Home Blog Page 2766

PM मोदी की तारीफ पर उठे विवाद के बाद शशि थरूर की सफाई, कहा- मैं उनका सकारात्मक आलोचक

0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ करने के बाद उठे विवाद पर सफाई दी है. केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बुधवार को साफ किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के कड़े आलोचक हैं. उन्होंने कभी पीएम मोदी को सही नहीं ठहराया.

कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कथित तारीफ पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण पर ईमेल से दिये जवाब में ये बातें कही, उन्होंने कहा, ‘मैं मोदी सरकार का मुखर आलोचक रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं सकारात्मक आलोचक रहा हूं.’ बता दें कि थरूर ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री अगर सही काम कर रहे हैं तो उनकी प्रशंसा होनी चाहिए. इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया.

केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामचंद्रन ने थरूर को भेजे ईमेल में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के समारोह में नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस का रुख व्यक्त कर चुकी हैं. उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार सभी मोर्चों पर असफल है. यहां तक कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने भी कहा है कि देश आजादी के बाद से सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है.’

रामचंद्रन ने कहा कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) ने कहा है कि देश में पिछले 45 साल में बेरोजगारी सबसे चरम पर है. जब देश इस तरह के संकट से गुजर रहा हो, ऐसे में प्रधानमंत्री को न्यायोचित ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण है.

जवाब में थरूर ने कहा कि उन्होंने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को न्यायोचित नहीं ठहराया और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संसद में हाल ही में दिये उनके भाषणों का अध्ययन कर लें.

थरूर ने कहा कि रामचंद्रन राज्य से किसी एक भी नेता का नाम बताएं, जिसने संसद में पेश किये गए हर विधेयक पर अध्ययन, अनुसंधान (रिसर्च) करने और मोदी सरकार के विरोध में उनकी कोशिशों का कम से कम 10 प्रतिशत भी किया हो. उन्होंने कहा कि वह संसद में 50 से ज्यादा बार हस्तक्षेप कर चुके हैं और 17 विधेयकों के खिलाफ साहस और दृढ़ता से अपनी बात रख चुके हैं.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘क्या केरल में मेरा कोई भी आलोचक कह सकता है कि उन्होंने ऐसा किया है? मैंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सबसे समग्र और सफल आलोचना के लिए लेखक के तौर पर अपनी कलम और प्रामाणिकता की शक्ति का इस्तेमाल किया.’

थरूर के कथित मोदी समर्थक बयान पर उनकी आलोचना राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला और पार्टी के तीन सांसदों के. मुरलीधरन, बेनी बेहनान और टी एन प्रतापन ने की है. अपने बयान पर उठे विवाद के संदर्भ में थरूर ने कहा कि यह एक ट्वीट पर बिना सिर-पैर की रिपोर्टिंग पर आई अतिवादी प्रतिक्रियाओं पर आधारित विवाद है.

थरूर ने क्या बयान दिया था?
कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, ‘मैंने जयराम रमेश और अभिषेक सिंघवी के समर्थन करने वाले बयान जारी किए. जिनकी पार्टी के प्रभावशाली नेताओं और एआईसीसी के आधिकारिक प्रवक्ताओं के तौर पर पहचान से आप और मैं, दोनों वाकिफ हैं.’थरूर ने कहा कि वह पिछले छह साल से दलील दे रहे हैं कि मोदी जब भी कुछ अच्छा बोलते हैं या करते हैं तो उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए, इससे उनकी गलती पर हमारी आलोचनाओं की भी साख बढ़ेगी.

उन्होंने कहा, ‘मोदी ने प्रशंसा लायक बहुत कम काम किया है, लेकिन वह भारत में अपने वोट प्रतिशत को 2014 के 31 प्रतिशत से 2019 में 37 फीसदी तक बढ़ाने में प्रभावी रहे हैं. ऐसे में दोनों ही चुनावों में करीब 19 प्रतिशत पर सिमटी रही कांग्रेस में हम लोगों को समझना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ.’

थरूर ने कहा, ‘साफ तौर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने सोचा कि वह उनके लिए काम कर रहे हैं. हमें यह मानना होगा, लेकिन उसकी सीमाओं को रेखांकित भी करना होगा. हां, उन्होंने शौचालय बनवाए, लेकिन 60 प्रतिशत में पानी नहीं आ रहा. हां, उन्होंने गरीब ग्रामीण महिलाओं को गैस सिलेंडर दिये, लेकिन 92 प्रतिशत महिलाएं दूसरे सिलेंडर का खर्च नहीं उठा सकतीं.’

