Home Blog Page 2764

खेल दिवस: क्लीन इंडिया के बाद अब होगा फिट इंडिया मूवमेंट, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे शुरुआत

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करेंगे. यह मुहिम खिलाड़ियों के साथ ही हर देशवासी के लिए है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें. इस अभियान में उद्योग, फिल्म, खेल जगत के अलावा तमाम हस्तियां शामिल होंगी. 29 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है.

यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इसी के चलते अभियान की शुरुआत इसी दिन की जा रही है. इस अभियान को भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायत राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे 11 से ज्यादा मंत्रालय आपसी तालमेल से करेंगे.

इसके लिए एक एडवाइसरी बॉडी का भी गठन किया जायेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में मन की बात संबोधन में कहा था कि खेल दिवस पर हम देश भर में ‘फिट इंडिया आंदोलन’ शुरू करनेवाले हैं. खुद को तंदरूस्त रखना है. देश को फिट बनाना है. हर बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सभी के लिए यह रोचक अभियान होगा.

अदरक के ये फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान

0

अदरक का सेवन हमारा यहाँ कई तरीकों से होता है। जैसे कि सब्जी में डालकर, चाय, अदरक का एक टुकड़ा पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखा रहने दें। इसे सुबह छानकर पिएं, अदरक का जूस आदि। जानिए इसका सेवन करने से आपके हेल्थ.
साधारण सी दिखने आने वाली अदरक को अगर चाय में थोड़ी सी भी डाल दी जाए तो चाय का स्वाद भी दोगुना कर देती है| औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सिर्फ सर्दी-जुकाम खांसी की नहीं है, बल्कि कई बीमारियों से निजात दिलाती है।

अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं| कहा जाता है कि अदरक की तासीर गर्म होती है। जिसके कारण गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज किया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि थोड़ी सी अदरक आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकती है।

अदरक में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| साथ ही अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन और विटामिन के साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अदरक का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते है। जैसे कि सब्जी में डालकर, चाय, अदरक का एक टुकड़ा पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें। इसे सुबह छानकर पिएं, अदरक का जूस आदि। जानिए इसका सेवन करने से आपके हेल्थ में क्या फायदे मिलते है।

अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। अदरक कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करता है। अदरक में खून को पतला करने का नायाब गुण होता है साथ ही इसका सेवन करनें से ब्लड प्रेशर में तुरंत आराम मिल जाता है।जिस तरह अदरक की चाय हो या फिर एक अदरक का दुकडा हो लेकिन इसी तरह अदरक का जूस पीने से कई फायदें है। इसे पीनें से शरीर के हर दर्द से राहत मिल जाती है। एक शोध के अनुसार इसे पीनें से माइग्रेन की समस्या दूर हो जाती है।

हॉकी के जादूगर को भारत रत्न कब? दुनियाभर में जमाई थी धाक

0

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का आज (29 अगस्त) ही के दिन 1905 में जन्म हुआ था. देश गुरुवार को उनकी 114वीं जयंती मना रहा है. मेजर ध्यानचंद के सम्मान में उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं.

भारत रत्न के लिए बार-बार अनदेखी

लगातार तीन ओलंपिक (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद की उपलब्धियों का सफर भारतीय खेल इतिहास को गौरवान्वित करता है. हर वर्ष ध्यानचंद की जयंती पर खेल जगत उनके लिए भारत रत्न की मांग उठाता है. मेजर ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे दर्जे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण तो दिया गया, लेकिन सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के लिए उनके नाम की बार-बार अनदेखी से खेल जगत हैरान है.

उनके योगदान को समझा नहीं जा रहा

यूपीए सरकार ने 2014 में भारत रत्न के लिए खेल क्षेत्र को भी विभिन्न श्रेणियों में शामिल किया. खिलाड़ियों को भारत रत्न देने का रास्ता खुला तो ध्यानचंद इसके प्रबल दावेदार माने गए. लेकिन सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित कर दिया गया. …लेकिन ध्यानचंद का इंतजार अब भी जारी है.

