Home Blog Page 2763

HIV पॉजिटिव है जानकर शॉक से मर गई महिला, बाद में पता चला बीमारी थी ही नहीं

0

हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल की युवती को यह पता चला कि वह HIV+ है तो वह शॉक से मर गई. बाद के टेस्‍ट्स में पता चला कि महिला को HIV नहीं था.

इस महिला की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी. प्रेग्‍नेंसी पर उसे रोहरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से शिमला भेज दिया गया. शिमला के अस्‍पताल में HIV+ की रिपोर्ट देख डॉक्‍टरों ने उसके पति से भी टेस्‍ट कराने को कहा. महिला ने यह बात सुन ली और कोमा में चली गई.

शिमला के इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (ICTC) पर जब टेस्‍ट्स हुए तो HIV नहीं निकला, मगर तब तक महिला की हालत बहुत बिगड़ चुकी थी. मंगलवार को उसकी मौत हो गई. उसका भाई ICTC में ही काम करता है. उसने कहा, ‘बहुत देर हो गई थी. वह HIV होने का सदमा बर्दाश्‍त नहीं कर सकी.”

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ये कहा है कि महिला की मौत की वजह साफ नहीं है मगर उन्‍होंने कहा कि ‘HIV+ की झूठी रिपोर्ट तैयार करने के लिए’ प्राइवेट क्लिनिक पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

नापाक हरकत: आज बैलिस्टिक मिसाइल टेस्‍ट कर सकता है बौखलाया पाकिस्तान, बंद किया कराची का एयरस्पेस

0

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से न सिर्फ पाकिस्तान बौखला गया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में भी उसे मुंह की खानी पड़ रही है। कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया का ध्यान खींचने के लिए पाकिस्तान ने एक बार फिर से नया तरीका अपनाया है। कश्मीर मुद्दे पर वैश्विक समर्थन नहीं मिलने के बाद पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण की योजना बना रहा है और आज वह मिसाइल टेस्ट कर सकता है। संभावित मिसाइल परीक्षण को लेकर उसने नॉटम जारी किया है। यह मिसाइल परीक्षण कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज से अंजाम दिया जा सकता है। इसके लिए नौसेना कोचेतावनी भी जारी की गई है। माना जा रहा है कि उसने हवाई क्षेत्र बंद करने का कदम संभावित मिसाल परीक्षण को देखते हुए ही उठाया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच अक्तूबर या नवंबर में भीषण युद्ध छिड़ सकता है।

पाकिस्तान आज यानी गुरुवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने को पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। माना जा रहा है कि तिलमिलाया पाकिस्तानकश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के लिए यह तरकीब अपना रहा है। साथ ही पाकिस्‍तान अपनी इन हरकतों से भारत और पाक के बीच युद्ध का माहौल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान जम्मू और कश्मीर पर केंद्रित करना चाहता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की आशंकाओं को बढ़ाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए पाकिस्तान ने यह रास्ता अपनाया है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में एक हफ्ते पहले दोनों देशों के बीच परमाणु टकराव के संकेत दिया था। पाकिस्तान की यह नापाक कोशिश इसलिए भी भारत के लिहाज से अहम हो जाती है क्योंकि पाकिस्तान के रेल मंत्री ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की तारीख का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि अक्टूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है।

दरअसल, पाकिस्तान ने कराची विमानन क्षेत्र के तीन मार्गों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बंद कर दिया है। नागर विमानन प्राधिकरण ने बुधवार को इसकी घोषणा की। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के लिए विमानन क्षेत्र पर पूर्ण पाबंदी पर गौर कर रहे हैं। पाबंदी से कराची के ऊपर तीन मार्गों का इस्तेमाल कर रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ेगा। पायलटों को कराची को पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारत को उड़ान के लिए देश के विमानन क्षेत्र तथा अफगानिस्तान के साथ व्यापार के लिए भू-मार्ग का इस्तेमाल करने से रोकने के विचार पर चर्चा की थी। पाक ने बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद फरवरी में अपना विमानन क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था। उसने नई दिल्ली, बैंकाक और क्वालालंपुर को छोड़कर बाकी उड़ानों के लिए 27 मार्च को विमान क्षेत्र खोला था।

