Home Blog Page 2787

पर्स में भूलकर भी ना रखें ये सामान वरना हो जाएंगे कंगाल

0

दुनिया में हर व्यक्ति चाहता हैं, कि उसे जीवन में हमेशा ही धन दौलत बनी रहे। कभी भी धन की कोई कमी ना हो। उनका पर्स हमेशा ही पैसों से भरा रहे। मगर हो सकता हैं कि जाने अनजाने में आप अपने बटुए में कुछ ऐसी चीजों को रख लेते हैं जिससे धन पर्स से गायब होने लगता हैं यानी कि धन का योग समाप्त होने लग जाता हैं

वही ज्योतिष के मुताबिक कुछ चीजों को अपने पर्स में रखने से ना केवल आपके धन की हानि होती हैं बल्कि आपकी सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता हैं तो इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धन का नुकसान हो सकता हैं, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीज हैं।

बता दें कि पर्स में पुराने पड़े काजगजात को को तुरंत हटा देना चाहिए। बेकार के कागजात को पर्स में रखने से धन नहीं रूकता हैं और धन की देवी मां लक्ष्मी को भी ऐसा सामान नहीं भाता हैं। वही कटे फटे नोट आपके किसी भी काम में नहीं आते हैं तो बेहतर यही होगा कि आप इन्हें अपने पर्स से दूर रखे। यह आपके पर्स में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं वही धन की भी कमी होने लगती हैं। वही पर्स में ब्लेड चाकू भी नहीं रखना चाहिए।

ब्लेड चाकू रखने से नकारात्मक शक्ति का संचार होता है साथ ही साथ ये चीजें आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। वही मृत व्यक्ति की तस्वीर को कभी भी अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। यह शुभ नहीं मानी जाती हैं इसलिए अगर आपके पर्स में इस तरह की कोई चीज हैं तो उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए।

वही उधार के पर्चे गलती से भ अपने पर्स में नही रखना चाहिए। यह नकारात्मकता और पैसो की कमी को दर्शाता हैं इसलिए ये चीजों को अपने पर्स में रखने से बचें। वही देवी देवताओं की तस्वीर को रखने की बजाय आप इनके यंत्र को अपने पर्स में रख सकते हैं यह शुभ माने जाते हैं।

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में बिहारी स्टूडेंट्स पर लगाये जा रहे दांव

0

जेएनयू सेंट्रल पैनल पर हमेशा से बिहारी स्टूडेंट्स का रहा है दबदबा

पटना : जेएनयू छात्र संघ चुनाव की घोषणा होते ही कैंपस में गतिविधियां बढ़ गयी है. छह सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस बार भी चुनाव में लेफ्ट यूनिटी देखने को मिलेगी. रविवार देर शाम जेएनयू में आइसा, एआइएसएफ, एसएफआइ और डीएसएफ की बैठक हुई.

बैठक में एक लेफ्ट यूनिटी एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले छात्र का नाम भी सामने आ गया है. लेफ्ट यूनिटी के तरफ से तमिलनाडु के दलित छात्र नितिन द्रविड़ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ सकते हैं. इसके साथ बैठक में बाकी तीन सीटें में से दो सीटों पर बिहारी छात्रों पर दांव लगाया जा सकता है.

हालांकि अभी नाम तय नहीं हुआ है. जेएनयू छात्र संघ के पूर्व जेनरल सेक्रेटरी संदीप सौरभ ने बताया कि अभी अध्यक्ष पद के नाम पर विचार चल रहा है. बिहारी स्टूडेंट्स लगातार जेएनयू छात्र संघ चुनाव के सेंट्रल पैनल में अपनी उपस्थिति दर्ज किये और चुनाव में जीते हैं. केवल 2017 में सेंट्रल पैनल पर बिहार से कोई स्टूडेंट्स नहीं थे.

लेकिन इस बार जरूर बिहार के स्टूडेंट्स भी सेंट्रल पैनल में शामिल रहेंगे. वहीं, एआइएसएफ की तरफ से जेएनयू छात्र संघ चुनाव के इंचार्ज बनाये गये सुशील कहते हैं कि सेंट्रल पैनल में बिहार के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. पिछली बार लेफ्ट यूनिटी में आइसा के पास अध्यक्ष पद, एआइएसएफ के पास संयुक्त सचिव, एसएफआइ के पास महासचिव और डीएसएफ के पास उपाध्यक्ष का पद था. इस बार थोड़ा बहुत चेंज हो सकता है. पदों का रोटेशन हो सकता है.

वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार किये जा रहे तय

लेफ्ट के अलावा एबीवीपी, एनएसयूआइ और बापसा भी इस बार चुनावों को लेकर बैठक शुरू कर दी है. उम्मीदवारों पर चर्चा जोर पर है. वहीं, एबीवीपी सेंट्रल पैनल पर बिहारी स्टूडेंट्स को चुनाव लड़वा सकती है. वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किये जा रहे हैं. कैंपस में बिहारी स्टूडेंट्स की सक्रियता ज्यादा होने के कारण बिहारी स्टूडेंट्स पर सभी संगठन दांव लगाना चाह रहे हैं.

इस बार 31 के स्थान पर 40 काउंसेलर्स चुने जायेंगे : रविवार को को टेंटेटिव वोटर लिस्ट जारी कर दी गयी. सोमवार को नॉमिनेशन फॉर्म मिलने लगेगा. 27 अगस्त से नॉमिनेशन फॉर्म भरे जायेंगे. 28 को वैलिड नॉमिनेशन की लिस्ट जारी होगी. इस बार नये नियम के तहत स्कूल काउंसेलर्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी. नये बदलाव के तहत चार केंद्रीय पैनल के साथ अब 31 की जगह 40 से अधिक काउंसेलर्स चुने जायेंगे.

बिहार से अब तक जीते उम्मीदवार

2012 में ज्वाइंट सेक्रेटरी पीयूष राज नालंदा और जेनरल सेक्रेटरी शकील अंजुम भी बिहार के थे. 2013 में जेनरल सेक्रेटरी संदीप सौरभ बिहार मनेर के थे. 2014 में बाढ़ के आशुतोष अध्यक्ष और आरा की चिंटू कुमारी जेनरल सेक्रेटरी बनी थी. यह सभी आइसा के थे. 2015 में एआइएसफ की ओर से बेगूसराय के कन्हैया कुमार अध्यक्ष बने थे. 2016 में सीमांचल जिले के तबरेज हसन ज्वाइंट सेक्रेटरी बने थे. 2017 में सेंट्रल पैनल में बिहार से कोई शामिल नहीं थे. 2018 में मुजफ्फरपुर की सारिका चौधरी उपाध्यक्ष बनी थी.

तमिलनाडु के कांचीपुरम में मंदिर के पास बम विस्फोट, दो की मौत, चार घायल

0

कांचीपुरमः तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित एक मंदिर के पास हुए एक संदिग्ध बम ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना रविवार शाम की है. कांचीपुरम जिले में स्थित गंगाई अम्मान मंदिर के प्रांगण में मिले एक संदिग्ध बॉक्स की जांच के दौरान यह ब्लास्ट हुआ.

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने रविवार शाम एक लावारिस बॉक्स को देखा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने जब इसे खोलने की कोशिश की तो बॉक्स में धमाका हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फरेंसिक विभाग की टीम ने यहां से ब्लास्ट के बाहर बिखरे तमाम सैंपल इकट्ठा किए और इन्हें जांच के लिए भेजा.

कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं खाते हैं सेब..

0

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास बहुत ही कम समय होता है खुद के लिए। कभी तो हमें अपना ख्याल रखने की भी फुर्सत नहीं मिलती तो कभी हमें खाने-पीने की भी फुर्सत नहीं मिलती। काम करने के लिए केवल भागदौड़ करना ही जरुरी नहीं है बल्कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी होता है। ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ-साथ कुछ फल भी लेना जरुरी है जिससे कि आपके शरीर में काम करने की क्षमता का विकास होता रहे। सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व तथा एंटीआक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है जो कि कई तरह की बीमारियों को होने से बचाता है और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। इसलिए सेब खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं ये हम आपको बताते हैं।

  • रोज सेब का सेवन करने से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
  • सेब एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसे रोजाना खाने से विभिन्न प्रकार के कैंसर से शरीर को बचाया जा सकता है।
  • सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है। -हर रोज सेब खाने से अस्थमा और अन्य सांस की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।
  • सेब में पोटैशियम पाया जाता है जो कि हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • खाना खाने के बाद रोजाना एक सेब खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और इसके साथ ही कब्ज भी दूर होता है।
  • सेब हमारे दांतों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसका सेवन रोजाना करने से दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।
  • सेब खाने से हमारे शरीर में खून की कमी होने से बचा जा सकता है। इससे एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होती है।
  • त्वचा रोगों से छुटकारा पाने के लिए रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए।
  • सेब में विटामिन सी, ए और फ्लेवेनॉयड्स पाया जाता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • सेब कैल्शियम, आयरन और फॉसफोरस का अच्छा स्रोत है जिससे हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
  • गुर्दे की पथरी के गठन को रोकने के लिए सेब खाना चाहिए क्योंकि इसमें साइडर सिरका होता है।

सिंधु ने कैसे छुई बैडमिंटन में आसमान की बुलंदी

0

स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और भारत के लिए स्विट्ज़रलैंड का बासेल शहर तब यादगार और एतिहासिक बन गया जब रविवार को सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया.

