Home Blog Page 2770

अक्षय कुमार ने मां संग शेयर किया वीडियो, लिखा ये प्यारा संदेश

0

 अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर एक शानदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो लंदन की सड़क की है। इसमें वे अपनी बुजुर्ग मां तो व्हील चेयर पर घुमा रहे हैं। वीडियो के साथ अक्षय ने खूबसूरत संदेश लिखा है। इसके जरिए वे लोगों को सीख देते भी दिख रहे हैं।’वे बूढ़े हो रहे हैं उनके साथ समय बिताइये’

अक्षय कुमार ने मां के साथ शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा- शूट में हेरफेर कर लंदन में मां के साथ कुछ वक्त बिताने का समय निकाला। फर्क नहीं पड़ता कि आप जिंदगी में कितने व्यस्त हैं और बड़े बन गए हैं। मत भूलिए कि वे बूढ़े हो रहे हैं। तो जब तक हो सके उनके साथ वक्त बिताइये। अक्षय द्वारा शेयर किए गए छोटे से वीडियो में वे मां के साथ हल्की फुल्की बातचीत करते दिख रहे हैं।

अक्षय की ‘मिशन मंगल’ ने एक सप्ताह में की इतनी कमाई

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म मिशन मंगल भी जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने दिन में 114.39 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं अक्षय के हाथ में कई अन्य फिल्में भी हैं जो वे जल्द शुरू करेंगे। हाल ही में अक्षय ने फिल्म ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। इसके अलावा वे अभी रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ हैं।

असम बाढ़ पीड़ितों को अक्षय ने दी थी 2 करोड़ की मदद

अक्षय कुमार हाल ही में असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चर्चा में आए थे। अक्षय कुमार ने असम बाढ़ के लिए 2 करोड़ रुपए दान दिए थे। इनमें से एक करोड़ रुपए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में और एक करोड़ रुपए असम के ही काजीरंगा नेशनल पार्क में राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजे गए। आपको बता दें कि हाल ही जारी हुई फोर्ब्स की सूची के मुताबिक अक्षय कुमार दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में शामिल हैं। असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई डोनेशन की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। तब अक्षय ने लोगों से भी अपील की थी कि वो इस मुश्किल घड़ी में असम के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

0

लखनऊ में रेलवे अधिकारी केले से अधिक प्राथमिकता सफाई को देते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि केले के छिलकों से गंदगी फैलती है और इसी के चलते रेलवे प्रशासन ने यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर फल की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने इस बात की भी चेतावनी दी है कि यदि कोई इस नियम को तोड़ते हुए पाया जाएगा तो उसे जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई का भी सामना करना होगा।

हालांकि विक्रेता और यात्री इस कदम से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं।

चारबाग स्टेशन पर एक विक्रेता ने कहा, “मैंने पिछले 5-6 दिनों से केले की बिक्री नहीं की है। प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। पहले गरीब लोग केले की खरीदारी करते थे क्योंकि अधिकतर अन्य फल महंगे होते हैं।”

लखनऊ और कानपुर के बीच रोजाना रेलवे सफर करने वाले अरविंद नागर ने कहा, “केले सबसे सस्ते, स्वास्थ्यवर्धक और सुरक्षित फल हैं जिसका उपयोग कोई सफर के दौरान कर सकता है। यह कहना बेतुका है कि केले से गंदगी फैलती है। यदि यह सच है कि शौचालयों में भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी वहीं पैदा होती है। पानी की बोतलों और पैक किए हुए स्नैक्स पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि केले के छिलके जैविक होते हैं और यह पर्यावरण के लिए नुकसानरहित होते हैं बल्कि इसके अलावा यह गरीबों के लिए पोषण का एक सस्ता स्रोत है।

पहली बार गांव पहुंचे कलेक्टर तो लोगों तो पालकी में बैठाकर किया स्वागत

0

जिलाधिकारी या डीएम किसी भी जिले का सबसे बड़ा सरकारी अधिकारी होता है. सरकारी योजनाओं, जिले में शांति सद्भाव बनाए रहने सहित, स्वास्थ्य, पढ़ाई-लिखाई और विकास कार्यों को लागू करने वाले सभी योजना की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होती है. ऐसे में अगर कोई जिलाधिकारी किसी सुदूर के गांव में वहां विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचता है तो लोगों को तमाम उम्मीदें होती है.