मौसम विभाग की सबसे बड़ी चेतावनी, घर में स्टॉक कर लें जरूरी चीजें, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान

0

शभर में एक बार फिर मौसम के बदले का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में जहां गर्मी ने फिर जोर पकड़ा है, वहीं कई राज्यों में जोरदार बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो देश में अगले 24 घंटों के दौरान बीस राज्यों में तूफानी बारिश संभावना है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे जिन राज्यों में जोरदार बारिश का अनुमान लगाया गया है उनमें विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन अभिनेत्रियों के पति विदेश में रहते हैं, अभिनेत्रियाँ यहाँ अकेली रहती हैं, वे केवल कभी-कभार ही अपने पति से मिलती हैं

0

यहाँ बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई खूबसूरत अभिनेत्रियाँ हैं, जो अब शादीशुदा हैं, और अपने पति के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनके पति विदेश में रहते हैं, और ये अभिनेत्रियाँ अपने पति से बहुत कम ही मिलती हैं। और ज्यादातर समय उन्हें अपने पति के बिना अकेले रहना पड़ता है।

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बन गई हैं, और उनकी सुंदरता के कारण लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्में भी दी हैं। आपको बता दें कि साल 2012 में उन्होंने लंदन में रहने वाले मशहूर संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की।

उनके पति लंदन में रहते हैं, और राधिका ने खुद भारत में फिल्मों की शूटिंग की, जिसके कारण दोनों बहुत कम मिलते हैं। उनकी शादी को भी अब लगभग 7 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन राधिका आप्टे अभी तक मां नहीं बनी हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हैं और अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फैंस को सोनम कपूर का डांस बहुत पसंद है।

उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। उनके पति भी बिज़नेस के सिलसिले में ज्यादातर विदेश में ही रहते हैं और सोनम मुंबई में फिल्मों में काम करती हैं, जिसकी वजह से दोनों बहुत कम ही मिलते हैं।

राशिफल 29 अगस्त: इन राशिवालों को आज नौकरी में मिलेंगे तरक्‍की के मौके, आएगी खुशहाली

0

नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष – किसी की मदद करने के लिए आप पहल कर सकते हैं. कुछ लोगों की उदारता से आपके काम पूरे होने के योग हैं. ऐसे लोगों से आज आप प्रभावित हो सकते हैं. आपको नया अनुभव मिल सकता है. नई जगहों की यात्रा हो सकती है. आपके कामकाज में कुछ बदलाव के भी योग हैं. सामाजिक दायरे में थोड़ाबदलाव हो सकता है.

वृष – किस्मत का साथ मिल सकता है. कहीं से पैसे भी मिल सकते हैं. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. लव मैरिज करने वाले लोगों को परिवार से मदद मिल सकती है. बिजनेस पार्टनर से धन लाभ के योग हैं. बिजनेस में फायदा हो सकता है. नई योजनाएं बनेंगी. नौकरी की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं.

मिथुन – पैसों के मामलों में समय पर मदद मिल सकती है. नौकरी में पदोन्नति के लिए कोशिश कर रहे हैं तो उसका पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है. कुछ नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं. नौकरी का कोई नया मौका भी मिल सकता है. प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं. किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है. आप जिसकी जितनी मदद करेंगे, भविष्य में भी उतनी ही मदद आपको मिलेगी. बुजुर्ग से हुई बातचीत आपके लिए बहुत हद तक कारगर साबित हो सकती है.

