Home Blog Page 2799

पाकिस्तान की एक और नापाक ‘साजिश’ आई सामने…

0

भारत से हमेशा बैर रखने वाला पाकिस्तान न जानें कब अपनी औछी हरकतों से बाज आएगा. आए दिन पाक के नेता, सेना और वहां के नागरिक भारत के प्रति शब्द रूपी जहर उगलते रहते हैं. लेकिन अब तो उन्होंने सच में भारत के लोगों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से नदी में जहर मिलाना शुरू कर दिया है. हाल ही में पाकिस्तान की इस बड़ी साजिश तब पर्दाफाश हुआ, जब सतलुज नदी का पानी पीकर पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब प्रांत के मवेशी मरने लगे व कई लोग बीमार हो गए.

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाली नदी सतलुज में चमड़े के कारख़ानों का ज़हरीला और बदबूदार रसायन छोड़ा जा रहा है. नतीजतन पाकिस्तान से सटे पंजाब के सरहदी गांवों में लोगों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ते जा रहा है. नदी का जहरीला व प्रदूषित पानी पीने से मवेशियों की मौत हो रही हैं साथ ही फसलें बर्बाद हो रही हैं.

इस साल स्थिति बेहद गंभीर है

हालाँकि इन सरहदी गांवों के लोगों का कहना है कि इस तरह की स्थिति हर साल बारिश के बाद बनती है. लेकिन इस बार पाकिस्तान से आ रहा नदी का पानी बेहद ही प्रदूषित, जहरीला और बदबूदार है. गाँव वालों ने भी शक जताया है कि पाकिस्तान भारत के लोगों और यहाँ की फसलों को बर्बाद करने की साजिश कर रहा है.

इस जानकारी किफिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर व फाजिल्का जिले के एस डीएम सुभाष खटक ने मामले की भी पुष्टि की हैं. उनके मुताबिक फाजिल्का के सीमावर्ती इलाकों में नदी का पानी जहरीला पाया गया है. प्रशासन ने मामले की तुरंत जांच के आदेश दे दिए है.

इस तरह नदी में मिला रहे हैं जहर

बता दें कि बाढ़ की वजह से सतलुज का पानी भारत के पंजाब के कुछ हिस्से से होकर पाकिस्तान में दाखिल हो कर वापस पंजाब और हिंदुस्तान में प्रवेश करता है. सतलुज का पानी जैसे ही पाकिस्तान में प्रवेश करता है, तो वहां की चमड़ा फ़ैक्टरिओं से निकला गंदा पानी सतलुज नदी में मिला दिया जाता है; ताकि पंजाब के गांवों के लोगों की फसलों, नागरिको, और मवेशियों को नुकसान पहुंचाया जा सके.

पिता के जन्मदिन पर प्रियंका ने लिखा इमोशनल नोट

0

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखा। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके पिता मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और इसके बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है।

इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “हर साल इस दिन मैं और सिड आपको सरप्राइज देने के फिराक में रहते थे..लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए! आप हमेशा सबकुछ जान जाते थे..इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप जहां कहीं भी हैं, आपको पता है कि आप हरदिन हमारे साथ हैं।”

प्रियंका ने आगे लिखा, “मैं जो कुछ भी करती हूं, उसमें मैं आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं..मैं जो कुछ भी चुनती हूं उसके बारे में आपसे पूछती हूं..मेरे साथ जो कुछ भी होता है, मैं आपके आशीर्वाद के लिए आपकी आभारी हूं।”

अंत में प्रियंका ने कहा, “हैप्पी बर्थडे डैड। काश आप हर दिन हमारे साथ होते! हम सभी आपसे प्यार करते हैं। बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह पापा के पसंदीदा गानों में से एक है..इसे वह मां के लिए हमेशा गाया करते थे।”

प्रियंका के पिता का निधन साल 2013 में कैंसर की वजह से हुआ था।

सोनिया : सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा…

0

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

सोनिया ने एक बयान में जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ”जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, सांसद और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।”

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, ”हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना जेटली जी के परिवार के साथ हैं।”

बार-बार रिचार्ज कराने से मिली आजादी, आया 360 दिनों वाले धमाकेदार प्लान…

0

साल 2016 में जहां एक तरफ टेलीकॉम कंपनियां मंहगे कीमतों वाले डेटा पैक के माध्यम से ग्राहकों को लूट रही थी। वही दूसरी ओर रिलायंस जियो बड़ा धमाका करने जा रही थी। और जियो ने सितम्बर 2016 में जबरदस्त एंट्री के साथ सभी की बोलती बंद कर दी। पूरे 6 महीने तक जियो ने बिलकुल मुफ्त इंटरनेट और कॉलिंग की सेवा उपलब्ध कराई थी। इसके बाद जियो ने सस्ते ऑफर्स उपलब्ध कराकर लोगों के दिलों में जगह बना ली।

