Home Blog Page 2826

इस पॉपुलर पोर्न वेबसाइट से 1.1 मिलियन लोगों का पर्सनल डेटा हुआ लीक, यूजर्स पर स्कैम का भी बढ़ा खतरा

0

दुनिया भर में पॉपुलर पोर्न वेबसाइट Luscious से 1.1 मिलियन लोगों का पर्सनल डेटा लीक हो गया है। vpnMentor के रिसर्च रिपोर्ट से पता चला है कि वेबसाइट में टेक्निकल खामियों की वजह से यूजर का पर्सनल डेटा लीक हुआ है। वेबसाइट पर यूजर्स के मेल आईडी, यूजर्स किस देश में कहां रहता है और उनका जेंडर जैसी पर्सनल जानकारियां थी। वेबसाइट ने 1.195 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक कर दिया और उनको इस बात की जानकारी भी नहीं थी।

यूजर्स के वेबसाइट पर गतिविधि विवरण जैसे कि पसंद, कमेंट, वीडियो अपलोड, उपयोगकर्ता आईडी नंबर, ब्लॉग पोस्ट और यहां तक ​​कि वेबसाइट पर यूजर्स की फर्स्ट च्वाइस क्या थी, ये डेटा भी लीक हो गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन ब्लॉगों को यूजर्स ने पोस्ट किया था, उनमें यूजर्स के बारे में पर्सनल डीटेल भी थे। वेबसाइट पर पूरा डेटा अनसिक्योर्ड फॉरमेट में रखा गया था।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है थर्ड पार्टी पता कर सकती थी कि यूजर्स किस तरह का कंटेंट वेबसाइट पर लाइक या अपलोड कर रहे हैं। कुछ ईमेल अड्रेसेज में तो यूजर्स के पूरे नाम तक सामने आ गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लीक डेटा से यूजर्स पर स्कैम का खतरा भी बढ़ गया है। वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने वाले लोग यूजर को धमकी दे सकते हैं। उनसे फिरौती या किसी और चीज की डिमांड भी कर सकते हैं। हालांकि 15 अगस्त को वेबसाइट को जब डेटा लीक की जानकारी मिली तो उन्होंने वेबसाइट को सिक्योर्ड तो कर लिया है लेकिन जिनका डेटा लीक हो गया है उनका कुछ नहीं कहा जा सकता है।

VpnMentor ने यूजर्स को सुझाव दिया है कि वेबसाइट पर सरफिंग जारी करने से पहले अपना यूजरनेम और अकाउंट डिटले जरूर बदल लें।

स्पेस स्टेशन में बना सकेंगे कुकीज, इसके ल‍िए नासा बना रहा है खास ओवन

0

 अभी तक अंतर‍िक्ष में अंतरिक्षयात्री डिहाइड्रेड या पका हुआ भोजन अपने साथ लेकर जाते थे। लेकिन अब उम्‍मीद जताई जा रही है क‍ि इस साल के अंत तक स्‍पेस में अंतर‍िक्ष यात्री खुद कुकीज यानी बिस्किट पकाकर खा सकेंगे। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने जानकारी देते हुए बताया है क‍ि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक यानी पकाने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। इसके ल‍िए एक खास किस्‍म का ओवन भी तैयार किया जा रहा है। जिससे अंतर‍िक्ष में फ्रेश कुकीज बनाना आसान होगा।

इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन को देखें तो ये एक बेलनाकार कंटेनर जैसा दिखाई देता है। इस डिजाइन को जानबूझकर ऐसा तैयार किया गया है, जिससे माइक्रोग्रेविटी में खाने की चीजों को सेकने में मदद मिल सके। अंतरिक्ष का वातावरण पृथ्वी जैसा बिल्कुल भी नहीं है।इस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है. यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा।

मैसिमिनो ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना बिस्किट खा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में ही बन जाएंगे या नहीं लेकिन इनकी खुशबू बेहद रोमांचक होगी।इस ऑवन को नवंबर 2019 में स्‍पेस ओवन लॉन्‍च करने की घोषणा की थी। इसमें रोल, कुकीज़, पैटीज़, पॉकेट्स और अन्‍य चीज़ें बना सकते हैं जो कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान लंबे समय तक चल सकती हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किस अंतरिक्ष यान में और कब इसकी शुरुआत होगी।