थरूर ने अपने जवाब में साफ किया कि अगर हम ऐसे पेश करेंगे कि मोदी ने कुछ नहीं किया, बल्कि गलत ही रहे और लोगों ने फिर भी उनके लिए वोट दिया तो हम कह रहे हैं कि जनता मूर्ख है, इस रुख पर आप वोट हासिल नहीं कर सकते.

थरूर ने पार्टी नेतृत्व से कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसके लिए पार्टी को उन विषयों पर ध्यान देना होगा जिनसे मतदाताओं का रुझान मोदी की ओर बढ़ा. उन्होंने इस ‘बिना बात के विवाद’ में भी उनके साथ खड़े रहने के लिए केरल और देशभर के सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया. 

एनएसएस स्तर की बैठक आज, भारत को 36 और राफेल बेचना चाहता है फ्रांस

0

फ्रांस भारत को अन्य रक्षा उपकरणों के साथ 36 और राफेल बेचना चाहता है। इसमें नौसेना के लिए हेलिकॉप्टर और कोस्ट गार्ड के लिए सबमरीन भी शामिल हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) इमैनुएल बोन भारत के एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राफेल सहित अन्य रक्षा उपकरणों पर बातचीत हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि एनएसए स्तर की यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब एक हफ्ते पहले ही जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने पहले पेरिस में और फिर बियारित्ज शहर में द्वीपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी। सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सितंबर के मध्य में फ्रांस की यात्रा कर सकते हैं। सितंबर के तीसरे हफ्ते में पहला राफेल विमान भारत आ जाएगा।

भारतीय वायुसेना के पायलटों को कुछ महीने फ्रांस में राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राफेल के पहले बैच में 36 लड़ाकू विमान हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस चाहता है कि भारत उससे 36 राफेल विमानों का दूसरा बैच भी खरीदे। दूसरे बैच के लिए नियम और शर्तों की पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि मेक इन इंडिया के तहत इसके पार्ट्स भारत में बनेंगे। पहले बैच के 36 विमानों को फ्रांस फ्लाईवे कंडीशन (उड़ान लायक) में भारत भेजेगा।

रक्षा उपकरणों के अगले सेट में फ्रांस कोस्ट गार्ड को हेलिकॉप्टर और नौसेना को सबमरीन और लड़ाकू विमान के लिए नए इंजन बेचना चाहता है। भारत-फ्रांस ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि इस साल से राफेल विमान की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार मोदी और मैक्रों ने समझौतों की प्रगति को लेकर संतुष्टि व्यक्त की है। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है और मेक इन इंडिया के तहत दोनों देशों की रक्षा कंपनियों के बीच भागीदारी को अपना समर्थन दिया है।

Article 370: अफरीदी ने कश्मीर को लेकर किया Tweet, गंभीर ने लगाई फिर से लताड़

0

एक बार फिर से पू्र्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है, कश्मीर मुद्दे पर अफरीदी के ट्वीट के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें Twitter पर करारा जवाब दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी अफरीदी का मजाक उड़ने लगा।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी 
गंभीर ने लगाई अफरीदी की क्लास

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने कश्मीर को लेकर ट्वीट किया है, उन्होंने भी अपने Tweet में जनता से अपील की है कि वे ‘कश्मीर आवर’ से जुड़ें। अफरीदी ने ट्वीट किया कि आप सभी लोग प्रधानमंत्री इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए ‘कश्मीर आवर’ कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। वे जुमे पर दोपहर 12 बजे मजार-ए-कैद में मौजूद रहेंगे, उन्होंने कहा है कि वो जल्दी ही वह एलओसी का दौरा करेंगे, ऐसी भी खबर है कि अफरीदी कथित तौर पर भारत की फायरिंग में पीओके में मारे गए एक शख्स के घर भी जाने वाले हैं।

जिसके जवाब में गंभीर ने ट्वीट किया कि ‘भाइयों, इस तस्वीर में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को और शर्मिंदा करने के लिए आगे क्या कर सकता है, ताकि ये पूरी तरह से साबित हो जाए कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व ना होने का मन बना लिया है। मैं उनके लिए ऑनलाइन किंडरगार्टन (KG) ट्यूटोरियल का ऑर्डर दे रहा हूं।’

