Home Blog Page 2769

प्लेटफॉर्म सिंगर रानू मंडल को सलमान खान ने दिया 55 लाख का घर!

0

अपनी सुरीली आवाज से रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं. हिमेश रेशमिया उनके टैलेंट से खुश होकर रानू को अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब खबरें ऐसी आ रहीं हैं कि रानू मंंडल को सलमान खान ने एक आलीशन घर गिफ्ट किया है. जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रहीं है.

वहीं इसके साथ ये भी खबरें आ रही है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 में रानू मंडल को गाना गाने का मौका दिया गया है. वहीं जब रानू मंडल सुपर स्टार सिंगर के सेट पर पहुंची थी. तब हिमेश ने कहा था कि् सलमान भाई के पिता कहते हैं कि कभी कोई टैलेंट देखों तो उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर दो. इसको कहते ही उन्होंने रानू को अपनी फिल्म के लिए गाना गाने के लिए भी कहा था. हालांकि अब रानू का पहला गाना रिकॉर्ड हो चुका है. जिसके लिए रानू को 6 लाख रुपये फीस के तौर पर दिये गए हैं.

हालांकि सोशल मीडिया पर सलमान खान की दरियादिली की खबरों ने खूब तूल पकड़ा है. लेकिन इस खबर पर सलमान खान की टीम की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. वैसे लोगों के लिए ये हैरानी की बात हीं है अगर सलमान ने रानू को 55 लाख का घर दिया है क्यों कि सलमान की अक्सर लोगों की मदद की खबरे सुर्खियों में बनीं रहती हैं.

जानिए भारत की ये बाइक कम्पनीयाँ है बेहद ही टिकाऊ.

0

बाजार में अपना हाथ आजमाने कई मशहूर विदेशी कंपनियां भी आ रही है। लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट में उन कुछ भारतीय बाइक कंपनियों के बारे में बताएंगे जो कि भारत के साथ साथ पूरी दुनिया मे भी काफी मशहूर है और अन्य कंपनियों को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

हीरो मोटोकॉर्प नई दिल्ली में स्थित दोपहिया वाहनों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है। कंपनी, जिसे पहले हीरो होंडा के नाम से जाना जाता था। इसने 1984 में हीरो ग्रुप और होंडा मोटर कंपनी के बीच एक पार्टनरशिप के रूप में अपना परिचालन शुरू किया। इस पार्टनरशिप ने दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनाई और आज यह कंपनी होंडा ग्रुप से अलग होने के बावजूद छोटे इंजन वाली बाइक की बिक्री में टॉप पर रहती है। यह कंपनी कुल 37 देशों में अपना कारोबार करती है।

बजाज ऑटो यह कंपनी 70 देशों में अपना कारोबार करती है। इस कंपनी ने अपनी शुरुआत एक स्कूटर बनाने से की थी जिसका नाम बजाज चेतक था। फ़िर साल 2000 में कंपनी ने भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट बाइक पल्सर को लॉन्च किया जिसने भारत में सफलता के झंडे गाड़ दिए। आज भी बजाज पल्सर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट बाइक है। केटीएम इंडिया में भी इस कंपनी का हिस्सा 49 प्रतिशत का है।

वेज चिकन खाएंगे क्‍या? KFC के इस प्रोडक्‍ट में नहीं होगा मीट

0

क्‍या आपने कभी वेजेटेरियन चिकन खाया है? मशहूर रेस्‍तरां चेन KFC अपने कस्‍टमर्स को प्‍लांट-बेस्‍ड चिकन परोसने की तैयारी में है. “Beyond Fried Chicken” नाम के इस नए प्रोडक्‍ट के कॉम्प्लिमेंट्री सैंपल्‍स को Beyond Meat के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है. अमेरिका के जॉर्जिया में कंपनी यह प्रयोग करने जा रही है.

KFC का यह वेज चिकन प्रोडक्‍ट नगेट्स और बोनलेस विंग्‍स के रूप में भी उपलब्‍ध होगा. KFC अमेरिका के प्रेसिडेंट और चीफ कॉन्‍सेप्‍ट ऑफिसर केविन होचमैन ने कहा कि “मुझे लगता है कि हम सबने सुन रखा है कि यह चिकन जैसा लगता है. हमारे कस्‍टमर्स को मजा आएगा और वे कहेंगे कि ‘इसका टेस्‍ट केंटुकी फ्राइड चिकन जैसा है.'”