खेलों में पहला और अब तक का एकमात्र भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को दिया गया है. ध्यानचंद के बेटे ओलंपियन अशोक कुमार कह चुके हैं कि लगता है कि कोई भी सरकार उनके योगदान को समझ ही नहीं पा रही है. अब इतने साल के इंतजार के बाद हमारी उम्मीद टूटती जा रही है.

8 साल से की जा रही भारत रत्न की मांग

भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की अनुशंसा यूपीए सरकार में खेलमंत्री रहे अजय माकन और मौजूदा भाजपा सरकार में खेलमंत्री रहे विजय गोयल ने 2017 में की थी. इसके अलावा पूर्व ओलंपियंस ने भी 2016 में उन्हें भारत रत्न से नवाजने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. 2011 में 80 से अधिक सांसदों ने ध्यानचंद को यह सम्मान देने की मांग की थी.

उनके जीवट का हर कोई कायल रहा. उनके खेल जीवन से जुड़ा एक यादगार वाकया भारतीय हॉकी को शिखर पर ले जाता है.

बर्लिन आलंपिक के फाइनल का वो वाकया –

दरअसल, बर्लिन आलंपिक के हॉकी का फाइनल भारत और जर्मनी के बीच 14 अगस्त 1936 को खेला जाना था. लेकिन उस दिन लगातार बारिश की वजह से मैच अगले दिन 15 अगस्त को खेला गया. बर्लिन के हॉकी स्टेडियम में उस दिन 40 हजार दर्शकों के बीच हिटलर भी मौजूद थे.

हाफ टाइम तक भारत एक गोल से आगे था. इसके बाद ध्यानचंद ने अपने स्पाइक वाले जूते निकाले और खाली पांव कमाल की हॉकी खेली. इसके बाद, तो भारत ने एक के बाद एक कई गोल दागे.

साथी दारा ने एक संस्मरण में ऐसा लिखा 

1936 के बर्लिन ओलंपिक में उनके साथ खेले और बाद में पाकिस्तान के कप्तान बने आईएनएस दारा ने एक संस्मरण में लिखा- छह गोल खाने के बाद जर्मन काफी खराब हॉकी खेलने लगे. उनके गोलकीपर टीटो वार्नहोल्ट्ज की हॉकी स्टिक ध्यानचंद के मुंह पर इतनी जोर से लगी कि उनका दांत टूट गया.

जर्मन टीम को ऐसे सिखाया सबक

प्रारंभिक उपचार के बाद ग्राउंड पर लौटने के बाद ध्यानचंद ने खिलाड़ियों को निर्देश दिए कि अब कोई गोल न मारा जाए, जर्मन खिलाड़ियों को ये बताया जाए कि गेंद पर नियंत्रण कैसे किया जाता है. इसके बाद खिलाड़ी बार-बार गेंद को जर्मनी की डी में ले जाते और फिर गेंद को बैक पास कर देते. जर्मन खिलाड़ियों की समझ में ही नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है.

…उस हार का बदला चुकाया

भारत ने उस फाइनल में जर्मनी को 8-1 से मात दी. इसमें तीन गोल ध्यानचंद ने किए. दरअसल, 1936 के ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले एक अभ्यास मैच में भारतीय टीम जर्मनी से 4-1 से हार गई थी. ध्यानचंद ने अपनी आत्मकथा ‘गोल’ में लिखा, ‘मैं जब तक जीवित रहूंगा इस हार को कभी नहीं भूलूंगा. इस हार ने हमें इतना हिला कर रख दिया कि हम पूरी रात सो नहीं पाए.’

हिटलर को भी दू टूक, कहा- हिंदुस्तान में खुश हूं

कहा जाता है कि इस शानदार प्रदर्शन से खुश होकर हिटलर ने उन्हें खाने पर बुलाया और उनसे जर्मनी की ओर से खेलने को कहा. इसके बदले उन्हें मजबूत जर्मन सेना में कर्नल पद का प्रलोभन भी दिया. लेकिन ध्यानचंद ने कहा, ‘हिंदुस्तान मेरा वतन है और मैं वहां खुश हूं.’