ऐसा ही एक नजारा मिजोरम के सियाहा जिले के गांव तिसोपी में देखने को मिला. जब जिलाधिकारी भूपेश चौधरी सड़क निर्माण का निरीक्षण करने तिसोपी गांव पहुंचे. ये पहला मौका था जब कोई डीएम तिसोपी गांव पहुंचा था. जिलाधिकारी भूपेश चौधरी को देखते ही लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वागत के लिए ग्रामीणों ने डीएण भूपेश चौधरी को पालकी पर बैठाया और 600 मीटर से पालकी उठाकर ले गए. जिलाधिकारी भूपेश चौधरी करीब 15 किलोमीटर ट्रैकिंग कर गांव पहुंचे थे.

ग्रामीणों का कहना है कि, यह पहला मौका था जब कोई डीएम उनके गांव पहुंचा था. तिसोपी गांव सियाहा जिले के सबसे दूरस्थ गांवों में से एक है. यहां पक्की सड़कें तक नहीं हैं. उन्होंने यहां 15 किमी सड़क बनाने का आदेश दिया, जिसका काम भी शुरू हो गया. डीएम भूपेश चौधरी इसी का निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाई जा रही है. डीएम भूपेश चौधरी की कुछ दिन पहले ही सियाहा जिले में पोस्टिंग हुई है. उन्हें यहां सड़क नहीं होने की जानकारी मिली थी.

डीएम भूपेश चौधरी का पालकी पर बैठाकर स्वागत किए जाने पर, जिलाधिकारी ने कहा कि, “मैं रोकना चाहता था, लेकिन लोगों को बुरा लग सकता था.” डीएम भूपेश चौधरी का कहना है कि, “पहाड़ी क्षेत्र पर बसे गांव की आबादी 400 है. यहां के लोग खेती पर निर्भर हैं. सड़क का निरीक्षण करते हुए मैं जैसे ही गांव के पास पहुंचा. तो ग्रामीणों ने पालकी पर बिठा लिया. मैं उन्हें रोकना चाहता था लेकिन, यदि मैं रोकता तो उन्हें बुरा लग सकता था.”

5वीं पास युवती को रोजाना चाहिए 500 से 1000 रुपए का नशा, एमपी मिलने पहुंचे तो जंजीर से बंधी मिली

0

पंजाब में युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर में सामने आया है। यहां की एक युवती इस कदर नशे की लत की शिकार हो चुकी है कि उसे नशा करने के लिए रोजाना 500 से एक हजार रुपए चाहिए। रुपए ना मिलने पर वह घर का कोई भी सामान बेच डालती है। युवती की नशे की लत के कारण ही उसे घर में जंजीरों से बांधकर रखना पड़ रहा है।सांसद गुरजीत सिंह ने दिया इलाज का भरोसा

युवती के ड्रग एडिक्ट होने का मामला सामने आने के बाद अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला उनके घर पहुंचे और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए युवती के परिवार को भरोसा दिलाया कि वे खुद इस संबंध में चिकित्सकों से बात करेंगे ताकि युवती को घर पर ही इलाज ​मुहैया करवाया जा सके।

जंजीर से बांधना ही उचित समझा

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार 24 साल की यह युवती को पंजाब के अमृतसर के रणजीत एवेन्यू सी-ब्लॉक की रहने वाली है। इन दिनों से अपने घर जंजीरों से बांधकर रखा जा रहा है। जब परिवार युवती के नशे की पूर्ति न कर पाया तो उन्होंने इसे जंजीरों में बांधना ही सही समझा। फिलहाल परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि युवती का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करवा दिया जाए।

ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी पांचवीं तक पढ़ी है। ब्यूटी पाॅर्लर का काम सीखकर 8-9 साल पहले चंडीगढ़ चली गई। वहां उसने किसी पार्लर में जॉब शुरू कर ली। काफी पैसे भी कमाए। लेकिन उसी दौरान बेटी को नशे की लत लग गई। पहले गहने गए और फिर एक्टिवा भी बिक गई। हालत बुरी देख उसे दो साल पहले अमृतसर ले आए थे, लेकिन यहां भी उसकी नशे की लत नहीं हटी। युवती को तीन बार इलाज के लिए एडमिट भी करवा चुके हैं। दवा भी दी गई, लेकिन कोई फर्क नहीं है। घर आते ही फिर नशा मांगने लगती है।

हरियाणा: ढाई साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

0

हरियाणा के रेवाड़ी से एक ढाई साल की बच्ची के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने रेप किया है. आरोपी की आयु 15 साल है. बच्ची से रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

हालांकि, अपराध के 2 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर गहनता से जांच चल रही है.

