Home Blog Page 2827

कर्नाटक विधानसभा में पोर्न देखने वाले दोनों नेता भी बने येदियुरप्पा के मंत्री

0

मंगलवार को कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें राज्यपाल वजुभाई वाला ने 17 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें दो नाम ऐसे हैं, जिनको लेकर विवाद हो रहा है। ये नाम हैं लक्ष्मण सावदी और सीसी पाटिल। ये दोनों 2012 में भी बीजेपी सरकार में मंत्री थे, लेकिन तब विधानसभा में पोर्न विडियो देखते हुए पकड़े जाने के बाद इन दोनों को इस्तीफा देना पड़ा था।

येदियुरप्पा ने गवर्नर को भेजी थी सिफारिश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री अपनी सरकार बनने के 20 दिन बाद हुए अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला को 17 लोगों की लिस्ट सौंपी थी। गवर्नर के पास इन्हें मंत्री बनाए जाने की सिफारिश से पहले येदियुरप्पा की इस लिस्ट पर दिल्ली में पार्टी नेतृत्व की सहमति ली गई थी। इसमें तीसरे नंबर पर लक्ष्मण संगप्पा सावदी और चौदवें नंबर पर चंद्रकांतागौड़ा चनप्पागौड़ा पाटिल का नाम देखा जा सकता है, जिनपर विधानसभा में पोर्न देखने का विडियो सुर्खियों में रहा था। गौरतलब है कि सावदी अभी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य भी नहीं हैं।

विधानसभा में पोर्न देखने के आरोप लगे थे

इससे पहले फरवरी 2012 में लक्ष्मण संगप्पा सावदी और चंद्रकांतागौड़ा चनप्पागौड़ा पाटिल समेत कुल तीन मंत्री तब सुर्खियों में आए थे, जब उनका विधानसभा के अंदर अश्लील विडियो देखने वाला क्लिप वायरल हुआ था। जानकारी के मुताबिक सदन की कार्यवाही जारी थी और तीनों अपनी सीटों पर आराम से पोर्न विडियो देखने में मशगूल थे। इनकी इस हरकत का किसी को अंदाजा भी नहीं लगता अगर विधानसभा की कार्यवाही को अपने कैमरे में कैद कर रहा कैमरामैन इन जनप्रतिनिधियों पर फोकस नहीं करता। इस घटना के कारण उस समय बीजेपी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

पोर्न देखने के बाद दिया था इस्तीफा

तब विधानसभा में अश्लील विडियो देखने के मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि तीनों मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ गया था। उस समय लक्ष्मण संगप्पा सावदी कर्नाटक सरकार में कार्पोरेशन मंत्री थे। जबकि, सीसी पाटिल के पास महिला और बाल कल्याण जैसा विभाग था।

अभी भी 17 मंत्रियों की है गुंजाइश

कर्नाटक में सावदी और पाटिल समेत जिन 17 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें- जगदीश शेट्टार, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, श्रीनिवास पुजारी, एच नागेश, गोविंद एम करकजोल, अश्वत्थ नारायण सीएन, बी श्रीरामुलु, एस सुरेश कुमार, वी सोमन्ना, सीटी रवि, बासवाराज बोम्मई, जेसी मधु स्वामी, प्रभु चौहान, शशिखला और जोले अन्नासाहेब शामिल हैं। इन मंत्रियों में शशिकला एक मात्र महिला हैं। बता दें कि कर्नाटक में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 34 हो सकती है, यानि अभी 17 और लोगों को मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश बची है। इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद लगता है कि येदियुरप्पा ने अपनी कैबिनेट में लिंगायत समुदाय को प्रमुखता से जगह दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लिंगायत समुदाय को कर्नाटक में भाजपा का मुख्य मतदाता माना जाता है। प्रदेश में कुल 39 लिंगायत विधायक हैं, खुद मुख्यमंत्री भी इसी समुदाय से आते हैं। यही वजह है कि सरकार में लिंगायत समुदाय के आठ विधायकों को शामिल किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि मंत्रिमंडल में इस समुदाय का प्रतिनिधित्व लगभग 44 फीसदी हो चुका है।