सिर्फ एक सीन से ही इतिहास के पन्नों में शामिल हो गयी ये 10 फिल्मे, नं.1 जैसी आजतक नहीं बनी

0

7. 3 इडियट्स

कॉमेडी सीक्वेंस के लिए सबसे आइकॉनिक सीन्स की लिस्ट में जगह बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन 3 इडियट्स का ये सीन इस स्तर पर इतना ऊँचा है कि 3 इडियट की सफलता का एक बड़ा हिस्सा चतुर के बलातकारी भाषण का है। न केवल भाषण आपको हसाता है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है कि चीजों को रट कर आपको जीवन में बहुत कामयाबी नहीं मिलेगा।

6. लगान

आजादी से पहले की कहानी पर आधारित लगान एक बहुत ही अनोखी फिल्म है। एक विदेशी खेल सीखने से लेकर, अपने समुदाय के लिए लड़ने तक की कहानी इस फिल्म में दिखाई गयी है। इस फिल्म का सबसे बेस्ट सीन है जो क्रिकेट पिच पर आखिरी गेंद पर आमिर खान द्वारा खींची गई एक सिक्स के भाग्य पर लटका होता है। अंतिम दृश्य में काफी तनाव के बीच गेंद अंत में बाउंड्री रोप से बाहर गई और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बेस्ट सीन बना दिया।

5. करण अर्जुन

करण अर्जुन भले ही बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, शाहरुख और सलमान खान को एक साथ लाए हों, लेकिन यह उनकी ऑन-स्क्रीन मां और अनुभवी अभिनेत्री राखी है, जिन्होंने सिर्फ एक सीन के साथ अपनी सारी गड़गड़ाहट निकल दी थी। गुंडों से परेशान राखी किसी तरह अपनी आशावाद को शब्दों में अनुवाद करती है और सिर्फ एक डायलोग के साथ सीन को अमर कर देती है: मेरे करण अर्जुन आएंगे.

4. दामिनी

जब सनी देओल ने अपनी शक्तिशाली आवाज का सही उपयोग किया है, तो वो सीन ये है। भारत की सुस्त कानूनी व्यवस्था पर अपना गुस्सा उतारते हुए, सनी ने जज और दर्शकों को अपने शक्तिशाली डायलोग तारिख पे तारीख से धमकाया। कोई आश्चर्य नहीं कि यह भारतीय सिनेमा का आज तक का सबसे अच्छा अदालत सीन है।

3. दीवार

इन दो भाइयों की कहानियाँ भारत में आज भी बहुत हिट मानी जाती हैं। हालाँकि, अब भाई-भाई की प्रतिद्वंद्विता पर बात करें और पंथ फिल्म देवर का यह विशेष दृश्य आपके दिमाग में आने वाला पहला दृश्य है। यह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर द्वारा प्रस्तुत सलीम-जावेद के डायलोग के साथ प्रदर्शन है जो दृश्य को दूसरे स्तर पर ले जाते हैं और इसे एक पसंदीदा सीन बनाते हैं।

2. DDLJ

शाहरुख खान और काजोल की सुपरडुपर हिट रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ आज भी लोगों के दिलों के काफी करीब है. आप इस दृश्य के बिना भारतीय सिनेमा की कल्पना करना भी शुरू नहीं कर सकते।

1. शोले

42 साल बाद भी शोले जैसी फिल्म नहीं बनी। इस फिल्म की खासियत है इसके सीन्स और संवाद। यूं तो फिल्म के हर सीन लाजवाब हैं, लेकिन एक ऐसा सीन है, जो बहुत ज्यादा इमोशनल हैं।

अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ये 7 अभिनेत्रियां, नंबर 1 को देखकर यकीन नहीं होगा

0

7.पूजा बत्रा

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 125 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार अपने लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 7 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड थी। तो आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