KFC से पहले प्‍लांट-बेस्‍ड मीट सेक्‍टर में बर्गर किंग उतर चुका है. बर्गर किंग ने Impossible Foods के साथ मिलकर Impossible Whopper उतारा है जो उसके सिग्‍नेचर बीफ हैमबर्गर का मांसरहित वर्जन है. Impossible Foods एक स्‍टार्ट-अप है जो मांस न खाने वाले लोगों के लिए ऐसे प्रोडक्‍ट्स बनाता है.

Beyond Meat ने एक बयान में कहा कि जॉर्जिया से मिले फीडबैक के आधार पर KFC पूरे देश में मीट-फ्री चिकन देने की योजना पर आगे बढ़ेगा.

झूठ बोल रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा: कांग्रेस

0

पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दी गई एक याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करने से जुड़ी खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को इस्लामाबाद पर तीखा हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान कितना भी झूठ और प्रपंच फैला ले लेकिन यह सच्चाई नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, कांग्रेस ने उन खबरों का संज्ञान लिया गया है जिनमें यह कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में दायर कथित याचिका में राहुल गांधी का नाम शरारतपूर्ण ढंग से लिया गया है ताकि पाकिस्तान के झूठ के पुलिंदे और गलत सूचना को सही ठहराया जा सके। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी को भी इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा थे, हैं और सदा रहेंगे। पाकिस्तान की ओर से कितनी भी भ्रांति फैला दी जाए, लेकिन यह अकाट्य सच बदलने वाला नहीं है।

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, पाकिस्तान को दुनिया को पीओके-गिलगित- बाल्टिस्तान में मानवाधिकार के घोर उल्लंघन के बारे में जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान को सात करोड़ मुहाजिरों के उत्पीड़न और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा 25 हजार लोगों की हत्या किए जाने पर जवाब देना चाहिए।

जोगी ने सीएम भूपेश बघेल पर की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों ने पुलिस से की FIR दर्ज करने की मांग

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी (Amit jogi) के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेसियों (Congress) के एक दल ने अमित जोगी के खिलाफ पुलिस थाने (Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है. अमित जोगी द्वारा सीएम भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. पूर्व सीएम अजीत जोगी को आदिवासी मामने से इनकार करने की हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के बाद अमित जोगी की टिप्पणी सामने आई थी. राजधानी रायपुर (Raipur) में बीते मंगलवार की देर शाम कांग्रेस (Congress) प्रवक्ताओं ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak) का आरोप है कि अजीत जोगी की जाति मामले की जांच को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. किरणमयी नायक ने कहा कि 27 अगस्त को अमित जोगी द्वारा मुख्यमंत्री एवं महाधिवक्ता के पर भद्दा आरोप और टिप्पणी करने की शिकायत करायी गयी है.

मोबाइल फोन पर आया मैसेज
किरणमयी नायक ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल फोन पर अमित जोगी के द्वारा अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज 11 बजकर 59 मिनट पर भेजा गया है, जिसमें उन्होंने उनके पिता अजीत जोगी की जाति प्रमाण पत्र को लेकर, मुख्यमंत्री तथा महाधिवक्ता के पर अनर्गल टिप्पणी की है. किरणमयी नायक ने कहा कि इस टिप्पणी को अमित जोगी ने वायरल भी किया है, जो पढ़ने में अपमान कारक लग रहा है. किरणमयी नायक ने कहा कि जाति पर हाई पावर कमेटी ने जो निर्णय दिया है, उससे ये बौखला गए हैं. क्योंकि आज इसी कारण अपने पर्सनल मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर ये मैसेज भेजे गये हैं. इसलिए उनके ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गयी है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसपी त्रिलोक बंसल का कहना है कि शिकायत मिली है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

यूं ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनी पीवी सिंधु, खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों बहाती हैं पसीना

0

ये हैं भारत की पहली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु। जिन्होंने हाल ही में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में गोल्ड जीतकर खिताब अपने नाम किया। सिंधु ने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे के दम पर यह खिताब जीता।