मौत का आइलैंड: जहां जाने पर सरकार ने लगा रखा है प्रतिबंध, बड़ी खौफनाक है इसके पीछे की कहानी

0

दुनिया में ऐसे कई आइलैंड हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरत तो है ही, लेकिन इसके बावजूद इस आइलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक द्वीपों में होती है। इटली में स्थित इस आइलैंड को ‘मौत का आइलैंड’ कहा जाता है।

वेनीसिया झील के उत्तर में स्थित इस रहस्यमयी आइलैंड को पोवेग्लिया आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां जाना या मौत को बुलावा देना एक ही बात है। कहते हैं कि यहां जाने वाला लोगों का लौटकर वापस आना मुश्किल होता है।

दरअसल, इस आइलैंड से जुड़ी एक खौफनाक कहानी है, जिसकी वजह से लोग यहां जाना नहीं चाहते। हालांकि सरकार ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध भी लगाया हुआ है।

कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को मरने के लिए लाकर छोड़ दिया जाता था और जो लोग मर जाते थे, उन्हें यही पर दफना दिया जाता था।

कहते हैं कि इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी। ऐसे में लगभग 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को आइलैंड पर ही जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से इस आइलैंड को भूतहा माना जाने लगा और यह पूरी तरह से वीरान हो गया।

हालांकि साल 1922 में इस आइलैंड पर मेंटल हॉस्पिटल (मानसिक रोगियों का अस्पताल) बनाया गया, लेकिन कुछ सालों बाद ही उसे बंद कर दिया गया। इसके पीछे कारण बताया गया कि अस्पताल के डॉक्टरों से लेकर नर्सों और मरीजों तक को यहां कई असामान्य सी चीजें दिखने लगी थीं।

मेंटल हॉस्पिटल के बंद होने के कई साल बाद तक ये आइलैंड वीरान पड़ा रहा। इसके बाद इटली की सरकार ने साल 1960 में इसे एक शख्स को बेच दिया। बताया जाता है कि असामान्य घटनाओं के बीच वो शख्स अपने परिवार के साथ कुछ ही दिन यहां रह पाया। फिर वो इस आइलैंड को छोड़ कर कहीं चला गया। इसके बाद यहां रहने आए एक अन्य शख्स के साथ भी कुछ ऐसी ही घटनाएं घटीं, जिसके बाद वो भी आइलैंड को छोड़ कर चला गया। तब से यह आइलैंड वीरान ही पड़ा है।

बताया जाता है कि मछुआरे भी इस आइलैंड के पास मछली पकड़ने नहीं जाते। कई बार उनके जाल में मरे हुए इंसानों की हड्डियां फंस जाती हैं। यहां अथाह मात्रा में इंसानी हड्डियां मौजूद हैं।

इस राज्य में स्थित है ‘माधुरी दीक्षित झील’, सिर्फ भारतीयों को जाने की है इजाजत

0

आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर धरती पर स्वर्ग के दर्शन हो जाएंगे। सबसे अनोखी बात तो ये है कि यहां स्थित झील को माधुरी दीक्षित झील भी कहते हैं। दरअसल, इस झील के पास माधुरी दीक्षित का एक गाना फिल्माया गया था, जिसके बाद लोग सांगेसर झील को माधुरी झील कहने लगे।

समुद्र तल से 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित सांगेसर झील भूकंप की वजह से बनी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार ये झील अपनी वर्तमान जगह से कुछ दूरी पर स्थित थी। मगर टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने के कारण झील आज अपनी जगह से खिसक गई। जिसकी वजह से देवदार के जंगल का एक बड़ा हिस्सा पानी में समा गया।

