Home Blog Page 2757

गुजरात : गणेशजी की प्रतिमा लाने के दौरान करंट की चपेट में आए 7 लोग, 2 की मौत…

0

गुजरात के अंकलेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गणेशजी की प्रतिमा लाते वक्त 7 लोग करंट की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार गणेशजी की प्रतिमा विशालकाय होने से वह बिजली के तारों को छू गई जिससे यह हादसा हुआ। खबरों के अनुसार अकंलेश्वर के आदर्श मार्केट में गणेशजी के पांडाल के 26 फुट ऊंची यह मूर्ति ले जाई जा रही थी, तभी बिजली के तार को बांस से हटाने के दौरान बरसात होने से यह हादसा हो गया। हादसे की जांच की जा रही है। 

भूमिका गुरंग निमकी मुखिया से निमकी विधायक बनीं , इस एक्टर से करती हैं बेइंतहा प्यार…

0

फिल्म वेडिंग एनिवर्सरी से डेब्यू करने के बाद भूमिका गुरंग ने टीवी की ओर रुख किया। आज घर घर में भूमिका अपने किरदार निमकी के नाम से ही जानी जाती हैं। सीरियल निमकी मुखिया ने भूमिका को एक नया मुकाम दिया और इस सीरियल की सफलता के बाद अब वह बन चुकी हैं निमकी विधायक।

लोग टीवी से फिल्मों की ओर जाते हैं, पर आपने फिल्म से डेब्यू कर टीवी की ओर रुख किया? मैने पहला टीवी शो सात फेरे किया था तब मैं 16 साल की मोटी बच्ची थी। किसी भी किरदार में फिट नहीं बैठती थी इसीलिए समझ नहीं आता था कि कौनसा किरदार सही है। फिर मुझे लगा कि मैंने जल्दी काम करना शुरू कर दिया तो टीवी छोड़ दिया। पढ़ाई पूरी की। पहले आईटी सेक्टर में नौकरी की फिर बैंकिंग सेक्टर में। इस बीच मेरा वजन भी काफी घट गया। इसके बाद मैंने फिल्म में काम किया।

अब तो आप घर घर की स्टार बन गई हैं, स्टारडम मिलने के बाद कहीं आम ज़िंदगी खो तो नहीं जाती? 
नहीं, नहीं। अब भी मैं साधारण सी ज़िंदगी ही जीती हूं। टीवी कलाकारों की ज़िंदगी तो ऐसी ही होती है। मेरा मतलब है कि अब भी मेरे पास पूरी आजादी है बाहर जाने की और अपने परिवार से मिलने की। बिना चश्मों के लोग कई बार मुझे नहीं पहचान पाते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिताती हूं क्योंकि अभी उतनी बड़ी स्टार नहीं हूं।

अभिनय में किन सितारों से सीख लेती हैं ? 
मैं आमिर खान से प्यार करती हूं। मुझे लगता है वह एक उम्दा कलाकार हैं और वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं। उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से बहुत कुछ सीखती हूं। आलिया भट्ट एकदम नेचुरल कलाकार हैं। रणबीर कपूर भी बहुत ही अच्छे कलाकार हैं और दिन प्रति दिन और अच्छे होते जा रहे हैं।

जब आपको पता चला कि आपके टीवी डेब्यू सीरियल का सीक्वल बन रहा है तो पहली प्रतिक्रिया क्या रही? 
मैं खुश थी क्योंकि मुझे लगा निमकी मुखिया सीरियल पूरा होने के बाद मुझे लगता था कि ये किरदार अगले तीन साल तक तो वापस नहीं आएगा पर जब मुझे पता चला कि अब निमकी विधायक बनने जा रहा तो मैं बहुत खुश हुई। दूसरे सीजन के साथ आने की खुशी से ज्यादा नए सीजन में होने वाले बदलावों को लेकर मैं ज्यादा खुश हूं।

एक ही किरदार निभाते रहने में बोरियत नहीं होती? 
मुझे लगता है यह पूर्ण रूप से एक कलाकार की सोच पर निर्भर होता है। इस किरदार ने मुझे नाचने का मौका दिया, विलेन बनने का मौका दिया, एक आदर्शवादी बहू बनने का मौका दिया। मैं इसमें कई तरह के किरदार निभा चुकी हूं। ये कहानी मुझे बोर नहीं करती।

एक्सरसाइज करने से आंखों की रोशनी होगी तेज

0

आंखे हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है,अगर आंखे नहीं तो कुछ भी नहीं। इसलिए आंखों की एक्सरसाइज जरूरी है। आंखों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।

अगर समय-समय पर इनकी देखभाल नहीं की जाएं तो हम परेशानियां से घिर सकते हैं। चलिए जानते हैं आंखों की एक्सरसाइज के लिए कुछ अहम बातें.

