बॉलीवुड की दुनिया में कई सारी अभिनेत्रियां नींद की काफी कच्ची है। उन्हें जहां पर जगह मिलती है, तो तुरंत सो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे और तस्वीरें भी दिखाएंगे की ये अभिनेत्रियां फिल्म के सेट पर कैसे सो जाती है।
सबसे पहले श्रद्धा कपूर की सोते हुए तस्वीर बहुत क्यूट है। सोते हुए भी उसके चेहरे पर हल्की सी खुशी नजर आ रही है। श्रद्धा नींद की कभी कच्ची लगती है। जरा सा टाइम मिलते ही वह हो जाती है।
दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी सोने में किसी से कम नहीं है। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह जमीन पर ही तकिया लेकर इस अंदाज में सो गई थी।
सोने के मामले में सोनम कपूर सबसे आगे है। सोनम कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तस्वीर में आप सोनम कपूर को फिल्म के सेट पर अपने मेकअप रूम में सोते हुए देख सकते हैं।
रूप में की थी, लेकिन फिर बाद में अपने म्यूजिक एल्बम और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए आगे बढ़ीं।
वर्तमान में, अवनीत टिकटोक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी है। अवनीत के इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में, अवनीत ने रियाज़ अली के साथ अपने नए गीत ‘पहाड़न’ की रिलीज़ की घोषणा की थी। रियाज़ भी एक सोशल मीडिया स्टार हैं, जिन्हें अक्सर संगीत वीडियो में देखा जाता है।
यह गाना चार दिन पहले रिलीज किया गया था और तब से ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी व्यूज आना जारी ही हैं।
अवनीत सबसे पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने सब टीवी के अलादीन – नाम तो सुना होगा में राजकुमारी यासमीन की भूमिका निभाई थी। शो में उनके प्रदर्शन की व्यापक रूप से प्रशंसा की गई। हाल के दिनों में, अवनीत ने संगीत जैसे अधिक चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपने हाथ आजमाए।
वहीं रियाज अली भी टोनी कक्कड़ के गीत यारा तेरी मेरी यारी में काम कर चुके है। यह गीत भी यूटयूब पर हॉट हो गई है।
संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद अयोध्या में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय ने बरेली, कानपुर और प्रयागराज क्षेत्रों के अतिरिक्त निदेशक जनरलों (एडीजी) से 100 कांस्टेबलों की पहचान करने के लिए कहा है, जो ‘सुयोग्य, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले’ हों।
डीजीपी कार्यालय ने एडीजी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि चयनित पुलिसकर्मी अयोध्या के निवासी न हों। ये कांस्टेबल आगामी एक साल तक अयोध्या में प्रमुख मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में प्रतिदिन हो रही सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने को लेकर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।
फिल्म इंडस्ट्री में एक-से बढ़कर एक कलाकार है। और एक-से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां भी है जो पर्दे पर बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखती है इसके पिछे भी एक वजह है वो इतनी खूबसूरत क्यों दिखती है क्योंकी वो लोग इतना भरी भरकम मेकअप का प्रयोग करती है। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्रियों की असली तस्वीरें दिखाएंगे जो की बिना मेकअप भारत सरकार के कैमरों में आ गई है। तो चलिए हम आपको दिखते है उनकी कुछ तस्वीरें जो की उनके पासपोर्ट और वीजा की है।
कंगना राणावत
ये बॉलीवुड की क़्वीन कही जाती है। ये बहुत ही खूबसूरत बॉलीवुड की अभिनेत्री है। इन्हे वर्ष 2014 में ‘क़्वीन’ फिल्म की वजह से उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उसके बाद 2015 में कंगना ने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में डबल रोल निभाया था। ये इनकी सफलतम बॉलीवुड फिल्म थी। इन्हे इसके लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और बेस्ट एक्ट्रेस का लगातार दूसरा फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चूका है कंगना राणावत की पासपोर्ट फोटो रियल फोटो से बिल्कुल अलग दिकता है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीत चुकी है। प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों फिल्मो में काम कर चुकी है प्रियंका चोपड़ा की पासपोर्ट एप्लिकेशन की फोटो हम आपको दिखा रहे है जो की उनकी रियल तस्वीर है।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या भारत की दूसरी लड़की है जिन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को जीता था। इसके बाद से ही ऐश ने फिल्मो में एंट्री ली। ऐश अपनी खूबसूरती के लिए पुरे विशव भर में प्रसिद्ध है। इन्होने एक-से-बढ़कर एक फिल्मो में काम किया जो काफी सुपरहिट रही।
बॉलीवुड की इस खूबसूरत दिखने वाली अभिनेत्री की पासपोर्ट की फोटो आज आपको हम दिखाने जा रहे है। इसमें इनका रियल फेस दिखता है जो पर्दे से बिलकुल डिफरेंट है।
बॉलीवुड की एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में छाई हुई है तापसी की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो चुकी है इसी के साथ इन दिनों तापसी अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में लगी है पिछले दिनों ही तापसी ने अपनी सांड की आंख की शूटिंग पूरी की थी।अब लीजिए तापसी अपनी आगामी फिल्म में जुट चुकी है जिसका पहला मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है।