मामला पता चलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. यह घटना 26 अगस्त की है.

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी ‘तीसरी आंख’ की निगरानी, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

0

भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी को और चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सीमा की चार चेकपोस्टों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, जो कैमरे पहले से लगाए गए हैं और बंद या फिर खराब हो गए हैं उन्हें ठीक कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की 68 किलोमीटर भारत-नेपाल की सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। यहां से बिना रोक-टोक कोई भी आ जा सकता है। इसी के चलते तस्कर से लेकर आतंकी भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्व में बढ़नी बॉर्डर से बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़े आतंकी पकड़े गए हैं। इसके बाद से ही भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता बढ़ गई है। 

साथ ही, देश के किसी भी हिस्से में आतंकी हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी करते हुए विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन ने आवागमन वाले व उन रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है, जहां पूर्व में संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं। या उन रास्तों से तस्करी होती है या होने की संभावना बनी रहती है।

शासन का मानना है कि अगर सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा तो इस प्रकार की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी और उसके माध्यम से पहचान करके संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

मंदी की चपेट में ऑटो इंडस्ट्री, मारुति सुजुकी ने तीन हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

0

देश के वाहन उद्योग में जारी मंदी के बीच मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के चेयरमैन आरसी भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अपने 16,050 मजबूत स्थायी कर्मचारियों की संख्या में कटौती नहीं करेगी। हालांकि, मंदी के कारण करीब 3,000 अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंधों को आगे नहीं बढ़ाया गया है। यानि कि इन कर्मचारियों के पास अब कोई नौकरी नहीं बची। सालाना आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि अगर राज्य सरकारें विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका नहीं निभाती हैं तो मोदी सरकार का पांच साल में 5,000 अरब डॉलर का अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पटरी से उतर सकता है। साथ ही अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 25 फीसदी तक पहुंचाना काफी मुश्किल होगा। 

इसलिए विनिर्माण उद्योग को आगे बढ़ाने में राज्यों को भागीदारी निभानी होगी और पूरे वाहन उद्योग में अपनी भूमिका के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में वाहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 49 फीसदी है। यह उद्योग राज्यों में काफी रोजगार और राजस्व सृजन करता है, लेकिन मंदी या बिक्री में गिरावट से इन पर असर पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि किसी उद्योग की परिचालन लागत पर राज्यों को काफी कुछ करने की जरूरत है। राज्यों का कराधान काफी ऊंचा है। पेट्रोल पर कर काफी अधिक है। ऐसे में किसी के लिए कार रखना कितना सुविधापूर्ण हो सकता है, यह काफी हद तक राज्यों पर ही निर्भर है। भार्गव ने कहा कि कंपनी इस साल सीएनजी कारों का उत्पादन 50 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। बीएस-6 मानक से अगले वित्त वर्ष में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

ऑटो एलपीजी पर जीएसटी घटाए सरकार ऑटो एलपीजी उद्योग ने सरकार से जीएसटी में कटौती की मांग की है। इंडियन ऑटो एलपीजी कोलिशन (आईएसी) के महानिदेशक सुयश गुप्ता ने कहा कि ऑटो एलपीजी को सीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के समान मानते हुए सरकार उसे वित्तीय प्रोत्साहन दे। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में प्रदूषण नियत्रण के लिए ऐसे ईंधन को प्रोत्साहन देना जरूरी है। 

गुप्ता के मुताबिक, वित्त मंत्री और जीएसटी परिषद को पत्र लिखकर ऑटो एलपीजी पर जीएसटी को 18 से घटाकर पांच फीसदी और ऑटो एलपीजी किट पर जीएसटी को 28 से घटाकर पांच फीसदी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें सब्सिडी की जरूरत नहीं है। हम जीएसटी कटौती जैसे नीतिगत हस्तक्षेप के जरिए सिर्फ समान अवसर चाहते हैं।

900 लोगों ने 5 मिनट तक लोक नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा…