कर्क – अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है. बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी. किसी भी मौके का फायदा उठाने में देर न करें. खासतौर पर नौकरी का जो नया ऑफर आपको मिले, उस पर ध्यान दें. नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है. इसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं. रिश्तों के मामले में कुछ खास सवालों के जवाब मिल सकते हैं. सभी के साथ सहयोग का रवैया रखें. वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा.

सिंह – आज आप सकारात्मक तरीके से ज्यादा सोच-विचार करेंगे. चुनौतियों का एक दौर भी खत्म हो सकता है. धर्म-कर्म में रुचि और बढ़ सकती है. पैसों के किसी खास मामले में भी आप किसी से सलाह करें. परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा. कई तरह के रचनात्मक विचार मन में आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है.

कन्या – करियर में आगे बढ़ने और पैसे कमाने के लिए कोई योजना बन सकती है. ऑफिस में काम भी ज्यादा रहेगा, लेकिन आप काम बांट देंगे, तो आसानी से निपट सकता है. पैसों से जुड़े कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं. परिवार में कोई खुशी का कार्यक्रम बन सकता है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं. आप खुश रहेंगे. कारोबार बढ़ाने वाले काम हो सकते हैं. बिजनेस में संतान से भी आपको मदद मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है.

तुला – नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. चतुराई से काम पूरा हो जाएगा. अच्छे कामों के लिए आपको सम्मान भी मिल सकता है. खरीददारी करते समय खुद पर कंट्रोल करें. इससे आपको ही फायदा होगा. कई तरह की जिम्मेदारियां के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं. उनसे आपको फायदा हो सकता है. परिवार में शांति रहेगी. पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है. मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके मिल सकते हैं.

वृश्चिक – दोस्तों से मुलाकात होगी और मदद मिल सकती है. पैसों की स्थिति में सुधार लाने की कोशिश भी सफल हो सकती है. नौकरी या बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के योग हैं जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा. रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है. खुद को समय देने की कोशिश करेंगे. जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. किसी अच्छी आदत से आपको धन लाभ या फायदा हो सकता है. दोस्तों से मुलाकात होगी.

धनु – आप अपने काम पर बहुत बारीकी से ध्यान देंगे. नौकरी या बिजनेस में फायदे वाले काम का ऑफर मिल सकता है. नई योजना पर विचार करने और उस पर काम करने के लिहाज से दिन अच्छा है. जीवनसाथी से भी मदद मिल सकती है. आपका सकारात्मक रवैया लोगों को पसंद आएगा. पैसा कमाने के लिए कोई नई तरकीब आज आप लगा सकते हैं. दूसरों की मदद से कोई बड़ा काम भी समय से पहले हो सकता है. शैक्षणिक और कानूनी कामों में सफलता मिल सकती है.

मकर – ऑफिस और बिजनेस में आपकी इमेज बढ़ सकती है. किसी प्रोजेक्ट, निवेश या आपकी नौकरी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. जो भी फैसला होगा आपके फेवर में ही रहेगा. अचानक करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. ऑफिस का खास काम आप किसी नए तरीके से निपटा सकते हैं. अपने काम के दम पर आज आप साथ के लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं. दूसरों के अनुभवों के कारण दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती हैं.

कुंभ – आप सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. साथ लेकर चलने वाले विचार नौकरी में आपके लिए मददगार हो सकते हैं. बिजनेस में आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है. कोई बड़ा ऑफर भी आपको मिल सकता है. पैसों का कोई मामला उठे, तो उसे सुलझा लें. आज आप कारोबार में कोई बड़ी योजना बना सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आ सकती है.

मीन – ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है. कठिन काम भी आसानी से होने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के मौके आज आपको मिल सकते हैं. जिन लोगों से आपकी मुलाकात होगी वे आपके लिए मददगार रहेंगे पैसों की स्थिति में भी सुधार लाने के मौके मिलेंगे. इनकम बढ़ने की संभावना है. आपके कामकाज की तारीफ होगी. बिजनेस में फायदे के योग हैं. अच्छी स्थितियां बन सकती हैं. पदोन्नति के मौके मिलेंगे. यात्रा के बारे में विचार कर सकते हैं. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा.

