Home Blog Page 2792

कर्ज में डूबा पाकिस्तान , इमरान खान ने नई भर्तियों पर लगाई रोक…

0

दिवालिया होने की कगार तक पहुंच गए पाकिस्तान में संघीय सरकार ने नए पदों के सृजन पर रोक लगा दिया है. कर्ज में डूबे देश की सरकार ने फैसला किया है कि अब वह कोई नया वाहन नहीं खरीदेगी. साथ ही सरकारी विभागों में कागज के दोनों तरफ का इस्तेमाल किया जाएगा.

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इसके कार्यकाल के पहले साल में देश का वित्तीय घाटा बढ़ता गया है. जबकि, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा दिए गए कर्ज की सबड़े बड़ी शर्त यही है कि सरकार खर्चे घटाएगी और वित्तीय घाटे पर काबू पाएगी.

सरकार इससे पहले सरकारी बैठकों में जलपान को केवल चाय-बिस्किट तक सीमित करने जैसे कदम उठा चुकी है. अब यह फैसला किया गया है कि संघीय सरकार विकासपरक योजनाओं को छोड़कर अन्य किसी भी काम के लिए किसी नए रोजगार का सृजन नहीं करेगी.

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आफिस मेमोरंडम में इन फैसलों की जानकारी दी गई है. फैसला लिया गया है कि मोटरसाइकिल को छोड़कर कोई नया वाहन सरकार नहीं खरीदेगी. दफ्तरों में कागज की खपत को घटाने के लिए सभी सरकारी संदेशों के आदान-प्रदान में इसके दोनों तरफ का इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है.

किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा केवल एक ही अखबार या पत्रिका खरीदने की रोक पहले की ही तरह जारी रहेगी.

एयरटेल : 33जीबी डाटा फ्री चाहिए तो चुनें ये प्लान…

0

रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से डाटा काफी सस्ता हो गया है। लेकिन अभी भी कई कंपनियों के प्लान रिलायंस जियो जैसे आकर्षक नहीं हुए हैं। इसीलिए कंपनियां अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान आकर्षक बनाने में लगी हैं। ऐसा ही एयरटेल ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान में किया है। इस प्लान में लोगों को 33जीबी अतिरिक्त् डाटा फी में दिया जा रहा है। इससे पहले एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में भी 1000जीबी तक अतिरिक्त डाटा फ्री में देने की योजन शुरू की है। एयरटेल लगातार रिलायंस जियो के मुकाबले अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान सुधार रही है। आइये जानते है कि एयरटेल ने अपने किसी प्रीपेड प्लान के तहत यह 33जीबी अतिरिक्त डाटा फ्री में दिया है, और यह किस तरह से मिलेगा।एयरटेल 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एयरटेल ने अपने 399 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 33जीबी डाटा फ्री में देने का फैसला किया है। अभी इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा फ्री एसएमएस का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक को निशुल्क नेशनल रोमिंग भी दी जा रही है। इस प्लान से मोबाइल रिचार्ज कराने वालों को रोज 1जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इस प्लान में विंक म्यूजिक और नॉटर्न एंटी वायरस का सपोर्ट फ्री में मिलता है। एयरटेल यह प्लान पूरे देश में बेचती है।

ऐसे लें 33जीबी अतिरिक्त डाटा फ्री में

एयरटेल के 33जीबी फ्री डाटा का फायदा उठाने के लिए शर्त यह है कि आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए। अगर आपके पास एयरटेल का यह प्लान और र्स्माट फोन है तो माई एयरटेल ऐप डाउनलोड करें। जैसे ही आप यह ऐप डाउनलोड करेंगे एयरटेल थैंक्स के तहत 33जीबी अतिरिक्त फ्री डाटा का फायदा ले सकेंगे।

जानिए एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान में कितना डाटा मिल रहा है फ्री

एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में भी 1000जीबी तक डाटा फ्री में देना शुरू किया है। इस डाटा का लाभ एयरटेल ब्रॉडबैंक के 4 प्लान में दिया जा रहा है। यह प्लान हैं 799 रुपये वाला, 1,099 रुपये वाला, 1,599 रुपये वाला के अलावा 1,999 रुपये वाला प्लान। इन चारों प्लान में ग्राहकों को 1000जीबी तक डाटा फ्री में दिया जा रहा है। यह हाईस्पीड डाटा है, जिसका ग्राहक फायदा उठा सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर कोंकण रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन

0

कोंकण रेलवे गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष ट्रेन चलाएगा। कोंकण बेल्ट के लिए यह ट्रेन दो सितंबर से 210 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। कोंकण रेलवे ने एक बयान में कहा कि वर्तमान सेवा में 647 अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे।

बयान में कहा गया कि नियमित ट्रेन सेवाओं के अलावा कोंकण रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा, जो कि 210 फेरे लगाएगी।

रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट घर भी बनाए जाएंगे और 11 डाक घरों से रिजर्वेशन कराए जा सकेंगे।

गणेश चतुर्थी कोंकण बेल्ट-महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा में धूमधाम से मनाई जाती है।

MP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल में उफान पर कलियासोत नदी..

0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को दिन भर हुई तेज बारिश ने सभी जलाशयों को लबालब कर दिया तो वहीं कई सड़कों पर जलजमाव भी कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भोपाल में एक ही दिन में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. दरअसल शुक्रवार शाम से बारिश का जो दौर शुरू हुआ वो शनिवार शाम तक जारी रहा. लगातार तेज़ बारिश से भोपाल के तामपान में 4 डिग्री तक कि गिरावट दर्ज की गई.

वहीं तेज बारिश ने भोपाल के कई इलाकों में जलजमाव कर दिया. भोपाल के 5 नंबर स्टॉप चौराहे पर जलजमाव के चलते 2 फीट पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं तेज बारिश के चलते भोपाल के बड़ा तालाब में इतना पानी आ गया कि उसे कलियासोत डैम में छोड़ना पड़ा. कलियासोत में भी पानी अपनी पूर्ण क्षमता तक भर जाने के बाद डैम के 2 गेट खोलने पड़े जिससे कलियासोत नदी में उफान देखते ही बनता था. साल भर लगभग सूखी रहने वाली और नाले की शक्ल ले चुकी कलियासोत नदी में उफान मारती लहरों को देखने के लिए भोपालवासी नदी किनारे जमा हो गए.

37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, मध्य प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है.

खुजली को यूं भांपता है हमारा दिमाग…

0

हमारी रीढ़ की हड्डी खुजली के संकेतों को दिमाग तक पहुंचाती है। यह शोधकर्ताओं ने पता लगाया है। ‘जर्नल ऑफ द मैकेनिकल बिहेवियर ऑफ बॉयोमेडिकल मैटिरीयल्स’ में प्रकाशित शोधपत्र को पढ़ने से खुजली को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी और इससे पुरानी खुजली के इलाज की नई दवाइयां ढूंढी जा सकेगी। खुजली जो प्राय: एक्जिमा, मधुमेह या कुछ मामलों में कैंसर के कारण होती है।

केलिफरेनिया के साल्क इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर मार्टिन गाउल्डिंग ने बताया, ‘खुजली की संवेदना का मस्तिष्क तक सफर अन्य स्पर्श से जुड़ी संवेदनाओं से अलग मार्ग से होती है, और इसका रास्त रीढ़ की हड्डी से गुजरता है, जो एक विशिष्ट मार्ग है।’

शोधकर्ताओं ने पहले रीढ़ की हड्डी में निरोधात्मक न्यूरॉन्स का एक सेट खोजा था, जो कोशिकाओं के लिए ब्रेक की तरह काम करते हैं, जो खुजली की संवेदना को मस्तिष्क तक पहुंचाने वाले रीढ़ की हड्डी को अधिकांश समय बंद रखते हैं।

ये न्यूरॉन्स न्यूरोट्रांसमिटर न्यूरोपेपटाइड वाई (एनपीवाई) का उत्पादन करते हैं, यह खुजली की संवेदना को मस्तिष्क तक पहुंचाने के मार्ग का निर्माण करते हैं, जो पुरानी खुजली के मामले में रास्ते को हमेशा खुला रखते हैं।

