Home Blog Page 2820

चिदंबरम के पक्ष में सिब्बल और सिंघवी की आक्रामक दलील

0

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किए गए पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को अदालत के समक्ष पेश किया है.

चिदंबरम की ओर से पूर्व क़ानून मंत्री कपिल सिब्बल सीबीआई की विशेष अदालत में बहस कर रहे हैं. सिब्बल ने अदालत में कहा कि इस मामले में बाक़ी के अभियुक्तों को ज़मानत मिली हुई है इसलिए चिदंबरम को भी बेल मिलनी चाहिए. पीटर और इंद्राणी मुखर्जी बेल पर हैं.

सिब्बल ने कहा, ”इस मामले की जांच पूरी हो गई है और मेरे क्लाइंट ने जांच में हमेशा सहयोग किया है.”

अदालत में सरकार के महाधिवक्ता तुषार मेहता ने कहा कि चिदंबरम जांच से जुड़े सारे दस्तावेज मुहैया नहीं करा रहे हैं. सीबीआई की ओर तुषार मेहता ने दलील देते हुए कहा कि बिना कस्टडी के पूछताछ के इस मामले की जांच संभव नहीं है.

सिब्बल ने मेहता की दलील को ख़ारिज करते हुए कहा कि इस मामले के सभी अभियुक्त ज़मानत पर हैं इसलिए चिदंबरम को बेल मिलनी चाहिए. सिब्बल ने कहा कि उनके क्लाइंट के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया है.

चिदंबरम से विदेश में बैंक अकाउंट के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कहा कि उनका कोई बैंक खाता नहीं है. चिदंबरम के बेटे कार्ति का अकाउंट है. सिब्बल ने कहा कि कार्ति का अकाउंट आरबीआई के नियमों के अनुसार है.

चिदंबरम के पक्ष में दलील देते हुए कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आपने मेरे क्लाइंट को गिरफ़्तार किया है तो यह भी बताइए कि इतनी जल्दीबाजी क्यों थी. सिंघवी ने कहा कि जांच एजेंसी को गिरफ़्तारी की अचानक इतनी जल्दीबाजी क्यों हो गई जबकि जून 2018 के बाद से एक बार भी बुलाया नहीं गया.

चिदंबरम को सीबीआई के विशेष जज अजय कुमार कुहार की अदालत में पेश किया गया है.

सीबीआई की ओर से महाधिवक्ता तुषार मेहता ने कहा है कि सीबीआई चिदंबरम की पाँच दिन की रिमांड मांग रही है.

सीबीआई ने अदालत से कहा है कि वह चिदंबरम से पूछताछ करना चाहती है.

सीबीआई की ओर से अदालत में ये भी कहा गया है कि चिदंबरम बचने की कोशिश कर रहे हैं और पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

महाधिवक्ता ने कहा कि ‘ख़ामोश रहना संवैधानिक अधिकार है लेकिन वो सहयोग नहीं कर रहे हैं.’

सीबीआई कीओर से अदालत में ये भी कहा गया है कि ये मनी लॉंडरिंग का क्लासिक केस है.

इससे पहले, चिदंबरम को बुधवार शाम उनके दिल्ली स्थित घर से हिरासत में लिया गया था.

सीबीआई ने चिदंबरम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं जिन्हें वो ख़ारिज करते रहे हैं.

नाटकीय अंदाज़ में गिरफ़्तार

केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बड़े नाटकीय तरीक़े से बुधवार रात गिरफ़्तार कर लिया और दिल्ली के लोदी कॉलोनी स्थित मुख्यालय ले गई.

इस दौरान चिदंबरम के समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए और सीबीआई और केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

चिदंबरम ने कांग्रेस दफ़्तर पहुंचकर एक बयान जारी करके कहा कि वो क़ानून से भाग नहीं रहे हैं बल्कि क़ानून की शरण में गए हैं.

इससे पहले सीबीआी ने उनके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया था.

हाई कोर्ट से ज़मानत याचिका रद्द होने के बाद चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे जहां उन्हें तुरंत राहत नहीं मिल सकी.

सुप्रीम कोर्ट में उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है.

लेकिन इससे पहले ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया.

janmashtami 2019: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी, मटकी फोड़ में बजेंगे ये धमाकेदार DJ गाने

0

गाने

Janmashtami special song Viral: जन्माष्टमी का त्यौहार मटकी फोड़ के बिना अधुरा है और इस मटकी फोड़ में चार चांद लगते हैं बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा गाने। जो जन्‍माष्‍टमी से पहले धूम मचा रखी है। बॉलीवुड के इन गानों के बिना मटकी फोड़ का कार्यक्रम अधूरा लगता है| 23 और 24 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी 2019 का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर हम आपको राधा-कृष्णा पर आधारित कुछ ऐसे गाने ( Janmashtami 2019 Song) बताने जा रहे हैं जो आपके इस त्यौहार यादगार बना सके हैं।