ऐसे कीजिए पुतलियों की मालिश

-सबसे पहले अपनी आँखों को बन्द कर लीजिए और उन्हें अपने अंगुलियों के वृत्तीय गति से 1-2 मिनट तक मालिश कीजिए। ध्यान रहे कि आप आँखों को बेहद हल्के से ही दबाएँ और इसके पहले आपने अपने हाथों को साफ कर लिया हो ताकि आँखों को कोई हानि नहीं पहुंचे।

-अपने दोनो हाथों की 3 अंगुलियों से आँखों की ऊपरी पुतलियों को दबाएं। ये दबाव 1-2 सेकेण्ड तक बनाए रखना चाहिए। ये क्रिया 5 बार कीजिए।

-बैठ जाएं और आराम कीजिए। अपनी आंखों को दक्षिणावर्त घुमाना चाहिए, फिर वामावर्त घुमाना चाहिए। ये क्रिया 5 बार कीजिए। बीच-बीच में पलकों को झपका लीजिए। .

-दूर के किसी वस्तु पर नजर टिकाएं। उसके बाद अपने सिर को बिना चलाए धीरे-धीरे करके पास की किसी बस्तु पर आँख को फोकस कीजिए। फिर दूर की वस्तु पर आँखों को फोकस कीजिए। 5 बार कीजिए।

इस मंदिर में प्रसाद में चढ़ती है शराब जाने क्या है रहस्य

0

हमारे देश में कई ऐसे मंदिर मौजूद है जहां पर भगवान को शराब का भोग लगाया जाता हैं और लोग मानते है कि भगवान उनका ये प्रसाद ग्रहण करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर भगवान को देसी शराब चढ़ाई जाती हैं।

भगवान को चढ़ाई जाती है देसी दारू:

आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं वो मंदिर झारखंड के दुमका में स्थित है, इस मंदिर की खास बात ये है कि जब भक्तों की मन्नत पूरी हो जाती है तो यहां चढ़ावे में सोने-चांदी के जेवर या पैसे नहीं चढ़ाए जाते बल्कि देसी शराब चढ़ाई जाती है।

ब्राह्मण नहीं करता है पूजा:

इस मंदिर का पुजारी कोई ब्राह्मण नहीं होता बल्कि घटवाल समुदाय के लोग ही इस मंदिर में पुजारी बनकर पूजा कराते हैं । बताया जाता है कि इस मंदिर में मन्नत पूरी होने पर बाबा को महुआ से तैयार देसी दारू और पाठा भी भेंट दी जाती है।

कश्मीरी लड़कियों से शादी रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

0

बिहार निवासी दो भाइयों को कश्मीरी लड़कियों से निकाह रचाना काफी महंगा पड़ा और ये दोनों भाई अब कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं तथा इन्हें जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। यह मामला बिहार के सुपौल जिले से जुड़ा है, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से कश्मीर पुलिस ने 2 लड़कियों को बरामद किया है और ये दोनों सगी बहनें हैं।

ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पति के साथ सुपौल पहुंची थीं। कोर्ट द्वारा इन दोनों बहनों का बयान भी दर्ज कराया गया है। मामला यह था कि इन युवतियों के पिता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ कश्‍मीर पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी थी।

दूसरी ओर बरामद की गईं दोनों लड़कियों ने सुपौल में ही अपने पतियों के साथ रहने की रजामंदी जाहिर की है। इन लड़कियों को तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था। ये दोनों सगे भाई हैं तथा वे कश्मीर में रहकर ही राज मिस्त्री का काम करते थे। 
(सांकेतिक चित्र)