जहां पिछले दिनों ही तापसी मिशन मंगल में एक साइंटिस्ट के किरदार में नजर आई थी तो वही अब तापसी की अगली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट की घोषणा भी हो चुकी है। इस दौरान तापसी ने ये पोस्टर खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें इस फिल्म का डायरेक्शन आकर्ष खुराना कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म ‘कारवां’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ के इलाके की गांव की एक लड़की बनी है जो बहुत तेज दौड़ सकती है और गांव के लोग उसे रॉकेट बुलाते हैं और बाद में वह ऐथलीट बन जाती है।
खैर इस फिल्म से पहले तो तापसी की फिल्म सांड की आंख रिलीज हो जाएगी जो कि इसी साल के अक्टूबर में सिनेमाघरो में दस्तक देंगी।फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।
हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारियां की गई है। हरेली की तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी इन दोनों पारम्परिक त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास में विशेष इंतजाम किया गया है। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। 30 अगस्त को सुबह 9 से 10 बजे तक पोला का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर नंदी-बैल की पूजा की जाएगी वहीं पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा महोत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बहनों द्वारा करूभात खाने की रस्म पूरी की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों का भी आयोजन रखा गया है। छत्तीसगढ़ का पोरा तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशीय पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परम्परा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदीबैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। बैलों की दौड़ भी इस अवसर पर आयोजित की जाती है। छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परम्परा है, महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर लाते है। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। तीजा के दिन बालू से शिव लिंग बनाया जाता है, फूलों का फुलेरा बनाकर साज-सज्जा की जाती है और महिलाएं भजन-कीर्तन कर पूरी रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के कोरवा जनजाति युवा संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बरलोटा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को सम्मानित किया। समारोह में एक करोड़ 6 लाख रूपए पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (तीन लाख रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए (ओलम्पिक) तीरंदाजी खिलाड़ी श्री अभिलाष राज, हैण्डबॉल खिलाड़ी कुमारी भावीका रामटेके, कयाकिंग केनोईंग खिलाड़ी संयुक्त रूप से कुमारी स्वाती साहू और कुमारी पिंकी साहू, फेंसिंग खिलाड़ी श्री अनुप चौधरी, (नान ओलम्पिक) रोलबॉल खिलाड़ी कुमारी अनीशा नायर, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी श्री सुनील राज, (पैरालम्पिक) पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी श्री अशवन कुमार सोनवानी को सम्मानित किया गया है।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए (ओलम्पिक) फेंसिंग खिलाड़ी श्री ईशांक यादव, वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह, कयाकिंग केनाईंग खिलाड़ी श्री विजय कुमार दोलाई, वेटलिफ्ंिटग खिलाड़ी कुमारी वीणा ठाकुर, (नॉन ओलम्पिक) सॉफ्टबॉल खिलाड़ी श्री निखिल नायक, सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर, (पैरालम्पिक) पैराजूडो खिलाड़ी कुमारी सेवती ध्रुव को सम्मानित किया गया।
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए कराते प्रशिक्षक श्री रमेश और रोलबॉल प्रशिक्षक श्रीमती अर्चना कौर तथा निर्णायक के लिए जूडो खेल के निर्णायक श्री अरूण कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
शहीद विनोद चौबे सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री शिवकुमार, हैण्डबॉल खिलाड़ी श्री विवेक शरदचंद्र जोशी, कराते खिलाड़ी श्री अनीस मेमन, टेबल टेनिस खिलाड़ी श्री लोकेन्द्र सिंह साहू, कबड्डी खिलाड़ी श्री नामदेव साहू को सम्मानित किया गया।
शहीद पंकज विक्रम सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी दीक्षा चौधरी, बेसबॉल खिलाड़ी कुमारी पायल दांडेकर, सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी योगिता साहू, फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी गायत्री साहू और श्री नवीन नायक, हॉकी खिलाड़ी कुमारी बलविन्दर कौर मेहरा और श्री वैभव सिंह चंदेल, कबड्डी खिलाड़ी श्री रविन्द्र कुमार, खो-खो खिलाड़ी श्री सिकंदर और कुमारी कविता साहू, नेटबॉल खिलाड़ी श्री प्रकाश विश्वकर्मा और कुमारी असमा खान, टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमारी प्रियंका सिंह, टेनिक्वाईट खिलाड़ी कुमारी कविता साहू, वॉलीबॉल खिलाड़ी कुमारी अंशु ध्रुव और श्री शैलेन्द्र सिंह नायक, वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी कुमारी सरला साहू, कुश्ती खिलाड़ी श्री डोमेन्द्र कुमार निषाद, वुशु खिलाड़ी श्री नितिन नावलेकार और कुमारी तोमेश्वरी साहू को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2018-19 सीनियर वर्ग-सायकल पोलो (पांच लाख रूपए) कुमारी रेशमी, कुमारी योगिता साहू, कुमारी अंजली बंजारे, कुमारी काजल, कुमारी नीलम बेमाल, कुमारी प्रीति यादव, कुमारी मंदाकिनी यादव, कुमारी पूर्णिमा नेताम, श्री देव अवतार चौधरी (कोच), कुमारी लीलु निषाद (मैनेजर) को सम्मानित किया गया। जुनियर वर्ग में सायकल पोलो के लिए (तीन लाख रूपए) कुमारी नीमिशा तांडी, कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर, कुमारी अनिता नायक, कुमारी मेघा सोनानी, कुमारी खुशबू निषाद, कुमारी तनु यादव, कुमारी रोहिनी निषाद, कुमा मेघा महाना, कुमारी कौशिल्या निर्मलकर (कोच), कुमारी कांति साहू (मैनेजर) को सम्मानित किया गया।