पूजा बत्रा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। पूजा बत्रा और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। कहा जाता है कि पूजा बत्रा ने अक्षय कुमार को फिल्मों में काम करने के लिए मदद की थी। पूजा बत्रा अक्षय कुमार की सबसे पहली गर्लफ्रेंड मानी जाती है। लेकिन फिल्मों में सफलता मिलते ही अक्षय कुमार और पूजा बत्रा का ब्रेकअप हो गया था।

6. आयशा जुल्का

आयशा जुल्का एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। हम आपको बता दें आयशा जुल्का और अक्षय कुमार की मुलाकात खिलाड़ी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद वह दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। खबरों की मानें तो आयशा जुल्का अक्षय कुमार को लेकर काफी सीरियस थी। लेकिन अक्षय कुमार किसी भी सीरियस रिलेशनशिप के लिए उस वक्त तैयार नहीं थे। यही वजह है कि वह दोनों अलग हो गए।

5.रवीना टंडन

रवीना टंडन एक समय में बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाती थी। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की लव अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रही थी। रवीना टंडन अक्षय कुमार को बहुत चाहती थी। लेकिन अक्षय कुमार ने एक ही वक्त पर तीन लड़कियों के साथ रिश्ता रखा था। इसी वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

4.शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी मानी जाती थी। शिल्पा शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उन्होंने अक्षय कुमार से मंगनी कर ली थी। लेकिन अक्षय कुमार के दिल फेक मिजाज की वजह से दोनों में दूरियां बढ़ गई और अलग हो गए।

3.रेखा

रेखा अपने जमाने की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। अक्षय कुमार और रेखा की नज़दीकियां बॉलीवुड फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान बड़ी थी। लेकिन हम आपको बता दें इन दोनों ने इस रिश्ते के बारे में अब तक कुछ खुलकर नहीं बताया है।

2.ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक दूसरे को इस कदर चाहते थे कि, इन दोनों ने शादी कर ली।

1.प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हम आपको बता दें शादी के बाद भी अक्षय कुमार का प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर रहा था। खबर के मुताबिक अंदाज फिल्म के शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के करीब आए थे। जब इस बात की भनक ट्विंकल खन्ना तक गई, तो अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ दूरी बना ली। जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को भविष्य में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के लिए मना भी कर दिया।

सलमान ने अपनी मृत्यु को लेकर कर दी है ये भविष्यवाणी, जानकर सभी हो रहे हैं हैरान

0

सलमान खान इस वक़्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। पुरे विश्व में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिन्हें सलमान जितनी स्टारडम नसीब होती है। हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म भारत को अच्छे रिव्यूज़ मिल रहे हैं और साथ ही अच्छी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

फिल्म की प्रोमोशन के दौरान सलमान ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत की। बातचीत के दौरान सलमान ने बताया कि ये फिल्म उनके लिए बहुत ख़ास है। कहानी के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा-‘इसमें बहुत कुछ है, अबू डाबी में तेल निकलना, फिर मर्चेंट नेवी का दौर शुरू होना, जय जवान जय किसान वाले हिस्से से लेकर रेलवे में नौकरी तक का सफर है’।

इस बीच सलमान ने अपनी मृत्यु को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। सलमान ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर सभी लोग हैरान हैं। सलमान के मुताबिक उनकी मृत्यु और कहीं नहीं बल्कि अपने देश भारत में ही होगी। सलमान ने कहा-‘मुझे अपनी इस फिल्म पर बहुत गर्व है, मैंने भारत में जनम लिया है और मेरी मृत्यु भी यहीं पर होगी, दुनिया में भारत से अच्छी कोई और जगह नहीं है’।

हालांकि मृत्यु का समय और जगह इंसान के हाथ में नहीं होती पर सलमान के इस बयान ने साफ़ कर दिया है कि वह अपने देश से कितना प्यार करते हैं। बता दें कि भारत एक कोरियाई फिल्म ‘ऑड टू माई फादर’ का रीमेक हैं। 

बिस्किट नहीं खा रहे लोग, पारले में 10 हजार लोगों की नौकरी पर संकट

0

 देश की सबसे बड़ी बिस्किट बनाने वाली कंपनी पार्ले प्रोडक्ट्स अपने यहां से 8 से 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अगर खपत में इसी तरह से मंदी बनी रही तो कंपनी को कर्मचारियों को निकालना होगा। कंपनी ने कहा कि ये मंदी इस बात का इशारा है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं चल रही है।पारले 
कंपनी ने जीएसटी घटाने की मांग की