छत्तीसगढ़: बंधक बनाकर मूकबधिर युवती से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के मरवाही क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक मूकबधिर युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत और निशानदेही पर पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में रहने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार 25 अगस्त को पीड़िता जब मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले साप्ताहिक बाजार से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे मोटरसाइकिल पर जबरन बिठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

उसके बाद तीन और युवकों ने पीछा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर सभी मौके से फरार हो गए। सुबह जब आस-पास के लोगों ने युवती को देखा तो 112 की मदद से उसे पहले मरवाही थाने ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित युवती को गौरेला के सेनेटोरियम स्थित एमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला डॉक्टर ने जाँच और प्रारंभिक उपचार के बाद पीड़िता को घर भेज दिया।

इसके बाद पीड़िता की शिकायत और निशानदेही पर पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में रहने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में चार छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र राजाडीह गांव के रहने वाले सूरज लहरे, राजा डोले कजुर, कृष्ण कुमार, संजीव कुजूर है जबकि एक आरोपित गौरी शंकर मध्यप्रदेश के कोतमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सर्दी-जुकाम से छूटकारा पाने के लिए खाए कलौंजी

0

कलौंजी को जिसके बारे में आप सभी को जानकारी होगी। इसे आम भाषा में मंगरेला कहते हैं। इसे आपने कचौरी व समोसे में बहुत ज्यादा खाया होगा।

इस छोटे-छोटे दानों की आपके स्वास्थ्य के लिए क्या सम्मान है आप नहीं जानते होंगे। अगर आपने नहीं जाना है इसके बारे में तो हम आपको बता देते हैं स्वास्थ्य के लिए क्या फायदा देती है। इसमें बहुत ज्यादामात्रा में फाइबर समेत विटामिन, अमिनो एसिड, फैटी एसिड, आयरन व कई तत्व उपस्थित होते हैं। ये सब आपके स्वस्थ के लिए लाभकारी होते हैं।

* सर्दी-जुकाम में कलौंजी का काढ़ा बनाकर इसे काले नमक के साथ मिलाकर पिएं। वहीं, इसके ऑयल से सिर की नियमित मालिश कर आप गंजेपन की कठिनाई दूर कर सकते हैं।

* कलौंजी में उपस्थित थाइमोक्विनोन अस्थमा की कठिनाई दूर करने में अच्छा होता है। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद तथा आधा चम्मच कलौंजी का ऑयल मिलाकर प्रातः काल व शाम खाने से पहले पिएं। करीब एक महीने तक इसे रोज दो बार प्रयोग करें।

* डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी एक वरदान की तरह है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बढ़ा हुआ ग्लूकोज लेवल कंट्रोल होता है। हर प्रातः काल आधा छोटा चम्मच कलौंजी के ऑयल को एक कप ब्लैक टी में मिलाकर पिएं। आप चाहे तो गुनगुने पानी के साथ भी हर प्रातः काल कलौंजी के बीच का सेवन कर सकते हैं।

* कलौंजी का ऑयल जोड़ों के दर्द व सिरदर्द में तेजी से आराम पहुंचाता है। इसके लिए कलौंजी का ऑयल लें व अच्छी तरह सिर या जोड़ों पर लागकर मालिश करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे सरसों के ऑयल के साथ मिलाकर प्रयोग करें। इसे नेचुरल पेनकिलर भी बोला जाता है।

* इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट किसी तरह के सूजन को कम करता है व लीवर व किडनी से विषैले पदार्थ निकाल कर इनकी सफाई करता है। हर रोज गर्म पानी के साथ 4 से 5 कलौंजी खाएं। आप चाहे, तो इसके ऑयल का प्रयोग अपने चाय के साथ करके भी ये लाभ उठा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने कायाकल्प स्वच्छ अस्पतालों को किया पुरस्कृत…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत चयनित अस्पतालों को पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत कायाकल्प 2018-2019 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, लोक सभा सांसद श्री सुनील सोनी, महापौर श्री प्रमोद दुबे, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं श्री भूवनेश यादव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बनसोड, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    कायाकल्प योजना यानी स्वच्छ अस्पताल योजना में शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य  केंद्रों में स्वछता, संक्रमण नियंत्रण एवं साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 से योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत लोक स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए मानकों के अनुरुप सेवाएं प्रदाय किए जाने वाले अस्पतालों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