View image on Twitter
View image on Twitter

जिसके बाद तो लोग भी अफरीदी का जमकर मजाक उड़ाने लगे और देखते ही देखते अफरीदी ट्रोल हो गए। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब अफरीदी ने कश्मीर को लेकर बकवास की है, इससे पहले भी अफरीदी ने ट्वीट कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध किया था और अपने ट्वीट में यूनाइटेड नेशन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी , तब भी गौतम गंभीर ने कटाक्ष करते हुए शाहिद अफरीदी को जवाब दिया था।

कश्मीर 
‘शाहिद अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं’

गंभीर ने तब ट्वीट किया था कि दोस्तों शाहिद अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं। वहां ‘बिना कारण आक्रामकता’ है, वहां ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ है। इस बात को बताने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए, वो बिल्कुल ठीक कह रहे हैं, लेकिन वो बस इतना बताना भूल गए कि यह सब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हो रहा है। चिंता मत करो, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटे!!!’

मुंबई एयरपोर्ट पर महिला के गुप्तांग से मिले 20 लाख रुपए, गिरफ्तार

0

 मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने गुप्तांग में 25 हजार यूरो छिपाकर बैंकॉक जा रही थी। लेकिन टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की सिपाई शिल्पा जैन ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसकी तलाशी की, जिसके बाद यह खुलासा हुआ। महिला के गुप्तांगों की जब सघन तलाशी की गई तो उसके पास से 25 हजार यूरो बरामद किया गया। महिला से जब इस बारे में पूछा गया तो वह इस विदेशी मुद्रा के समर्थन में दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। जिसके बाद सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमाशुल्क के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

बता दें कि महिला 25 हजार यूरो लेकर थाई एयरवेज की उड़ान लेने वाली थी। महिला सेनेगल की निवासी है। इस घटना के बारे में सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि महिला के पास 25 हजार यूरो पाए गए हैं, उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला और उसके पास से बरामद पैसों के साथ उसे सीमाशुल्क के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। बता दें कि 25 हजार यूरो भारतीय मुद्रा में लगभग 20 लाख रुपए होते हैं।

बड़ी खबर : तमिलनाडु के कोयंबटूर में एनआईए ने 5 जगह मारे छापे, कई संदिग्ध चीजें बरामद

0

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। एनआईए की टीम ने पांच जगहों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन-ड्राइव जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी टेरर फंडिंग से जुड़े केस में की जा रही है।

इन 7 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद छोड़ा बॉलीवुड, नंबर 1 रह चुकी है सलमान खान की गर्लफ्रेंड…

0

7. जेनेलिया डिसूजा – अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख से साल 2012 में शादी रचाई. शादी के बाद जेनेलिया ने कुछ फिल्मों में सिर्फ कैमियो रोल किया है. अब जेनेलिया फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर काम नहीं करती है.

6. असिन – साउथ और बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री रह चुकी असिन ने भी शादी के बाद बॉलीवुड को छोड़ दिया हैं. आपको बता दे कि असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी रचाई थी.

5. ट्विंकल खन्ना – अक्षय कुमार से शादी करने से पहले अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कई फिल्मों में काम कर चुकी लेकिन शादी के बाद उन्होंने घर परिवार को संभालने में लग गई. इनकी शादी साल 2001 में हुई थी.

4. सोनाली बेंद्रे – अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने फिल्म मेकर गोल्डी बहल से साल 2002 में शादी की और उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में काम करना छोड़ दिया. हालांकि शादी के बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज जज किये है.

3. भाग्यश्री – फिल्म मैंने प्यार किया से देशभर में मशहूर हुई भाग्यश्री ने उभरते करियर के बीच में बिजनेसमैन और निर्माता हिमालय दासानी से शादी करके बॉलीवुड और एक्टिंग करियर को छोड़ दिया. हालांकि कई साल बाद उन्हें टीवी सीरियल में काम करते देखा गया था.

2. आयशा टाकिया – फिल्म वांटेड से मशहूर हुई अभिनेत्री आयशा टाकिया भी शादी के बाद बॉलीवुड को छोड़ दिया हैं. उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी रचाई थी.

1. संगीता बिजलानी – 90 के दशक की अभिनेत्री संगीता बिजलानी अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी है. लेकिन बाद संगीता बिजलानी ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से कर ली और शादी के बाद इन्होने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.

