोर्सिंग का नियम। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने ‘सिंगल ब्रांड रिटेल’ में विदेशी कंपनियों के लिए 30 फीसदी लोकल सोर्सिंग के नियम में विदेशी कंपनियों के पक्ष में बदलाव करते हुए अब एक्सपोर्ट के लिए खरीद को भी लोकल सोर्सिंग में शामिल कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यह जरूरी नहीं होगा कि जो सामान आप भारत में बेच रहे हों, वह यहीं से खरीदा जाए। अब के बाद विदेशी कंपनियां भारत के सिर्फ 30 प्रतिशत माल को खरीद कर यदि निर्यात कर देंगी, तो वो भारत में 100 प्रतिशत आयातित माल बेच सकेंगी।

सुरजेवाला ने कहा, “हैरानी की बात यह है कि मोदी सरकार ने इस फैसले के द्वारा लोकल सोर्सिंग को हर साल समीक्षा करने की बजाए 5 साल बाद करने की व्यवस्था कर दी है। सिंगल-ब्रांड रिटेलर वैश्विक कामकाज के लिए भारत से जो माल खरीदेंगे, उसे वो भारत में अपने पहले स्टोर की शुरुआत की साल की पहली अप्रैल से लेकर 5 सालों के दौरान भारत से 30 प्रतिशत लोकल सोर्सिंग की शर्त पूरी करने में इस्तेमाल कर सकते हैं, यानि 7 साल तक तो उनसे कोई पूछने वाला भी नहीं होगा, क्योंकि 2 साल तक स्टोर खोलने और उसके बाद 5 साल तक उन पर किसी समीक्षा की व्यवस्था नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले लागू 30 प्रतिशत लोकल सोर्सिंग के नियमों से भारत के छोटे, मंझोले उद्योगों, ग्रामीण उद्योगों और कारीगरों के हितों की सुरक्षा होती थी। इसके चलते विदेशी कंपनियां इनको अपने व्यापार और उत्पादन में हिस्सेदार बनाती थीं, तभी वो कंपनियां भारतीय बाजारों में अपना सामान सप्लाई कर सकती थीं। भारत में पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक छोटे और मंझोले उपक्रम हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार के रीढ़ हैं।”

उन्होंने कहा, “देश में 3 करोड़ मंझोले उद्योगों में 15 करोड़ से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के ऊपर बीजेपी सरकार ने चोट मारी है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और एसएमई क्षेत्र के लिए बड़े खतरे की घंटी है। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी निवेश को उन्हीं क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे देश में ज्यादा पूंजीनिवेश, रोजगार और नवीनतम तकनीक आ सके, लेकिन इस नए फैसले से इन तीनों ही क्षेत्रों में जहां लाभ नहीं होगा, वहीं ‘मेक इन इंडिया’ विफल होगा और छोटे औरमंझोले उपक्रमों में रोजगार कम होगा।

दुकानदार ने मांगे मोमो के पैसे तो नशे में चूर युवकों ने कर दिया ये हाल

0

नशे में डोभाल चौक स्थित फास्ट फूड की दुकान पर पहुंचे दो प्रापर्टी डीलरों ने अपने दो साथियों संग जमकर दहशत फैलाई। मोमो खाने के बाद दुकानदार ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि दुकान संचालक को गोली नहीं लगी। फिर मौके से कार लेकर फरार हुए चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, एक फायर किया खोखा और एक पाठल बरामद की है।

नेहरूग्राम निवासी शम्मी क्षेत्री डोभाल चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात साढ़े नौ बजे प्रॉपर्टी कारोबारी संजय उपाध्याय कार से तीन साथियों संग वहां पहुंचे। कार सवारों के मोमो खाने पर शम्मी ने रुपये मांगे। आरोप है कि इसपर आरोपियों ने दुकानदार शम्मी की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान संजय उपाध्याय के कहने पर उनके साथ मौजूद दूसरे प्रॉपर्टी डीलर शोभित ने पिस्टल निकाली और दो फायर शम्मी की ओर किए।

इंस्पेक्टर रायपुर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटना में फरार चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शोभित बौड़ाई (29) पुत्र देवेंद्र बौड़ाई निवासी कारगी रोड, पाम सिटी के पास, थाना पटेलनगर, संजय उपाध्याय (48) पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी डोभाल चौक, नेहरुग्राम, थाना रायपुर, आनंद सिंह पंवार (34) पुत्र चंदन सिंह पंवार निवासी आजाद कालोनी, माजरा, पटेलनगर और अंकित कपूर पुत्र स्व.अनिल कपूर निवासी पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शोभित से लाइसेंसी पिस्टल और संजय के पास से पुलिस ने एक पाठल बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा दिल्ली सरकार की मुफ्त सफर योजना का लाभ