राधे राधे

इस बार जन्माष्टमी के मौके पर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का राधे राधे गाना कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है। यह गाना राधा-कृष्णा पर आधारित है, जिसे जन्माष्टमी से ठीक पहले रिलीज़ किया गया है। मटकी फोड़ के दौरान यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।

ओ कान्हा सो जा जरा

बाहुबली-2 फिल्म के बारे में, तो हर कोई जानता है। इस फिल्म में कान्हा पर भी एक खूबसूरत गाना है, जिसमें अनुष्का शेट्टी संध्या भजन गाकर कन्हैया को सुलाने का प्रयास करती हैं।

राधा कैसे ना जले

आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गाना ‘राधा कैसे ना जले’ भी आप इस जन्माष्टमी सुन सकते हैं। गाने को उदित नारायण और आशा भोंसले ने गाया है।

गो गो गो गोविंदा

हर साल जन्माष्टमी पर ‘ओह माय गॉड’ का गाना ‘गो गो गो गोविंदा’ का भी धूम मचा रहता है। इस फिल्म में भले ही अक्षय कुमार ने अभिनय किया हो, लेकिन इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा ने डांस किया है।

मैया यशोदा

फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू ने बेहद खूबसूरती से नटखट कन्हैया पर गाना गाया था और डांस किया था। इस गाने के बिना जन्माष्टमी अधूरी ही होगी।

राधा नाचेगी

तेवर फिल्म का गाना राधा नाचेगी भी काफी मशहूर है। इसमें सोनाक्षी ने राधा नाचेगी गाना पर डांस किया था।

वो कृष्णा है

विवेक ओबरॉय की फिल्म का गान वो कृष्णा है आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं। यह गाना भी बेहद खूबसूरत है।

राधा ऑन डांस फ्लोर

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का गाना ‘राधा’ भी खूब पसंद किया गया था। ये गाना हर साल जन्माष्टमी पर बजता है।

ये शहर सोने की खानों के ऊपर बसा हुआ है , फिर भी यहां की महिलाओं को मजबूरी में करना पड़ता है ये काम..

0

दुनिया में ऐसे बहुत सारे देश हैं। जिनमें आज भी लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह दो वक़्त की रोटी भी कमा सकें। आज हम आपको एक ऐसे ही देश की कहानी बताने जा रहे है। इस देश में सोने की खदानें होने के बावजूद यहां के लोगों को जानवरों की तरह अपनी जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है।

हम लैटिन अमेरिकी देश पेरु की बात कर रहे है। पेरु के रिनकोनाडा शहर में सोने की खदाने भरी पड़ी हैं। सोने की खदाने होने के बावजूद यहां के लोग गरीबी में अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

रिनकोनाडा दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा हुआ शहर है। इस शहर में रहना खतरे से खाली नहीं है। इतना ख़तरा होने के बावजूद इस शहर की आबादी 30 हजार हैं। यहां के लोग कठिन हालातों में भी अपनी जिंदगी का गुजर- बसर करते हैं। इस शहर का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहता है।

रिनकोनाडा शहर की सोने की खदानों को अवैध तरीके से चलाया जाता हैं। जिसकी वजह से कुछ ही लोगों को इसका फायदा मिल पता हैं यहां के ज़्यादतर पुरुष इन्हीं खदानों में काम करते हैं। वहीं इस शहर की महिलाएं प्रॉस्टिट्यूशन का काम करने को मजबूर हैं। सोने की खदान में काम करने वाले मजदूरों को सैलरी नहीं दी जाती है। इसके बदले उन्होंने खदान का ही मटीरियल ले जाने दिया जाता है। इस मटीरियल में सोना भी हो सकता है। ऐसे में यह पूरी तरह किस्मत पर निर्भर करता है।

पुलिस वर्दी उतारकर दलदल में कूदा, बचाई बुजुर्ग की जान…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में पुलिस (Police) ने एक बार फिर से जिंदादिली की मिसाल पेश की है. अपनी जान पर खेलकर जशपुर (Jashpur) की लोदाम पुलिस (Police) ने वृद्ध को दलदल से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है. मामला बीते बुधवार की शाम का बताया जा रहा है. कल शाम जशपुर के लोदाम पुलिस चौकी क्षेत्र के ढोलडुबा निवासी होन्द्रों सिंह अपने ससुराल मंझाटोली घूमने गया हुआ था, उसी दौरान वो दलदल में फंस गया. ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. पुलिस (Police) से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम 5 बजे के आसपास वापस अपने घर आते वक्त वृद्ध शंख नदी के दलदल में फंस गया. यहां मछली मारने वाले व्यक्ति ने इस वृद्ध को फंसा हुआ देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना देकर वृद्ध को निकालने का प्रयास किया, जिसमें वे सफल नहीं हुए. इस बचाव कार्य की जानकारी उन्होंने जशपुर (Jashpur) के लोदाम चौकी प्रभारी अवनीश पासवान को देते हुए मदद की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच बुजुर्ग की जान खतरे में बनी हुई थी, पुलिस (Police) के जवानों ने सतर्कता दिखाई.