कंपनी के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने बताया, ‘हमने 100 रु प्रति किलो या उससे कम कीमत वाले बिस्किट पर जीएसटी घटाने की मांग की है। ये आमतौर पर 5 रु या कम के पैक में बिकते हैं। हालांकि, अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो हमें 8 से 10 हजार कर्मचारियों को निकालना पड़ेगा, सेल्फ घटने से हमें भारी नुकसान हो रहा है।’ बता दें कि पारले-जी, मोनैको और मैरी बिस्किट बनाने वाली पारले की सेल्स 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है।

कारोबार 
सुस्त मांग से कंपनी का कारोबार प्रभावित

10 प्लांट चलाने वाली इस कंपनी में करीब एक लाख कर्मचारी काम करते हैं। पारले के पास 125 थर्ड पार्टी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं। कंपनी की सेल्स का आधा से ज्यादा हिस्सा ग्रामीण बाजारों से आता है। जीएसटी लागू होने से पहले, 100 रु प्रति किलो वाले बिस्किट पर 12 पर्सेंट टैक्स लगाया जाता था। कंपनी को उम्मीद थी कि प्रीमियम बिस्किट के लिए 12 पर्सेंट और सस्ते बिस्किट के लिए 5 पर्सेंट का जीएसटी रेट तय किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने दो साल पहले जब जीएसटी लागू किया तो सभी बिस्किटों को 18 फीसदी स्लैब में डाल दिया।

बिस्किट 
10 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

देश की अन्य बड़ी बिस्किट और डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी ब्रिटानिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी ने पिछले दिनों कहा था कि उपभोक्ता 5 रु के बिस्किट पैकेट खरीदने में कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे 5 रु के भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले दो बार सोच रहे हैं, जिससे वित्तीय समस्या की गंभीरता की पता चलता है। बेरी ने कहा था कि उनकी ग्रोथ केवल 6 फीसदी हुई, मार्केट ग्रोथ उनसे भी सुस्त है। बता दें कि नुस्ली वाडिया की कंपनी ब्रिटानिया का साल-दर-साल का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 3.5 फीसदी घटकर 249 करोड़ रु रहा।

हैदराबाद मेट्रो में रोज सफर कर रहा था सांप, चार दिन बाद यूं पकड़ा गया

0

हैदराबाद मेट्रो में घुसे ब्रॉन्जब्रैक ट्री स्नेक को पकड़ने में अधिकारियों को पांच दिन लग गए. काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों और विशेषज्ञों को सांप पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी. सोमवार को दो फीट लंबे इस सांप को फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसायटी द्वारा रेस्क्यू किया गया, जो कि ड्राइवर के केबिन में घुसा हुआ था.

यह सांप पहली बार 14 अगस्त को देखा गया था, जिसके बाद फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसायटी को इसकी सूचना दी गई. मेट्रो को एलबी नगर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उससे बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसायटी के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी ट्रेन में सांप को बहुत ढूंढा, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला.

सांप को ढूंढने की प्रक्रिया चार दिनों तक लगातार चली, जिसके बाद पांचवें दिन उन्हें साप ड्राइवर के केबिन के इंजन में घुसा हुआ दिखाई दिया.

फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसायटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, “हमें दोपहर करीब दो बजे सांप के मेट्रो में होने की सूचना मिली थी, जिसे एलबी नगर स्टेशन पर पार्क किया गया था. सांप को पूरी मेट्रो में काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला.

इसके बाद टीम के एक सदस्य की नजर डॉक ट्रेन के केबिन में पड़ी जहां पर सांप नजर आया.” इसके बाद सांप को निकाला गया और उसे वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़ दिया गया.