आज जियो के कारण केवल शहरों के ही नहीं बल्कि गांव के यूजर भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। जो लोग पहले इंटरनेट पैक रिचार्ज कराने से पहले कई बार सोचते थे, उन्हें भी आज अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। रिलायंस जियो ने ऐसे कई रिचार्ज ऑफर्स उपलब्ध कराए हुए हैं जिनमें लम्बे समय के लिए सभी सुविधाएं मिल जाती हैं। आज आपको ऐसे ही एक ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

जियो का यह ऑफर ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने से आजादी दिलाएगा। जिसमें आपको 360 दिनों के लिए सभी सेवाओं का लाभ मिल जाएगा। 360 दिनों वाले इस ऑफर ने धूम मचाई हुई है। जिसमें अनलिमिटेड लोकल एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को इस ऑफर में 360 जीबी 4G डेटा इस्तेमाल के लिए दिया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल कभी भी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।

इसके अलावा जियो की प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं। साथ ही जियो ट्यून्स जैसी सुविधा भी अनलिमिटेड गाने सिलेक्शन के साथ मुफ्त दी जा रही है। लम्बी वैधता वाला एक और ऑफर जियो ने उपलब्ध कराया हुआ है। जिसमें 1,699 रुपये में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 547.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है।

यूपी की कानून-व्यवस्था बेहद खराब, सीतापुर कांड को लेकर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, जानिए मामला…

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सीतापुर जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का मामला उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कुछ ठीक ठाक नहीं है। बीजेपी सरकार शायद समझने को तैयार नहीं है कि बस अब और नहीं?”

दरअसल, सीतापुर के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलायी गई नाबालिग लड़की की गुरुवार की देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गंभीर रुप से झुलसी नाबालिग लड़की को लखनऊ रेफर किया गया था। जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। दूसरी ओर इस मामले में सीएम योगी के संज्ञान लेने के बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और गोलू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में सीतापुर पुलिस की लापरवाही की बात सामने आने पर एडीजी राजीव कृष्णा ने सीतापुर एसपी को जांच सौंपी है।

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया हो। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर यूपी बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

29 जून: प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में सुल्तानपुर में गोलियों से भूनकर युवक की हत्या, उन्नाव जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी, नाबालिग लड़की को घर से अगवाकर के 4 लोगों ने गैंगरेप किया, बागपात में फैक्ट्री मालिक को गोली मारकर हत्या और बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी जैसे वारदातों का जिक्र किया था।

19 जून: प्रियंका गांधी ने कहा था, “उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। यूपी सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?”

14 जून: आगरा में को हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, अलीगढ़ में महिला को जिंदा जलाने की वारदात और अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया था।

PM मोदी से अरुण जेटली की गहरी दोस्ती की ये थी वजह…

0

देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) अब इस दुनिया में नहीं रहे. दिल्ली (Delhi) के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया. लेकिन, पीएम मोदी (PM Modi) से उनकी दोस्ती राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से चर्चा का विषय बना रहा. साल 1994 में जब नरेंद्र मोदी ( NARENDRA MODI) गुजरात से दिल्ली आ गए थे तो वो दिल्ली से काफी अनजान थे.

मोदी से दोस्ती आखिरी दम तक निभाई
शंकर सिंह वाघेला (SHANKAR SINGH VAGHELA) के बीजेपी से विद्रोह के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली भेज दिए गए थे और उनके रहने का इंतजाम राज्यसभा एमपी दिलीप शंघानी के यहां किया गया था. लेकिन, रहने के लिए जितने भी सामान की जरूरत थी, और अन्‍य जरूरी इंतजामात थे उसकी देखरेख अरुण जेटली ही किया करते थे. उन दिनों अरुण जेटली कद्दावर नेता नहीं थे वहीं नरेन्द्र मोदी की हैसियत भी साधारण थी.

इतना ही नहीं, साल 2002 में दंगे होने के बाद मीडिया में निगेटिव रिपोर्टिंग (MEDIA NEGATIVE REPORTING) की वजह से अरुण जेटली गुजरात भेजे गए थे. कहा जाता है कि उनसे कहा गया था कि वो नरेंद्र मोदी से त्यागपत्र लेकर गोवा एक्जीक्यूटिव मीटिंग अटैंड करने वहां पहुंचे. लेकिन ग्राउंड पर जाकर अरुण जेटली को समझ में आया कि ऐसा करना गलत होगा. उसके बाद उन्होंने सारे यंग टर्क को समझाने में ये कामयाबी हासिल कर ली कि नरेंद्र मोदी का इस्तीफा गैरवाजिब होगा. जाहिर है इसके बाद सभी युवा नेता गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विरोध में खड़े दिखे और प्रधानमंत्री वाजपेयी को अपना फैसला बदलना पड़ा था.

