अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के मलावली गांव निवासी वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद मीणा ने 31 अगस्त काे अपने रिटायरमेंट के बाद घर जाने के लिए हेलिकाॅप्टर बुक कराया। राजस्थान में यह पहला मामला है जब कोई अध्यापक अपने रिटायरमेंट के बाद हेलिकॉप्टर से घर जाएगा।
राजकीय उमाध्यमिक विद्यालय सौराई में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक मीणा ने स्कूल से करीब 22 किमी दूर स्थित अपने गांव तक जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया है। उन्हें कलेक्ट्रेट सहित सभी जरूरी विभागों से अनुमति भी मिल गई है। हेलिकाॅप्टर से घर तक जाने के लिए करीब 3.70 लाख रुपए खर्च हाेंगे, जाे वे दे चुके हैं।
पत्नी को भी हेलिकॉप्टर में बिठाएंगे
हेलिकॉप्टर दिल्ली से उड़ान भरेगा और दोपहर 1 बजे सौराई स्कूल पहुंचेगा। इसके बाद मीणा इस हेलिकॉप्टर में सवार होकर अपने गांव मलावली पहुंचेंगे। मीणा ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे पत्नी को हेलिकॉप्टर में बैठाएं। इसी कारण यह कदम उठाया है। उनका एक बेटा शिक्षक और दूसरा बेटा एफसीआई में क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अगले साल से झीरम घाटी में मारे गए कांग्रेसी नेताओं के नाम पर खेल पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही पहले से उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल एक एेसा क्षेत्र है, जहां पहचान बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। समारोह में 1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि बांटी गई।
जशपुरनगर के रानी बगीचा में 27 अगस्त को पिता ने बेटे के गले में स्कूल बेल्ट को फंसाकर उसे घसीट-घसीटकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या की इस घटना को आत्महत्या बताने के लिए पिता ने खुद ही थाने पहुंचकर सूचना दी।
घटना के दो दिन बाद नया मोड़ आया, जब वारदात के वक्त मौजूद स्वसहायता समूह की महिलाएं व फाइनेंस कंपनी की मैनेजर ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी कि छात्र की मौत उसके पिता की पिटाई से हुई है। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टरों से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत फांसी से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी पिता ने जुर्म कबूल कर लिया है।
एसआई सुनील दास ने बताया कि मंगलवार की शाम को रानी बगीचा निवासी अमित राणा ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि बेटा अनिल प्रियंक राणा (14) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अमित ने पुलिस को बताया था कि शाम को जब वह घर गया तो उसका बेटा स्कूल की बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उसके जिंदा होने की उम्मीद पर उसने फंदे से उसे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। दरअसल पिता फाइनेंस कंपनी की किस्त से परेशान था।
पूर्व मुख्यमंत्री और जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी पर बिलासपुर में केस दर्ज किया गया है, धाराएं गैरजमानती हैं। जोगी पर यह एफआईआर जाति छानबीन समिति की रिपोर्ट और दिशा-निर्देश पर की गई है। छानबीन समिति ने 23 अगस्त 2019 को जोगी की जाति को निरस्त कर दिया था। समिति ने अजीत जोगी को आदिवासी नहीं माना है।
समिति ने बिलासपुर कलेक्टर को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। इसके आधार पर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय से तहसीलदार टीआर भारद्वाज सिविल लाइन थाने पहुंचे और कलेक्टर का लिखित ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके आधार पर थाना सिविल लाइन ने अजीत जोगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण विनियमन) अधिनियम 2013 की धारा 10-1 के तहत केस दर्ज कर लिया। एफआईआर रात 9:40 बजे दर्ज हुई। धाराओँ के तहत अधिकतम दो साल की सजा तथा 2 हजार से 20 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। टीआई कलीम खान ने बताया है कि वे केस की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
जोगी ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका छानबीन समिति की रिपोर्ट आने के बाद जोगी ने कहा था कि वे मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे। गुरुवार को अजीत जोगी की ओर से हाईकोर्ट में रिट प्रस्तुत भी की गई। इसमें 12 से अधिक बिंदुओं का जिक्र करते हुए छानबीन समिति की रिपोर्ट को गलत बताया गया है।
दोस्तों आज हम आपको नमस्ते और नमस्कार क्या अर्थ है उनके बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है.
नमस्ते और नमस्कार यह दोनों शब्दों का दृष्टि से भले ही अधिक अंतर नहीं पर प्रयोग में कुछ अंतर अवश्य है, दोनो में नमन का भाव है लेकिन ते और कार में थोड़ा अंतर है.
आपको बतादें की ते का अर्थ है आप ते जिस आपके अर्थ में प्रयुक्त हुआ है वह माता पिता गुरू या उसके समकक्ष कोई व्यक्ति हो सकता है, वह ईश्वर भी हो सकता है, माता पिता से हम नमस्ते कहते हैं.
गुरु या आदरणीय व्यक्ति को नमस्ते कहना चाहिये और अनेक श्लोकों में इसीलिये नमस्ते शब्द का प्रयोग होता है न कि नमस्कार का, होटलों आदि के द्वार पर खड़े दरबान या स्वागतकर्मी नमस्ते शब्द का प्रयोग करते हैं.