ये फूल दुनिया में सिर्फ मणिपुर में ही पाया जाता है , इसे बचाने के लिए हर साल किया जाता है ऐसा…

0

मणिपुर में 16 से 19 अक्टूबर 2019 के बीच शिरुई लिली फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह फेस्टिवल मुख्य रूप से विलुप्त होने के कगार पर पहुंत चुके मणिपुर के स्टेट फ्लॉवर शिरुई लिली के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जाता है। साथ ही एक पहाड़ी जिले उखरूल में पर्यटन को बढ़ावा देना भी इसका एक मकसद है। इस फेस्टिवल का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग करता है। पिछले साल अप्रैल में भी यह पांच दिवसीय फेस्टिवल आयोजित किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए पूरे भारत से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे।

उखरूल मणिपुर के सबसे ऊंचाई पर बचे जिलों के रूप में प्रसिद्ध है। यह मणिपुर की राजधानी इंफाल से लगभग 83 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है। यह फूल सिर्फ शिरुई चोटी पर ही उगता है, जो उखरूल जिले की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 5000 फीट की ऊंचाई पर उगने वाला यह फूल दूनिया भर में सिर्फ मणिपुर में ही पाया जाता है। स्थानीय लोग इस फूल को काशॉन्ग टिमरावन के रूप में जानते है।

इस अनोखे और दुर्लभ फूल को फ्रैंक एफ किंग्डम नाम के एक ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री और खोजकर्ता ने 1946 में ढूंढा था। इससे पहले स्थानिय लोगों के अलावा दुनिया में किसी और को शिरुई लिली के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। साल 1948 में लंदन स्थित रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसायटी ने इस लिली को मेरिट प्राइज से नवाजा था।

ये 10 फिल्में विवादों के बाद भी हिट साबित हुई , नंबर 1 इतिहास के पन्नों पर हो गई है अमर…

0

10. पद्मावत – पिछले साल आई बॉलीवुड की फिल्म पद्मावत के ऊपर राजस्थान की करणी सेना ने संजय लीला भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाया था. बावजूद इस विवाद के बाद भी फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टस साबित हुई.

9. राम लीला – साल 2013 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की पहली फिल्म राम लीला पर विवाद हुआ था और इसके चलते फिल्म के लीड स्टार्स और निर्देशक संजय लीला भंसाली पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई थी.

8. पीके – राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके पर बहुत से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था. बावजूद यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इतना ही नहीं पीके बॉलीवुड की पहली 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बनी.

7. वाटर – साल 2005 में आई जॉना अब्राहम और लीजा रे स्टारर यह फिल्म विधवा महिलाओं के जीवन से जुड़ी थी. आपको बता दे कि यह फिल्म विवादों के कारण भारत में रिलीज नहीं हो पाई वही यह फिल्म विदेशों में काफी सराही गई थी.

6. ओएमजी – ओह माय गॉड! – परेश रावल और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका में बनी यह विवादों में रहने के बाद भी सुपर डुपर हिट रही. इस फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था.

5. जोधा अकबर – साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म जोधा अकबर पर राजस्थान में राजपूतों ने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. हालांकि विवादों के बाद भी यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई.

4. माय नेम इज खान – शाहरुख खान की यह फिल्म इसलिए विवादों में रही. क्यूंकि शाहरुख खान ने 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद यह बयान दिया कि IPL से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर से बैन हटा लेना चाहिए और इस बयान के बाद शिवसेना ने फिल्म माय नेम इज खान रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी थी.

3. हैदर – शाहिद कपूर के बेस्ट परफॉमेन्स वाली फिल्म हैदर भी विवादों में रही क्यूंकि इस फिल्म में कुछ भारतीय आर्मी को बुरा दिखाया गया था. हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

2. बैंडिट क्वीन – फूलन देवी के जीवन पर आधारित यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म अपने कथानक के चलते विवादों रही और इतना ही नहीं इस फिल्म का विरोध स्वंय रियल फूलन देवी ने किया था.

1. गदर: एक प्रेम कथा – साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा इतिहास के पन्नों पर अमर हो गई है. बता दे कि यह फिल्म उस समय काफी विवादों में रही फिर यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म साबित हुई थी.

