Home Blog Page 2752

भारतीय अभिनेत्री और करोड़ों की कमाई लेकर फरार हो गया था पाकिस्तानी क्रिकेटर, फिर नहीं लौटा भारत

0

फिल्मी इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों का करियर बनाना पहले बहुत ही आसान माना जाता था। फवाद खान, सुहाना माहिरा खान और वीना मलिक जैसे कलाकरों ने यहां की फिल्मों मे काम करके शौहतर और दौलत दोनों कमाई है। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के कारण अब यह मुमकिन नहीं है। लेकिन एक दौर ऐसा था जब पाकिस्तानियों के लिए यहां रहना, काम करना और दौलत कमाना बहुत ही आसान था।

ऐसा ही पाकिस्तान का एक क्रिकेट सितारा था जिसने यहां फिल्मों से पैसा भी कमाया और भारत की एक्ट्रेस से शादी करके उसे पाकिस्तान भी ले गया। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहसिन खान की जिन्होंने घुंघट, साथी, बटवारा जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है।

मोहसिन खान एक क्रिकेटर के रूप में पाकिस्तान के बड़े खिलाडिय़ों में से एक थे। उन्हें एक महान सलामी बल्लेबाज रहते हुए भारत में फिल्मों में आने का फैसला किया। मोहसिन खान ने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जैसे कि घुंघट, साथी, बटवारा, आदि। मोहसिन खान ने रीना राय से शादी की थी। लेकिन, बाद में उनका तलाक हो गया और वह वापस भारत लौट आईं।

मोहसिन और रीना के एक लडक़ी सनम खान है जो भारत में ही मां रीना के साथ रहती हैं। शादी के कई साल बाद रीना राय अपने पति मोहसिन खान को कराची में छोडक़र भारत लौट आईं थी। मोहसिन खान अब पाकिस्तान में अकेले रहते हैं। उसके बाद वह भारत नहीं लौटे।

RBI रिपोर्ट : बैंक फ्रॉड में जबर्दस्त इजाफा, 1 साल में लगा 71543 करोड़ रुपए का चूना…

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साल 2019 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल बैंकों में धोखाधड़ी के मामले में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं धोखाधड़ी की राशि 73.8 फीसदी बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

6801 मामले दर्ज
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 5,916 मामलों का था और इसमें धोखाधड़ी की राशि 41,167.04 करोड़ रुपए थी। आलोच्य वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले। इसके बाद निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों का स्थान रहा।

कार्ड, इंटरनेट के जरिए भी हुई धोखाधड़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि धोखाधड़ी होने और बैंकों में उसका पता लगने के बीच की औसत अवधि 22 माह रही है। इसमें कहा गया है कि बड़ी धोखाधड़ी के मामलों, यानी 100 करोड़ रुपए से उससे अधिक के धोखाधड़ी के मामलों के होने और उनका पता लगने का समय औसतन 55 माह रहा है। इस दौरान 100 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की राशि 52,200 करोड़ रुपए रही है। सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के मामले अग्रिम राशि से जुड़े रहे हैं। इसके बाद कार्ड, इंटरनेट और जमा राशि से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2018- 19 में कार्ड, इंटरनेट और जमा राशि से जुड़े धोखाधड़ी राशि कुल धोखाधड़ी के समक्ष मात्र 0.3 फीसदी रही है।

बैंकों के NPAमें गिरावट
बैंकों के फंसे कर्ज के बारे में जल्द पता चलने और उसका जल्द समाधान होने से वित्त वर्ष 2018- 19 में बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां उनके कुल कर्ज का 9.1 फीसदी पर नियंत्रित करने में मदद मिली है जो साल भर पहले 11.2 फीसदी के स्तर पर थी। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है, ”समस्या का जल्द पता चलने, उसको दुरुस्त करने और उसका समाधान करने के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2018- 19 में सकल एनपीए अनुपात घटकर 9.1 फीसदी रह गया है जो वित्तवर्ष 2017- 18 में 11.2 फीसदी था। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती कठिनाइयों के बाद दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता पूरा माहौल बदलने वाला कदम साबित हो रही है। इसमें कहा गया है, ”पुराने फंसे कर्ज की प्राप्तियों में सुधार आ रहा है और इसके परिणामस्वरूप, संभावित निवेश चक्र में जो स्थिरता बनी हुई थी उसमें सुगमता आने लगी है।

जामा समेत कई मस्जिदों में जुमे की नमाज पर रोक, घाटी में फिर लगा प्रतिबंध…

0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद शुक्रवार को श्रीनगर की जामामस्जिद समेत कई बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरफ से लोगों से अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की गई है।

वहीं कश्मीर घाटीमें एहतियाती तौर पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। लोगों से बाहर ना जाने को कहा गया है और अवरोधक भी लगा दिए गए हैं। बाजार बंद रहने और सार्वजनिक वाहनों के सड़कों से नदारद रहने के चलते जनजीवन आज लगातार 26वें दिन भी प्रभावित रहा। घाटी के कई हिस्सों में टेलीफोन सेवाएं हालांकि बहाल कर दी गई हैं लेकिन मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और सभी इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से ही निलंबित हैं।

केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था जिसके बाद ये सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। अधिकतर शीर्ष स्तर के और दूसरे दर्जे के राजनेताओं को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित कई मुख्यधारा के राजनेताओं को हिरासत में लिया गया है या वे नजरबंद हैं।

न आलिया न श्रद्धा बल्कि यह अभिनेत्री ब्लू जींस में बहुत ही आकर्षक लगती है, देखिए तस्वीरें

0

भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और आकर्षक अभिनेत्रियां है| जिनकी एक्टिंग से ज्यादा लोग उनके मुंह को देखकर ज्यादा आकर्षित होते हैं और आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लू जींस में ही आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को से भी ज्यादा आकर्षक लगती है और यह बहुत ही खूबसूरत भी दिखाई देती है| चलिए जानते हैं इस अभिनेत्री के बारे में|

हम जिस खूबसूरती है अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं यह खूबसूरत अभिनेत्री साक्षी मलिक है और आपको बता दें कि साक्षी मलिक एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है और मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम करती है| साक्षी मलिक देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है| यह अपने शानदार फिगर के कारण भी जानी जाती है| यही वजह है कि आज पूरे भारत में इनके लाखों चाहने वाले हैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है और साक्षी मलिक ब्लू जींस में बेहद ही हॉट और आकर्षक भी लगती है|

साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट को शेयर भी करती है और इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी होती है और सोशल मीडिया पर इनके लाखो फॉलोअर्स है जो इन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं|

Disha Patani ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड बॉडी, Photos देखकर उड़ जाएंगे होश!

0

फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

दिशा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी परफेक्ट टोन्ड बॉडी नजर आ रही है। फिटनेस फ्रीक दिशा इन तस्वीरों में सफेद ब्रैलेट और थाई हाई स्लीट योगा पैंटस पहनी हुई हैं।

इनमें से एक तस्वीर में कैमरे की ओर पीठ किए दिशा अपने मसल्स दिखाते नजर आ रही हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने मसल ईमोजी के साथ लिखा, कल से बेहतर आज बनो।

दिशा आखिरी बार फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं, वह अकसर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन को साझा करती रहती हैं।

फिलहाल दिशा, ‘मलंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिनमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार हैं।

बॉलीवुड के यह मशहूर सितारे मरते-मरते बचे थे, नंबर 1 के शरीर पर लगे थे 150 टांके

0

2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम में सलमान खान का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था. जब यह फिल्म शूट हो रही थी. उस समय वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत कम होता था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब ट्रेन वाला सीन शूट हुआ था तब सलमान खान मरते-मरते बचे थे.

5. ऐश्वर्या राय

2004 में रिलीज हुई फिल्म खाकी में ऐश्वर्या राय का अभिनय लोगों को खूब पसंद आया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय जीप के टक्कर मारने की वजह से जख्मी हो गई थी.

4. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार प्रीति जिंटा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. यह अभिनेत्री कई बार हादसे का शिकार हो चुकी है. एक बार तो वह मौत के मुंह से बचकर निकली थी.

3. जॉन अब्राहम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम जब 2013 में शूटआउट अट वडाला की शूटिंग कर रहे थे. उस समय अनिल कपूर ने खाली गोली जॉन अब्राहम को मार दी थी. जिसकी वजह से जॉन अब्राहम चोटिल हो गए थे.

कौन बनेगा करोड़पति मे अमिताभ ने किया बड़ा खुलासा,कहा-मेरे मरने के बाद मेरी पूरी संपत्ति.

0

बॉलीवुड में जब भी दिग्गज कलाकारों की बात होती है अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ऊपर आता है. अमिताभ को बॉलीवुड का महानायक और शहनशाह भी कहा जाता है. वह अपने अभिनय का लोहा हर फिल्म में मनवाते हैं. अब तक सैकड़ों फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन ने देश नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज विदेश में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. बच्चों से लेकर बड़ों के पसंदीदा कलाकारों में बिग बी का नाम जरूर शामिल होता है. 76 साल की उम्र में आज भी महानायक बॉलीवुड के नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन आये दिन अक्सर अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि बिग-बी अपनी बेटी श्वेता से बेहद प्यार करते हैं और उनके काफी करीब हैं.

केबीसी 11 कर रहे हैं होस्ट

इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सीजन होस्ट कर रहे हैं और हर बार की तरह यह सीजन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. टीआरपी के मामले में भी इस शो ने बाकी शो को पीछे छोड़ दिया है. ये एक ऐसा शो है जो लोगों की जिंदगियां चुटकी में बदल देता है. कुछ ही सवालों के जवाब देकर लोग लाखों-करोड़ों रुपये जीत ले जाते हैं. इस शो में कई बार ऐसे लोग भी आते हैं जिनकी कहानियां हमें भावुक कर देती है. ऐसा ही कुछ हुआ इस बार कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में. इस बार ‘कर्मवीर’ एपिसोड में बिग-बी ने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात की.