0

दिल्लीकी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा 29 अक्टूबरसे मिलने लगेगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने गुरुवार को इसको सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। लेकिन मुफ्त सफर की इस योजना का लाभ यात्रा भत्ता ले रहीं सरकारी महिला कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। गुरुवार को कैबिनेट फैसले के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय कर्मचारी भी वंचित : दिल्ली सरकार, नगर निगम के साथ ही केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों, विभागों व स्वायत्त संस्थाओं के कर्मियों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसे लेकर जल्द ही दिल्ली परिवहन विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर कहेगा कि वह सभी विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी करे।

कार्रवाई का प्रावधान : परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि अगर कोई सरकारी महिला कर्मचारी मुफ्त सफर का फायदा उठाती है तो उस पर संबंधित विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। इसलिए, विभागों से उनके अंतर्गत काम करने वाली महिलाओं से शपथ पत्र लेने को कहा गया है। इसके अलावा मुफ्त सफर के टोकन का दुरुपयोग न हो, इसके लिए सरकार टिकट चेकिंग टीम बनाएगी। इसकी जिम्मेदारी डीटीसी और डिम्ट्स को दी गई है।

मुफ्त सफर के लिए एकल यात्रा पास

सरकार महिलाओं को बस में मुफ्त सफर के लिए एकल यात्रा पास जारी करेगी। गुलाबी रंग के इस पास की कीमत 10 रुपये होगी, जिसका खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। सरकार ने बस में मुफ्त सफर के लिए 140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में यह योजना लागू होगी। एनसीआर के शहरों में जाने वाली बसों में भी महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी।

इस रोल के लिए 23 किलो घटाया वजन, फिर बनें खूंखार जोकर, देखें ट्रेलर

0

वोक्विन फिनिक्स अपनी फिल्म जोकर के सहारे काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ है और ढाई मिनट के इस ट्रेलर में फिनिक्स अपने सबसे बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. ये फिल्म बैटमैन के साथ जोकर के संघर्ष को कम बल्कि उसके हालातों के चलते विलेन बनने की कहानी को बेहतर तरीके से बयां करेगी. एक क्रूर समाज में कैसे जोकर जैसे शख्स को संघर्ष करना पड़ता है, ये फिल्म में देखने को मिलेगा.

इस फिल्म को टोड फिलिप्स ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वोक्वीन फिनिक्स, रॉबर्ट डि नीरो, जैज़ी बीट्ज, ब्रेट कुलेन, डगलस हॉज और डांटे ओल्सन जैसे सितारे नज़र आएंगे. इस फिल्म के साथ ही वेन फैमिली के बारे में भी जानने को मिलेगा. ये फिल्म 4 अक्तूबर को रिलीज़ होने जा रही है.

इस फिल्म की शूटिंग से पहले जोकर के किरदार के लिए फिनिक्स ने 23 किलो वजन घटाया था. हालांकि उन्हें इस बारे में कोई अंदाज़ा नहीं था कि वे अपने किरदार के लिए वजन क्यों घटा रहे हैं. फिनिक्स ने कहा था कि मुझे अब भी इस किरदार के बारे में कुछ चीज़ें काफी जटिल लगती हैं और कुछ मैं समझ नहीं पाया हूं लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है. ये अच्छा ही है कि आपको बहुत ज्यादा सवालों के जवाब ना मालूम हों.

इससे पहले जोकर के किरदारों को कई कलाकारों ने निभाया है. उनके साथ तुलना पर फिनिक्स ने कहा, मैं सिर्फ कैरेक्टर को अपने हिसाब से अप्रोच कर सकता था और मैंने ऐसा ही किया. मैंने कुछ ऐसा करने की कोशिश जो थोड़ा यूनिक और ईमानदार था. लेकिन अगर आप इस किरदार को लेकर जो भी बातें करना चाहते हैं, उसके लिए आप फ्री हैं.

जोकर का प्रीमियर सबसे पहले वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगा. इस बारे में बात करते हुए फिलिप्स ने कहा था फिल्म को लेकर बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही है और उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे.

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा-जल्द मिलेगा नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर उनकी और सोनिया गांधी की बातचीत हुई है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस में खींचतान की खबरें बताई जा रही हैं। राज्य के राजनीतिक गलियाओं में हो रही चर्चा के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और और मुख्यमंत्री कमलनाथ गुट के बीच हो रही खींचतान हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह समर्थक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के यहां लगातार पार्टी नेताओं और विधायकों का जमावड़ा बना हुआ है। बुधवार को चाय के बहाने पार्टी के करीबन डेढ़ दर्जन विधायक अजय सिंह के घर पहुंचे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बीते 1 सप्ताह के दौरान भोपाल से लेकर दिल्ली तक गतिविधियां बढ़ गई हैं। कमलनाथ कैबिनेट के कुछ मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाए हुए हैं।

