Home Blog Page 2774

स्किन को हमेशा जवां रखने के लिए घर में यूज होने वाली चीज़े ही है काफी

0

बदलती जीवन शैली की वजह से स्किन पर जल्द ही बुढ़ापा नजर आने लगता हैं, जिसकी वजह से हमें शर्मिंदगी सी महसूस होती हैं। झुर्रियां, रूखापन और चेहरे पर लकीरें आम देखने की मिलती हैं।

वैसे तो बाजार में कई तरह के एंटी-एजिंग क्रीम मिल जाती हैं लेकिन ये हर कोई नहीं खरीद पाता और इनके कई साइड इफैक्ट भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में स्किन को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए घर में यूज होने वाली कुछ चीजों का यूज कर सकते हैं।

-कीजिए टमाटर यूज: टमाटर घरों में आसानी से मिल जाता है। स्किन को जवां बनाए रखने के लिए टमाटर के स्लाइस स्किन पर करीब 20 मिनट तक रगड़ना चाहिए। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट और जवां दिखने लगेगी।

-स्किन की झुर्रियों को कम करने के लिए आलू को पीस कर उसका मास्क बना लीजिए और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने से लाभ होता है। इसके अलावा इस मास्क में नींबू का रस मिलाकर फेशियल की तरह भी यूज कर सकते हैं।

-नींबू के यूज से चेहरे की रंगत खिल उठती है साथ ही ये स्किन कोे जवां बनाने के लिए भी लाभकारी है। हर रोज आधे नींबू को चेहरे पर रगड़ना चाहिए।

-बेहद लाभकारी एलोवेरा: एलोवेरा जूस या जैल का यूज करके स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है। सप्ताह में एक बार 10 मिनट के लिए एलोवेरा जैल स्किन पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों की परेशानी दूर होती है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लिया फैसला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

0

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है. केंद्र सरकार ने संसद में इस संबंध में विधेयक पारित किया था जिसके बाद से राज्य में भी सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की जा रही थी. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ में लोक पदों और सेवाओं में तथा शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में सीटों का 10 प्रतिशत आरक्षण करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनसंख्यात्मक जानकारी एकत्रित करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम,1994 में संशोधन करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण) अधिनियम संशोधन अध्यादेश, 2019 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया.

इसके तहत अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 13 प्रतिशत एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का अनुमोदन किया गया. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 13 प्रतिशत करने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सामान्य वर्ग ने राज्य में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की थी.

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य के कोरबा, कटघोरा, धरमजयगढ़ और सरगुजा वनमंडल क्षेत्र के अंतर्गत 1995.48 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लेमरू हाथी रिजर्व गठित करने का निर्णय लिया है. इसके अंतर्गत 142 गांव आएंगे. यह दुनिया में अपनी तरह का पहला एलीफेंट रिजर्व होगा जहां हाथियों का स्थायी ठिकाना बन जाने से उनकी अन्य स्थानों पर आवाजाही तथा इससे होने वाले जान-माल के नुकसान पर अंकुश लगेगा. वर्तमान में राज्य में कुल 237 हाथी हैं, जो सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर वन क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला नारायणपुर, बीजापुर तथा दंतेवाड़ा के लगभग 275 से अधिक असर्वेक्षित ग्राम स्थित हैं. इन ग्रामों का कोई भी शासकीय अभिलेख तैयार नहीं है. मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अबूझमाड़ क्षेत्र के असर्वेक्षित गांवों में वर्षों से निवासरत लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को उनके कब्जे में धारित भूमि का मसाहती खसरा और नक्शा उपलब्ध कराया जाएगा. इससे किसान परिवारों के पास उनके कब्जे की भूमि का शासकीय अभिलेख उपलब्ध हो सकेगा तथा वे अपने काबिज भूमि का अंतरण कर सकेंगे. इस प्रकार अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत लगभग 10 हजार किसानों को 50 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि का स्वामित्व प्राप्त होगा.