चूहों पर किए गए प्रयोग में पाया गया कि इन न्यूरॉन्स की गैरमौजूदगी में उन्हें खुजली की संवेदना प्राप्त नहीं होती है। लेकिन प्रयोग के दौरान जब दवाइयों के डोज से इन न्यूरॉन्स की संख्या को दुबारा बढ़ाया गया तो वे लगातार खुजली की संवेदना हासिल करने लगी। यहां तक कि उन्हें छूकर खुजली नहीं की जा रही थी, फिर भी उनके मस्तिष्क को यह संदेश मिल रहा था कि खुजली हो रही है और वह वैसा ही व्यवहार कर रही थी।

पढ़ें किसान की बेटी की सक्सेस स्टोरी, राजस्थान में फील्ड पोस्टिंग से पहले ही फेमस हुईं IPS ऋचा तोमर…

0

जयपुर। ऋचा तोमर…। यह नाम है ​किसान की एक कामयाब बेटी का। ढाई साल के बेटे की मां का और इंडिया की ऑल राउंड महिला आईपीएस अधिकारी का (प्रशिक्षु)। आईपीएस अधिकारी फील्ड में पोस्टिंग के बाद अपने काम करने के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, मगर ऋचा तोमर तो प्रशिक्षण के दौरान ही देशभर में छा गई हैं।

हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से शनिवार को पास आउट 92 आईपीएस और 11 आईएफस (प्रशिक्षु) में से ऋचा तोमर को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड लेडी आईपीएस चुना गया है। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह ने ऋचा तोमर 1973 बैच आईपीएस ऑफिसर की ट्रॉफी प्रदान की। इन्हें राजस्थान कैडर मिला है। अब जल्द ही ये राजस्थान में तैनात की जाएंगी।

ऋचा तोमर 24 अगस्त को आईपीएस बन गई हैं। ये उत्तरप्रदेश के बागपत के किसान राजेन्द्र पाल सिंह की बेटी हैं। परिवार में इनके अलावा पांच बहनें और एक छोटा भाई है। ऋचा तोमर का साल 2017 की यूपीएसी परीक्षा में चयन हुआ था। इनके ढाई साल का बेटा शिवांश है। पति रजनीश दिल्ली पुलिस में एसीपी हैं।

मीडिया से बातचीत में ऋचा तोमर ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन करने के बाद उनका पहला काम महिलाओं से जुड़े अपराधों को खत्म करना होगा। इन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई बागपत शहर से की है। माइक्रोबायोलोजी में एमएससी किया है। आईएमस यूनिवर्सिटी से बीएससी टॉपर रह चुकी हैं। साथ ही नेट, जेआरएफ और पीएचडी कर चुकी हैं।

ऋचा तोमर का एक बच्चे की मां से आईपीएस बनने का सफर चुनौतिपूर्ण रहा है। भारतीय पुलिस सेवा में जब इनका चयन हुआ तब बेटा शिवांश एक साल का था। वो सीजेरियन डिलिवरी से पैदा हुआ था। ऐसे में ऋचा के सामने प्रशिक्षण के दौरान शारीरीक चुनौतियां भी थी। खुद ऋचा बताती हैं कि आपको अकादमी में शारीरीक और अकादमिक तौर पर सक्षम होना जरूरी है। जब आप अपने लक्ष्य को समर्पित होते हैं, तो उसे हासिल कर लेते हैं।

गौस आलम सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड प्रशिक्षु

ऋचा तोमर ने जहां महिला वर्ग में बाजी मारी है, वहीं दिल्ली के गौस आलम को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड प्रशिक्षु चुना गया है। इन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड प्रशिक्षु होने के नाते प्रधानमंत्री का बैटन और गृह मंत्रालय का रिवॉल्वर प्रदान किया गया है। पढ़ाई के लिए आलम को मेहता कप भी मिला और अन्य विषयों में अच्छी जानकारी होने के नाते उन्हें बीएसएफ ट्रॉफी भी प्रदान की गई। गौस आलम को तेलंगाना कैडर सौंपा गया है। आईआईटी बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स, जब छोटी स्कर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं मीरा राजपूत…