पांच फुट दस इंच की सिंधु ने अपनी कामयाबी से बैडमिंटन की दुनिया में अपने कद को आसमानी ऊंचाई दे दी.

उन्होंने फ़ाइनल मे जापान की नोज़ुमी ओकुहारा को 21-7,21-7 से मात दी. इस जीत के साथ उन्होंने नोज़ुमी के हाथों दो साल पहले फ़ाइनल में मिली हार का हिसाब भी चुका दिया.

टूर्नामेंट में दबदबा

इस टूर्नामेंट में वो शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहीं. सिंधु को पहले दौर में बाई मिली. दूसरे दौर में उन्होंने चीन ताइपे की पाई यू पो को 21-14, 21-15 से हराया.

तीसरे दौर में सिंधु ने नौवी वरीयता हासिल अमरीका की झांग बेईवेन को 21-14, 21-6 से मात दी.

लेकिन इसी बीच भारत की एक और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल डेनमार्क की मिआ ब्लिचफैड से 21-15, 25-27, 12-21 से हार गई. तब इस चैंपिचनशिप में भारत के पदक जीतने की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा.

लेकिन क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने दूसरी वरीयता हासिल चीन ताइपे की ताई ज़ू यिंग को 12-21, 23-21, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई.

‘दिखाया बेमिसाल खेल’

सेमीफाइनल में भी सिंधु की कामयाबी का सिलसिला जारी रहा.

इस मैच में उन्होंने चौथी वरीयता हासिल चीन की चेन यू फेई को बेहद आसानी से 21-7, 21-14 से हराया.

लेकिन फाइनल ऐसा एकतरफा होगा ऐसा तो शायद सिंधु ने भी नही सोचा होगा. पांचवी वरीयता हासिल सिंधु के सामने जापान की तीसरी वरीयता हासिल नोज़ोमी ओकूहारा कही नहीं टिकीं.

फ़ाइनल में सिंधु के प्रदर्शन पर खेल पत्रकार राकेश राव कहते है, ” 33 साल के अपने खेल पत्रकार जीवन में मैने ऐसा नही देखा कि किसी एक खिलाड़ी ने इस अंदाज़ में विश्व चैंपियनशिप जीती हो.”

जीत का फॉर्मूला

दरअसल पीवी सिंधु ने अपनी पुरानी कमियों को ध्यान में रखकर और उससे उबरकर फाइनल खेला. सिंधु ने इस साल कोई ख़िताब भी नही जीता था, इसलिए उनसे उम्मीद भी कम थी. लेकिन जब उन्होंने दूसरी वरीयता हासिल ताई ज़ू यिंग को हराया तो उनका आत्मविश्वास बढ़ गया. और फाइनल में तो उन्होंने बहुत तेज़ गेम खेला. उन्होंने ओकूहारा को लम्बी रैली खेलने का मौक़ा ही नही दिया. इसके अलावा अपनी लंबाई का लाभ उठाते हुए सिंधु ने बेहद तेज़ स्मैश लगाकर ओकूहारा को हैरान और परेशान किए रखा. सिंधु ने अपने खेल से शानदार और दमदार जीत हासिल की.

पीवी सिंधु इससे पहले साल 2013 और 2014 में कांस्य पदक और साल 2017 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है. इस तरह विश्व चैंपियनशिप में उनके खाते में केवल स्वर्ण पदक की कमी थी जो अब पूरी हो गई है.

‘क्या आप मुझसे शादी करेंगे?’ AAP नेता राघव चड्ढा को मिला ऑफर तो दिया ये जवाब

0

 आम आदमी पार्टी के युवा नेता और प्रवक्ता राघव चड्ढा को अनगिनत शादी के प्रस्ताव आए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनीति में उतरे राघव चड्ढा को शादी के कई प्रस्ताव आए थे। लड़कियां उनको ईमेल करके शादी के बारे में पूछती थीं। वहीं, ऐसा ही प्रस्ताव ट्विटर पर एक यूजर ने दिया जिसपर आप नेता राघव चड्ढा के जवाब की हर कोई चर्चा कर रहा है।कीर्ति ठाकुर 
‘क्या आप मुझसे शादी करेंगे रघु?’