आज भी पेड़ों के ऊपरी हिस्से बड़े अजीब तरह से पानी की सतह के ऊपर निकले हुए देखे जा सकते हैं। झील भारत-चीन सीमा के करीब स्थित है और झील देखने के लिए आपको जिला आयुक्त से इजाजत लेनी होगी। तवांग से इस झील तक पहुंचने में दो घंटे लगेंगे और उससे भी दिलचस्प बात ये कि केवल भारतीयों को ही इस झील तक जाने की अनुमति है। 

ये हैं इस समय के सबसे शानदार प्रीमियम सेंगमेंट स्मार्टफोन्स, जानें इनके बारे में

0

 स्मार्टफोन इन दिनों सबसे महत्वपूर्ण गैजेट बन गए हैं। और वो सभी काम करने में सक्षम हैं जो आज एक पीसी या लैपटॉप कर सकतें हैं। हालांकि इतने एडवांस फीचर्स हर सभी स्माट्रफोन्स में आपको नहीं मिल सकते। अत: फीचर्स और तकनीक के आधार पर स्मार्टफोन की भी अलग— अलग कैटेगरी हैं। जिनमें आपको 5000 से लेकर 1 लाख तक के स्माट्रफोन देखने को मिलेंगे। इस पोस्ट में हम आपको भारत में सबसे अच्छे मोबाइल फोन जो प्रीमियम सेगमेंट में आतें हैं उनके बारे में बतायेंगे। ऐसे स्मार्टफोन जो एडिटिंग स्प्रेडशीट से लेकर स्ट्रीमिंग एचडीआर वीडियो तक पर्याप्त शक्तिशाली हैं। ये स्मार्टफोन बिना किसी अड़चन के मल्टीटास्क कर सकते हैं। ये मोबाइल फोन प्रीमियम डिजाइन और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संयुक्त नवीनतम तकनीक प्रदान करते हैं।

1. IPhone XS मैक्स: यह फोन न केवल सबसे अच्छा स्मार्टफोन है जिसे आप खरीद सकते हैं, यह सबसे महंगा भी है। आपको इसमें सबसे अच्छा डिस्प्ले मिलेगा जो कि 6.5 इंच का एचडीआर डिस्प्ले है। एआई कार्यों को संभालने के लिए इसमें न्यूरल इंजन के साथ एप्पल ए 12 बायोनिक चिप है। पीछे की दो कैमरे हैं।

फीचर्स: स्क्रीन का आकार: 6.5 ‘(1242 x 2688), कैमरा: 12 + 12 | 7 एमपी, रैम: 4 जीबी, बैटरी: 3174 एमएएच, ऑपरेटिंग सिस्टम: iOS, Soc: Apple A12 बायोनिक
प्रोसेसर: हेक्सा कोर, paytm पर कीमत 98000 रूपये और, अमेज़न पर कीमत 109890 रूपये।
2. हुवावे P30 प्रो: हुआवेई पी 30 प्रो में शानदार कैमरा है जो मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक बेंचमार्क सेट करता है। यह फ्लैगशिप परफॉरमेंस भी प्रदान करता है। यह खरीदने के लिए सबसे अच्छे फोनों में से एक है।
फीचर्स: स्क्रीन का आकार: 6.47 ‘(1080 X 2340), कैमरा: 40 + 20 + 8 + टीओएफ | 32 एमपी, रैम: 8 जीबी, बैटरी: 4200 एमएएच, ऑपरेटिंग सिस्टम: Android, Soc: HiSilicon Kirin 980, प्रोसेसर: ऑक्टा। यह अमेजन पर 71990 रूपये में उपलब्ध है।
3. सैमसंग गैलेक्सी S10 + : सैमसंग गैलेक्सी S10 + एक नए डिजाइन और शानदार डिस्पले को स्पोर्ट करता है। इसमें शानदार कैमरा के साथ दमदार प्रोसेसर मौजूद है।
फीचर्स: स्क्रीन का आकार: 6.4 ‘(1440 X 3040), कैमरा: 12 + 12 + 16 | 10 + 8 एमपी, रैम: 8 जीबी, बैटरी: 4100 एमएएच, ऑपरेटिंग सिस्टम: Android, एसओसी: एक्सिनोस 9820 ऑक्टा (8 एनएम), प्रोसेसर: ऑक्टा इसे आप अमेज़न से 73900 की कीमत में खरीद सकतें हैं।

4. सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 : इस फोन को भारत में कल ही लॉन्च किया गया है।
यह फोन 6.30 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1080×2280 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन पिक्सेल है। पिक्सेल ​डेनसिटी 401 इंच प्रति इंच (पीपीआई) और 19: 9 का आस्पेक्ट है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 1.9GHz ऑक्टा-कोर सैमसंग Exynos 9825 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 1.9GHz पर क्लॉक किए गए 4 कोर, 2.4GHz पर 2 कोर और 2.7GHz में 2 कोर क्लॉक किए गए हैं। यह 8GB रैम के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 एंड्रॉइड 9 पाई चलाता है और यह 3,500mAh की बैटरी द्वारा संचालित है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के रियर पर f / 1.5-2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है; दूसरा 16-मेगापिक्सल का कैमरा f / 2.2 अपर्चर वाला और तीसरा 12-मेगापिक्सल का कैमरा f / 2.1 अपर्चर वाला। रियर कैमरा सेटअप में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस है। यह सेल्फी के लिए फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का कैमरा देता है, जिसमें f / 2.2 अपर्चर है। फ्रंट कैमरा में ऑटोफोकस भी है। इस फोन की शुरूआती कीमत 69999 रूपये हैं। अभी इस फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है।
5.वनप्लस 7 प्रो: यह वनप्लस का पहला फ्लैगशिप फोन है। यह वनप्लस का शानदार फोन है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 + सर्टिफिकेशन के साथ 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। इसमें स्नैपड्रैगन 855 का दमादार प्रेासेसर है जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप हैं जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 16MP वाइड-एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP टेलीफोटो लेंस है।

फीचर्स: स्क्रीन का आकार: 6.7 ‘(3120 x 1440), कैमरा: 48 + 16 + 8 | 16
रैम: 8 जीबी, बैटरी: 4000 mAh, ऑपरेटिंग सिस्टम: Android, Soc: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855, प्रोसेसर: ऑक्टा । इसे आप अमेजन से 48999 रूपये में खरीद सकतें हैं।
6. वह ओप्पो रेनो 10 एक्स जूम: ओप्पो ने स्मार्टफोन को डिजाइन करने में बहुत ध्यान दिया है, ठीक पीछे वाले पैनल के बीच में शार्क-फिन पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल है। रेनो 10 एक्स जूम भी सबसे अच्छा हार्डवेयर पैक करता है आपको इस एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इस का प्रसिद्ध फीचसर ट्रिपल-कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का उपयोग करके 10X तक ज़ूम करने की क्षमता है, जिसमें 48MP का प्राथमिक सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल है। यह सुविधा बहुत अच्छी तरह से काम करती है और औसत स्मार्टफोन की तुलना में 10X ज़ूम पर अधिक बेहतर विवरण और तीखेपन को पुन: पेश कर सकती है। इसे आप paytm से 46491 रूपये में खरीद सकतें है।

छत्तीसगढ़ : शर्मनाक! कार में रेप हो रहा था और पीड़िता की सहेली आरोपी का साथ दे रही थी

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म (Rape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ढाबे में खाना खाने के बाद बिल शेयर करने को लेकर उपजा विवाद इस घिनौने जुर्म (Crime) में बदल गया. युवती का रेप करने का आरोपी कोई और नहीं ​बल्कि वही सख्श है, जिसके साथ वो अपनी दो अन्य सहेलियों (Freands) के साथ रात में घूमने के लिए निकली थी. घटना के बाद मुख्य आरोपी और उसका साथ देने वाली पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है. राजधानी रायपुर (Raipur) के राजेन्द्र नगर पुलिस थाने (Police Station) में रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पर अपने महिला मित्र के साथ कार में रेप (Rape) करने का आरोप है. इस घिनौने जुर्म में आरोपी का साथ पीड़िता की एक सहेली ने दिया. पुलिस ने उसे भी मुख्य आरोपी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. रेप से पहले पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई है. ढाबे में खाना खाने के बाद बिल शेयर करने को लेकर पीड़िता और आरोपी में विवाद हुआ था. इसके बाद वापस लौटते समय कार में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया.

