Home Blog Page 2793

एक तस्वीर की वजह से जाह्नवी कपूर को ट्रोलर्स का करना पड़ रहा सामना..

0

बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का हाल ही में ट्रेडिश्नल अवतार देखने को मिला हैं। जी हां मौका था बुक लॉन्च का इस दौरान जाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आई। हाल ही में जाह्नवी कपूर कॉलिंग सहमत नाम की बुक के लॉन्च इवेंट में पहुंची। जिसकी दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को जाह्नवी कपूर के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

वही कुछ ऐसे लोग भी है जो जाह्नवी कपूर को एक तस्वीर की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है, लोग जाह्नवी की गलती पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बुक लॉन्च की एक फोटो में जाह्नवी सभी के संग बुक हाथ में पकड़े हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर में उन्होंने गलती से बुक को उल्टा पकड़ा हुआ है। बस फिर क्या जाह्नवी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

लोग तस्वीर में कमेंट कर जाह्नवी को बोल रहे हैं कि बुक उल्टी पकड़ी हुई है। नादान लड़की, बुक को उल्टा पकड़ा हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि, जाह्नवी तुमने बुक को उल्टा क्यों पकड़ा है, नासमझ लड़की।

कॉलिंग सहमत एक रियल लाइफ इंडियन स्पाई सहमत पर आधारित है। इस पर मेघना गुलजार की फिल्म राजी कॉलिंग सहमत से इंस्पायर है। इस किताब को हरिंदर सिंह सिक्का ने लिखा है। जाह्नवी कपूर को आप जल्द ही तख्त और गुंजन सक्सेना की फिल्म में नजर आएंगी।

UP : हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 23 सितंबर को वोटिंग…

0

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया. यह सीट भाजपा विधायक अशोक कुमार चंदेल को पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाये जाने की वजह से रिक्त हुई है.

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 28 अगस्त को जारी होगी. उसी दिन से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो चार सितम्बर तक चलेगी.उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट के साथ-साथ छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा की क्रमश: दंतेवाड़ा, पाला और बाधरघाट विधानसभा सीट पर भी चुनाव होंगे.

नामांकन पत्रों की जांच पांच सितम्बर को की जाएगी. सात सितम्बर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. मतदान 23 सितम्बर को होगा, जबकि चुनाव नतीजे 27 सितम्बर को घोषित किये जाएंगे.

प्रदेश की 12 अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित किये जाने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा कि अभी उन्हें सिर्फ हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव की ही सूचना दी गयी है.

गौरतलब है कि हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार चंदेल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 26 जनवरी 1997 को हमीरपुर में हुई पांच लोगों की गोली मारकर हत्या के मामले में इस साल अप्रैल में उम्रकैद की सजा सुनायी थी. इसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गयी थी.

बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली…

0

पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को एम्स में निधन हो गया. वो 66 साल के थे. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. आज यानी रविवार को जेटली का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

  • अरुण जेटली को उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी.
  • निगमबोध घाट पर अरुण जेटली का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है. थोड़ी देर में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी.
  • केंदीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, रामदास आठवले, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य नेता निगमबोध घाट पर अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच चुके हैं.
  • गृह मंत्री अमित शाह निगमबोध घाट पर पहुंच चुके हैं.
  • अरुण जेटली का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच चुका है. थोड़ी देर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
  • अरुण जेटली अनंत पथ के लिए रवाना हो चुके हैं. जेटली का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है.
  • जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अरुण जेटली बेहद ही शानदार शख्स थे, उन्होंने मुझे जम्मू-कश्मीर जाने के लिए प्रेरित किया था.
  • केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पीयूष गोयल समेत अन्य नेताओं ने दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी.
  • गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी.
  • अरुण जेटली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर लाया गया.
  • जेटली का पार्थिव शरीर ले जा रहे फूलों से लदे सैन्य वाहन के साथ भाजपा के कई नेता भी काफिले में आए.
  • दोपहर 1 बजे तक बीजेपी हेडक्वॉर्टर में लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे.
  • ब्रिटिश हाई कमिश्नर सर डॉम्निक ऐस्क्विथ ने अरुण जेटली को याद किया. उन्होंने कहा कि ‘मैं उन्हें जानता था, उनके साथ मैंने काम भी किया था. उनकी बुद्धिमत्ता, सौम्यता और ह्यूमर की मैं कद्र करता था. उनको मिस किया जाएगा.
  • अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जा रहा है.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजित सिंह, आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी.
  • शबाना आजमी ने जेटली को श्रद्धांजलि दी.
  • अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी दफ्तर में पार्टी का झंडा झुका दिया गया है.
  • अरुण जेटली का शव रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्टी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मेरा दोस्त छोड़कर चला गया.
  • पीएम मोदी ने बहरीन में कहा कि बहुत दुविधा में हूं. एक तरफ कर्तव्य तो दूसरी तरफ दिल दोस्ती की भावनाओं से भरा है.
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेटली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाया.