इन दो लोगों में बिग-बी बाटेंगे अपनी प्रॉपर्टी

हाल ही में केबीसी में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड की प्रतियोगी समाज सेविका सिंधुताई सपकाल आई थीं. इस दौरान जब अमिताभ बच्चन सिंधुताई और उनकी बेटी से बात कर रहे थे तो उन्होंने बताया कि उनके जाने के बाद उनकी प्रॉपर्टी का क्या होगा और उनकी प्रॉपर्टी के कौन-कौन हिस्सेदार होंगे.

अमिताभ बच्चन ने बेहद सादगी से बताया, ‘जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है. हमारा एक बेटा और एक बेटी है. दोनों में बराबर बराबर बंटेगा’. बिग-बी के इस कथन से साफ़ जाहिर है कि वह अपनी प्रॉपर्टी केवल बेटे अभिषेक को नहीं बल्कि अपनी बेटी श्वेता बच्चन को भी देंगे. बिग-बी की प्रॉपर्टी में श्वेता बच्चन का पूरा हक़ होगा.

टीवी जगत की इस अभिनेत्री के पति है फिल्मों के खतरनाक विलेन!

0

एक ऐसे ही बॉलीवुड के खतरनाक विलेन जिसने शाहरुख खान को फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में कड़ी टक्कर दी थी। इस खतरनाक विलेन ने फिल्म में हार नहीं मानी और जमकर शाहरुख से फाइट की थी लेकिन अंत में शाहरुख का सच्चा प्रेम और संघर्ष करते देख हार मान लेता है।

इस खतरनाक विलेन की पत्नी है टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर। कृतिका टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं।कृतिका टीवी शो रानी लक्ष्मी बाई का किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा कृतिका ने पुनर्विवाह में आरती का किरदार भी निभाया था।

कृतिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के खतरनाक विलेन निकेतन धीर से शादी की है। निकेतन धीर और कृतिका सेंगर ने 2014 में शादी की थी। निकेतन का जन्म 17 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था।निकेतन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता शाहरुख और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से मिली थी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान को फाइट में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते है।

कपिल की पत्‍नी ने खूब छिपाया, लेकिन सामने आ ही गया उनका बेबी बंप

0

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के घर जल्‍द ही नन्‍हीं खुशियां दस्‍तक देने जा रही हैं। कपिल ने पिछले साल दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ से शादी करने के बाद अब यह जोड़ी जल्‍द ही अपने घर में एक नन्‍हें महमान का स्‍वागत करने जा रही है।

हाल ही में गिन्‍नी और कपिल अपनी पत्‍नी के साथ कनाडा में छुट्टियां मनाते नजर आए। गिन्‍नी कई बार मीडिया के कैमरों में बेबी बंप छिपाते नजर आईं। हाल ही की एक ताजा तस्‍वीर में गिन्‍नी ने अपने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

यह तस्‍वीर कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली एक्‍ट्रेस रोशल राव ने शेयर की है। दरअसल हाल ही में कपिल और गिन्‍नी की एक दोस्‍त के गोद भराई का हिस्‍सा बनने पहुंचे थे।

इसी इवेंट से रोशेल ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पहली बार गिनी चतरथ अपना बेबी बंप दि‍खाती नजर आ रही हैं।

इस हैंडसम लड़के से जल्द शादी कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

0

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में एक है, सलमान खान के साथ फ़िल्म ‘दबंग’ से पाने कैरियर की सुरुआत की थी. जिसमे इनके एक्टिंग को सराहा गया और यह फ़िल्म हिट भी साबित हुई, लेकिन अभी बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप हो रही है.सोनाक्षी सिन्हा अभी अपने लव अफ़ेयर के कारण शुर्खियो में है. आइए आपको बताते है वह कौन हैंडसम जिसके साथ सोनाक्षी डेट कर रही है.

दोस्तों इस लड़के का नाम जहीर इकबाल है जो पेसे से अभिनेता और एक मॉडल भी है. उन्होंने फिल्म ‘नोटबुक’ फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. सूत्रों से खबर मिली है कि सोनाक्षी इसी को डेट कर रही है. आपको बता दे कि फ़िल्म ‘खानदानी शफ़ाखाना’ के प्रमोशन कर दौरान मीडिया में कहा था कि जल्द वह शादी करने वाली है. इससे यह कयास लगाए जा रहे है कही सोनाक्षी सिन्हा जाहिर इकबाल से ही तो शादी नही कर रही है, क्योंकि दोनों कई बार साथ- साथ स्पॉट किया गया है. सोशल मीडिया में भी दोनों एक दूसरे को follow भी कर रहे हैं.