जानें क्या है पूरा मामला?
राजेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 18 अगस्त की देर रात की है. 28 वर्षीय आरोपी तुषार मूलचंदानी अपनी तीन महिला मित्रों के साथ अपनी ही कार में रिंग रोड नंबर 1 स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया. वहां का बिल 800 रुपये शेयर करने की बात आरोपी ने महिला मित्रों से की. इसपर पीड़िता ने ये कहकर मना कर दिया कि उसने कुछ नहीं खाया है, इसलिए बिल शेयर नहीं करेगी. इसी बात को लेकर आरोपी और पीड़िता में विवाद हो गया. 
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ढाबे में विवाद के बाद चारों आरोपी तुषार की कार में ही वापस आ रहे थे. इसी दौरान उसका तुषार के साथ विवाद होता रहा. इसी बीच तुषार ने उससे मारपीट की और फिर कार रोककर उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा. आरोपी तुषार का सहयोग उसकी दूसरी सहेली किरणजीत ने भी दिया. जबकि एक अन्य सहेली ने आरोपी का विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया गया. इसके बाद आरोपी ने किरणजीत के सहयोग से पीड़िता के साथ रेप किया. फिर 19 अगस्त की सुबह पीड़िता ने मामले की शिकायत राजेन्द्र नगर पुलिस थाने में की. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

छत्तीसगढ़ : प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला, धर्म परिवर्तन के बाद लोगों ने कहा- ‘लव जिहाद’

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले में एक समाज विशेष ने लव जिहाद (Love Jihad) का आरोप लगाया. समाज विशेष के लोगों ने आरोप लगाया है कि एक शादीशुदा महिला (Women) को प्रेमजाल में फंसाकर उसका प्रेमी उसे भगाकर ले गया. इसके बाद प्रेमी ने महिला का धर्म परिवर्तन (Religion Change) करा दिया. दुर्ग के मोहन नगर पुलिस थाने में शिकायत (Complaint) दर्ज की गई है. शिकायतकर्ताओं ने महिला के प्रेमी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने मामले में जांच के बाद कानूनन उचित कार्रवाई करने की बात कही है. दुर्ग (Durg) जिले के मोहन नगर पुलिस थाने (Police Station) में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने शिकायत दर्ज कराई है. सिक्ख पंचायत का कहना है कि करबी पांच महीने पहले दुर्ग के कादम्बिनी नगर में रहने वाले हीरा सिंग की पत्नी लापता (Missing) हो गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस (Police) में भी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में सक्रियता नहीं दिखाई. सिक्ख पंचायत के लोगों ने इस मामले में पुलिस पर ढीला ढाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. पंचायत के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस उचित कार्रवाई करती तो ये नौबत नहीं आती.

कोर्ट पहुंची थी महिला
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सिक्ख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह का कहना है कि मंगलवार को जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि शादीशुदा सिक्ख महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसका प्रेमी (Lover) कोर्ट पहुंचा है तो समाज के लोग आक्रोशित हो गए. समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पंचायत के लोगों का साफ मानना है कि ये माला लव जिहाद से जुड़ा है. इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. वहीं मामले में मोहन नगर पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. 

छत्तीसगढ़ : सरकार तैयार कर रही है ये नया प्रस्ताव, स्कूल सिलेबस में पढ़ाए जाएंगे राजीव गांधी

0

अब छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को स्कूल के पाठ्यक्रम (School Syllabus) में शामिल करने की तैयारी की जा रही है. राजीव गांधी द्वारा किए गए सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) और तकनीक के क्षेत्र में किए गए कार्यों को स्कूली बच्चे (Students) अपनी किताबों में पढ़ेंगे. राज्य सरकार इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है.