दतिया और जबलपुर के जिलाध्यक्ष के बाद बुधवार को मुरैना के जिलाध्यक्ष ने धमकी दी कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस की समान नहीं सौंपी गई तो गालियां संभाग के सभी जिलाध्यक्ष अपने इस्तीफे सौंप देंगे। उधर दिग्विजय सिंह खेमा अजय सिंह के अलावा कमलनाथ के खास बाला बच्चन सज्जन सिंह वर्मा का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है दरअसल बाला बच्चन आदिवासी चेहरा है। इसके अलावा सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मीनाक्षी नटराजन और अभी मीडिया प्रभारी शोभा ओझा का नाम भी बहुत तेजी से चल रहा है।

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 सालों बाद सत्ता में आई कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार थे लेकिन राहुल गांधी और सोनिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ का चयन किया जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आई थी। दो दर्जन सिंधिया समर्थकों ने विधानसभा के नतीजे आने के बाद दिल्ली में सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हंगामा भी किया था वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी इसी तरीके का हंगामा सामने देखा गया था। सिंधिया की नाराजगी देखते हुए प्रियंका गांधी और ज्योति राजे सिंधिया को उत्तर प्रदेश की कमान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सौंपी गई थी।

इस अभिनेत्री को किस करते समय बेकाबू हो गए थे टाइगर श्रॉफ

0

बॉलीवुड फिल्मों के सबसे हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं | हम आपको बता दें वह कई सारी फिल्मों में किसिंग करते हुए नजर आए हैं | पर एक समय ऐसा आया था जब वह एक किसिंग सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे | आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है |

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘बागी’ में हमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर किसिंग करते हुए नजर आए हैं | हम आपको बता दें इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान जब टाइगर श्रॉफ को श्रद्धा कपूर के साथ किसिंग सीन करना था | तब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी टाइगर श्रॉफ श्रद्धा कपूर को किस करते रहे |

फिर थोड़ी देर बाद उन्हें समझ आया कि डायरेक्ट ने कट बोल दिया है | हम आपको बता दें फिलहाल टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं | हम आपको बता दें श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ के प्रचार में व्यस्त हैं | तो वही टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म ‘वॉर’ में व्यस्त हैं |

करीना के पहले क्रश का नाम सुनेंगे तो रह जाएंगे हैरान, इस एक्टर के साथ भी रहे अफेयर के खूब चर्चें…

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर जज नजर आ रही है। करीना सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है। दोनों का एक बेटा तैमूर भी है। करीना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है।

करीना ने बताया अपना पहला क्रश

रियलिटी शो के दौरान जब करीना कपूर से पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन था तो पहले तो बेबो ने इसका जवाब देने से मना करती रही फिर जब उन्होंने इसका जवाब दिया तो सभी हैरान रह गए। करीना ने ना तो सैफ अली खान का नाम लिया और न ही अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का।

राहुल रॉय की दीवानी थी करीना

करीना ने बताया कि राहुल रॉय उनका पहला क्रश थे। बता दें कि राहुल रॉय 80 दशक के टॉप स्टार्स में से एक है। उन्होंने अपनी फिल्मों से खूब नाम कमाया। राहुल रॉय को करीना आज भी पसंद करती है। एक वक्त में वह उनकी दीवानी थी। इतना ही नहीं करीना कपूर ने यह भी बताया कि वह राहूल रॉय की इतनी बड़ी फैन थीं कि वह उनकी एक फिल्‍म को 8 बार देखती थीं।

बता दें कि जब करीना इंडस्ट्री में आई थी तो उनका अफेयर शाहिद कपूर से था। शाहिद के साथ करीना काफी समय तक रिलेशन में रहीं। उनके फैंस को इस कपल की शादी का इंतजार ब्रेसबी से था लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में करीना सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप में आ गई। अपने से 10 साल बड़े सैफ से करीना ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 6 साल से भी अधिक हो रहे हैं।

करीना कपूर खान अपने करियर के अच्छे दौर में चल रही हैं। करीना अब जल्द ही फिल्म गुड़ न्यूज में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में काम कर रही है।

शादी से पहले बॉलीवुड के इस अभिनेता पर फिदा थी सानिया मिर्जा, नाम जानकर होगी आपको हैरानी !

0

आप सभी अच्छे से जानते है कि सानिया मिर्जा टेनिस की कितनी अच्छी खिलाड़ी हुआ करती थी। सानिया मिर्जा ने हमारे देश का गौरव खूब बढ़ाया है। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी की थी। हम आपको बता दे कि सानिया मिर्जा शादी से पहले इस अभिनेता के प्यार में दीवानी थी।

रणबीर कपूर

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि शादी से पहले वह रणबीर कपूर को काफी ज्यादा पसंद किया करती थी। इस बात का खुलासा खुद सानिया मिर्जा ने कॉफी विद करण के शो में किया था। सानिया मिर्जा इस समय पर पाकिस्तान में रहती है लेकिन जब सानिया ने शोएब मालिक से शादी की थी तो सानिया के फैन्स को काफी नाराजगी थी।

क्योकि सानिया मिर्जा भारत की होने के बाबजूद भी उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर से शादी की थी।