“अगर अमेरिका ब्रिटेन के साथ व्यापार सौदा चाहता है तो उसे ब्रिटिश व्यापार से प्रतिबंध हटाना ही होगा”

0

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अगर अमेरिका ब्रिटेन के साथ व्यापार सौदा चाहता है तो उसे ब्रिटिश व्यापार पर से जरूर प्रतिबंध हटाना होगा. बीबीसी ने शनिवार को बताया कि फ्रांस में जी 7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने पहुंचे जॉनसन ने कहा कि ‘अमेरिका में ब्रिटिश व्यवसायों के लिए बहुत बाधाएं हैं.’

जॉनसन ने कहा कि वह पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी चिंताओं के बारे में बात कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि रविवार सुबह मिलने पर वह ऐसा फिर से करेंगे. उन्होंने कहा, “ब्रिटेन की कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर अवसर हैं.”

EU काउंसिल के अध्यक्ष से बात करेंगे बोरिस 
 वह यूरोपीय संघ (ईयू) काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ भी बातचीत करेंगे.जॉनसन ने प्रप्रितिबंध का एक उदाहरण पेश करते हुए, जॉनसन ने कहा, “मेल्टन मोब्रे पोर्क पाइज, जो थाईलैंड और आइसलैंड में बेचे जाते हैं, वर्तमान में अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने में असमर्थ हैं, मुझे नहीं पता.. ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ के कुछ प्रतिबंध हैं.”

उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड में बनी वाइन को अमेरिका में निर्यात करना होता है तो अमेरिकी वितरक की मदद लेनी पड़ती है. पिछले महीने ट्रंप ने कहा था कि ब्रिटेन के साथ बेहद महत्वपूर्ण व्यापार सौदे के बारे में पहले से ही बातचीत चल रही है.

भारी जुर्माने से बचने के लिए जल्द फाइल करें ITR, सिर्फ सात दिन बाकी…

0

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने में सिर्फ सात दिन ही बचे हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने रिटर्न को नहीं दाखिल किया है, तो कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनका आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आप 31 अगस्त 2019 तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

पहले 31 जुलाई थी आखिरी तारीख

इसके पहले आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। तारीख बढ़ाने से लोगों को एक महीने का अतिरिक्त समय मिला है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यह फैसला लिया था।

इनके लिए 31 अगस्त है आखिरी तारीख

आयकर रिटर्न फाइल करने के लिए इंडिविजुअल्स, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) और जिन लोगों के खातों की ऑडिटिंग की जरूरत नहीं है, इन तीनों ही वर्गों के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2019 है। लेकिन कंपनी और कंपनी के वर्किंग पार्टनर्स जैसे अन्य वर्गों के लिए 31 जुलाई आखिरी तारीख नहीं है।

इन वर्गों के लिए 30 सितंबर है आखिरी तारीख

ऐसी कंपनियां, फर्म का वर्किंग पार्टनर, इंडिविजुअल या अन्य एंटिटी जिनके अकाउंट्स की ऑडिटिंग जरूरी है, उनके लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। वहीं ऐसे असेसीज जिन्हें सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट देनी होती है, उनके लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है। बता दें कि सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट तब जमा कराना पड़ता है जब टैक्सपेयर ने संबंधित वित्त वर्ष में दूसरे देश से लेनदेन किया है।

क्या होता है आकलन वर्ष ?

आकलन वर्ष का मतलब उस वित्त वर्ष के अगले वर्ष से है जिस वित्त वर्ष की आमदनी का आकलन किया जा रहा हो। इसी वर्ष में आप पिछले वित्त वर्ष का आईटीआर फाइल करते हैं। जैसे वित्त वर्ष 2019-20 का आकलन वर्ष 2020-21 होगा।

लगेगा इतना जुर्माना

समयसीमा के बाद आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा। 31 अगस्त 2019 के बाद लेकिन 31 दिसंबर 2019 से पहले आईटीआर फाइल करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं एक जनवरी से 31 मार्च 2020 तक आईटीआर फाइल करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