FACTS-

-चूंकि ध्यान सिंह रात में बहुत अभ्यास करते थे, इसलिए उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों द्वारा उपनाम ‘चांद’ दिया गया. दरअसल, उनका यह अभ्यास चांद के निकल आने पर शुरू होता था.

-आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेजर ध्यानचंद को बचपन में हॉकी नहीं, कुश्ती से ज्यादा लगाव था.

-एक बार उन्होंने कहा था- अगर किसी ने मुझसे पूछा कि वह सबसे अच्छा मैच कौन-सा था, जो मैंने खेला, तो मैं कहूंगा कलकत्ता कस्टम्स और झांसी हीरोज के बीच 1933 का बेटन कप फाइनल.

-भारत ने 1932 के ओलंपिक के दौरान अमेरिका को 24-1 और जापान को 11-1 से हराया. ध्यानचंद ने उन 35 गोलों में से 12, जबकि उनके भाई रूप सिंह ने 13 गोल दागे. इससे उन्हें ‘हॉकी का जुड़वां’ कहा गया.

-एक बार जब ध्यानचंद एक मैच के दौरान गोल नहीं कर पा रहे थे, तो उन्होंने गोल पोस्ट की माप पर आपत्ति जताई. आखिरकार वे सही पाए गए. गोल पोस्ट अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत निर्धारित आधिकारिक न्यूनतम चौड़ाई का नहीं था.

-22 साल तक भारत के लिए खेले और 400 इंटरनेशनल गोल किए. कहा जाता है- जब वो खेलते थे, तो मानो गेंद स्टिक पर चिपक जाती थी. हॉलैंड में एक मैच के दौरान चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई. जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई.

-ध्यानचंद का 3 दिसंबर, 1979 को दिल्ली में निधन हो गया. झांसी में उनका अंतिम संस्कार उसी मैदान पर किया गया, जहां वे हॉकी खेला करते थे.

बार-बार यूरिन आने के ये होते है कारण

0

क्या आपको भी बार-बार यूरिन आता हैं, अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह परेशानी घातक भी बन सकती हैं। दिन में 4-5 बार पेशाब आता है तो ये एक नार्मल बात है लेकिन जब ये 8-10 बार हो जाए तो इस पर ध्यान जरूर देना चाहिए क्योंकि ऐसी समस्या आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है।

यूरिन इंफैक्शन यानि बार-बार पेशाब आना रोगों की वजह से भी हो सकता है जिसमें से एक है डायबिटीज। अगर आप को भी एेसी परेशानी है तो डॉक्टरी जांच जरुर करवानी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ आप कुछ घरेलू उपायों से भी बार-बार आने वाले पेशाब से भी राहत पा सकते हैं।

– एक चम्‍मच शहद के साथ 3-4 तुलसी की पत्तियाें को मिलाकर खाली पेट खाना चाहिए। इससे बार-बार आने वाले पेशाब से राहत मिलेगी।

-अनार के छिलके को पीसकर इसमें पांच ग्राम पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे रोजाना लेने से बार- बार पेशाब आना कम हो जाता है।

-दही में मौजूद प्रोबायोटिक ब्‍लैडर होता है जो खतरनाक बैक्‍टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे बार- बार आने वाले पेशाब से छुटकारा मिलता है।

पार्टी मीटिंग में कांग्रेस नेता बोले- 370 पर अलग राय से नुकसान

0

अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस में उहापोह की स्थिति बनी हुई है. यह स्पष्ट हो गया जब बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई. इस दौरान अनुच्छेद 370 का मुद्दा छाया रहा.