0

मैक्सिको के जलिस्को में शनिवार को लगभग 900 लोगों ने पारंपरिक संगीत मारियाची पर नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। इसी के साथ मैक्सिको के गुआडालाजारा में 2011 में 457 प्रतिभागियों द्वारा बनाया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया। गिनीज बुक के अधिकारी कार्लोस तापिया ने कहा- “डांसर्स ने बिना रुके करीब 5 मिनट तक डांस किया। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए डांसर्स के पहनावे को भी रेटिंग दी गई। पुरुषों ने पारंपरिक सूट, पंख वाला टोप और टाई पहनी थी। वहीं, महिलाओं ने चौड़े घेर वाली ड्रेस के साथ चमकीले गहने और बालों में रिबन आदि बांधे हुए थे।”

882 डांसर्स ने पहनी पारंपरिक ड्रेस
गुआडालाजारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और कार्यक्रम के प्रमुख आयोजनकर्ता जेवियर ऑरेडाइन ने कहा, ‘‘यह नया रिकॉर्ड बताता है कि हमारी संस्कृति युवाओं के बीच तेजी से फैल रही है। डांसिंग कास्ट्यूम पहने 882 लोगों का उत्साह तेज गर्मी और उमस भी कम नहीं कर सकी।’’ 

ड्रेस डांसर्स का संबंध बैले स्कूलों से

24 साल के एक दर्शक कर्ला गैलार्डो ने कहा, ‘‘मारियाची संगीत पर डांस करने वाले ज्यादातर प्रतिभागियों का संबंध बैले स्कूल से था। उनका आपसी तालमेल एक जैसे एक्सप्रेशन देखना अपने आप में रोमांचकारी था। इसे मैक्सिकन परंपरा की बेहतरीन प्रस्तुति कह सकते हैं। जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा हुई, तब हम उत्साह से भर गए थे।’’

भुनी लहसुन खाने के ये फायदे जानेंगे तो पूरी तरह हैरान रह जाएंगे आप

0

लहसुन अपने स्वाद, एंटी बायोटिक तत्वों और सेहत लाभ के लिए जाना जाता है, इसलिए आप इसे भोजन में या फिर कच्चा भी उपयोग करते हैं। लेकिन भुनी हुई लहसुन खाने के यह फायदे जानेंगे तो पूरी तरह आप हैरान रह जाएंगे।

*सुबह खालीपेट लहसुन को भूनकर खाने से कॉलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है, और कॉलेस्ट्रॉल से जुड़ी सभी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय की नलियों में कॉलेस्ट्रॉल का जमाव आदि के लिए यह बहुत फायदेमंद तरीका है।

*वजन कम करना चाहते हैं तो भी यह फायदेमंद है, क्योंकि कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने के साथ-साथ आपका वजन घटने लगेगा और मोटापा गायब हो जाएगा।

*सर्दी के दिनों में यह सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाता है और शरीर में गर्माहट पैदा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह रक्तप्रवाह को भी बेहतर बनाए रखता है।

*प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ यह ब्लडप्रेशर नियंत्रित करता है और अपने एंटी इंफ्लेमटरी एवं एंटी फंगल गुणों के कारण शरीर की अंदरूनी सफाई कर कई बीमारियों से बचाए रखता है।

*इसमें मौजूद भरपूर कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी को दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है और कब्ज से भी बचाता है।

सबसे पहले गुजरात में बन सकती है उड़ने वाली कार, सरकार का डच कंपनी को ऑफर…

0

डच कंपनी पाल-वी अपनी उड़ने वाली कार का उत्पादन गुजरात में शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ रॉबर्ट डिंजेमेंस को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। कंपनी को एशिया के बाजारों के लिए उत्पादन के लिए योग्य जगह की तलाश है।

साल की शुरुआत में हुई वाइब्रेंट गुजरात समिट में डच प्रतिनिधि मंडल में डिंजेमेंस भी शामिल थे। उन्होंने 2021 तक भारत में उड़ने वाली कार बनाकर बिक्री करने की उम्मीद जताई थी। कंपनी ने भारत में इस क्षेत्र में कुशल साझेदार के साथ मिलकर कार के उत्पादन की घोषणा समिट में की थी। उद्योग सूत्रों के मुताबिक गुजरात सरकार ने कंपनी को निवेश के संदर्भ में अच्छी तरह से जानकारी दे दी है। यद्यपि कंपनी ने अन्य राज्यों में सर्वे कर रही है। गुजरात को लेकर कंपनी सकारात्मक है।