    योजना के तहत अस्पतालों को 6 मानकों जिसमें अस्पताल का रख-रखाव, साफ-सफाई, वेस्ट-प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सुविधाएं, हायजीन प्रमोशन पर खरा उतरना पड़ता है। वहीं जिला चिकित्सालय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपए और द्वितीय 20 लाख रुपए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलग-अलग श्रेणी के आधार पर पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।
    जिला अस्पतालों में बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, जशपुर, कांकेर और कोरबा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अभनपुर, बकावंड, बेरला, भानुप्रतापपुर, बिल्हा, बोड़ला, चरामा, छुईखदान, करतला, कटघोरा, कुरूद, लैलुंगा, लोहांडीगुड़ा, नगरी, नरहरपुर, पलारी, रतनपुर और विश्रामपुरी को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आरा, अड़ावाल, अड़ेंगा, अमादण्ड, अनंतपुर, बागोडार, बालंगी, बांधाबाजार, बासनवही और बसदई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प प्रदान किया गया है।

रात को पकाए हुए चावल को प्रातः काल खाने से हो सकते है कई फायदे

0

हम में से कई लोग रात को बनाए गए ज्यादा परांठे, चपातियां और चावल प्रातः कालनाश्ते में खा लेते हैं. अमरीकी वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि रात को बनाकर रखे गए चावल प्रातः काल खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और अल्सर जैसे कई रोगों से राहत मिलती है. इसके लिए वैज्ञानिकों ने पकाए हुए चावल को मिट्टी के बर्तन में रखा. प्रातः कालइसमें जो खमीर आया वह स्वास्थ्य वर्धक पाया गया.

सुबह उठकर 2 गिलास पानी पीने से लाभ – 
अक्सर सुनने में आता है कि कुछ लोग प्रातः काल उठते ही दो गिलास गुनगुना पानी पीते हैं. कारण वजन कम करना या कब्ज की परेशानी को दूर करना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं यह कार्य कैसे करता है. रातभर सोने के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में बलगम व बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं. ऐसे में गुनगुना पानी अंदरुनी अंगों पर जमे कफ, बैक्टीरिया और अन्य विषैले तत्त्वों को बाहर निकाल देता है. इससे पेट से जुड़े रोगों में बहुत ज्यादा फायदा होता है.

प्रियंका चोपड़ा को फिट रखती है ये ‘डिश’, रोजाना करती हैं अपनी डाइट में शामिल

0

वैसे तो बॉलीवुड के सारे सेलिब्रिटी फिट रहने के लिए हेल्दी और पौष्टिक खाना खाते हैं। लेकिन एक अभिनेत्री जिसने अपनी फिटनेस से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों को दीवाना बना रखा है वो प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना तो बहाती हीं हैं साथ ही वो ऐसा पौष्टिक भोजन करती हैं जिनसें उनके शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही वो पकाने में भी आसान होता है। तो आइए जाने वो कौन सा मील है जो प्रियंका की पसंदीदा डिश में शामिल है। 

चिकन सलाद की दीवानी है प्रियंका प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल शेफ ने बताया कि प्रियंका को सलाद बहुत पसंद है। ये एक ऐसी डिश है जिसे वो हमेशा खाना पसंद करती हैं। उनके चिकन सलाद में मुख्य रूप से चिकन, गाजर, नट्स, फ्रूट, सौंफ, काले( एक तरह की गोभी) शामिल होता है। 

वजन घटाने में है आसान प्रियंका की पसंदीदा डिश को जानकर ही पता चलता है कि वो हमेशा कैसे फिट नजर आती हैं। प्रियंका ही नहीं उनके पति निक जोनास भी अपनी डाइट में इस बात का ध्यान रखते हैं कि रोज कुछ फल जरूर खाएं।

रोज एक जैसा खाना कैसे है फायदेमंद अगर आपको अपना वजन घटाना है या फिर बॉडी को फिट रखना है तो जरूरी है कि एक तरीके का भोजन किया जाए। वैसे तो यह थोड़ा सा मुश्किल होता है लेकिन स्वस्थ रहने के लिए ये एक बढ़िया उपाय है।