कीर्ति ठाकुर नाम की एक यूजर (@bawari_kudi) ने ट्वीट किया और राघव चड्ढा से पूछा, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगे रघु?’ ये पहला मौका नहीं था जब राघव चड्ढा को ऐसे सवालों का सामना करना पड़ा था। पहले भी कई मौकों पर लड़कियों ने उनको शादी के प्रस्ताव तरह-तरह से भेजे हैं। इस पर राघव ने जो जवाब दिया, जो ट्विटर यूजर्स को खूब पसंद आए।

अर्थव्यवस्था 
राघव ने दिया कीर्ति को ये जवाब

राघव ने कीर्ति ठाकुर के ट्वीट का जवाब दिया, ‘ सॉरी, कीर्ति, अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शादी करने का ये बुरा समय है। अच्छे दिन आने के आने के बाद इस पर फिर से बात करते हैं।’ राघव चड्ढा के इस जवाब की यूजर्स ने खूब तारीफ की और उनके ट्वीट के रिप्लाई में मजेदार मीम्स भी पोस्ट करने लगे। दरअसल, आप नेता ने इस ट्वीट के बहाने मोदी सरकार पर तंज किया था। आर्थिक मंदी को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर बार-बार निशाना साध रहे हैं।

राघव चड्डा को पहले भी आ चुके हैं शादी के प्रस्ताव

राघव चड्डा को लोकसभा चुनाव के दौरान ढेरों शादी के प्रस्ताव आए थे। तब राघव चड्ढा की प्रचार टीम ने ऐसे ईमेल के बारे में बताया था, ‘लड़कियों को वे आम आदमी से भी ‘प्यारे’ लगते हैं, बड़ी संख्या में ऐसे ईमेल आए, इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भी उनको बड़ी संख्या में आ रहे थे। राघव को इंस्टाग्राम पर एक लड़की वीडियो कॉल्स करने लगी थी, बाद में राघव की टीम को ये फीचर डिसेबल करना पड़ा था।

करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर,आज से बदल गया RTGS का समय

0

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आए दिन किसी नई सुविधा का एलान करता रहता है। हाल ही में आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की थी, जो आज से लागू हो गई है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम का समय बढ़ा दिया है। अब ग्राहकों के लिए सुबह आठ बजे की बजाय सात बजे से RTGS शुरू होगा। यह नई सुविधा 26 अगस्त 2019 से शुरू हो गई है।इससे पहले ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सिस्टम की टाइमिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक था।

क्या होता है RTGS ?RTGS का मतलब है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम। ‘रियल टाइम’ का मतलब है तुरंत। मतलब जैसे ही आप पैसा ट्रांसफर करें, कुछ ही देर में वह खाते में पहुंच जाए। आरटीजीएस दो लाख रुपये से अधिक के ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह भी

आरटीजीएस के जरिए जब आप लेनदेन करते हैं तो दूसरे खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाता है। दूसरे और चौथे शनिवार को, जब बैंक की छुट्टी होती है, तब यह सुविधा भी बंद रहती है। इसके साथ ही रविवार को भी यह सर्विस बंद रहती है।

निशुल्क किया था RTGS से लेनदेन

छह जून को हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये होने वाला लेन-देन निशुल्क कर दिया था।

लता के गाने से रानू बनीं स्टार, पर आज भी गुमनामी में इस गाने के गीतकार

0

लता मंगेशकर के सॉन्ग ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर सड़क से मायानगरी की तरफ कूच करने वाली रानू मंडल आज भले ही स्टार बन गई हों लेकिन इस सॉन्ग से जुड़े एक शख़्स आज भी संघर्ष से भरा जीवन जीने को मजबूर हैं. इस शानदार गाने को अपनी आवाज़ देने वाली रानू मंडल आज बेहतर हालातों में हैं लेकिन इस गाने को लिखने वाले संतोष आनंद आज भी गुमनामी से भरा जीवन जी रहे हैं.

एक कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे संतोष आनंद ने हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि लोगों के फोन आ रहे हैं कि एक भीख मांगने वाली महिला ने आपका गाना गाकर हिमेश की फिल्म में काम मिल गया लेकिन मेरे पास तो स्मार्टफोन भी नहीं है कि मैं उसका गाया हुआ सॉन्ग देख सकूं.

