Home Blog Page 2767

चंद्रमा की कक्षा के लिए चंद्रयान की तीसरी गतिविधि पूरी

0

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) ने चंद्रमा की कक्षा के लिए अंतरिक्ष यान, चंद्रयान-2 की तीसरा गतिविधि पूरी कर दी। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “यह गतिविधि अंतर्राष्ट्रीय मानक समय के अनुसार बुधवार सुबह 9.04 बजे सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस गतिविधि की अवधि 1,190 सेकेंड (19.84 मिनट) रहा।”

अंतरिक्ष यान पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहा है।

बयान में कहा गया है, “चंद्रमा की कक्षा के लिए अगली गतिविधि 30 अगस्त को शाम 6-7 बजे के बीच होगी।”

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ चंद्रयान-2 को जीएसएलवी-एमके तृतीय में रखकर 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया था।

स्टंट के धड़ाम से गिरी अभिनेत्री दिशा पाटनी, वीडियो हुआ वायरल

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फिटनेस फोटो पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में दिशा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट जिसका वो स्टंट करने के बाद गिरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।

दिशा पाटनी ने सोमवार को एक स्टंट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 1,957,658 लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिशा फ्रंट फ्लिप करती नजर आ रही हैं। वहीं साथ में उनके ट्रेनर भी मौजूद हैं। दिशा पूरा स्टंट बखूबी पूरा करती हैं लेकिन अंत में बैलेंस नहीं संभाल पाती हैं और गिर जाती हैं। दिशा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘सोमवार की सुबह ऐसी रही, इस गिरने को प्लीज अनदेखा करें क्योंकि अब भी सीख रही हूं।’

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। इन कमेंट्स में एक कमेंट टाइगर श्रॉफ का भी है। टाइगर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- वाओ.. काफी ऊंचा जंप है। टाइगर के अलावा दिशा के फैंस भी इस वीडियो को लेकर दिशा की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिशा ने एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का वीडियो पोस्ट किया था।

बता दें कि अक्सर दिशा पाटनी का नाम टाइगर श्रॉफ से जुड़ता रहता है। दोनों अक्सर साथ में लंच और डिनर पर स्पॉट भी होते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं कई बार टाइगर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो सिर्फ दिशा के दोस्त हैं।

बात दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो दिशा की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ भारत थी। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म मलंग है। इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर भी लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल भी हैं।

मायावती फिर चुनी गयीं बसपा अध्यक्ष

0

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की केन्द्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर सुश्री मायावती को अध्यक्ष चुन लिया है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को हुयी एक बैठक में केन्द्रीय कार्यकारिणी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक में सुश्री मायावती को सर्वसम्मति से फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर सुश्री मायावती ने कार्यकर्ताओं और अनुयाइयों को भरोसा दिलाया कि बसपा के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने के लिए वे हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार हैं। पार्टी तथा मूवमेन्ट के हित में न तो वे कभी रुकने वाली हैं और न ही झुकने वाली हैं, टूटना तो बहुत दूर की बात है। बाबा साहेब के आत्म-सम्मान का मूवमेन्ट आज मज़बूत होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है कि इसको विरोधियों के कोई भी साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से भटकाया या तोड़ा नहीं जा सकता है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के बेहतरीन काम ऐसे उदाहरण हैं जिनके बल पर देश के अन्य राज्योें में होने वाले चुनावों में बसपा लोगों से अपना समर्थन माँग सकती है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड व दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी बसपा अच्छा रिजल्ट लायेगी।

सुश्री मायावती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने राज्य में पार्टी तथा मूवमेन्ट के हित में पूरे जी-जान से लगे रहें क्योंकि देश में करेाड़ों कमजोर तबकों, धार्मिक अल्पसंख्यकों एवं सर्वसमाज में से खासकर गरीबों, मजदूरों, छोटे किसानों, व्यापारियों व अन्य मेहनतकश लोगों की आशायें केवल बसपा से ही सम्बद्ध हैं।

जब केरल में राहुल गांधी को एक अनजान शख्स ने कर लिया किस…

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चार दिन के केरल दौरे पर हैं. बुधवार को उनके साथ एक अजब किस्म का वाकया हुआ. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में लोगों से मिल रहे थे, लोग उनसे हाथ मिला रहे थे. इसी दौरान एक शख्स हाथ मिलाने आगे आया और राहुल गांधी को आगे बढ़कर किस कर लिया.

गुजरात में भी हुआ था ऐसा वाकया

राहुल गांधी को इसी साल वैलेंटाइन डे के दिन भी ऐसी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी गुजरात के वलसाड में एक चुनावी रैली में पहुंचे थे. राहुल जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, तो कुछ महिला कार्यकर्ता फूलों की माला लेकर स्टेज पर पहुंची. उन्हीं में से एक महिला ने राहुल गांधी के गाल पर अचानक किस कर किया.