इस तरह बचाई जान बुजुर्ग के दलदल में फंसे होने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अवनीश पासवान तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए और मौके पर पंहुचते ही अपनी वर्दी उतारकर दलदल में उतर गए. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अन्य पुलिस जवानों और ग्रामीणों की सहायता से वृद्ध को सही सलामत दलदल से बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के लिए होन्द्रों सिंह को लोदाम के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. जशपुर के एसपी एसएल बघेल ने बताया कि लोदाम प्रभारी समेत सभी जवानों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य किया है, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

जानिए क्या था मामला, WhatsApp Status ने महिला को पहुचाया जेल

0

लगभग सभी लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने लगे है। दोस्तो अभी हाल ही में व्हाट्सएप के इस्तेमाल से जुडा एक रोचक मामला सामने आया है। दोस्तो एक महिला ने जैसे ही अपना व्हाट्सएप स्टेटस मोबाइल पर डाला तो अगले ही दिन पुलिस उसे पकड कर ले गई।

जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि द्वारका सेक्टर-23 की रहने वाली अहिल्या कुछ समय पहले एक एयरफोर्स के एक विंग कमांडर संजीव रंगपाल (47) के घर घरेलू संचालिका का काम करती थी। तभी उसने मौका पाकर विंग कमांडर की पत्नी लता रंगपाल के कपड़े और लाखों की कीमत के जेवरात चुरा लिए। अफसर की पत्नी को नौकरानी पर शक हुआ तो नौकरानी ने घटना में हाथ होने से साफ इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद ही विंग कमांडर का तबादला होने के बाद यह नौकरानी निश्चिंत हो गई।

हाल ही में बेफ्रिक इस महिला ने विंग कमांडर के घर से चुराये उसकी पत्नी के कपड़े और जेवरात पहनकर फोटो खिंचवाया और उसे व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपलोड कर दिया। जब विंग कमांडर की पत्नी उसकी फोटो देखी तो वे हैरान रह गईं

सिरदर्द की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है जायफल

0

जायफल हर किसी के लिए फायदेमंद होता है चाहे वो बच्चा हो बड़ा हो या फिर बूढ़ा हो। जायफल ह्रदयरोग, दस्त, खाँसी, उलटी, जुकाम आदि प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में सहायक है। जायफल का पेड़ काफी बड़ा होता है। आज हम आपको बताएंगे जायफल हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।

हिचकी की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के रस में जायफल को घिसकर एक चम्मच की मात्रा में 3 बार इसका सेवन करें।

सिर में दर्द होने पर जायफल को पानी में घिसकर माथे पर लेप की तरह लगाने से आप सिरदर्द की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

गाय के घी में जायफल घिसकर पैर के तलुवों और आंखों की पलकों पर लगाने से आप चैन की नींद सोएंगे।

सुरजेवाला ने साधा भाजपा पर निशाना बोले : BJP में शामिल होते ही आरोपी गंगा में धूलकर पवित्र हो जाता है

0

चिदंबरम के समर्थन में ही तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान आ रहे हैं। ऐसे में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी चिदंबरम की गिरफ्तारी के खिलाफ बयान देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चिदंबरम की सीबीआई द्वारा की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि ये पहला केस नहीं है जिसमें किसी नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा की मेरे पास ऐसे नेताओं की लम्बी लिस्ट है। अखिलेश यादव, मायावती , वीरभद्र सिंह, डी के शिवकुमार, भुपेंद्र सिंह हुड्डा, संजीव भट्ट, राघव बहल जैसे कई लोगों पर केस दर्ज हुए हैं। परन्तु हैरानी की बात यह है कि जब भी कोई भी आरोपी जब भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह गंगा में नहाकर पवित्र हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुकुल रॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया परन्तु जब वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए तो उनको सीबीआई से कलीन चिट दे दी गई। इसके अलावा कई ऐसे व्यक्ति हैं जिनको भाजपा में शामिल होने पर कलिन चिट मिल गई।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नाम न लेते हुए कहा कि दो राज्यसभा सदस्यों पर भाजपा द्वारा 500 करोड़ के घोटाने का आरोप लगाया गया। बाद में जब वो भाजपा में शामिल हो गए तो वे दूध के धूले हो गए। उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छा सहयोग है जो भाजपा में चला जाता है उसी दिन से वह गंगा में धूलकर साफ हो जाता है।