बढती उम्र की झुर्रियों को ठीक करता है एलोवेरा जेल

0

एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता हैं, अगर इसका जैल यूज करेंगे तो कई स्किन की समस्याएं दूर होगी।
इसका यूज औषधि या फिर दवाइयों के रूप में किया जा रहा है।

एलोवेरा केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। चलिए आपको बताते हैं एलोवेरा जैल से होने वाले स्किन लाभ के बारे में..

-जिन इंसान की स्किन पीली होती है, उन्हें सनबर्न अधिक होते हैं। एलोवेरा जैल का यूज करने से सनबर्न दूर हो जाती है और स्किन को ठंडक मिलती है।

-अगर आपके चेहरे पर बढती उम्र की वजह से झुर्रियां हो गई है। तो आप एलोवेरा जैल यूज कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी स्किन बढ़ती उम्र में नमी को खो देती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में चेहरे पर एलोवेरा लगाना चाहिए।

-मुंहासों की परेशानी ज्यादातर लोगों को होती है। एलोवेरा जैल को लगाने से मुंहासे तथा स्किन पर पड़े दाग आसानी से साफ हो जाते है। इसके अलावा इससे सूजन भी ठीक हो जाती है।

बीपी को कंट्रोल रखती है इलायची

0

 हमारी सेहत के लिए इलायची बेहद उपयोगी होती है, इसलिए हर रोज यूज लेना चाहिए। ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम ही नहीं आती बल्कि ये आैषधि के रुप में भी काम करती है। इसके और भी कई फायदे है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

-इलायची खाने से दिमाग और आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसे खाने से मुंह फ्रेश रहता है। एक-दो इलायची चबाने के बाद हल्का गर्म पानी पीने से जुकाम और गले में खराश की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

-हिचकी आने पर इसे मुंह में दबाकर रखना चाहिए। एक इलायची रोजाना खाने से शरीर के विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और पेट साफ रहता है। बीपी के रोगी के लिए इलायची बेहद लाभकारी होती है। यह बीपी को कंट्रोल रखती है। इसमें पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

-इसे मुंह में रखने से लार ज्यादा मात्रा में बनती है,जिससे एसिडिटी की परेशानी नहीं होती हैं।
-रोजाना इसके सेवन करने पर त्वचा की समस्या नहीं रहती।

भगवान विष्णु के अवतार के इन 108 नामों का जाप, देता है दोषों से छुटकारा

0

 हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता हैं। कहा जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में कभी दुख नहीं आता। तथा मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस लिए आपके लिए इस आर्टिकल में भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के नाम लेकर आए हैं। आज इनके जाप से आपके समस्त कष्टों का निवारण होगा।