ऐसे करें फाइल

  • ई-फाइल करने के लिए करदाता के पास पैन नंबर यूजर आई़डी और पासवर्ड होना चाहिए।
  • करदाता को incometaxindiaefiling.gov.in पर यूजरनेम व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न पेज पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद अपना असेसमेंट ईयर, आईटीआर फॉर्म और सब्मिशन मो़ड बताना होगा।
  • इसके बाद ‘Prepare and submit online’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी जानकारी को भरना होगा और ई-वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी समस्त आय की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद कुल देय आयकर के बारे में पता चल जाएगा।

ऐसे होगा दाखिल

इसके बाद आपको अपने कुल आयकर देय का भुगतान नेटबैंकिंग या फिर डेबिट कार्ड से करना होगा। इससे पहले आपको अपने रिटर्न का प्रीव्यू भी देखने को मिलेगा। अगर आप सारी जानकारी से संतुष्ट हैं तो फिर रिटर्न को दाखिल कर सकते हैं।

चाहिए होंगे ये दस्तावेज

आईटीआर फाइल करने के लिए आप पहले से ही सारी जरूरी दस्तावेज जमा कर लें। इसके लिए करदाताओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिए।

  • पैन कार्ड
  • आधार
  • कंपनी द्वारा जारी किया फॉर्म 16
  • फॉर्म 26एस

सरकार कर रही है तैयारी, अब रेलवे स्टेशन से लेकर मॉल में भी मिलेगा ‘कुल्हड़ वाली चाय’ का मजा,

0

देश के प्रमुख रेल स्टेशनों, बस डिपो, हवाईअड्डों और मॉल में आपको जल्दी ही कुल्हड़ वाली चाय पीने को मिल सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा है। मौजूदा समय में वाराणसी और रायबरेली स्टेशनों पर ही पक्की मिट्टी से बने कुल्हड़ में चाय दी जाती है। इस संदर्भ में गडकरी ने कहा कि, ‘मैंने पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर 100 रेल स्टेशनों पर कुल्हड़ को अनिवार्य करने के लिये कहा है। मैंने हवाईअड्डों तथा बस डिपो की चाय दुकानों पर भी इसे अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। हम कुल्हड़ के इस्तेमाल के लिये मॉल को भी प्रोत्साहित करेंगे।’ यह भी भारी जुर्माने से बचने के लिए जल्द फाइल करें ITR, सिर्फ सात दिन बाकी 

गडकरी ने कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों को बाजार मिलेगा। इसके साथ ही कागज और प्लास्टिक से बने गिलासों का इस्तेमाल बंद होने से पर्यावरण को हो रहा नुकसान कम होगा।

इसके साथ ही गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग को मांग बढ़ने की स्थिति में व्यापक स्तर पर कुल्हड़ के उत्पादन के लिये आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा है।

मामले में आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि, ‘हमने पिछले साल कुम्हारों को कुल्हड़ बनाने के लिये 10,000 इलेक्ट्रिक चाक दिये। इस साल हमने 25 हजार इलेक्ट्रिक चाक बांटने का लक्ष्य तय किया है।’ सरकार कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक वितरित कर रही है।

पंजाब : मानसून दोबारा सक्रिय होने से और बिगड़ सकती है बाढ़ की स्थिति…

0

 पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के दोबारा सक्रिय होने पर रविवार को चिंता व्यक्त की है। मानसून के दोबारा सक्रिय होने से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है और बाढ़ प्रभावित राज्य में स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, “बारिश के दोबारा शुरू होने पर सभी प्रभारी मंत्रियों और उपायुक्तों को सतर्क रहने के लिए कहा है।”

मुख्यमंत्री के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री ने रविवार को राहत कार्यो की विस्तृत समीक्षा बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ज्यादा बारिश नहीं हुई थी और बाढ़ प्रभावित गांवों का पानी कम हो रहा था।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जिला एवं ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य टीमों ने नावों से बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर मरीजों को दवाइयां और स्वास्थ्य किटें प्रदान कीं।

उन्होंने कहा कि टीमों को 24 घंटे घनी आबादी वाले गांवों में 24 घंटे रुकने के लिए कहा है, जहां मरीजों को इलाज की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को पहले ही व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य शिविरों पर नजर रखकर दवाइयां और सही इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा जा चुका है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विश्वजीत खन्ना ने कहा कि रबी के मौसम में राज्य सरकार किसानों को निशुल्क उच्च गुणवत्ता के गेंहू के बीज उपलब्ध कराएगी।

पंजाब में, मुख्य रूप से रोपड़, आनंदपुर साहिब, जालंधर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों में लगभग 300 गांव सतलज नदी में बाढ़ आने से बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां फसल बरबाद हो चुकी है और हजारों ग्रामीणों को छतों पर रात बितानी पड़ रही है।