आईआईटी से बीटेक और एमटेक कर चुके युवक ने ज्वॉइन की रेलवे ग्रुप डी की नौकरी

0

RRB Group D : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार आईआईटी से बीटेक और एमटेक करने के बाद कुमार श्रवण ने रेलवे की ग्रुप डी में नौकरी ज्वॉइन की है। इसे सरकारी नौकरी का क्रेज कहें या फिर रोजगार के सीमित अवसर, लेकिन कुमार श्रवण ने ट्रैक मेंटेनर बन कर मिसाल पेश की है। पटना बिहटा पालीगंज निवासी कुमार श्रवण के अनुसार कोई नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। जीवन में जो अवसर मिले उसे छोड़ना नहीं चाहिए।

कुमार श्रवण ने 30 जुलाई को धनबाद रेल मंडल में योगदान दिया। उनकी पोस्टिंग फिलहाल चंद्रपुरा पीडब्ल्यूआई के अधीन तेलो में की गई है। श्रवण के टीम में शामिल होने से उनके साथी जहां उत्साहित हैं, वहीं रेलवे के लिए भी ग्रुप डी पद पर आईआईटीएन मिलना गौरव की बात है।

2010 में आईआईटी में मिली थी सफलता 
कुमार श्रवण को 2010 में आईआईटी जेईई में सफलता मिली थी। उनकी कटेगरी रैंक (सीएमएल) 1,570 था। श्रवण ने आईआईटी मुंबई में इंटीग्रेटेड डुएल डिग्री कोर्स में दाखिला लिया था। 2015 में उन्होंने एक साथ बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की। उनका ब्रांच मेट्रोलॉजी एंड मैटेरियल साइंस था। आईआईटी क्रैक करने से पहले भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट में श्रवण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

सरकारी जॉब में जो सिक्यूरिटी है, वह प्राइवेट में नहीं 
श्रवण ने बातचीत में बताया कि सरकारी जॉब में जो सिक्यूरिटी है, वह प्राइवेट जॉब में नहीं। रेलवे की बात ही अलग है। रेलवे से जुड़ कर वे काफी खुश हैं। एक सवाल के जवाब में श्रवण ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद आईआईटी में कैंपस के लिए कई कंपनियां आईं थीं लेकिन सभी नन कोर सेक्टर में जॉब दे रही थीं। उन्हें कोर सेक्टर में काम करना था। पहली नौकरी है। आरआरबी एनटीपीसी की भी परीक्षा दी है। भविष्य में डिपार्टमेंट प्रमोशन के लिए भी प्रयास करेंगे। फिलहाल वे पूरी निष्ठा से रेलवे की ओर से मिली जिम्मेवारी का वहन कर रहे हैं। श्रवण के बड़े भाई रंजीत कुमार पटना में पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते हैं।

जल संकट पर बोले अमिताभ- पानी बचाना सरकार की ही नहीं सबकी जिम्मेदारी

0

महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार को मिशन पानी कैंपेन के लॉन्च पर पहुंचे थे। यहां परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे हुए थे। अमिताभ ने यहां कहा कि पानी की कमी हमारे लिए एक बड़ी समस्या है और इसके संरक्षण की दिशा में तुरंत कदम उठाने चाहिए।

बच्चन ने कहा कि इस संकट पर सभी की ओर से अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि- “यह महत्वपूर्ण है कि हम इससे जुड़ी जानकारी अपने बच्चों से साझा करना शुरू करें, उन्हें बताएं कि आने वाले वर्षों में क्या होने जा रहा है। इससे धीरे-धीरे उनमें एक प्रकार की संस्कृति का विकास होगा जो महान लोगों की सोच के साथ जाता हो। पानी की कमीएक भारी समस्या है। यह एक आपदा की तरह है जो पहले से ही होने लगी है …।” बच्चन जल संरक्षण जागरूकता अभियान मिशन पानी के एंबेसेडर हैं, जिसका उद्देश्य जनसाधारण को शिक्षित करना है।

अमिताभ ने कहा कि- “भूमि कटाव बड़ी समस्या है। हम फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में एक होटल में रुकते थे, जहां एक सुंदर समुद्र तट था। लेकिन कुछ साल पहले जब मैं वहां गया था, तो कोई समुद्र तट नहीं बचा था। उन्होंने कहा, “कटाव धीरे-धीरे हो रहा है और ऐसा होना निराशाजनक है। कहीं न कहीं हम सभी को पानी की व्यवस्था को बचाए रखने के लिए काम करना शुरू करना होगा।”

अमिताभ ने कहा कि शहरी भारत में लोगों को “कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने की आवश्यकता है”। उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसा करना शुरू कर सकते हैं कि पानी को संरक्षित करने जैसी छोटी चीज़ों के लिए, उदाहरण के लिए शॉवर को चालू न रखें और आवश्यकता पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें।”

जम्मू कश्मीर में सुधर रहे हालात, कई इलाकों में आज से खुल रहे हाईस्कूल

0

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी करने के बाद से कई इलाकों में कर्फ्यू व प्रतिबंध लगाए गए थे. अब जिन इलाकों से प्रतिबंध हटाए गए हैं वहां हाईस्कूल आज यानी बुधवार से खुल जाएंगे. इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क निदेशक सेहरिश असगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने बुधवार से कश्मीर घाटी में सभी हाईस्कूल को खोलने का फैसला किया है, जहां से पाबंदियां हटाई गईं हैं. उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के 81 पुलिस थाना क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील दी गई है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि गुरुवार को 10 और क्षेत्रों से प्रतिबंध को कम कर दिए जाएंगे.