पुणे में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को नकद राशि पुरस्कार अलंकरण दिया गया, जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी आकर्षि कश्यप, तैराकी में श्री शिवाक्ष साहू, वेटलिफ्टिंग के श्री सुभाष लहरे और कुमारी वीणा ठाकुर, बैडमिंटन के श्री ईशान भटनागर, बॉक्सिंग में कुमारी राजबाला, कबड्डी दल बालक-बालिका को नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही 35 विभिन्न खेलों के दल को नगद पुरस्कार दिया गया।
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार प्राप्त अशवन कुमार सोनवानी- पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी सुपेला भिलाई के निवासी हैं। वे कक्षा 10वीं तक की शिक्षा के बाद टेली कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किए है। इनके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। 2013 से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। अशवन ने अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 2015 में कांस्यपदक, 2016 में सिल्वर मेडल, 2017में गोल्ड पदक प्राप्त किया। पुणे में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप 2018 में चैम्पियन रहे। राज्य स्तर में मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब भी जीते है। अशवन इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली एशियन चैम्पियनशिप में शामिल होंगे। अशवन ने अपनी सफलता के लिए परिवार और दोस्तों का विशेष योगदान बताया।
कुमारी सेवती ध्रुव – व्यक्ति शरीर से विकलांग होता मन से नहीं यह साबित कर दिखाया है धमतरी जिले की डांडसेरा गांव की दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा। पैरा जूडो खिलाड़ी सेवती ध्रुव एक्सजेड आवासीय विद्यालय रूद्री की छात्रा है। पैरा जूडो में हरियाणा 2017 में गोल्ड, लखनऊ 2018 में सिल्वर, गोरखपुर 2019 में ब्रांज मेडल हासिल किया है। सेवती ने शुरू में सिर्फ 6 महीने की मेहनत से ही पहले साल में राष्ट्रीय स्तर पर यह गोल्ड जीतकर अपना दमखम दिखाया था। इनका अगला लक्ष्य एशियन चैम्पियनशिप में पहुंचना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेवती ध्रुव को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शहीद पंकज विक्रम सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी योगिता साहू-भिलाई सेक्टर 10 की निवासी है पिता भिलाई में टैक्सी ड्राइवर है। बी.काम. में ग्रेजुएट है। 2008 से सायकल पोलो खेल सीनियर से जुड़ी है, छत्तीसगढ़ सायकल पोलो दल में राष्ट्रीय स्तर पर 12 गोल्ड, 2 सिल्वर पदक प्राप्त करने वाली टीम की सदस्य रही है।
शहीद कौशल यादव सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्राप्त लक्ष्मी निर्मलकर-मरौदा दुर्ग की निवासी, गवर्नमेंट हाईयर सेकण्डरी स्कूल भिलाई की कक्षा 11 में अध्ययनरत है। पिता-माता मजदूरी का काम करते है। परिवार में सबसे बड़ी है। अपने प्रशिक्षक श्री वी.आर. चेंनावर को सायकल पोलो खेल के प्रति समर्पित होने का श्रेय दे रही है। लक्ष्मी वर्ष 2016 से सायकल पोलो जूनियर वर्ग में खेल रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य खेल अंलकरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि झीरम घाटी में शहीदों के नाम से भी खेल पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में जल्द ही 55 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा भी की। श्री बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को एक करोड़ 6 लाख रूपए पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खेल और कला ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें जीवन के शुरूआती दौरे से ही प्रसिद्धि मिलती है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलने पर देश और प्रदेश गौरवान्वित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण और खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। अकादमी में खिलाड़ियों के आवासीय, प्रशिक्षण के अलावा उनकी शिक्षा का भी इंतजाम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना के बाद दुर्ग-भिलाई में सामुदायिक विकास के लिए खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में जो वातावरण बना है, यही वातावरण पूरे प्रदेश में बनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीदों के शहीद राजीव पाण्डे, शहीद कौशल यादव, शहीद पंकज विक्रम और शहीद विनोद चौबे के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। खेलों इंडिया यूथ गेम के पदक प्राप्त खिलाड़ियों के फोटोग्राफ एवं परिचय का ब्रोशर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, दुर्ग विधायक श्री देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, नगर पालिक निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती श्वेता सिन्हा, सहित बहुसंख्या में खेल प्रेमी और प्रशंसक के गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन किया गया।