कांग्रेस सूत्र ने ‘आजतक’ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मीटिंग के दौरान कहा कि कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं द्वारा अनुच्छेद 370 पर अलग-अलग राय व्यक्त करने से पार्टी को नुकसान हो रहा है.

‘आजतक’ को विश्वस्त सूत्र से यह जानकारी भी मिली है कि मीटिंग के दौरान कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस के अलग-अलग नेता अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे थे जिससे कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति बनी हुई थी. पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा था कि आम जनता के बीच अनुच्छेद 370 पर क्या मत रखें.

कांग्रेस नेताओं की मीटिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर हो रही थी, जिसके दौरान अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठा और अलग-अलग नेताओं ने, जिसमें राजस्थान के एक वर्तमान मंत्री और एक पूर्व मंत्री शामिल थे, ने अपना मत रखा.

स्किन पर शहद का यूज करने से दाग-धब्बों से मिलता है छुटकारा

0

 वैसे शहद हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, इसके साथ ही यह स्किन के लिए भी गुणकारी होता हैं। ये सेहत और स्किन दोनों के लिए लाभकारी है।

शहद लगाने से त्वचा में निखार आता है। कई ब्यूटी सामान में शहद का यूज किया जाता है। एेसे में हर रोज शहद को यूज करके आप स्किन को चमकदार बन सकते है। चलिए जानते हैं शहद के ब्यूटी लाभ के बारे में.

-क्या आप फटे होंठों की समस्या से परेशान है तो शहद का यूज कीजिए। होंठों पर शहद लगाना चाहिए। इसके अलावा बादाम के पेस्ट में शहद को मिलाकर होंठों पर लगाना चाहिए। इससे होंठ मुलायम होंगे।

-धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है। शहद का यूज करने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। इसमें मौजूद तत्व स्किन पर जमी गंदगी को दूर करते है।

-स्किन पर शहद का यूज करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा डेड स्किन से राहत मिलती है। एेसे में चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद लगाना चाहिए।

बच्ची ने लिया जन्म और तीन युवकों ने किया पिता होने का दावा, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला ?

0

दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानने के बाद में हर कोई हैरान हो गया । आज तक आपने सुना होगा कि एक बच्चे का एक ही पिता होता है लेकिन यहां पर जब एक बच्ची ने जन्म लिया तो तीन लोगों ने उसके पिता होने का दावा किया । नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा । दरअसल, युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया और उसके बाद एक नहीं, बल्कि 3-3 आदमी खुद को बच्ची का पिता बताने लगे ।

कोलकाता के IRIS अस्पताल में शनिवार को 21 साल की युवती अपनी मां और एक शख्स के साथ शाम 6:30 बजे अस्पताल पहुंची । अस्पताल का फॉर्म भरते वक्त इस व्यक्ति ने खुद को होने वाले बच्चे का पिता बताया । अस्पताल में युवती की डिलिवरी की तैयारी शुरू की गई । एक और व्यक्ति अस्पताल पहुंचा और दावा किया कि वह युवती का पति है । इस पर पहले से मौजूद व्यक्ति की उससे बहस हो गई । जिसके बाद दोनों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया ।

वहीं, पुलिस ने दोनों आदमियों से मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने को कहा । अस्पताल बाद में पहुंचा व्यक्ति देर शाम मैरिज सर्टिफिकेट लेकर पहुंचा जिस पर पहले से मौजूद व्यक्ति ने मान लिया कि वह युवती का दोस्त है । हालांकि, युवती की मां ने दूसरे व्यक्ति को पहचानने से ही इनकार कर दिया । इसी बीच कहानी में एक नया मोड़ आया । इससे पहले कि युवती पति को पहचाने, सोमवार को एक और व्यक्ति पहुंच गया और उसने दावा किया कि वह युवती का पति तो नहीं है, लेकिन बच्ची का पिता है । आखिरकार जब युवती को होश आया तो उसने दूसरे व्यक्ति को अपने पति और बच्चे के पिता के रूप में पहचाना ।

पुलिस ने बताया कि अप्रैल में युवती की शादी हुई थी लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था ।

खुशखबरी! 3 दिन बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आपके शहर में इतने रुपए हुई कीमत

0

पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 दिन स्थिरता के बाद, गुरूवार को तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. आज पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में 6 पैसे और डीजल (Diesel) की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 72.01 रुपये, 77.67 रुपये, 74.71 रुपये और 74.80 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 65.30 रुपये, 68.46 रुपये, 67.68 रुपये और 68.99 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है. 

अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा. इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है. पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती रहती हैं. गुरुवार को डब्ल्यूटीआई (WTI) और ब्रेंट क्रूड में कमजोरी के साथ कारोबार दर्ज किया गया. WTI क्रूड और ब्रेंट क्रूड में करीब आधा फीसदी की कमी आई है इसके साथ क्रमश: 55.50 डॉलर प्रति बैरल और 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब करोबार होते हुए देखा गया

एयरफोर्स को इजराइल से मिलेगा स्पाइस-2000 का एडवांस वर्जन, एयरस्ट्राइक करना होगा और भी आसान

0

कश्मीर मसले पर पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच अगले महीने भारतीय वायुसेना की ताकत और पहले से और भी बढ़ जाएगी. एयरफोर्स को सितंबर माह में स्पाइस-2000 (Spice-2000) बम का एडवांस वर्जन मिलेगा. स्पाइस-2000 ‘बिल्डिंग ब्लास्टर’ के रूप में जाना जाता है. एयरस्ट्राइक के दौरान यह खासा उपयोगी साबित होता है. बालाकोट एयरस्ट्राइक में इन बमों का इस्तेमाल हुआ था.

View image on Twitter

गौरतलब है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू हफ्तेभर की भारत यात्रा पर दो सितंबर को भारत आएंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इसी दौरान इजरायल से इन हथियारों की आपूर्ति होगी. मालूम हो, दोनों देशों के बीच इस साल जून में इजरायल के साथ 100 से अधिक स्पाइस-2000 बम का करार हुआ था.

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है केसर

0

 हमारी सेहत के लिए केसर बेहद गुणकारी होती है, अगर इसका हर रोज यूज किया जाएं तो सेहत ठीक रहती हैं। साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इससे त्वचा को भी कई लाभ होते हैं। चलिए जानते हैं केसर का यूज करके स्किन की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

-धूप के कारण से त्वचा पर ‘टैनिंग’ की परेशानी हो जाती है। इसके लिए भी केसर का यूज किया जा सकता है। केसर और दूध का पेस्ट बनाकर ‘स्किन’ पर लगाएं जिससे ‘टैनिंग’ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

-केसर ‘एंटीऑक्सीडैंट’ से भरपूर होता है। इसका यूज करके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी तेल में केसर की कुछ पत्तियां मिलाना चाहिए और हल्का गुनगुना कीजिए। इससे सिर की अच्छे से मसाज कीजिए। इससे बाल मजबूत और ‘शाइनी’ बनेंगे।

-इसमें ‘एंटीबैक्टीरियल’ गुण पाएं जाते हैं, जिससे चेहरे के कील-मुंहासों की परेशानी दूर करने में मदद करते है। इसके लिए केसर के 10 रेशे और 5-6 तुलसी की पत्तियां लीजिए और इन दोनों का ‘पेस्ट’ बना लीजिए। इसे कुछ देर के लिए मुंहासों पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लीजिए।

-क्या आपके चेहरे पर चोट लगने के बाद निशान पड गए हैं, तो आप केसर का यूज करके इन्हे दूर कर सकते हैं। इसके लिए दो छोटे चम्मच केसर को पानी में भिगोएं और पेस्ट तैयार कीजिए। अब इसमें कुछ बूंदे नारियल तेल की मिलाकर घाव पर लगाना चाहिए। हर रोज ऐसा करने से बेहद जल्दी घाव भर जाता है और उसके निशान भी कम हो जाएंगे।