शक होने पर रात में खुलवाया बेटी का दरवाजा, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

0

 यह रोचक मामला डोभी क्षेत्र से जुडा हुआ है, जहां जन्माष्टमी की रात शक होने पर जब पिता ने अपनी बेटी के दरवाजे खुलवाया तो उनके होश उड़ गए।

दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि डोभी क्षेत्र की एक युवती का प्रेम चंदवक थाना क्षेत्र के तरव गाँव के झाँझपुर पुरवे में चंदौली में तैनात सिपाही से लंबे समय से चल रहा था। जो आजमगढ़ जिले के एक गाँव का निवासी है। यह सिपाही जन्माष्टमी की छुट्टी पर अपने घर आया था। बीती रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। शक होने पर परिवार वालो ने जब लडक़ी का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर सिपाही को देखकर वो हैरान रह गए।

इसके बाद सिपाही को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर सिपाही ने रौब दिखाना शुरू कर दिया। उसी समय संकट में आई लड़की के परिजनों ने डायल 100 पुलिस को फोन किया। पुलिस उसे चौकी ले आई। घंटों पंचायत चलने और मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत देने के बाद सिपाही उस लडकी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवारों की उपस्थिति में केराकत के गोमतेश्वर मंदिर में शादी कराई गई और फिर अदालत में पंजीकृत किया गया।

यह है दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग प्लानर, बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इनका खर्चा बर्दाश्त नहीं कर पाते

0

आज के समय में वेडिंग प्लानर का व्यवसाय खूब फल-फूल रहा है। जिन परिवारों के पास समय की कमी रहती है या उन्हें लगता है कि शादी के सारे काम वो समय पर नहीं कर पाएंगे, तो उनके लिए वेडिंग प्लानर एक बेहतर विकल्प है। एक ऐसी है वेडिंग प्लानर हैं साराह हेवुड, जिन्हें दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग प्लानर के तौर पर जाना जाता है।

कहते हैं कि बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज भी साराह का खर्चा बर्दाश्त नहीं कर पाते। वह कई अरबपति बिजनेसमैन और हॉलीवुड स्टार्स की शादियों में वेडिंग प्लानर के तौर पर काम कर चुकी हैं। यहां तक कि साराह ने ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस विलियम और उनकी बहन, हैरी और मेगन मर्केल की भी शादी में वेडिंग प्लानर के तौर पर काम किया है।

साराह एक शादी के लिए वेडिंग प्लानर के तौर पर 10 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस लेती हैं और प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साराह द्वारा कई ऐसी शादियां कराई गई हैं, जिसमें एक दिन की शादी का बजट 48 से 50 करोड़ रुपये तक के बीच का होता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान साराह की टीम के लिए 172 होटल रूम बुक किए जाते हैं। पूरी टीम एक साथ लगातार कम से कम 5 दिनों तक वहां रहकर काम करती है और शादी समारोह को लग्जरी लुक देती है।

जहां जाने का एक भी नहीं है रास्ता जहां भी रहते हैं लोग

0

आज जो मैं आप को जानकारी देने बाला हूँ वह बहुत ही खाश हैं जी हाँ आप को यह भी बता दें की दुनिया में ऐसी कई अजीबो गरीब जगहें हैं जो जहां रहना तो दूर इंसान का जाना भी बहुत मुश्किल होता है जी हाँ पर आज जो मैं आप को बताने बाला हूँ वह बहुत ही हैरान करने बाला हैं जी हाँ आप को यह भी बता दें की आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबो गरीब

जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं और तो और आप को यह भी जानकारी दें दें की जिनके बारे में जानकर आपको ये विश्वास हो जाएगा कि चाहे कितनी भी खतरनाक जगह क्यों न हो इंसान किसी भी जगह को अपना निवास स्थान बना सकता है जी हाँ यह आप दावे के साथ कह सकते हैं

आप को बता दें की समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है और तो और आप को यह भी बता दें की ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीब है कुछ लोगों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे राज्य का दर्जा भी दिया था आप को यह भी बता दें की सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है

पहले सीलैंड का अपना पासपोर्ट और मुद्रा थी ये इटली के फिरेन्डे शहर के यादगार पुलों में से एक है और तो और जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज ओल्ड ब्रिज के नाम से जाना जाता है और तो और आप को यह भी न्बता दें की ये पुल आर्नो नदी पर बना है और

तो और इस पुल का निर्माण सन् 1345 में उस वक्त हुआ था जी हाँ जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे और तो और आप को यह भी बाटा दें की कुछ लोग वहाँ ही फसे रह गए थे और वह सब लोग आज तक पीढ़ी चलते आ रहा हैं

दुनिया की 100 सर्वश्रेष्ठ जगहों में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ शामिल, PM ने ऐसे जाहिर की खुशी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह खुश हैं कि गुजरात में स्थित ‘ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ‘ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है और इसने टाइम मैगजीन द्वारा 2019 की 100 सर्वश्रेष्ठ जगहों की सूची में जगह बनाई है। अमेरिका की साप्ताहिक समाचार मैगजीन टाइम ने अपनी सूची में भारत के दूरदर्शी नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के अलावा, मुंबई के सोहो हाउस को शामिल किया है।