अब आपको बतादें की कार का अर्थ है किसी भाव का होना जैसे स्वीकार का अर्थ है स्व भाव का होना, नमस्कार का प्रयोग अपेक्षाकृत बराबर वाले लोगों के लिये होता है. मित्र, सहयोगी, साथ काम करने वाले और सभा को संबोधित करते समय नमस्कार कहना चाहिये, बहुत से लोगों को एक साथ नमन करना हो (जैसे सभा में या माइक पर) तो नमस्ते के स्थान पर नमस्कार कहना चाहिये.
पाकिस्तान में सोने की कीमतें अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. , एक तौला यानी 10 ग्राम सोने की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 90 हजार पाकिस्तानी रुपये हो गई है.
पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान में सोना 12,840 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. आपको बता दें कि 10 ग्राम सोने की कीमत जहां भारत में 39,970 रुपये प्रति दस ग्राम है. वहीं, पाकिस्तान में इस समय सोने की कीमत 90,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति दस ग्राम है. भारत के मुकाबले ये दोगुनी से ज्यादा है.
ऑल सिंध सर्राफा ज्वेलर्स एसोसिएशन (ASSJA) का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से घरेलू स्तर पर दाम बढ़ रहे है. अगले कुछ दिनों में घरेलू स्तर पर सोना 1 लाख रुपये की कीमतों को भी पार कर सकता है.
ASSJA के प्रेसिडेंट हाजी हारुन रशीद चंद कहते हैं कि अब पाकिस्तान में सोना खरीदना आम आदमी के बस से बाहर हो चुका है. क्योंकि आम आदमी के लिए रोजाना के खर्चों को उठाना ही मुश्किल हो रहा है. वहीं, पाकिस्तान की स्थिति को लेकर जारी अनिश्चिचतता के चलते विदेशों से इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है.
हाजी हारुन रशीद चंद के मुताबिक, घरेलू गोल्ड मार्केट के लिए सबसे बड़ी टेंशन फेडरल बोर्ड ऑफ रेवन्यु यानी FBR की ओर से सोने की ज्वैलरी की बिक्री पर लगाए गया 17.5 फीसदी टैक्स है. इसकी वजह से देश में डिमांड नहीं बची है. पिछले दिनों कई दुकानें भी पाकिस्तान में बंद हुई है. हम अगले कुछ दिनों में हम दुकाने बंद कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में 7 करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुडऩे से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी।
नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पहले हमारी (भाजपा की) सदस्य संख्या 11 करोड़ थी । इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है और बड़ी संख्या में मिस्ड काल के माध्यम से भी सदस्यता ली गई है। इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें तब यह संख्या 7 करोड़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 8 देश ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है।
नड्डा ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है। उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया। सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई।
उन्होंने कहा, ” पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया चलती रहेगी।” नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में होगा ।
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है. उन्होंने जहां कई बार … प्यारे मोदी.. कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, वहीं भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अनोखा जीव बताया. अन्य बीजेपी सांसदों को लेकर भी उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी की.
उन्होंने बताया कि इन लोगों को लोकसभा में भेज दिया है. अब सभी को एक-एक मंदिर दान में देंगे. ताकि इनकी रोजी-रोटी चलती रहे. क्योंकि ये लोग लोकतंत्र की मर्यादा गिरा रहे हैं. पीडब्ल्यूडी सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को देवास जिले का चामुंडा देवी का मंदिर देने की बात कही. तर्क देते हुए कहा कि यहीं पर संघ नेता सुनील जोशी हत्याकांड में प्रज्ञा ठाकुर पर मुकदमा चला था. इसलिए माता के चरणों में रहेंगी तो पाप धुल जाएंगे.
वहीं मंत्री ने मध्य प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर कहा कि वह कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं. जिस के सिर पर हाथ रख दें तो उसे पौधा बना दें. उन्हें किसी पद की अब लालसा नहीं है.