स्कूलों के हालात के बारे में कश्मीर के शिक्षा निदेशक यूनिस मलिक ने बताया कि घाटी में 3,037 प्राथमिक विद्यालय और 774 माध्यमिक विद्यालय फिर से खुल गए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति में बेहतर सुधार दिखा है, अब हम स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं, कश्मीर के हालात के बार में जानकारी देते हुए श्रीनगर के एसएसपी हसीब मुगल ने बताया कि घाटी में कहीं से भी कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि यहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई, हालांकि श्रीनगर से दो छोटी घटनाएं सामने आई हैं- एक टाटू ग्राउंड के पास से और दूसरी घटना हवल इलाके से, जिसे हमलोगों ने सुलझा लिया, हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं.

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सहित कई सेवाओं को 5 अगस्त रात 12 बजे से बंद कर दिया गया था.

उबर ने लाँच की सुरक्षा हेल्पलाइन

0

 ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर को मजबूत बनाने एवं राइड के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारत में सुरक्षा हेल्पलाइन लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यहां कहा कि यह सेफ्टी टूलकिट में उपलब्ध इन-ऐप एसओएस बटन के अतिरिक्त है जो राईडर को अपात स्थिति में सुरक्षा प्रदान करने वाली एजेंसियों से कनेक्ट करता है। नई सेफ्टी लाइन राईडर को ट्रिप के दौरान जरूरी लेकिन गैर अपात मामले जैसे साथी यात्री के दुव्यवहार, ड्राईवर से विवाद या झगड़े आदि के मामले में उबर की सुरक्षा टीम से संपर्क स्थापित करने का विकल्प देता है। एक बटन टैप करने पर राईडर अंग्रेजी और हिंदी में उबर की रिस्पॉन्स टीम के साथ तत्काल संपर्क कर सकते हैं। उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के सेंट्रल परिचालन के प्रमुख पवन वैश ने कहा कि सातो दिन चौबीसों घंटे काम करने वाला यह सुरखा हेल्पलाइन सपोर्ट 100 नंबर का विकल्प नहीं है लेकिन यह राईडर एवं ड्राईवर को आवश्यक मदद पहुंचाने का उपयोगी माध्यम है। यह फीचर कैब बुक किये जाने के बाद काम करता है क्योंकि बुकिंग के कंफर्म होने के बाद ही इसका ऑयकॉन ऐप पर दिखता है। उन्होंने कहा कि इनमें राईडर तथा ड्राईवर के लिए सेफ्टी टूलकिट, राईडर की गोपनीयता सुरक्षित करने के लिए कॉल एनोनिमाई•ोशन, ड्राईवर का विस्तृत बैकग्राउंड चेक और अपडेटेड कम्युनिटी गाईडलाईंस शामिल हैं।

जेटली के सम्मान में बदला स्टेडियम का नाम, फिरोज शाह कोटला होगा अब ‘अरुण जेटली स्टेडियम’

0

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली का हाल ही में निधन हो गया. जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष रह चुके थे. स्टेडियम के नाम बदलने का समारोह 12 सितंबर को होगा और इसी दिन स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा.

डीडीसीए ने ट्विटर पर स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी दी. डीडीसीए ने ट्वीट किया, “कोटला का नाम अब बदल कर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया जाएगा. दिल्ली के ऐतिहासिल क्रिकेट स्टेडियम के नाम बदलने का समारोह 12 सितंबर को होगा और इसी दिन स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर किया जाएगा.”

इससे पहले, भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली का 24 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद एम्स अस्पताल में निधन हो गया था. भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जेटली के निधन के शोक में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी थी.

डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, “उस शख्स के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने से बेहतर और क्या होगा जिसने अपनी अध्यक्षता में इस स्टेडियम को दोबारा बनाया. यह अरुण जेटली का ही साथ और समर्थन था कि वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत जैसे दिल्ली के कई खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया.”

जेटली ने डीडीसीए का अध्यक्ष रहते हुए फिरोज शाह कोटला में पुनर्निर्माण कराया था जिसमें आधुनिक सुविधाएं, दर्शकों के बैठने की क्षमता, विश्व स्तरीय ड्रेसिंग रूम आदि शामिल हैं.