0

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बयान तो कभी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहने वाली मीरा फिलहाल अपनी मिनी स्कर्ट की वजह से खबरों में हैं। दरअसल अभी हाल में ही मीरा राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। इस वीडियो में मीरा व्हाइट शर्ट और यलो मिनी स्कर्ट पहने दिख रही हैं। उनके साथ बेटी मीशा भी थीं।

अब कुछ लोगों को तो मां बेटी की जोड़ी बेहद क्यूट लगी। लेकिन कुछ ऐसे थे जिन्हें मीरा की मिनी स्कर्ट पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, मीशा के कपड़े पहन लिए आंटी ने। शाहिद इतने पैसे कमा रहे हैं थोड़ा कपड़ों पर भी खर्च कर लिया करो। मैं छोटे कपड़ों के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन बच्चों के कपड़े।

दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘कोई मीरा को बताओ कि अपने कपड़े खरीदे। मीशा के कपड़े ना पहनें।’ ‘इसकी बेटी ने इससे बड़े कपड़े पहने हैं।’ एक यूजर ने तो सीधे क्लास की बात कर दी। कमेंट करते हुए लिखा, पैसा क्लास नहीं खरीद सकता। मीशा की स्कर्ट मम्मी ने गलती से पहन ली क्या, इतना ऐटिट्यूड लेकर अपने घर जाओ। अब मीरा के लुक की बात करें तो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज भी किया था। उन्हें क्या पता था कि स्टाइलिश लुक किसी को हजम नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने श्रीराम मंदिर में की पूजा अर्चना

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज यहां राजधानी में स्वामी विवेकानंद विमानतल मार्ग पर स्थित श्रीराम मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और प्रदेश के प्रगति और सुख-समृद्धि की कामना की।

Metro के अंदर महिला ने की एेसी काम, विडियो हुआ वायरल…

0

मेट्रो के अंदर एक महिला के फोटोशूट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि महिला अकेले अपने फोन के सेल्फी कैमरे से खुद की तस्वीर खींचना चाह रही है। इस दौरान महिला का अंदाज बेहद बेफिक्र नजर आया। यही वजह है कि जब ये महिला अपनी तस्वीरें ले रही थीं, वहां दूसरे यात्री भी थे लेकिन महिला ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान मेट्रो में यात्रा कर रहे एक सहयात्री ने महिला के फोटोशूट का ये वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया।

पूरा मामला न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जेसिका जॉर्ज नाम की महिला मेट्रो ट्रेन में सफर कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने मेट्रो के अंदर अपने फोन के सेल्फी कैमरे से अपना फोटोशूट शुरू कर दिया। ट्रेन में आराम से बिना किसी की परवाह किए ग्लैमरस फोटोशूट किया। इस दौरान उन्होंने अपनी परफेक्ट तस्वीर के लिए ऐसे-ऐसे पोज दिए, जिसको देखकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए। इसी दौरान एक अन्य यात्री बेन याहर ने उनके फोटोशूट के इस निराले तरीके देखा तो उनका वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर कर दिया।

बेन याहर ने 18 अगस्त को मेट्रो के अंदर महिला के फोटोशूट का 57 सेकेंड का खास वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो जेसिका जॉर्ज काले रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाई हिल पहन रखी है। इस दौरान मेट्रो में यात्रियों के सामने ही जेसिका अपने फोटोशूट में जुटी हुई हैं। अपने पर्स का इस्तेमाल मेट्रो की सीट पर अपने फोन को एडजस्ट करने के लिए करती नजर आ रही हैं। यहीं नहीं इस दौरान अपनी ग्लैमरस तस्वीर के लिए वो फोन के सेल्फी कैमरे को अलग-अलग एंगल से टाइमर सेट कर फोटो क्लिक कर रही हैं।

बेन याहर का शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 36 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। वहीं 2 लाख 34 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। यही नहीं 90 लाख के करीब व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। जेसिका के इस वीडियो को देखकर लोग उनके कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास में 28 अगस्त को ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी 28 अगस्त बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।