अंडे खाने के हैं बहुत फायदे, जानकार हैरान हो जाएंगे आप

0

संडे हो या मंडे.रोज खाओ अंडे.। ये बात आपने सुनी तो बहुत बार होगी लेकिन क्या कभी ये जानने की कोशिश की है कि ऐसा कहा क्यों जाता है? हमें यह तो पता होता है कि अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन क्यों और कैसे.इस बात पर बहुत कम लोग ही गौर करते हैं।

अंडा प्रोटीन और एमीनो एसिड का अच्छा माध्यम है। खाने-पीने की बहुत कम ही ऐसी चीजें होती हैं जिनमें सारे प्रोटीन होते हैं और अंडा उन्हीं में से एक है। इसके अलावा ये विटमिन ए,बी12,डी और ई से भी भरपूर होता है। अंडे में फोलेट, सेलेनियम और दूसरे कई जरूरी लवण भी पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व अंडे को हमारे लिए जरूरी बना देते हैं। आइए जानते हैं, अंडा खाने का हमारी सेहत पर क्या असर होता है।

  1. दिमागी ताकत के लिए

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स , विटमिन B12 और D से भरपूर अंडा दिमागी सेहत के लिए एक संपूर्ण आहार है। इससे स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है और दिमाग सक्रिय रहता है।

  1. एनर्जी के लिए

अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा लेता हैं तो यह बहुत फायदेमंद है। ब्रेकफास्ट में अंडा लेने से जहां दिनभर के लिए एनर्जी बनी रहती है वहीं एक लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

  1. आंखों के लिए

अंडा खाने वालों को आंखों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

  1. तनाव मुक्त रखने में मददगार

विटमिन बी-12 से भरपूर अंडा तनाव दूर करने में भी मददगार है। इसके नियमित सेवन से डिप्रेशन की शिकायत नहीं होती।

  1. बालों के लिए

बाल प्रोटीन के बने होते हैं, ऐसे में अंडे में मौजूद हाई लेवल प्रोटीन इसे मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो अंडे का मास्क लगाकर भी बालों को खूबसूरत बना सकते हैं।

शरीर के लिए बेहद आवश्यक होती हल्दी

0

हम सभी लोग हल्दी के बारें में अवश्य जानते होंगे, हल्दी भारत के हर घर की रसोई में आपको मिल जाएंगी। हल्दी एक ऐसा मसाला हैं जिसे भोजन बनाने के उपयोग में तो लिया ही जाता हैं साथ ही में इसका उपयोग औषधिय रूप में भी किया जाता हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई ऐसे गुण होते है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होती है।

अमेरिका में हल्दी पर किए गए एक शोध में यह सामने आया है कि हल्दी का इस्तेमाल करनें से शरीर में एक प्रकार का करक्यूमिन केमिकल बनता है, जो भोजन को आसानी से पचाकर पेट संबधी सभी बिमारियों को दूर करता है। अक्सर हमने हल्दी वाला दूध का सेवन करनें के बारे में सुना है लेकिन आज हम आपको हल्दी वाला पानी के सेवन के बारे में बताएगें। जो कि बेहहद लाभकारी होता है।

विधि-
हल्दी वाला पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें। इसके बाद आप उसमें एक नींबू को निचोड़ दें और उसे गर्म पानी में अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें एक छोटी चम्मच शहद की मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से हिलाएं और इसका सेवन करें।

VIDEO : स्विमिंग पूल में डूबती महिला को बचाने के लिए कुत्ते ने लगाई छलांग और फिर…

0

कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार जानवर माना जाता है और ये बात वक्त-वक्त पर सिद्ध भी होती रही है. ऐसा ही एक और मामला आया है. जिसमें एक कुत्ते ने एक लड़की की जान बचा ली. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक महिला स्विमिंग पूल में नहाने उतरी थी, तभी वह डूबने लगी. महिला को स्विमिंग पूल में डूबते देखा तो कुत्ते ने स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी और महिला की जान बचा ली.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्विमिंग पूल में डूब रही है और कुत्ता डूबती महिला की जान बचा रहा है. इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं.

यही नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो की तारीफ की है.

https://twitter.com/ANDREW1ALBERTT/status/1163376109737644032

बता दें कि इस वीडियो को 19 अगस्त को एक ट्विटर यूजर एंड्र्यू एल्बर्ट ने पोस्ट किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “अब आपके पास जर्मन शेफर्ड हो तो लाइफगार्ड की क्या जरूरत?” दरअसल, 25 सेकंड के इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला डूबने का नाटक कर रही थी. जर्मन शेफर्ड जैसे ही महिला को डूबता देखता है तो तुरंत पूल में कूद जाता है. वो महिला के बालों को पकड़ता और किनारे पर लाने के लिए तैरने लगता है. वह तब तक तैरना नहीं छोड़ता जब तक कि वह महिला को किनारे पर नहीं ले आता.