आम इंसानों द्वारा किए गए ये जुगाड़ देखकर NASA के वैज्ञानिक भी शर्मा जाएंगे…

0

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसी तस्वीरें, जिनमें जुगाड़ बहुत अच्छी तरह से किया गया है,इन तस्वीरों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि जुगाड़ करना हर किसी की बस की बात नहीं होती है और जुगाड़ करने के लिए काफी दिमाग काम में लेना पड़ता है,आइए देखते हैं कुछ तस्वीरें।

कार को बारिश से बचाने का जुगाड़।

लगता है गाड़ी में सीटे अभी भी कम पड़ रही है।

बाथरूम में लैपटॉप लगाने का जुगाड़।

गौर से देखिए यह बैड नहीं है।

घर में अगर जूते चंपल ज्यादा हो तो उनको रखने का यह जुगाड़ अच्छा है।

भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पोते के साथ जा रही दादी सहित 3 महिलाओं को पीटा…

0

पोते के साथ खरीददारी के लिए लोनी बाजार गई महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला एवं बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो बच्चा उसका पोता निकला। पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे 50 वर्षीय महिला अपने डेढ़ वर्षीय पोते के साथ लोनी के मेन बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। रामलीला ग्राउंड में कुछ लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझकर शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तथा कुछ लोगों ने महिला से हाथापाई करते हुए पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन महिला इतनी घबरा गई कि वह अपना नाम पता भी ठीक से नही बता पाई। लोगों ने एक पुलिसकर्मी को मौके पर बुला लिया और फिर महिला को उसके साथ लोनी थाने ले गए। थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना, पोते एवं अन्य परिजनों के नाम तो पुलिस को स्पष्ट बता दिए, लेकिन घर का पता ठीक से नही बता पाई।

पुलिस ने जांच के बाद महिला को उसके घर पहुंचवा दिया। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि लोगों ने बिना जांच व सबूत के ही महिला को बच्चा चोर समझ आघात पहुंचाया। ऐसे लोगों को चिहिन्त कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला लोनी सीमा से सटी जौहरीपुर की रहने वाली है। उसे घर पहुंचा दिया गया है।

मोहल्ले में घूमते समय लोगों ने घेरा

गाजियाबाद।राहुल विहार वार्ड दो में नागरिकों ने मंगलवार सुबह एक महिला को बच्चा चोर बताकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, महिला दिमागी रूप से कमजोर है। वह मोहल्ले में घूम रही थी, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर बताते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने महिला की पिटाई भी कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला को भीड़ से बचाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह डर से अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर दावा किया है कि जिले में कहीं कोई महिला चोर नहीं है।

मां-बेटे को ही पकड़कर पुलिस बुलाई

लोनी।मंगलवार शाम लोनी थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में स्टेट बैंक के सामने कुछ लोगों ने बेटे को गोद में लेकर जा रही महिला को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया और मारपीट पर उतर आए। लोगों ने 100 नंबर पर फोन पुलिस बुला ली। पुलिस ने पूछताछ में मां-बेटे का मामला सामने आने पर महिला को उसके घर भेज दिया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक महिला स्टेट बैंक के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अपने बेटे को गोद में लेकर तेज कदमों से जा रही थी। इसपर लोगों को शक हुआ। महिला को रोककर बिना कुछ पूछे उससे मारपीट करने लगे।

अफवाह से अभिवावकों में डर

गाजियाबाद समेत देशभर से बच्चा चोर गैंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन अफवाह के चलते कई जगह जहां बेकसूर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, वहीं अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर हो है। गाजियाबाद में ही बीते छह दिन में पांच लोगों के साथ इस तरह से मारपीट की घटना हो चुकी है।

जागरूकता अभियान शुरू

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह में आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। सोशल मीडिया पर पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि अब तक मिली बच्चा चोरी की सभी सूचनाएं अफवाह निकली है। अब तक एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

अफवाह फैलाकर लोगों की पिटाई गंभीर मामला है। पुलिस का प्रयास है कि कोई बेकसूर व्यक्ति भीड़ का शिकार न बने। इसके लिए फील्ड यूनिट के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

क्या करें, क्या ना करें

  • यदि कोई संदिग्ध दिखे तो पहले ठीक तरह से पड़ताल कर लें
  • कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें
  • भीड़ को उकसाने में शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है
  • बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ किसी की पिटाई करे तो पुलिस को सूचित करें