PM मोदी ने खुद खोला राज, Man Vs Wild में बेयर ग्रिल्स को कैसे समझ आई थी हिंदी…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल पर शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के स्पेशल एपिसोड में एक साथ नजर आए थे. ये शो दुनिया का सबसे ट्रेंडिग टेलीविजन इवेंट बना था. जंगल में एडवेंचर वाले इस शो पर अभी तक तरह-तरह की चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा ये सवाल पूछा जा रहा कि पूरे शो के दौरान पीएम मोदी हिंदी में बात करते रहे, फिर अंग्रेजी समझने वाले बेयर ग्रिल्स ने उनकी बातें कैसे समझीं?

PM मोदी ने रहस्य से उठाया पर्दा 
पीएम मोदी ने आज खुद ही इस रहस्य से पर्दा उठाया है. रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन्होंने कहा कि ‘बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि बेयर गिल्स मेरी हिंदी को कैसे समझ पा रहे थे. लोगों ने पूछा कि क्या इसको एडिट किया गया था या फिर कई बार शूट किया गया.’

पीएम मोदी ने कहा, “तकनीकी ने हमारे और उनके (ब्रेयर ग्रिल्स) बीच पुल का किया है. एक कॉर्डलेस डिवाइस ब्रेयर ग्रिल्स के कान में लगा था जो मेरी हिंदी का अंग्रेजी में लगातार अनुवाद कर रहा था.”

12 अगस्त को हुआ था टेलीकास्ट 
 ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ का ये स्पेशल एपिसोड 12 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ था. इसे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखा गया था. बेयर ग्रिल्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.

उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी के साथ मैन vs वाइल्ड का एपिसोड आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे ट्रेंडिग टेलीविजन इवेंट रहा. 3.6 बिलियन. इसने सुपर बॉल के इवेंट को भी पछाड़ दिया है जिसके 3.4 बिलियन सोशल इंप्रेशन हैं. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस शो को ट्यून इन किया.”

शो में पीएम मोदी ने ग्रिल्स से कहा था कि ‘अगर प्रकृति से संघर्ष करोगे, नेचर के खिलाफ रहोगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा. तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे. लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ हैं, उसे प्यार करते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देते हैं.’

इस मुस्लिम देश ने 250 भारतीय कैदियों की सजा की माफ, पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया…

0

बहरीन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की पहली यात्रा के दौरान सद्भाव प्रदर्शित करते हुए 250 भारतीय कैदियों की सजा रविवार को माफ कर दी। प्रधानमंत्री ने इस शाही माफी के लिए बहरीन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विदेशी जेलों में 8,189 भारतीय बंद हैं जिनमें से सऊदी अरब में सर्वाधिक 1,811 और इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में 1,392 भारतीय हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बहरीन की जेलों में कितने भारतीय हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘सदाशयता एवं मानवीय सद्भाव के तहत बहरीन सरकार ने बहरीन में सजा काट रहे 250 भारतीयों को माफी दे दी है। इसने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह और पूरे शाही परिवार को उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

प्रियंका गांधी : राष्ट्रवाद के नाम पर लाखों लोगों की आवाज दबाई गई, ऐसा कब तक चलेगा…

0

प्रियंका गांधी ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि यह आखिरकार ये सब कुछ कब तक चलता रहेगा। श्रीनगर से वापस लौटते वक्त राहुल गांधी के विमान में अपनी आपबीती सुना रही कश्मीरी महिला का वीडियो टैग करते हुए प्रियंका ने कहा कि ये उन लाखों लोगों में से एक हैं जिन्हें ‘राष्ट्रवाद’ के नाम पर चुप कराया और कुचला जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने एक पत्रकार के वीडियो को ट्टवीट किया है। इसमें महिला ये कहती हुई दिख रही है कि ताजा हालात में कश्मीर के लोग बहुत परेशान हैं। फ्लाइट में वह राहुल गांधी से यह कह रही हैं कि ‘घर के छोटे-छोटे बच्चे जो टेंथ में पढ़ते हैं, वो तक घर से नहीं निकल पाते… अगर वो एक दूसरे को ढूंढने जाते हैं तो उनको पकड़ लेते हैं। वो कहती हैं- उनके एक भाई को दिल की बीमारी है लेकिन उन्हें दस दिन तक डॉक्टर को नहीं दिखाया जा सका। ‘हम बहुत परेशान हैं।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। उनके साथ विपक्ष के सभी नेताओं को फ्लाइट से वापस दिल्ली भेज दिया गया।