भगवान श्रीकृष्‍ण 108 नाम

1. अचला : भगवान। 2. अच्युत : अचूक प्रभु या जिसने कभी भूल न की हो।
3. अद्भुतह : अद्भुत प्रभु।
4. आदिदेव : देवताओं के स्वामी।
5. अदित्या : देवी अदिति के पुत्र।
6. अजन्मा : जिनकी शक्ति असीम और अनंत हो।
7. अजया : जीवन और मृत्यु के विजेता।
8. अक्षरा : अविनाशी प्रभु।
9. अमृत : अमृत जैसा स्वरूप वाले।
10. अनादिह : सर्वप्रथम हैं जो।
11. आनंद सागर : कृपा करने वाले।
12. अनंता : अंतहीन देव।
13. अनंतजीत : हमेशा विजयी होने वाले।
14. अनया : जिनका कोई स्वामी न हो।
15. अनिरुद्धा : जिनका अवरोध न किया जा सके।
16. अपराजित : जिन्हें हराया न जा सके।
17. अव्युक्ता : माणभ की तरह स्पष्ट।
18. बाल गोपाल : भगवान कृष्ण का बाल रूप।
19. बलि : सर्वशक्तिमान।
20. चतुर्भुज : चार भुजाओं वाले प्रभु।
21. दानवेंद्रो : वरदान देने वाले।
22. दयालु : करुणा के भंडार।
23. दयानिधि : सब पर दया करने वाले।
24. देवाधिदेव : देवों के देव।
25. देवकीनंदन : देवकी के लाल (पुत्र)।
26. देवेश : ईश्वरों के भी ईश्वर।
27. धर्माध्यक्ष : धर्म के स्वामी।
28. द्वारकाधीश : द्वारका के अधिपति।
29. गोपाल : ग्वालों के साथ खेलने वाले।
30. गोपालप्रिया : ग्वालों के प्रिय।
31. गोविंदा : गाय, प्रकृति, भूमि को चाहने वाले।
32. ज्ञानेश्वर : ज्ञान के भगवान।
33. हरि : प्रकृति के देवता।
34. हिरण्यगर्भा : सबसे शक्तिशाली प्रजापति।
35. ऋषिकेश : सभी इन्द्रियों के दाता।

36. जगद्गुरु : ब्रह्मांड के गुरु।
37. जगदीश : सभी के रक्षक।
38. जगन्नाथ : ब्रह्मांड के ईश्वर।
39. जनार्धना : सभी को वरदान देने वाले।
40. जयंतह : सभी दुश्मनों को पराजित करने वाले।
41. ज्योतिरादित्या : जिनमें सूर्य की चमक है।
42. कमलनाथ : देवी लक्ष्मी के प्रभु।
43. कमलनयन : जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
44. कामसांतक : कंस का वध करने वाले।
45. कंजलोचन : जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
46. केशव : लंबे, काले उलझा ताले जिसने।
47. कृष्ण : सांवले रंग वाले।
48. लक्ष्मीकांत : देवी लक्ष्मी के देवता।
49. लोकाध्यक्ष : तीनों लोक के स्वामी।
50. मदन : प्रेम के प्रतीक।
51. माधव : ज्ञान के भंडार।
52. मधुसूदन : मधु-दानवों का वध करने वाले।
53. महेन्द्र : इन्द्र के स्वामी।
54. मनमोहन : सबका मन मोह लेने वाले।
55. मनोहर : बहुत ही सुंदर रूप-रंग वाले प्रभु।
56. मयूर : मुकुट पर मोरपंख धारण करने वाले भगवान।
57. मोहन : सभी को आकर्षित करने वाले।
58. मुरली : बांसुरी बजाने वाले प्रभु।
59. मुरलीधर : मुरली धारण करने वाले।
60. मुरली मनोहर : मुरली बजाकर मोहने वाले।
61. नंदगोपाल : नंद बाबा के पुत्र।
62. नारायण : सबको शरण में लेने वाले।
63. निरंजन : सर्वोत्तम।
64. निर्गुण : जिनमें कोई अवगुण नहीं।
65. पद्महस्ता : जिनके कमल की तरह हाथ हैं।
66. पद्मनाभ : जिनकी कमल के आकार की नाभि हो।
67. परब्रह्मन : परम सत्य।
68. परमात्मा : सभी प्राणियों के प्रभु।
69. परम पुरुष : श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले।
70. पार्थसारथी : अर्जुन के सारथी।
71. प्रजापति : सभी प्राणियों के नाथ।
72. पुण्य : निर्मल व्यक्तित्व।
73. पुरुषोत्तम : उत्तम पुरुष।
74. रविलोचन : सूर्य जिनका नेत्र है।
75. सहस्राकाश : हजार आंख वाले प्रभु।