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने ये ऐलान किया है. कांग्रेस का मानना है कि राजीव गांधी का जीवन सीख लेने लायक है. इसलिए उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को बच्चों को सीखना चाहिए. अब सरकार इस फैसले पर विचार और चर्चा कर रही है. कहा जा रहा है कि जल्द की एक प्रस्ताव (Offer) भी तैयार कर लिया जाएगा.

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही ये बात:
जानकारी देते हुए स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम (Premsai Singh) ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए गए, जिससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने युवाओं के लिए भी काफी कार्य किया है. अब उन कार्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि राजीव गांधी के 75वें जयंती के मौके पर शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का कहना है कि पंचायती राज, संचार क्रांति या फिर पर्यावरण को लेकर उन्होने कई कार्य किए हैं. देश की एकता अखंडता के लिए उन्होने कई कार्य किए हैं, जिससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए.

सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने अब निशाना साधा है. बीजेपी (BJP) प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि कांग्रेस द्वारा स्कूल बच्चों के पाठ्यक्रम में राजीव गांधी को जोड़ता तुष्टीकरण का एक मामला है. कांग्रेस को पार्टी के अंदर गांधी भक्ति जरूर करे, लेकिन बाहर ऐसी चीजें करना गलत है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति हमारा पूरा सम्मान है. अटल जी के समय में भी सूचना और संचार के क्षेत्र में कई कार्य किए गए है. बेहतर होता कांग्रेस राजीव गांधी जी के साथ अटल जी का भी नाम जोड़ लेती.

छत्तीसगढ़ : जानिए रायपुर से 80 किमी दूर, क्यों लगी है पर्यटकों की भीड़…

0

:

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में शांति और सुकुन की चाहत भला किसे नही है. हर कोई इसे पाने के लिए ना जाने कितने जतन करता है. शांति और सुकुन पाने का सबसे बढिया तरीका है. पर्यटन स्थल, इसलिए गरियाबंद का एक पर्यटक स्थल इन दिनों पर्यटकों की भीड से गुलजार है.

हरीभरी वादियां और कल कल करते बहते झरने आकर्षण का केन्द्र

राजधानी रायपुर से महज 80 किमी दूर जतमई पर्यटक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खीच रहा है. गरियाबंद जिले के इस मनमोहक पर्यटक स्थल पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड उमड रही है. यहां की हरीभरी वादियां और कल कल करते बहते झरने पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाते है. राजधानी रायपुर के पर्यटक हो या फिर देश के दुसरे हिस्से से आने वाले पर्यटक हो जो एक बार यहां आ जाये वो यहां की तारिफ करता नही थकता. यही कारण है कि अब देश भर से पर्यटक यहां आने लगे हैं.

वैसे तो ये स्थान माता जतमई का शक्तिधाम है और माता के दर्शन करने यहां सालभर श्रद्धालू आते रहते है, मगर बारिश के दिनों में यहां बहने वाला झरना यहां के वातावरण में चार चांद लगा देता है. यही कारण है कि बारिश के महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है.

जतमई में जिस स्तर से श्रद्धालूओं और पर्यटकों की संख्या साल दर साल बढ़ोत्री हो रही है, उस हिसाब से यहां प्रशासन की सक्रियता कही नजर नही आ रही है. पर्यटकों को भी कहना है कि प्रशासन को पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यहां पर्याप्त सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का प्रबंध करना चाहिए.

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार में एक साल में लापता हुईं 90 लड़कियां, मानव तस्करी की आशंका

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदाबाजार (Balodabazar) जिले में बच्चों के लापता (Missing) होने का मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. लापता होने वालों में लड़कियां (Girls) अधिक हैं. एक आंकड़े के मुताबिक पिछले एक साल में ही ​बलौदाबाजार में बच्चों के लापता होने के 105 मामले अलग अलग पुलिस थानों (Police Station) में दर्ज हैं. इनमें से 90 लड़कियां हैं. पुलिस नाबालिगों के मामले में अपहरण (Kidnapping) का जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. तेजी से लापता होने को प्रदेश में मानव तस्करी (Human trafficking) से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है.