मखाने सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते है,अगर इनका यूज किया जाएं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। ये अक्सर सब्जी, खीर, मिठाई के रुप में यूज किए जाते है।
मखानों में कार्बोहाइड्रेड, नमी, फैट, मिनरल, फॉस्फोरस, आयरन के साथ-साथ कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-बी की मात्रा होती है। ये हमारे शरीर में कई रोगों के समावेश से रोकता है। साथ ही मांसपेशियों की विकास में भी सहायता करता है।
-क्या आप को नींद नहीं आती हैं, तो आप इसका सेवन कीजिए, जिससे आपको नींद आने लग जाएगी। साथ ही तनाव दूर रहता हैं।
-मखाने में फाइबर पाए जाने की वजह से यह कब्ज को दूर करता है। -इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए गुणकारी होता हैं।
-मखाने में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाए जाने के कारण से जोड़ों के दर्द, आर्थोराइटिस, कमर दर्द में राहत पहुंचाता है।
– मखाने में एस्ट्रीजन गुण होता है जो दिल के रोग तथा दस्त से बचाता है। – यह डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी होता है। सुबह-सुबह इसके यूज से ब्लड सुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है।
-इसमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है, जो रक्त के संचालन में सहायता करता है। हाई ब्लड प्रेशर से भी बचाता है।
‘हमारा बजाज’ बोलने से शायद आपको भी दादा-नानी के स्कूटर यानी बजाज चेतक की याद ताजा हो गई होगी. चेतक वही स्कूटर है जो लंबे समय तक भारतीय सड़कों पर राज कर चुका है. अब खबर है लोगों के इस पसंदीदा स्कूटर को कंपनी एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
नई दिल्ली : ‘हमारा बजाज’ बोलने से शायद आपको भी दादा-नानी के स्कूटर यानी बजाज चेतक की याद ताजा हो गई होगी. चेतक वही स्कूटर है जो लंबे समय तक भारतीय सड़कों पर राज कर चुका है. अब खबर है लोगों के इस पसंदीदा स्कूटर को कंपनी एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस बार स्कूटर के बाजार के ट्रेंड के मुताबिक ऑटो गियर वाला होने की संभावना ज्यादा है. बजाज ऑटो ने अपने स्कूटर ब्रांड ‘चेतक’ को दोबारा रजिस्टर कराया था, तभी से चेतक के आने की खबरें हैं. खबर यह भी है कि स्कूटर का नया अवतार ई-स्कूटर के रूप में हो सकता है.
सितंबर में लॉन्च हो सकता है स्कूटर स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बजाज एक बार फिर इस सेगमेंट में वापसी की तैयारी में है और वह भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ. यह स्कूटर बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक डिविजन बजाज अर्बनाइट के जरिये बाजार में उतारा जाएगा. बजाज अर्बनाइट स्कूटर को देश में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है. हाल में भी इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और विडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं. यह स्कूटर को सितंबर 2019 में लॉन्च करने की तैयारी है. हालांकि, लॉन्च डेट अभी रिवील नहीं की गई है.
पुराने स्कूटर जैसा होगा स्कूटर का लुक बजाज के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर जैसी होगी, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा. चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर के साथ स्कूटर का ओवरऑल लुक दमदार होगा. हालांकि, रेट्रो और मॉडर्न के बीच बैलेंस बनाने के लिए कंपनी स्कूटर में अलॉय वील्ज, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलैम्प व टेल लाइट दे सकती है.
नया चेतक के लुक की बात करें तो यह ऐसा हो सकता है.
2006 में बंद कर दिया था स्कूटर निर्माण गौरतलब है कि साल 2006 में राहुल बजाज के बेटे राजीव बजाज के कंपनी की कमान संभालने के बाद बजाज ने स्कूटर निर्माण को पूरी तरह से बंद करके केवल मोटरसाइकिल पर फोकस शुरू किया था. राजीव बजाज का मानना था कि कंपनी को नई पीढ़ी से जोड़कर मार्केट को कनेक्ट करना होगा, लेकिन उनके पिता राहुल बजाज ने उन्हें स्कूटर नहीं बंद करने की सलाह दी थी.
बाइक के मुकाबले स्कूटर की बिक्री बढ़ी बजाज ऑटो ने अपना स्कूटर ब्रांड ‘चेतक’ को दोबारा रजिस्टर कराया था, ताकि उसका उत्पादन शुरू किया जा सके. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में चार पहिया वाहनों की तुलना में दो पहिया वाहनों की बिक्री हमेशा ज्यादा रही है. दो पहिया वाहनों में भी हाल के वर्षों में मोटरसाइकिल की तुलना में स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है. यही वजह है कि स्कूटर सेगमेंट से पूरी तरह निकल चुकी बजाज ऑटो ने स्कूटर के बाजार को गंभीरता से लिया है और चेतक का उत्पादन दोबारा शुरू करने की योजना बनाई है.
बजाज क्रिस्टल था आखिरी स्कूटर बजाज चेतक कंपनी का आखिरी और पॉपुलर स्कूटर है जो हेंडल में गियर बॉक्स के साथ आया था. हालांकि, बाद में होंडा, हीरो और टीवी-एस जैसी कंपनियों के ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाले स्कूटर आने के बाद इसकी सेल घटती गई और कंपनी ने इसे बनाना बंद कर दिया. चेतक के बाद बजाज ऑटो ने क्रिस्टल नाम से अपना ऑटोमेटिक स्कूटर क्रिस्टल भी लॉन्च किया था. लेकिन, ज्यादा डिमांड न होने के चलते यह भी फेल हो गया. कंपनी अभी सिर्फ बाइक्स निर्माण पर ही ज्यादा फोकस कर रही है.
ट्रेंड के मुताबिक होगा चेतक बाजार के ट्रेंड को देखते हुए बजाज ने चेतक को फिर से उतारने की तैयारी की है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि उसका नया चेतक पारंपरिक होगा या फिर आज की पीढ़ी के मुताबिक ऑटोमेटिक.