जिस एयरस्पेस से PM मोदी लौटे थे भारत, अब वह बंद करने पर विचार कर रहा पाकिस्तान

0

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद एक दिन पहले ही पाकिस्तान के एयरस्पेस में दाखिल होकर वापस भारत आए थे. अब पाकिस्तान भारत के लिए वही एयरस्पेस बंद करने पर विचार कर रहा है. इस बाबत पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने एक ट्वीट किया है.

फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने एयरस्पेस को भारत के लिए पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं.” आगे उन्होंने लिखा, “कैबिनेट की बैठक में अफगानिस्तान में भारतीय व्यापार के लिए पाकिस्तान के भूमि मार्गों के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध सुझाया गया. इन फैसलों के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है.”

फवाद चौधरी ने इसके अंत में लिखा, “मोदी ने शुरू किया हम खत्म करेंगे.” इस्लामाबाद में मंगलवार को इमरान खान सरकार के कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में कश्मीर पर चर्चा के बाद पाकिस्तान के मंत्री की तरफ से ये ट्वीट आया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी.

बैठक में संघीय उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कहा था, “कैबिनेट की बैठक में भारत के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद करने पर विचार-विमर्श किया गया, हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. अगले 48 घंटों के भीतर हवाई क्षेत्र को बंद पर निर्णय किया जा सकता है. इसके लिए सभी नियमों पर विचार करने के बाद निर्णय लिया जाएगा”

गौरतलब है कि भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कुछ अनुबंधों को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार अपनी बौखलाहट प्रदर्शित कर रहा है. वह वैश्विक मंचों पर इस मुद्दे को लगातार उठाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हर जगह से उसे मात मिल रही है. G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने दो टूक कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर किसी अन्य देश को कष्ट करने की जरूरत नहीं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- आपके जादू ने दोनों देशों के सम्बंधों मजबूत किए

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) के लिए फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सुर बदले-बदले नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फ्रांस में हुई मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा है कि आपके आकर्षण और जादू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अद्भुत काम किया। आपको बताते जाए कि शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोडकर पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ थे। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि फ्रांस में अमेरिका के साथ आपने (पीएम मोदी) द्विपक्षीय बैठक के दौरान बहुत अच्छी तरह से बातचीत की। ट्रंप के साथ तालमेल और केमिस्ट्री सभी को देखने में अच्छा लगा। आपके आकर्षण और कूटनीति के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अद्भुत काम किया है। भले ही वो फिल्म न चली हो लेकिन तेरा जादू चल गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 बैठक से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले थे। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। इस दौरान कश्मीर का भी मुद्दा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ता से स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मामले में उसे किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी कश्मीर मुददे पर भारत-पाकिस्तान का मामला करार दे दिया।

जानिए किस दिन मनाई जानी है हरितालिका तीज..

0

सुहागन महिलाओं का इस दिन का हर साल इंतेजार रहता है, जिसमे वह अपने पति के लंबी उम्र के लिए दिन भर भूख प्यासी रहती है. आपको बता दे कि इस सत्र में हरितालिका तीज के लेकर पंडितों और ज्ञानकर के बीच संदेह है उनका कहना है कि इसबार 1 और 2 सितम्बर को यह मधुर बेला संयोग है. अधिकार लोगो का कहना है कि 2 तारिक ही सही और पंचाग में भी इसकी पुष्टि की गई है.

हरितालिका तीज में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए अन्न और जल सेवन नही करती, और शाम के समय पूजा के बाद इसका उपयोग करती है. हरितालिका तीज ब्रत को धर्मशास्त्र और शताब्दी पंचांग के अनुसार 1 सितंबर को अच्छा और उपयोगी बताया गया है परंतु अन्य पंचाग में 2 सितंबर को बताया गया है.

ज्योतिष शास्त्र के आधार पर देखा जाए तो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज के नाम से पहचाना जाता है जबकि पंचांगीय गणना और धर्मशास्त्रीय मान्यता के आधार पर इस बार ग्रह गोचर के तिथि अनुक्रम से तृतीया तिथि को लेकर दो गणना हो रहे है, जिसमे 1 सितंबर को सुबह 8.28 के बाद से प्रारंभ हो रही है.

दूसरे दिन यानी 2 सितम्बर की बात करें तो सोमवार सुबह यह 8.58 तक रहेगी, और इस दिन तृतीया तिथि 2 घंटे 45 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद चतुर्थी लग जायेगी. इसका मतलब है कि हरितालिका एक ही पहर होगी और इसी दिन गणेश जी की भी स्थापना है तो 1 सितंबर ही श्रेष्ठ माना जा रहा है.