मोदी ने ट्वीट किया, “बेहद अच्छी खबर, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ ने टाइम की 2019 की 100 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में स्थान बनाया है और कुछ दिन पहले, एक दिन में रिकॉर्ड 34,000 लोगों ने स्थल का दौरा किया। मुझे खुशी है कि यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है।”

View image on Twitter

अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, मोदी ने लोगों से 2022 से पहले भारत में कम से कम 15 पर्यटन स्थलों का दौरा करने का आग्रह किया था।

उन्होंने यह भी कहा कि सरदार सरोवर बांध में जल स्तर ऐतिहासिक 134 मीटर तक पहुंच गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “इस उम्मीद के साथ इस लुभावने दृश्य की कुछ तस्वीरें साझा साझा कर रहा हूं कि आप इस प्रतिष्ठित स्थान पर जाएंगे और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखेंगे।”

गुडहल के फूलों से बढ़ाई जा सकती है बालों की सुंदरता

0

 हमारे बालों के लिए गुड़हल के फूल बेहद गुणकारी होते हैं। इसमें बालों की सेहत का राज छुपा होता हैं। बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पुराने समय से गुड़हल के फूल का यूज होता आया है। चलिए जानते है गुडहल के फूलों से कैसे बालों की सुंदरता बढ़ाई जाएं।

-गुड़हल प्राकृतिक कंडीशनर का कार्य करता है, इसे अगर मेहंदी के साथ मिलाकर बालों पर लगाया जाएं तो रूसी की परेशानी से छुटकारा मिलता है। अगर आप चाहें तो इसे नींबू के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

-गुड़हल की पत्तियों को पीसकर इसे अंडे के साथ मिलाना चाहिए और बालों को जड़ों में लगाना चाहिए। फिर उंगलियों की सहायता से इसे बालों पर लगाएं। यह आपके बालों को सुंदर और काला बनाने में सहायता करता है, साथ ही आपके बालों की खोई हुई चमक भी लौटाता है।

-अगर आप बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आप गर्म तेल की मालिश कीजिए, जिसमें गुड़हल का फूल या पत्तियां मिली हो तो यह आपके बालों के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है। इसके लिए गुड़हल के फूल को सरसों या नारियल तेल में डालकर रात के वक्त बालों की मालिश कीजिए और सुबह शैंपू कर लीजिए।

इस लड़की ने वर्ल्ड बैंक की जॉब छोड़ शुरू किया स्टार्टअप, बन गयी करोड़पति…

0

अलीगढ में जन्मी योशा गुप्ता के पिता वहां महिलाओं का एक बड़ा कॉलेज चलते हैं जिसमें योशा ने अपने पिता के काम में आते उतार-चढ़ाव को करीब से देखा और समझा। इसके बाद योशा वर्ल्ड बैंक के सलाहकार के रूप में काम करने लगीं। योशा ने कई देशों में कृषि और मोबाइल बैंकिंग से सम्बंधित कार्य किए। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल बैंकिंग की तरफ ध्यान दिया।

यहां से उन्हें अपने स्टार्ट-अप का आईडिया मिला और उन्होंने लाफालाफा डॉट कॉम नाम की वेबसाइट शुरु की। यहां एक ही जगह मूल्य चयन, कैशबैक, बैंकों द्वारा दिए जाने वाले मौके आदि के लाभ मिलते हैं। 10 वर्ष के अनुभव के बाद शुरु की गयी इस वेबसाइट पर ग्राहकों को कैशबैक और डिस्काउंट कूपन मिलते हैं जिसे वह मनी ट्रान्सफर, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग वाउचर के रूप में ले सकते हैं। इस वेबसाइट के शुरू होने के 7 महीन के अन्दर ही 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसका एप डाउनलोड कर लिया। लाफालाफा सिलिकॉन वैली के शीर्ष 500 स्टार्ट अप में अपनी जगह बना चुकी है।

इस व्यापार को स्थापित करने वाली योशा का कहना है कि, अगर बाजार में आपके प्रतियोगी ज्यादा भी हैं तब भी आप अपनी गुणवत्ता को साबित करके उनसे आगे निकल सकते हैं। योशा अब अपने व्यापार को विदेश तक लेकर जाना चाहती हैं। योशा अपने काम के प्रति बेहद अनुशासित हैं, वह हर रोज सुबह 7 बजे उठकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी टीम और ग्राहकों से संपर्क बनाये रखती हैं।

योशा ने अपने काम से तो युवाओं को प्रेरित किया ही है साथ ही उनकी बातें भी उतनी ही सुन्दर हैं, उनका कहना है कि,”जो आप करना चाहते हैं, उसे मन से करें। वही लोग जीवन में सफल हो पाते हैं जो गर्व के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोगों की सफलता को रोका नहीं जा सकता।