बलौदाबाजार (Balodabazar) जिले में बच्चे सभी थाना क्षेत्रों से लगातार लापता हो रहे हैं, जिनमें नाबालिग व स्कूली लड़कियों की संख्या ज्यादा है. पुलिस विभाग (Police Department) के एक आंकड़े के अनुसार साल भर मे जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों से कुल 105 बच्चे लापता हुए, जिसमें से 90 बच्चे नाबालिग बालिका थीं. बलौदाबाजार में लापता होने के सबसे ज्यादा मामले भाटापारा ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज हैं. यहां बीते एक साल में 16 बच्चों के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 13 लड़कियां हैं.

यहां से 12 बच्चे लापता
बलौदाबाजार के कसडोल पुलिस थाने में बीते एक साल में 12 बच्चे लापता हुए, जिसमें से 10 बालिका थीं. इन्हें भी अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. इससे स्पष्ट है कि जिले मे पिछले एक साल मे लापता बच्चो की संख्या खासकर लड़कियों के लापता होने के मामले बढ़े हैं, लेकिन उनके बरामदगी के लिये चालाया जा रहे ऑपरेशन मुस्कान की टीम को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है. बलौदाबाजार एसपी नीतू कमल की माने तो छ: माह मे लगभग पचास बच्चों को खोजकर परिजनों के हवाले किया गया है, लेकिन वे पिछले तीन चार साल पहले भागे हुए बच्चे थे. वर्तमान में लापता बच्चों की तलाशी के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है. 

KBC Season 11: महाभारत से जुड़े इस सवाल पर अटकीं रायपुर की चित्रलेखा, इतने लाख से करना पड़ा संतोष

0

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 11वें संस्करण की दूसरी कंटेस्टेंट रायपुर की चित्रलेखा राठौर (Chitralekha Rathod) काफी अच्छा खेलने के बाद महाभारत से जुड़े सवाल का जवाब देने में असफल रहीं. तीन पड़ाव के जरिए वह खेल में 6.40 लाख रुपये जीतने में कमायाब रहीं.

चित्रलेखा केबीसी क्व‌िज के दूसरे पड़ाव को पार कर गई थीं. हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए वह अपने सभी चार लाइफ लाइन इस्तेमाल कर चुकी थीं.

इस सवाल पर अटकीं चित्रलेखा 
महाभारत के अनुसार, शंकुतला की दुष्यंत से किस ‌ऋषि के आश्रम में पहली बार मुलाकात हुई थी. इसका सही जवाब थाः 

लेकिन चूंकि वह अपनी सभी लाइफ लाइन पहले ही इस्तेमाल कर चुकी थीं. इसलिए उन्होंने यहीं पर अपना गेम छोड़ दिया. क्योंकि ऐसा करने से उनको पिछले जीते हुए पूरे पैसे मिल गए. यह सवाल 12 लाख से ज्यादा रुपये के लिए था. लेकिन वो इसका जवाब नहीं दे पाईं.

चित्रलेखा रामकृष्ण केयर में डॉक्टर हैं. उन्होंने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं. इसलिए सालों से लगातार कोशिश करती रही थीं. एक वेबसाइट से बातचीत में चित्रलेखा ने बताया कि बिग बी ने उनसे अलग-अलग तरह के सवाल पूछे. साथ ही घर-परिवार के बारे में भी बातचीत की.

चित्रलेखा ने अपने सवालों को लेकर डिटेल में बात नहीं की, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स एक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होते हैं. लेकिन उन्होंने एपिसोड की हाइलाइट जरूर बताई. चित्रलेखा ने बताया कि उन्होंने बिग बी के साथ खूब डांस किया. चित्रलेखा का डांस देखकर बिग बी मजाक में बोले, ‘मुझे नहीं पता था कि आप इतना अच्छा डांस करती हैं. लेकिन जरा मंच का भी ध्यान रखें. इतना तेज डांस करेंगी तो यह टूट जाएगा.’