उन्होंने कहा कि मैंने 1995 के बाद ही फिल्मों में गीत लिखना बंद कर दिया था, लेकिन बेटे और बहू के सुसाइड के बाद मैंने खुद को घर में कैद कर लिया. कुछ टाइम बाद कुछ दोस्तों की रिक्वेस्ट पर मंच पर दोबारा गीतों को सुनाना शुरू किया, लेकिन आज के सॉन्ग्स में अब वो बात नहीं है. कला पर बाजार हावी हो चुका है. घर के खर्चे चलाने के लिए कवि सम्मेलनों में आता हूं. मेरी पूरी जिंदगी स्ट्रग्ल में बीती है. साहित्य बैकग्राउंड था इसलिए अच्छे गीत दे पाया. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ मेरी जोड़ी सबसे हिट रही है.

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म का नाम हैप्पी हार्डी एंड हीर है. रानू इस फिल्म में तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाने जा रही हैं. हिमेश ने हाल ही में रानू के साथ स्टूडियो में ये गाना रिकॉर्ड किया है.

अरुण जेटली के निधन पर राखी सावंत ने दिया बहुत ही शर्मनाक बयान, जानिए

0

अरुण जेटली (28 दिसम्बर 1952 जन्म — 24 अगस्त 2019 मृत्यु ) भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं वे पूर्व वित्त मन्त्री थे। वे राजग(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के शासन में केन्द्रीय न्याय मन्त्री के साथ-साथ कई बड़े पदों पर आसीन थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली आज हमारे बीच नहीं रहे.काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं अरुण जेटली ने कल एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर आते ही लता मंगेशकर, अनिल कपूर और अजय देवगन सहित बॉलीवुड जगत के हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया.
वही राखी सावंत ने इस पर एक अजीबोगरीब बयान दिया जो काफी शर्मनाक बताया जा रहा है. राखी सावंत ये दावा करती नजर आ रही हैं कि उन्हें जेटली के निधन के बारे में पहले से पता चल गया था और उनके पास ऐसी ईश्वरीय शक्ति है जिससे उन्हें कई बार चीजें पहले से मालूम चल जाती हैं. कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने वीडियो में कहा, “दोस्तों नमस्कार, जेटली जी जो हमारे बीजेपी नेता हैं. वो हमारे बीच नहीं रहे. मैंने एक हफ्ते पहले नहीं 10 दिन पहले ही कह दिया था.” राखी सावंत को यूं अप्रत्यक्ष रूप से अरुण जेटली के निधन का मखौल उड़ाना भारी पड़ सकता है. तमाम यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट किए हैं वही इस बात को शर्मनाक बताया है.

ये एक्ट्रेस बन चुकी है बाप और बेटे दोनों की प्रेमिकाएँ,देखकर यकीन नहीं होगा

0

हेमा मालिनी (16 अक्टूबर 1948) एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ से की। वे ‘ड्रीमगर्ल’ नाम से प्रसिद्ध हैं। 1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेन्द्र से विवाह किया। ये अब भी फ़िल्मों में सक्रिय हैं। हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की सांसद हैं।
1 हेमा मालिनी :हेमा मालिनी अपने जमाने की खूसूरत एक्ट्रेस रही है हेमा मालिनी की पहली फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में उनके हीरो राज कपूर थे वही इसके बाद हेमा मालिनी ने राजकपूर के बेटे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी कई फिल्मो में रोमांस किया है। 2 श्री देवी :श्रीदेवी ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम किया है उन्होंने भी बाप और बेटे दोनों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है श्री देवी धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘नाकाबंदी ‘में रोमांस कर चुकी है इसके अब्द उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ भी कई फिल्मो में रोमांस किया है।
3 माधुरी दीक्षित “माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दयावान ‘में विनोद खन्ना के साथ बोद सीन दिया था इसे बाद वो विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘मोहब्बत’ में नजर आ चुकी है।
4. डिम्पल कपाड़िया :अपने ज़मानेक की जानी मानी अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया भी बाप-बेटे धर्मेंद्र और सनी देओल के अलावा विनोद और अक्षय खन्ना की भी हीरोइन बन चुकी हैं उन्होंने धर्मेंद्र के साथ ‘बंटवारा’ और ‘शहजादे’ जैसी फिल्मों में काम किया तो सनी देओल के साथ ‘नरसिम्हा’, ‘मंजिल मंजिल’,’अर्जुन’, ‘गुनाह’, जैसी फिल्मों में काम किया है वही विनोद खन्ना के साथ उन्होंने ‘खून का कर्ज’ और ‘इंसाफ’ जैसी फिल्मों में काम किया इसके बाद वो अक्षय खन्ना के साथ रोमांस की नजर आयी।