76. सहस्रजीत : हजारों को जीतने वाले।
77. सहस्रपात : जिनके हजारों पैर हों।
78. साक्षी : समस्त देवों के गवाह।
79. सनातन : जिनका कभी अंत न हो।
80. सर्वजन : सब कुछ जानने वाले।
81. सर्वपालक : सभी का पालन करने वाले।
82. सर्वेश्वर : समस्त देवों से ऊंचे।
83. सत्य वचन : सत्य कहने वाले।
84. सत्यम : श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले देव।
85. शांतम्
: शांत भाव वाले।
86. श्रेष्ठ : महान।
87. श्रीकांत : अद्भुत सौंदर्य के स्वामी।
88. श्याम : जिनका रंग सांवला हो।
89. श्यामसुंदर : सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले।
90. सुदर्शन : रूपवान।
91. सुमेध : सर्वज्ञानी।
92. सुरेशम : सभी जीव-जंतुओं के देव।
93. स्वर्गपति : स्वर्ग के राजा।
94. त्रिविक्रमा : तीनों लोकों के विजेता।
95. उपेन्द्र : इन्द्र के भाई।
96. वैकुंठनाथ : स्वर्ग के रहने वाले।
97. वर्धमानह : जिनका कोई आकार न हो।
98. वासुदेव : सभी जगह विद्यमान रहने वाले।
99. विष्णु : भगवान विष्णु के स्वरूप।
100. विश्वदक्षिन: : निपुण और कुशल।
101. विश्वकर्मा : ब्रह्मांड के निर्माता।
102. विश्वमूर्ति : पूरे ब्रह्मांड का रूप।
103. विश्वरूपा : ब्रह्मांड हित के लिए रूप धारण करने वाले।
104. विश्वात्मा : ब्रह्मांड की आत्मा।
105. वृषपर्व : धर्म के भगवान।
106. यदवेंद्रा : यादव वंश के मुखिया।
107. योगि : प्रमुख गुरु।
108. योगिनाम्पति : योगियों के स्वामी।

लौकी जूस पीने से बालों के असमय सफेद होने की परेशानी से मिलेगी राहत

0

हमारी सेहत के लिए लौकी बेहद उपयोगी हैं, इसका यूज करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। क्योंकि लौकी में बहुत सारे न्यूट्रियेंट्स होते है। इसलिए इसे अधिक पकाने से इसके न्यूट्रियेंट्स खत्म हो जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं लौकी से होने वाले फायदों के बारे में.

– लौकी का सेवन करने से बाल सफेद नहीं होते हैं। हर रोज सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना लाभकारी होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की परेशानी से राहत मिलती हैं।

-अगर आप भी मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौकी का यूज कीजिए। लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय हैं। क्योंकि इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है। फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होने से जल्द भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है।

-कब्ज जैसी परेशानी से जूझ रहे रोगों के लिए लौकी खाना बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि इसमे मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही लाभकारी होता है।

-लौकी का सेवन करके शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते वक्त हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है। जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की मात्रा का ज़्यादा होना है। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस या सब्ज़ी खाना बहुत ही लाभकारी होता है।

चर्बीयुक्त पेट होने से दिल की बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

0

आप भले ही अपने को फिट समझ रही हों, लेकिन आपकी कमर की माप बेतहासा बढ़ती जा रही है तो इस पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। जापानी शोधकर्ताओं ने बताया कि कमर के आसपास ज्यादा चर्बी चढ़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिन महिलाओं के पेट के आसपास बहुत ज्यादा चर्बी होती है, उनको दिल की बीमारी का खतरा लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जबकि पुरुषों के मामले में यह खतरा लगभग एक प्रतिशत अधिक हो जाता है।

पुरुषों को दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा 16 प्रतिशत हो जाता है। इस शोध में विभिन्न तरह की दिल की बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गौर किया गया। इस शोध से यह बात भी पता चली कि वजन बढऩे से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने अपनी इस रिसर्च-स्टडी में चालीस साल से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया और उनकी लंबाई, वजन तथा कमर की माप ली गई। शोध में यह भी पाया गया कि चर्बीयुक्त पेट होने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।