जिम में पसीना बहाती सिंधु को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने खेल, सेहत और फिटनेस के लिए कितनी गंभीर हैं। खुद को फिट रखने और खेल के लिए तैयार करने के लिए सिंधु अपनी एकेडेमी के जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उनके फिटनेस कोच भी पूरे जोश में उनको ट्रेन करते हैं।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप-2019 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैंपियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए प्रदेशवासियों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण खिलाडियों में विकसित होते हैं, ये गुण खेल के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए युवाओं में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल अधोसंरचना बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। हाल में ही राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया गया है, इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

          उल्लेखनीय है कि देश में खेलों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

खेल मंत्री श्री पटेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर दी बधाई…

0

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को नमन करते हुए खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों और खेल के प्रति समर्पित नागरिकों को खेल दिवस की बधाई दी। 

    राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मेजर ध्यानचंद विश्व खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में भारतीय टीम को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलवाए है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी खेल में अपनी गेंद नियंत्रण की कला में महारत हासिल थी। वे अपनी हॉकी स्टिक से खेल के मैदान में जैसे कोई जादू करते थे इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। इसके अलावा उन्हें हॉकी विजार्ड का टाइटल भी दिया गया था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी में अपने योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।     

        इस दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार प्रमुख हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाता है। 

    इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मान देने के लिए इस दिवस पर शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाता है। 

मां की हत्या कर सिर से भेजा निकाला और कढ़ाई में रखकर भूना…

0

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने मां की पहले टांगी मारकर हत्या की फिर सिर तोड़कर भेजा (ब्रेन) का हिस्सा निकाल लिया और कढ़ाई में रखकर भूनने लगा। मृतका की बहू वहां पहुंची तो आरोपी जेठ वहां से भाग निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला खरसिया के बोतल्दा कुधरीपारा का है। मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा कुधरीपारा में यह सनसनीखेज वारदात हुई। गांव का सीताराम उरांव (32) अपनी मां फूलोबाई उरांव (50) के साथ रहता था ।

युवक शराब पीने का आदी है। शराब के लिए सीताराम अक्सर अपनी मां से रुपए मांगता था, नहीं देने पर पिटाई करता था । आज जब उसने मां फूलोबाई से फिर पैसे मांगे तो उसने रुपए नहीं दिए। आरोपी सीताराम को इतना गुस्सा आया कि उसने मां पर टांगी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। उसपर शैतान इस कदर सवार था कि उसने टांगी से ही सिर तोड़कर ब्रेन का हिस्सा निकाल लिया और कढ़ाई में रखकर भूनने लगा । इसी बीच छोटे भाई जयराम की पत्नी वहां पहुंची। बहू को देखकर आरोपी बगैर बात किए ही वहां से भाग निकला।

बहू ने अपने पति जयराम को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई, पुलिस ने तुरंत आरोपी सीताराम को ढूंढ़ना शुरू किया। वह खून से सने कपड़े पहने मोहल्ले में छिपा मिला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मां ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना : आरोपी के शराब की लत है। उसके छोटे भाई जयराम उरांव 30 साल की शादी हो गई थी। वह पत्नी के साथ अलग रहता और आरोपी बड़ा भाई सीताराम अपनी मां के साथ रहता। आरोपी अक्सर शराब पीने के लिए सबसे लड़ता-झगड़ता। उसका छोटे भाई ने कई बार उसे समझाइश दी मगर आरोपी उससे भी भिड़ जाता, इसलिए वह अलग रहने लगा था।

देश में बंजर की तुलना में 11 गुना ज्यादा है खेती योग्य जमीन

0

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि वह अगले 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को खेती के योग्य बनाएगी. इससे करीब 75 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत में 2 से 13 सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र सीसीडी कॉप-14 (UNCCDCOP14) यानी यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन सम्मेलन होने वाला है. लोकसभा में पेश आंकड़ों को माने तो देश में बंजर जमीन की तुलना में 10.70 गुना ज्यादा खेती योग्य जमीन है.

आपको बता दें कि देश में इस समय 1.69 करोड़ हेक्टेयर बंजर जमीन है. जिसे खेती योग्य बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जुलाई में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया गया था कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 16,996,000 हेक्टेयर जमीन बंजर या खेती योग्य नहीं है. इसे सुधारने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों की सरकारों से मिलकर काम करेगी. लोकसभा में पेश 2014-15 के आंकड़ों को मानें तो देश में खेती योग्य जमीन साल दर साल बढ़ रही है.