दोस्तों के दोस्त थे
अरुण जेटली अपने दोस्तों (FRIENDS) के लिए हमेशा खड़े रहने वाले शख्स थे जो दुख की घड़ी में साथ निभाना अपना धर्म समझते थे. राजनीतिक गलियारे में इस बात की हमेशा से चर्चा रही है कि जेटली दोस्ती और दुश्मनी दोनों को निभाना बखूबी जानते थे. अरविंद केजरीवाल ने जब उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो जेटली उन्हें कोर्ट में घसीटकर ले गए. पहले केजरीवाल की तरफ से राम जेठमलानी जैसे दिग्गज खड़े हुए और अपने ऊपर लगे आरोप से नाराज अरुण जेटली ने घंटों कोर्ट में खड़े रहकर अपने ऊपर फेंके गए कीचड़ को साफ करने में तनिक भी कोताही नहीं की.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का कहना है कि अरुण जेटली की कमी सदन में खूब खलेगी क्योंकि उनकी विद्वता और कहने के तरीके के कायल पक्ष ही नहीं विपक्ष भी था. इसलिए सरकार के लिए संकटमोचक और विपक्ष में रहे तो सरकार को घेरने की उनकी शैली भुलाए नहीं भूली जा सकती है. यही वजह थी कि जब भी अरुण जेटली अपना मंतव्य रखते थे तो विपक्ष भी पूर्णतया शांति से उन्हें सुनता था.

फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत

0

तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। पटाखा फैक्ट्री में लगे आग पर फिलहाल दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है।

फैक्ट्री में लगी आग की वजह जानने क प्रयास किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और इस हादसे में मृत व्यक्तियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंजेक्शन लगाने के बहाने टीबी अस्पताल में भर्ती युवती से कर्मचारी ने किया रेप…

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सरकारी टीबी अस्पताल में भर्ती एक युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक टीबी पीड़िता युवती ने अस्पताल स्टाफ पर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेप करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सरकारी अस्पताल में रेप की घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली इलाके में स्थित टीबी अस्पताल का है। एक युवती को टीबी की बीमारी होने पर उसके परिजनों ने उसे तीन दिन पहले टीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात अस्पताल स्टाफ ने इंजेक्शन लगाने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। शनिवार सुबह घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत थाना हाथरस गेट पुलिस से की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि टीबी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इस देश की महिलाएं होती है बेहद खूबसूरत, इनकी खूबसूरती की कायल है पूरी दुनिया…

0

तुर्की मुस्लिम बहुल होकर भी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर चलता है। 1923 में आजादी की लड़ाई के बाद से यह रिपब्लिक ऑफ तुर्की बना और साथ ही देश में इन सेकुलर और डेमोक्रेटिक प्रक्रियाएं लागू हुईं।

तुर्की देश का आधा हिस्सा यूरोप और आधा हिस्सा एशिया में पड़ता है। लेकिन बात करें इस देश की महिलाओं की खूबसूरती की तो ज्यादातर सर्वे में यह दावा किया गया है कि तुर्की की महिलाएं दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं। बताया जाता है कि साल 2001 में तुर्की फाइनेंशियल क्राइसिस का शिकार हुआ था बावजूद इसके यहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए वर्ल्ड फेमस हैं।

तुर्की की महिलाओं को काफी फोटोजेनिक माना जाता है। इन महिलाओं को तुर्की के राजा और रानियों की खूबसूरती से भी जोड़ते हैं। इनके बारे में इंटरनेट पर भी काफी सर्च किया जाता है। पहली फोटो तुर्किश एक्ट्रेस और मॉडल मरयम उजरेली की है।

32 साल की महिला को जर्नी ऑफ नो रिटर्न और जेट्ज्ट एबर बैलेट जैसी जर्मन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। महिला कई अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

सनी लियोनी बेटी को होमवर्क पूरा करने में मदद करती दिखीं..

0

अभिनेत्री सनी लियोनी यहां अपनी छुट्टी के दौरान भी अपने मां के कर्तव्यों को नहीं भूलीं और उन्होंने अपनी बेटी निशा को अपना होमवर्क पूरा करने में मदद की। सनी ने शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें निशा इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हुई नजर आ रही हैं कि सनी उसकी नोटबुक में क्या लिख रही हैं।

सनी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “छुट्टी पर हूं, लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ सामंजस्य में भरोसा करती हूं। मैंने उसके होमवर्क असाइनमेंट को पूरा करने में मदद की। हमारे पीछे बुर्जखलीफा का नजारा काफी मनोरम है।”

साल 2017 में सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातुर से निशा को गोद लिया था।