सरकार लड़कियों को दे रही है 30000 रुपए, जानिए इस शानदार योजना के बारे में

0

आज भारत में कुछ जगह लड़कियों की सुरक्षा करना एक समस्या बन गया है। दिल्ली सरकार ने इन समस्याओं को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा और लड़कियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने, महिला लिंगानुपात ठीक करने और लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए देलही लडली योजना 2019 की शुरुआत की है।

इस योजना के द्वारा सरकार परिवार के सदस्य की 2 बोटियों को 30000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना में राशि कुछ चरणों में लड़की के खाते में जमा की जायेगी और इस राशि को लड़की 18 साल की होने पर उसे जरूरत के आधार पर निकाल सकेंगी। ये योजना दिल्ली में निवास कर रहे उन लोगों के परिवार की बेटियों के लिए है जो आर्थिक रूप से गरीब हैं और उनकी सालाना आय 1 लाख से कम है और साथ ही साथ लड़की जिस स्कूल कॉलेज में पड़ेगी वो सरकारी मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

देलही लाडली योजना 2019 का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र-दिल्ली में 3 साल से रहने का कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए। राशन कार्ड, बिजली बिल आदि होना चाहिए। लड़की के माता पिता का आय प्रमाण पत्र जिसकी सालाना आय 1 लाख तक होना चाहिए। लड़की का जन्म प्रमाण पत्र हो। लड़की के माता पिता का आधार कार्ड हो। देलही लाडली योजना 2019 के अंतरगर्त मिलने वाली धनराशी कुछ इस प्रकार है- बच्ची के अस्पताल में पैदा होने पर 11000 की राशि दी जाएगी। अगर बच्ची घर या अस्पताल के अलावा कही और पैदा होती है। तो 10000 रूपए की राशि दी जायेगी। कक्षा 1, 6, 9, 12 में प्रवेश लेने पर 5000 की राशि प्रदान की जाएगी।

हम आपको बता दें इस योजना का लाभ लेने के लिए 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं। एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफ़लाईन। सबसे पहले आपको wcddel.in वेबसाइट पर जाना है। इस साइट पर विजिट करते ही आपके सामने एक पेज खुलकर आ जायेगा। यहां आपसे इस फॉर्म में कुछ निजी जानकारी के बारे में पूछा जाएगा। जिसे आपको सही-सही भरना है।

फॉर्म भरने के बाद जानकारी को चेक कर लें क्योंकि अगर कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। फॉर्म में अपनी सही पूर्ण जानकारी भरने के बाद लास्ट में नीचे सबमिट पर क्लिक कर दें। आपका आवेदन हो चुका है। आपकी पात्रता की जाँच करने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी में हुआ क्रैश

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलीकॉप्टर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जाई जा रहा थी. लेकिन रास्ते में ही हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया.

उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. क्रैश हुए हेलीकॉप्टर को इसी काम में लगाया गया था.

बिजली के तारों में उलझा हेलीकॉप्टर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्‍टर अचानक बिजली के तारों में उलझ गया और नीचे गिर पड़ा. हेलिकॉप्टर में पायलट, को-पायलट और एसडीआरएफ के जवान सहित तीन लोग सवार थे. क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर हैरिटेज एविएशन का था.

बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाके इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. एनडीआरएफ और सेना के जवान यहां पर राहत कार्य में लगे हुए हैं. कई जगहों पर हेलीकॉप्‍टर के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.

सच बोलते हैं चिदंबरम, इस लिए पीछे पड़ी सरकार : प्रियंका

0

। आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कांग्रेस उनके समर्थन में खुलकर खड़ी हो गई है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने चिदंबरम को देश का सेवक और सम्मानित सांसद बताते हुए केंद्र सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला। प्रियंका ने ट्वीट किया-चिदंबरम के साथ कांग्रेस हर स्थिति में खड़ी है। नतीजों की परवाह किए वह बिना, सचाई के साथ खड़ी रहेगी।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ‘अति गुणवान और सम्मानित राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम ने दशकों तक विभिन्न भूमिका में देश की सेवा की है। वह बेहिचक सत्ता की हकीकत बयां करते रहे हैं। क्योंकि कायर हमेशा सचाई से असहज हो जाते हैं, इसलिए शर्मनाक तरीके से उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है। हम उनके साथ खड़े हैं। सचाई के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे नतीजे जो भी हों।