आइए जानते हैं कि देश में कितनी जमीन बंजर है, कितनी उपजाऊ है, कितने लोग खेती में लगे हैं…

देश में 16,996,000 हेक्टेयर जमीन बंजर है

देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 16,996,000 हेक्टेयर जमीन बंजर या खेती योग्य नहीं है. जुलाई में लोकसभा में पेश दस्तावेजों को अनुसार सबसे ज्यादा बंजर जमीन वाले पांच राज्य हैं – गुजरात (25.52 लाख हेक्टेयर), राजस्थान (24.03 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (17.27 लाख हेक्टेयर) और मध्यप्रदेश (13.57 लाख हेक्टेयर). वहीं, सबसे कम बंजर जमीन वाले राज्य हैं – मणिपुर (1000 हेक्टेयर), अंडमान-निकोबार (2000 हेक्टेयर), नगालैंड (2000 हेक्टेयर), मिजोरम (6000 हेक्टेयर) और पश्चिम बंगाल (11 हजार हेक्टेयर). जबकि, पुडुचेरी और दादर-नगर हवेली ऐसे राज्य हैं जहां बंजर जमीन है ही नहीं.

18.18 करोड़ हेक्टेयर जमीन पर होती है खेती

देश में कुल 181,886,000 हेक्टेयर जमीन है जिसपर खेती होती है. सबसे ज्यादा खेती योग्य यानी उपजाऊ जमीन इन पांच राज्यों में है- राजस्थान (2.55 करोड़ हेक्टेयर), महाराष्ट्र (2.10 करोड़ हेक्टेयर), उत्तर प्रदेश (1.80 करोड़ हेक्टेयर), मध्यप्रदेश (1.72 करोड़ हेक्टेयर) और कर्नाटक (1.28 करोड़ हेक्टेयर). सबसे कम खेती योग्य जमीन इन 5 राज्यों में है – चंडीगढ़ (1000 हेक्टेयर), लक्षद्वीप (2000 हेक्टेयर), दमन-दीव (3000 हेक्टेयर), दादर-नगर हवेली (24 हजार हेक्टेयर) और पुडुचेरी (29 हजार हेक्टेयर). 18.18 करोड़ हेक्टेयर जमीन में 15.52 करोड़ हेक्टेयर जमीन शुद्ध रूप से खेत हैं. जबकि, 2.66 करोड़ हेक्टेयर जमीन, खेत नहीं हैं लेकिन इनपर फसलें, सब्जी या फल उगाए जाते हैं.

14.01 करोड़ हेक्टेयर पर फसलें लगीं, सिंचाई सिर्फ 6.83 करोड़ हेक्टेयर पर ही

2014-15 में देश में 6.83 करोड़ हेक्टेयर खेतिहर जमीन के लिए सिंचाई की व्यवस्था है. यानी इनकी सिंचाई नहरों, पंप जैसे मानव निर्मित माध्यमों से होती है, जबकि बाकी खेतों की सिंचाई बारिश पर आधारित है. देश में कुल 14.01 करोड़ हेक्टेयर खेतों पर फसलें लगाई गई थीं. इनमें से 6.83 करोड़ हेक्टेयर पर सिंचाई की गई, जबकि 7.17 करोड़ हेक्टेयर जमीनों पर सिंचाई नहीं हुई.

26.31 करोड़ किसान हैं देश में, इनमें से 14.43 करोड़ खेतिहर मजदूर हैं

लोकसभा में पेश वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में 263,142,470 करोड़ किसान हैं. सबसे ज्यादा किसानों वाले पांच राज्य हैं – उत्तर प्रदेश (3.89 करोड़), महाराष्ट्र (2.60 करोड़), बिहार (2.55 करोड़), आंध्र प्रदेश (2.34 करोड़) और मध्यप्रदेश (2.20 करोड़). सबसे कम किसानों वाले पांच राज्य हैं – लक्षद्वीप (0), दमन-दीव (3088), चंडीगढ़ (4265), अंडमान-निकोबार (21,348), दादर-नगर हवेली (45,963) और गोवा (58114). इन 26.31 करोड़ किसानों में से 14.43 करोड़ खेतिहर मजदूर हैं. जबकि, बाकी 11.88 करोड़ खेत के मालिक किसान हैं.